CG CRIME : अवैध रिश्ते के शक ने ली जान, मारपीट के बाद महिला की मौत; आरोपी महिला गिरफ्तार

कबीरधाम । कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम रोकनी में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि यह मामला आपसी विवाद और मारपीट से जुड़ा है, जिसमें गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार सोनकली बैगा (22) को उसके पति जेठूराम बैगा ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया था, जहां 27 अप्रैल 2026 को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक सूचना पर थाना कवर्धा में मामला दर्ज किया गया, जबकि घटना स्थल कुकदूर क्षेत्र में होने के कारण वहां मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मृतका का पड़ोसी अर्जुन बैगा के साथ कथित अवैध संबंध था। 21 अप्रैल को अर्जुन बैगा की पत्नी मंदाकिनी बैगा ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इसी दौरान गुस्से में आकर मंदाकिनी बैगा ने बांस के डंडे से सोनकली बैगा पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल महिला किसी तरह अपने घर पहुंची, जहां परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी मंदाकिनी बैगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस घटना ने एक बार फिर आपसी विवाद के खतरनाक अंजाम को उजागर कर दिया है।

CG : वाटर फिल्टर प्लांट में भीषण आग — दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू, बड़ा हादसा टला

दुर्ग ।  दुर्ग के पद्मनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीआईटी कॉलेज के पास स्थित वाटर फिल्टर प्लांट के ऑफिस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन कार्यालय से दमकल की टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि प्लांट के कमरे से तेज आग की लपटें और धुआं निकल रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर फाइटर्स ने केमिकल होने की आशंका के बीच बीए सेट का इस्तेमाल कर धुएं से भरे कमरे के अंदर प्रवेश किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

अग्निशमन कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ के चलते आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। इस ऑपरेशन में जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अग्निशमन दल प्रभारी शरद मेश्राम सहित धर्मेंद्र, नागेश, दीवहार, खेमराज, पवित्र और राहुल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समय पर कार्रवाई और टीमवर्क के चलते मौके पर किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

बसना पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही: इमली पेड़ के नीचे बैठी महिला गिरफ्तार, 15 लीटर महुआ शराब जब्त

बसना, महासमुंद | जिला महासमुंद में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बसना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गढफुलझर में घेराबंदी कर एक महिला को भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर करीब 13:30 बजे महिला प्रधान आरक्षक हेमाद्री देवता (नंबर 221) को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गढफुलझर में रामचंडी मंदिर जाने वाले रास्ते पर एक महिला अवैध शराब बेचने की फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रही है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई। ग्राम गढफुलझर के पास इमली पेड़ के नीचे घेराबंदी कर संदेही महिला रामबाई महिलांगे (38 वर्ष) को पकड़ा गया।

15 लीटर शराब और सामान बरामद

पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में जब तलाशी ली, तो आरोपी महिला के पास मौजूद पीले रंग के प्लास्टिक डब्बे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। जप्त की गई शराब की कुल कीमत लगभग 3000 रुपये बताई जा रही है। आरोपी महिला शराब रखने के संबंध में कोई भी वैध लाइसेंस या दस्तावेज़ पेश नहीं कर सकी।

कानूनी कार्यवाही

पुलिस ने आरोपी रामबाई महिलांगे के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। महिला प्रधान आरक्षक हेमाद्री देवता ने मौके पर ही देहाती नालसी तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

अलग-अलग मामलों में अवैध शराब पर कार्रवाई

बसना – बसना पुलिस ने 1 अप्रैल 2026 मुखबिर की सुचना पर अलग-अलग मामलों में अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

बसना से गढ़पटनी रोड किनारे रज्जु गेंन्ड्रे पिता स्व. कपिल गेंन्ड्रे उम्र 40 साल, वार्ड नं 01 के कब्जे से एक पीले रंग के 15 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन मे भरी हुई करीबन 15 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमत 3000 रूपये जप्त किया गया.

ग्राम गढ़फुझर में रामचंडी मंदिर जाने के मार्ग पर इमली पेड़ के नीचे रामबाई महिलांगे पति अमरदास उम्र 38 साल, निवासी ग्राम गढफुलझर के कब्जे से एक 15 लीटर वाली पीला रंग के डब्बा में भरा करीब 15 लीटर महुआ शराब कीमत 3000 रूपया को जप्त किया गया.

मित्तल पेट्रोल पंप के पास पदमपुर रोड छोटे डाभा तालाब के मेंडपार नीम पेंड के नीचे, अरोपी कृष्णा महिलांगे पिता पिता पुनितराम महिलांगे उम्र 32 साल निवासी गढ़फुलझर के कब्जे से 1 एक सफेद रंग के प्लास्टिक के जरिकेन 10 लीटर क्षमता वाली में भरी 10 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमत 2000 रूपये, एक सफेद रंग के प्लास्टिक के जरिकेन 05 लीटर क्षमता वाली में भरी 05 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमत 1000 रूपये कुल 15 लीटर शराब कीमत 3000 रूपये जप्त किया गया.

पीएम मोदी की पहल से काशी विश्वनाथ की वैदिक घड़ी को मिला वैश्विक पहचान का गौरव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम की हालिया यात्रा ने ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में ला दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 29 अप्रैल को प्रार्थना करने के बाद वैदिक घड़ी का अवलोकन किया और इसे “प्राचीन ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण का शानदार संगम” बताया। उनके इस कथन ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यापक प्रतिक्रिया को जन्म दिया, आधिकारिक चैनलों पर लाइव प्रसारण को हजारों दर्शकों ने देखा और टेलीविजन कवरेज लाखों लोगों तक पहुंचा। विभिन्न प्लेटफार्मों पर 78 लाख से अधिक लोगों ने इसे देखा।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार, हैशटैग ‘विक्रमोत्सव वाराणसी’ भारत के ट्रेंडिंग सेक्शन में पहले स्थान पर रहा, जबकि कई संबंधित हैशटैग ने भी काफी लोकप्रियता हासिल की। ​​अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिली इस सशक्त प्रतिक्रिया से भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों और उनकी समकालीन प्रासंगिकता में बढ़ती रुचि झलकती है।

बता दें कि उज्जैन के महाराजा विक्रमादित्य अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित वैदिक घड़ी को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट किया था और इसे 4 अप्रैल को मंदिर परिसर में स्थापित किया गया था।

मध्य प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने इस पहल के महत्व को समझाते हुए कहा कि विक्रमादित्य वैदिक घड़ी भारत की प्राचीन समय प्रणाली की वैज्ञानिक व्याख्या प्रस्तुत करती है और इसे आधुनिक पीढ़ी के लिए सुलभ प्रारूप में प्रस्तुत करने का प्रयास है। अधिकारी ने आगे कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य पारंपरिक खगोलीय ज्ञान के प्रति जागरूकता को पुनर्जीवित करना और इसे समकालीन तकनीक के साथ जोड़ना है।

पारंपरिक घड़ियों के विपरीत, वैदिक घड़ी सूर्योदय पर आधारित 30 घंटे के चक्र का अनुसरण करती है और समय को 30 मुहूर्तों में विभाजित करती है। यह तिथि, नक्षत्र, योग, करण और ग्रहों की स्थिति सहित विस्तृत पंचांग तत्व भी प्रदर्शित करती है, जिससे पारंपरिक भारतीय पंचांग प्रणाली की व्यापक समझ मिलती है।

इस पहल को विक्रमादित्य वैदिक घड़ी मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से डिजिटल क्षेत्र में भी विस्तारित किया गया है, जो गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर पर उपलब्ध है। 189 से अधिक भाषाओं का समर्थन करने वाला यह ऐप सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, शुभ और अशुभ समय और महाभारत काल से लेकर वर्तमान तक के 7,000 वर्षों के पंचांग की जानकारी प्रदान करता है। इसमें वैदिक समय प्रणाली पर आधारित अलार्म की सुविधा भी शामिल है।

मध्य प्रदेश सरकार के एक अन्य अधिकारी ने भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वाराणसी में इस पहल की सफलता के बाद देश भर के प्रमुख धार्मिक स्थलों, जिनमें प्रमुख ज्योतिर्लिंग स्थल और अयोध्या का राम मंदिर में इसी तरह की वैदिक घड़ियां स्थापित करने की योजना है, ताकि इस ज्ञान परंपरा को व्यापक जनसमूह तक पहुंचाया जा सके।

अधिकारियों का मानना ​​है कि यह परियोजना न केवल एक सांस्कृतिक स्थापना है, बल्कि भारत की पारंपरिक वैज्ञानिक विरासत को वैश्विक स्तर पर ले जाने की दिशा में भी एक कदम है। प्राचीन ज्ञान को आधुनिक पहुंच के साथ जोड़कर, विक्रमादित्य वैदिक घड़ी इस बात का प्रतीक बन गई है कि कैसे विरासत और प्रौद्योगिकी मिलकर सार्थक जनभागीदारी का सृजन कर सकते हैं।

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 IPS अधिकारियों का तबादला, 19 जिलों में SP बदले गए

MP IPS Transfer:  मध्य प्रदेश में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने देर रात पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर बदलाव किए. इस फेरबदल के तहत राज्य सरकार ने 62 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया. गृह विभाग द्वारा जारी इस विस्तृत सूची में ADG, DIG और SP से लेकर DCP रैंक तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इसके अलावा राज्य भर के 19 जिलों में पुलिस अधीक्षकों (SPs) को भी बदल दिया गया है.सिंगरौली SP को हटाया
लंबे समय से लंबित सूची मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और DGP कैलाश मकवाना के बीच हुई चर्चा के बाद जारी की गई. सरकार ने उन ज़िलों पर विशेष ध्यान दिया है, जहां हाल ही में गंभीर अपराध या विवाद सामने आए हैं. सिंगरौली में सनसनीखेज बैंक डकैती के बाद स्थानीय SP मनीष खत्री को उनके पद से हटा दिया गया है. इसी तरह सिवनी में हाई-प्रोफाइल हवाला घोटाले के चलते SP सुनील मेहता पर भी गाज गिरी है. धार, रीवा, सागर, मुरैना, छतरपुर और भिंड जैसे प्रमुख ज़िलों में भी नए चेहरों को तैनात किया गया है

.कानून व्यवस्था पर फोकस
इस फेरबदल के जरिए सरकार ने एक साफ़ संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. विवादित और खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को हटा दिया गया है, और नए अधिकारियों को फील्ड की ज़िम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिसका मकसद अपराध नियंत्रण में सुधार करना और राज्य के भीतर पुलिस बल की छवि को बेहतर बनाना है.

इन जिलों के SP बदले
भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी जिलों में एसपी का तबादला किया गया है.

देखें लिस्ट-

  • रवि कुमार गुप्ता – स्पेशल डीजी रेल ➝ स्पेशल डीजी प्रशिक्षण
  • राजा बाबू सिंह – एडीजी प्रशिक्षण ➝ एडीजी रेल
  • डीपी गुप्ता – एडीजी शिकायत ➝ एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग
  • सोलोमन यश कुमार मिंज – एडीजी पुलिस मुख्यालय ➝ एडीजी शिकायत, लेखा एवं कल्याण
  • अमित सिंह – अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर ➝ डीआईजी इंदौर
  • अवधेश गोस्वामी – अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल ➝ डीआईजी पुलिस मुख्यालय
  • अमित सांघी – डीआईजी ग्वालियर ➝ डीआईजी होमगार्ड
  • बीरेंद्र कुमार सिंह – डीआईजी चयन ➝ डीआईजी नर्मदापुरम
  • प्रशांत खरे – डीआईजी नर्मदापुरम ➝ डीआईजी पुलिस मुख्यालय
  • मनीष अग्रवाल – डीआईजी होमगार्ड ➝ डीआईजी पुलिस मुख्यालय
  • मनोज कुमार राय – एसपी खंडवा ➝ डीआईजी पुलिस मुख्यालय
  • रियाज इकबाल – एसएसपी रेडियो ➝ डीआईजी पुलिस मुख्यालय
  • राहुल कुमार लोढ़ा – एसपी रेल भोपाल ➝ डीआईजी पुलिस मुख्यालय
  • सिमाला प्रसाद – एसपी रेल जबलपुर ➝ डीआईजी पुलिस मुख्यालय
  • असित यादव – एसपी भिंड ➝ डीआईजी ग्वालियर
  • विवेक सिंह – डीसीपी भोपाल ➝ डीआईजी शहडोल
  • शैलेंद्र सिंह चौहान – एसपी रीवा ➝ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल
  • कुमार प्रतीक – डीसीपी इंदौर ➝ डीआईजी नारकोटिक्स इंदौर
  • शिवदयाल – एसपी झाबुआ ➝ डीआईजी पुलिस मुख्यालय
  • मयंक अवस्थी – एसपी धार ➝ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर
  • अरविंद तिवारी – एआईजी पुलिस मुख्यालय ➝ सेनानी 34वीं वाहिनी
  • सूरज कुमार वर्मा – एसपी दतिया ➝ एसपी भिंड
  • यांगचीन भूरिया – एसपी देहात इंदौर ➝ एसपी शिवपुरी
  • गुरुकरण सिंह – सेनानी 24वीं वाहिनी ➝ एसपी रीवा
  • दीपक कुमार शुक्ला – एसपी सीहोर ➝ सेनानी 32वीं वाहिनी
  • अमन सिंह राठौड़ – एसपी शिवपुरी ➝ डीसीपी इंदौर
  • अनुराग सुजानिया – एआईजी पुलिस मुख्यालय ➝ एसपी सागर
  • सचिन शर्मा – संयुक्त आवासीय आयुक्त MP भवन ➝ एसपी धार
  • वाहिनी सिंह – एसपी डिंडोरी ➝ एसपी PTC इंदौर
  • विकास कुमार सहवाल – एसपी सागर ➝ डीसीपी भोपाल
  • धर्मराज मीणा – सेनानी 32वीं वाहिनी ➝ एसपी मुरैना
  • समीर सौरभ – एसपी मुरैना ➝ एसएसपी रेडियो भोपाल
  • रजत सकलेचा – एसपी मंडला ➝ एसपी छतरपुर
  • आगम जैन – एसपी छतरपुर ➝ एसपी खंडवा
  • मनीष खत्री – एसपी सिंगरौली ➝ एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल
  • सुनील कुमार मेहता – एसपी सिवनी ➝ डीसीपी इंदौर
  • देवेंद्र कुमार पाटीदार – एसपी बुरहानपुर ➝ एसपी झाबुआ
  • रामशरण प्रजापति – एसपी देहात भोपाल ➝ एआईजी पुलिस मुख्यालय
  • सुंदर सिंह कनेस – एसपी पांढुर्णा ➝ एसपी रेल जबलपुर
  • राजेश व्यास – डीसीपी इंदौर ➝ एसपी नीमच
  • विनोद कुमार सिंह – एसपी आगर मालवा ➝ सेनानी 24वीं वाहिनी
  • पंकज कुमार पांडेय – एआईजी पुलिस मुख्यालय ➝ एसपी देहात भोपाल
  • प्रकाश चंद्र परिहार – डीसीपी इंदौर ➝ एसपी पांढुर्णा
  • दिलीप कुमार सोनी – एसपी मऊगंज ➝ एसपी आगर मालवा
  • राजेंद्र कुमार वर्मा – एसपी PTC इंदौर ➝ एसपी देहात इंदौर
  • विक्रांत मुराब – एआईजी पुलिस मुख्यालय ➝ एसपी अनूपपुर
  • सुरेंद्र कुमार जैन – एसपी PTS रीवा ➝ एसपी मऊगंज
  • आशीष खरे – जोनल एसपी विशेष शाखा जबलपुर ➝ एसपी डिंडोरी
  • अंकित जायसवाल – एसपी नीमच ➝ एसपी रेल भोपाल
  • राजेश रघुवंशी – अतिरिक्त एसपी खंडवा ➝ एसपी मंडला
  • मोतिउर रहमान – एसपी अनूपपुर ➝ सेनानी 9वीं वाहिनी रीवा
  • श्रुति कीर्ति सोमवंशी – एसपी दमोह ➝ सेनानी 13वीं वाहिनी ग्वालियर
  • मयूर खंडेलवाल – डीसीपी भोपाल ➝ एसपी दतिया
  • सोनाक्षी सक्सेना – डीसीपी भोपाल ➝ एसपी सीहोर
  • सियाज के एम – सेनानी हॉकफोर्स बालाघाट ➝ एसपी सिंगरौली
  • आनंद कलगी – डीसीपी इंदौर ➝ एसपी दमोह
  • कृष्ण लालचंदानी – डीसीपी इंदौर ➝ एसपी सिवनी
  • आयुष गुप्ता – अतिरिक्त एसपी जबलपुर ➝ डीसीपी जोन-3 भोपाल
  • आदर्श कांत शुक्ला – अतिरिक्त एसपी जबलपुर ➝ डीसीपी जोन-4 भोपाल
  • नरेंद्र रावत – राज्यपाल परिसहाय ➝ डीसीपी जोन-1 इंदौर
  • अभिषेक रंजन – अतिरिक्त एसपी उज्जैन ➝ डीसीपी जोन-3 इंदौर
  • राहुल देशमुख – सीएसपी कोतवाली उज्जैन ➝ राज्यपाल परिसहाय

Aaj Ka Panchang 03 May 2026: ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, जानें-शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 03 May 2026: 03 मई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। इस दिन ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो कई शुभ और खास योगों के साथ आ रही है। इस दिन विंछुड़ो, त्रिपुष्कर योग और आडल योग का निर्माण हो रहा है, जो इसे और अधिक प्रभावशाली बनाते हैं। साथ ही चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर भावनात्मक गहराई और निर्णय क्षमता को प्रभावित करेगा।

संवत और मास

इस दिन विक्रम संवत 2083 सिद्धार्थि और शक संवत 1948 पराभव रहेगा। पूर्णिमांत मान्यता के अनुसार यह ज्येष्ठ माह है, जबकि अमांत मान्यता में यह वैशाख माह के अंतर्गत आता है।

तिथि

कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 03 मई को रात्रि 12:50 बजे से प्रारंभ होकर 04 मई को सुबह 03:02 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी, जो 05 मई तक प्रभावी रहेगी। द्वितीया तिथि को सामान्यतः नए कार्यों की शुरुआत के लिए मध्यम फलदायी माना जाता है।

नक्षत्र

विशाखा नक्षत्र 02 मई सुबह 04:35 बजे से प्रारंभ होकर 03 मई सुबह 07:09 बजे तक रहेगा। इसके बाद अनुराधा नक्षत्र शुरू होगा, जो 04 मई सुबह 09:57 बजे तक प्रभावी रहेगा। अनुराधा नक्षत्र को मित्रता, सहयोग और संबंधों में मजबूती का प्रतीक माना जाता है।

योग

इस दिन वरीयान योग 02 मई रात 09:44 बजे से शुरू होकर 03 मई रात 10:27 बजे तक रहेगा। इसके बाद परिघ योग का आरंभ होगा, जो 04 मई रात 11:19 बजे तक रहेगा। वरीयान योग को सामान्यतः शुभ माना जाता है, जबकि परिघ योग में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

सूर्य और चंद्रमा का समय

03 मई को सूर्योदय सुबह 5:56 बजे और सूर्यास्त शाम 6:51 बजे होगा। चंद्रमा का उदय रात 8:33 बजे और चंद्रास्त 04 मई सुबह 7:16 बजे होगा। चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर भावनाओं को गहरा बना सकता है और निर्णयों में तीव्रता ला सकता है।

अशुभ काल

इस दिन कुछ समय ऐसे हैं, जिनमें शुभ कार्य करने से बचना चाहिए:

राहुकाल शाम 5:14 बजे से 6:51 बजे तक रहेगा।
यमगण्ड दोपहर 12:23 बजे से 2:00 बजे तक रहेगा।
गुलिक काल दोपहर 3:37 बजे से 5:14 बजे तक रहेगा।
दुर्मुहूर्त शाम 5:07 बजे से 5:59 बजे तक रहेगा।
वर्ज्यम् सुबह 11:37 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा।

इन समयों में नए कार्य, यात्रा या निवेश से बचना बेहतर माना जाता है।

शुभ काल

शुभ कार्यों के लिए इस दिन कई अच्छे मुहूर्त उपलब्ध हैं:

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:19 बजे से 05:07 बजे तक रहेगा। यह समय पूजा, ध्यान और साधना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:57 बजे से 12:49 बजे तक रहेगा, जो किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ होता है।
अमृत काल रात 10:19 बजे से 12:07 बजे तक रहेगा, जिसे विशेष रूप से शुभ और फलदायी माना जाता है।

विशेष शुभ योग

इस दिन त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है, जो 03 मई रात्रि 12:50 बजे से सुबह 07:09 बजे तक रहेगा। यह योग अत्यंत शुभ माना जाता है और इसमें किए गए कार्यों के बार-बार सफल होने की मान्यता है।
इसके अलावा 04 मई को सुबह 05:55 बजे से 09:57 बजे तक सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा, जो सभी प्रकार के कार्यों में सफलता प्रदान करता है।

धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

विंछुड़ो और आडल योग के साथ त्रिपुष्कर योग का संयोग इस दिन को विशेष बनाता है। हालांकि कुछ अशुभ काल भी हैं, लेकिन सही समय का चयन करके आप अपने कार्यों को सफल बना सकते हैं। वृश्चिक राशि में चंद्रमा का गोचर गहरे भावनात्मक अनुभव और आत्मविश्लेषण का अवसर देता है।

3 May 2026 Ka Rashifal: रविवार के दिन इन 3 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल

3 May 2026 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज देर रात 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 28 मिनट तक वरियान योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 9 बजकर 58 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज के दिन देवर्षि नारद की जयंती भी है। कहते हैं नारद मुनि ब्रह्मा जी के सात मानस पुत्रों में से एक हैं। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 3 मई 2026 का दिन और आज के दिन सभी राशियों के लिए लकी नंबर और लकी रंग के बारे में।

मेष राशि- 

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज किसी प्रोजेक्ट में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो सफलता दिलाने में मददगार साबित होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त और सृजनात्मक होंगे। छात्र आज अपना अधिकतर समय सोशल मीडिया में व्यतीत करेंगे, जिससे पढ़ाई में कम मन लगेगा। परिवार के सभी लोग किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां अन्य लोगों से मेल मिलाप होगा। शिव जी की कृपा से अटके काम बनेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

वृष राशि- 

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब भी होंगे। महिलाए अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती है। दोनों के बीच रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए योग की रूटीन अपनाएं, फायदा मिलेगा। धार्मिक कामों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर के बड़ो का सहयोग आपको मिलता रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि- 

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। राजनीति से जुडे लोगों के लिए दिन अच्छा है। समाज हित में किये गये कामों की तारीफ़ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज के दिन आप अपनी उर्जा को सही काम में लगाएं। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़कर नाम कमाने का मौका मिलेगा। आज आपको किसी परिजन की तरफ से अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। किसी काम के लिए भाई व बहनों से आपको सहयोग मिलता रहेगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 3

कर्क राशि- 

आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। बॉस आपको कुछ नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वे आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आज आर्थिक मामलों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। आपका बचपन का मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। शिव कृपा से घर में सुख-समृद्धि आएगी।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 1

सिंह राशि- 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो भविष्य में आने वाली आर्थिक परेशानियों से भी बच जायेंगे। आज अपने काम को सामान्य गति से पूरा करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है आप कर सकते हैं आपको काम में सफलता मिलने के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं । आज आपके जीवनसाथी को सफलता मिल सकती है। अपनी आय और व्यय में संतुलन बना कर चलें। दान धर्म के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 5

कन्या राशि- 

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आज परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।आज आप मित्रों के साथ कोई निवेश संबंधी योजना बनाएंगे, जिसमें आपको बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ना होगा। आज आपको यदि महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े,तो बहुत ही सोच विचार कर लें, मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि- 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना बन रही है, दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा। धार्मिक कार्य में आपकी इच्छा बढ़ेगी,आज आप सत्संग करवा सकते हैं, घर में उत्सव का माहौल होगा। आज घर के बड़े बुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखें। जिससे उनका आपके प्रति प्रेम बढ़ेगा।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि- 

आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपके मन में स्टोरी लिखने का भी विचार आ सकता है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि- 

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आज आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकता है। इसीलिए बजट बनाकर चलने का प्रयास करें। किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में ना करें। राजनीतिक से जुड़े लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रसस्त होगा। आज किसी पुरानी समस्या को दूर करने के लिए योजनाएं बनायेंगे। किस दोस्त से चल रही अनबन आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि- 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे। शासन व प्रशासन के मामले में सावधानी बरतें। आज आपको बडों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको ख़ुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे, शिव जी का आशीर्वाद आपको मानसिक शांति दिलाएगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 1

कुंभ राशि- 

आज का दिन आपके लिए शुभफलदायक रहने वाला है। आपकी योजनाओं को नई गति मिलेगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आज निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी। आज किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें। विद्यार्थियों को किसी टॉपिक को समझने में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आपके सफल होने के योग है। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। आज आप किसी काम को छोटा या बड़ा सोचकर ना करें। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि- 

आज आपका दिन आपके परिवार में खुशियाँ लाने वाला रहेगा। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे मौके मिलेंगे। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 5

बड़ी ख़बर : 10 ट्रेनें रद्द, कल 3 मई से यात्रियों को होगी परेशानी…

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड कार्य के चलते 3 मई से 22 मई तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने इस दौरान 10 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है, जबकि कुछ ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे के अनुसार, गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर 20 दिनों तक मेगा ट्रैक कार्य किया जाएगा। इस दौरान वॉशेबल एप्रन को हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक बनाया जाएगा। कार्य के चलते प्लेटफॉर्म नंबर-4 (डाउन मेन लाइन) पूरी तरह बंद रहेगा। यह कार्य ट्रेनों की गति, सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। हालांकि, इसके कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

18109 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस 3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–

टाटानगर एक्सप्रेस 5 मई से 24 मई 2026 तक रद्द 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया पैसेंजर 3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ पैसेंजर 3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द 68713 गोंदिया–

नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर 3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया पैसेंजर3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट पैसेंजर 3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द 68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर 3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर 3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–रायपुर पैसेंजर 4 मई से 23 मई 2026 तक रद्द

 

महाघोटाला: पुलिस की अमानत में खयानत; ठाकुर पेट्रोकेमिकल ने डकारी 1.5 करोड़ की सरकारी गैस

महासमुंद/रायपुर | 2 मई 2026 / छत्तीसगढ़ के महासमुंद और रायपुर जिले की सीमा पर ‘अमानत में खयानत’ और ‘सरकारी सुपुर्दनामे’ की आड़ में एक बड़े संगठित अपराध का पर्दाफाश हुआ है। उरला (अभनपुर) स्थित ठाकुर पेट्रोकेमिकल के संचालकों ने पुलिस कस्टडी से सुरक्षा के नाम पर मिले 6 एलपीजी कैप्सूलों में से 100 टन गैस (कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये) पार कर दी। पुलिस ने इस मामले में ‘क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट’ और साक्ष्य मिटाने जैसी संगीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य संचालक फरार है।

क्या है मामला-
थाना सिंघोडा के अपराध क्रमांक 96/25 धारा 305 (ई), 287,3(5),221,351(2) bns ईसी एक्ट 1955 की धारा 3,7 में जप्तशुदा 06 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सुल ट्रक क्रमांक CG 07 CX 7245, CG 07 CX 7244, CG 07 CS 1663, CG 07 CX 7472, ΚΑ 01 ΑΗ 4318, CG 12 BS 4295 में LPG गैस भरे हुए ट्रक को माह दिसम्बर 2025 में जप्त किया गया था। भीषण गर्मी पडने पर तथा थाना सिंघोडा में सुरक्षा के मानक उपबंधों की पर्याप्त व्यवस्था न होने से तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, उक्त 06 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सुल ट्रकों को सुरक्षित स्थान पर रखवाने हेतु पुलिस अधीक्षक महासमुन्द के माध्यम से जिला कलेक्टर महासमुन्द जिला महासमुन्द को पत्राचार किया गया था। जिला कलेक्टर जिला महासमुन्द के द्वारा खाद्य विभाग जिला महासमुन्द को उक्त 06 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सुल ट्रकों को सुरक्षित स्थान पर रखवाने हेतु निर्देशित किया गया था, उक्त आदेश के परिपालन में दिनांक 30.03.26 को खाद्य विभाग से खाद्य निरीक्षक अविनाश दुबे, खाद्य अधिकारी हरिश सोनेश्वरी एवं मनीष यादव महासमुन्द के उपस्थिति में ठाकुर पेट्रो कैमिकल्स के संतोष सिंह ठाकुर को 06 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सुल ट्रकों को सुपुर्दनामा में दिलवाया गया तथा सुपुर्दनामा के बाद संतोष सिंह ठाकुर के द्वारा उक्त 06 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सुल ट्रकों को अपने कर्मचारियों के माध्यम से थाना सिंघोडा से ठाकुर पेट्रो कैमिकल्स ग्राम उरला थाना अभनपुर जिला रायपुर ले गये। उक्त 06 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सुल ट्रकों को सुरक्षार्थ रखने हेतु ठाकुर पेट्रो कैमिकल्स संतोष सिंह ठाकुर पिता मूलसिंह ठाकुर उम्र 56 वर्ष साकिन ठाकुर पेट्रो कैमिकल्स ग्राम उरला थाना अभनपुर जिला रायपुर छ.ग. को न्यस्त किया गया था। जांच के दौरान प्राथी एवं गवाहों का कथन लिया गया प्राथी के. सुब्रमण्यिम के 03 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सुल ट्रक क्रमांक CG 07 CX 7245, CG 07 CX 7244, CG 07 CS 1663 में करीब 50 टन LPG गैस कीमती लगभग 45,00,000 रूपये तथा गवाह गुणाशेखरन के 02 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सुल ट्रक CG 07 CX 7472, ΚΑ 01 AH 4318 में 37 टन LPG गैस कीमती 32,00,000 रूपये को ठाकुर पेट्रो कैमिकल्स के सुपुर्दनामा में लेने वाले संतोष सिंह ठाकुर के द्वारा मिलीभगत कर उक्त 05 नग LPG कैप्सुल ट्रक गैस भरा हुआ के संबंध में आपराधिक न्यास भंग करना पाया गया।
अतः कुल 87 टन LPG गैस कीमती करीब 77,00,000 रूपये का ठाकुर पेट्रो कैमिकल्स के सुपुर्दनामा में लेने वाले संतोष सिंह ठाकुर तथा अन्य डायरेक्टर, संचालक, मैनेजर व अन्य व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 316(3), 3(5) बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कहाँ रखा गया था कैप्सूल, कहाँ हुआ खाली, पल पल की कहानी –
जिला कलेक्टर जिला महासमुन्द के द्वारा खाद्य विभाग जिला महासमुन्द को उक्त 06 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सुल ट्रकों को सुरक्षित स्थान पर रखवाने हेतु निर्देशित किया गया था उक्त आदेश के परिपालन में दिनांक 30.03.26 को खाद्य विभाग से खाद्य निरीक्षक अविनाश दुबे, खाद्य अधिकारी हरिश सोनेश्वरी एवं मनीष यादव महासमुन्द के द्वारा अपने साथ ठाकुर पेट्रो कैमिकल्स के संतोष सिंह ठाकुर को लेकर थाना सिंघोडा में आये तथा थाना सिंघोडा में तीनों खाद्य अधिकारियों के द्वारा अपनी उपस्थिति में ठाकुर पेट्रो कैमिकल्स के संतोष सिंह ठाकुर को 06 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सुल ट्रकों को सुपुर्दनामा में दिलवाया गया तथा सुपुर्दनामा के बाद संतोष सिंह ठाकुर के द्वारा उक्त 06 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सुल ट्रकों को अपने कर्मचारियों के माध्यम से थाना सिंघोडा से ठाकुर पेट्रो कैमिकल्स ग्राम उरला थाना अभनपुर जिला रायपुर ले जाया गया। 31 मार्च 2026 की रात दो कैप्सूल जिसमे 83 से 86 फीसदी एलपीजी भरा था उन्हें शाम 7 से रात 12 बजे खाली कराया गया। इसी तरह 1 अप्रैल रात को 83 फीसदी गैस से भरा एक कैप्सूल, 5 अप्रैल रात को 80 फीसदी गैस से भरा एक कैप्सूल और 5 अप्रैल रात को 83 फीसदी गैस से भरा दो कैप्सूल आपराधिक षड़यंत्र के अंतर्गत खाली किया गया।

वजन में देरी, खाली करने के बाद वजन, क्या है कारण?
सुपुर्दनामे के समय या उसके तुरंत बाद कैप्सूल्स के तौल की कार्यवाही नहीं की। इसी प्रक्रियात्मक भूल का फायदा उठाते हुआ ठाकुर पेट्रोकेमिकल के मालिक संतोष ठाकुर, सार्थक ठाकुर और अन्य ने जब्त लगभग 105 टन गैस के आपराधिक न्यासभंग की कार्ययोजना बनायीं। सिंघोड़ा से अभनपुर तक 200 किलीमीटर की दूरी में पंद्रह से ज्यादा धर्मकांटा है, परन्तु सम्बंधित के द्वारा तौल नहीं किया गया। छ: कैप्सूल्स को प्लांट फैसिलिटी से लगभग 200 मीटर दूर पार्किंग में खड़ा किया गया। पांच वाहनों की तौल 6 अप्रैल और छठे की तौल 8 अप्रैल को किया गया।
उक्त आठ दिन एक एक करके कैप्सूल्स को प्लांट के अंदर स्थिल बुलेट में खाली किया गया। और जब वह भी भर गया तो ठाकुर पेट्रोकेमिकल के मालिकाना और वहां चलने वाले दो व्यक्तिगत टैंकर में गैस को खाली किया गया। इसके बाद भी चोरी की गैस, क्षमता से कहीं ज्यादा थे। रायपुर के विभिन्न एजेंसियों और प्लांटों को थोक में लगभग 4 से 6 टन तक गैस बिना पक्के बिल के कच्चे चालान में भेजा गया।
वजन करने में देरी का मुख्य कारण कैप्सूल्स को खाली करने में देरी और 6 कैप्सूल को खाली करने की क्षमता का भी न होना है।

जब्त दस्तावेज के अनुसार जितनी गैस खरीदी उस से तीन गुना बेचा, क्या बताते है रिकार्ड्स-
तीन दिनों के गहन जांच और दस्तावेजों के अध्ययन से कालाबाज़ारी के व्यापक सबूत मिले है। दस्तावेजों के अनुसार अप्रैल माह में ठाकुर पेट्रोकेमिकल कंपनी ने कुल 47 टन गैस ही थोक में ख़रीदा था। और कागज़ों में 107 टन गैस की बिक्री कर दी गयी। 60 टन बेचा गया एलपीजी कभी ख़रीदा ही नहीं गया था। इसके अलावा थोक में और भी बिक्री का विवरण कच्चे रजिस्टर में है जिसे लेकर आपराधिक षड्यंत्रकारी आरोपी फरार है।

साक्ष्य नष्ट किये/मिटाये गए और कूटरचित दस्तावेज बनाये गए-
ठाकुर पेट्रोकेमिकल के कार्यालय से आरोपियों के द्वारा साक्ष्य और दस्तावेज़ मिटाने के प्रयास किये गए है। प्लांट के गेट पर खरीद बिक्री के सम्बन्ध में वाहनों के आवक जावक का रजिस्टर रखा जाता था। इस रजिस्टर से सभी अवैध खरीद बिक्री करने वाले गाड़ियों और एजेंसी मालिकों की पहचान हो सकती थी। इसी प्रकार कार्यालय में बिना बिल के अवैध खरीद बिक्री की एंट्री होती थी। रिकार्ड्स से सिर्फ अप्रैल महीने के बिना बिल के खरीद बिक्री का रजिस्टर गायब किया गया है। शिकायत जांच में जब आरोपियों को तलब किया गया, तो उनके द्वारा साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ किया गया। अपराध में इस से सम्बंधित धाराएं लगायी गयी है।

इतनी बड़ी मात्रा में लीकेज असंभव-
कैप्सूल्स से संभव लीकेज के बारे में राष्ट्रीय स्तर के सरकारी संसथान से अनुरोध कर कार्यवाही में एक विषय विशेषज्ञ की राय ली गयी। उनकी जांच में सभी छः कैप्सूल को लीकेज फ्री पाया गया। यह भी बताया गया की किसी भी तरीके से 3 महीने में एक कैप्सूल से २० टन का लीकेज बिना किसी बड़ी घटना के असंभव है।

धाराये
थाना सिंघोडा के अपराध क्रमांक 42/26 धारा 316 (3), धारा 61, 238 बीएनएस एवं 3, 7 ईसी एक्ट के साथ आईटी एक्ट के समुचित धाराएं लगायी जा रही है।

जप्ती-
01- 07 नग एलपीजी कैप्सुल टेकर।
02- 04 बुलेट 21टन क्षमता प्रत्येक किमती 09 लाख 24 हजार रूपये।
03- लेन-देन संबंधी दस्तावेज चालान एवं फाईल।
04- 80 नग कमर्शियल गैस सिलेण्डर 21 किलो क्षमता किमती 03 लाख 20 हजार रूपये।
05- 17 नग कमर्शियल गैस सिलेण्डर 33 किलो क्षमता।
06- 01 नग कमर्शियल गैस सिलेण्डर 15 किलो क्षमता।
07- 27 नग कमर्शियल गैस सिलेण्डर 21 किलो क्षमता।
08- 01 नग मोबाईल।
09- 04 नग कम्प्युटर सीपीयू।
10- 02 नग सीसीटीवी डीवीआर तथा
11- कंपनी मे माल आने-जाने का रजिस्टर।
12- कंपनी मे आने व जाने के संबंध में इनवर्ड व आउट वर्ड बिल कच्चा व पक्का रसीद।
13- कंपनी के विभिन्न दस्तावेज।

गिरफ्तार आरोपी-
01- आरोपी निखिल वैष्णव पिता तोरण दास वैष्णव उम्र 41 वर्ष पता उपर पारा अभनपुर थाना अभनपुर जिला रायपुर।