छत्तीसगढ़ / पत्नी को बाड़ी में दफनाकर हुआ फरार : महीनेभर पहले ही हुई थी शादी, बदबू फैलने पर हुआ खुलासा 

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से हत्या का मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी को मारकर 2 फीट गड्ढे में गाड़ दिया। उनकी शादी अभी महीनेभर पहले ही हुई थी। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। बाड़ी से बदबू उठने पर लोगों को लाश दबे होने की जानकारी हुई। मामला परपोड़ी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम 22 वर्षीय रेशमी वर्मा है। वह कुल्लू गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि, एक महीने पहले 18 फरवरी को ही ग्राम लुक के रहने वाले ओमप्रकाश वर्मा के साथ उसकी शादी हुई थी। मृतका की सास बीरन बाई ने बताया कि, वह शनिवार को धमधा के अछोटी गांव गई थी। बेटे और बहू ने उसे पैर छूकर विदा किया था।

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी
सोमवार को जब वह घर लौटी तो बड़ा बेटे रमाकांत की पत्नी करुणा ने बताया कि, आपके बेटे-बहू ओमप्रकाश और रेशमी बिना बताए कहीं चले गए हैं। इसके बाद आनन-फानन में परिवार ने दोनो के लापता होने की सूचना थाने में दी। दो दिन तक दोनों की पतासाजी की गई, पर वे कहीं नहीं मिले। इसके बाद गुरुवार की सुबह मृतका की सास बाड़ी में राख फेंकने निकली थी, तभी उसे बदबू आई। आस-पास के लोगों को पता चलने के बाद जब एक गड्ढे को खोदा गया तो वहां बहू की लाश मिली।

ससुर और भाइयों से भी पूछताछ
बाड़ी में बहू की लाश मिलने की सूचना पुलिस और मृतका के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक की तलाश में जुट गई। वहीं पुलिस ने मृतका के ससुर और आरोपी के अन्य छह भाइयों से भी पूछताछ की है।

रायपुर-महासमुंद हाइवे पर स्थित अशोका बिरयानी में बड़ा हादसा सामने आया हैं। यहाँ काम करने वाले दो कर्मचारियों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई हैं।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मे जहां GE रोड के किनारे स्थित मशहूर अशोका बिरयानी के गटर में दो लोगों की लाश मिली है। दोनों मृतक होटल के कर्मचारी बताए जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक नीलकुमार पटेल और डेविड साहू अशोका बिरयानी में इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। खबर लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई है साथ ही होटल में काम करने वाले अन्य कर्मचारी भी सहमे हुए है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और  जांच शुरू की। ये घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे पत्रकारों ने कवरेज शुरू की तो अशोका बिरियानी का प्रबंधन सवालों से बौखला गया। इस दौरान पत्रकारों से मारपीट की गई। निजी चैनल के कैमरामैन का कैमरा भी तोड़ दिया गया।

गटर मै कैसे पहुंचे दोनों ?
दोनों के शव गटर में मिलने के बाद सबके मन में यही सवाल आ रहा है कि आखिर दोनों गटर में पहुंचे कैसे? क्या ये हत्या है या हादसा? चर्चा है की गटर की सफाई करते वक्त दोनों जहरीली गैस की चपेट में आ गए, जिस वजह से दोनों का दम घूट गया। अगर ऐसा है तो एक सवाल उठता है की जब दोनों इलेक्ट्रीशियन थे तो उनसे गटर की सफाई क्यों करवाई जा रही थी? क्या होटल प्रबंधन एक्सपर्ट स्वीपर को सफाई के लिए नहीं बुला सकता था? तो शायद इन दोनों नौजवानों के मौत नहीं होती। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। PM रिपोर्ट आने पर मौत का कारन साफ हो जाएगा।

गांव से रोजी-रोटी कमाने आए थे शहर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय नीलकुमार पटेल जांजगीर-चांपा के खुटादरहा और 19 वर्षीय डेविड साहू धमतरी के खामहरिया का रहने वाला था। दोनों अपने गांव से शहर काम करने आए थे। परन्तु उन्हें क्या पता था यहां उनकी मौत हो जाएगी। पुलिस ने बताया कि दोनों के परिवार वालों से संपर्क किया जा रहा है।

बसना / अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल 15 अप्रैल से 125 अप्रैल निःशुल्क ऑपरेशन, जांच, परामर्श शिविर

बसना / अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल 15 अप्रैल से 125 अप्रैल
निःशुल्क ऑपरेशन, जांच,
परामर्श शिविर
EXPERT
AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
15 अप्रैल से 125 अप्रैल 2024 तक
निःशुल्क ऑपरेशन, जांच,
परामर्श शिविर
EXPERT CARE NOW CLOSER TO YOU
• लेज़र एवं दूरबीन पद्धति से
ऑपरेशन उपलब्ध
• अत्यंत अनुभवी एवं समर्पित सर्जन
एवं निश्चेतना विशेषज्ञों की टीम
• उच्चतम सफलता दर


आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मॉडुलर
ऑपरेशन थिएटर
• न्यूनतम संक्रमण दर
• न्यूनतम दरों में ऑपरेशन उपलब्ध
* अग्रिम पंजीयन अनिवार्य
आज ही रजिस्ट्रेशन करवाएं
कार्ड / आयुष्मान कार्ड से उपलब्ध निःशुल्क ऑपरेशन –
हर्निया, गॉल ब्लैडर पथरी, ओवेरियन सिस्ट, पेट के ट्यूमर, पथरी एवं मूत्र रोग,
स्ट्रिक्चर एवं प्रोस्टेट के ऑपरेशन, थायराइड, कान के पर्दे के छेद, Tympanoplasty,
फ्रैक्चर एवं हड्डी के समस्त ऑपरेशन, नाक कान एवं मुँह के ऑपरेशन, कैंसर के ऑपरेशन
• न्यूनतम दरों में उपलब्ध ऑपरेशन – सिजेरियन डिलीवरी, स्तन में गठान, बच्चेदानी ऑपरेशन,
पाइल्स, फिशर, हाइड्रोसील के ऑपरेशन, पुरुष एवं महिला नसबंदी ऑपरेशन
बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.) | कॉल करें : 84618-11000, 77730-86100

इस साल होगी झमाझम बारिश, ला नीना के प्रभाव से बेहतर रहेगा मानसून, IMD ने दी जानकारी!

IMD की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक इस साल मॉनसून की आवक से पहले अल नीनो न्‍यूट्रल हो जाएगा. इसके साथ ही जुलाई से La Nina के एक्‍टिव होने की संभावना है. इस वजह से मॉनसून में सामान्‍य से अधिक बारिश देश के अधिकांश राज्‍यों में दर्ज की जा सकती है.
L Nino का असर बीते साल देश ने देखा. जून 2023 से एक्‍टिव हुए अल नीनो की वजह से मॉनसून में भी कई राज्‍य सूखे रहे. 100 सालों में अगस्‍त का महीना सबसे सूखा दर्ज किया गया. मसलन, अल नीनो की वजह से मॉनसून में हुई कम बारिश के चलते देश के 25 फीसदी भाग में सूखा, 40 फीसदी भाग में कम बारिश दर्ज की गई है, इस वजह से देश के कई राज्‍यों में नदियों और भूजल स्‍तर में गिरावट देखी गई. अब फिर से दक्षिण-पश्‍चिम मॉनसून के सक्रिय होने का समय आ रहा है. इसको लेकर भी IMD पूर्वानुमान जारी कर चुका है.

IMD की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक इस साल मॉनसून की आवक से पहले अल नीनो न्‍यूट्रल हो जाएगा. इसके साथ ही जुलाई से La Nina के एक्‍टिव होने की संभावना है. इस वजह से मॉनसून में सामान्‍य से अधिक बारिश देश के अधिकांश राज्‍यों में दर्ज की जा सकती है. आइए इसी कड़ी में समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर क्‍यों La Nina को मॉनसून में बेहतर बारिश की गांरटी माना जा रहा है.

La Nina क्‍या है
ला नीना को अल नीनो को विरोधी भी कहा जाता है. स्‍पेनिश में अल नीनो का मतलब छोटा लड़का है तो वहीं ला नीना का मतलब छोटी लड़की है. अल नीनो को जहां सूखे या तापमान में बढ़ोतरी के लिए जाना चाहता है तो वहीं ला नीना को तापमान में गिरावट यानी ठंड में बढ़ोतरी के लिए जाना जाता है. असल में ट्रेड विंंड के अधिक तेज होने की वजह से ला नीना एक्‍टिव होता है. इन हवाएं के तेज होने से गर्म पानी पश्‍चिमी प्रशांत महासागर की ओर जमा हो जाता है तो वहीं ठंडा पानी मध्‍य और पूर्वी प्रशांत महासागर की ओर जमा हो जाता है. इस कारण प्रशांत महासागर का पानी सामान्य तापमान से कम हो जाता है,जो जेट स्‍ट्रीम को उत्‍तर की ओर धकेलता है. इससे दुनिया के कई देशों के मौसम में व्‍यापक बदलाव होता है. ला नीना अक्सर अल नीनो के बाद सक्रिय होता है.

La Nina और मॉनसून में बारिश का कनेक्‍शन
ला नीना से भारत समेत एशिया के मौसम में भी बदलाव होता है. असल में प्रशांत महासागर के पानी के ठंड होने से यानी ला नीना के प्रभाव के भारत के संदर्भ की बात करें तो ला नीना पूरे भारत और दक्षिण पूर्व एशिया में भारी मानसून पैदा करता है.

असल में ला नीना पश्चिमी प्रशांत, हिंद महासागर और सोमालिया के तट पर उच्च तापमान पैदा करता है. इसके कारण पूरे भारत में भारी माॅनसूनी वर्षा होती है. इसी तरह इससे पेरू और इक्वाडोर में सूखे जैसी स्थिति पैदा हो जाती है. तो वहीं दक्षिणपूर्वी अफ्रीका में ठंडी सर्दियां और दक्षिणी संयुक्त राज्य अमेरिका में ठंड बढ़ती है. इसके कारण ऑस्ट्रेलिया में भारी बाढ़ आती है.

La Nina काे लेकर पुराना अनुभव क्‍या है
ला नीना और मॉनसून का पुराना कनेक्‍शन रहा है. असल में प्रत्‍येक 2 से 7 साल के बीच अल नीनो और ला नीना की परिस्‍थतियां बनती हैं. ऐसे में इससे पहले भी अल नीनो और ला नीना मॉनसून को प्रभावित कर चुके हैं. भारतीय मौसम विभाग यानी IMD के आंकड़ों के साल 1953 से 2023 के बीच कुल 22 ला नीना साल दर्ज किए गए हैं, जिसमें से सिर्फ दो बार यानी साल 1974 और 2000 के मॉनसून सीजन में सामान्‍य से कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि बाकी सालों के मॉनसून में सामान्‍य से अधिक, अधिक बारिश दर्ज की गई है.

बसना सरायपाली / उल्टी होने लगेगी मोमोस और समोसे बनाने का वीडियो देख , होटल या ठेले वाले को करेगा पीटने का मन चुकी पैरो से चल रहा है आटा गुंदने का कार्य !

बसना सरायपाली / उल्टी होने लगेगी मोमोस और समोसे बनाने का वीडियो देख , होटल या ठेले वाले को करेगा पीटने का मन चुकी पैरो से चल रहा है आटा गुंदने का कार्य !महासमुंद जिले के सरायपाली बसना क्षेत्र के ह्रदय स्थल कहे जाने भंवरपुर से एक ऐसे वीडियो इस वीडियो की पुष्टि हमारा न्यूज़ चैनल नहीं करता है लेकिन वीडियो

मे जो हरकते की जा रही है उससे आपका दिमाग हिल जाएगा इस क्रित्य से ना सिर्फ भावनाओ को ठेस पहुँचता है और लोगो का सेहत पर भी भारी असर पड़ता है वायरल वीडियो मे एक व्यक्ति मैदा या आटा को हाथ की जगह पैरो से गुना जा रहा है वीडियो हैरान कर देने वाला है ऐसे होटल और ठेलो मे खाना कभी भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है!

सरायपाली / मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नवमी पर कन्याओं को श्रृंगार सामग्री देकर आशीर्वाद प्राप्त किया

 

सरायपाली। रामनवमी के उपलक्ष्य में नवरात्र के नवमी को मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा सरायपाली के महिलाओं द्वारा 17 अप्रैल को घंटेश्वर मंदिर अर्जुंदा में जाकर नौ कन्याओं को टिफिन, पानी बोतल, पेंसिल,पेन,फलऔर सुहाग पिटारी देकर नवमी में मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर शाखा के सदस्य प्रियंका, सीमा ,खुशबू ,दीपिका, सपना आदि उपस्थित थे।

महासमुंद / आईपीएल  मे सट्टेबाजी की साया!

 

 

निहाल तुर्के वार्ड नंबर 22 सुभाष नगर महासमुंद का रहने वाला हूं कक्षा 10 वीं तक पढाई किया हूं कि दिनांक 08.04.2024 को बब्बु चंद्राकर एवं गगन मेरे पास आये तथा तुम्हे पहले 3,000/- रूपये देगें अपने नाम से इंडेस बैंक ब्रांच आरंग में एक खाता खुलवाओ जिसमें आईपीएल सट्टा का पैसा का ट्राजेंक्शन होगा जिसका लेनदेन हम लोग मिलकर करेंगे बोले तो मैं उनके कहने पर अपने नाम से खाता खुलवा दिया उक्त खाता, चेक बूक एवं एटीएम को वे लोग शुरू दिन से अपने पास रखे हैं । इस विषय में कल दिनांक 15.04.2024 को मेरे घर वाले यह गलत काम है अपने खाते में लेनदेन मत करो किसी दिन फंस जाओगे बोले तो मैं अपने उक्त खाता नंबर 1002311***** को बंद करा दिया इसी बात को लेकर आज दिनांक

16.04.2024 के करीबन 12.00 बजे वे दोनों बब्बू चंद्राकर तथा गगन महासमुंद आये और मेरे पीछे पीछे सुभाष नगर जगन्नाथ भवन के पास महासमुंद तक आये एवं तुम खाता हमें बिना बताये क्यों बद कर दिये कहकर एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गालियां देकर हाथ झापड से मारपीट किये गाली गलौज एवं मारपीट का आवाज सुनकर मेरी मां सविता तुर्के

बिच बचाव करने आयी तो वे दोंनों मेरी मां के साथ में मारपीट किये हैं मारपीट से मेरे दोनो हाथ एवं गले में तथा मेरी मां की दाहिने कलाई में चोंटे आयी है वे दोनो तुम्हे जान से मार देगे कहकर धमकी दे रहे थे । गाली गलौज मारपीट को मुहल्ले के जितेंद्र तुर्के एवं संतोष पटले एवं अन्य लोग देखे सुने हैं बीच बचाव किये हैं कि रिपोर्ट करताहूं कार्यवाही किया जावे रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बतायु अनुसार लिखी गयी है।मामले मे
294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है!

बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम मे छाती, श्वास एवं टी बी रोग के लिए 20 अप्रेल को

बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम मे
छाती, श्वास एवं टी बी रोग के लिए 20 अप्रेल को
नई पुरानी खांसी
सांस फूलना
>> ब्रोंकाइटिस
खांसी में खून आना
> कोविड एवं पोस्ट कोविड़ से जुडी
समस्याओं का परामर्श हेतु
■ छाती में मवाद या पानी भरना
> दमा / अस्थमा
> एलर्जी
> निमोनिया
NH
HNH
डॉ. दीपेश मस्के
पल्मोनरी एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन
MBBS MD DM Pulmonology
दिनांक 20 अप्रैल 2024 सुबह 10 बजे 1 बजे तक नोट : ब्रोंकोस्कोपी की सुविधा
राशन कार्ड / आयुष्मान कार्ड
द्वारा ईलाज की सुविधा
आपातकालीन
सेवा उपलब्ध
सी.टी. स्कैन
सेवा उपलब्ध
84618-11000
अग्रवाल नर्सिंग होम
@ 77708-68473 9 बसना, जिला महासमुंद
77730-86100
(छ.ग.)

बसना / आँखों की समस्याओ के लिए 20 अप्रैल को अग्रवाल नर्सिंग होम मे प्रदेश के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक एवं टीम — कम्प्यूटर द्वारा आँखों की जांच एवं चश्मे का नंबर!

बसना / आँखों की समस्याओ के लिए 20 अप्रैल को अग्रवाल नर्सिंग होम मे प्रदेश के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक एवं टीम — कम्प्यूटर द्वारा आँखों की जांच एवं चश्मे का नंबर! नेत्र रोग विभागप्र देश के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक एवं उनकी टीम डॉ. मोनीष सक्सेना MBBS,MS,FMRF (Chennai ) अरबिंदो नेत्रालय, रायपुर 20 अप्रैल 2024 को बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम मे आँखों की समस्या जैसे :-

→ मोतियाबिंद (Cataract)
→ कालामोतिया/ काँचबिंदु (Glaucoma )
> दृष्टिदोष (रिफ्रैक्टिव सर्जरी )
डायबिटिक रेटिनोपैथी
→ आँखों में चोट
● कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम
→ नवजात एवं बच्चो की जाँच ROP Screening
आँखों का राइनो
→ आँखों में सूखेपन के साथ जलन एवं खुजली होना
■ चश्मा एवं कॉन्टेक्ट लेंस
नेत्रदान
→ आँखों में जलने / झुलसने या अम्ल /झार गिर जाना
कंप्यूटर द्वारा आँखों की जांच एवं चश्मे का नंबर
20 अप्रैल 2024 दिन शनिवार दोप. 12 बजे से
अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला – महासमुंद (छ.ग.)
रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क :
77730-86100 | 84618-11000 | 77708-68473

सरायपाली / ताला नहीं टुटा तो आलमारी ही उठा ले गए चोर घर के लोग थे गहरी नींद मे आलमारी खेतो मे मिला 21 लाख की जेवरात और रकम पार!

राजेन्द्र रूगंटा पिता रामचंद्र रूगंटा उम्र 50 साल साकिन वार्ड क्रमांक 03 किसान राईस मिल के पास बस स्टैण्ड महलपारा सरायपाली थाना सरायपाली में रहता हूं कक्षा 07 वीं तक पढा हूं। बस स्टैण्ड सरायपाली के पास स्वंय का किराना दुकान है। जिसमें लगभग 15 से 20 लाख का सामान भरा हुआ है। दिनांक 15/04/2024 के रात्रि को घर परिवार के सभी सदस्य रात्रि खाना खाकर अपने अपने कमरे में घर के सभी खिड़की दरवाजा बंद कर लगभग 00:30 बजे सो गये। प्रात: 04 बजे पत्नी शिवानी ने बाथरूम जाने के लिये उठी तो बाथरूम के पास कमरा में रखे गोदरेज आलमारी का दरवाजा खुला हुआ था तथा कमरा में कपड़े अस्त व्यस्त बिखरा पड़ा हुआ था। मेरी पत्नी ने तुरन्त आकर मुझे घटना की जानकारी दिये मैं कमरा से बाहर आकर देखा घर के मुख्य दरवाजा चेनल गेट खुला हुआ था जिसमें सोने से पहले मैं ताला लगाया गया था।

जिसकी चाबी हाल में रखे तख्त पर रखा था। फिर में अपने पिताजी के कमरा में गया देखा तो कमरा में रखे लोहे की गोदरेज आलमारी नहीं थी। मैंने अपने पिताजी व घर परिवार के सभी सदस्यो को जगाया घर से चोरी गये सामानो को आसपास पता तलाश किया। प्रात: उजाला होने से घर से लगे खेत खलियान में पता किये, घर के उत्तर दिशा में लगभग 200 मीटर दूरी पर घर के लोहे की गोदरेज आलमारी पड़ा हुआ मिला। जिसमें रखे एक आलमारी से (1)सोने का कंठी माला 6 नग 5 तौला, (2) सोने का चुड़ी 4 नग 7 तौला, (3) सोने का चेन 2 नग 5 तौला, (4) गले का सोने का सेटकाना का 4 तौला, (5) सोने का पैडल 2 नग 2 तौला, (6) सोने का अंगुठी 12 नग 4 तौला, (7) सोने के कान का बाली 8 नग 5 तौला पुरानी इस्तेमाली कुल वजन 32 तौला व चांदी का गिलास 6 नग, चांदी का कटोरी 4 नग, चांदी का पायल 10 नग, चांदी का सिक्का 30-35 नग चांदी का पुरानी इस्तेमाली कुल वजन करीब 02 किलोग्राम तथा 4,00,000 रूपये लगभग नगदी रकम व दूसरी आलमारी से (1) सोने के 2 नग कान की बाली पुरानी

इस्तेमाली वजनी करीब आधा तौला , (2) एक किलो चांदी पायल एवं पायजेब पुरानी इस्तेमाली वजन करीब 1 किलोग्राम, (3) 4 नग चांदी का पूजा गिलास वजन लगभग 10 तौला एवं नगदी रकम लगभग 8000 रूपये। कुल 32 तौला सोना कीमती करीब 16,0000 रूपये व चांदी के जेवरात पुराना इस्तेमाली 03 किलो 100 ग्राम 1,80,000 रूपये व नगदी रकम 408000 रूपये जूमला कीमती 21,88,000 रूपये को अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चोरी कर ले गया है। चोरी गई सोने, चांदी के जेवरात को देखकर मैं पहचान लूंगा। अज्ञात आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही करने की कृपा करे। हस्ताक्षर अस्पष्ट राजेन्द्र रूगंटा प्रार्थी राजेन्द्र रूंगटा महलपारा वार्ड क्र. 03 सरायपाली मो.नं. 97536*****, कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 457,380,34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।