रायपुर : जशपुर में पहली बार आयोजित होगा एग्री-हॉटी क्रेता-विक्रेता सम्मेलन 2025

रायपुर : जशपुर में पहली बार आयोजित होगा एग्री-हॉटी क्रेता-विक्रेता सम्मेलन 2025

जैविक उत्पादों को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार कांट्रेक्ट फार्मिंग व फूड प्रोसेसिंग से बढ़ेगा स्वरोजगार

“कृषि क्रांति” अभियान के तहत यह दो दिवसीय सम्मेलन 28 और 29 जून को जिला पंचायत परिसर, जशपुर में आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य जिले के किसानों को राष्ट्रीय स्तर पर बाजार से जोड़ते हुए उनके उत्पादों को बेहतर दाम दिलाना है। जशपुर जिले में कृषि, उद्यानिकी और रेशम उत्पादन को प्रोत्साहन देने हेतु जिला प्रशासन द्वारा पहली बार एग्री-हॉटी क्रेता-विक्रेता सम्मेलन 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

सम्मेलन के पहले दिन क्रेता-विक्रेता परिचय सत्र, फसल संग्रहण, संरक्षण और प्रसंस्करण संबंधी तकनीकी जानकारियों के साथ ही कृषि, उद्यानिकी, रेशम और वनोपज के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए गुणवत्ता मानकों, नियमों एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विविध फसलों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

दूसरे दिन, 29 जून को देश के विभिन्न राज्यों से आए उद्यमियों द्वारा जिले के खेतों और उत्पादों का प्रत्यक्ष भ्रमण कराया जाएगा, जिससे वे किसानों के उत्पादों को जान सकें और संभावित करार कर सकें। यह किसानों और कंपनियों के बीच एफ.पी.ओ. (किसान उत्पादक संगठन) के माध्यम से सीधा संवाद और विपणन की दिशा में अहम कदम होगा। इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा।

जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि इस सम्मेलन में कृषि, उद्यानिकी, वनोपज और रेशम क्षेत्र से जुड़े राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतिष्ठानों, निर्यातकों, विशेषज्ञों और लघु वनोपज संघ के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। जशपुर जैविक खेती, रेशम पालन और वन औषधियों के लिए पहले से ही प्रसिद्ध है, ऐसे में इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को देश के बड़े बाजारों से जोड़ा जा सकेगा।

सम्मेलन में नाशपाती और आम उत्पादक कृषकों के मध्य फसल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, कांट्रेक्ट फार्मिंग और फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में भी किसानों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावना है।

 

रायपुर : वृक्षारोपण अभियान में शामिल हुए रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री साहू

रायपुर : वृक्षारोपण अभियान में शामिल हुए रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री साहू

कोकौशल्या माता विहार सेक्टर-4 स्थित कमल हाइट्स रेसिडेंशियल को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नन्द कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

श्री साहू ने कार्यक्रम में 5 पौधे लगाए और अपने संबोधन में ऋषि-मुनियों के समय से चली आ रही वृक्षारोपण की परंपरा का उल्लेख किया। उन्होंने वृक्षों की आयुर्वेदिक, धार्मिक एवं आर्थिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को हर्बल स्टेट के रूप में हरा-भरा बनाए रखने हेतु प्रत्येक नागरिक को कम से कम दो पौधे लगाकर उनकी सेवा करनी चाहिए। उन्होंने संगठित रूप से किए जा रहे इस पर्यावरणीय प्रयास के लिए सोसायटी के कार्यों की सराहना की और भविष्य में किसी भी आकस्मिक समस्या के समाधान के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। वृक्षारोपण अभियान में लगभग 200 पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर सोसायटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

रायपुर : छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा फैसला: रजत बिल्डर को 57.97 लाख रुपये आबंटिती को लौटाने का आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा फैसला: रजत बिल्डर को 57.97 लाख रुपये आबंटिती को लौटाने का आदेश

फ्लैट का आधिपत्य न देने और अनुबंध के उल्लंघन पर रेरा ने सुनाया आदेश

छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (CGRERA) ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए रजत बिल्डर्स को उनके प्रोजेक्ट ‘रजत होम्स कादम्बरी, जिला दुर्ग’ के एक आबंटिती को 57.97 लाख रुपये ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया है। यह फैसला बिल्डर द्वारा फ्लैट का समय पर आधिपत्य न देने और अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने के कारण सुनाया गया है।

वर्ष 2014 में उक्त आबंटिती ने फ्लैट के लिए बिल्डर से अनुबंध किया था। लेकिन एक दशक बीत जाने के बावजूद उन्हें न तो फ्लैट का कब्ज़ा मिला और न ही परियोजना पूरी हुई। छत्तीसगढ़ रेरा की जांच में पाया गया कि प्रमोटर रजत बिल्डर्स ने रेरा अधिनियम 2016 की धारा 11 का उल्लंघन किया है। यह धारा प्रमोटरों के दायित्वों को निर्धारित करती है, जिसमें समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करना और खरीदार को स्वामित्व प्रदान करना प्रमुख है। इस उल्लंघन के मद्देनज़र रेरा ने बिल्डर को निर्देश दिया है कि वह 24 लाख रुपये मूलधन और 27.97 लाख रुपये ब्याज सहित कुल 57,97,200 रुपये की राशि आबंटिती को लौटाए।

यह निर्णय न केवल पीड़ित खरीदार को न्याय दिलाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ रेरा घर खरीदारों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और प्रमोटरों को रेरा अधिनियम का कड़ाई से पालन करने के लिए बाध्य करता है।

 

बसना/शिक्षा सत्र 2025-26 का भव्य शुभारंभ, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के प्रेरणास्पद संदेशों ने बच्चों में भरा नया उत्साह*

बसना/शिक्षा सत्र 2025-26 का भव्य शुभारंभ, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के प्रेरणास्पद संदेशों ने बच्चों में भरा नया उत्साह*

*शाला प्रवेश उत्सव 2025-26 का प्रेरणादायक शुभारंभ, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने साझा किए छात्र जीवन के अनुभव*

*शाला प्रवेश उत्सव 2025-26:जहां ज्ञान से जलता दीप, वहीं संस्कार पाता आकार-डॉ. संपत अग्रवाल*

*बच्चों में जगाया विश्वास, विधायक डॉ संपत अग्रवाल बोले-आपका सपना, हमारी जिम्मेदारी*

*हर बच्चा पढ़े,यह केवल संकल्प नहीं, जिम्मेदारी है-डॉ संपत अग्रवाल*

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रदेशभर में शाला प्रवेश उत्सव 2025 गरिमापूर्ण वातावरण एवं उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में बसना स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान की।

*तिलक से स्वागत, प्रेरणा से प्रस्थान* विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर पूजा अर्चना की जिसके साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिससे ज्ञान एवं संस्कार की ज्योति पूरे वातावरण में प्रवाहित हुई। नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक व मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया । एक ऐसा दृश्य जो मानो शिक्षा की नई यात्रा का मंगल आरंभ बन गया।

*समाज, शिक्षक और जनप्रतिनिधि उज्जवल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध*

विधायक डॉ. अग्रवाल ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए अपने छात्र जीवन के प्रेरणादायक अनुभव साझा किए। उन्होंने बच्चों को यह विश्वास दिलाया कि वे अकेले नहीं है समाज, शिक्षक एवं जनप्रतिनिधि, सभी उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।

*बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार मिलना हमारा संकल्प* विधायक डॉ. अग्रवाल ने विद्यालय परिसर का अवलोकन करते हुए शिक्षकों से विद्यालय की वर्तमान सुविधाओं एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की और यह निर्देश भी दिया कि बच्चों की शैक्षणिक सुविधा में किसी प्रकार की कमी न हो। उन्होंने दो टूक कहा, हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार मिलना हमारा संकल्प है और यह संकल्प सिर्फ घोषणा नहीं, एक जीवंत जिम्मेदारी है।

*बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति करें सुनिश्चित*  अपने उद्बोधन में डॉ. अग्रवाल ने पालकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित डिजिटल जीवन जीने की सलाह दी । मोबाइल का प्रयोग केवल अध्ययन एवं ज्ञानवर्धन तक सीमित रखने की प्रेरणा दी।

*विद्यालय जहां संस्कार और राष्ट्रनिर्माण की नींव पड़ती है* अंत में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा विद्यालय केवल एक भौतिक संरचना नहीं है, बल्कि यह वह पवित्र स्थल है, जहाँ भावी राष्ट्रनिर्माताओं के संस्कार, विवेक एवं ज्ञान का निर्माण होता है। इस अवसर पर उपस्थित समस्त विद्यार्थी, पालकगण तथा शिक्षकों के मन में यह सशक्त विश्वास अंकित हुआ कि जब जनप्रतिनिधि शिक्षाप्रेमी, दूरदर्शी एवं संवेदनशील हों, तब शिक्षा केवल एक संवैधानिक अधिकार नहीं, बल्कि जन-चेतना का सशक्त आंदोलन बन जाती है।

*उपस्थित गणमान्यजन* शाला प्रवेश उत्सव पर जिला अध्यक्ष रमेश अग्रवाल,शाला प्रबंधक अध्यक्ष एन एल भोई,प्राचार्य आत्मानंद स्कूल खिरोद कुमार पुरोहित,प्राचार्य हिंदी माध्यम सुरेश कुमार पटेल, वरिष्ठ व्याख्याता एन के ध्रुव,प्रधान पाठक एच आर साव,प्रधान पाठक हेमंत कुमार दास,वरिष्ठ व्याख्याता अनिता आर आसटकर,मंच संचालक रविन्द्र सोना,पालकगण, शिक्षक,शिक्षिका सहित विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

रायपुर : राजनांदगांव जिले में 83.250 लीटर विदेशी मदिरा

रायपुर : राजनांदगांव जिले में 83.250 लीटर विदेशी मदिरा

26 लीटर कच्ची शराब और 50 किलो महुआ लाहन जब्त कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर राजनांदगांव जिले में शराब के अवैध कारोबार पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में की गई ताजा कार्रवाई में तीन अलग-अलग प्रकरणों में बड़ी मात्रा में अवैध शराब और निर्माण सामग्री जब्त की गई है।

आबकारी विभाग ने 83.250 लीटर मध्यप्रदेश राज्य निर्मित विदेशी मदिरा (गोवा बाम्बे स्पेशल व्हिस्की), 26 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब तथा 50 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। मदिरा के अवैध परिवहन में प्रयुक्त एक दोपहिया वाहन (स्कूटी) को भी कब्जे में लिया गया।     घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम बिरेझर में आबकारी टीम ने दशरथ साहू के कब्जे से 4 लीटर तथा नरेंद्र साहू से 7 लीटर, कुल 11 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है।

इसी तरह एक अन्य प्रकरण में 350 पाव और 27 बोतल विदेशी मदिरा गोवा बाम्बे स्पेशल व्हिस्की बरामद की गई। यह शराब स्कूटी के माध्यम से अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी। एक और अन्य मामले में मरकाकसा जंगल क्षेत्र में आबकारी दल ने 15 लीटर कच्ची महुआ शराब और 50 किलोग्राम महुआ लाहन को नष्ट किया।

सभी मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। कलेक्टर डॉ. भुरे के निर्देश पर होटल, ढाबा और मदिरा दुकानों की भी नियमित जांच की जा रही है। अवैध बिक्री पर रोकथाम के लिए सभी वृत्त प्रभारियों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई और तेज़ करने की तैयारी है।

 

रायपुर : उद्योग मंत्री ने 11 शासकीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रायपुर : उद्योग मंत्री ने 11 शासकीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सोमवार को शंकर नगर रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास कार्यालय से उद्योग विभाग के अधीनस्थ जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के अधिकारियों एवं संचालनालय इंद्रावती भवन के लिए कुल 11 शासकीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में उद्योग विभाग के माध्यम से प्रदेश में कुल 5 लाख करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वाहनों की कमी की वजह से फील्ड पर दौरा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, औद्योगिक क्षेत्र के नियमित दौरा करने के निर्देश पूर्व में दिए गए थे। विभागों को संसाधन पर्याप्त तौर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर उद्योग विभाग के संचालक श्री प्रभात मलिक, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

रायपुर : धमतरी में फिर पकड़ाए 13 हाईवा  अवैध रेत परिवहन के मामले में संयुक्त टीम की कार्रवाई

रायपुर : धमतरी में फिर पकड़ाए 13 हाईवा

अवैध रेत परिवहन के मामले में संयुक्त टीम की कार्रवाई  कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार धमतरी जिले में अवैध रेत परिवहन, भण्डारण और उत्खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना पिटपास रेत का परिवहन कर रहे 13 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया है।

जिला खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये हाईवा जिले के बोरसी, राजपुर, दोनर, मंदरौद, ढीमरटिकुर सहित विभिन्न भंडारण क्षेत्रों से रेत भरकर बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन कर रहे थे। अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर संबंधित वाहनों को छत्तीसगढ़ गौण खनिज अधिनियम के तहत जब्त कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

जब्त वाहनों में से 7 हाईवा कम्पोजिट भवन के पास, एक हाईवा भखारा थाना परिसर में, 2 हाईवा बिरेझर चौकी में तथा 3 हाईवा कुरुद मंडी में अभिरक्षा में रखे गए हैं। खनिज विभाग का कहना है कि जिले में खनिजों के अवैध परिवहन के मामले में जीरो टालरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि बिना वैध पिटपास या अनुमति के खनिज परिवहन करने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

 

बसना/छत्तीसगढ़ प्रदेश गाँड़ा समाज पंजीयन क्रमांक 5322 विकास खण्ड बसना से परिक्षेत्र क्रमांक 03 साल्हेझरिया में परिक्षेत्र पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का शांतिपूर्वक निर्वाचन। 

बसना/छत्तीसगढ़ प्रदेश गाँड़ा समाज पंजीयन क्रमांक 5322 विकास खण्ड बसना से परिक्षेत्र क्रमांक 03 साल्हेझरिया में परिक्षेत्र पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का शांतिपूर्वक निर्वाचन।

छत्तीसगढ़ प्रदेश गाँड़ा समाज पंजीयन क्रमांक 5322 विकास खण्ड बसना से परिक्षेत्र क्रमांक 03 साल्हेझरिया में परिक्षेत्र पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से शांतिपूर्वक मनोनीत किया गया।

निर्वाचन अधिकारी प्रहल्लाद सागर, पदुम चौहान पर्यवेक्षक बंशी तांडी एवं ब्लॉक अध्यक्ष गौतम चौहान ब्लॉक सचिव आनंद प्रभाकर, परिक्षेत्र अध्यक्ष फिरतराम चौहान के उपस्तिथि में सम्पूर्ण पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का निर्विवाद मनोनयन किया गया, जिसमे क्रमशः सरंक्षक के लिए गंगाराम चौहान, अध्यक्ष हेतु गोकुलानंद चौहान, उपाध्यक्ष के लिए अंतराम चौहान, सचिव हेतु निरंजन सागर, कोषाध्यक्ष दयाराम चौहान, एवं सह सचिव कांतिलाल नंद, सहकोषाध्यक्ष श्यामलाल चौहान, सलाहकार सहदेव चौहान, और मिडिया प्रभारी खीरसागर चौहान को सर्वसम्मति से परिक्षेत्र क्रमांक 03 साल्हेझरिया के लिए मनोनीत हुए। साथ ही परिक्षेत्र के प्रत्येक गांव से कार्यकारिणी सदस्य चुना गया जिसमे बालमकुन्द चौहान,मन्नू चौहान,निर्मल लोहक, सरोज रणबीरा तिहारु चौहान सुरेश जगत, ज्योतिप्रकाश सागर,जयकुमारसागर, सुरेन्द्र चौहान, किशन सोनवानी लालाराम ग्वाल,मनोहर चौहान, परदेशी चौहान,श्यामलाल चौहान, धनेश्वर चौहान, रविलाल चौहान, खेदूराम चौहान, गंगाराम चौहान, सदस्य मनोनीत हुए. उक्त कार्यक्रम परिक्षेत्र में सम्पन्न हुआ जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने जेवरा, कपड़खूंटा, आमपाली, बरोली, केँवटापाली, हाड़ापथरा, कुदारीबहरा, इंदरपुर, बिरसिंगपाली, केरमुड़ा, कटेल, चोरभट्टी, एवं साल्हेझरिया के सामाजिक बंधुओं का विशेष योगदान एवं उपस्थित रही।

बसना/*1200 किलोमीटर,10 दिन और स्पीति की घाटियां : अमित अग्रवाल और दोस्तों की साहसिक बाइक यात्रा बनी मिसाल*

बसना/*1200 किलोमीटर,10 दिन और स्पीति की घाटियां : अमित अग्रवाल और दोस्तों की साहसिक बाइक यात्रा बनी मिसाल*

*बसना से स्पीति, और हर मोड़ पर एक नई कहानी,बाइक की हर गूंज कहती रही, “रुकना मना है”*

*सपनों की कोई सीमा नहीं होती… बस गियर बदलते जाओ और आगे बढ़ते जाओ*

*गियर बदले, हौसले नहीं: अमित अग्रवाल की तीसरी एडवेंचरस यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान*

*स्पीति की वादियों में साहस की गूंज: 1200 KM का बाइक सफर बना जज्बे की पहचान*

*सन्नाटे की घुमावदार वादियाँ, ठंडी हवाओं के बीच गरजते इंजन की आवाज़ और दिलों में बस एक ही धुन,मंज़िल चाहे जितनी दूर हो, रुके बिना चलना है। यह कोई फिल्म नहीं, बल्कि वास्तविक जीवन का साहसिक दृश्य था । रोमांच, जुनून और हौसले का ऐसा संगम कम ही देखने को मिलता है, जैसा कि बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के सुपुत्र अमित अग्रवाल ने अपने मित्रों संग पेश किया।

*सपनों की कोई सीमा नहीं होती… बस गियर बदलते जाओ और आगे बढ़ते जाओ*  पेशे से व्यवसायी अमित अग्रवाल (38) ने कामेश बंजारा, राहुल गोयल एवं श्रेणिक पारेख के साथ हिमाचल की दुर्गम वादियों में 1200 किलोमीटर लंबी बाइक यात्रा पूरी कर एक प्रेरक मिसाल कायम की। 7 जून से शुरू हुआ सफर 17 जून को बसना में समाप्त हुआ।

*10 दिन, 1200 KM, स्पीति की साँसें रोक देने वाली वादियाँ और चार दोस्तों की बेमिसाल जर्नी*

यह रोमांचकारी यात्रा बसना से शुरू होकर मनाली, जीभी, सांगला, कल्पा, काजा, चिचम ब्रिज, चंद्रताल व अटल टनल होते हुए वापस मनाली से बसना तक सम्पन्न हुई। इन सात दिनों में न केवल कठिन ऊंचाईयों से जूझना पड़ा, बल्कि बदलते मौसम और सर्पिल सड़कों ने हर मोड़ पर इनकी परीक्षा ली। पर इन चारों के जुनून और दृढ़ संकल्प ने हर चुनौती को पीछे छोड़ दिया।

*चेहरे पर धूल, मगर आंखों में जीत की चमक*

जब मंज़िल बसना लौटी, तब उनके चेहरे पर धूल थी, मगर आंखों में जीत की चमक। यात्रा की समाप्ति पर अमित ने अपनी यात्रा को साझा करते हुए बताया कि कई बार राह मुश्किल लगी, लेकिन मन में ठान लिया था कि इस साहसिक सफर को हर हाल में पूरा करना है। माता-पिता का आशीर्वाद और मित्रों का साथ ही हमारी असली ताकत था।

*विधायक डॉ संपत अग्रवाल को भेट किया हिमाचली परिधान* यात्रा के उपरांत उन्होंने हिमाचली टोपी, गमछा और गौतम बुद्ध की मूर्ति विधायक डॉ. संपत अग्रवाल को भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस पर विधायक ने कहा कि हिमाचल जैसे दुर्गम पर्वतीय रास्तों पर मोटरसाइकिल से 1200 किलोमीटर की यात्रा कर पाना साहस, ऊर्जा और समर्पण का प्रतीक है। इन युवाओं की यह यात्रा निश्चित ही दूसरों को प्रेरणा देगी।

अगर दिल में हिम्मत हो, तो रास्ते खुद झुक जाते है: डॉ संपत अग्रवाल, विधायक डॉ. अग्रवाल ने गर्व के साथ कहा, ऐसी साहसिक यात्राएँ समाज को सिखाती हैं कि अगर दिल में हिम्मत हो, तो रास्ते खुद झुक जाते हैं। उन्होंने सभी युवाओं को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि ऐसे ही जुनून से भरी यात्राएं ही साबित करती हैं कि जब इरादे बुलंद हों, तो मंज़िल खुद पास चली आती है।

आपको बता दें कि अमित अग्रवाल की यह तीसरी बाइक यात्रा थी। इसके पहले भी अमित अग्रवाल बाइक से लंबी दूरी की यात्रा कर चुके हैं। उनकी पहली बाइक यात्रा भूटान, दूसरी लद्दाख और अब तीसरी यात्रा स्पीति रही।

रायपुर : धान के बदले मक्का की खेती से किसान ने कमाया दुगुना मुनाफा

रायपुर : धान के बदले मक्का की खेती से किसान ने कमाया दुगुना मुनाफा

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जशपुर जिले में जल सरंक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित है। जिसका फायदा पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम काडरो के कृषक श्री मालती मोहन उठा रहे हैं। पहले ग्रीष्मकालीन धान की खेती करने वाले कृषक श्री मालती ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन से इस बार 2 एकड़ की भूमि में मक्का फसल की खेती की। जिससे उनको 88,200 रूपये की शुद्व आमदनी प्राप्त हुई। जो कि धान फसल की तुलना में दोगुनी थी।

किसान मालती मोहन ने बताया कि विभाग से संपर्क कर मक्का फसल लेकर खेतों में लगाया एवं उत्पादन पर कुल 11,800 रुपये का खर्च आया, जिसमें खाद, बीज एवं अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैें। मक्का की बिक्री से 1 लाख रुपये की आमदनी हुई, जिससे उन्हें 88,200 रू. की शुद्व मुनाफा मिला। इसके विपरीत गर्मी के मौसम में धान की खेती में ज्यादा लागत और पानी भी अधिक लगता है जिसकी तुलना में लाभ भी कम होता हेै।

कृषक मालती मोहन ने मुख्यमंत्री श्री साय और जिला प्रशासन की सराहना करते हुए धान के स्थान पर अन्य फसलों की खेती के लिए प्रेरित हुए हैं। जिसका फायदा उन्हे मिला। साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई और जल सरंक्षण से पर्यावरण सरंक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।