महासमुंद/जिले की सहकारी समितियों में खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण

महासमुंद/जिले की सहकारी समितियों में खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण

कलेक्टर ने किसानों को समय पर धान-बीज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

महासमुन्द जिले के किसानों को खरीफ मौसम की तैयारी में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज का भंडारण कर लिया गया है। उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने जानकारी दी कि जिले की सभी कृषक सहकारी समितियों से किसान खाद और बीज प्राप्त कर सकते हैं।

01 अप्रैल की स्थिति में जिले के सहकारी समितियों में कुल 32,727 टन खाद का भंडारण किया गया है, जिसमें से 22,967 टन खाद का वितरण किया जा चुका है। खाद की उपलब्धता में सहकारी समितियों में यूरिया 16 हजार 59, सुपर फॉस्फेट 07 हजार 563, पोटाश 02 हजार 686, डी.ए.पी. 04 हजार 21, एन.पी.के 02 हजार 398 टन भंडारित किया गया है। वर्तमान में 09 हजार 760 टन खाद विक्रय हेतु शेष है। सहकारी समिति झालखम्हरिया के सोसायटी प्रबंधक श्री भोजराम साहू ने बताया कि यहां आज की स्थिति में यूरिया 175 टन, डीएपी 150 टन एवं पोटाश 126 टन उपलब्ध है, जिसका वितरण किसानों को किया जा रहा है।

वहीं बीज का भंडारण 26,859 क्विंटल किया गया है, जिसका किसानों द्वारा नियमित उठाव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अनाज अंतर्गत धान सामान्य, शंकर धान, मक्का, कोदो, कुटकी एवं रागी, दलहन अंतर्गत अड़हर, उड़द एवं मूंग, तिलहन फसल अंतर्गत सोयाबीन, मूंगफली एवं तिल बीजों का भण्डारण किया गया है। जिसका किसानों को वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी सहकारी समितियों एवं निजी दुकानों में पॉस मशीन के माध्यम से विक्रय करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निजी दुकानों में अवैध भंडारण पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई करने सख्त निर्देश दिए है। अधिकारियों द्वारा लगातार खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण पर निगरानी रखी जा रही है।

बसना/ अग्रवाल नर्सिंग होम में चर्म एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ,नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ,शिशु रोग विशेषज्ञ अब पिथोरा में 3 जुलाई दिन गुरुवार समय दो.3 शाम 6बजे तक उपलब्ध रहेंगे

बसना/ अग्रवाल नर्सिंग होम में चर्म एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ,नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ,शिशु रोग विशेषज्ञ अब पिथोरा में 3 जुलाई दिन गुरुवार समय दो.3 शाम 6बजे तक उपलब्ध रहेंगे

 

अग्रवाल नर्सिंग होम

डॉ. एन एस पटानी MD Dermatology

चर्म एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ,

 

डॉ. महेंद्र धवने MD ENT

नाक, कान, गला

रोग विशेषज्ञ

 

डॉ. अमित अग्रवाल MBBS DCH

शिशु रोग विशेषज्ञ

अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना के विशेषज्ञ डॉक्टर्स अब पिथौरा में भी उपलब्ध

03 जुलाई 2025 दिन गुरुवार को दोप. 3 बजे से शाम 6 बजे तक

पंजीयन करवाएं:

93405-71462

77730-86100

सेत कुँवर नर्सिंग होम राजा सेवैया (टप्पा), पिथौरा, जिला महासमुंद (छ.ग.) अजंता, सरायपाली

रायपुर : शिक्षक युक्तियुक्तकरण से संवरने लगी शिक्षा व्यवस्था, सपनादर प्राथमिक शाला को मिले तीन शिक्षक  

रायपुर : शिक्षक युक्तियुक्तकरण से संवरने लगी शिक्षा व्यवस्था, सपनादर प्राथमिक शाला को मिले तीन शिक्षक

 

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रारंभ की गई शाला-शिक्षक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया का सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। प्रदेश के दूरस्थ और शिक्षकविहीन शालाओं में शिक्षकों की पदस्थापना सुनिश्चित कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में यह एक सार्थक कदम सिद्ध हो रहा है।

सरगुजा जिले के मैनपाट के वनांचल क्षेत्र स्थित सपनादर गांव की प्राथमिक शाला, जो अब तक पूरी तरह शिक्षक विहीन थी, वहां शासन द्वारा युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत तीन शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इससे गांव में शिक्षा को लेकर एक नई आशा जगी है और ग्रामीणों में हर्ष का वातावरण बन गया है।

ग्रामवासी श्री रामेश्वर यादव ने बताया कि उनके गांव में शिक्षक न होने के कारण बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो रही थी, लेकिन अब तीन शिक्षकों की पदस्थापना से बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो गया है। वहीं श्री कन्हैया यादव ने कहा कि गांव में आबादी अधिक है और बच्चों की संख्या भी कम नहीं है, ऐसे में यह नियुक्ति बेहद जरूरी थी। अब बच्चे गांव में ही नियमित रूप से पढ़ाई कर सकेंगे और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए शासन और मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है।

मैनपाट विकासखंड के शिक्षा अधिकारी श्री योगेश शाही ने बताया कि मैनपाट क्षेत्र में कुल 225 शालाएं हैं, जिनमें 141 प्राथमिक, 73 माध्यमिक, 8 हाईस्कूल और 4 हायर सेकेंडरी शालाएं शामिल हैं। युक्तियुक्तकरण के अंतर्गत यहां के पांच शिक्षकविहीन विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। साथ ही 38 एकल शिक्षकीय विद्यालयों में से 34 में अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इससे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिली है।

श्री शाही ने यह भी कहा कि विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी शाला में शिक्षक की कमी न हो और हर बच्चे को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो। युक्तियुक्तकरण की यह नीति मैनपाट जैसे वनांचल क्षेत्र में शिक्षा की रोशनी पहुंचाने की दिशा में बेहद प्रभावशाली सिद्ध हो रही है।

रायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ‘मोर गोठ ल सुनगा, हर घर मुनगा अभियान’ का किया शुभारंभ

रायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ‘मोर गोठ ल सुनगा, हर घर मुनगा अभियान’ का किया शुभारंभ

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने नवा रायपुर स्थित निवास से ‘‘मोर गोठ ल सुनगा, हर घर मुनगा‘‘ अभियान का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के तहत मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और मुनगा (सहजन) का पौधारोपण कर अभियान की विधिवत शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मुनगा न केवल एक पौष्टिक सब्जी है, बल्कि यह बच्चों और माताओं के पोषण स्तर को सुधारने में अहम भूमिका निभाएगा। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इस पहल को जन-आंदोलन में बदलने की अपील करते हुए कहा कि हर घर में मुनगा का पौधा लगाकर हम कुपोषण के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई लड़ सकते हैं।

पोषण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन द्वारा इस नई पहल की शुरुआत की गई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी तथा निवास कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

बसना/ अग्रवाल नर्सिंग होम में चर्म एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ,नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ,शिशु रोग विशेषज्ञ अब पिथोरा में 3 जुलाई दिन गुरुवार समय दो.3 शाम 6बजे तक उपलब्ध रहेंगे

बसना/ अग्रवाल नर्सिंग होम में चर्म एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ,नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ,शिशु रोग विशेषज्ञ अब पिथोरा में 3 जुलाई दिन गुरुवार समय दो.3 शाम 6बजे तक उपलब्ध रहेंगे

 

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम

डॉ. एन एस पटानी

MD Dermatology

चर्म एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ,

 

डॉ. महेंद्र धवने

MD ENT

नाक, कान, गला

रोग विशेषज्ञ

 

डॉ. अमित अग्रवाल

MBBS DCH

शिशु रोग विशेषज्ञ

अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना के विशेषज्ञ डॉक्टर्स

अब पिथौरा में भी उपलब्ध 03 जुलाई 2025 दिन गुरुवार को दोप. 3 बजे से शाम 6 बजे तक

पंजीयन करवाएं:

93405-71462

77730-86100

सेत कुँवर नर्सिंग होम राजा सेवैया (टप्पा), पिथौरा, जिला महासमुंद (छ.ग.)

अजंता, सरायपाली

रायपुर : स्व सहायता समूहों को आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़े : श्री भीम सिंह

रायपुर : स्व सहायता समूहों को आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़े : श्री भीम सिंह

मंथन फूड लैब और महुआ सेंटर का किया निरीक्षण

पीएम जनमन योजना की समीक्षा

जशपुर जिले में वनोत्पाद के प्रसंस्करण से महिला समूह को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति की बसाहटों में पीएम जनमन योजना के तहत् मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह ने मंथन फूड लैब और महुआ सेंटर का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने स्व सहायता समूह को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उत्पादों के मार्केटिंग एवं अन्य सुविधाएं समूहों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सचिव श्री भीम सिंह ने मनोरा विकास खंड के ग्राम करड़ेगा एवं छतौरी ग्राम पंचायत में स्थित जनमन कार्यक्रम अंतर्गत निर्मित विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के पीएम जन-मन आवास का भी निरीक्षण किया किया और छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा दी जा रही योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने इन परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ सभी मूलभुत सुविधाए उपलब्ध कराने और महिलाओं को स्व सहायता समूह से जोड़ने और आजीविका संवर्धन के लिए निर्देश दिए। अधिकारियों बताया कि मनोरा एवं बगीचा विकासखंड में पहाड़ी कोरवा परिवारों हेतु एक नई परियोजना प्रारंभ की जा रही है जिससे इन परिवारों का समैतिक विकास हो सके।

अधिकारियों ने जशपुर में जसप्योर ब्रांड से उत्पादित किए जा रहे विभिन्न प्रोडक्टस की जानकारी देते हुए बताया कि महुआ उत्पादन के विभिन्न स्वाद जैसे महुआ लड्डू, महुआ चाय एवं 14 प्रकार के अन्य स्वादिष्ट चाय तैयार किया जा रहे हैं और जिसकी मांग राज्य भर में एवं राज्य से बाहर भी काफी है। उन्होंने बताया इन उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री भी की जा रही है। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पोषित मां खुड़िया रानी कृषक उत्पादक संगठन तथा जय जंगल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

पटेवा /ग्राम अमोरी में गाली गलौज मारपीट की घटना रिपोर्ट दर्ज करवाई 

पटेवा /ग्राम अमोरी में गाली गलौज मारपीट की घटना रिपोर्ट दर्ज करवाई

 

ग्राम अमोरी थाना पटेवा जिला महासमुंद का निवासी हूं । कक्षा 08 वीं तक पढा लिखा हूं । मजदूरी का काम करता हूं । गांव के यादराम ध्रुव अपना रौब दिखाने के लिये हमेशा मुझे और मेरा दोस्त तूषार ध्रुव को मां बहन की गाली देते रहता था । दिनांक 01/07/2025 के रात्रि करीबन 09.30 बजे मैं, सागर ध्रुव और केदार ध्रुव गांव के शीतला मंदिर तालाब में बैठकर बात कर रहे थे । वहीं यादराम ध्रवु भी था जो हमें देखकर गाली गलौच करने लगा जिसे मना करने पर हमें मां बहन की गंदी गंदी गलौच करते हुए हांथ मुक्का से मारपीट किया है ।

 

मारपीट से मुझे और सागर ध्रुव को कोई चोंट नहीं आया है दर्द हो रहा है तथा धर्मेन्द्र यादव को पीठ में चोंट आया है । घटना को नरेन्द्र चन्द्राकर देखे सुने एवं बीच बचाव किया है । घटना की रिपोर्ट करता हूं, कार्यवाही किया जाए ।115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत् कारवाही।

पटेवा जिला ग्राम अमोरी में सिगरेट पीने से मना करने के नाम पर मारपीट गाली गलौज की घटना रिपोर्ट दर्ज

पटेवा जिला ग्राम अमोरी में सिगरेट पीने से मना करने के नाम पर मारपीट गाली गलौज की घटना रिपोर्ट दर्ज

 

ग्राम अमोरी थाना पटेवा जिला महासमुंद का निवासी हूं । स्नाकोत्तर तक पढा लिखा हूं । खेती किसानी का काम करता हूं । दिनांक 01/07/2025 के रात्रि करीबन 09.30 बजे मैं गांव के शीतला मंदिर तालाब के पास मोबाईल में बात कर रहा था उसी समय गांव के सागर ध्रुव, केदार ध्रुव एवं धमेन्द्र यादव आये और तू कौन होता है हमारे दोस्त तूषार ध्रुव को सिगरेट पीने से मना करने वाले कहते हुए तीनो हांथ मुक्का से मारपीट किये तब मैं बीच बचाव कर दौंड‍ते हुए जाकर घरवालों को बताया तब मेरे घर वाले मां राजिम बाई, भाई मन्नू लाल ध्रुव, भाभी सुजाता ध्रुव घर से बाहर निकले थे । फिर कुछ समय बाद सागर ध्रुव, केदार ध्रुव एवं धर्मेन्द्र यादव सभी पुन: हमारे घर पास आये और एक राय होकर मुझे, मां, भाई, भाभी को मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच करते हुए हांथ मुक्का से एवं ईंट से तथा सागर ध्रुव द्वारा मेरे भाई को डण्डा से मारपीट किया है ।

 

मारपीट से मुझे कोई चोंट नहीं आया है दर्द हो रहा है । मां के दाहिने हांथ के कलाई, भाई के दाहिना आंख के नीचे, दाहिना कंधा , दाहिना पैर के घुटना के नीचे एवं भाभी के दाहिने आंख के भौं में चोंट आया है । घटना की रिपोर्ट करता हूं, कार्यवाही किया जाए धारा115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत्

रायपुर : प्रदेश में अब तक 176.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर : प्रदेश में अब तक 176.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 176.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 345.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 69.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 155.1 मि.मी., सूरजपुर में 220.5 मि.मी., जशपुर में 324.2 मि.मी., कोरिया में 235.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 146.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 125.5 मि.मी., बलौदाबाजार में 163.0 मि.मी., गरियाबंद में 157.4 मि.मी., महासमुंद में 133.5 मि.मी. और धमतरी में 132.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर में 105.8 मि.मी., मुंगेली में 114.1 मि.मी., रायगढ़ में 248.4 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 146.6 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 201.9 मि.मी., सक्ती में 139.9 मि.मी. कोरबा में 169.2 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 155.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 105.5 मि.मी., कबीरधाम में 87.3 मि.मी., राजनांदगांव में 81.0 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 231.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 103.9 मि.मी., बालोद में 143.4 मि.मी. और बस्तर जिले में 295.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 180.9 मि.मी., कांकेर में 218.6 मि.मी., नारायणपुर में 179.6 मि.मी., दंतेवाड़ा में 256.7 मि.मी., सुकमा में 124.1 मि.मी. और बीजापुर में 320.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

 

महासमुंद : कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक

महासमुंद : कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक

विकास कार्यां में प्रगति लाने के निर्देश

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक लेकर जिले के विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री एस आलोक, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू एवं श्री रविराज ठाकुर एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने जिले में मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कार्य एजेंसियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी निर्माण एजेंसियों को त्वरित कार्य करने के निर्देश दिए हैं तथा प्रगति की नियमित रूप से जानकारी देने कहा गया। उन्होंने धरती आबा जनजाति उत्कर्ष अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए हितग्राहियों द्वारा किए गए पंजीयन का विभिन्न विभागों द्वारा 15 दिवस के भीतर निराकरण करने कहा गया है। उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 32 शिविर लगाए गए थे। जिनमें 4347 हितग्राहियों का पंजीयन विभिन्न सेवाओं के लिए किया गया है।

कलेक्टर ने ग्राम जोरातराई और धनसूली में बहुउद्देशीय केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश आदिवासी विकास विभाग को दिए गए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जुलाई तक पूर्ण कर लिया जाए। मोर गांव मोर पानी अभियान अंतर्गत डबरी निर्माण और जनभागीदारी से सोख्ता गड्ढा निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिले में जो बोर बंद हो चुके हैं या खराब हो गए हैं, इन बोरों में इंजेक्शन वाल के माध्यम से वाटर रिचार्ज की संभावनाओं का परीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने जनभागीदारी से प्रधानमंत्री आवास योजना द्वारा निर्मित आवासों में सोख्ता गड्ढा भी बनाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी निर्माणाधीन शासकीय आवासों में अनिवार्य रूप से जल संचयन के लिए सोख्ता गड्ढा बनाने के निर्देश दिए। पीएम जनमन अंतर्गत बनाए गए आवासों में सोख्ता गड्ढा बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के दौरान मौसम को देखते हुए डायरिया एवं अन्य मौसमी बीमारियों के लिए स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने खाद-बीज वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में खाद का पर्याप्त स्टॉक है। इसका समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए। निजी दुकानों में नियमित निरीक्षण करने के निर्देश एसडीएम को दिए गए। उन्होंने कहा कि वितरण के पश्चात पॉस मशीन में तत्काल एंट्री की जाए और डीएपी के विकल्प के रूप में सुपरफास्ट और यूरिया भी किसानों को उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर ने कहा कि हितग्राहियों को तीन माह का एकमुश्त राशन सुरक्षित तरीके से वितरित किया जाए। इसके लिए रोस्टर बनाया जाए और पटवारी तथा सचिवों की ड्यूटी लगाई जाए। साथ ही मृत व्यक्तियों का नाम राशन कार्ड से हटाई जाए। खाद्य अधिकारी ने बताया कि राशन वितरण का कार्य अब 7 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने पिथौरा, सरायपाली, बसना में निर्माणाधीन गौरव पथ में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में पीएम जनमन, स्वामित्व योजना, भू-अर्जन, नक्शा अपडेशन, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। राजस्व एवं खनिज विभाग को अवैध रेत उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का शीघ्र और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।