महासमुंद : महासमुंद जिले में सहकारी समिति झालखम्हारिया में खाद की पर्याप्त उपलब्धता  

महासमुंद : महासमुंद जिले में सहकारी समिति झालखम्हारिया में खाद की पर्याप्त उपलब्धता

 

किसानों को मिल रही जरूरत के अनुसार खाद कृषि कार्यों के लिए आवश्यक खाद-बीज की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु महासमुंद जिले की सहकारी समिति झालखम्हारिया में खाद का पर्याप्त भंडारण किया गया है। जिले में कृषकों की मांग को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की खाद उपलब्ध कराई गई है, जिससे किसानों को सहज रूप से खाद प्राप्त हो रही है। सोसायटी प्रबंधक श्री भोजराम साहू ने बताया कि उपलब्ध खाद में यूरिया 222.57 टन, सुपर फॉस्फेट 30 टन, पोटाश 31.95 टन, डी.ए.पी. 161.60 टन, एन.पी.के. 12.50 टन शामिल है। वर्तमान में 64.10 टन खाद विक्रय हेतु शेष है। किसानों की मांग के अनुरूप खाद का सतत वितरण जारी है।

इस सोसायटी में खाद लेने आए लघु कृषक श्री संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि शासन द्वारा खाद की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें तत्काल खाद प्राप्त हो सका। उन्होंने आज 6 बोरी डी.ए.पी., 10 बोरी नीम लेपित यूरिया, और 2 बोरी पोटाश प्राप्त किया। संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि खाद वितरण की इस सरल और पारदर्शी व्यवस्था से किसानों को काफी राहत मिली है। इसके लिए उन्होंने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। समय पर खाद मिलने से फसल अच्छी होगी। जिससे आमदनी भी बढ़ेगी।

कृषि विभाग द्वारा जिले में किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार किसानों को खाद-बीज समय पर और आसानी से उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण और त्वरित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अधिकृत सहकारी समितियों से ही खाद-बीज प्राप्त करें तथा कालाबाजारी से बचें। जिले में खाद की कमी नहीं है और सभी कृषकों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जाएगी। डीएपी के विकल्प के तौर पर भी सुपर फॉस्फेट और यूरिया का उपयोग किया जा सकता है।

सरायपाली/ओम हॉस्पिटल डॉ. चन्द्रमुकेश धावड़े मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ 4जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगे

सरायपाली/ओम हॉस्पिटल डॉ. चन्द्रमुकेश धावड़े मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ 4जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगे

ओम हॉस्पिटल NABH एंट्री लेवल से मान्यता प्राप्त हॉस्पिटल

प्रसिद्ध मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग विभाग प्रदेश के प्रसिद्ध मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ

डॉ. चन्द्रमुकेश धावड़े

(MBBS. MS, MCH ) ( Neuro Surgeon)  मस्तिष्क एवं स्पाइन विशेषज्ञ

4 जुलाई 2025 शुक्रवार, को उपलब्ध रहेंगे

समय :- सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक

उपलब्ध इलाज:-

• सर का बड़ा होना

•शंट सर्जरी

• सर की चोट

• असामान्य सर दर्द

• चक्कर आना

•माइग्रेन एवं मिर्गी

नसों का दबना

• स्ट्रोक लकवा

आयुष्मान कार्ड / राशन कार्ड और इंश्योरेंस

से इलाज की सुविधा उपलब्ध

ओम हॉस्पिटल

नोट- प्रत्येक माह के

प्रथम और तीसरे शुक्रवार

को उपलब्ध रहेंगे

अग्रिम पंजीयन अनिवार्य

बीजू कार्ड से नि:शुल्क इलाज

की सुविधा

संपर्क करें-Ph-07725-299360,

Mob-83700-08558

प्रत्येक गुरुवार निःशुल्क परामर्श

19 स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाइवे, सरायपाली (छ.ग.)

हमारे अन्य ब्रांच

ओम हॉस्पिटल एच. पी. पेट्रोल पम्प के पास महादेवघाट, रायपुर (छ.ग.)

संपर्क – 83700-08551

ओम हॉस्पिटल हटा ग्राउंड के सामने, जगदलपुर (बस्तर) संपर्क – 8435908123

ओम हॉस्पिटल

खरोरा रोड, बहेसर (तिल्दा )संपर्क- 7000374946, 9302734809

महासमुंद/ सिंघोड़ा शराब पीकर गाली गलौज मारपीट की घटना

महासमुंद/ सिंघोड़ा शराब पीकर गाली गलौज मारपीट की घटना

 

थाना सिंघोडा धारा 296, 115(2), 351(2)के तहत, अश्लील गाली गलौच करते हुए लकडी से मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध मे रिपोर्ट बाबत् मै लता कुलदीप पति हेमसागर कुलदीप उम्र 40 साल जाति गांडा साकिन मानपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद की निवासी हू घरेलु कार्य करती हूं आ‍ज दिनांक 02/07/2025 के दोपहर 02:30 बजे मेरा देवर तहसील कुलदीप पिता गौतम कुलदीप उम्र 38 साल साकिन मानपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद शराब पीकर मुझे गाली गलौच कर रहा था मना करने पर लकडी से मारपीट कर चोट पहूंचाया है एवं जान से मारने की धमकी दिया है, मारपीट करने से मेरे बांये हाथ के अंगुठे के उपर एवं दाहिने हाथ के कोहनी मे चोट लगा है खून निकल रहा है दर्द हो रहा है घटना को मेरे पुत्र संजय दीप एवं टेकलाल तांडी देखे सुने एवं बीच बचाव किये है। तहसील कुलदीप के द्वारा मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर लकडी से मारपीट कर चोट पहूंचाकर जाने से मारने की धमकी दिया है जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग।

रायपुर : हमने सच्चे राष्ट्र सेवक, संवेदनशील प्रशासक और एक महान व्यक्ति को खो दिया है-श्री रमेन डेका

रायपुर : हमने सच्चे राष्ट्र सेवक, संवेदनशील प्रशासक और एक महान व्यक्ति को खो दिया है-श्री रमेन डेका

पूर्व राज्यपाल श्री शेखर दत्त को राजभवन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल श्री शेखर दत्त के निधन पर आज राजभवन में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि हमने सच्चे राष्ट्रसेवक, संवेदनशील प्रशासक और एक महान व्यक्ति को खो दिया है।

पूर्व राज्यपाल श्री शेखर दत्त के निधन पर राजभवन में शोक सभा का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने स्वर्गीय श्री दत्त के छायाचित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मृतात्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि हम सभी के लिए यह अत्यंत दुखद क्षण है। श्री शेखर दत्त जी का जीवन अनेक आदर्शों से भरा रहा। वे केवल एक उच्चपदस्थ अधिकारी नहीं थे, बल्कि एक वीर सैनिक और एक संवेदनशील जनसेवक भी थे। उन्होंने भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी के रूप में सेवा दी थी और वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में भाग लिया था। देश के लिए उनके इस वीरता और साहस पर हम सभी को गर्व है। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि चाहे आप सैनिक हों, प्रशासक हों या नागरिक, देशसेवा का जज्बा और मानवीय  संवेदनाएं ही किसी को महान बनाती हैं।

श्री डेका ने कहा कि सेना से भारतीय प्रशासनिक सेवा में आए शेखर दत्त जी ने अपने करियर में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। रक्षा मंत्रालय में रक्षा सचिव के रूप में उन्होंने देश की सुरक्षा नीतियों को मजबूती दी। बाद में जब उन्हें छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया, तब उन्होंने इस राज्य की   सांस्कृतिक और प्रशासनिक संरचना को मजबूती देने में उल्लेखनीय योगदान दिया। छत्तीसगढ़ में उनके कार्यकाल के दौरान, उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय समाज की समस्याओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, और ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर गंभीरता से कार्य किया। वे सादगी, कर्मठता और समर्पण की प्रतिमूर्ति थे। उनका व्यवहार सभी से आत्मीयता से भरा होता था।   राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना ने श्री शेखर दत्त के जीवन परिचय एवं उनके कार्यो का स्मरण किया।

इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

रायपुर : महतारी वंदन योजना से लाखों महिलाओं की बदली जिंदगी

रायपुर : महतारी वंदन योजना से लाखों महिलाओं की बदली जिंदगी

 छत्तीसगढ़ की महिला सशक्तिकरण यात्रा में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में इस योजना ने महिलाओं को न केवल आर्थिक संबल दिया है, बल्कि आत्मनिर्भर और गरिमामयी जीवन जीने की राह भी दिखाई है।

इस योजना के अंतर्गत जशपुर जिले की 2 लाख से अधिक महिलाओं को मार्च 2024 से जून 2025 तक 342 करोड़ 39 लाख 31 हजार 950 रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि यह योजना जमीनी स्तर पर महिलाओं के जीवन में ठोस परिवर्तन ला रही है।

आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का संचार

महतारी वंदन योजना के माध्यम से हर पात्र महिला को प्रति माह 1000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस पहल ने महिलाओं को छोटे-छोटे निर्णय स्वयं लेने की स्वतंत्रता दी है।

जशपुर की हितग्राही श्रीमती ममता यादव, जो सिलाई का काम करती हैं, बताती हैं कि योजना की राशि और उनके काम से प्राप्त आमदनी मिलाकर अब वह अपने परिवार का पालन-पोषण बेहतर ढंग से कर रही हैं। वे बच्चों के भविष्य के लिए बचत भी कर पा रही हैं।

इसी तरह श्रीमती सरिता यादव, श्रीमती अनीता सोनकर, श्रीमती बिरसमुनी सिंह, श्रीमती लक्ष्मी बाई और श्रीमती अनीशा बाई सहित जिले की हजारों महिलाएं इस योजना की मदद से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

राशि का निवेश : सिर्फ खर्च नहीं, भविष्य की नींव

योजना से मिली आर्थिक सहायता को महिलाएं केवल घरेलू खर्च तक सीमित नहीं रख रहीं, बल्कि इसे सुकन्या समृद्धि योजना, छोटे व्यवसाय, और स्वरोजगार में निवेश कर रहीं हैं।

सरकार की महतारी शक्ति ऋण योजना के तहत जशपुर की 875 महिलाओं को 25 हजार रुपए तक का ऋण 48 आसान किश्तों में न्यूनतम ब्याज दर पर उपलब्ध कराया गया है, जिससे वे व्यवसायिक गतिविधियों में भाग ले रही हैं।

प्रदेशभर में 11081.68 करोड़ रुपए की सहायता

मार्च 2024 में शुरू हुई महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक 17 माहों में 11081.68 करोड़ रुपए की राशि 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा व परित्यक्ता महिलाओं को प्रदान की जा चुकी है।यह योजना प्रदेश के हर कोने में महिलाओं के जीवन में बदलाव की कहानी लिख रही है और सामाजिक ढांचे में महिलाओं की भूमिका को और सशक्त बना रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस योजना को मातृत्व के सम्मान और महिलाओं के आत्मनिर्भर भविष्य की संकल्पना के साथ लागू किया।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने स्वयं ज़मीनी स्तर पर योजना के प्रभाव की निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित किया कि इसका लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचे।

श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि महिलाओं को समाज में वह स्थान दिलाना है जिसकी वे हकदार हैं। महतारी वंदन योजना इसी दिशा में एक सशक्त कदम है।

 

रायपुर : खरीफ सीजन की मजबूत तैयारी, पिछले साल की तुलना में अब तक 141 प्रतिशत सुपर फास्फेट और 125 प्रतिशत एनपीके खाद मिला

रायपुर : खरीफ सीजन की मजबूत तैयारी, पिछले साल की तुलना में अब तक 141 प्रतिशत सुपर फास्फेट और 125 प्रतिशत एनपीके खाद मिला

किसानों के लिए समय पर सुनिश्चित की जा रही खाद-बीज की उपलब्धता

बेमेतरा में 2649 मीट्रिक टन एसएसपी और 515 मीट्रिक टन एनपीके समितियों में उपलब्ध

बेमेतरा जिले में खरीफ फसलों की बोनी लगभग पूर्णता की स्थिति में है। कई जगहों पर धान की रोपाई का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। इस बीच किसानों को खाद और बीज की कोई कमी न हो, इसके लिए बेमेतरा जिला प्रशासन और कृषि विभाग की ओर से व्यापक तैयारी की गई है। जिला प्रशासन द्वारा खरीफ सीजन की तैयारियों की निरंतर समीक्षा की जा रही है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष बेमेतरा जिले में गत वर्ष की तुलना में 141 प्रतिशत सिंगल सुपर फास्फेट और 125 प्रतिशत एनपीके खाद की आपूर्ति हो चुकी है। डीएपी खाद के मुकाबले एसएसपी और एनपीके खाद भी अत्यंत उपयोगी और पोषक तत्वों से भरपूर हैं। एसएसपी में 16 प्रतिशत फास्फोरस और 11 प्रतिशत सल्फर होता है, जो फसलों की बेहतर वृद्धि के लिए लाभकारी है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने इस वर्ष सहकारी समितियों और निजी दुकानों को खाद आबंटन का अनुपात 70:30 रखा है, जबकि पहले यह 60:40 था। इस व्यवस्था के तहत 70 प्रतिशत या इससे अधिक खाद रैक पॉइंट से मार्कफेड के माध्यम से बेमेतरा को प्राप्त हो रहा है। बेमेतरा जिले को अब तक कुल 51 हजार 054 मीट्रिक टन खाद प्राप्त हो चुकी है, जो इस वर्ष के संशोधित लक्ष्य 65 हजार 015 मीट्रिक टन का करीब 79 प्रतिशत है। यह पिछले वर्ष के कुल खाद वितरण का 84 प्रतिशत है। जिले में किसानों को अब तक 42 हजार 988 मीट्रिक टन खाद का वितरण हो चुका है, जो कुल उपलब्धता के 66 प्रतिशत से अधिक है।

बेमेतरा जिले में डीएपी खाद की मांग को ध्यान में रखते हुए संशोधित लक्ष्य 5667 मीट्रिक टन के विरुद्ध अब तक 6343 मीट्रिक टन का भंडारण किया जा चुका है। इस प्रकार जिले में 112 प्रतिशत डीएपी खाद की आपूर्ति हो चुकी है। डीएपी की सीमित उपलब्धता को देखते हुए किसानों को एसएसपी और एनपीके खाद का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सभी सहकारी समितियों में बैनर और पोस्टर के माध्यम से इसकी जानकारी दी जा रही है। किसानों को जागरूक कर बताया जा रहा है कि डीएपी के विकल्प के रूप में एसएसपी और एनपीके खाद भी वैज्ञानिक दृष्टिकोण से उत्तम हैं।

इस साल रिकॉर्ड बीज वितरण

बेमेतरा जिले में इस वर्ष बीज वितरण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष 19 हजार 742 क्विंटल बीज किसानों को वितरित किया गया था, जबकि इस वर्ष अब तक 22 हजार 375 क्विंटल बीज वितरित किया जा चुका है। खेती-किसानी के प्रति किसानों की तत्परता और प्रशासन की प्रभावी रणनीति के फलस्वरूप गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष किसानों को 113 प्रतिशत से अधिक बीज वितरित किए गए हैं।

किसानों से शीघ्र खाद-बीज के उठाव की अपील

राज्य शासन ने किसानों से जल्द पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज के उठाव की अपील की है। किसानों को समय पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराना शासन और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पंजीकृत किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से उनकी जरूरत के अनुसार खाद-बीज का वितरण पारदर्शी ढंग से हो सके, इसकी व्यवस्था बनाई जा रही है। बेमेतरा जिला प्रशासन ने कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के मैदानी अधिकारियों को किसानों को डीएपी खाद के विकल्प के रूप में सिंगल सुपर फास्फेट और एनपीके खाद की उपयोगिता के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए हैं, ताकि वे वैज्ञानिक विधि से खेती कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में बेमेतरा जिले में 2649 मीट्रिक टन एसएसपी और 515 मीट्रिक टन एनपीके खाद समितियों में उपलब्ध है। सरकार द्वारा चालू खरीफ सीजन में खाद-बीज की समुचित उपलब्धता, वितरण और किसानों के मार्गदर्शन की पुख्ता व्यवस्था की गई है। इससे जिले में कृषि कार्यों को अच्छी गति मिल रही है। उत्पादन में वृद्धि की संभावना भी मजबूत हो रही है।

 

सरायपाली/ ग्राम कसलबा में कीचड़ में फंसे ट्रेक्टर निकालने के दौरान मारपीट मामला थाना में दर्ज / आवंलाचक्का और जोगनी पाली में अवैध रूप से शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही!

सरायपाली/ ग्राम कसलबा में कीचड़ में फंसे ट्रेक्टर निकालने के दौरान मारपीट मामला थाना में दर्ज /

आवंलाचक्का और जोगनी पाली में अवैध रूप से शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही!

ग्राम कसलबा थाना सरायपाली का निवासी हूं। बीए द्वितीय वर्ष तक पढाई किया हूं ट्रेक्टर ड्रायवरी का काम करता हूं। दिनांक 30/06/2025 के दोपहर करीब 12/00 बजे मेरे पिता जी जगबंधु प्रधान का ट्रेक्टर मेसी क्रमांक CG06 HD 5529 को मुरूम लोड करने का काम कर रहा था। जो कीचड में ट्रेक्टर ग्राम कसलबा गया था जिसे निकालने के लिए सरिया फंसाया था जिसे सरोज साहू के ट्रेक्टर के द्वारा निकाल रहा था उसी समय लक्ष्मण साहू का ट्रेक्टर तेजी से गया तो सरिया मेरे ऊपर से गया तो क्यों स्पीड चलाकर जा रहा है बोलने पर लक्ष्मण साहू एवं पद्मलोचन थापा मुझे मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए कालर पकड कर मुझे झुमा झटकी करने लगे। लक्ष्मण साहू और पद्मलोचन थापा हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए मुझे जमीन में पटक दिये। जिससे मेरे कमर के पास चोट लगा है खून बह रहा है और मेरे दोनों गाल में हाथ से मारपीट किये है और घटना को नरोत्तम प्रधान, अमन साहू देखे है, बीच बचाव किये है। परिवार में सलाह मशवरा होने के बाद रिपोर्ट करने थाना आया हूं। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है। रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जाये मामले में सरायपाली थाना ने आरोपीयो। के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS मामला दर्ज कर लिया है !

आवंलाचक्का और जोगनी पाली में अवैध रूप से शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही!

थाना सरायपाली में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 01/07/2025 हमराह स्टाफ आरक्षक 394 के स्वयं के साधान से मय विवेचना कीट के जुर्म जरायम पता साजी हेतु टाउन /देहात रवाना हुआ था ग्राम सागरपाली के पास जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम आवंलाचक्का के रतिराम सिदार अपने घर के सामने परछी में लोगों को अवैध रूप से शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि गवाह मनोज यादव एवं रामेश्वर सिन्हा को धारा 179 BNSS का नोटिस देकर साथ लेकर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान ग्राम आवंलाचक्का के रतिराम सिदार अपने घर के सामने परछी में हमराह स्टाफ व गवाह के घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये । एक व्यक्ति को पकड़े जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम रतिराम सिदार पिता अंजोर सिंग सिदार उम्र 60 साल साकिन आंवलाचक्का थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 निवासी होना बताया,एवं लोगो को अवैध रूप से शराब पिलाना स्वीकार किया । लोगो को शराब पीने पिलाने के संबंध में धारा 94 BNSS का नोटिस दिया जो नोटिस में ही कोई वैध कागजात नहीं होना बताया । गवाहो के समक्ष आरोपी रतिराम सिदार के कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी 180 ML वाली खाली जिसमें शराब का गंध आ रही, एवं 02 नग खाली डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब का गंध आ रही है को समक्ष गवाहन के मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया । आरोपी रतिराम सिदार का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आज दिनांक 01/07/2025 को 18:10 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं अपराध जमानतीय होने से आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका में रिहा किया आरोपी के खिलाफ धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

 

जोगनीपाली में शराब पिलाने वालों पर कार्यवाही

थाना सरायपाली में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थत हूं कि आज दिनांक 02/07/2025 को हमराह आरक्षक 394 के देहात अपराध विवेचना पर स्वयं के वाहन से ग्राम कुटेला की रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम जोगनीपाली का विजय नंद अपने घर के आंगन में लोगों को शराब पिलाने का अवैध साधन उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर गवाह मनोज यादव एवं रामेश्वर सिन्हा को धारा 179 BNSS का नोटिस देकर साथ लेकर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान ग्राम जोगनीपाली जाकर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये । एक व्यक्ति को पकड़े जो नाम पता पूछने पर अपना नाम विजय नंद पिता मारकण्ड नंद उम्र 40 साल साकिन जोगनीपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का होना बताया एवं लोगो को अवैध रूप से शराब पिलाना स्वीकार किया । लोगो को शराब पीने पिलाने के संबंध में धारा 94 BNSS का नोटिस तामिल किया गया नोटिस में कोई वैध कागजात नहीं होना बताया । गवाहो के समक्ष विजय नंद के कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब 180 ML वाली का खाली शीशी जिसमें शराब का गंध आ रही थी एवं 02 नग खाली डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब का गंध आ रही थी को समक्ष गवाहन के मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया । आरोपी धनेश कुमार साहू का कृत्या अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करने पाये जाने पर आज दिनांक 02/07/2025 के 18/40 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं अपराध जमानतीय होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका में रिहा किया बाद हमराह स्टाफ एवं गवाहन के वापस स्टेशन आकर आरोपी के खिलाफ धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

पिथौरा/खेड़ीगांव में सरपंच सहित ग्रामीणों ने किया पौधरोपण

पिथौरा/ खेड़ी गांव में सरपंच सहित ग्रामीणों ने किया पौधरोपण

पिथौरा–ग्राम पंचायत खेड़ीगांव में मंगलवार को पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प। सरपंच सुपेंद्र कुमार दीवान ने पौधा लगाकर पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक होमप्रकाश ठाकुर , वार्ड पंच संतोष यादव,खीरराम यादव , विकाश दीवान ,येशकुमार, देवानंद दीवान सहित ग्रामीणों ने विभिन्न किस्म के पौधे लगाकर उनकी संरक्षण का संकल्प लिया। सरपंच सुपेंद्र कुमार दीवान ने वृक्ष रोपण और पर्यावरण के महत्व को बताते हुए कहा कि जिस तेजी से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, वह भविष्य के लिए बेहद खतरनाक है. पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधे लगाना उसकी सुरक्षा करना जरूरी है. वृक्षारोपण से ही पर्यावरण संतुलित रहेगा। पौधे की देखभाल के लिए सभी लोगों से आह्वान किया । वृक्षारोपण से ही प्रकृति के साथ तालमेल संभव है,पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए. इसका असर जनजीवन पर पड़ रहा है ,आज के समय में व्यक्ति को शुद्ध वायु नही मिल रही है।पेड़-पौधे प्रदुषण को कम करने मे सहायक है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाकर उसकी रक्षा भी करनी चाहिए । धरती पर पौधों के बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। पौधे ही धरती का श्रृंगार है। साथ ही युवाओं से अपने घरों, सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण मे अहम भूमिका निभाने की बात कही।

बसना/भंवरपुर के उमरिया मार्ग से मोटरसाइकिल की चोरी अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

बसना/भंवरपुर के उमरिया मार्ग से मोटरसाइकिल की चोरी अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

 

 

पंकज कुमार देवांगन पिता गौतम देवांगन निवासी ग्राम व पोस्ट भंवरपुर चौकी भंवरपुर थाना व तहसील बसना जिला महासमुन्द (छ0ग0) का निवासी हूं यह कि मेरे स्वामित्व की एक मो.सा. बजाज पल्सर NS-125 जिसका वाहन क्र. CG06 HB 7768 है उक्त वाहन को कल दिनांक 30.06.2025 को रात्रि लगभग 09 बजे खाना खाकर अपने घर जो ग्राम भंवरपुर में उमरिया रोड पर स्थित है मैं प्रतिदिन की भांति खडा कर गाडी को लॉक करके सोने चला गया सुबह देखा तो जिस स्थान पर अपना मो0सा0 खडा किया था वहां पर मेरा मो0सा0 नहीं था जिसके पश्चात आसपास पुछताछ व पता तलाश किया परन्तु मो0सा0 का कोई पता नहीं चल पाया उक्त वाहन को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है मामले में थाना ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है !

भंवरपुर के उमरिया मार्ग से बुनकर व्यवसाय के यहां से चोरी

भंवरपुर के उमरिया मार्ग से चोरी

पंकज कुमार देवांगन पिता गौतम देवांगन निवासी ग्राम व पोस्ट भंवरपुर चौकी भंवरपुर थाना व तहसील बसना जिला महासमुन्द (छ0ग0) का निवासी हूं यह कि मेरे स्वामित्व की एक मो.सा. बजाज पल्सर NS-125 जिसका वाहन क्र. CG06 HB 7768 है उक्त वाहन को कल दिनांक

30.06.2025 को रात्रि लगभग 09 बजे खाना खाकर अपने घर जो ग्राम भंवरपुर में उमरिया रोड पर स्थित है मैं प्रतिदिन की भांति खडा कर गाडी को लॉक करके सोने चला गया सुबह देखा तो जिस स्थान पर अपना मो0सा0 खडा किया था वहां पर मेरा मो0सा0 नहीं था जिसके पश्चात आसपास

पुछताछ व पता तलाश किया परन्तु मो0सा0 का कोई पता नहीं चल पाया उक्त वाहन को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है मामले में थाना ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है ! खबर अभी बाकी है/

बसना में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 01/07/2025 को हमराह स्टाफ आरक्षक 744 के साथ स्वयं के वाहन में जुर्म जरायम पतासाजी व अवैध शराब रेड कार्यवाही पर देहात रवाना हुये थे कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला की बसना से जगदीशपुर जाने वाले रोड किनारे ग्राम भालूपतेरा में एक व्यक्ति शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह

निर्मल बाघ एवं हबीब खान को साथ में लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड की कार्यवाही किया जहां शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक बंजारा पिता जगदीश बंजारा उम्र 22 साल साकिन खेमडा, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया एवं लोगों को शराब पिने पीलाने का साधन उपलब्ध कराना स्वीकार किया जिसे धारा 94

जा0फौ0 का नोटिस दिया जो साधन उपलब्ध कराने के संबंध में कोई वैध कागजात नहीं होना लिखित में दिया कि गवाहों के समक्ष 02 नग अंग्रेजी गोवा शराब की खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है को जप्त कर सीलबंद किया गया कि आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 01/07/2025 के 19-20 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया