रायपुर : योग से शारीरिक व मानसिक क्षमता बढ़ती है, विकार दूर होता है-सांसद श्री भोजराज नाग

रायपुर : योग से शारीरिक व मानसिक क्षमता बढ़ती है, विकार दूर होता है-सांसद श्री भोजराज नाग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी वर्ग के लोगों के किया सामूहिक योगाभ्यास

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज कांकेर में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में नगरवासियों से एक साथ योगाभ्यास किया। पीएमश्री नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद श्री भोजराज नाग ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सामूहिक योग में हिस्सा लिए तथा विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया।

सांसद श्री नाग ने संबोधित करते हुए कहा कि योग एवं अध्यात्म जैसे भारत की प्राचीन परम्परा को सम्पूर्ण विश्व ने अपनाया है। इसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का श्रेय देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जाता है जिनके सद्प्रयासों से यह संभव हो सका। उन्होंने आगे कहा कि योग से शारीरिक व मानसिक क्षमता बढ़ती है तथा विकार दूर होता है और स्वस्थ जीवन के लिए योग बहुत ही आवश्यक है। वर्तमान परिवेश में व्यस्तता और समयाभाव के चलते लोगों की जीवन शैली में नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, जिससे वे विभिन्न बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। योग से स्वस्थ तन और मन का सकारात्मक विकास होता है तथा जिस तरह प्राचीन समय में ऋषि-मुनि अपनी आत्मशक्ति को जागृत कर अलौकिक ऊर्जा को प्राप्त करते थे, उसी तरह हम सबको उनका अनुसरण करने की आवश्यकता है। इस दौरान सांसद श्री नाग ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने तथा नशा मुक्त भारत का निर्माण करने का संकल्प भी दिलाया।

नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण आज सुबह सात बजे सभी उपस्थित अतिथियों के साथ योग प्रशिक्षक श्री मोहन सेनापति के द्वारा अर्द्धचक्रासन, ताड़ासन, भुजंगासन, शशकासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, उत्तानपाद आसन, कटिचक्रासन, अर्धकटिचक्रासन, उष्ट्रासन, अर्धउष्ट्रासन, मत्स्यासन, मार्जारासन सहित विभिन्न प्रकार योग मुद्रा का अभ्यास कराया गया, साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी जैसे विभिन्न प्राणायामों का सामूहिक अभ्यास कराया गया। इसी तरह जिले की सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों, विद्यालयों तथा संस्थाओं में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, नगर पालिका कांकेर अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव, पूर्व विधायक श्री शिशुपाल शोरी, कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर सहित विभिन्न वार्ड के पार्षद एवं वरिष्ठ नागरिकगण, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

 

रायपुर : राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के साथ जिलेवासियों ने किया सामुहिक योगाभ्यास

रायपुर : राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के साथ जिलेवासियों ने किया सामुहिक योगाभ्यास

“एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य“ थीम पर मनाया गया ग्यारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मंत्री श्री वर्मा ने इन्डोर स्टेडियम परिसर में रक्त चंदन का पौधरोपण किया

रायपुर , 21 जून 2025

 

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज गरियाबंद जिले में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यक्रम में शामिल हुए। ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य – योग संगम एवं हरित योग के थीम पर विश्व पटल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय के इंडोर स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजिम विधायक श्री रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कमचारी सहित आम नागरिकों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने सवेरे 7 बजे से 8 बजे तक योग किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसकी शुरुआत साधु-संतों ने सदियों पहले की थी। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से उन्होंने दीर्घायु और निरोग जीवन व्यतीत किया। आज के समय में जब लोगों की दिनचर्या असंतुलित हो चुकी है, ऐसे में योग उन्हें पुनः संतुलन और स्वास्थ्य की ओर ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है। आज विश्व के 190 से अधिक देशों में योग दिवस मनाया गया, जो एक वैश्विक क्रांति के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है, विकसित भारत और उसके लिए नागरिकों का स्वस्थ और अनुशासित जीवन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं में सुधार ही पर्याप्त नहीं, बल्कि जब आम नागरिक का स्वास्थ्य बेहतर होगा, तभी विकसित भारत की संकल्पना साकार हो सकेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भी योग को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के शुभकामना संदेश का वाचन करते हुए समस्त नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की। साथ ही नियमित रूप से योग करने का शपथ भी दिलाया।

इस दौरान राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और संदेश को साकार करने आज हम सभी योगाभ्यास के लिए एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि योग जीवन में अत्यंत आवश्यक है। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं, सभी वर्गों को इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। विधायक साहू ने कहा कि जब शरीर और मन दोनों स्वस्थ होते हैं, तब कार्यक्षमता और सोच भी बेहतर होती है। स्वस्थ पीढ़ी का निर्माण योग के नियमित अभ्यास से ही संभव है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र में योग को बढ़ावा देने और जन-जागरण लाने का निरंतर प्रयास करेंगे।

योग कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री गणेश व सहयोगी योग शिक्षकों द्वारा योग कार्यक्रम में विभिन्न आसान सहित प्राणायाम के तहत् कपालभाति, अनुलोम विलोम सहित अन्य आसन कराए गये और इससे जीवन में होने वाले फायदों के बारे में भी बताया गया। जो लोग योग करते है, वें मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ रहते है। योग से मन को शांति मिलती है। योग पश्चात मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने इन्डोर स्टेडियम परिसर में रक्त चंदन का पौधरोपण भी किया गया। साथ ही अन्य अतिथियों ने पौधे लगाये।

 

रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कवर्धा में भव्य ‘योग संगम’, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने लिया भाग 

रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कवर्धा में भव्य ‘योग संगम’, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने लिया भाग

‘‘योग संगम’’ एवं ‘‘हरित योग’’ थीम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कबीरधाम जिले में विशेष उत्साह और श्रद्धा के साथ ‘‘योग संगम’’ और ‘‘हरित योग’’ थीम पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कवर्धा के पी.जी. कॉलेज डोम परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और हजारों की संख्या में उपस्थित नागरिकों, विद्यार्थियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने योग से निरोग रहते हुए नियमित योगाभ्यास, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

उपमुख्यमंत्री ने दिया भारत की सांस्कृतिक विरासत को आत्मसात करने का संदेश

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि योग भारत की अमूल्य प्राचीन परंपरा है, जो आज संपूर्ण विश्व में स्वीकार की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से आज योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली रही है, और प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्वभर में योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने योग को जीवन का हिस्सा बनाकर मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मकता को बढ़ावा देने की अपील की। इससे पहले उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा सहित मुख्य अतिथियो ने दीप प्रज्ज्वलित कर योग अभ्यास आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया।

योगाभ्यास का मार्गदर्शन विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को पतंजलि योग पीठ के जिला प्रशिक्षक श्री सुरेश चन्द्रवंशी के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। उनके साथ आयुर्वेद विभाग के अनुभवी योग प्रशिक्षकों ने भी विभिन्न योगासनों और प्राणायाम की तकनीकों का अभ्यास करवाया। प्रशिक्षकों ने सरल और प्रभावशाली तरीके से सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति आदि का अभ्यास कराया और इनके लाभों की जानकारी भी दी।

जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्रवंशी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, समाजसेवी, शिक्षाविद एवं नागरिक शामिल हुए।

‘हरित योग’ के माध्यम से पर्यावरण का संदेश

कार्यक्रम में ‘‘योग संगम’’ एवं ‘‘हरित योग’’ थीम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल दिया गया। योग सत्र के उपरांत सभी प्रतिभागियों को पौधारोपण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी वितरित किए गए। आयोजकों द्वारा यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वस्थ पर्यावरण भी आवश्यक है और योग दिवस पर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेना आज की आवश्यकता है।

जानकारीपरक प्रदर्शनी और जनजागरूकता सामग्री का वितरण

कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य, योग, आयुर्वेद और स्वच्छता से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसे नागरिकों और छात्र-छात्राओं ने गहरी रुचि से देखा। इसके अलावा आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा योग संबंधी पुस्तिकाएं और ब्रोशर भी वितरित किए गए, ताकि लोग योग को समझें और नियमित रूप से अभ्यास में लाएं।

महासमुंद / अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई, 2 जेसीबी लोडर और 2 हाइवा वाहन जप्त

अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई, 2 जेसीबी लोडर और 2 हाइवा वाहन जप्त
महासमुंद, 21 जून 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज सुबह खनिज विभाग द्वारा ग्राम बिरकोनी में कुल  04 वाहनों को रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
खनिज विभाग, पुलिस एवं राजस्व की टीम ने 2 जेसीबी लोडर वाहन  एवं 2 हाइवा को  रेत का अवैध  परिवहन करते हुए जप्त किया गया। चारों वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ महासमुंद थाना में खड़ा किया गया है। खनिज अधिकारी  श्री योगेन्द्र सिंह  ने बताया कि उक्त वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
पूर्व में भी खनिज पट्टेदारों एवं खनिज परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करना कानूनन अपराध है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज विभाग का विशेष अभियान सतत जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बसना/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बसना मंडी प्रांगण गूंजा ‘ओम’ से, विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने किया ओजस्वी आह्वान 

बसना/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बसना मंडी प्रांगण गूंजा ‘ओम’ से, विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने किया ओजस्वी आह्वान

तनाव से गुजर रही पूरी दुनिया के लिए योग एक पॉज बटन…’, इंटरनेशनल योग दिवस पर बोले विधायक डॉ संपत अग्रवाल

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का आह्वान: योग बने जीवन का आधार, हर घर में गूंजे ‘ओम’

योग है भारत की आत्मा, इसे बनाएँ जीवन की धारा, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया जनजागरण

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल बोले-‘घर-घर योग, जन-जन योग’ बने राष्ट्र का मंत्र

बसना के कृषि उपज मंडी प्रांगण में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं ओजपूर्ण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने योग को मानवता की सर्वोच्च धरोहर बताते हुए उपस्थित जनसमुदाय का आह्वान किया “करें योग, रहें निरोग-यही स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र है।

समारोह की शुरुआत मंत्रोच्चार और सामूहिक योगाभ्यास से हुई, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इस अवसर पर विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने श्वेताश्वतर उपनिषद का हवाला देते हुए कहा, *“न तस्य रोगो न जरा न मृत्युः प्राप्तस्य योगाग्निमयं शरीरम्।”* उन्होंने योग को केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के समन्वय की सनातन परंपरा बताया।

विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा, जब समूचा विश्व आज योग की ओर उन्मुख है, यह हमारे ऋषि-मुनियों की दूरदृष्टि का प्रमाण है। योग हमारी संस्कृति की आत्मा है और अब यह वैश्विक जीवनशैली बन चुकी है।

समकालीन चुनौतियों की ओर इंगित करते हुए विधायक ने कहा कि जब दुनिया तनाव, अशांति और अस्थिरता से जूझ रही है, योग वह ‘पॉज बटन’ है जिसकी मानवता को नितांत आवश्यकता है। यह केवल शांति नहीं, संतुलन और स्व की खोज भी है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2015 में अंतरराष्ट्रीय मंच पर योग को पहचान दिलाने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब हर 21 जून हम अपनी आस्था और प्रतिबद्धता को एक स्वर में प्रकट करते हैं। यह एक दिन नहीं, यह जन-जन का आंदोलन है।

समापन में डॉ. अग्रवाल ने सभी योग शिक्षकों, आयोजकों और प्रतिभागियों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए जनता से अपील की, कि योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। न सिर्फ आज, बल्कि हर दिन योग करें और इस जनांदोलन को सशक्त करें ‘घर-घर योग, जन-जन योग’।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,विधानसभा संयोजक एन के अग्रवाल,नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल,नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता,विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल,बसना एसडीएम मनोज खांडे,नगर पंचायत सीएमओ सूरज सिदार,मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव,मंडल महामंत्री दीपक शर्मा, विधायक प्रतिनिधि निर्मल दास, अ. ज. जा. मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश भोई,वार्ड पार्षद आशीष साह,महेंद्र सिंह पिंटू,राकेश डडसेना,मंडल मंत्री गिरजा नन्द,सौरभ अग्रवाल,पूर्व मंडल महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल,भाजपा कार्यकर्ता सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने माँ भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने माँ भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना

राज्यपाल श्री रमेन डेका अपने दो दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान आज जिला मुख्यालय स्थित बाजारपारा के माँ भद्रकाली मंदिर पहुँचे, जहाँ उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।                                            राज्यपाल को मंदिर व्यवस्थापकों और पुजारियों ने माँ भद्रकाली का चित्र भेंट किया।

 

रायपुर : समस्याओं के निराकरण होने पर जनजातीय महिलाओं ने की शिविर की सराहना

रायपुर : समस्याओं के निराकरण होने पर जनजातीय महिलाओं ने की शिविर की सराहना

आधार कार्ड बनने तथा नया राशन कार्ड की सौगात मिलने पर अभिभूत हुई दामिन बाई एवं इयन बाई

केन्द्र सरकार के द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में सेवाओं एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने तथा उनके व्यक्तिगत अधिकारों से परिपूर्ण करने के उद्देश्य से धरती आबा संचालित की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में जनजातीय समाज के लोगों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजना अत्यंत लाभप्रद सिद्ध हो रहा है। बालोद जिले में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविरों के माध्यम से शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ मिलने से जनजातीय समाज के लोगों ने शासन की इस महत्वपूर्ण पहल एवं जनहितैषी कदम की भूरी-भूरी सराहना की है।

इसी कड़ी में बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मार्री बंगला में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर के माध्यम से उनके बहुप्रतीक्षित समस्याओं के निराकरण होने पर जनजातीय समाज के ग्रामीण महिलाओं ने शिविर के आयोजन की मुक्तकंठ से प्रशंसा की है। शिविर के माध्यम से अपने नन्हें पुत्र तेजस के आधार कार्ड का पंजीयन होने से ग्राम मार्री बंगला निवासी दामिन बाई तथा गहिरा नवागांव निवासी श्रीमती इयन बाई का नया राशन कार्ड बनने से दोनों महिलाएं बहुत ही अभिभूत नजर आ रही थी।

ग्राम मार्री बंगला निवासी श्रीमती दामिन बाई ने बताया कि अपने पारिवारिक जिम्मेदारी एवं घरेलू कार्य में व्यस्त होने के कारण वे चाह कर भी अपने नन्हें बालक तेजस का आधार कार्ड बनवाने के लिए पास के गांव देवरी के च्वाइस सेंटर में नहीं जा पा रही थी। जिसके कारण वे परेशान भी हो जाती थी। उन्होंने कहा कि धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत उनके गृह ग्राम मार्री बंगला में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में उनके पुत्र तेजस के आधार कार्ड बनाने हेतु पंजीयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कुछ ही दिनों के पश्चात् उनके पुत्र के आधार कार्ड बनकर उन्हें प्राप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से धरती आबा जनभागीदारी अभियान समस्याओं का तत्काल समाधान होना किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। श्रीमती दामिन बाई ने कहा कि मेरे नन्हें बच्चे के आधार कार्ड का पंजीयन हो जाने से मैं बहुत ही प्रसन्नचित हूँ।

इसी तरह ग्राम मार्री बंगला में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर के माध्यम से उनके नया राशन कार्ड बनने पर ग्राम गहिरा नवागांव की आदिवासी महिला श्रीमती इयन बाई बहुत ही प्रसन्नचित एवं उत्साही नजर आ रही थी। उन्होंने कहा कि अपने समीप के गांव में आयोजित शिविर के माध्यम से उन्हें एवं उनके परिवार को तत्काल राशन कार्ड का सौगात मिलना हम जैसे गरीब परिवार के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण है। नए राशन कार्ड बन जाने से अब उन्हें ग्राम पंचायत एवं अन्य कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। श्रीमती इयन बाई ने कहा शिविर के माध्यम से उनके जैसे जनजातीय परिवार के अनेक गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मांगों और समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया। उन्होंने कहा कि यह निश्चित रूप से केन्द्र सरकार की अत्यंत लोक हितैषी एवं जनकल्याणकारी पहल है। मार्री बंगला में आयोजित शिविर के आयोजन से लाभान्वित होने वाली दोनों महिलाओं ने शिविर आयोजन की सराहना करते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाले भारत सरकार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

रायपुर : जल संरक्षण में बना अंतरराष्ट्रीय कीर्तिमान

रायपुर : जल संरक्षण में बना अंतरराष्ट्रीय कीर्तिमान

कबीरधाम जिले ने रचा इतिहास, एक ही दिन में बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ कबीरधाम जिले का नाम

छत्तीसगढ़ का कबीरधाम जिला जल संरक्षण में जनभागीदारी की मिसाल बन गया है। जिले में वर्षा जल संचयन को लेकर चलाए गए “मोर गांव-मोर पानी” महाअभियान के तहत एक ही दिन में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जिले ने देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा जिले को सबसे अधिक सोख पिट निर्माण और एक दिन में सबसे अधिक लोगों द्वारा जल संरक्षण की शपथ लेने की उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया है।

कबीरधाम जिले में केवल 12 घंटे के भीतर जिले के 999 गांवों में 1,02,098 सोख पिट बनाए गए, वहीं 1,17,504 नागरिकों ने जल संरक्षण की शपथ लेकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। इस अभूतपूर्व सफलता के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एशिया प्रमुख श्री मनीष विश्नोई स्वयं कवर्धा पहुंचे और कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा तथा जिला पंचायत सीईओ श्री अजय कुमार त्रिपाठी को प्रोविजनल वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण पत्र सौंपा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित इस महाअभियान को वृहद जनसमर्थन मिला और यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है। जल संरक्षण को लेकर राज्य में व्यापक जन-जागरूकता अभियान और जलसंरक्षण के लिए सोख पिट का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा और सीईओ श्री त्रिपाठी के नेतृत्व में जलसंरक्षण का यह अभियान वास्तव में जन-जन का आंदोलन बन गया है।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा का कहना है कि यह केवल प्रशासनिक सफलता नहीं, बल्कि जिले के हर नागरिक की सामूहिक चेतना और समर्पण का प्रतिफल है। इस अभियान में महिला स्व-सहायता समूहों, छात्रों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और मीडिया सभी ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। उन्होंने इस उपलब्धि को जिले की जागरूक जनता को समर्पित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ राज्य को भी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित करती है।

जिला पंचायत सीईओ श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह अभियान महज एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जल संरक्षण की दिशा में स्थायी जागरूकता का सूत्रपात है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस अभियान को सतत् रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। कबीरधाम जिले की यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणा है।

 

रायपुर : आईटी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़: यूआईडीएआई के सीईओ श्री भुवनेश कुमार 

रायपुर : आईटी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़: यूआईडीएआई के सीईओ श्री भुवनेश कुमार

आधार से सध रहा है सुशासन और डिजिटल गवर्नेंस का लक्ष्य – श्रीमती निहारिका बारिक सिंह

’आधार के उपयोग द्वारा अधिकतम लाभ’ विषय पर आयोजित की

गई राज्य स्तरीय कार्यशाला भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय हैदराबाद द्वारा आज राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में आधार से अधिकतम लाभ प्राप्त करना विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में आधार के व्यापक और प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित करना है। साथ ही आधार की उपयोगिता को जन-कल्याण की योजनाओं से जोड़ते हुए अधिक पारदर्शी एवं डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में आगे बढ़ना है। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन के मार्गदर्शन मेें किया गया।

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भुवनेश कुमार ने कहा कि आई.टी. के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ तीव्र गति से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि देश में लगभग 140 करोड़ आधार बने हैं, जिसकी सहायता से हितग्राहियों को सीधे लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आधार आम नागरिकों की प्रगति का सबसे बड़ा माध्यम बन गया है। उन्होंने जानकारी दी कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा आधार एनरोलमेंट और अपडेशन के लिए नवाचार का उपयोग कर नया साफ्टवेयर बना कर पूर्ण प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है, ताकि आधार बनाने की प्रक्रिया में होने वाली दिक्कत की आशंका को कम किया जा सके। आधार को और अधिक विश्वसनीय एवं प्रभावी बनाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, पेन कार्ड, पासपोर्ट, मनरेगा, पी.डी.एस. आदि अनेक सेवाओं से इन्टीग्रेट किया जा रहा है।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने कहा कि आधार से सुशासन और डिजिटल गवर्नेंस का लक्ष्य साधने में मदद मिल रही है। आधार, भारत का सबसे परिवर्तनकारी डिजिटल पहचान मंच बन चुका है, जिसकी सहायता से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने आधार की भूमिका को समावेशी, पारदर्शी और उत्तरदायी शासन की नींव बताते हुए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पेंशन, मनरेगा मजदूरी भुगतान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं सहित कई सेवाओं में आधार का सफल इंटीग्रेशन किया है। इसके अलावा, ई-डिस्ट्रिक्ट, लोक सेवा गारंटी और राज्य डी.बी.टी. पोर्टल जैसे डिजिटल प्लेटफार्मों में आधार की भूमिका को और अधिक सशक्त किया जा रहा है।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए रीजनल ऑफिस हैदराबाद की डिप्टी डायरेक्टर जनरल श्रीमती पी. संगीता ने बताया कि आधार पिछले दो दशकों में अभूतपूर्व परिवर्तन से गुजर चुका है। यह अब सिर्फ 12 अंकों की संख्या नहीं रह गया है, बल्कि यह एक समग्र सुशासन और डिजिटल भारत की आधारभूत संरचना बन चुका है। आधार से संबंधित नियम और नीतियों में समय-समय पर बदलाव होते रहे हैं, जिसे सभी हितधारकों के साथ साझा किया जाता है। यूआईडीएआई मुख्यालय के डीडीजी श्री विवेक चंद्र वर्मा एवं श्री विनोद कुमार सिंह ने कार्यशाला में आधार उपयोग में हाल के समय में की जा रही है पहल पर व्याख्यान दिया। उन्होंने आधार अधिनियम 2016 के प्रावधानों के तहत लाभ वितरण, प्रमाणीकरण सुविधाएं और आधार सक्षम भुगतान प्रणाली की जानकारी दी।

कार्यशाला में यूआईडीएआई मुख्यालय के निदेशक कर्नल श्री निखिल सिन्हा ने नामांकन एवं अद्यतन पारिस्थितिकी तंत्र में हाल के समय में विकास और नई नीतियां विषय पर प्रस्तुति दी। वहीं, निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल श्री संजीव यादव ने आधार प्रमाणीकरण अवलोकन एवं मुख्य बातें साझा करते हुए छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों की तुलनात्मक जानकारियाँ दीं। इनिशिएटिव एण्ड बेस्ट प्रेक्टिसेस के अंतर्गत, बेंगलुरु के राजस्व आयुक्त श्री सुनील कुमार पोम्माला ने भूमि प्रबंधन प्रणाली में आधार के तकनीकी उपयोग और कर्नाटक राज्य में कृषि से जुड़ी योजनाओं में आधार के सकारात्मक प्रभाव पर आधारित अनुभव साझा किए।

राज्य में आधार प्रमाणीकरण का स्कोप विषय पर चिप्स के सीईओ श्री प्रभात मलिक ने अपने विचार रखते हुए बताया कि आधार ऑथेंटिकेशन के जरिए योजनाओं से अपात्र हितग्राहियों को हटाकर पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाया जा सकता है। यूआईडीएआई हैदराबाद के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल श्री शरत नांबियार ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में चिप्स द्वारा प्रदेश में नियुक्त किये गये 14 ऐसे आधार केंद्रों के ऑपरेटरों को जिन्होंने विगत छः माह में अत्यंत कम त्रुटि के साथ आधार एनरोलमेंट और अपडेशन किया है, उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यशाला में प्रतिभागियों ने आधार से संबंधित विविध प्रश्न रखे, जिस पर विशेषज्ञों ने सार्थक जानकारी दी और उनकी शंकाओं का समाधान किया। कार्यशाला में उद्योग एवं वाणिज्य तथा सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, राजस्व विभाग के सचिव श्री अविनाश चंपावत, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित राज्य शासन के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य के विभिन्न जिलों से आए आधार ऑपरेटर्स शामिल हुए।

 

रायपुर : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में ’योग संगम-हरित योग’ थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम 

रायपुर : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में ’योग संगम-हरित योग’ थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

जिला मुख्यालयों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसदगण एवं विधायकगण होंगे मुख्य अतिथि

जशपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा योगाभ्यास

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक 21 जून को इस बार ’’योग संगम-हरित योग’’ थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला मुख्यालयों में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री द्वय, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले सामूहिक योगाभ्यास में मुख्य अतिथि नामांकित किया गया है।

राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में 21 जून को राजधानी रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में सुबह 7 बजे सामूहिक योगाभ्यास होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। इस अवसर पर कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, विधायक श्री राधेश्याम राठिया, श्रीमती गोमती साय, श्रीमती रायमुनि भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।

उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव जिला मुख्यालय मुंगेली तथा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कबीरधाम में तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। इसी प्रकार बलरामपुर-रामानुजगंज में मंत्री श्री रामविचार नेताम, बेमेतरा में मंत्री श्री दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री श्री केदार कश्यप, कोरबा में मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, रायगढ़ में मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, गरियाबंद में मंत्री श्री टंकराम वर्मा, बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग में सांसद श्री विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में सांसद श्री संतोष पाण्डेय, सरगुजा में सांसद श्री चिन्तामणी महाराज, महासमुंद में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, जांजगीर-चांपा में सांसद श्री कमलेश जांगड़े, सुकमा में सांसद श्री महेश कश्यप, कांकेर में सांसद श्री भोजराज नाग, सक्ती में सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, बिलासपुर में विधायक श्री अमर अग्रवाल, बीजापुर में विधायक श्री आशाराम नेताम, धमतरी में विधायक श्री अजय चंद्राकर, बस्तर में विधायक श्री किरण सिंह देव, कोरिया में विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े, सूरजपुर में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में विधायक श्री गुरू खुशवंत साहेब, दंतेवाड़ा में विधायक श्री चैतराम अटामी, बालोद में विधायक श्री ललित चन्द्राकर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची और कोण्डागांव में विधायक श्री नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।