बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में विशेषज्ञ द्वारा नाक, कान, गला रोग परामर्श एवं ऑपरेशन 12 मई 2024 सुबह 10 बजे से ऑडियोमेट्री एवं बेरा टेस्ट की सुविधा उपलब्ध

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में विशेषज्ञ द्वारा नाक, कान, गला रोग परामर्श एवं ऑपरेशन 12 मई 2024 सुबह 10 बजे से ऑडियोमेट्री एवं बेरा टेस्ट की सुविधा उपलब्ध
डॉ. सतीश राठी
नाक कान गला विशेषज्ञ MS (ENT)
उपलब्ध उपचार
• कान के संक्रमण, पर्दे मे छेद की समस्या
• कान की बाहरी व भीतरी जन्मजात बीमारियों का इलाज दूरबीन द्वारा जांच एवं ऑपरेशन
• मुँह व गले के कैंसर का निदान व इलाज़
• नाक की एलर्जी, श्वास मे समस्या
• चक्कर आना
सुविधा
• आवाज, श्वासनली संबंधित बीमारियों
का इलाज
● टॉन्सिल व एडेनॉइड का इलाज़
• खर्राटों का इलाज़
• नाक की हड्डी के टेढ़ेपन का इलाज़
• नाक से खून आना, नाक मे मस्से (polyp)
का इलाज़
• थाइरोइड की समस्या का इलाज़
• नाक, कान व गले के पुराने बिगड़े हुए
• ऑपरेशन का इलाज़
सुनने की जांच व मशीन (Hearing-aid)
की सुविधा
ऑडियोमेट्री एवं बेरा टेस्ट की सुविधा उपलब्ध
12 मई 2024 सुबह 10 बजे से
प्रधानमंत्री
नमंत्री जन
भारोग्य यामला
आयुष्मान भारत
PM-JAY
बीजू कार्ड/आयुष्मान कार्ड
से निःशुल्क ऑपरेशन उपलब्ध।
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना, जिला – महासमुंद (छ.ग.)
84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

रायपुर आजाद चौक : जीई रोड के बगल मे गरीब नवाज मोटर बाडी वर्क शाप के सामने खड़ी ई रिक्शा की हुई चोरी! अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर आजाद चौक : जीई रोड के बगल मे गरीब नवाज मोटर बाडी वर्क शाप के सामने खड़ी ई रिक्शा की हुई चोरी! अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज
मै मोह0 तालिब खान ईदगाहभाठा तुर्की तालाब के पास रहता हू, मेरा स्वयं का वंदना आटो शो रूम जीई रोड के बगल मे गरीब नवाज मोटर बाडी वर्क शाप के नाम से गैरेज है । जिसके सामने रोज मै रात मे अपने ई रिक्शा खडी करवाता हू, दिनांक 06.05.2024 को रात्रि करीबन 11 बजे ड्रायवर शहबाज खान ई रिक्शा क्र0 CG04 PD 3853 को खडी कर घर चला गया था जो आज दिनांक 07.05.2024 के सुबह 08.00 बजे ई रिक्शा लेने आया तो वहा पर नही था

तब मुझे फोन कर बताया तो मै तुरंत वहा पहुचा और आसपास सब लोगो से पूछताछ कर पता किया पता नही चला मेरा ई रिक्शा क्र0 CG04 PD 3853 जिसका इंजन न0 DEAYM34324 चेचिस न0 M1YDECB03823K4324 माडल CITY LIFEXV-850 कंपनी का नाम दिल्ली इलेक्ट्रानिक आटो प्रा0 लिमि0 रंग ब्लेक एंड चेरी कीमती 85,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखी गई है रिपोर्ट करता हू, कार्यवाही की जाये। थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

बसना : यूरोलॉजी कैंप मूत्र एवं पथरी जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन!बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में शनिवार 11 मई 2024 शाम 5 बजे से डॉ. योगेश बारापात्रे MBBS, MS, MCh यूरो सर्जन 

बसना : यूरोलॉजी कैंप मूत्र एवं पथरी जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन!बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में शनिवार 11 मई 2024 शाम 5 बजे से डॉ. योगेश बारापात्रे MBBS, MS, MCh यूरो सर्जन  AGRAWAL NURSING HOME

MULTISPECIALITY HOSPITAL
यूटोलॉजी कैंप
मूत्र एवं पथरी जांच
परामर्श एवं ऑपरेशन
उपलब्ध इलाज :
• किडनी की पथरी का समुचित इलाज एवं सर्जरी
• प्रोस्टेट का इलाज एवं सर्जरी
• किडनी में सूजन एवं सिकुडन का इलाज
पुरुषों में बाँझपन एवं नपुंसकता का उपचार
कोषका संक्रमण एवं मूत्र नली का सिकुडन किडनी, प्रोस्टेट और टेस्टिस के कैंसर का इलाज
पेशाब का रुक रुक कर आना, लीक करना या खून आने का उपचार
पीडियाट्रिक यूरोलॉजी की सेवाएं
इमरजेंसी यूरोलॉजी की सेवाएं, ट्रामा से लेकर
किडनी में यूरिन ब्लॉकेज तक
शनिवार
11 मई 2024
शाम 5 बजे से
डॉ. योगेश बारापात्रे
MBBS, MS, MCh
यूरो सर्जन
जांच फीस मात्र ₹700
बीजू कार्ड / आयुष्मान कार्ड द्वारा
किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट एवं पथरी के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
ऑपरेशन के इच्छुक मरीज अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 10 मई को भर्ती हो जाएं
सीटी स्कैन जांच में
50% की छूट
एक्स-रे जांच 50% की छूट
अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला – महासमुंद (छ.ग.) अग्रिम पंजीयन अनिवार्य
अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें
84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

रायपुर अभनपुर : उल्बा नर्सरी के पास मोटर साइकल और पीकप कि हुई सामने से टक्कर बाइक चालक कि मौत

रायपुर अभनपुर : उल्बा नर्सरी के पास मोटर साइकल और पीकप कि हुई सामने से टक्कर बाइक चालक कि मौत
मैं हुलास कुमार धीवर उक्त पते का निवासी हूं, BA सेकण्ड की पढाई कर रहा हूं, श्री ओम शांति सटेक्टस ग्राम खोरपा में चौकीदारी का काम करता हूं, कि दिनांक 06.05.2024 को मेरे दीदी जीजा के घर ग्राम भटगांव में छट्ठी कार्यक्रम था, उक्त कार्यक्रम में मेरे गांव के सामाजिक एंव रिश्तेदार पीकप क्रमांक CG 05 W 3390 एंव मो0सा0 से गये थे, जहां छट्ठी कार्यक्रम में शामील होने बाद कुछ मेहमान को उक्त पीकप में भटगांव से उल्बा छोडकर बचे मेहमान को लेने के लिए पुन: उल्बा से भटगांव जा रहे थे,

कि रात्रि करीब 10.00 बजे उल्बा नर्सरी के पास पहूंचे थे, कि उसी समय पीकप क्रमांक क्रमांक CG 05 W 3390 के चालक यशवंत पाल निवासी उल्बा के द्वारा पीकप को तेज एंव लापरवाही पूर्वक चलाकर भटगांव से उल्बा आ रहे मो0सा0 क्रं0 CG 05 AJ 1491 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे मो0सा0 चालक विश्राम धीवर को गंभीर चोंट आने से मौके पर ही मृत्यु हो गया एंव पीछे बैठे छबिलाल धीवर को भी गंभीर चोंट लगने से शासकीय अस्पताल अभनपुर लाये,

जहां ड द्वारा चेक करने पर छबिलाल धीवर को मृत घोषित कर दिया, एंव लकेश धीवर के दाहिने पैर में चोंट आने से शासकीय अस्पताल अभनपुर में भर्ती किये है, एंव मो0सा0 भी क्षतिग्रस्त हो गया है, घटना को मै एंव गांव के रूपनारायण धीवर, गजाधर धीवर एंव अन्य लोग देखे है, तब मै थाना रिपोर्ट करने आया हूं, रिपोर्ट करता हूं, कार्यवाही चाहता हूं, रिपोर्ट को पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है। थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़ / अगले तीन घंटे में प्रदेश के इन हिस्सों में होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ / अगले तीन घंटे में प्रदेश के इन हिस्सों में होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में चल रहे चुनाव पर मौसम की भी मेहरबानी दिख रही है। प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी से आज राहत मिल सकती है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश में तीन घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव,नारायणपुर और सुकमा में बारिश की चेतापनी दी है। मौसम विभाग ने आज की बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में बादल छाये रहेंगे और कई जगहों बार तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिणी झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊंचाई पर है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार देर शाम या रात में अंधड़ चलने के साथ ही बारिश भी हो सकती है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।

महासमुंद / महिला स्व सहायताओ से ऋण का किस्त लेकर गबन के मामले मे एफआईआर दर्ज!

महासमुंद / महिला स्व सहायताओ से ऋण का किस्त लेकर गबन के मामले मे एफआईआर दर्ज!

गेश्वर नंद पिता श्री जयलाल नंद उम्र 32 वर्ष साकिन अंतरझोला थाना बलोदा जिला महासमुंद का निवासी हूं आरोहन फायनेंस कम्पनी महासमुंद में BTI रोड में शिवानंद कालोनी में शाखा कार्यालय स्थित आरोहन फायनेंस कम्पनी में ब्रांच मैनेजर विगत अक्टूबर 2022 से कार्यरत हूं उक्त कम्पनी RBI से पंजीकृत है। ग्रामीण/शहरी महिलाओं का समूह बनाकर ऋणधारी ग्राहक अपनी किस्त को मासिक रूप में जमा करते है जिसके पावती उनको ऋण पुस्तिका मे

 

इन्द्राज किया जाता है। हमारी संस्था में कार्यरत कर्मचारी संजय जगदल्ला के द्वारा ग्राहको को मासिक किस्त का वसूली कर संस्था में जमा करने का काम करता था विगत जुलाई 2023 से ग्राहको से उनकी मासिक जमा राशि लेकर संस्था में जमा न कर स्वयं उपयोग किया है संजय जगदल्ला के द्वारा अलग अलग दिनांक में कुल 444054 रूपये प्राप्त कर मात्र 114850 रूपये संस्था में जमा किया है तथा शेष 329204 रूपये का स्वयं उपयोग कर गबन किया है प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर प्रथम दृष्टया धारा 408 भादवि0 का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना लिया गया है

 

संस्था में कार्यरत कर्मचारी संजय जगदल्ला के द्वारा ग्राहकों से राशि लेकर उसे संस्था में जमा नहीं कराने एवं स्वयं उपयोग कर राशि गबन करने की शिकायत बाबत्। महोदय, उपरोक्त विषयान्तर्गत निवेदन है कि मैं खगेश्वर नंद पिता श्री जयलाल नंद, अंतरझोला, तहसील सरायपाली, जिला महासमुन्द छ.ग. का निवासी हूँ जो कि मैं आरोहन फायनेंश सर्विस लिमिटेड महासमुन्द में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत हूँ। हमारी संस्था आरोहन फायनेंश के द्वारा महिला समूह को ऋण उपलब्ध कराया जाता है। हमारी संस्था के महासमुन्द ब्रांच में फिल्ड आफिसर के रूप में कार्यरत संजय जगदल्ला पिता श्री अंजोर सिंह जगदल्ला निवासी ग्राम सांकरा, तहसील पिथौरा जिला महासमुन्द छ.ग. के द्वारा ऋण लिये गये महिला समूह की महिलाओं से किश्त की राशि लगभग 4,44,054 / – (चार लाख चौवालीस हजार चौवन रूपये) प्राप्त कर दिनांक 03.10.2023 से फरार हो गया है। संजय जगदल्ला के द्वारा संस्था में लगभग 1,14,850/- (एक लाख चौदह हजार आठ सौ पचास रूपये) किश्तों में जमा कराया गया है तथा शेष

 

3,29,204 / – ( तीन लाख उन्नतीस हजार दो सौ चार रूपये) का भुगतान आज पर्यन्त तक नहीं किया गया है। हमारे द्वारा संजय जगदल्ला को उक्त शेष राशि 3,29,204 /- ( तीन लाख उन्नतीस हजार दो सौ चार रूपये) संस्था में जमा कराये जाने के लिए बोलने पर उसके द्वारा अभी पैसा नहीं है। पैसा आयेगा तो जमा करा दूंगा कहकर बार-बार गुमराह किया जा रहा है जिसके कारण संस्था को काफी आर्थिक नुकसानी का सामना करना पड़ रहा है। अतः महोदय से निवेदन है कि उपरोक्त बातों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए संजय जगदल्ला के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शेष राशि 3,29,204 / – ( तीन लाख उन्नतीस हजार दो सौ चार रूपये) अतिशीघ्र भुगतान कराये जाने की कृपा करें। प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर प्रथम दृष्टया धारा 408 भादवि0 का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

महासमुंद / ट्रान्सफोर्ट के संचालक से 4 लोगो ने की 18 लाख की धोखाधडी

महासमुंद / ट्रान्सफोर्ट के संचालक से 4 लोगो ने की 18 लाख की धोखाधडी प्रवीण खन्ना पिता स्व राजकुमार खन्ना निवासी ईमली भाटा महासमुन्द तहसील व जिला महासमुन्द (छ.ग.) रहने वाला हूँ। मेरा स्वत: खन्ना ट्रान्सफोर्ट के नाम से प्रतिष्ठान है जिसका मै संचालक हूं। सुजय सिखदार, तनुज सरकार, अमित दास, तुकेश देवांगन ने मुझसे संपर्क कर स्वयं को

जे0टी0एग्रोटेक बोरियाकला सदानी दरबार रायपुर छ0ग0 का संचालक बता कर कृषि दवाई व खाद बनाकर विक्रय करने की बात बताया तथा मुझे विश्वास मे लेकर मुझे सी एन एफ लेने के लिये कुल 18 लाख रूपये खाते मे डालने व तीन नग ब्लैंक चैक गारंटी के रूप में लेकर नियम बताया तथा उक्त संबंध में एक अनुबंध पत्र निषपादित किया गया। मेरे द्वारा उपरोक्त कम्पनी के संचालको के विश्वास मे आकर मैने राशि 18 लाख रूपये RTGS के माध्यम से उनके द्वारा दिये गये बैंक खाते मे जमा

किया, परन्तु आज दिनांक तक उक्त जे0टी0एग्रोटेक साल्युशन से किसी भी प्रकार का कृषि दवाई खाद या अन्य प्रोडक्ट प्राप्त नही हुआ है। जे0टी0 एग्रोटेक साल्युशन के द्वारा मेरा विश्वास जीत कर मेरे साथ कुल राशि 18 लाख रूपये की धोखा धडी कर आर्थिक नुकसान पहुचाया है। प्रार्थी के आवेदन पर प्रथम दृष्टया अपराध सदर धारा 420,34 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

एफआईआर के अनुसार सुजय सिकदार, तनुज सरकार, अमीत कुमार दास, व टुकेश देवांगन, संचालक :- जे. टी. एग्रोटेक लिमिटेड बोरियाकला सदानी दरबार रायपुर छ0ग0 के द्वारा मुझे छ.ग. प्रदेश के लिए जे. टी. एग्रोटेक सी. एन.एफ का प्रलोभन देकर 18 लाख रूपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने बाबत | महोदय, निवेदन है कि मैं प्रवीण खन्ना पिता स्व. राजकुमार खन्ना निवासी ईमली भाटा महासमुन्द तहसील व जिला महासमुन्द (छ.ग.) रहने वाला हूँ, मेरी खन्ना ट्रसपोर्ट के नाम से प्रतिष्ठान है, जिसका मैं संचालक हूँ, सुजय सिखदार, तनुज सरकार, अमीत कुमार दास व टुकेश देवांगन ने महासमुन्द मे आकर मुझसे संम्पर्क किया और बताया कि वे लोग जे. टी. एग्रोटेक बोरियाकला सदानी दरबार रायपुर छ0ग0 संचालक है और कंम्पनी कृषि दवाई व खाद बनाकर विक्रय करती है। और उन्हें छ.ग. में अपने प्रोडक्ट व खाद को विक्रय करने के लिए सी. एन.एफ. देना है जो पूरे छ.ग. प्रदेश में उनके प्रोडक्ट को विक्रय करेगा, और उन्होंने मुझे सी. एन. एफ. लेने के लिए 18 लाख रूपये खाता में डालने और 3 ब्लेंक चेक गरैंटी के रूप में लेने का नियम बताया, उन चारों का आशय आरम्भ से मुझसे धोखाधड़ी करने का था। उन्होंने मुझसे जे. टी. एग्रोटेक सल्युशन का सी.एन. एफ देने के नाम पर मुझसे 3 ब्लेक चेक क्र. 530653,530654,830655 बैंक ऑफ महाराष्ट्र का लिया और मुझसे 18 लाख रूपये आर.टी.जी.एस के माध्यम से जिसका ट्रजेक्शन डिटेल इबकलर

9202212********** है, से अपने खाते में प्राप्त किया और दिनांक 16.12.2022 के मेरे साथ इस आशय का एक अनुबंध पत्र निष्पादित किया – यह कि उक्त दिनांक के बाद उनसे अनेकों बार उनमें से संम्पर्क कर जे. टी. एग्रोटेक सल्युशन कि दवाईयों को भेजवाने को निवेदन कर रहा हूँ, किन्तु आज तक उन्होंने मुझे (प्रोडक्ट) नहीं दिया और पूछने पर मुझे आज कल करके टालते रहते हैं। मेरा फोन उठाना भी बंद कर दिया। मिलने जाने पर मिलते नहीं, इस प्रकार सुजय, तनुज, अमीत, एवं टुकेश देवांगन चारो एक राय होकर मेरे साथ छल धोखा-धड़ी करने के आशय से जे. टी. एग्रोटेक सल्युशन का सी. एन. एफ देने का प्रलोभन देने का धोखा-धड़ी से 18 लाख रूपये का धोखाधड़ी किये है कृप्या उक्त लोगों के के विरूध्द कार्यवाही करने की कृपा करें।

महासमुंद / कलेक्ट्रेट परिसर में 3 से 10 साल तक के बच्चों के लिए समर कैम्प!

महासमुंद / कलेक्ट्रेट परिसर में 3 से 10 साल तक के बच्चों के लिए समर कैम्प!

महासमुंद 06 मई 2024/ कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पालना घर (मोर दाई के कोरा) में सोमवार से 3 से 10 साल तक के बच्चों के लिए समर कैम्प आयोजित किया जा रहा है। समर कैम्प में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास तथा साथ ही मनोरंजन के लिए ड्राइंग व जुंबा डांस जैसे गतिविधियां कराई जा रही है। जो भी पालक अपने बच्चों को पालना घर के समर कैम्प में भेजना चाहते है वे मोबाईल नम्बर 74770-86380 पर सम्पर्क कर सकते हैं। समर कैम्प सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक संचालित किया जाएगा।

महासमुंद / पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए संबंधित संस्थाओं द्वारा संस्था, पाठ्यक्रम व पाठ्यक्रम सत्र परिवर्तन की जानकारी 10 मई तक उपलब्ध कराएं!

महासमुंद / पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए संबंधित संस्थाओं द्वारा संस्था, पाठ्यक्रम व पाठ्यक्रम सत्र परिवर्तन की जानकारी 10 मई तक उपलब्ध कराएं!

महासमुंद 06 मई 2024/ शिक्षा सत्र 2023-24 अंतर्गत महाविद्यालय स्तर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए संस्था परिवर्तन, पाठ्यक्रम परिवर्तन, पाठ्यक्रम सत्र परिवर्तन एवं तीनों परिवर्तन संबंधित विद्यार्थियों की जानकारी संबंधित संस्थाओं से मंगाई गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने उक्त जानकारी निर्धारित प्रपत्र में हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में 10 मई 2024 दोपहर 03ः00 बजे तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास महासमुंद में उपलब्ध कराने कहा है। उक्त तिथि तक जानकारी जमा नहीं होने की स्थिति में योजना का लाभ से विद्यार्थी द्वारा वंचित होने की स्थिति में संस्था प्रमुख/विद्यार्थी स्वयं जवाबदार होंगे।

समाचार
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु 14 मई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

महासमुंद 06 मई 2024/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिले में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया था। आवेदकों द्वारा ऑनलाईन दिए गए जानकारी अनुसार पात्र-अपात्र की सूची जारी किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संविदा पदों पर भर्ती के लिए 6 मई से 14 मई 2024 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि दावा आपत्ति करने की अंतिम तिथि 14 मई 2024 तक शाम 05ः30 बजे तक निर्धारित प्रारूप में कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर तथा रजिस्टर्ड डाक/स्पीड के माध्यम से दावा-आपत्ति जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि व समय के पश्चात किसी भी माध्यम से दावा आपत्ति स्वीकार/मान्य नहीं किया जाएगा। दावा आपत्ति आवेदन का प्रारूप व विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट www.mahasamund.gov.in एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।

महासमुंद/ बाल विवाह पर विरुद्ध जाने पर कार्यवाही का प्रावधान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला स्व सहायता समूह के सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव में किशोरियों की बैठक!

महासमुंद/ बाल विवाह पर विरुद्ध जाने पर कार्यवाही का प्रावधान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला स्व सहायता समूह के सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव में किशोरियों की बैठक!

एनआरएलएम के महिला समूह द्वारा पूरे जिले में बाल विवाह रोकथाम हेतु रंगोली, शपथ ग्रहण, नारा लेखन के माध्यम से जन जागरुकता अभियान!
महासमुंद 06 मई 2024/ जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक के निर्देशन व महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी तथा जिला पंचायत सहायक परियोजना अधिकारी के मार्गदर्शन में एनआरएलएम के महिला समूह द्वारा पूरे जिले में बाल विवाह रोकथाम हेतु रंगोली, शपथ ग्रहण, नारा लेखन के माध्यम से जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,

महिला स्व सहायता समूह के सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव में किशोरियों के साथ बैठक कर बाल विवाह की जानकारी देते हुए स्वयं एवं समाज में बाल विवाह पूर्णतः बंद करने की शपथ ले रहे है। साथ ही रंगोली व नारा लेखन के माध्यम से भी गांव के लोगों को समाज में व्याप्त बुराई को मिटाने एवं विवाह की उम्र हो जाने पर ही विवाह करने हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा एवं छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त प्रदेश बनाने में आगे बढ़ाएगा। कानूनन रूप से विवाह की उम्र लड़कियों की 18 वर्ष एवं लड़कां का 21 वर्ष तय है जिसका सभी को अनुपालन करना है। निर्धारित उम्र में या उसके बाद ही विवाह करने हेतु शासन प्रशासन लगातार प्रयासरत है एवं इसके विरुद्ध जाने पर कार्यवाही का प्रावधान भी है।