रायपुर : रायगढ़ जिले के किसानों को 14 हजार 419 मैट्रिक टन खाद का किया गया वितरण

रायपुर : रायगढ़ जिले के किसानों को 14 हजार 419 मैट्रिक टन खाद का किया गया वितरण

जिले के कुल 69 सहकारी समितियों के माध्यम से अग्रिम भण्डारण कर किया जा रहा खाद वितरण

16 हजार 500 क्विंटल बीज किसानों को वितरित

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप राज्य के किसानों के हितलाभ के लए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसानों को निर्धारित समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है। रायगढ़ जिला अंतर्गत सहकारिता क्षेत्र में कृषकों को अधिक से अधिक खाद एवं बीज प्रदाय करने के संबंध में लगातार शासन तथा प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है। जिले के कुल 69 सहकारी समितियों के माध्यम से खरीफ वर्ष 2025 में खाद का अग्रिम भण्डारण करते हुए खाद वितरण का कार्य किया जा रहा है।

रायगढ़ जिले में प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध 18945 टन खाद का भण्डारण समितियों द्वारा किया जा चुका है तथा 14419 मैट्रिक टन खाद का वितरण लगभग 20 हजार किसानों को किया जा चुका है। वर्तमान में 5000 मैट्रिक टन खाद समितियों में शेष है, साथ ही बीज निगम के माध्यम से प्रमाणित बीज भी समितियों के माध्यम से कृषकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। कुल लक्ष्य 29417 क्विंटल के विरूद्ध 25000  क्विंटल  बीज का भण्डारण कराया जा चुका है तथा 16500 क्विंटल बीज का वितरण कृषकों को किया जा चुका है। कृषकों के मांग के अनुरूप खाद का भण्डारण कर कृषकों को वितरण किया जा रहा है।

उप संचालक कृषि श्री अनिल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार दुकानों एवं व्यापारियों के खाद के स्टॉक की जांच करने तथा कृषकों को शासन द्वारा निर्धारित दर पर खाद विक्रय के संबंध में निरीक्षण किया जा रहा है। जिससे खाद की काला बाजारी न हो तथा कृषकों को सही गुणवत्ता के खाद एवं बीज मिल सके। निरीक्षण के दौरान खाद का नमूना भी लिया जा रहा है, अमानक पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

 

रायपुर : प्रदेश में अब तक 194.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर : प्रदेश में अब तक 194.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 194.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 362.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 71.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 171.3 मि.मी., सूरजपुर में 233.6 मि.मी., जशपुर में 347.9 मि.मी., कोरिया में 238.4 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 153.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 132.0 मि.मी., बलौदाबाजार में 172.8 मि.मी., गरियाबंद में 171.4 मि.मी., महासमुंद में 162.9 मि.मी. और धमतरी में 154.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर में 119.9 मि.मी., मुंगेली में 119.5 मि.मी., रायगढ़ में 296.0 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 201.2 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 239.3 मि.मी., सक्ती में 188.3 मि.मी. कोरबा में 184.4 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 188.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 109.6 मि.मी., कबीरधाम में 90.4 मि.मी., राजनांदगांव में 91.3 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 244.5 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 110.9 मि.मी., बालोद में 149.6 मि.मी. और बस्तर जिले में 315.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 194.1 मि.मी., कांकेर में 233.5 मि.मी., नारायणपुर में 201.0 मि.मी., दंतेवाड़ा में 290.8 मि.मी., सुकमा में 150.8 मि.मी. और बीजापुर में 340.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

 

रायपुर : विद्यार्थियों की बढ़ेगी पहचान, नियमित शिक्षक से पढ़ाई हुई आसान

रायपुर : विद्यार्थियों की बढ़ेगी पहचान, नियमित शिक्षक से पढ़ाई हुई आसान

 

युक्ति युक्तकरण से सुदूरवर्ती गाँव सांचरबहार के शिक्षकविहीन स्कूल को मिला शिक्षक

इस  गाँव में शिक्षा की मशाल जल चुकी है…स्कूल खोलकर यहाँ के विद्यार्थियों को शिक्षा से न सिर्फ जोड़ा जा चुका है..अब वर्षों से शिक्षकविहीन इस विद्यालय में नियमित शिक्षक की नियुक्ति से विद्यार्थियों के साथ गाँव के लोगों में खुशियों का वातावरण है। शिक्षकविहीन की श्रेणी में आने वाले इस विद्यालय में राज्य शासन के फैसलों के बाद अतिशेष शिक्षको के युक्ति युक्तकरण की अपनाई गई प्रक्रिया ने यहाँ ज्ञान की नई रोशनी और उम्मीदों का दीया जला दिया है।

कोरबा ब्लॉक के सुदूरवर्ती ग्राम सांचरबहार ग्राम पंचायत नकिया का आश्रित ग्राम है। इस विद्यालय में वर्षों से नियमित शिक्षक पदस्थ नहीं था। स्कूल खुलने के साथ ही गाँव के लोगों की आस थी कि उनके बच्चे भी सही ढंग से पढ़ाई कर पाएंगे, दुर्भाग्यवश उनकी आस अधूरी ही थी, क्योंकि नियमित शिक्षक नहीं होने का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ता था। अब जब विद्यालय में नियमित शिक्षक की नियुक्ति हुई है, तो गांव में उत्सव जैसा माहौल है।

गाँव में रहने वाली वृद्धा मैसो बाई खुश है कि स्कूल को नियमित शिक्षक मिल गया है अब उनका नाती-नतिनी ठीक से पढ़ाई कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि रिया और आशीष विद्यालय जाते हैं। गाँव की महिला राजकुमारी बाई ने बताया कि उनका बेटा प्रमेन्द्र स्कूल जाता है। पहले आसपास के विद्यालयों से किसी शिक्षक को स्कूल भेजकर काम चलाया जाता था। अब नियमित शिक्षक आ जाने से हम सभी खुश है कि हमारे गाँव के स्कूल और बच्चों की नई पहचान बनेगी और उनकी पढ़ाई भी आसान होगी।

 

शासन की युक्ति युक्तकरण से इस विद्यालय में नियुक्त सहायक शिक्षक श्री शेखरजीत टंडन ने बताया कि विद्यालय शहर से बहुत दूर है और अभी नई नियुक्ति के साथ ही लेमरू में ठहरने की व्यवस्था कर वहाँ से नियमित विद्यालय आते हैं। उन्होंने बताया कि बारिश में आवागमन थोड़ा चुनौती है, आने वाले समय में रास्ता पक्का हो जाने के साथ ही समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि युक्ति युक्तकरण के काउंसिलिंग प्रक्रिया में उन्होंने इस विद्यालय का चयन किया है। विद्यालय में अभी 11 बच्चे दर्ज है और उन्हें खुशी है कि सुदूरवर्ती गाँव सांचरबहार के विद्यार्थियों का भविष्य गढ़ने का उन्हें अवसर मिला। उन्होंने बताया कि इससे पहले दूरस्थ क्षेत्र श्यांग के स्कूल में भी पदस्थ रहकर अध्यापन कर चुके हैं, अब सांचरबहार के शासकीय प्राथमिक शाला में नियुक्त है।

 

 

पटेवा/ग्राम तोरला के डामर प्लांट में देर रात्रि हुई चोरी की वारदात अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज 

पटेवा/ग्राम तोरला के डामर प्लांट में देर रात्रि हुई चोरी की वारदात अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

ग्राम तोरला थाना पटेवा जिला महासमुंदद (छ.ग.) का निवासी हूं । कक्षा 08 वीं तक पढ़ाई किया हूं । रजनीकांत तिवारी के डामर प्लांट पटेवा में चौकीदारी का काम करता हूं । दिनांक 03.06.2025 को रात्रि 11.00 बजे मैं खाना खाकर डामर प्लांट पटेवा में एक कमरा में सो गया था, दिनांक 04.06.2025 के सुबह करीबन 04.00 बजे जब उठा तो देखा कि डामर प्लांट पटेवा के अंदर कमरा के दरवाजा में लगा साकल टूटा हुआ था, अंदर जाकर देखने पर कमरे के अंदर रखे जनरेटर का आर्मेचर, कम्प्यूटर पैनल का सामान, केबल वायर पाना और पेंचिस का सेट नही था ।

 

किसी अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में कमरा में लगे दरवाजा के साकल को तोड़कर कमरा के अंदर रखे जनरेटर का आर्मेचर, कम्प्यूटर पैनल का सामान, केबल वायर पाना और पेंचिस का सेट पुरानी इस्तेमाली कीमती लगभग 40,000 रूपये को चोरी कर ले गया है । जिसकी जानकारी घटना दिनांक को ही रजनीकांत तिवारी को दे दिया था, जिसका पता तलाश आज दिनांक तक करते रहा, पता नही चलने पर रजनीकांत तिवारी के कहने पर आज दिनांक 02.07.2025 को धारा (a)-BNS, 331(4)-BNS.के तहत थाना पटेवा रिपोर्ट दर्ज कारवाही किया जावे ।

पिथौरा/ग्राम किशनपुर पैसे की लेनदेन में गाली गलौज मारपीट जान से मारने की धमकी रिपोर्ट दर्ज

पिथौरा/ग्राम किशनपुर पैसे की लेनदेन में गाली गलौज मारपीट जान से मारने की धमकी रिपोर्ट दर्ज

 

मैं ग्राम किशनपुर में रहता हूं कक्षा दसवी तक पढा हूं खेती किसानी का काम करता हूं कि आज दिनांक 02.07.2025 को गांव के पंडित निषाद, धरम निषाद द्वारा मुझे अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया जिसके संबंध में लिखित आवेदन पेश कार्यवाही किया जावे आवेदक के आवेदन पर अपराध धारा 296, 115(2), 351(2),दर्ज

थाना व तहसील- पिथौरा, जिला- महासमुन्द (छ.ग.) आज सुबह 8:00 बजे शादी कार्यक्रम में किशनपुर, डीपापारा गया था। मेरे साथ तेजलाल एवं नागेश्वर विश्वकर्मा भी था। पंडित निषाद बैंगलोर जाने के लिए मुझसे रेल का टिकट करा लिया। और नही गया मेरा ट्रेन टिकट का पैसा नही दिया। पैसा वापस करना न पड़े कहकर आज सुबह पंडित निषाद एवं धरम निषाद मुझसे तथा मेरे साथ शादी में गए तेजलाल एवं नागेश्वर के साथ मारपीट किया। अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया। हाथ मुक्का से लक्ष्मीलाल तथा तेजलाल के साथ मारपीट किया है जिसे मोहल्ला वालो ने देखा है, मारने से चेहरा मे सुजन है, हाथ मे दर्द है। गांव में शराब विक्रय कराता है, पूर्व में शराब का मामला चल रहा था। अवैध शराब बनाकर विक्रय कराता है, गांव में माहोल खराब करता है । अतः श्रीमान से प्रार्थना है कि, पंडित निषाद एवं धरम निषाद के खिलाफ कार्यवाही ।

तुमगांव/ग्राम कापा ट्रक चालक ने मोटरसाइकल सवार दो युवकों को पीछे से मारी टक्कर इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत

तुमगांव/ग्राम कापा ट्रक चालक ने मोटरसाइकल सवार दो युवकों को पीछे से मारी टक्कर इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत

 

थाना तुमगांव में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ हूं । थाना तुमगांव के मर्ग क्र0 39/25, 40/25 धारा 194 बीएनएसएस का मर्ग जांच किया। जांच के दौरान मौका एवं पंचनामा गवाह का कथन, घटनास्थल का निरीक्षण के आधार पर पाया गया कि दिनांक 26/06/25 को मृतक जुगल निषाद पिता नंदकुमार निषाद उम्र 19 साल निवासी वार्ड नं0 11 शीतलापारा आरंग थाना आरंग जिला रायपुर एवं उसका दोस्त मृतक अनुराग पटेल पिता स्व0 विजय पटेल उम्र 19 साल निवासी वार्ड नं0 5 आरंग थाना आरंग जिला रायपुर दोनो मोटर सायकल क्रमांक CG 04 KU6388 में नाज ढाबा कांपा आ रहे थे।

मो0सा0 को जुगल निषाद चला रहा था अनुराग पटेल पीछे बैठा था कि रात्रि करीबन 8.15 बजे शान ए पंजाब ढाबा कांपा के पास सामने NH 53 रोड पर आगे ट्रक जा रही थी उसके पीछे एक मो0सा0 जिसमें दो व्यक्ति सवार होकर ट्रक के पीछे पीछे जा रहे थे कि ट्रक चालक अचानक लापरवाहीपूर्वक ब्रेक मारा जिसके पीछे चल रही मो0सा0 टकरा गया उसमें सवार दोनो व्यक्तियों गंभीर चोट लगने से रोड पर गिरे पड़े थे जिसे शान ए पंजाब ढाबा के पास पान पैलेस के अमन साहू घटना को घटते देख कर तत्काल मौका पहुंचकर घायल व्यक्तियों को देखा जो खून से लथपथ तड़प रहे थे उसमें से एक घायल को पहचाना अनुराग पटेल था दूसरे को नही पहचाना कि वहीं पर आसिफ अली दौड़कर आया दोनो घायलों को खून से लथपथ देखकर उसने भी एक घायल अनुराग पटेल को पहचाना। ट्रक वाला भाग रहा था जिसका आसिफ अली पीछे से ट्रक का अपने मोबाईल में ट्रक के नम्बर का फोटो खिंचा ट्रक वाला रूका नही भाग गया ट्रक क्र0 OD 35 F 9909 था। वापस घटना स्थल में आसिफ अली आकर देखा कि डायल 112 में दोनो घायलों को डालकर शासकीय अस्पताल तुमगांव लेकर चले गये बाद में पता चला कि उक्त ट्रक से एक्सीडेंट हुए दोनो घायलों जुगल निषाद एवं अनुराग पटेल की मृत्यु हो गई। जांच पर वाहन ट्रक क्रमांक OD 35 F 9909 के चालक का कृत्य अपराध धारा 106(1) BNS का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी।

रायपुर : भू-जल स्तर बढ़ाने और जल संरक्षण के लिए पहाड़ी ढलानों पर 3620 संरचनाओं का निर्माण

रायपुर : भू-जल स्तर बढ़ाने और जल संरक्षण के लिए पहाड़ी ढलानों पर 3620 संरचनाओं का निर्माण

‘मोर गांव मोर पानी’ महाभियान में बड़े पैमाने पर हो रहे जल संचय और संरक्षण के काम

‘मोर गांव मोर पानी’ महाभियान के तहत पूरे प्रदेश में भू-जल स्तर बढ़ाने और जल संरक्षण के लिए व्यापक पैमाने पर कार्य किए जा रहे हैं। कांकेर जिले में भी इस महाभियान को सक्रियता से अंजाम देते हुए पहाड़ी ढलानों पर 3620 संरचनाओं का निर्माण किया गया है। कांकेर जिले में इस वर्ष अब तक 1666 जल संरक्षण कार्यों को मंजूरी दी जा चुकी है। इनमें तालाब निर्माण, निजी कृषि तालाब, सोखता गड्ढे, लूज बोल्डर चेक डेम, गैबियन स्ट्रक्चर, अर्दन डैम, चेक डैम, कंटूर ट्रेच, सोक पिट, डिफंक्ट बोरवेल रिचार्ज, परकोलेशन टैंक जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

 

वर्षा ऋतु में जल संचय कर जल संकट से स्थायी रूप से निजात पाने कांकेर जिले में ‘मोर गांव मोर पानी’ महाभियान के अंतर्गत गांव-गांव में जरूरी संरचनाओं के निर्माण किए जा रहे हैं। मनरेगा के माध्यम से भी जल के संरक्षण और संवर्धन के लिए विभिन्न संरचनाओं का निर्माण तेज गति से जारी है। इन संरचनाओं के जरिए बरसात में नालों के माध्यम से बहकर व्यर्थ जाने वाले पानी को रोककर उसे धरती में समाहित कर भू-जल स्तर को बढ़ाया जाएगा। जल संरक्षण-संवर्धन कार्यों की योजना बनाने और उनके क्रियान्वयन में आधुनिक जीआईएस तकनीक (जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम) का उपयोग किया जा रहा है। इसकी मदद से रिज-टू-वैली (पहाड़ी से घाटी तक) सिद्धांत पर आधारित स्ट्रक्चर्स की प्लानिंग की गई है, ताकि बारिश का पानी व्यवस्थित तरीके से संरचनाओं में एकत्र हो और अधिकतम जल संचय हो सके।

वर्षा जल के बहाव से बड़े पैमाने पर मिट्टी कटाव की समस्या उत्पन्न होती है। पर अब इन संरचनाओं के निर्माण से न केवल जल संरक्षण होगा, बल्कि मिट्टी के कटाव की समस्या का भी स्थायी समाधान मिलेगा। नालों का बहाव धीमा होगा और पानी धीरे-धीरे भूमि में रिसकर भू-जल भंडार को समृद्ध करेगा। जल संचय, भू-जल स्तर के ऊपर आने और जल संरक्षण से वर्षभर पर्याप्त जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्थानीय समुदायों की आजीविका को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।

 

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय ने जीएसटी विभाग की समीक्षा बैठक में कर अपवंचन पर सख्ती के दिए निर्देश

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय ने जीएसटी विभाग की समीक्षा बैठक में कर अपवंचन पर सख्ती के दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ में जीएसटी कलेक्शन में ऐतिहासिक बढ़त: 18% वृद्धि दर के साथ देश में अव्वल

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय स्थित महानदी भवन में वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभाग के कार्यों एवं राजस्व संग्रहण की विस्तार से जानकारी प्राप्त की और कर संग्रहण बढ़ाने के उपायों पर कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कर की राशि का उपयोग देश और प्रदेश के विकास कार्यों में होता है, इसलिए सभी को ईमानदारी पूर्वक कर अदा करना चाहिए। श्री साय ने कहा कि जो लोग कर (जीएसटी) की चोरी करते हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा उनसे कर की वसूली सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य को जीएसटी एवं वैट से कुल 23,448 करोड़ रुपये का कर राजस्व प्राप्त हुआ, जो राज्य के कुल कर राजस्व का 38% है। छत्तीसगढ़ ने 18% की जीएसटी वृद्धि दर हासिल की है, जो देश में सर्वाधिक है।

बैठक में वित्त एवं वाणिज्यिक कर (जीएसटी) मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने विभागीय जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने जीएसटी संग्रहण हेतु विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और कहा कि आगे भी नियमों के अनुरूप संग्रहण बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ कर अपवंचन के मामलों एवं उनसे निपटने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने फर्जी बिल, दोहरी बहीखाता प्रणाली और गलत टैक्स दरों का उपयोग कर अनुचित लाभ लेने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग की नवाचारी पहलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीएसटी पंजीकरण की औसत समय सीमा को 13 दिन से घटाकर 2 दिन कर दिया गया है।

बैठक में अधिकारियों ने जीएसटी विभाग द्वारा हाल ही में की गई बड़ी कार्रवाइयों एवं कर चोरी की राशि की वसूली की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि विभाग द्वारा की गई कार्रवाइयों से शासन के कर राजस्व में निरंतर वृद्धि हो रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सभी 33 जिलों में जीएसटी कार्यालय स्थापित किए गए हैं, जिससे कर संग्रहण एवं जीएसटी से जुड़ी सेवाओं का कार्य पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संपादित किया जा रहा है।

बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत तथा आयुक्त वाणिज्यिक कर श्री पुष्पेंद्र मीणा सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

रायपुर : राज्य की आर्थिक मजबूती और वित्तीय अनुशासन को लेकर सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर : राज्य की आर्थिक मजबूती और वित्तीय अनुशासन को लेकर सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने ली वित्त विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक : वित्तीय प्रबंधन में दक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में प्रदेश की आर्थिक स्थिति और वित्तीय प्रबंधन की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बजट प्रबंधन, राजस्व संग्रहण, व्यय नियंत्रण, वित्तीय अनुशासन और ई-गवर्नेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों से राज्य की जीएसडीपी, पूंजीगत व्यय और योजनाओं की वित्तीय प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि वित्तीय संसाधनों का उपयोग पारदर्शिता और दक्षता के साथ किया जाए, ताकि जनकल्याणकारी योजनाएं निर्बाध रूप से संचालित हो सकें।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि  राज्य की प्रगति उसकी वित्तीय स्थिरता पर निर्भर करती है। जितनी सशक्त वित्तीय व्यवस्था होगी, उतनी ही तेजी से हम विकास की दिशा में आगे बढ़ पाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया है, जिससे राज्य की जीएसडीपी में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

बैठक में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने विभाग की वर्तमान वित्तीय स्थिति, राजस्व प्राप्तियों, व्यय नियंत्रण और आगामी रणनीतियों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं को समयबद्ध रूप से वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं और विभाग वित्तीय पारदर्शिता व सुशासन की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि बीते डेढ़ वर्षों में विभाग के द्वारा अपनाए गए नवाचारों से राज्य की आर्थिक आधारशिला और अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और राज्य वित्तीय सुशासन के साथ विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।

बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल और श्री राहुल भगत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

महासमुंद/एक नायब तहसीलदार के लिए कलेक्टर से ऊपर अपने आप को समझना उचित नहीं है निलंबित की शिकायत मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा : अशवंत तुषार साहू

महासमुंद/एक नायब तहसीलदार के लिए कलेक्टर से ऊपर अपने आप को समझना उचित नहीं है निलंबित की शिकायत मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा : अशवंत तुषार साहू

 

महासमुंद भाजपा के सक्रिय सदस्य व किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा तुषार साहू अपने ज्ञापन में कहा

कलेक्टर, जिले का प्रमुख होते हैं

एक नायब तहसीलदार के लिए कलेक्टर से ऊपर अपने आप को समझना उचित नहीं है, क्योंकि वे एक पदानुक्रमित प्रणाली में काम करते हैं. , यह एक गलत धारणा है कि कलेक्टर जिले का सर्वोच्च अधिकारी होता है,

तहसीलदार का काम है कलेक्टर को राजस्व मामला अन्य प्रकरण में रिपोर्ट देना महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जिला महासमुंद में विपरीत होते दिख रहा है, तुमगांव नायब तहसीलदार तृप्ति चंद्राकर कलेक्टर विनय लहंगे के द्वारा

दिनांक 27. 06.2025 एवं दिनांक 30.06.2025 को फोन के माध्यम से दो बार से नाम सुधारने हेतु कहा था

फिर भी कलेक्टर के आदेश की आवहेलना करना, एक गंभीर लापरवाही को दर्शाता है, तुमगांव नायब तहसील तृप्ति चंद्राकर के खिलाफ विभागीय जांच की करवाई किया जाना चाहिए व जनहित हित के समस्या को देखते हुए लापरवाह नायब तहसीलदार को निलंबित कर देना चाहिए

तुषार साहू अपने ज्ञापन में कहा आगे कहा अछोली खसरा नंबर 905/2 सोनवानी पटवारी का काम भूमि रिकॉर्ड और अन्य सरकारी दस्तावेजों को ठीक से रखना है। गलत नाम चढ़ाने से लोगों को भूमि संबंधी मामलों में गलत नाम दर्ज होने से बार-बार तहसील ऑफिस का चक्कर काटने मे मजबूर हैं जिससे उन्हें कानूनी या वित्तीय नुकसान, अर्थिक छति होती है, यह एक गंभीर गलती है और पटवारी को सस्पेंड किया जाना चाहिए। गलत नाम चढ़ाना, भूमि रिकॉर्ड में एक महत्वपूर्ण त्रुटि है, जो कानूनी विवादों और अन्य समस्याओं को जन्म दे सकती है।

दिनांक 4 जून को नायब तहसील तुमगांव टेकेन्द्र नुरूटी को ज्ञापन सोपा गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया है, संदेह है कि तहसीलदार भी इस मामले में सम्मिलित है जो सोनवानी पटवारी को बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है

पटवारी सोनवानी तुमगांव टेकेन्द्र नुरूटी को निलंबित कर देना चाहिए, साथ ही नायब तहसीलदार तृप्ति चंद्राकर को भी निलंबित कर देना चाहिए

इसके अलावा, सोनवानी पटवारी व नायब तहसील तुमगांव टेकेन्द्र नुरूटी व नायब तहसीलदार तृप्ति चंद्राकर के खिलाफ विभागीय जांच भी की जाना चाहिए और दोषी पाए जाने पर उसे और भी सख्त सजा दिया जाना चाहिए