महासमुंद / अप्रैल का रासन खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित हितग्राही अब माह मई में खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे!

महासमुंद / अप्रैल का रासन खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित हितग्राही अब माह मई में खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे!

महासमुंद 8 मई 2024/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत् माह अप्रैल एवं मई, 2024, दो माह का खाद्यान्न का वितरण एक साथ माह अप्रैल में किए जाने हेतु निर्देश दिया गया था। शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न का भण्डारण जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किया जाता है। शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न का भण्डारण विलंब से होने के कारण जिले में कुछ हितग्राही माह अप्रैल का खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित हो गए थे।

 

इस संबंध में शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न का भण्डारण करने हेतु अधिकृत परिवहनकर्ता को जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा नोटिस जारी किया गया है तथा कलेक्टर (खाद्य शाखा) महासमुन्द की ओर से माह अप्रैल के खाद्यान्न का वितरण माह मई में किए जाने हेतु विकल्प दिए जाने का प्रस्ताव राज्य शासन को प्रेषित किया गया था जिसके आधार पर शासन की ओर से माह अप्रैल के खाद्यान्न के वितरण का विकल्प ई-पॉस मशीन में प्रदाय करा दिया गया है। उक्त विकल्प प्राप्त होने के उपरांत ऐसे हितग्राही जो माह अप्रैल का खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित हो गए थे, वे अब माह मई के साथ-साथ माह अप्रैल का खाद्यान्न माह मई में प्राप्त कर सकेंगे।

महासमुंद / जोंक नदी तट पर बनी कब्र से खोदकर लाश निकाला गया 3 लोगो से की जा रही है पूछताज़!

 

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के जोंक नदी के तट पर हत्या कर एक युवक का शव दफना दिया गया। पुलिस ने कार्यपालिका मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खोद कर कब्र से शव निकाला। सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस 3 संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

 

दरअसल, बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम रेवा निवासी महेश धृतलहरे (34) की हत्या के बाद मंगलवार दोपहर 3 बजे लाश को जोंक नदी के तट में दफनाए जाने की सूचना कोटवार को मिली। फिर बागबाहरा एसडीओ यूलंडन यार्क, थाना प्रभारी प्रवीण चौहान कार्यपालिका मजिस्ट्रेट हरिश घटना स्थल पहुंचे। नदी के तट पर बने कब्र को खोदा गया और शव को बाहर निकाला गया।

इस दौरान पुलिस टीम पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद युवक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए बागबाहरा सीएचसी भेजा है। युवक की हत्या से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।  पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए 3 संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। कोटवार ने पुलिस को बताया था कि ग्राम सेवती से एक युवक लापता है।

कोटवार ने थाना प्रभारी प्रवीण चौहान को बताया कि, जोंक नदी के तट पर कब्र नुमा बना हुआ है। जिस पर पुलिस ने कोटवार से आसपास किसी को भी न जाने देने की बात कही। घटना स्थल के आसपास पुलिस को खून के धब्बे दिखाई दिए। शव को निकालने पर उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

महासमुंद सरायपाली / अफीम डोडा पर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी कार्यवाही पुलिस को चकमा देने ऐसे बनाया था प्लान ओड़िसा के यहां से पहुँचाना था राजस्थान!

महासमुंद सरायपाली / अफीम डोडा पर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी कार्यवाही पुलिस को चकमा देने ऐसे बनाया था प्लान ओड़िसा के यहां से पहुँचाना था राजस्थान!

 

छत्तीसगढ में अफीम पोस्त (डोडा) की सबसे बडी कार्यवाही।lअवैध मादक पदार्थ अफीम पोस्त (डोडा) पर महासमुन्द पुलिस की बडी कार्यवाही।
1904 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम पोस्त (डोडा) कीमती 19,04,000 रुपयें (उन्नीस लाख चार हजार रूपये) की तस्करी करते 01 अन्तर्राज्जीय तस्कर पुलिस गिरफ्त में।

पुलिस को चकमा देने के लिये आलू की बोरियों के नीचेें छिपाकर ले जा रहा था अफीम पोस्त (डोडा)।क्योझर उड़ीसा से राजस्थान बाड़मेर ले जाया जा रहा था। सायबर सेल एवं थाना सिंघोडा की संयुक्त कार्यवाह छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से नशीली पदार्थ/अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसके साथ ही परिवहन के उन सभी रास्तों पर जगह व समय बदल- बदल कर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करें।

*इसी दौरान दिनांक दिनांक 08/05/2024 को मुखबीर सूचना पर उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रही एक गेरूआ कलर की वाहन ट्रक क्रमांक RJ 19 GH 9947 को रोका गया, वाहन मे एक व्यक्ति सवार था पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा कडाई से पूछताछ करने पर वाहन के डाला मे आलु बोरियो के नीचे अफीम पोस्त (डोडा) रखकर क्वेंझर उडिसा से बाडमेर राजस्थान ले जाना बताया नाम पता पूछने पर अपना नाम जगदीश चौधरी पिता विरमा चौधरी उम्र 35 साल साकिन इंदिरा आवास खडीन थाना रामसर जिला बाडमेर राजस्थान बताया, वाहन की तलासी लेने पर वाहन के डाला मे आलु बोरियो के नीचे 1904 किलोग्राम मादक पदार्थ अफीम पोस्त (डोडा) मिलने पर आरोपी के कब्जे से 1904 किलोग्राम किमती 1904000 रूपये (उन्नीस लाख चार हजार रूपये) के अवैध मादक पदार्थ अफीम पोस्त (डोडा) जप्त कर आरोपी के विरूध्द थाना सिंघोडा में अपराध धारा 18बी नारकोटिक एक्ट के तहत् कार्यवाही की जा रही है यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस के द्वारा की गई

01 जगदीश चैधरी पिता विरमा चैधरी उम्र 35 वर्ष सा. इंदिरा आवास खडीन थाना रामसर जिला बाडमेर राजस्थान।
01- 1904 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ अफीम पोस्त (डोडा) कीमती 1904000 रूपये,
02- घटना मे प्रयुक्त एक गेरूआ कलर की वाहन ट्रक क्रमांक RJ 19 GH 9947 कीमती 2000000 रूपये,
03- एक स्मार्ट मोबाईल कीमती 10000 रूपये, नगदी रकम 2500 रूपये,

कुल कीमती 39,16,500 रूपये (उनचालीस लाख सोलह हजार पाॅच सौ रुपये)

रायपुर मंदिर हसौद : गुजरा फाटक चौंक के पास सुपर एक्सल सवार व्यक्ति को पीछे से मारी ठोकर घायल व्यक्ति के परिजन ने कराया मामला दर्ज

रायपुर मंदिर हसौद : गुजरा फाटक चौंक के पास सुपर एक्सल सवार व्यक्ति को पीछे से मारी ठोकर घायल व्यक्ति के परिजन ने कराया मामला दर्ज
मै वेदप्रकाश बघेल ग्राम परसदा मे रहता हूं, कक्षा 10वी तक पढाई किया हूं जिंदल प्लांट मंदिर हसौद मे रोजी मजदुरी का काम करता हूं। दिनांक 08.05.2024 को मै निजी काम से लखौली गया था वहां से वापस घर ग्राम परसदा जा रहा था तो दिन करीब 11.10 बजे के आसपास मै गुजरा चौंक के पास पहुंचा देखा तो रायपुर आरंग NH-53 रोड मे लोगो की भीड लगी थी

एक व्यक्ति एक्सीडेंट होकर घायल अवस्था मे पडा था तो मै भी वहां पर जाकर देखा तो घायल व्यक्ति मेरा मामा श्यामलाल जांगडे निवासी ग्राम परसदा का था जिसके दोनो हाथ कोहनी, माडी एवं सिर मे चोंट आया था खुन निकला रहा था जिसे उपचार के लिए रिम्स अस्पताल गोढी लेकर गये और उपचार हेतु भर्ती कराये है। मै अपने मामा श्यामलाल जांगडे से घटना के बारे मे पुछा तो बताया कि मै अपने टीवीएस सुपर एक्सल मोपेड मे अकेला आरंग जा रहा था

तभी 11.00 बजे गुजरा फाटक चौंक मे पहुंचा था उसी समय पीछे की ओर से आ रही मो.सा. हीरो स्प्लेण्डर क्रमांक CG-28-P-3116 का चालक अपने वाहन को तेज व लापरवाही उतावलेपन से चलाकर मेरे टीवीएस सुपर एक्सल मोपेड को पीछें से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मै अपने मोपेड वाहन सहित रोड मे गिर गया जिससे चोंट लगा है घटना को आसपास के लोगो को देखना बताया। तब मै थाना मे घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने आया है। रिपोर्ट करता हूं रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है कार्यवाही चाहता हूं। थाना में धारा 279-IPC, 337-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

रायपुर राजेंद्रनगर : वल्लभ नगर में अपने घर के बाहर बैठी एक महिला के गले मे पहने हुये सोने की चैन को पता पूछने के बहाने किया चोरी

रायपुर राजेंद्रनगर : वल्लभ नगर में अपने घर के बाहर बैठी एक महिला के गले मे पहने हुये सोने की चैन को पता पूछने के बहाने किया चोरी
मै राजकुमारी साहू वल्लभ नगर में परिवार सहित रहती हूं,गृहणी हूं कि दिनांक 08/05/2024 के सुबह करीबन 09/00 बजे रोज की तरह नास्ता करके अपने घर के मुख्य दरवाजा के बाहर पाटा पर बैठी थी। थोड़ी देर बाद एक अज्ञात व्यक्ति मास्क लगाया हुआ मोटर सायकल से आकर मेरे सामने रूका और मेरे पास आकर किसी डाक्टर का पता पूंछा

जिसका बोली-भाषा मुझे ठीक से समझ नही आ रहा था फिर वह व्यक्ति मेरे गले मे पहने हुये सोने की चैन वजनी करीबन पौने दो तोला,कीमती लगभग 65,000/रूपयें को खीचकर चोरी कर मोटर सायकल मे बैठकर भाग गया । तब मैं घर के अंदर जाकर अपने साथ हुये घटना के बारे में अपने बेटे चंपालाल और नाती खेमराज को बतायी हूं।

अपने नाती खेमराज के साथ रिपोर्ट करने थाना आयी हूं रिपोर्ट पढवाकर सूनी,मेरे बताये अनुसार सही लिखी गई है,कार्यवाही चाहंती हूं। थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 356-IPC, 379-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

रायपुर टिकरापारा : रावतपुरा कालोनी फेस 01 मठपुरैना में एक सुने मकान से दिन में सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम कि हुई चोरी

रायपुर टिकरापारा : रावतपुरा कालोनी फेस 01 मठपुरैना में एक सुने मकान से दिन में सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम कि हुई चोरी
मैं नितेश यादव रावतपुरा कालोनी फेस 01 मठपुरैना में अपनी पत्नी के साथ रहता हूं, HDFC बैंक में होम लोन डिपार्टमेंट में नौकरी करता हूं। मेरी पत्नी प्रियंका यादव अविनाश डेवलपर्स में काम करती है। दिनांक 06.05.2024 को सुबह करीबन 11.00 बजे मैं और मेरी पत्नी घर में ताला लगाकर अपने अपने डियुटी पर चले गये

शाम करीबन 07.30 बजे डियुटी से वापस आकर बाहर लोहे की गेट का ताला खोलकर अंदर गये तो देखे घर के मेन दरवाजा का कुंडी टुटा हुआ था ताला लगा हुआ था दरवाजा खोलकर अंदर गये तो बेडरूम में रखा आलमारी का दरवाजा खुला हुआ था लाकर टुटा हुआ था चोरी होने की शंका पर सामान चेक किये

तो आमलमारी के लाकर में रखा (01) एक नग सोने की रानी हार (2) दो नग सोने की नेकलेस (3) दो नग सोने की चैन (4) एक नग डायमण्ड रिंग (5) 5 नग सोने की रिंग (6) 5 नग सोने नोज पिन (7) 5 जोड़ी सोने की झुमका (8) एक जोड़ी सोने की कंगन (9) 10 जोड़ी चांदी की पायल (10) 10 जोड़ी चांदी की बिछिया व नगदी रकम करीबन 35,000 रूपये जुमला कीमती करीबन 2,51,000 रूपये नही था।

कोई अज्ञात चोर दिन में मेरे घर के मेन दरवाजा के कुंडी को तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर आलमारी के लाकर को तोड़कर आलमारी में रखे उक्त सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया है। आसपास मोहल्ले में पता तलाश करते रहे पता नही चलने पर आज दिनांक 08.05.2024 को थाना आकर घटना की रिपोर्ट कर रहा हूं। कार्यवाही चाहता हूं, रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है।

रायपुर अमानाका : कुम्हारी जाने के लिये आटो मे बैठे एक व्यक्ति का 45000/- रूपये की चोरी आटो को धक्का लगाते समय हुई चोरी

रायपुर अमानाका : कुम्हारी जाने के लिये आटो मे बैठे एक व्यक्ति का 45000/- रूपये की चोरी आटो को धक्का लगाते समय हुई चोरी
मै जानुल खान देवबलौदा जिला दुर्ग का रहने वाला हुं । मनीहारी समान ठेला मे घुम घुम कर बेचता हुं कि दिनांक 06.05.24 को अपनी पत्नि अनवरी बेगम के साथ रायपुर मनीहारी समान खरीदने आया हुआ था गोल बाजार से समान खरीदने के बाद शारदा चौक के पास आटो मे कुम्हारी जाने के लिये मै अपनी पत्नि के साथ समान को लेकर बैठा था

आटो मे ड्रायवर के अलावा सवारी सीट मे एक व्यक्त्ति और बैठा था थोडा दुर ही आटो से चल कर पहुंचे तो आटो चालक बोला की आटो खराब हो गया है और सवारी सीट मे बैठा व्यक्त्ति आटो की सीट के पटटी को पैर से धक्का देने के लिये बोल रहा था मै तब उसके साथ धक्का मारने लगा उसके बाद वहां से हम आटो से टाटीबंध राजीव होटल के पास पहुंचे तब आटो चालक मुझे बोला की मेरी आटो इसके आगे नही चल पायेंगी

आप दुसरी आटो कर लो कहते हुये मुझे और मेरी पत्नि व समान को उतार दिया और आटो वाला वहां से चला गया मै जैसे ही आटो से उतरा तो अपने पेंट की जेब मे रखे रूपये को चेक किया तो जेब मे नही था मुझे तत्काल समझ मे आ गया की आटो को धक्का मारते समय आटो चालक एंव उसका साथी जो सवारी सीट मे बैठा था दोनो मिलकर मेरे जेब मे रखे 45000/- रूपये को निकाल लिये है । मै तत्काल डायल 112 मे कल किया और उस आटो का नबंर CG-04-T-7905 के सबंध सहित रूपये चोरी होने की घटना को बताया हुं । मेरे जेब मे रखे 45000/- रूपये को उक्त दोनो आटो वाले ही चोरी किये है रिपोर्ट करता हुं कार्यवाही चाहता हुं रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखी गई हैं।

रायपुर कोतवाली :  गांधी मैदान कांग्रेस भवन रायपुर गेट के सामने से मोटर साइकल की हुई चोरी

रायपुर कोतवाली :  गांधी मैदान कांग्रेस भवन रायपुर गेट के सामने से मोटर साइकल की हुई चोरी
मैं मुदित यादव जगदीश किराना स्टोर्स के पास ढीमरा पारा कोटा रायपुर मे रहता हूं । भारतपे क्यू आर कंपनी मे प्रायवेट काम करता हूं । होण्डा ड्रीम योगा मो.सा. क्रमांक CG. 04 MA 0357 परिवहन विभाग रायपुर मे मेरे नाम से पंजीकृत है । जिसे मै चलाता हूं । दिनांक 05-05-2024 के दोपहर करीबन 3:00 बजे अपने घर कोटा रायपुर से उक्त मोटर सायकल से गांधी मैदान कांग्रेस भवन रायपुर मे चुनावी काम से गया था

उसी समय अपने मोटर सायकल क्रमांक CG. 04 MA 0357 को गांधी मैदान कांग्रेस भवन रायपुर गेट के सामने लांक कर खडी किया था करीबन 4:30 बजे कांग्रेस भवन से बाहर आकर देखा तो खडी किये जगह पर मेरा मोटर सायकल नही था जिसका आसपास पता तलाश करता रहा नही मिला ।

मेरी होण्डा ड्रीम योगा मो.सा. क्रमांक CG. 04 MA 0357 जिसका ईजन नं. JC58ET6083682 चेचिस नंबर ME4JC58DMHT083610 मांडल 2018, कलर ब्लेक, कीमती 15000/- रु. को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । मै अपने स्तर पर पता तलाश करता रहा नही मिलने पर दिनांक 05-05-2024 को रिपोर्ट दर्ज कराने आया हूं । रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखी गई है । कार्यवाही चाहता हूं। थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ थारा 379-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

रायपुर गंज : तेलघानी नाका चौक सब्जी मंडी के सामने खड़ी एक्टिवा स्कूटी की हुई चोरी

रायपुर गंज : तेलघानी नाका चौक सब्जी मंडी के सामने खड़ी एक्टिवा स्कूटी की हुई चोरी
मै मनीष कुमार अग्रवाल उपरोक्त पते पर रहता हुं मेरा डुमरतराई मार्केट मे थोक किराना दुकान है दिनांक 05.05.2024 को अपने स्कूटर एक्टिवा क्रमांक CG04LK1474 को लेकर अपने मित्र विकास अग्रवाल के आफिस तेलघानी नाका चौक सब्जी मंडी के सामने शाम करीबन 07.30 बजे लाक कर खडी किया था और मै आफिस के अंदर चला गया रात करीबन 09.00 बजे जब आफिस से बाहर आया तो देखा मेरा स्कूटर एक्टिवा क्रमांक CG04LK1474 खडे किये हुये स्थान पर नही था

जिसे आसपास पता तलाश करने पर नही मिला कोई अज्ञात चोर मेरा स्कूटरहै एक्टिवा क्रमांक CG04LK1474 सफेद रंग का जिसका चेचिस नंबर ME4JF505HG8205930, इंजन नंबर JF50E83205477 माडल 2016 कीमती करीबन 8000/- रूपये को चोरी कर ले गया है

घटना के संबंध मे अपने मित्र विकास अग्रवाल एवं दिलीप जैन को बताया हुं अपने स्तर पर पता तलाश करने बाद आज थाना आकर रिपोर्ट कर रहा हुं कार्यवाही की जावे रिपोर्ट पढकर देखा पढवाकर सुना मेरे बताये अनुसार लिखा गया है। अज्ञात चोर के खिलाफ थाना में धारा 379-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना के सयुंक्त तत्वावधान में हृदय रोग ओपीडी डॉ. सुमंता शेखर पाढ़ी वरिष्ठ सलाहकार, क्लीनिकल लीड कार्डियोलॉजी विभाग शनिवार 11 मई 2024 

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना के सयुंक्त तत्वावधान में हृदय रोग ओपीडी डॉ. सुमंता शेखर पाढ़ी वरिष्ठ सलाहकार, क्लीनिकल लीड कार्डियोलॉजी विभाग शनिवार 11 मई 2024
AGRAWAL
NURSING HOME
एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल रायपुर एवं अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना के सयुंक्त तत्वावधान में
हृदय रोग ओपीडी
आपके शहर बसना में
डॉ. सुमंता शेखर पाढ़ी
वरिष्ठ सलाहकार, क्लीनिकल लीड कार्डियोलॉजी विभाग
हृदय रोग के सामान्य लक्षण
सीने में दर्द
साँस लेने में तकलीफ, जल्दी थक जाना अनियमित हृदय गति
जी मचलना, सीने में जलन, पेट और पीठ में दर्द
• बाएं कंधे या बांह से बाएं शरीर में दर्द फैलना
दिनांक 11 मई 2024 दिन शनिवार
छ सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
9 अग्रवाल नर्सिंग होम, मेन रोड, बसना
9109120210, 8461811000, 7773086100