रायपुर : नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप हुए शामिल

रायपुर : नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप हुए शामिल

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में भारत मण्डपम नई दिल्ली के सभागार में सभी राज्यों के सहकारिता मंत्री तथा सहकारिता विभाग के सचिवों की राष्ट्रीय कार्यशाला का आज आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ से सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप तथा सहकारिता सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना इस कार्यशाला में भाग लिए।

भारत सरकार के सहकार से समृद्धि की योजनाओं तथा कार्यक्रमों को सभी राज्यो के पैक्स सोसाइटियों, दुग्ध तथा वनोपज समितियों में लागू किया गया है। सभी पैक्स को कामन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप द्वारा इस राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़ में सहकार से समृद्धि की प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ में 25 अगस्त 2025 को बैठक उपरांत 750 नवीन मत्स्य, दुग्ध तथा वनोपज समितियों का गठन किया जा चुका है। साथ ही 532 नवीन पैक्स का गठन प्रक्रियाधीन है। एक लाख किसानों का कोआपरेटिव्ह बैंको में नवीन खाता खोला गया है। एक लाख केसीसी कार्ड जारी किया गया। छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में आदिवासी परिवारों को गाय बांटने की कार्ययोजना तैयार की गई है। किसानों को राशि रुपये 7500 करोड़ का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किया गया है। धान विक्रय करने वाले किसानों को 2058 पैक्स सोसाइटी द्वारा माइक्रो एटीएम से राशि रुपये 145 करोड़ का भुगतान किया गया। छत्तीसगढ़ में 2028 पैक्स सोसायटियो का कम्प्यूटरीकरण व डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है।

 

सरायपाली बसना सहित 703 शिक्षकों का समायोजन छोटेटेमरी, गढ़गांव, धुमाभांठा और गिधापाली जैसे विद्यालय, जहां वर्षों से स्थायी शिक्षक नहीं थे स्कूलों को मिले स्थायी शिक्षक

सरायपाली बसना सहित 703 शिक्षकों का समायोजन छोटेटेमरी, गढ़गांव, धुमाभांठा और गिधापाली जैसे विद्यालय, जहां वर्षों से स्थायी शिक्षक नहीं थे स्कूलों को मिले स्थायी शिक्षक

महासमुंद, 30 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप प्रदेश के हर स्कूल में पर्याप्त शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में शिक्षा विभाग द्वारा युक्तियुक्तकरण नीति को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। शासन के निर्देशानुसार शिक्षकों का समायोजन (काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से) करके उन्हें उन स्कूलों में भेजा गया जहां उनकी सबसे अधिक आवश्यकता थी। महासमुंद जिले में इस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से वर्षों से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे कई स्कूलों में अब स्थायी शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। इससे न केवल छात्र-छात्राओं को उचित मार्गदर्शन और विषय विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा, बल्कि अभिभावकों में भी संतोष और विश्वास की भावना उत्पन्न हुई है।

शासन के निर्देशानुसार जिले में विद्यालयों का युक्तियुक्तकरण करते हुए अतिशेष शिक्षकों का समायोजन उन स्कूलों में किया गया, जहां विषयवार शिक्षकों की अत्यंत आवश्यकता थी। इस काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से बसना विकासखंड में 126, सरायपाली में 152, पिथौरा में 139, महासमुंद में 211 और बागबाहरा में 75, इस प्रकार कुल 703 शिक्षकों का नियमानुसार समायोजन किया गया। छोटेटेमरी, गढ़गांव, धुमाभांठा और गिधापाली जैसे विद्यालय, जहां वर्षों से स्थायी शिक्षक नहीं थे और पढ़ाई की व्यवस्था स्थानीय समन्वय या वैकल्पिक व्यवस्था से संचालित हो रही थी, अब वहाँ नियमित शिक्षकों की पदस्थापना से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है। कई ऐसे विद्यालय, जो बीते 25 वर्षों से केवल एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे थे, अब बहुशिक्षकीय विद्यालय बन चुके हैं।

शिक्षकों की पदस्थापना पर विद्यालयों में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों ने जहां खुशी जाहिर की, वहीं ग्राम पंचायत, सरपंचों और जनप्रतिनिधियों द्वारा नवपदस्थ शिक्षकों का पुष्पगुच्छों से स्वागत किया गया। इस सकारात्मक पहल से न केवल स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता में व्यापक सुधार होगा, बल्कि विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञ शिक्षकों से मार्गदर्शन मिलने से उनका भविष्य अधिक सुदृढ़ और उज्ज्वल बनेगा।

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया मंत्रालय के पंचम तल में नवीन सभागार का लोकार्पण

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया मंत्रालय के पंचम तल में नवीन सभागार का लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन के सेक्रेटरी ब्लॉक के पंचम तल पर निर्मित नवीन सभागार का लोकार्पण किया। 13.90 करोड़ रुपये की कुल लागत से निर्मित यह भव्य सभागार सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। 6450 वर्गफुट क्षेत्र में बने इस कॉन्फ्रेंस हॉल की बैठक क्षमता 185 सीटों की है। सभागार आंतरिक विद्युतीकरण, अग्निशमन व्यवस्था, वातानुकूलन, ऑडियो-विजुअल प्रणाली, आंतरिक साज-सज्जा तथा फर्नीचर सहित सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा सहित मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री मुकेश बंसल, श्री पी. दयानंद, डॉ. बसवराजू एस., श्री राहुल भगत, सचिव श्री रजत कुमार, श्री अंकित आनंद, श्री अविनाश चम्पावत तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

रायपुर : युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था में आया बड़ा सुधार, 39 विद्यालयों को मिले विषय विशेषज्ञ शिक्षक

रायपुर : युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था में आया बड़ा सुधार, 39 विद्यालयों को मिले विषय विशेषज्ञ शिक्षक

 

विषय विशेषज्ञ शिक्षक मिलने से दूरस्थ अंचलों के छात्रों को मिलने लगा लाभ

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेशभर में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए गए युक्तियुक्तकरण अभियान के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से सामने आने लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्रियान्वित इस नीति ने कबीरधाम जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को नई दिशा दी है।

      दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में लंबे समय से विषय-विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही थी। अब यह समस्या युक्तियुक्तकरण के माध्यम से दूर हो गई है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में जिले के 39 शासकीय विद्यालयों में 43 विषय-विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति की गई है, जिससे छात्रों को उनकी कक्षा और विषय के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। इस योजना के तहत गणित, विज्ञान, रसायन, भौतिकी, वाणिज्य, हिंदी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, अर्थशास्त्र और जीवविज्ञान जैसे विषयों के लिए योग्य शिक्षकों की तैनाती की गई है। यह पहल न केवल शिक्षण व्यवस्था को संतुलित कर रही है, बल्कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा के समान अवसर भी प्रदान कर रही है।

     अब तक जिन विद्यालयों में एकल शिक्षक व्यवस्था के कारण विषय-विशेष की पढ़ाई बाधित थी, वहाँ अब विषय के लिए विशेषज्ञ शिक्षक उपलब्ध हैं। इससे न केवल छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार आया है, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है। जिले में हिंदी, अंग्रेजी, भौतिकी, गणित, विज्ञान, रसायन, अर्थशास्त्र और वाणिज्य विषय विशेषज्ञ की नियुक्ति जिले के 39 स्कूलों में की गई है। इसमें शासकीय हाई स्कूल सूखाताल में हिंदी विषय के विषय विशेषज्ञ शिक्षक, रूसे में अंग्रेजी विषय, बिरकोना में भौतिकी विषय, शासकीय हाई स्कूल अचानकपुर, मोतीपुर खड़ौदाकला, मरका, कोडापुरी, लघान में संस्कृत विषय, बोदा, झलमला, उड़िया खुर्द, बाजार चारभाठा, रवेली में गणित विषय, शासकीय हाई स्कूल कुसमुंडा, दशरंगपुर सारंगपुर कला, मिनमिनिया जंगल में जीव विज्ञान विषय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरका कापादाह, कोडापुरी, पोलमी, कुंडा, नेउर, राजानवागांव,  जुनवानी जंगल, समनापुर, सिंघनगढ़ में रसायन विषय, कुंडा, दशरंगपुर में अर्थशास्त्र, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरबना कला, रेंगाखर कला,  रामपुर, गेंदपुर, सिलहटी, सूरजपुर वन, नवघटा, कुकदूर खैरझीटी पुराना, पलानसारी, कन्या पंडरिया और  सिंघारी में विषय विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है।

युक्तियुक्तकरण से न केवल विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था मजबूत हुई है, बल्कि विद्यार्थियों को अब प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी उचित मार्गदर्शन मिल रहा है। शासन की यह नीति केवल शिक्षकों के पुनर्वितरण की योजना भर नहीं है, बल्कि यह शिक्षा के क्षेत्र में संतुलन, पारदर्शिता और प्रभावशीलता लाने का एक दूरदर्शी और क्रांतिकारी प्रयास है। इससे ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को भी वह शैक्षणिक आधार मिल रहा है, जिसकी अब तक उन्हें कमी थी।

पिथौरा/ग्राम ठाकुररदीया में एक महिला महुआ शराब बिक्री करते पुलिस के हत्थे चढ़ी

पिथौरा/ग्राम ठाकुररदीया में एक महिला महुआ शराब बिक्री करते पुलिस के हत्थे चढ़ी

बसना /थाना पिथौरा में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 29.06.25 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम ठाकुददिया खुर्द में एक महिला अवैध रूप से हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब बिक्री वास्ते रखकर ग्राहक तलाश कर रही है कि सूचना तस्दीक हेतु हमराह म.आर. 686 दिलेश्वरी ध्रुव आरक्षक 741 टोमन साहू को साथ लेकर मुखबीर के बताये स्थान मे रेड कार्यवाही हेतु मय किट दस्तावेज के रवाना हुआ मुखबीर के बताये ग्राम में गवाह मनोज सिन्हा, अहिल्या बाई ,लुलेश्वरी साहू को मुखबीर सूचना से अवगत कराकर गवाह बनने हेतु धारा 179 बीएनएसएस नोटिस दिया बाद गवाह बनने हेतु सहमति देने पर मौके पर मुखबीर पंचनामा तैयार किया मुखबीर पंचनामा बाद हमराह स्टाफ का गवाहों को साथ लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया जहां एक महिला को घेराबंदी कर पकडे जिसे नाम पता पता पूछने पर अपना नाम भुलन जोशी पति चेतन जोशी उम्र 45 वर्ष साकिन ठाकुरदिया खुर्द थाना पिथौरा जिला महासमुन्द बतायी तलाशी के दौरान दो 05लीटर वाली‍ प्लास्टिक जरीकेन में भरी हुई 10 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब मिला जिसे मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष बरामदगी पंचनामा तैयार किया बाद आरोपी के पास से मिले देशी महुआ शराब को रखने व बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिये धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया जो आरेापी द्वारा उसी नोटिस में कोई भी दस्तावेज नही होना लेख किया बाद मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष आरोपीया के कब्जे से दो 05लीटर वाली‍ प्लास्टिक जरीकेन में भरी हुई 10 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब किमती 2000 रूपये। को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया बाद मौके पर शीलबंद किया आरोपीया का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर मौके पर देहाती नालसी लेख कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना पहुंचकर पृथक से नंबरी अपराध दर्ज की जाती है हस्ताक्षर अस्पष्ट HC 109 थाना पिथौरा ।

रायपुर : प्रदेश में अब तक 142.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर : प्रदेश में अब तक 142.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 142.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 293.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 67.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 125.8 मि.मी., सूरजपुर में 177.7 मि.मी., जशपुर में 284.8 मि.मी., कोरिया में 221.0 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 142.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 123.1 मि.मी. बलौदाबाजार में 154.7 मि.मी., गरियाबंद में 142.1 मि.मी., महासमुंद में 129.3 मि.मी. और धमतरी में 114.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर में 87.9 मि.मी., मुंगेली में 109.7 मि.मी., रायगढ़ में 187.9 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 113.6 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 152.2 मि.मी., सक्ती में 83.2 मि.मी. कोरबा में 141.2 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 138.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 103.7 मि.मी., कबीरधाम में 76.5 मि.मी., राजनांदगांव में 69.0 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 133.9 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 93.9 मि.मी., बालोद में 127.6 मि.मी. और बस्तर जिले में 190.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 118.9 मि.मी., कांकेर में 151.9 मि.मी., नारायणपुर में 105.8 मि.मी., दंतेवाड़ा में 184.2 मि.मी., सुकमा में 93.0 मि.मी. और बीजापुर में 261.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

 

रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक – 30 जून 2025

रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक – 30 जून 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

मंत्रिपरिषद ने किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। कृषक उन्नति योजना के प्रचलित निर्देशों को संशोधित करते हुए इसके दायरे को और विस्तृत कर दिया है। अब इस योजना का लाभ खरीफ 2025 में धान उत्पादक किसानों के साथ-साथ पंजीकृत धान फसल के स्थान पर अब दलहन, तिलहन, मक्का आदि की फसल लगाने वाले किसानों को भी मिलेगा।

खरीफ 2024 में पंजीकृत कृषक जिन्होंने धान की फसल लगाई थी और समर्थन मूल्य पर धान बेचा था, उनके द्वारा खरीफ 2025 में धान फसल के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का आदि फसल की खेती की जाती है, तो उन्हें भी अब कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ सरकार के अधिकारी-कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भविष्य में सेवानिवृत्ति के समय पेंशन भुगतान संबंधी दायित्वों के बेहतर वित्तीय प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ पेंशन फंड के गठन तथा इसके प्रबंधन एवं विनियमन संबंधी विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं राजकोषीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड के गठन तथा इसके प्रबंधन एवं विनियमन संबंधी विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इससे राज्य के राजस्व में असामान्य वृद्धि/कमी का समुचित प्रबंधन एवं आर्थिक मंदी के समय वित्तीय सुरक्षा प्राप्त होगी।

मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य में लॉजिस्टिक सेक्टर के समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ राज्य लॉजिस्टिक पॉलिसी-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इस पॉलिसी से छत्तीसगढ़ राज्य लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित होगा तथा निर्यात अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।

राज्य की भौगोलिक स्थिति का लाभ लेते हुए लॉजिस्टिक सेक्टर तथा ई-कॉमर्स की राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को लॉजिस्टिक हब की स्थापना के लिए निवेश के लिए आकर्षित किया जाएगा। राज्य की भंडारण क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे प्रदेश के उद्योगोें, व्यापारियों और किसानों को सस्ती भंडारण सुविधा मिलेगी। प्रदेश में लॉजिस्टिक में लगने वाले लागत कम होने से व्यापार, निवेश एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

इस नीति के माध्यम से ड्राई पोर्ट/इन्लैंण्ड कंटेनर डिपो की स्थापना को प्रोत्साहित करने से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों तथा स्थानीय उत्पादकों को निर्यात बाजारों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। राज्य के प्रचुर वन संसाधन, वनोपज एवं वनौषधि उत्पाद के निर्यात हेतु इको सिस्टम तैयार होगा। यह पॉलिसी राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी साथ ही राज्य को लॉजिस्टिक्स एवं निर्यात क्षेत्र में एक अग्रणी भूमिका में स्थापित करेगी।

मंत्रिपरिषद द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य के कुछ कानूनों के प्रावधानों का गैर-अपराधीकरण करने के लिए छत्तीसगढ़ जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जन विश्वास विधेयक से व्यवसाय व जीवनयापन में सहजता बढ़ेगी। अनावश्यक न्यायालयीन प्रकरणों और उनमें होने वाले व्यय में कमी आएगी।

मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के विभिन्न विभागों/निगम/मण्डल/कम्पनी/बोर्ड के पूर्व निर्मित एवं जर्जर भवनों तथा इनके स्वामित्व की अनुपयोगी शासकीय भूमि के व्यवस्थित विकास और सदुपयोग के लिए रिडेव्हलपमेंट योजना अंतर्गत 7 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इसमें शांति नगर रायपुर, बीटीआई शंकर नगर रायपुर, कैलाश नगर राजनांदगांव, चांदनी चौक फेस-2 जगदलपुर, सिविल लाइन कांकेर, क्लब पारा महासमुंद, कटघोरा कोरबा शामिल हैं।

मंत्रिपरिषद द्वारा वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के अंतर्गत उच्च श्रेणी पंजीयन लिपिक/रिकार्ड कीपर से तृतीय श्रेणी कार्यपालिक, उप पंजीयक के पद पर पदोन्नति के लिए विहित 05 वर्ष की न्यूनतम अर्हकारी सेवा को केवल एक बार के लिए न्यूनतम अर्हकारी सेवा 02 वर्ष निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।

 

 

महासमुंद : निषाद समाज के वार्षिक सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

महासमुंद : निषाद समाज के वार्षिक सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

सामाजिक विकास के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा

जिलास्तरीय निषाद समाज के वार्षिक सम्मेलन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने निषाद समाज के सामाजिक विकास के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की। सम्मेलन में महासमुंद की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने भी समाज के उत्थान के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस कार्यक्रम में गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर निषाद, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू, श्री येतराम साहू, श्री रवि निषाद, श्री नेहरू निषाद सहित समाज के अनेक गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि निषाद समाज का इतिहास और योगदान अत्यंत गौरवशाली है, और सरकार समाज के हित में निरंतर कार्य करती रहेगी।

सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने अपने संबोधन में निषाद समाज के योगदान को महत्वपूर्ण बताया और समाज की एकता व प्रगति के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में गुण्डरदेही विधायक श्री कुंवर निषाद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

रायपुर : समाज की मुख्य धारा से जोड़ने जिला प्रशासन सुकमा की अभिनव पहल

रायपुर : समाज की मुख्य धारा से जोड़ने जिला प्रशासन सुकमा की अभिनव पहल

30 आत्मसमर्पित नक्सलियों को दिया गया राज मिस्त्री का प्रशिक्षण

नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में जिला प्रशासन द्वारा आत्म समर्पण कर मुख्यधारा में लौटे 30 पूर्व नक्सलियों को नया जीवन शुरू करने का अवसर प्रदान किया गया है। प्रशासन द्वारा इन युवाओं काो राजमिस्त्री का व्यवसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से स्वालंबी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए सुनहरे भविष्य की राह तैयार की की जा रही है। जिला कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और एसपी किरण चव्हाण के मार्गदर्शन में इस पहल की शुरूआत की गई है। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सभी लाभार्थियों को एसपी श्री किरण चव्हाण ने कार्यालय में प्रमाण पत्र प्रदान किया।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए पुनर्वास केंद्र में रखकर उनके कौशल विकास और रोजगार के अवसर सुनिश्चित कराए जा रहे हैं। इस योजना से नक्सली गतिविधियों से दूरी बनाने वालों को न केवल सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलेगा, बल्कि उनके परिवारों को राज्य सरकार द्वारा आत्म समर्पित नक्सलियों के लिए आजीविका के साधन भी उपलब्ध होंगे।

शांति और विकास की राह में सम्मानजनक पहल की जा रही है। लाइवलीहूड कालेज के तत्वाधान में आरसेटी के तहत चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की दिशा में यह एक अहम प्रयास माना जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि इस तरह की योजनाएं बाकी सक्रिय नक्सलियों को भी हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित करेगी।

प्रशिक्षण हासिल करने वाले सभी आत्मसमर्पितों को एसपी के द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। प्रमाण पत्र पाकर प्रशिक्षित युवाओं में आत्मविश्वास साफ नजर आया। प्रशासन ने भरोसा जताया कि इस पहल से न सिर्फ उनका भविष्य सवंरेगा बल्कि सुकमा में स्थायी शांति और स्वरोजगार स्थापित करने में मदद मिलेगी।

 

सरायपाली/ग्राम सुखापाली में अवैध रूप से शराब पिलाने के मामले में अपराध दर्ज

सरायपाली/ग्राम सुखापाली में अवैध रूप से शराब पिलाने के मामले में अपराध दर्ज

थाना सरायपाली में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 29/06/2025 हमराह स्टाफ आरक्षक 197, 394 के स्वयं के साधान से मय विवेचना कीट के जुर्म जरायम पता साजी हेतु टाउन /देहात पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम सुखापाली के ललित कुमार भार्गे अपने घर के सामने परछी में लोगों को अवैध रूप से शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि गवाह मनोज यादव एवं रामेश्वर सिन्हा को धारा 179 BNSS का नोटिस देकर साथ लेकर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान ग्राम सुखापाली ललित कुमार भार्गे के घर के सामने परछी में हमराह स्टाफ व गवाह के घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये । एक व्यक्ति को पकड़े जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम ललित कुमार भार्गे पिता पेशराम भार्गे उम्र 28 साल साकिन सुखापाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 निवासी होना बताया,एवं लोगो को अवैध रूप से शराब पिलाना स्वीकार किया । लोगो को शराब पीने पिलाने के संबंध में धारा 94 BNSS का नोटिस दिया जो नोटिस में ही कोई वैध कागजात नहीं होना बताया । गवाहो के समक्ष आरोपी ललित कुमार भार्गे के कब्जें से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी 180 ML वाली खाली जिसमें शराब का गंध आ रही, एवं 02 नग खाली डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब का गंध आ रही को समक्ष गवाहन के मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया । आरोपी ललित कुमार भार्गे पिता पेशराम भार्गे उम्र 28 साल साकिन सुखापाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग. का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आज दिनांक 29/06/2025 को 09:40 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं अपराध जमानतीय होने से आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका में रिहा किया आरोपी के खिलाफ धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।