महासमुंद सरायपाली / कक्षा 10 वीं के चार विद्यार्थियों ने टॉप टेन में जगह बनाई कलेक्टर ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

महासमुंद सरायपाली / कक्षा 10 वीं के चार विद्यार्थियों ने टॉप टेन में जगह बनाई कलेक्टर ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

इस वर्ष कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में 11.23 प्रतिशत एवं
10 परीक्षा परिणाम में 9.2 प्रतिशत की वृद्धि कलेक्टर ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

महासमुंद 09 मई 2024/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 10वीं व 12वीं की मुख्य परीक्षा 2024 का परीक्षा परिणाम आज जारी हुआ। 12वीं बोर्ड की परीक्षा में महासमुंद जिले की छात्रा कु. महक अग्रवाल (वाणिज्य संकाय), ईवास वुडलैंड इंग्लिश स्कूल सरायपाली ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षा में जिले की चार विद्यार्थियों ने टॉप टेन में जगह बनाई। जिसमें छात्रा प्रेरणा साहू सेजेस इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद ने सातवां स्थान, रिया साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोरेसिंहा एवं डेनिशा प्रधान एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुण्डा सरायापाली ने 9वां स्थान तथा तेजस नायक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिबर्रा ने 10वां स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने जिले के सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों से आगे भी ऐसे ही परीक्षा परिणाम लाने की उम्मीद जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मालूम हो कि जिले में सत्र 2023-24 में कक्षा 10वीं के लिए 14127 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 13927 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिले में 5041 छात्र और 6672 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। इस तरह बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.83 प्रतिशत एवं बालिकाओं का 86.88 प्रतिशत रहा। कुल परीक्षा परिणाम 84.17 प्रतिशत रहा। इनमें 04 विद्यार्थियों ने टॉप 10 में जगह बनायी। इसी प्रकार जिले में कक्षा 12वीं में 10428 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें 10348 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें 3907 छात्र और 5569 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। कक्षा 12वीं में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.89 प्रतिशत एवं बालिकाओं का 93.62 प्रतिशत इस तरह जिले का 12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 91.61 प्रतिशत रहा। जो राज्य के परीक्षा परिणाम से काफी बेहतर है।

जिला शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
ज्ञातव्य है कि पिछले सत्र में जिले का 12वीं का परीक्षा परिणाम 80.38 प्रतिशत व कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 74.97 प्रतिशत रहा था। इस तरह इस वर्ष कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम में 11.23 प्रतिशत एवं कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 9.2 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

बलौदा बाजार भाटापारा ग्रामीण ग्राम कोसमंदा पावर हाउस के पास स्कुटी सवार दो व्यक्ति को मोटर साइकल चालक ने मारी ठोकर

बलौदा बाजार भाटापारा ग्रामीण ग्राम कोसमंदा पावर हाउस के पास स्कुटी सवार दो व्यक्ति को मोटर साइकल चालक ने मारी ठोकर
मै कृपाराम ध्रुव ग्राम धौराभाठा मे रहता हूं, एम.ए.तक की पढाई किया हूं । पुर्व माध्यमिक शाला परसवानी अ में शिक्षक के पद पर कार्यरत हूं । दिनांक 03.05.2024 को मेरा लडका सुर्यकांत ध्रुव अपने दोस्त अभिषेक ध्रुव के साथ हीरो मेस्ट्रो स्कुटी क्रं. CG/22/C/1309 में घुमने निकले थे स्कुटी को सुर्यकांत चला रहा था शाम करीबन 07.00 बजे ग्राम कोसमंदा पावर हाउस के आगे पहुंचे थे

उसी समय भाटापारा तरफ से आ रही मोटरसायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 22 Z 2701 का चालक द्वारा अपने मो.सा.को तेज रफ्तार एंव लापरवाही पूर्वक चलाकर मेरा लडका सुर्यकांत के स्कुटी क्रं CG/22/C/1309 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट से सुर्यकांत के माथा में, नाक में तथा अभिषेक के बांया पैर में चोट लगी है

अभिषेक का ईलाज शासकीय अस्पताल भाटापारा से कराये है तथा मेरा लडका सुर्यकांत ध्रुव को ओमकार अस्पताल बलौदाबाजार में ईलाज हेतु भर्ती कराया हूं घटना को आसपास के लोग देखे है भर्ती कराने बाद आज थाना आकर रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाये ।

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल मे स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ शिशु रोग विशेषज्ञ की टीम आपके लिए 24×7 उपलब्ध हैं

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल मे स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ शिशु रोग विशेषज्ञ की टीम आपके लिए 24×7 उपलब्ध हैं
AGRAWAL NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
हाई रिस्क गर्भावस्था
के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ
एवं
हाई रिस्क प्रेगनेंसी में प्रसव के वक्त स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं एनेस्थीसिया विशेषज्ञ
का साथ होना अत्यंत आवश्यक होता है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में माँ एवं शिशु को तुरंत सही उपचार मिल सके।
अग्रवाल नर्सिंग होम में विशेषज्ञ की टीम आपके लिए 24×7 उपलब्ध हैं
डॉ. भारती अग्रवाल
डॉ. अमित अग्रवाल
डॉ. विलास नलावडे
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
शिशु रोग विशेषज्ञ
निश्चेतना, दर्द निवारण
और क्रिटिकल केयर
चाहे डिलीवरी नार्मल हो या हाई रिस्क, इमरजेंसी में अन्य शहर की ओर ना भागें
सिर्फ अग्रवाल नर्सिंग होम ही आएं
किफायती दाम में उन्नत सुविधाओं के साथ भरोसा और सुरक्षा भी ताकि आपकी खुशियां फीकी न पड़े बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.) संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम में शिशु रोग विशेषज्ञ और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ रहेंगे प्रतिदिन उपलब्ध

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम में शिशु रोग विशेषज्ञ और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ रहेंगे प्रतिदिन उपलब्ध
स्वस्थ प्रेगनेंसी से लेकर स्वस्थ शिशु के जन्म और शिशु के सही विकास के साथ किशोर बनने तक हम रहते हैं, हर कदम आपके साथ
डॉ. अमित अग्रवाल शिशु रोग विशेषज्ञ
प्रतिदिन उपलब्ध
डॉ. भारती अग्रवाल स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
• उपलब्ध इलाज एवं सुविधाएँ
• मौसमी बुखार एवं दिमागी बुखार • निमोनिआ
• पीलिया, उलटी दस्त का इलाज • बच्चों में दौरे पड़ना • वेंटीलेटर युक्त NICU • बच्चों के सभी वैक्सीन उपलब्ध • सर्जरी हेतु ऑपरेशन थिएटर • बच्चों से सम्बंधित सभी
बिमारियों का इलाज
AGRAWAL NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
• दर्द रहित नार्मल डिलीवरी
ऑपरेशन द्वारा प्रसव (सिजेरियन) • उच्च एवं कम जोखिम गर्भावस्था देखभाल
• हार्मोन्स की समस्याएं (PCOD ) • बच्चेदानी का दूरबीन द्वारा ऑपरेशन • बच्चेदानी व अंडेदानी में गांठ का इलाज • बाँझपन (बच्चे न होना) महावारी में शिकायत
अग्रवाल नर्सिंग होम
o बसना, जिला – महासमुंद (छ.ग.)
84618-11000, 77708-68473, 77730-86100 राशन कार्ड / आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क इलाज

बलौदा बाजार : भाटापारा सिटी परशुराम वार्ड में अज्ञात चोर ने एक घर से सोने चांदी का जेवरात तथा नगदी रकम कि चोरी

बलौदा बाजार : भाटापारा सिटी परशुराम वार्ड में अज्ञात चोर ने एक घर से सोने चांदी का जेवरात तथा नगदी रकम कि चोरी
मै राजेश मिश्रा परशुराम वार्ड भाटापारा मे रहता हूं कक्षा 08वीं तक पढा लिखा हूं खेती किसानी का काम करता हूं मेरा स्वास्थ्य कुछ दिनो से खराब होने से अपना ईलाज कराने अपनी पत्नी ममता मिश्रा के साथ बिलासपुर गया था घर मे बेटा विकास मिश्रा तथा भतिजा बहु थे जो मुझे ईलाज कराकर कैसा वापस घर नही आ रहे है सोचकर दोनो दिनांक 04/05/2024 के रात 08/00 बजे मुझे देखने बिलासपुर आये

मुझे देखकर वे लोग दिनांक 05/05/2024 को शाम करीब 07/00 बजे वापस आये तब वह लोग मुझे बताये कि आपको अस्पताल से देखकर घर वापस आये देखे की घर का दरवाजा मे लगा ताला टुटा हुआ था अंदर जाकर देखे तो आलमारी का दरवाजा खुला हुआ था लाकर भी टुटा हुआ था समान इधर उधर बिखरा पडा था

तब मै अपना ईलाज कराने के बाद आकर घर मे देखा तो आलमारी मे रखा सोने चांदी का जेवरात किमती 1,40,000 रूपये तथा नगदी रकम 60,000 रूपये जिसके बारे मे अच्छे से मेरी पत्नी बता सकती है जुमला किमती 2,00000 रूपये को कोई अज्ञात चोर दिवाल फांद कर घर के दरवाजा का ताला तोडकर अंदर घुसकर चोरी कर ले गया है मेरा स्वास्थ्य ठीक होने के बाद थाना आकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करा रहा हूं जांच कानूनी कार्यवाही कि जाये । अज्ञात चोर के खिलाफ थाना में धारा 380-IPC, 457-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

बलौदा बाजार : भाटापारा सिटी में एक व्यक्ति के अपने घर के बाहर से हुई मोटर साइकल कि चोरी 

बलौदा बाजार : भाटापारा सिटी में एक व्यक्ति के अपने घर के बाहर से हुई मोटर साइकल कि चोरी
मै तेजस ताटिया संजय वार्ड भाटापारा मे रहता हूं बी0बी0ए की पढाई किया हूं अरिहंत आटो डील लिमतरा मे आटो डील का काम करता हूं परमेशवर साहू पिता महेश्वर साहू निवासी बिश्रामपुर के नाम पर मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG22S9752 पंजीकृत है जिसे इसका ओनर मेरे पास बिक्री कर दिया है

जिसे दिनांक 25/04/2024 को शाम को मोटर सायकल को अपने घर के बाहर खडा किया था जिसे लाक नही किया था दिनांक 26/04/2024 को सुबह 06/30 बजे उठकर देखा तो मोटर सायकल जहां खडा किया था खडी स्थान पर नही था जिसका पता तलाश आस पास किया पता नही चला

मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG22S9752 चेचिस नंबर MBLHAW14XLGG09907 इंजन नंबर HA11ESLGG08857 रंग काला किमती 30,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाये रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बतायेनुसार लिखा गया है । अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379-IPC पर थाना में मामला दर्ज किया गया।

महासमुंद / सार्वजनिक नल में पानी पहले भरने की बातो को लेकर मारपीट पर एफआईआर दर्ज!

महासमुंद / सार्वजनिक नल में पानी पहले भरने की बातो को लेकर मारपीट पर एफआईआर दर्ज!

 

जहीर खान ने बताया एफआईआर मे बताया की मै वार्ड न0 10 रेल्वे फाटक फर्सी गली महासमुंद का निवासी हूं, ड्रायवरी का काम करता हूं। आज दिनांक 08.05.2024 को शाम करीब 06.30 बजे गोल बाजार सब्जी मार्केट अपनी मोटर सायकल से घर के लिये सब्जी लेने गया था कि वापस करीब शाम 07.00 बजे मै अपने घर सब्जी लेकर वापस आ रहा था जैसे ही मै अपने घर के पास पहुचा उसी.

 

समय देखा की मेरी लडकी सफीना खान तथा सामीया खान को मेरे मोहल्ले के साईना खान और जुही खान हाथ मुक्का से मारपीट कर रहे थे, तब मै अपनी लडकियों को छुडवाने गया तब साईना खान और जुही खान मुझे हरामी कुत्ता साला औरते के लडाई मे छुडवाने आता है कहकर मुझे पकड कर वहा पडे पत्थर से मुझे भी मारने लगे हम लोगो को मारता देखकर मेरी पत्नी जयनब खान, साहिल खान और मोहल्ले के बहुत से लोग आकर झगडा को छुडवाये है। इन लोगो के मारने से मेरी छोटी लडकी सफीना खान को छाती, पीठ एवं दाहिना हाथ में चोटे आयी है तथा मेरी बडी लडकी सामीया खान को पीठ में और मुझे बाये हाथ में चोट आयी है।

इन लोगो के द्वारा बुरी बुरी गालिया देने से मुझे व वहा खडे लोगो का सुनने मे बहुत बुरा लगा, मै इन लोगो के इस व्यवहार से बहुत डरा हुआ हूं। घर मे आने के बाद मै अपनी लडकियो से पुछा कि तुम लोग क्यो झगडा हो रहे थे तब मेरी लडकिया बतायी की सार्वजनिक नल में पानी पहले भरने की बातो को लेकर साईना खान एवं जुही खान हमलोगो को गालिया देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखी गयी है कार्यवाही चाहता हूं। मामले मे महासमुंद थाना ने साईना खान , जुही खान
294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है!

महासमुंद सरायपाली / महक ने हासिल किया पहला स्थान, बधाई देने वालों का लगा तांता कलेक्टर, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य तमाम लोगों ने महक को बधाई दी है।

महासमुंद सरायपाली / महक ने हासिल किया पहला स्थान, बधाई देने वालों का लगा तांता कलेक्टर, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य तमाम लोगों ने महक को बधाई दी है।

महासमुंद जिले के सराईपाली की रहने वाली महक अग्रवाल ने 12वीं में पहला स्थान हासिल किया है। महक अग्रवाल ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। 10वीं में भी महक अग्रवाल ने टॉप10 में अपनी जगह बनाई थी। महक अग्रवाल के पापा नवीन अग्रवाल फर्नीचर के व्यापारी हैं। वहीं, मां पूजा अग्रवाल गृहणी हैं। अपने तीन भाई-बहन में महक अग्रवाल सबसे बड़ी हैं।

12वीं में पहला स्थाना हासिल करने पर कलेक्टर, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य तमाम लोगों ने महक को बधाई दी है। साथ ही उज्ज्वल भविष्य की की कामना की है। महक अग्रवाल ने कहा, ‘मुझे बहुत ज्यादा खुशी है, उम्मीद थी कि टॉप टेन में आऊंगी, लेकिन टॉप वन में आ गई। एग्जाम से पहले ही तैयारी हो गई थी। हमारे स्कूल में वीकली टेस्ट, मासिक टेस्ट होते रहते हैं। अपने आप टेस्ट करती रहती थी। मेरे परिवार को और मेरे अध्यापकों ने मुझे हमेशा मोटिवेट किया।’

छत्तीसगढ़ / 12 वीं में सरायपाली की महक ने 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप, किया बलौदाबाजार की कोपल अम्बष्ठ ने 97 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान 10 वीं में जशपुर की सिमरन शबा ने प्रथम

छत्तीसगढ़ / 12 वीं में सरायपाली की महक ने 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप, किया बलौदाबाजार की कोपल अम्बष्ठ ने 97 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान 10 वीं में जशपुर की सिमरन शबा ने प्रथम

 

CG Board 12th 2024 Topper List: छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल ने आज कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। सीजीबीएसई ने रिजल्‍ट के साथ टापर्स की लिस्‍ट भी जारी कर दी है। 12वीं की टापटेन सूची में 20 परीक्षार्थियों को जगह मिली है सीजी बोर्ड 12वीं में महासमुंद की महक ने 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप, किया!छत्तीसगढ़ बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है. इस बार कक्षा 12वीं में महासमुंद की महक अग्रवाल ने 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं बलौदाबाजार की कोपल अम्बष्ठ ने 97 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. महक अग्रवाल सरायपाली की इवास वुडलैंड हायर सेकंडरी स्कूल की छात्रा हैं.छत्तीसगढ़
10 वीं में जशपुर की सिमरन शबा ने प्रथम तथा गरियाबंद की होनिशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है.

10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. छत्तीसगढ़ बोर्ड के हाई स्कूल और इंटर के छात्रों का परिणाम

छत्तीसगढ़ कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. छत्तीसगढ़ बोर्ड के हाई स्कूल  और इंटर के छात्रों का परिणाम आज दोपहर 12:30 बजे जारी किया गया है. इस साल दिन छात्रों ने छत्तीसगढ़ बोर्ड से परीक्षा दी है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (cgbse.nic.in.) पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.

आधिकारिक वेबसाइट (cgbse.nic.in.) पर रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी. बोर्ड ने सीजीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं   02 से 21 मार्च, 2024 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 01 से 23 मार्च, 2024 तक आयोजित की थीं. जिनका परिणाम आज जारी किया गया है.

इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं जल्द खत्म हो गई थीं. इसी वजह से बोर्ड ने मूल्यांकन भी 16 अप्रैल तक पूरा कर लिया था. 10वीं में इस बार 3 लाख 45 हजार छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और 12वीं में 2 लाख 55 हजार छात्रों ने पंजीकरण कराया था.
ऐसे चेक करें छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट:

स्टेप 1- सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट (cgbse.nic.in.) पर जाएं.
स्टेप 2- होमपेज पर, ‘स्टूडेंट्स कॉर्नर’ सेक्शन के तहत, ‘परीक्षा परिणाम 2024’ पर क्लिक करें.
स्टेप 3- ‘सीजीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2024’ या ‘सीजीबीएसई हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2024’ पर क्लिक करें.
स्टेप 4- अब, ‘मुख्य परीक्षा’ विकल्प पर क्लिक करें.
स्टेप 5- इसके बाद अपना रोल नंबर डालें और कैप्चा कोड दर्ज करें.
स्टेप 6- अब, ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 7- सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम आपकी स्क्रीन पर सामने आ जाएगा.