Lok Sabha Election 2024 : छत्‍तीसगढ़ में रायगढ़ सहित इन सात सीटों के लिए आज से भरे जाएंगे नामांकन

Lok Sabha Election 2024 : छत्‍तीसगढ़ में अंतिम चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज यानि 12 अप्रैल से शुरू होगी। पहले व दूसरे चरण के लिए मतदाता, प्रत्याशी व नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तीसरे चरण के चुनाव में प्रदेश में सात लोकसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में 3 चरणों में होगा मतदान

तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल तय की गई है। 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी,वहीं 22 अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को, दूसरे चरण का मतदान 26 व तीसरे चरण का मतदान सात मई को होगा। संसदीय क्षेत्रों की मतगणना चार जून को होगी।

 

CG News: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले में ईडी ने दर्ज किया नया केस, इन बड़े लोगों को किया गया है नामजद

CG News: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले में ईडी ने दर्ज किया नया केस, इन बड़े लोगों को किया गया है नामजद
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए शराब मामले में मनी लांड्रिंग की कार्रवाई को यह कहते हुए रद कर दिया था कि एजेंसी के लिए पीएमएलए के तहत आगे बढ़ने के लिए कोई अनुसूचित अपराध स्थापित नहीं हुआ है। इसके बाद ईडी द्वारा शराब घोटाला मामले में नई ईसीआइआर दर्ज की गई है। हालांकि इस बात की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शराब घोटाला मामले में नई ईसीआइआर दर्ज की गई
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए शराब मामले में मनी लांड्रिंग की कार्रवाई को यह कहते हुए रद कर दिया था कि एजेंसी के लिए पीएमएलए के तहत आगे बढ़ने के लिए कोई अनुसूचित अपराध स्थापित नहीं हुआ है। इसके बाद ईडी द्वारा शराब घोटाला मामले में नई ईसीआइआर दर्ज की गई है।

इन लोगों को किया गया नामजद
सूत्रों के मुताबिक ईडी की नई ईसीआइआर 17 जनवरी को एसीबी और ईओडब्ल्यू की ओर से दर्ज की गई एफआइआर पर आधारित है। इसमें सेवानिवृत आइएएस अफसर अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा सहित कई कांग्रेस नेताओं, नौकरशाहों और व्यापारियों सहित 70 लोगों को दो हजार करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार में नामजद किया गया है।

Weather News : तेज हवाओं के साथ आज भी होगी झमाझम बारिश, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में अलर्ट जारी

Weather News : राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में गर्मी का सितम शुरू हो गया है। सुबह से ही गर्मी सताने लगी है। ये आलम उत्तर पश्चिम भारत के सभी मैदानी इलाकों का है. हालांकि आज यानी 12 अप्रैल से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. इससे कई राज्यों में अच्छी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी. आइये जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल।

इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

12 अप्रैल की सुबह से ही सख्त गर्मी के बाद मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों यानी सुबह 9 से 10 बजे के करीब बारिश का अलर्ट जारी किया है। नवीनतम उपग्रह इमेजरी और नागपुर राडार अगले 2-3 घंटों के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिण उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और कभी-कभी तेज़ हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना दिखाते हैं. वहीं, इसी अवधि के दौरान सुदूर दक्षिण केरल में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और कभी-कभी तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों में वीकेंड पर बारिश देखने को मिलेगी। हालांकि आज लखनऊ समेत लगभग पूरे यूपी में गर्मी का सितम देखने को मिलेगा। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहेगा। वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहेगा।

 

(महासमुंद तुमगाँव )चोरी के गिरोह पुलिस के गिरफ्त में।आरोपियों के कब्जे से 07 नग बैटरी एवं 04 नग सबमर्सिबल पम्प जप्त।

थाना तुमगांव क्षेत्र में हो रही सबमर्सिबल पम्प एवं बैटरी चोरी की घटना का खुलासा।महासमुन्द पुलिस के द्वारा सबमर्सिबल पम्प एवं बैटरी चोरी के गिरोह पुलिस के गिरफ्त में।आरोपियों के कब्जे से 07 नग बैटरी एवं 04 नग सबमर्सिबल पम्प जप्त।

थाना तुमगांव एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही।घटना संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सहदेव राम ध्रुव पिता स्व. बिसराम ध्रुव उम्र 59 वर्ष निवासी मुस्की ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका ग्राम मुस्की में बोकराहा खार में 02 एकड खेत है जिसमें 3 एच.पी. का साबर कंपनी का सबमर्सिबल पम्प लगा हुआ था जिसे दिनांक 17.03.2024 को रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा बोर से निकालकर चोरी कर ले गया तथा उसी रात दिनांक 17.03.2024 को गांव के ही तोरण ध्रुव, गणेस साहू, किशोर ध्रुव एवं देवनारायण साहू के घर में रखे ट्रेक्टर से अज्ञात चोर द्वारा बैटरी चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना तुमगांव में अपराध धारा 379, 34 भादवि का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान दिनांक 10.04.2024 को पुलिस की टीम के द्वारा 03 व्यक्ति (01) आलेक देवार पिता अकबर देवार उम्र 18 वर्ष (02) महराजा देवार पिता कनखई देवार उम्र 19 वर्ष तथा (03) उत्तम देवार पिता रंजीत देवार उम्र 25 वर्ष सा. शारदा मंदिर के पिछे वार्ड नं. 04 महासमुन्द अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जिसमें पूछताछ करने पर उक्त खेत का सबमर्सिबल पम्प एवं गाॅव के टैªक्टरों से बैटरी चोरी करना स्वीकार किये। पुलिस की टीम के द्वारा आरोपियों के कब्जे से 05 नग बैटरी एवं 01 नग सबमर्सिबल पम्प जप्त किया गया।
उत्तम देवार के द्वारा अपने घर में अलग से सबमर्सिबल पम्प, 2 बैटरी कापर वायर तथा केबल वायर रखा हुआ मिला उक्त समान के संबंध में वैद्य कागजात पेश करने नोटिस देने पर किसी प्रकार का कागजात नही होना बताया आरोपियों के कब्जे से 07 नग बैटरी, 04 नग सबमर्सिबल पम्प, बैटरी कापर वायर तथा केबल वायर जप्त कर थाना तुमगांव में अपराध धारा 379, 34 भादवि व 41(1+4) जौ.फो. के तहत् कार्यवाही की गई यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस के द्वारा की गई।

(महासमुंद धमतरी,) कांग्रेस सरकार से गर्त में गई देश को नए आयाम पर स्थापित किया माननीय नरेंद्र मोदी ने – रुपकुमारी चौधरी मोदी जी ने जो कहा वह करके दिखाया हैं, मोदी जी सपने नहीं हकीकत बुनते हैं – रंजना साहू 

(महासमुंद धमतरी,) कांग्रेस सरकार से गर्त में गई देश को नए आयाम पर स्थापित किया माननीय नरेंद्र मोदी ने – रुपकुमारी चौधरी मोदी जी ने जो कहा वह करके दिखाया हैं, मोदी जी सपने नहीं हकीकत बुनते हैं – रंजना साहू भाजपा के सांसद प्रत्याशी ने धमतरी विधानसभा के अनेक स्थानों पर किया जनसंपर्क मांगा समर्थन, सैकड़ो की तादाद पर कार्यकर्ता व मतदाता रहे उपस्थित

धमतरी- भारतीय जनता पार्टी पुनः मोदी सरकार बनाने एवं अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को लेकर निरंतर मतदाताओं से जनसंपर्क कर रहे हैं, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने धमतरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छाती, संबलपुर कुर्रा तेलीनसत्ती, धमतरी शहर के हटकेश्वर वार्ड एवं बठेना वार्ड में जनसभा को संबोधित करते हुए समर्थन मांगा।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद प्रत्याशी श्रीमती चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश को गर्त में धकेलने काम किया, जब-जब कांग्रेस की सरकार बनी घोटाला और आपातकाल लागू हुआ, किंतु भारत रत्न परम श्रद्धेय स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के शासनकाल  सुशासन के रूप में जाना गया, जबकि केंद्र में मोदी जी की सरकार बनने के बाद समृद्ध भारत के रूप में नए आयाम पर स्थापित करने के लिए जाना जा रहा है, देश के माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनता के लिए अनेक योजनाएं लाए जिससे नए भारत का निर्माण हो रहा है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि मोदी जी ने जो कहा वह करके दिखाया हैं मोदी जी सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, भाजपा प्रत्याशी को धमतरी विधानसभा सहित सभी क्षेत्रों से भारी मतों से विजयी बनाकर महासमुंद से जीत दिलाकर   नारी शक्ति को सशक्त कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के हाथों को और मजबूत बनाना है यह संकल्प हमें लेना होगा।

जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से धमतरी विधानसभा के चुनाव संचालक प्रकाश गोलछा, विधानसभा प्रभारी राजीव पांडे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कविंद्र जैन, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा, शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, आमदी मंडल अध्यक्ष मुरारी यदू,  भोथली मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, महामंत्री अमर राव, कोमल यादव, प्रीतम साहू, मिश्री पटेल, अखिलेश सोनकर, निलेश लूनिया, लक्ष्मी नारायण साहू डेनिस चंद्राकर, आनंद मेश्राम जय हिंदूजा, विजय मोटवानी, जिला मंत्री बिथिका विश्वास, रितिक यादव, श्यामलाल ध्रुव सहित बड़ी संख्या में भाजपा वरिष्ठ एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महासमुंद जिले में बे मौसम बारिश के दौरान भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कौन से ब्लॉक मे कितना वर्षा हुवा देखिए

महासमुंद जिले में बे मौसम बारिश मानसून के दौरान इन लगातार वर्षा हो रही है भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कौन से ब्लॉक मे कितना वर्षा हुवा देखिए

छत्तीसगढ़ / नतीजे से पहले शिक्षा मंडल के आने लगे फर्जी कॉल छात्र छात्राए और पालको को सावधान होने की जरूरत!

छत्तीसगढ़ / नतीजे से पहले शिक्षा मंडल के आने लगे फर्जी कॉल छात्र छात्राए और पालको को सावधान होने की जरूरत!

इन दिनों साइबर जालसाजों ने ठगी का नया तरीका निकाल लिया है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा संपन्न हो चुकी है. बच्चों को परीक्षा परिणाम का शिद्दत से इंतजार है. अभिभावकों को शिक्षा मंडल से फर्जी कॉल आ रहे हैं.

उनसे अंक बढ़ाने या बच्चों को पास कराने के एवज रुपयों की मांग की जा रही है. फर्जी कॉल मिलने की खबर पर कोरबा पुलिस एलर्ट मोड में है. पुलिस ने जन जागरूकता अभियान चलाकर ठगों के मंसूबे पर पानी फेरने का फैसला कर लिया है.

नतीजे से पहले शिक्षा मंडल के आने लगे फर्जी कॉल

बैंक अधिकारी या अन्य कॉल आने पर अभिभावक माजरा समझ जाते हैं. अभिभावकों को शिक्षा मंडल में जान पहचान होने का हवाला देकर झांसा दिया जाता है. साइबर ठग अभिभावकों को यकीन दिलाने के लिए बच्चों का रोल नंबर और नाम तक बता देते हैं. भरोसा जीतने के बाद ठग बच्चों को छत्तीसगढ़ की बोर्ड परीक्षा में पास कराने या नंबर बढ़ाने का झांसा देकर रुपये की मांग करते हैं. जागरूक अभिभावक फोन कॉल आने पर जालसाजों की मंशा भांप लेते हैं. आपके पास ठगी का कॉल आने पर सावधान रहने की जरूरत है.

कोरबा पुलिस ने अभिभावकों को जारी किया अलर्ट

शातिर ठग ऑनलाइन पेमेंट के बहाने भी ठगी की घटना को अंजाम देते हैं. दुकान में पहुंचकर शातिर ठग मजबूरी गिनाते हैं. फोन पे या क्यूआर कोड से पेमेंट कर नगद लेने की बात कहते हैं. नगद लेने के बाद ऑनलाइल पेमेंट करने का नाटक करते हैं.

मोबाइल के स्क्रीन पर नजर आनेवाला रिसिव फर्जी होता है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने अलर्ट जारी किया है. उन्होंने ठग गिरोह के झांसे में नहीं आने की अपील की है. उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा में शामिल बच्चों को पास कराने या अंक बढ़ाने का कॉल शिक्षा विभाग से नहीं आता है. सावधानी ठगों के झांसे में आने से बचा सकती है. ठगी का शिकार होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस या फिर साइबर सेल को सूचना दें.

बसना – मूत्र रोग एवं पथरी प्रोस्टेट का परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर 12 अप्रैल को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में।

बसना – मूत्र रोग एवं पथरी प्रोस्टेट का परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर 12 अप्रैल को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में।अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 12 अप्रैल 2024 को मूत्र एवं पथरी रोग संबंधित ऑपरेशन शिविर का आयोजन रखा गया है।जिसमे किडनी, पथरी,प्रोस्टेट का समुचित जांच,इलाज एवं सर्जरी लेजर एवम दूरबीन द्वारा किये जायेंगे।किडनी में सूजन, पथरी एवं सिकुडन का इलाज पुरुषों में बाँझपन एवं नपुंसकता का उपचार मुत्रकोष का संक्रमण एवं मूत्र नली का सिकुडन किडनी, प्रोस्टेट, टेस्टिस के कैंसर पेशाब का रुक रुक कर आना, लीक करना या खून आने का उपचार ।पीडियाट्रिक यूरोलॉजी की सेवाएं इमरजेंसी यूरोलॉजी की सेवाएं, ट्रामा से लेकर किडनी में यूरिन ब्लॉकेज तक सभी का आपरेशन एवम परामर्श डॉ. योगेश बारापत्रे MBBS, MS, MCH यूरो सर्जन 12 अप्रैल को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में करेंगे।समय शाम 5 बजे से उपलब्ध रहेंगे।आयुष्मान अथवा राशन कार्ड एवम बीजू कार्ड द्वारा ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।,सिटी स्कैन , xray ,द्वारा पथरी की सटीक जांच एवं विशेष छूट 30%तक उपलब्ध है,ऑपरेशन के इच्छुक मरीज अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 11 अप्रैल को शाम 5 बजे तक भर्ती हो जाएं।प्रतिदिन निःशुल्क डायलिसिस उपलब्ध ICU बैकअप के साथ।अग्रिम पंजीयन अनिवार्यर जिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें9 3036231307 773086100,8461811000

छत्तीसगढ़ /अभिनेता सूरज मेहर की सगाई के दिन सड़क हादसे में मौत, फ‍िल्‍म शूटिंग कर लौट रहे थे ओड़िसा मे होनी थी सगाई!

 

छत्‍तीसगढ़ के इस अभिनेता की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वे 40 वर्ष के थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सूरज मेहर उर्फ नारद मेहर अपनी फि‍ल्‍म आखिरी फैसला की शूटिंग कर लौट रहे थे तभी हादसे का शि‍कार हो गए।

बताया जाता है कि उनके स्‍कार्पियो वाहन की एक पिकअप वाहन से टक्‍कर हो गई। हादसे के दिन ही ओडि‍शा में सूरज मेहर की सगाई होनी थी। हादसा देर रात हुआ। पिपरडुला के पास सरसीवा इलाके की ओर से आ रही पिकअप ने उनकी गाड़ी को टक्‍कर मारी।

सूरज मेहर छत्‍तीसगढ़ी खलनायक के रूप में जाने जाते हैं। उन्‍होंने कई छत्‍तीसगढ़ी फि‍ल्‍मों में खलनायक की भूमिका निभाई है।

पता चला है कि बिलाईगढ़ के सरसीवा इलाके में उनके वाहन की पिकअप वाहन से टक्‍कर हुई। इस दुर्घटना में सूरज मेहर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कुछ लोगों के अनुसार उन्‍हें गंभीर घायल अवस्‍था में अस्‍पताल लाया गया था, जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित किया। वे अपने अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे।

हादसे में सूरज मेहर का एक साथी और वाहन चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। सूरज मेहर के निधन की खबर से छत्‍तीसगढ़ फ‍िल्‍म जगत में शोक छा गया। हादसे की सूचना स्‍वजनों को तड़के 5 बजे मिली। इसके बाद स्‍वजन मौके पर पहुंचे।स्‍वजनों से पता चला कि सूरज मेहर की बुधवार को ओड‍िशा के भठली में सगाई होनी थी। सूरज मेहर ग्राम सरिया बिलाईगढ़ निवासी थे।

छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक बदली और बारिश के आसार कई जिलों में गरज-चमक ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना

छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक बदली और बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका की वजह से मौसम में बदलाव हुए हैं। कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो रही है। वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना है। बुधवार रात राजधानी रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा सहित दुर्ग संभाग के कई जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 1 मार्च से 9 अप्रैल तक लगभग 36 मिमी बारिश हो चुकी है। इसके चलते तापमान सामान्य से कम हो गया है। मंगलवार को छत्तीसगढ़ का तापमान में अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.7 डिग्री और सबसे कम तापमान 15.7 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया है।

छत्तीसगढ़ का मौसम
मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के मौसम की बात करें तो यहां के मौसम में भी काफी ज्यादा बदलाव आ गया है. बीती रात की बात करें तो राजधानी रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, समेत दुर्ग संभाग प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई. मौसम विभाग ने बताया है कि आज भी प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होगी.

किसानों की बढ़ी मुसीबतें
बदलते मौसम की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है. बता दें कि इस समय खेतों में गेहूं की फसल पककर पूरी तरह से तैयार है, ऐसे में बारिश, ओले और तेज हवाओं से फसलों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है. जिसकी वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई है.