महासमुंद/वेतन मांगने पर चालक से मारपीट, डंडे से हमला कर दी जान से मारने की धमकी

महासमुंद/वेतन मांगने पर चालक से मारपीट, डंडे से हमला कर दी जान से मारने की धमकी

महासमुंद शहर के ईमलीभाठा निवासी एक युवक के साथ पैसे की मांग करने पर मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित राजेश उर्फ सोनू साहू, जो पेशे से चालक है, ने सिटी कोतवाली महासमुंद थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि ग्राम भुरका निवासी भुनेश्वर साहू ने वेतन मांगने पर उसके साथ डंडे से मारपीट की और फोन पर जान से मारने की धमकी दी।

राजेश साहू ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह महिन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक CG06 GY 6045 का ड्राइवर है और पिछले एक महीने से भुनेश्वर साहू के लिए काम कर रहा था। जब 13 जुलाई 2025 को उसका एक महीना पूरा हुआ, तब उसने अपना वेतन मांगा, लेकिन भुनेश्वर लगातार टालमटोल करता रहा।

आखिरकार, 16 जुलाई की रात लगभग 8:30 बजे जब राजेश काम खत्म कर महासमुंद ओवरब्रिज के पास पहुंचा, तब भुनेश्वर वहां आया और गाड़ी में रखे डंडे से हमला कर दिया, जिससे राजेश को हाथ में गंभीर चोट लगने की आशंका है। इसके बाद भुनेश्वर ने फोन पर धमकी दी कि “एक मिनट में गायब कर दूंगा, किसी को पता भी नहीं चलेगा।”

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी भुनेश्वर साहू के खिलाफ धारा 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। पीड़ित ने उचित सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

छत्तीसगढ़: खाद बीज की उपलब्धता से आसान हुई खेती

छत्तीसगढ़: खाद बीज की उपलब्धता से आसान हुई खेती

 खरीफ के लिए किसानों को सहकारियों समितियों के माध्यम से सहजता से खाद बीज की उपलब्धता के चलते खरीफ फसलों की बुवाई का काम तेजी से जारी है। मुंगेली जिले में खरीफ 2025 के लिए किसानों को उनकी डिमांड के आधार पर अब तक 37535 मीट्रिक टन रासायनिक उवर्रक और 14 हजार 855 क्विंटल बीज वितरण किया जा चुका है। जिले की सभी सोसायटियों में पर्याप्त मात्रा में विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरक और खरीफ फसलों के प्रमाणिक बीज वितरण हेतु उपलब्ध है।

यहां यह उल्लेखनीय है कि मुंगेली जिले में चालू खरीफ सीजन में 60620 मैट्रिक टन रासायनिक उर्वरक वितरण के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 45145 मैट्रिक टन उर्वरक का भंडारण किया गया है। जिसमें से  37 हजार 535 टन उर्वरक का उठाव किसानों ने किया है। इसी तरह 14 हजार 855 क्विंटल बीज वितरण के लक्ष्य के विरूद्ध 17 हजार 377 क्विंटल बीज का भंडारण कर किसानों को पूरी मात्रा में बीज का वितरण किया जा चुका है।

डीएपी खाद की संभावित कमी को देखते हुए एनपीके, एसएसपी और यूरिया जैसे उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण किया गया है। इनमें एनपीके को सबसे उपयुक्त विकल्प माना गया है। आधुनिक और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए जिले में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का भी उपयोग बढ़ाया जा रहा है। अब तक 6,497 बोतल नैनो यूरिया में से 3,207 बोतलों का वितरण, और 3,114 बोतल नैनो डीएपी में से 1,085 बोतलों का वितरण किसानों को किया गया है। यह उर्वरक मिट्टी की गुणवत्ता को सुरक्षित रखते हुए पौधों को आवश्यक पोषण देते हैं।

कृषि विभाग द्वारा जिले की 66 सेवा सहकारी समितियों और निजी विक्रय केन्द्रों में इन उर्वरकों का भंडारण किया गया है। जिले में बीज और खाद विक्रय केन्द्रों की नियमित जांच की जा रही है। अब तक 9 बीज विक्रेताओं और 5 खाद विक्रेताओं पर अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। बीज और उर्वरकों की समय पर उपलब्धता तथा प्रशासन की कड़ी निगरानी से किसानों को बड़ी राहत मिली है। सभी सेवा सहकारी समितियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी किसान को खाद प्राप्त करने में कठिनाई न हो और वितरण पूर्ण पारदर्शिता से किया जाए।

 

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रमनटोला से KTM बाइक चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रमनटोला से KTM बाइक चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद। शहर के अमर नगर अंबेडकर चौक स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रमनटोला में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक युवक की कीमती मोटरसायकल चोरी कर ली। पीड़ित ने थाना महासमुंद में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिन कुमार चंद्राकर पिता श्री कमल प्रसाद चंद्राकर, निवासी ग्राम खल्लारी, वर्तमान में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रमनटोला, महासमुंद (छत्तीसगढ़) में निवासरत हैं और वहीं कार्यरत भी हैं। उन्होंने अपनी बाइक KTM 200 Duke, क्रमांक CG 04 QB 3167 को 13 जुलाई 2025 की रात को अपने निवास के नीचे खड़ा किया था।

रात करीब 01:30 बजे से 03:00 बजे के बीच किसी अज्ञात चोर ने बाइक चोरी कर ली। आसपास तलाश के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद पीड़ित ने थाना महासमुंद में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत प्राथमिकि दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अपील महासमुंद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त बाइक या संदिग्ध गतिविधि के बारे में कोई जानकारी हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

ओम हॉस्पिटल में महिलाओं के रोगों का सफल इलाज, प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क परामर्श की सुविधा

ओम हॉस्पिटल में महिलाओं के रोगों का सफल इलाज, प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क परामर्श की सुविधा

सरायपाली (छ.ग.)। ओम हॉस्पिटल, सरायपाली स्थित नेशनल हाइवे के पास, स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के समीप, अब प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में महिलाओं को उच्च स्तरीय उपचार की सुविधा प्रदान कर रहा है।

यहां डॉ. दीपिका अग्रवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ (MBBS, DNB – OBS & Gynae) द्वारा असामान्य मासिक धर्म, महिला नसबंदी, वाइट डिस्चार्ज, गर्भावस्था और प्रसव, बांझपन, पेट दर्द, हार्मोन असंतुलन (PCOS), यौन संचारित रोग (STD), यूरीन इन्फेक्शन (UTI) और यौन संक्रमण जैसी समस्याओं का सटीक और सफल इलाज किया जा रहा है।

डॉ. दीपिका अग्रवाल प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं शाम 5 बजे से 7 बजे तक उपलब्ध रहती हैं।

प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क परामर्श की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे अनेक महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।

विशेष सुविधाएं:

आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और इंश्योरेंस से इलाज की सुविधा

ओडिशा वासियों के लिए बीजू कार्ड की सुविधा

संपर्क करें:

☎️ 07725-299360, 📱 83700-08558

ओम हॉस्पिटल की अन्य शाखाएं:

📍 फॉरेस्ट कॉलोनी के सामने, रायपुर रोड, सरायपाली📍 ब्लाॅक तिराहा के सामने, बसना (84359-08122)📍 स्टेशन रोड, खेतराजपुर (संबलपुर) – 7000374946, 9307234809

ओम हॉस्पिटल – “आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता” (NABH एंट्री लेवल से मान्यता प्राप्त हॉस्पिटल)

महासमुंद बसना / इन्दरपुर के जंगल में मेला घूमने गया एक युवक कभी वापस नहीं लौटा लेकिन पुलिस के खुलासा के बाद दर्दनाक सच्चाई सामने आई है

महासमुंद बसना / इन्दरपुर के जंगल में मेला घूमने गया एक युवक कभी वापस नहीं लौटा लेकिन पुलिस के खुलासा के बाद दर्दनाक सच्चाई सामने आई है

मेला घूमने गया युवक बना करंट जाल का शिकार, मौत के बाद हुआ खुलासा

बसना, महासमुंद | 17 जुलाई 2025

इन्दरपुर के जंगल में मेला घूमने गया एक युवक कभी वापस नहीं लौटा। कई दिनों बाद जब जंगल में एक अज्ञात शव बरामद हुआ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, तब यह दर्दनाक सच्चाई सामने आई कि युवक की मौत करंट से हुई थी।

घटना 16 जून 2023 की रात की है। मृतक अनुराग विशाल (उम्र 25 वर्ष), निवासी जाडामुड़ा थाना बसना, अपने मित्र अंकित प्रधान के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर मालीडीह (इन्दरपुर) मेले में गया था। वहीं अनुराग को उसका परिचित सुरभी उर्फ सौरभ विशाल मिला और वे तीनों मेला स्थल से पास के जंगल की ओर घूमने निकल गए।

लेकिन उसी जंगल में पहले से बिछे एक करंटयुक्त बिजली तार ने अनुराग की जान ले ली। किसी अज्ञात व्यक्ति ने जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए खतरनाक बिजली जाल बिछा रखा था, जो जानलेवा साबित हुआ।

दूसरे दिन सुबह गांव वालों को जंगल में एक अज्ञात शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना देने वाले सहाराम चौहान ने पुलिस को सूचित किया। शव पूरी तरह सड़ चुका था और पहचान संभव नहीं थी। थाना बसना में मर्ग क्रमांक 58/2023 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पोस्टमार्टम के बाद मृतक की पहचान अनुराग विशाल के रूप में हुई। एफएसएल रायपुर से प्राप्त रिपोर्ट में मृतक के शरीर में जहर नहीं पाया गया, लेकिन डॉक्टर द्वारा की गई क्यूरी में यह कहा गया कि बिजली करंट से मौत को नकारा नहीं जा सकता।

गवाहों के कथन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर स्पष्ट हुआ कि अनुराग की मौत बिजली करंट से हुई थी। पुलिस ने अब अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 304-A भा.दं.सं. (गैरइरादतन हत्या) के तहत अपराध क्रमांक 0271/25 दर्ज कर लिया है।

विवेचना सहायक उपनिरीक्षक बलराम साहू द्वारा की जा रही है। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने जंगल में खतरनाक करंट जाल बिछाया, जिससे एक मासूम युवक की जान चली गई।

पिथौरा में तेज रफ्तार आर्टिका से टक्कर के बाद मारपीट, युवक और उसके साथियों से की गई जमकर पिटाई, 6 के खिलाफ FIR दर्ज

पिथौरा में तेज रफ्तार आर्टिका से टक्कर के बाद मारपीट, युवक और उसके साथियों से की गई जमकर पिटाई, 6 के खिलाफ FIR दर्ज

पिथौरा, महासमुंद | 17 जुलाई 2025

पिथौरा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना के बाद मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट और जान से मारने की धमकी तक की नौबत आ गई। घटना 16 जुलाई की शाम की है, जब इंदिरा गांधी वार्ड पिथौरा निवासी खीरसागर निषाद अपनी स्विफ्ट डिजायर कार (CG 06 GV 1218) में चार दोस्तों के साथ ग्राम टप्पा से लौट रहे थे।

शाम करीब 7 बजे थाना चौक के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही आर्टिका कार (CG 04 ME 3192) ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। कार को चला रहा व्यक्ति था हीरसेन निषाद, जो टक्कर मारते ही सांकरा की ओर भाग गया।

खीरसागर निषाद ने अपनी कार से उसका पीछा किया और बल्लीडीह चौक के पास आर्टिका कार को खड़ा देखकर रोका। जब वह एक्सीडेंट को लेकर बात कर रहे थे, तभी हीरसेन निषाद के साथ वासुदेव भोई, नरेन्द्र सिन्हा, मीतू भोई, मुकेश पटेल, महेन्द्र सिंह राजपूत और अन्य लोग आ गए और एक राय होकर खीरसागर निषाद और उनके साथियों पर हमला कर दिया।

आरोपियों ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और खीरसागर को लात-घूंसों से मारते हुए जमीन पर पटक दिया। जब उनके दोस्त दशरथ ध्रुव, जितेन्द्र डडसेना, पंचराम निषाद और मंगल निषाद बीच-बचाव करने आए, तो उन्हें भी पीटा गया।

इस हमले में खीरसागर निषाद को पीठ और कंधे में चोटें आई हैं, वहीं उनके साथियों को भी गंभीर चोटें लगी हैं। पीड़ित की रिपोर्ट पर पिथौरा थाना पुलिस ने FIR क्रमांक 0138/25 दर्ज करते हुए BNS की धारा 115(2), 190, 191(2), 281, 296, 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी उपनिरीक्षक दिलीप ठाकुर को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना गंभीर है और सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पिथौरा / बलौदा बाजार से अपहरण कर महासमुंद पिथौरा के खेत में बंधक बनाकर मारपीट, फाइनेंस कंपनी के 6 लोगों पर FIR — ऐसे बच निकला पीड़ित

बलौदा बाजार से अपहरण कर महासमुंद पिथौरा के खेत में बंधक बनाकर मारपीट, फाइनेंस कंपनी के 6 लोगों पर FIR — ऐसे बच निकला पीड़ित

बलौदाबाजार से रात में अपहरण, महासमुंद के खेत में बंधक बनाकर मारपीट: फाइनेंस कंपनी की वसूली बनी आतंक, ऐसे बच निकला पीड़ित

बलौदाबाजार/महासमुंद, 18 जुलाई 2025:
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार और महासमुंद जिलों में फाइनेंस कंपनी की मनमानी और वसूली के नाम पर की गई गुंडागर्दी ने कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। एक युवक का अपहरण कर रातभर खेत में बंधक बनाकर मारपीट की गई, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। यह पूरा मामला एक फायनेन्स कम्पनी लिए गए लोन की किश्तें न पटाने से जुड़ा है।

घटना का पूरा विवरण:
पीड़ित परसराम सेन, ग्राम बया थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार का निवासी है, जो जिला सहकारी बैंक के सामने एक सैलून दुकान चलाता है। उसने एक वर्ष पूर्व  एक फाइनेंस कंपनी पिथौरा शाखा से ₹50,000 का ऋण लिया था। आर्थिक तंगी के कारण वह बीते 7-8 माह से किश्तें नहीं चुका सका।

17 जुलाई 2025 की शाम लगभग 7 बजे, एक फाइनेंस से जुड़े राजकुमार पटेल अपने दो साथियों के साथ परसराम की दुकान पहुंचा। उसने कहा कि वह परसराम की तीन किश्तें, कुल ₹6,000, स्वयं चुका चुका है और अब उसे पैसे वापस चाहिए। जब परसराम ने पैसे देने में असमर्थता जताई, तो राजकुमार पटेल और उसके साथी उसे जबरन मोटरसाइकिल में बैठाकर महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र के बरेकेल खुर्द गांव के पास एक खेत में बने पंप रूम में ले गए।

रातभर कैद, बर्बरता और धमकी

खेत में पहले से मौजूद अन्य तीन साथियों को भी बुलाया गया। सभी छह लोगों ने मिलकर परसराम को पंप रूम के अंदर बंद कर गालियां दीं, बेल्ट, डंडा और मुक्कों से पिटाई की तथा जान से मारने की धमकी दी। रातभर उसे कमरे में बंद रखा गया।

ऐसे बच निकला पीड़ित

रातभर डर और दर्द सहने के बाद, 18 जुलाई की सुबह करीब 4 बजे परसराम ने देखा कि सभी आरोपी सो गए हैं। उसने साहस जुटाकर दरवाजा खोला और वहां से भाग निकला। सीधे पिथौरा थाना पहुंचकर उसने घटना की पूरी जानकारी दी।

कानूनी कार्रवाई शुरू

पुलिस ने पीड़ित की मौखिक शिकायत पर जीरो एफआईआर क्रमांक 001/2025 दर्ज की है। राजकुमार पटेल समेत छह आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 115(2) (हत्या का प्रयास), 127(2) (अपहरण), 140(3) (गाली-गलौज), 296 (गैरकानूनी बंधक), 3(5) (आपराधिक धमकी) और 351(3) (मारपीट) के तहत गंभीर अपराध दर्ज किए गए हैं। FIR महासमुंद जिले के पिथौरा थाने में 18 जुलाई को दोपहर 3:27 बजे दर्ज की गई।

फाइनेंस कंपनियों पर सवाल

इस घटना ने निजी फाइनेंस कंपनियों की वसूली प्रणाली और उनके एजेंटों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम जनता और सामाजिक संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाए ताकि आम नागरिक भयमुक्त जीवन जी सकें।

पिथौरा / ग्राम डिघेपुर में बारात के दौरान डीजे बंद करने को लेकर अज्ञात बारतियों ने युवक के साथ गाली-गलौच और मारपीट, सिर में चोटें, FIR दर्ज

पिथौरा / ग्राम डिघेपुर में बारात के दौरान डीजे बंद करने को लेकर अज्ञात बारतियों ने युवक के साथ गाली-गलौच और मारपीट, सिर में चोटें, FIR दर्ज
पिथौरा, महासमुंद | 18 जुलाई 2025

ग्राम डिघेपुर थाना पिथौरा में शुक्रवार की शाम एक बारात समारोह के दौरान डीजे बंद करने की बात को लेकर युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौच की गंभीर घटना सामने आई है। इस संबंध में डिघेपुर निवासी ओसराम यादव (पुत्र मंजीत यादव, उम्र लगभग 26 वर्ष) द्वारा थाना पिथौरा में FIR क्रमांक 0139/2025 दर्ज करवाई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 जुलाई 2025 की शाम लगभग 4:30 बजे ग्राम डिघेपुर में ग्राम गांजर से उत्तम मिर्धा के घर बारात आई थी। ओसराम यादव डीजे वाहन में बैठा था। चूंकि रास्ता संकरा था, इसलिए उसने डीजे वाहन को थोड़ी दूरी पर ले जाकर चालू करने की बात कहकर उसे बंद कराया। इतने में ग्राम गांजर से आये कुछ अज्ञात बारातियों ने ओसराम को डीजे बंद करने को लेकर गाली-गलौच करते हुए कहा – “नाचने नहीं दे रहा है, डीजे बंद करने वाला तू कौन होता अश्लील शब्द  भोसडीवाला” – और फिर हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे।

पीड़ित के अनुसार, कुछ आरोपियों ने हाथ में लोहे का कड़ा पहन रखा था जिससे उन्होंने उसके सिर और माथे पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। ओसराम ने बताया कि वह आरोपियों को नाम से नहीं जानता, लेकिन सामने आने पर पहचान सकता है।

घटना के चश्मदीद गवाह गांव के ही ईश्वर ठाकुर, जोगीराम ठाकुर और नंदकुमार मिर्धा हैं, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर ओसराम को हमलावरों से छुड़ाया। हमलावर मोटरसाइकिल से मौके से भाग निकले।

थाना पिथौरा पुलिस ने धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।

पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

सरायपाली विधायक चातुरी नंद के सवाल के जवाब में गलत जानकारी देने पर फंसी महिला बाल विकास मंत्री

सरायपाली विधायक चातुरी नंद के सवाल के जवाब में गलत जानकारी देने पर फंसी महिला बाल विकास मंत्री

विधायक चातुरी नंद ने समाज कल्याण विभाग द्वारा महासमुंद जिले को आबंटित राशि की ली जानकारी सरायपाली की उड़ान संस्था को अनुदान देने की मंत्री से की मांग

सरायपाली : विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन सरायपाली विधायक चातुरी नंद के सवालों का जवाब देते हुए समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े सदन में फंसते हुए नजर आई।

विधानसभा के अंतिम दिन प्रश्नकाल के दौरान सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से समाज कल्याण विभाग को प्राप्त राशि और व्यय की जानकारी ली। विधायक प्रश्न के लिखित जवाब में समाज कल्याण मंत्री ने जानकारी दी कि अशासकीय संस्था फार्चून फाउंडेशन को वर्ष 2023- 24 में 21.59 लाख, वर्ष 2024-25 में 11.65 लाख, 202-26 में 10 लाख तथा अनुदान देयक के रूप में 11.67 लाख देने की जानकारी दी।

विधायक चातुरी नंद ने प्रश्नकाल के दौरान जब मंत्री से पूछा कि फॉर्चून फाउंडेशन को कितना राशि अनुदान दिया गया जिस पर मंत्री ने मौखिक जवाब में वर्ष 2023 24 में 23.59 लाख रूपये अनुदान देने की जानकारी दी। मंत्री के जवाब पर विधायक चातुरी नंद ने आपत्ति ली और मंत्री के लिखित और मौखिक जवाब में अंतर होने पर टोकते हुए गलत जानकारी देने वाले अफसरों पर जांच करने की बात कही। विधायक नंद ने फॉर्चून फाउंडेशन को स्वीकृत राशि और उनके खर्च की भी जानकारी ली जिस पर मंत्री ने पृथक से जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही।

विधायक चातुरी नंद ने समाज कल्याण विभाग के मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े से जिले के अन्य समाजिक संस्थाओं सहित सरायपाली के समाजसेवी संस्था उड़ान’ को भी लंबी अवधि के बावजूद अनुदान नहीं मिलने की बात बताई और मंत्री से अनुदान देने का आग्रह भी किया। विधायक की मांग पर मंत्री ने जल्द स्वीकृति का आश्वासन दिया।

इस संबंध में मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक चातुरी नंद ने कहा कि समाज कल्याण विभाग में बड़े पैमाने पर एनजीओ को अनुदान देने के नाम पर बंदरबांट हो रहा है जिसके चलते जो सेवाभावी एनजीओ है उन्हें उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। विधायक चातुरी नंद ने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा जीतने भी अशासकीय संस्थाओं को अनुदान दिया जा रहा है उसमें गड़बड़ी ना हो और इसे रोका जाए और पात्र समाजसेवी संस्थाओं को अनुदान का लाभ मिले इसके लिए पारदर्शी व्यवस्था की जाए। विधायक चातुरी नंद ने कहा कि जिले के कई समाजसेवी संस्थाओं ने अनुदान देने के लिए ज्ञापन दिया है जिसकी संपूर्ण कागजी कार्यवाही हो चुकी है परंतु लंबे समय से लटका कर रखा गया है जिससे समाज सेवी संस्थाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विदित हो कि सरायपाली विधायक चातुरी नंद जनहित से जुड़े मुद्दों को मुखरता से विधानसभा में उठा रही है। विधायक नंद ने इस मानसून सत्र में भी बड़ी ही सक्रियता के साथ जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को उठाया है।

महासमुंद/मछली पालन के लिए 10 वर्षीय पट्टे पर तालाब एवं जलाशय आबंटन हेतु आवेदन आमंत्रित

मछली पालन के लिए 10 वर्षीय पट्टे पर तालाब एवं जलाशय आबंटन हेतु आवेदन आमंत्रित

महासमुंद जनपद पंचायत महासमुंद के अधीनस्थ शासकीय जलाशय एवं तालाब नक्टा तालाब, पंडरीपानी जलाशय, कोडार डायवर्सन एवं सोरमसिंघी जलाशय को मछली पालन कार्य के लिए 10 वर्षीय पट्टे पर दिए जाने आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महासमुंद ने बताया कि पट्टा आंबटन प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी, जिसमें पंजीकृत मत्स्य सहकारी समिति एवं मछुआ समूहों, अनुसूचित जनजाति अधिसूचित क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति वर्ग की पंजीकृत मत्स्य सहकारी समितियों एवं मछुआ समूहों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसी तरह सामान्य क्षेत्र में धीवर, ढीमर, निषाद, केंवट, कहार, कहरा, मल्लाह आदि के स्व सहायता समूहों को, अनुसूचित जनजाति अधिसूचित क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्व सहायता समूहों एवं छत्तीसगढ़ राज्य सहायता समूहों को तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्व सहायता समूहों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। इसी प्रकार ऐसे मछुआ व्यक्ति जिन्हें डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर मछली पालन का प्रशिक्षण प्राप्त हो। बेरोजगार युवा जो मछली पालन में रुचि रखते हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे क्षेत्र जहां वर्ष 1965 या उसके पश्चात् मकान, भूमि आदि डूब में आने के कारण कोई परिवार विस्थापित हो गए हों, उन व्यक्तियों, परिवारों या उनके समूह, समिति को संबंधित जलक्षेत्र में पट्टे पर प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, मत्स्य पालन प्रशिक्षण प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं। आवेदक द्वारा आवेदन सहित आवश्यक दस्तावेज विज्ञापन प्रकाशन तिथि के 15 दिन के भीतर जनपद पंचायत महासमुंद के कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य मछली पालन को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। आवेदन करने के लिए विस्तृत जानकारी जनपद पंचायत महासमुंद के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।