मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार अंतर्गत अपने प्रदेशव्यापी दौरे का आज कर रहे हैं आगाज

रायपुर–राज्य शासन के महत्वपूर्ण अभियान सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री श्री साय आज  पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से रवाना हुए.

इस अभियान में मुख्यमंत्री  श्री साय आम नागरिकों से रूबरू होकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं  एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का लेंगे फीडबैक.

उल्लेखनीय है  कि 1 मई से प्रारम्भ सुशासन तिहार 10 जून तक जारी रहेगा..मुख्यमंत्री के साथ दौरे पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव श्री रजत बंसल भी रवाना  हुए.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार अंतर्गत अपने प्रदेशव्यापी दौरे का आज कर रहे हैं आगाज

Breaking : शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, व्याख्याता, शिक्षकों के हुए तबादले, देखें आदेश..!!

रायपुर। कर्मचारियों और शिक्षकों के तबादले पर फिलहाल तो बैन लगा हुआ है, लेकिन बैंक डोर से शिक्षकों के तबादले अभी भी हो रहे है। व्याख्याता और सहायक शिक्षकों के ट्रांसफर का दो अलग अलग आदेश सामने आया है।

देखें आदेश….

AC BLAST: AC ब्लास्ट से धधकी 4 मंजिला इमारत, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार सुबह एक चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से कई की जान दम घुटने की वजह से गई है। आग बुझाने के दौरान करीब 10 से 15 लोगों बिल्डिंग से सुरक्षित निकाला गया। इनमें दो लोग घायल भी हुए हैं। इस हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट की वजह से एसी में ब्लास्ट को माना जा रहा है।

हादसे में 9 लोगों की मौत

बताया जा रहा है कि इमारत में इलेक्टॉनिक लॉक वाले दरवाजे लगे हैं, जो हादसे के वक्त खुले ही नहीं, इस वजह से दम घुटने और जलने से 9 लोगों की जान चली गई। हादसे वाली बिल्डिंग पीछे से पुरी ग्रील लगाकर बंद किया हुआ है। खुले स्थान को भी इस बिल्डिंग में लोहे की जाली से बंद कर दिया गया है। जिससे आपात स्थिति रेस्क्यू मुश्किल हो गया।

तेजी से फैल गया आग

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आग बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से शुरू हुई और कुछ ही देर में लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आशंका है कि ऐसी का कंप्रेसर फटने से भी आग भड़की। चश्मदीदों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का अवसर ही नहीं मिला। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां रविवार तड़के लगभग 3:35 बजे घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस बिल्डिंम में चार सामने और चार पीछे की ओर कुल आठ फ्लैट हैं। पीछे स्थित फ्लैटों में रहने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए, क्योंकि वहां से बाहर निकलने का रास्ता सीमित था।

आग लगने के बाद कमरों में धुआं भर गया, इससे लोगों का दम घुट गया। कुछ दरवाजे इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम के कारण बंद थे और सीढ़ियां भी संकरी होने से लोग समय रहते बाहर नहीं निकल सके। शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेंद्र प्रसाद मीना ने बताया कि सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और भवन के प्रत्येक हिस्से की गहनता से जांच की जा रही है। दमकल कर्मियों के साथ पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात हैं।

शहादत को सलाम…IED ब्लास्ट में शहीद 4 जवानों को आखिरी विदाई

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर शनिवार को IED ब्लास्ट में DRG के 4 जवान शहीद हो गए।  आज उन चार शहीद जवानों को नारायणपुर पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई।

सर्च ऑपरेशन पर निकले थे जवान

बता दें कि शनिवार 2 मई को DRG की टीम छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इस दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा प्लांटेट IED मिला था, जिसे बाहर निकालकर निष्क्रीय किया जा रहा था. तभी IED विस्फोट हो गया। IED की चपेट में आकर 3 जवान इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, कॉन्स्टेबल संजय गढपाले घटनास्थल पे शहीद हो गए। वहीं 1 घायल जवान कॉन्स्टेबल परमानंद कोर्राम को एयरलिफ्ट कर रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित अस्पताल में लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी।

शहीद जवानों को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब

आज रविवार को शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को नारायणपुर पुलिस लाइन में लाया गया, जहां तिरंगे में लिपटे शहीद जवानों को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। सभी शहीदों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। वहीं पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसके बाद शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

महासमुंद

महासमुंद पुलिस ने के तहत बसना, पटेवा और पिथौरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 95.420 लीटर अवैध शराब जब्त की है। इस दौरान 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक कार सहित करीब 5 लाख 32 हजार रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई है। बसना क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर कार क्रमांक CG 06 GZ 2093 को रोका तलाशी में 27 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कार में सवार रैना, गोविंद मिश्रा और मकरध्वज कोडाकू को मौके पर गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़फुलझर और नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रामबाई महिलांगे, रज्जु गेनड्रे और कृष्ण महिलाने को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 45 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पटेवा थाना क्षेत्र में रूखमणी लहरे को गिरफ्तार कर 20 लीटर महुआ शराब और बनाने के उपकरण जब्त किए गए।

पिथौरा में लोकनाथ जल्छत्री को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3.420 लीटर अंग्रेजी और देशी शराब जब्त की गई। सभी मामलों में आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार यह पूरी कार्रवाई “संवाद” व्हाट्सएप हेल्प डेस्क पर मिली सूचना के आधार पर की गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

सरायपाली: ओम हॉस्पिटल में 5 मई को शिशु रोग विशेषज्ञ का विशेष परामर्श शिविर 

सरायपाली: ओम हॉस्पिटल में 5 मई को शिशु रोग विशेषज्ञ का विशेष परामर्श शिविर

सरायपाली: नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओम हॉस्पिटल में 5 मई 2026, मंगलवार को विशेष शिशु रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राम प्रकाश साहू (MBBS, DNB, Pediatrics) द्वारा सुबह 11 बजे से बच्चों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस शिविर के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य रहेगा।

शिविर में नवजात शिशुओं से जुड़ी सामान्य समस्याओं जैसे बुखार, सर्दी-जुकाम, दूध न पीना, सांस लेने में तकलीफ, असामान्य रोना, भूख कम लगना एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इन लक्षणों को नजरअंदाज करना बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर हो सकता है, इसलिए समय पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

अस्पताल प्रशासन ने यह भी जानकारी दी कि आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड एवं बीजू कार्ड धारकों को उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क परामर्श की सुविधा भी दी जा रही है। इच्छुक अभिभावक संपर्क नंबर 07725-299360 एवं 83700-08558 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ के पांच सिविल जजों के इस्तीफे से उठे सवाल, विधि विभाग ने कार्यमुक्त करने का जारी किया आदेश

बिलासपुर।। विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने हाईकोर्ट की अनुशंसा पर प्रदेश के पांच सिविल जज जूनियर डिवीजन के त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए अप्रैल माह में उन्हें कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश में न्यायिक सेवा में पदस्थ पांच सिविल जज जूनियर डिवीजन ने व्यक्तिगत कारण से अपने पद से त्यागपत्र दिया था। हाईकोर्ट ने जांच उपरांत पांचों के त्यागपत्र को मंजूर करने विधि एवं विधाई कार्य विभाग से अनुशंसा की थी।

इसी कड़ी में विधि एवं विधाई कार्य विभाग ने द्बिव सिंह सेंगर सिविल जज जूनियर डिवीजन दुर्ग, प्रिय दर्शन गोस्वामी चतुर्थ सिविल जज जूनियर डिवीजन महासमुंद, कुमारी नंदनी पटेल सिविल जज जूनियर डिवीजन रायपुर, कुमारी भामिनी राठी अष्ठम सिविल जज जूनियर डिवीजन रायपुर एवं अर्पित गुप्ता प्रथम सिविल जज जूनियर डिवीजन रायपुर के त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए उन्हें कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया है। इस तरह 5 सिविल जज जूनियर डिवीजन के इस्तीफे और फिर इस्तीफे को स्वीकार किये जाने के मामले की न्याय जगत में जमकर चर्चा हो रही है। इन सभी ने भले ही व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा देने की बात कही है, मगर इस्तीफे की मूल वजह कुछ और होगी, ऐसा वरिष्ठ अधिवक्ताओं का मानना है।

रायपुर पुलिस ने दिल्ली में पकड़ा इंटरनेशनल ड्रग्स गैंग…! BP मशीन में छुपाकर भेजी जा रही थी कोकीन

रायपुर/दिल्ली : रायपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर एक नाइजीरियन समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कोकीन सप्लाई रैकेट का खुलासा हुआ है, जो सीधे नाइजीरिया से ऑपरेट हो रहा था।

दरअसल, थाना देवेन्द्र नगर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में एंटी क्राइम और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने 19 मार्च को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्ण गोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। उसके पास से करीब 4.55 ग्राम कोकीन (कीमत ₹2.27 लाख), एक मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा कार और एक एप्पल आईफोन जब्त किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को ड्रग्स की सप्लाई एक इंटरनेशनल गिरोह के जरिए मिल रही थी, जिसका सरगना एक नाइजीरियन नागरिक है।

दिल्ली में रेड, नाइजीरियन गिरफ्तार

मिली जानकारी के आधार पर, पुलिस की एक टीम को दिल्ली भेजा गया, जहां तिलक नगर इलाके से दो आरोपियों सनी शर्मा और टोचकवु अफ़ामे उर्फ़ प्रिंस चार्ल्स (एक नाइजीरियाई नागरिक) को गिरफ़्तार कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि शक से बचने के लिए कोकीन को ब्लड प्रेशर मॉनिटर के डिब्बों के अंदर छिपाकर कूरियर के ज़रिए भेजा गया था।

नाइजीरिया से चल रहा था सिंडिकेट

पूछताछ में यह भी सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क (Cocaine Bust) का संचालन नाइजीरिया में बैठा ‘चिची’ नाम का शख्स कर रहा था। आरोपी सन्नी शर्मा ने अपना बैंक खाता कमीशन पर इस नेटवर्क को दिया हुआ था। पुलिस ने आरोपी से लगभग ₹11 लाख की संपत्ति ज़ब्त की है, जिसमें ₹9.70 लाख नकद, 5 Apple iPhone और तीन चेकबुक शामिल हैं।

रायपुर-बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश में नया कानून लागू, जमीन विवाद हुआ तो सीधे कलेक्टर करेंगे फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ में जमीन विवादों के समाधान को आसान और तेज बनाने के लिए विष्णुदेव साय सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (संशोधन) अधिनियम, 2026 को मंजूरी दे दी है, जिससे आम लोगों और किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

अब सीधे कलेक्टर के पास अपील

नए प्रावधानों के अनुसार, एसडीएम स्तर पर जमीन विवाद का समाधान नहीं होने पर अब अपील सीधे जिला कलेक्टर के पास की जा सकेगी। पहले इसके लिए संभागीय कमिश्नर कार्यालय जाना पड़ता था, जिससे लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी।

खत्म हुई कमिश्नर कोर्ट प्रक्रिया

इस संशोधन के बाद अब कमिश्नर कोर्ट जाने की आवश्यकता खत्म हो गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें पहले 30 से 50 किलोमीटर दूर संभाग मुख्यालय तक जाना पड़ता था।

30 से 90 दिन में होगा निपटारा

सरकार ने जमीन विवादों के समाधान के लिए समय सीमा भी तय कर दी है। अब ऐसे मामलों का निपटारा 30 से 90 दिनों के भीतर करना अनिवार्य होगा, जिससे लंबित मामलों में तेजी आएगी।

अफसरों की जवाबदेही तय

यदि किसी मामले में सुनवाई में अनावश्यक देरी होती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।

निवेश और रोजगार को बढ़ावा

संशोधित धारा 59 के तहत औद्योगिक उपयोग की जमीनों को पुनर्मूल्यांकन से छूट दी गई है। इससे राज्य में निवेश बढ़ने और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है। प्रशासन ने सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि नए कानून के तहत मामलों की सूची तैयार कर जल्द सुनवाई प्रक्रिया शुरू की जाए।

CG WEATHER : मौसम ने लिया यू-टर्न — तेज गर्मी के बाद अंधड़, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां भीषण गर्मी के बाद अब आंधी, बादल और हल्की बारिश ने राहत के संकेत दिए हैं। राजधानी रायपुर में दिनभर तेज धूप के बाद शाम को आसमान में बादल छा गए और रात में तेज अंधड़ चला, वहीं प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

प्रदेश में फिलहाल गर्मी का असर बना हुआ है, जहां राजनांदगांव में सबसे अधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान में करीब 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं, मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना जताई है। खासतौर पर 4 और 5 मई को इन गतिविधियों में और तेजी आने की चेतावनी दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका (ट्रफ) पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और असम तक फैली हुई है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर साफ दिख रहा है। इसके चलते रविवार को भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

रायपुर के लिए 3 मई का पूर्वानुमान बताता है कि आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम के इस अचानक बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, वहीं तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।