रायपुर : युक्तियुक्तकरण से लौटी स्कूलों की रौनक, स्कूलों में फिर सुनाई दे रहे हिंदी अंग्रेजी के पाठ और गणित के सवालों की गूंज

रायपुर : युक्तियुक्तकरण से लौटी स्कूलों की रौनक, स्कूलों में फिर सुनाई दे रहे हिंदी अंग्रेजी के पाठ और गणित के सवालों की गूंज

चार साल तक एकल, फिर शिक्षकविहीन रहा स्कूल अब बन गया शिक्षा का केंद्र

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू की गई युक्तियुक्तकरण नीति अब राज्य के दूरस्थ अंचलों के गांवों के विद्यालयों में नए उत्साह का संचार कर रही है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के पाकरगांव स्थित प्राथमिक शाला इसका जीवंत उदाहरण बन चुकी है। लंबे समय तक शिक्षकविहीन रह चुकी यह शाला अब शिक्षा की आवाज़ से गूंज रही है।

पाकरगांव का यह स्कूल पहले चार वर्षों तक एकल शिक्षक के भरोसे संचालित होता रहा। बाद में शिक्षक के अन्यत्र तबादले के कारण स्कूल पूरी तरह शिक्षकविहीन हो गया। परिणामस्वरूप बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई और पालकों में भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ने लगी थी। कई बच्चों ने स्कूल आना तक बंद कर दिया था।

सरकार द्वारा लागू युक्तियुक्तकरण के तहत अब पाकरगांव प्राथमिक शाला को दो शिक्षक उपलब्ध कराए गए हैं। इनकी नियमित उपस्थिति से विद्यालय की गतिविधियाँ फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गई हैं। बच्चों को अब न केवल अक्षरज्ञान मिल रहा है, बल्कि हिंदी, अंग्रेजी और गणित जैसे विषयों की व्यवस्थित शिक्षा भी मिल रही है। अंग्रेजी शब्दों का उच्चारण, हिंदी के पाठ, पहाड़े और गणित के सवालों के साथ कक्षा में फिर से रौनक लौट आई है।

बच्चों के साथ-साथ पालकों और ग्रामवासियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। विद्यालय में नियमित कक्षाएं लगने से अब पालक अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए उत्साहित हैं। ग्रामवासी इस बदलाव को एक नई शुरुआत के रूप में देख रहे हैं।

पाकरगांव प्राथमिक शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री त्रिनाथ सतपथी ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि युक्तियुक्तकरण के चलते हमारे गांव के बच्चों को अब फिर से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा दो शिक्षकों की पदस्थापना से शाला में शिक्षा का माहौल सशक्त हुआ है और यह विद्यालय अब वास्तव में ज्ञान का केंद्र बन चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन प्रशासन के प्रति गांववासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

युक्तियुक्तकरण के माध्यम से न केवल शिक्षकविहीन स्कूलों को संबल मिला है, बल्कि यह नीति ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की पहुँच और गुणवत्ता को भी नई ऊंचाई दे रही है।

 

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर दी शुभकामनाएं

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर दी शुभकामनाएं

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर राज्य के सभी चिकित्सकों को  अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रसिद्ध चिकित्सक और राजनेता डॉ विधान चंद्र रॉय के नाम पर हम राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाते हैं। छत्तीसगढ़ के चिकित्सक सुदूर इलाकों में, जंगलों में, नक्सली क्षेत्रों में बहुत ही मुश्किल रास्तों को पार करके, कठिन परिस्थिति में कड़ी मेहनत करके लोगों की सेवा कर रहे हैं। कोरोना महामारी के समय चिकित्सकों ने जो काम किया उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।  मै उनके जज्बे, हौसले को सलाम करता हूं। साथ ही ये उम्मीद करता हूं कि वो ऐसे हे जनता की सेवा करते रहेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डॉक्टर्स की मेहनत के कारण छत्तीसगढ़ का नाम आज चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक जाना पहचाना नाम है। उनके इस योगदान के लिए पूरा राज्य उनका आभारी है। मै सभी चिकित्सकों को , सपोर्टिंग स्टाफ को डॉक्टर्स डे की बधाई देता हूं।

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप पत्थलगांव में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु 4 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप पत्थलगांव में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु 4 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा के फलस्वरूप पत्थलगांव में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग से 4 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।  कुछ दिन पूर्व ही नगर पालिका जशपुर के वार्ड क्रमांक 16 में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु 6 करोड़ 76 लाख 55 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी।

ऑडिटोरियम निर्माण होने से आम लोगों को सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक सुव्यवस्थित मंच प्राप्त होगा। यहाँ विभिन्न प्रकार के आयोजन जैसे नाटक, संगोष्ठी, सेमिनार, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं सरकारी कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जा सकेगा। इससे प्रतिभाओं को अपनी कला और विचारों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रचनात्मकता को प्रोत्साहन मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जन सुविधा आधारित अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। मुख्यमंत्री की पहल पर किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, महिलाओं  और आम नागरिकों की आवश्यकताओं को केंद्र में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों को निरंतर स्वीकृति मिल रही है और योजनाएं भी तेजी से क्रियान्वित हो रही है।

 

रायपुर : धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान बनी जनजातीय सशक्तिकरण की मिसाल

रायपुर : धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान बनी जनजातीय सशक्तिकरण की मिसाल

2340 नागरिकों को मिला आधार समाधान

आदिवासी अंचलों में डिजिटल क्रांति, आधार संचालक श्री लखन लाल साहू को मिला आधार एक्सीलेंस अवॉर्ड

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान जनजातीय समुदाय के जीवन में आशा की नई किरण बनकर उभरी है। इस योजना के अंतर्गत लगाए जा रहे शिविरों के माध्यम से दूरस्थ अंचलों तक आधार से संबंधित सेवाएं पहुँचाई जा रही हैं, जिससे हजारों नागरिकों को घर के पास ही राहत मिल रही है।अब तक जिले में आयोजित शिविरों के माध्यम से 2340 से अधिक जनजातीय नागरिकों को आधार कार्ड बनाया, अद्यतन एवं समस्याओं का समाधान सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इससे यह स्पष्ट होता है कि धरती आबा योजना केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के लिए एक डिजिटल सशक्तिकरण अभियान बन गई है।

जिले के आधार सेवा संचालक श्री लखन लाल साहू को जिला अंतर्गत राज्य में Best performing Operator in Aadhaar Enrolment &Update services in LWE Districts of Chhattisgarh State यह पुरस्कार  UIDAI REGIONAL OFFICE HYDERABAD द्वारा 20 जून 2025 को रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।

धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत नागरिकों को डिजिटल सेवा आधार, आय, जाति, निवास, बिजली की बिल भुगतान, गैस रिफिलिंग, ट्रेन टिकट, बैंकिग, किसानों का फसल बीमा, किसान पंजीयन, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, आदि सेवाएं जनजातीय समुदाय के नागरिकों को धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर में ग्राम स्तर पर ही मुहैया हो रहा है।

धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान आज ग्राम विकास, जन सुविधा और डिजिटल समावेश का प्रतीक बन चुकी है। यह पहल न केवल आधार जैसी महत्वपूर्ण सेवा को सुलभ बना रही है, बल्कि जनजातीय अंचलों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है।

 

सरायपाली: ग्राम कसलबा मारपीट गाली गलौज पर थाना में एफआईआर दर्ज 

सरायपाली: ग्राम कसलबा मारपीट गाली गलौज पर थाना में एफआईआर दर्ज

मैं ग्राम कसलबा थाना सरायपाली जिला महासमुंद का निवासी हूं। कक्षा 12 वीं तक पढा हूं। ट्रेक्टर ड्रायवरी का काम करता हूं कि आज दिनांक 30/06/2025 को चंद्रहास प्रधान के ट्रेक्टर स्वराज 735 क्रमांक CG 06 GP 5874 को टीकरा से घर वापस आ रहा था करीब दोपहर 12/00 बजे शास. राशन दुकान के पास पहुंचा था तभी दीपक प्रधान का ट्रेक्टर रास्ते में कीचड होने से

 

फंसा हुआ था उनके के बाजू से मैं अपना ट्रेक्टर निकाल कर जा रहा था तो मुझे देख कर बोला कि गाडी से उतर बोलने पर मैं अपने ट्रेक्टर खडी कर उतरा तो मुझे गाली देने लगा मैं गाली देने से मना किया तो मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी देते मेरा कालर पकड लिया। झुमा झटकी करने लगा, तो दीपक प्रधान हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए

दांत से मुझे बांया कंधा के पास कांट दिया। जिससे चोट लगी है। घटना को देख पद्मलोचन थापा एवं पालेश्वर चौहान आये और बीच बचाव किये है। शासकीय अस्पताल सरायपाली में उपचार के बाद रिपोर्ट करने थाना आया। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है। धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत।

सरायपाली: कोटद्वारी डोंगरी के नीचे अवैध रूप से महुआ शराब रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि मुखबीर सूचना पर गिरफ्तार 

सरायपाली: कोटद्वारी डोंगरी के नीचे अवैध रूप से महुआ शराब रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि मुखबीर सूचना पर गिरफ्तार

प्र0आर0 नंद कुमार सिदार थाना बलौदा जिला महासमुन्द प्रधान आरक्षक के अनुसार गस्त पर आज दिनांक 30/06/2025 को जरिये मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम कोटद्वारी डोंगरी के नीचे अवैध रूप से महुआ शराब रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि मुखबीर सूचना से थाना प्रभारी महोदय को अवगत कराकर आदेशानुसार मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम कोटद्वारी डोंगरी के नीचे पहुंचकर अवैध शराब रेड कार्यवाही कर देहाती नालसी पर से अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट पंजीबध्द किया बाद थाना वापस आकर असल अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

 

देहाती नालसी नकल जैल है। देहाती नालसी थाना बलौदा जिला महासमुन्द छ0ग0 अपराध क्रमांक 0/2025 धारा 34(A) आबकारी एक्ट नाम प्रार्थी शासन की ओर से प्र0आर0 499 नंद कुमार सिदार थाना बलौदा जिला महासमुन्द छ0ग0 दिनांक घटना समय 30/06/2025 के 18:20 बजे। घटनास्थल – ग्राम कोटद्वारी डोंगरी के नीचे, दिनांक रिपोर्ट समय 30/06/2025 के 18:45 बजे। जप्त संपत्ति- एक सफेद रंग की 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टीक जरकिन में भरी हुयी लगभग 04 लीटर हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब कीमती 800 रूपये । नाम आरोपी डोलामणी ताण्डी पिता रूपधर ताण्डी उम्र 54 साल साकिन नवापारा थाना बलौदा जिला महासमुन्द (छ0ग0) दिनांक गिरप्तारी 30/06/2025 के 18:30 बजे। विवरण- इस प्रकार है कि मैं थाना बलौदा में प्र0आर0 गस्ती के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 30/06/2025 हमराह आरक्षक 562 नरेन्द्र प्रधान एवं आरक्षक 960 चंद्रशेखर साहू के साथ स्वयं के मोटर सायकल में मय विवेचना कीट के जुर्म जरायम पतासाजी हेतु रवाना हुआ था ।

ग्राम बलौदा पहुंचा था कि जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम कोटद्वारी डोंगरी के नीचे में बिक्री करने हेतु अवैध महुआ शराब रख कर ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना से जरिये मोबाईल थाना प्रभारी को अवगत कराया गया। मौके पर उपस्थित चक्रधर ताण्डी एवं हरेन्द्र डडसेना को मुखबीर सूचना से अवगत कराकर कार्यवाही में उपस्थित रहने गवाह नोटिस देकर साथ में लेकर ग्राम कोटद्वारी डोंगरी के नीचे गये जहां पर एक व्यक्ति एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरकिन रखकर दिखाई दिया । जिसे घेराबंदी कर पकडा गया । प्लास्टिक जरकिन में रखे सामान के संबंध में पुछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा शराब रखने की संदेह पर उक्त व्यक्ति को नाम पता पुछने पर अपना नाम डोलामणी ताण्डी पिता रूपधर ताण्डी उम्र 54 साल साकिन नवापारा थाना बलौदा जिला महासमुन्द (छ0ग0) का निवासी होना बताया जिसे उपस्थित पुलिस स्टाफ, निजी मोटर सायकल एवं गवाहों का तलाशी लिवाया गया जो मोटर सायकल में कागजात के अलावा कोई अन्य सामान नही मिला बताने पर गवाहों के समक्ष संदेही का तलाशी लिया गया तलाशी दौरान संदेही के कब्जे से सफेद रंग की प्लास्टिक जरकिन के अंदर भरा हुआ लगभग 04 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब मिला जिसे बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया। उक्त शराब रखने के संबंध में संदेही को धारा 94 BNSS की नोटिस देकर वैध कागजात तत्काल पेश करने कहा गया जो कोई कागजात नही होना लिखित में देने पर गवाहों के समक्ष आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरकिन में भरा हुआ लगभग 04 लीटर देशी हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब कीमती 800

रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी डोलामणी ताण्डी पिता रूपधर ताण्डी उम्र 54 साल साकिन नवापारा थाना बलौदा जिला महासमुन्द (छ0ग0) का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आज दिनांक 30/06/2025 के 18:30 बजे गिरप्तार किया गया । मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । मौके पर देहाती नालसी अप0क्र0 0/2025 धारा 34 (A) आबकारी एक्ट 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है l

महासमुंद/खल्लारी: उडिसा गुरूकुल जा रहे मेटाडोर ने कार को मारी ठोकर 4 घायल एफआईआर दर्ज

महासमुंद/खल्लारी: उडिसा गुरूकुल जा रहे मेटाडोर ने कार को मारी ठोकर 4 घायल एफआईआर दर्ज

ग्राम बिरोदा का निवासी हूं स्नातक तक पढालिखा हूं खेती किसानी का काम करता हूं मेरे पास इक्को कार क्रमांक CG 04 PV 3908 है जिसे मेरा भांजा हेमकुमार साहू चलाकर ग्राम सारखी से पंचराम साहू,

ताराचंद साहू, रोशन साहू एवं रिखी साहू को लेकर उडिसा गुरूकुल जा रहे थे। मेरा भांजा मुझे फोन कर बताया कि करीब 11.30 बजे ग्राम पचेडा के पास पहुंचे थे कि खल्लारी की ओर से आ रही मेटाडोर 407 क्रमांक CG 06 GN 9950 का चालक अपने वाहन को राँग साईड से तेज एवं लापरवाही पुर्वक चलाते लाकर सामने से इक्को कार क्रमांक CG 04 PV 3908 को ठोकर

मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे इक्को क्षतिग्रस्त हो गई है। इक्को में सवार हेमकुमार साहू, पंचराम साहू, ताराचंद साहू एवं रिखी साहू को चोंट लगा है जिसे डायल 112 के द्वारा ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराये है। तब मै जिला अस्पताल महासमुंद आकर देखा तो चारों का ईलाज चल रहा था। मै थाना खल्लारी आकर रिपोर्ट कर रहा हुं रिपोर्ट को पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है। कार्यवाही किया जाये मामले में थाना ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है 125(a)-BNS, 281-BNS

सरायपाली: बालसी नाला के पास सूखापाली का एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ गिरफ्तार 

सरायपाली: बालसी नाला के पास सूखापाली का एक व्यक्ति अवैध के साथ गिरफ्तार

सरायपाली में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 30.06.2025 को टाऊन पेट्रोलिंग पर मय शासकीय वाहन के हमराह स्टाफ आरक्षक 247 हेमन्त नायक के टाउन रवाना हुआ था ग्राम पतेरापाली के पास पहुंचा था कि जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम बालसी नाला के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भट्टी देशी महुआ शराब रख कर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना पर मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार कर गवाह जगत राम भास्कर पिता मायाराम भास्कर उम्र 55 वर्ष एवं सुरीत राम चौहान पिता भगतू चौहान उम्र 57 वर्ष साकिनान सुखापाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद को धारा 179 BNSS का नोटिस देकर साथ लेकर मुखबीर सूचना से अवगत कराकर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान ग्राम बालसी नाला के पास जाकर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़े जो अपने हाथ में एक सफेद रंग की 02 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बाटल रखा था ।

 

जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम सुरेन्द्र रत्नाकर पिता खगेश्वर रत्नाकर उम्र 32 साल साकिन सुखापाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया जिसे बाटल में क्या है पूछने पर हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब होना एवं बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार करना बताया । जिसे गवाहों के समक्ष बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया । बाद संदेही को उक्त शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में धारा 94 BNSS का नोटिस दिया जो नोटिस में ही किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नही होना लिखित में दिया कि संदेही के कब्जे से गवाहों के समक्ष एक सफेद रंग की 02 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बाटल में भरी करीबन 02 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 400/रूपये को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया ।

आरोपी सुरेन्द्र रत्नाकर का कृत्य अपराध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से विधिवत दिनांक 30/06/2025 के 19:40 बजे गिरफ्तार किया गया तथा मामला जमानतीय होने से आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपी सुरेन्द्र रत्नाकर को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । बाद मय जप्त माल हमराह स्टाफ एवं गवाहन के वापस स्टेशन आया । आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का अपराध कायम किया गया!

भंवरपुर को नगर पंचायत और तहसील बनाने की मांग चल रही है लेकिन भंवरपुर का हालात बहुत दयनीय है?

बसना / भंवरपुर को नगर पंचायत और तहसील बनाने की मांग चल रही है लेकिन भंवरपुर का हालात बहुत दयनीय है?

 

महासमुंद के बसना ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत भंवरपुर को उप तहसील तो पहले ही बना दिया गया है इसके बाद भंवरपुर को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगर पंचायत बनाने की भी घोषणा किए थे लेकिन सरकार बदलने के बाद नगरपंचायत बनने का सपना भंवरपुर वालो के लिए सायद सपना ही रहा और अब भवरपुर को तहसील बनाने की मांग चल रहा है लेकिन भंवरपुर का हालात बहुत ही खराब है!

 

साफ सफाई को लेकर भंवरपुर काफी पिछड़ा हुवा है तालाब के सामने कॉम्प्लेक्स के सामने शौचालय को तोड़ने का आदेश जारी तो कर दिया गया था लेकिन गाँव वालो के काफी विरोध के बाद सार्वजनिक शौचालय को नहीं तोड़ा गया यह आदेश सरायपाली SDM द्वारा जारी किया गया था लेकिन काफी विरोध के बाद टुटा नहीं है

बता दें की तालाब के सामने काम्प्लेक्स और शौचालय का हालात काफी खराब है कई कॉम्प्लेक्स पर दरार आ चुकी वही शौचालय का हालात भी खराब है रख रखाव को लेकर पंचायत कोई ध्यान नहीं दे रहा है कचढ़े का ढेर तालाब और कॉमलेक्स के सामने है वही स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत और रूलर मिशन अंतर्गत जो कचड़ा के निदान के लिए आपसीष्ट प्रबंधन बनाया गया है वहां ताला लटका हुवा वही सामने मुर्गी वालो को बचा हुवा अपसीष्ट को गढ़ एवं मंडी के

सामने खुला मे फेका जा रहा है लेकिन ग्राम पंचायत खामोश है कुछ दिनों पहले ही मुख्य मार्ग के कब्जो को महासमुंद के कलेक्टर द्वारा हटाया गया था लेकिन आज फिर वहां कब्जा चालु हो चूका है राहगिरो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है!

जुलाई के पहले दिन छत्तीसगढ़ में मानसून का धमाका, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

CG/ जुलाई के पहले दिन छत्तीसगढ़ में मानसून का धमाका, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,

:जुलाई के पहले दिन छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है और आने वाले दिनों में इसके और तेज होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है. साथ ही वज्रपात और गरज-चमक के भी आसार हैं. राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है.

अर्जुन्दा में 11 सेमी, गंगालूर में 10 सेमी, बास्तानार, गुरुर, गुंडरदेही और धमतरी में 7 सेमी, राजनांदगांव, शंकरगढ़, बालोद, कुकरेल सहित कई अन्य स्थानों पर 4-5 सेमी वर्षा दर्ज की गई.

मानसून की द्रोणिका रेखा श्री गंगानगर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है. पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर प्रदेश से होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल तक फैली है. कम दबाव का क्षेत्र तटीय पश्चिम बंगाल में सक्रिय है, जो आने वाले 2 दिनों में झारखंड व ओडिशा की ओर बढ़ेगा.

अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान

प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना. एक-दो जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी, मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है.

1 जुलाई को आकाश सामान्यतः मेघाच्छादित रहेगा. गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा संभावित.अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 23°C के आसपास रहेगा. प्रदेश में मानसून की सक्रियता से राहत और सावधानी दोनों जरूरी हो गई है. जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. किसान वर्ग के लिए यह समय लाभकारी हो सकता है, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव और बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है!