सरायपाली / टीचर का ऐसा फेयरवेल, ढोल-नगाड़ों के साथ छात्रों ने दी विदाई देने उमड़ा पूरा गाँव देखें वीडियो !

सरायपाली / टीचर का ऐसा फेयरवेल, ढोल-नगाड़ों के साथ छात्रों ने दी विदाई देने उमड़ा पूरा गाँव!

ज्ञान बांटने से बढ़ता है और गुरु यही काम करता है. इसका फल तब मिलता है जब गुरु से पढ़ कर शिष्य सफल हो जाए. तभी माना जाता है कि गुरु ने अपनी ड्यूटी ईमानदारी से की है. अपने सेवाकाल में ताउम्र बेहद ईमानदारी और मेहनत से पढ़ाने वाले एक शिक्षक को छत्तीसगढ़

के महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लाक मे छात्रों ने ऐसी विदाई दी कि लोग देखते ही रह गए. स्कूल से अध्यापक की विदाई में एक गांव के नहीं बल्कि आसपास के कई गांवों के बच्चे और उनके परिजन पहुंचे और बैंड बाजे के साथ बड़ी ही धूमधाम से अपने प्रिय शिक्षक को विदाई दी.

पूर्व छात्र चात्राओं ने गाँव के शिक्षक को दी विदाई बैंड बाजा और गाँव मे भ्रमण विदाई व सम्मान समारोह दिनांक 28-04-2024 को सरायपाली छुईया ( छुईपाली ) मे श्री शिक्षक बालेश्वर पटेल जी का विदाई समारोह का

आयोजन किया गया था जिसमे उनके परिवार व ग्रामवासी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया व विदाई समारोह को सफल बनाने मे पूरा योगदान दिया, यह विदाई समारोह उनके द्वारा पढाये गए पूर्व छात्र छात्राओं द्वारा रखा गया था,,

जिसमे डी जे व बैंड पार्टी के साथ उनका पुष्प माला से स्वागत किया स्वागत किया गया व ग्राम भ्रमण किया गया साथी भोजन का भी व्यवस्था किया गया जिसमे गांव के वरिष्ठ नागरिक रामेश्वर पटेल, जगदीश पटेल खगेश्वर पटेल धोबाराम चौहान, दयाराम चौहान डोलामाणी चौहान शोभाराम चौहान, राजिम चौहान, बृन्दावन यादव ब्रम्हानंद यादव सदानंद यादव हिरा चौहान, हरी चौहान व उनके सुपुत्र

दुष्यंत पटेल शामिल रहें, जिसका संचालन श्री राजू चौहान व बसंत चौहान जी ने किया जिसमे भोगीलाल यादव देवराज पटेल व पूर्व छात्र रोहित चौहान अजय चौहान सुशील चौहान, अशोक चौहान संजय चौहान अनित यादव तेजराम यादव, पवन यादव, छत्तर चौहान, संतोष चौहान रमेश चौहान, कन्हैया चौहान, भूपेश चौहान, रामप्रसाद चौहान, करन यादव, मकरध्वज बरिहा, खिरोद यादव, देव पटेल, मिनकेतन पटेल, नरेंद्र पटेल,! टीकाराम पटेल, शेखर पटेल ने अपनी पूरी सक्रियता दिखाई व इस पूरी कार्यक्रम का रुपरेखा पूर्व विधायक प्रत्याशी अजीत चौहान के देख रेख मे किया गया|
इस कार्यक्रम का प्रयोजक लवली फोटोग्राफी ( तरुण चौहान ) रहे |

छत्तीसगढ़ के राजकीय फूल पर बना है फेमस बॉलीवुड गाना

छत्तीसगढ़ के राजकीय फूल पर बना ह है फेमस बॉलीवुड गाना

छत्तीसगढ़ के राजकीय फूल का हर घर मे पूजा मे उपयोग होता है गेंदा फूल का उपयोग शादी समारोह एवं मंडप सजाने मे होता है
ए आर रहमान (A R Rahman) का गाना ‘ससुराल गेंदा फूल’ (Sasural Genda Phool) काफी फेमस गाना है जिसे आज भी शादी समारोहों में गाया जाता है. इस गाने की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि ये लोगों की जुबान पर चढ़ी हुई है. एवं शादी समारोह ने इसका गाना एक्सर सुनने को मिलेगा!

छत्तीसगढ़ / महतारी वंदन योजना के 3 किस्त इस दिन

 

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के पहले ही महतारी वंदन योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को एक-एक हजार रुपए की तीसरी किस्त की राशि 1 मई को मिलेगी इस योजना के तहत राज्य की 70 लाख से ज्यादा लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में तीसरी किस्त के रूप में लगभग 700 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के जरिए अंतरित की जाएगी. महिला व बाल विकास विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं.

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त की राशि का भुगतान हर महीने के पहले सप्ताह में ही किया जाना है. मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में कई चुनावी जनसभाओं में भी महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त की राशि का भुगतान तीसरे चरण के मतदान के पहले ही जारी किए जाने की घोषणा जा चुकी है.

महासमुंद / बाजार में मौजूद लोगों ने चोर को पहचाना और उसे पकड़ने में डायल 112 की मदद की।

महासमुंद / बाजार में मौजूद लोगों ने चोर को पहचाना और उसे पकड़ने में डायल 112 की मदद की।

महासमुंद जिले के झलप बाजार मे मोबाइल चोरी करने वाले एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाजार में मौजूद लोगों ने चोर को पहचाना और उसे पकड़ने में डायल 112 की मदद की। पटेवा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड में लिया है। पटेवा थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि शनिवार को ग्राम झलप में साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था। इसी मौके का

फायदा उठाकर एक व्यक्ति लोगों का मोबाइल चुरा रहा था। बाजार में मोबाइल चोरी होने की हलचल मची तो एक व्यक्ति
पर शक हुआ तो उसे पकड़ने लगे। इतने में डायल 112 की टीम भी वहां पहुंच गई। आरोपी को लोगों की मदद से पकड़ा गया। आरोपी अजय ध्रुव ( 37 ) निवासी ग्राम भीमखोज के
कब्जे से तीन मोबाइल जब्त किया गया।  थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति आदतन अपराधी है। पहले भी चोरी के मामलों में जेल चुका है। मामले को लेकर प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई वहीं मामले को

लेकर ग्राम पचरी निवासी पालेश्वर डड़सेना (27) ने पटेवा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उसने बताया कि शनिवार को वह शाम करीब साढ़े 5 बजे साप्ताहिक बाजार झलप में
सब्जी खरीदने गया था। बाजार में सब्जी खरीदने के दौरान उनकी शर्ट के जेब से किसी ने  मोबाइल चोरी कर लिया। आसपास पता किया तो झलप बाजार में उपस्थित ग्रामीण
रूपराय साहू निवासी टुरीडीह, संजय राव काटे निवासी झलप और नंदकुमार कुर्रे निवासी छिंदौली का भी मोबाइल अज्ञात ने चुरा लिया।

बसना / फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया   घर में रखा सिलेंडर अचानक फटने से एक घर में आग लग गई। घर में रहने वाली एक महिला बाल…

बसना / फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया   घर में रखा सिलेंडर अचानक फटने से एक घर में आग लग गई। घर में रहने वाली एक महिला बाल-बाल बच गई। पुलिस के अनुसार करीब 70 हजार का सामान जलकर खाक हो गया। हादसा बसना थाना क्षेत्र के सिंघनपुर गांव का है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

बसना थाना प्रभारी शशांक पौराणिक ने बताया कि ग्राम सिंघनपुर में शैलो साहू दो कमरे के मकान में अकेली रहती है। वह अपना खाना कमरे में न बनाकर घर के बाहर बनाती है। उसके

पास एक सिलेंडर रखा हुआ था शनिवार रात करीब 9 बजे अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया देखते-ही-देखते मकान में आग लग गई। सरायपाली से फायर ब्रिगेड की टीम आई। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि महिला उस सिलेंडर से खाना नहीं बनाती थी, इसलिए सिलेंडर के फटने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं बताया कि
कोई जनहानि नहीं हुई है।

महासमुंद / ट्रक और हाइवे के हादसे में ट्रक चालक स्टेयरिंग में ही फंस गया 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया एक की पैर कटने की खबर!

महासमुंद / ट्रक और हाइवे के हादसे में ट्रक चालक स्टेयरिंग में ही फंस गया 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया एक की पैर कटने की खबर!

महासमुंद / एनएच-53 झलप बनिया ढाबा के पास धान से भरा ट्रक खड़ी हाइवा से टकरा गया। जिससे ट्रक चालक गंभीर रूप से गायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार धान से भरी ट्रक क्रमांक डब्ल्यूबी 23 एफ 1695 पिथौरा से झलप की ओर आ रहा

था, जहां झलप स्थित पेट्रोल पंप के पास हाइवा क्रमांक सीजी 10, बीएस 6544 से टकराया गया। हादसे में ट्रक चालक स्टेयरिंग में ही फंस गया था।

सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस व डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची 112 के जवान हेमदास जेंड्रे, चालक भगत विश्वकर्मा ने लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद ट्रक चालक बाहर निकाला गया। ट्रक चालक का एक पैर कट गया था। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा पहुंचाया गया। जहां से उसे रायपुर रिफर किया गया है।

महासमुंद / बाँध गए थे घूमने पानी से तैरती बोरियो मे मिली ऐसी चीजे बुलाना पड़ा अधिकारी!

महासमुंद / एसडीएम के पत्र, अनेक प्रकार के सरकारी दस्तावेज, चेकबुक आधार कार्ड लावारिस हालत मे, पोस्ट ऑफिस से लोगो तक पहुंचने वाली सामग्री बाँध मे किसी ने फेक दिया था!

भारत की सरकारी डाक सेवा को लोग काफी विश्वसनीय मानते हैं, लेकिन अगर लोगों द्वारा भेजी गई डाक सामग्रियां लावारिस हालत में पड़ी हुई मिलेंगी तो इसका डाक विभाग की छवि पर क्या असर पड़ेगा? ऐसा ही वाकया महासमुंद जिले में हुआ जहां दो बोरियों में भरी डाक सामग्रियां कोडार बांध में एक किनारे पर पानी में डूबी हुई मिलीं। इनमें बहुत से आधार कार्ड, अनेक प्रकार के सरकारी दस्तावेज, चेकबुक तथा पत्र-पत्रिकाएं शामिल हैं। लावारिस हालत में डाक सामग्रियां मिलने के बाद डाक विभाग में सनसनी व्याप्त है। इस सूचना पर डाक विभाग महासमुंद के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सामग्रियों को जब्त किया।

मिली जानकारी के मुताबिक छग संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संगठन प्रभारी अशोक कश्यप अपने मित्रों के साथ शनिवार को कोडार बांध गए हुए थे। बांध के किनारे पर पानी में बहुत से कागजात नजर आने पर उन्होंने नीचे उतरकर देखा तो सकते में आ गए। बहुत से आधार कार्ड, चेक बुक,  अंतर्देशीय पत्र, लिफाफे, एसडीएम महासमुंद के पत्र-पानी में तैर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने इसकी सूचना तत्काल जिले के मुख्य डाक घर कार्यालय महासमुंद को दी। उनके मुताबिक काफी देर बाद एक अधिकारी स्थल पर पहुंचा।

ग्रामीणों के मुताबिक उक्त सामग्री पर झलप डाक घर की मुहर लगी हुई है। इस संबंध में पूछे जाने पर झलप डाकघर की पोस्ट मास्टर सरिता राजपूत ने पत्रकारों को बताया कि झलप डाक घर की सभी प्रकार की डाक सामग्री डाकियों को वितरित की जा चुकी है। ऐसा किसके द्वारा और कब किया, उन्हें इसकी जानकारी नहीं हैं। महासमुंद के डाक अधिकारी ने यह जानकारी फोन पर दी, तब उन्हें इस बात का पता चला।

बहरहाल यह जांच का विषय है कि आखिर यह डाक सामग्रियां डाकघर से निकलने के बाद इस तरह खुले में कैसे फेंक दी गई। इस कृत्य में किसी डाक कर्मी की भूमिका भी तय मानी जा रही है, जिसके ऊपर इन्हें बांटने का जिम्मा सौंपा गया है।

महासमुंद / भाजपा प्रत्याशी व पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चौधरी ने अनथक परिश्रम के साथ चुनाव प्रचार प्रसार के सुव्यवस्थित संचालन के लिए पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का माना आभार !

महासमुंद / भाजपा प्रत्याशी व पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चौधरी ने अनथक परिश्रम के साथ चुनाव प्रचार प्रसार के सुव्यवस्थित संचालन के लिए पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का माना आभार
!

मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने महासमुंद की जनता ने अपना निर्णय ईवीएम में किया दर्ज : रूपकुमारी चौधरी जनता-जनार्दन ने विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा के पक्ष में किया भारी संख्या में मतदान महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी के महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी और पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी ने मतदान के दूसरे चरण में शुक्रवार को हुए मतदान में भाजपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलने का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि महासमुंद लोकसभा की जनता ने विकसित भारत -विकसित छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में स्वस्फूर्त मतदान किया है।

श्रीमती चौधरी ने कहा कि भारी संख्या में मतदाताओं ने मतदान कर यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों के साथ कदम से कदम मिलने को तैयार है। छत्तीसगढ़ की जनता अब कांग्रेस की घोर जनविरोधी नीतियों और पाखंडपूर्ण राजनीति से पूरी तरह मुक्ति चाहती है।

भाजपा प्रत्याशी व पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चौधरी ने दूसरे चरण में महासमुंद संसदीय क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान और भाजपा के प्रति अपना अटूट विश्वास व्यक्त करने के लिए संसदीय क्षेत्र की जनता जनार्दन के साथ ही अनथक परिश्रम कर भाजपा के पूरे चुनाव प्रचार प्रसार के सुव्यवस्थित संचालन व अधिकतम मतदान कराने के लिए पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

श्रीमती चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की रीति-नीति, कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र को लेकर व्याप्त आक्रोश मतदान के जरिए व्यक्त होकर कांग्रेस की चूलें हिलाने वाला साबित होगा। महासमुंद संसदीय क्षेत्र की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान करके यह दो टूक संदेश दे दिया है कि वह अब कांग्रेस के झूठ को बर्दाश्त नहीं करने वाली है और इसलिए पूरे प्रदेश में कांग्रेसमुक्त अभियान शुरू हुआ है। भाजपा के प्रति यही विश्वास और उत्साह पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है और भाजपा का कमल प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर खिलेगा, इसमें कोई दो राय नहीं है।

श्रीमती चौधरी ने कहा कि हमारे पास सशक्त नेतृत्व है, मजबूत संगठन है। पिछले 10 साल का देश में काम करने का मोदी जी का ट्रैक रिकॉर्ड है और आने वाले 25 सालों के लिए 2047 के विकसित भारत का विजन। वहीं कांग्रेस के पास ना नेतृत्व है, ना संगठन है, ना ट्रैक रिकॉर्ड है, और ना ही विजन। इसलिए श्री मोदी के नेतृत्व पर महासमुंद की जनता ने मुहर लगाई है। शुक्रवार को हुए मतदान के बाद यह साफ हो गया है कि श्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए महासमुंद की जनता जनार्दन ने अपना निर्णय ईवीएम में दर्ज कर दिया है।

श्रीमती चौधरी ने कहा कि प्रदेशभर में मतदान के द्वितीय चरण में जनता की बढ़–चढ़कर की गई भागीदारी कांग्रेस और इंडी ठगबंधन के प्रति जनाक्रोश की अभिव्यक्ति का प्रमाण पत्र है।
——————–

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा से पहले सरकार ने लिया यह अहम फैसला!

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा से पहले सरकार ने लिया यह अहम फैसला! छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा से पहले सरकार ने लिया यह अहम फैसला
सीजी बोर्ड सीजीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024: सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा से पहले राज्य सरकार ने छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। बच्चों में परीक्षा परिणाम को लेकर बढ़ते मानसिक तनाव से राहत दिलाने के लिए शिक्षा विभाग ने अभिनव पहल की है। शिक्षा विभाग ने बच्चों और अभिभावकों का तनाव दूर करने के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले शिक्षकों और अभिभावकों की एक सामूहिक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने सभी कलेक्टरों, डीईओ, बीईओ-बीआरसी और सीआरसीसी को निर्देश दिया है कि परीक्षा परिणाम को लेकर तनाव में रहने वाले बच्चों और अभिभावकों से बातचीत करें, ताकि वे कोई गलत निर्णय न लें।

CG Board Result 2024
इसके लिए शिक्षा विभाग ने परिजनों और शिक्षकों की एक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत अभिभावकों और बच्चों को जागरूक किया जा सके और समझाया जा सके कि अगर परिणाम उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन वे इस परिणाम को ही मानेंगे. एक पाठ्य। इसका सेवन कर हम जीवन में बेहतर कर सकते हैं।

इसके लिए उन्होंने विभिन्न वर्गों के लोगों को स्वेच्छा से शामिल करने का भी निर्देश दिया है, जिसमें करियर काउंसलर, शिक्षाविदों, मनोचिकित्सकों और प्रेरक वक्ताओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा सके। दरअसल, हर साल बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे आने के बाद छात्र कई गलत फैसले लेते हैं, इसलिए इस बार नतीजे जारी होने से पहले ही शिक्षा विभाग ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पहल की है.

इस बार बताया जा रहा है कि सीजी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 10 मई तक जारी कर दिया जाएगा. पिछले साल सीजी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे 10 मई को घोषित किए गए थे. छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में 75.5 फीसदी और 12वीं की परीक्षा में 79.96 फीसदी छात्र पास हुए हैं. 12वीं में रायगढ़ की विधि भोसले ने टॉप किया था। वहीं 10वीं की परीक्षा में जशपुर के राहुल यादव ने पहला स्थान हासिल किया था.

महासमुंद / जिले में लोकसभा निर्वाचन मतदान सफलतापूर्वक संपन्न जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने सभी का आभार व्यक्त किया!

महासमुंद / जिले में लोकसभा निर्वाचन मतदान सफलतापूर्वक संपन्न जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने सभी का आभार व्यक्त किया!

महासमुंद 28 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत महासमुंद जिले में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक मतदान प्रक्रिया संपन्न होने पर सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मतदान कार्य में आम मतदाताओं, निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, सुरक्षा में तैनात जवानों और मीडिया प्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। कलेक्टर श्री मलिक ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन में युवा, महिला, बुजुर्ग, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी वर्गों की सहभागिता रही।

 

स्काउट-गाईड, एन एस एस के बच्चों ने मतदान कार्य में सराहनीय भूमिका निभाई, जो प्रशंसनीय है। जिले के मताधिकार के प्रति जागरूक मतदाता मतदान प्रक्रिया में शामिल हुए। निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मतदान कार्य में सराहनीय भूमिका निभाई। मतदान दलों ने प्रतिबद्धतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया। मैदानी अमलों ने निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने में तत्परता दिखाई।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने में स्वीप टीम एवं शासकीय अमलों ने बेहतरीन कार्य किया। जिसका सुखद परिणाम यह रहा है कि जिले में मतदान के प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हुई है। कलेक्टर ने जिला निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों एवं उनकी टीम, निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी नोडल अधिकारी एवं उनकी टीम, पुलिस विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षण कार्य से जुड़े मास्टर ट्रेनर्स, सेक्टर अधिकारी, निर्वाचन व्यय लेखा एवं नियंत्रण से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य सभी को बेहतर कार्य करने के लिए प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया है।

कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री मलिक ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन में मीडिया प्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों को बखूबी निभाया और सभी का सक्रिय सहयोग मिला। मीडिया से जुड़े साथियों ने निर्वाचन एवं मतदाता जागरूकता संबंधी समाचारों को आम जनता तक पहुंचाने में मदद की। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों का जिनका सहयोग प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष तौर पर रहा है तथा नगरीय, पंचायत, सामाजिक और स्वयं सेवी संस्थाएं एवं समूह जिन्होंने निर्वाचन कार्य के मतदान की प्रक्रिया में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर सहयोग किया है और अपनी सहभागिता निभाई है, उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।