छत्तीसगढ़ / अगले 3 घंटे में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ / अगले 3 घंटे में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

अगले 3 घंटे में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा, मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, मुंगेली, राजनांदगांव में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा के गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इससे पहले 13 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर समेत आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह तेज बारिश के साथ कई जगहों पर ओले गिरे। वहीं, रात को भी हल्की बूंदाबांदी हुई। आज भी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

बारिश के चलते प्रदेश में मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया है। मंगलवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, लाभांडी में 23.4 और माना एयरपोर्ट में 22.2 मिमी बारिश हुई। बलौदाबाजार के सिमगा में 17.5, गरियाबंद के छुरा में 22, गरियाबंद और राजिम में 15, दुर्ग के पाटन में 18, गुंडरदेही में 20, डौंडी में 16, बेरला में 18, मानपुर में 14, मोहला में 10, गंडई में 14, बिलासपुर के तखतपुर में 17, मुंगेली में 9, पंडरिया में 5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अप्रैल में बेमौसम बारिश का होना कोई हैरानी की बात नहीं है। उत्तर भारत से गुजरने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण आमतौर पर महीने में एक-दो बार बारिश की स्थिति बनती है। इस साल यह स्थिति थोड़ी जल्दी बनी है। अभी एक-दो दिन तक यही स्थिति रहेगी। प्रदेश में 1 मार्च से 9 अप्रैल तक करीब 36 मिमी बारिश हो चुकी है। 1 से 9 अप्रैल के बीच ही करीब पांच मिमी औसत वर्षा हुई है। अगले एक-दो दिन भी बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इससे हफ्ते भर मौसम ठंडा रहेगा। गर्मी के सीजन यानी मार्च-अप्रैल में पश्चिम से पूर्व की ओर एक पश्चिमी विक्षोभ बनता है। यह उत्तर भारत से होकर गुजरता है। इस सिस्टम के कारण समुद्र से नमी आती है।
छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में पानी बरसाते हुए यह नमी बाकी इलाकों की ओर बढ़ती है। पिछले दिनों एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ से होकर गुजरी। इसके असर से समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आई। इसी के कारण ही प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्से में अच्छी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान रायपुर के तीनों प्रमुख स्टेशनों में अच्छी बारिश दर्ज हुई है। हल्की बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन बेमौसम बरसात ने किसानों की फसलों के नुकसान होने की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और समुद्र से आ रही नमी के कारण ऐसा बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश से प्रदेश के सभी हिस्सों में दिन का तापमान लुढ़का है।

बसना में चुनाव कार्यालय प्रारंभ पूर्व विधायक देवेन्द्र बहादुर सिँह ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा पिछले विधानसभा चुनाव मे हुए चूक………….

बसना में चुनाव कार्यालय प्रारंभ पूर्व विधायक देवेन्द्र बहादुर सिँह ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा पिछले विधानसभा चुनाव मे हुए चूक………….बसना विधानसभा मुख्यालय के जम जम प्लाजा मे आज अपरान्ह 3:30 बजे पूजा अर्चना कर लोकसभा चुनाव महासमुंद के कांग्रेस

कार्यालय का उद्घाटन पूर्व बसना विधायक देवेन्द्र बहादूर सिंह जी के द्वारा किया गया जिसमें बसना पिरदा गढ़फुलझर, पथरला क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सेक्टर प्रभारी उपस्थित थे।
कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर कार्यकर्ताओं, सेक्टर प्रभारियों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हुई चूक, लापरवाही को नहीं दोहराने एवं सभी को एकजूट होकर तनमनधन से कांग्रेस को बसना – विधानसभा से ज्यादा से ज्यादा वोट दिलाने हेतु वचन देने का निवेदन उपस्थित जनों से किया जिसका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया उद्घाटन अवसर पर तौकिर दानी, मनजीत
सलूजा,

 

रवि कश्यप, अनीस दानी, नरेन्द्र साव, मंदाकिनी साहू, तनवीर सईद एवं दुर्ग से आए सांसद प्रत्याशी के प्रतिनिधि आशीष अग्रवाल ने भी प्रभावपूर्ण संबोधन कर सभी को जागरूक करने का कार्य किया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंदाकिनी साहू, दुकली बाई ताण्डी, कांति सुरजाल, तनूजा साहू, यास्मीन बेगम, सुरेन्द्री तांडी, रेणूका साव महिला नेत्री तथा मनजीत
सलूजा, तौकीर दानी, रवि कश्यप, अनिस दानी पिरदा, नरेन्द्र साव, तनवीर सईद, हेमन्त कौशिक, गौतम बंजारा, मोतीलाल नायक, ईशाक मोहम्मद नन्हे भाई, सतीष भोई, विजय साव, महिपाल जटाल, खालिद दानी, राधेश्याम नायक, दिव्यानंद भोई, परदेशी यादव, योगेश साव, किशोर नायक, महेन्द्र नायक, केशव

पटेल, उपेन्द्र ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर, प्रकाश दास, दीपासिंग, हेमलाल साव, हरिराम साहू, शिवलाल डड़सेना, महेन्द्र नायक हेमन्त नायक, तुलाराम बाघ, ललित पुरोहित, प्यारेलाल, संतोष चौहान, खीरसाय सागर, श्यामलाल पटेल, फैय्याज
खान, श्रीराम साहू, देवारचंद, जयराम बंजारा, बालेश्वर जगत, अनीक दानी,
मोतीलाल नायक उल्लेखनीय रूप से उपस्थित थे।
|

छत्तीसगढ़ / महासमुंद से निकला बाघ अब बारनवापारा अभयारण्य के जंगल में मौजूदगी की खबर है बलौदा बाजार बारनवापारा अभयारण्य के आसपास 7 गांवों में धारा 144 लागू; बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश और लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध!

छत्तीसगढ़ / महासमुंद से निकला बाघ अब बारनवापारा अभयारण्य के जंगल में मौजूदगी की खबर है बलौदा बाजार बारनवापारा अभयारण्य के आसपास 7 गांवों में धारा 144 लागू; बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश और लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा के आसपास के गांवो में धारा 144 लागू किया गया है। कलेक्टर केएल चौहान ने जंगल में सालों बाद अचानक बाघ दिखने से मंगलवार को बता दें कि बाघ को पहली बार 7 मार्च को बारनवापारा अभ्यारण सिरपुर रोड में देखा और वीडियो बना कर वन विभाग को सूचित भी किया। जिसके बाद से लगातार वन अमला बाघ की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरत रहा है। ग्रामीणों को वन विभाग के अनुमति बगैर जंगलों में जाने पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने दूसरी बार 8 मार्च को बाघ देखने की सूचना दी। जिस पर तत्काल वन विभाग ने टीम गठित कर कार्रवाई की। इस दौरान अमलोर, सुकुलबाय में मवेशियों का शिकार होना पाया गया और 12 मार्च को बाघ के पंजे के निशान मिले।

अगली बार 14 मार्च को बलौदाबाजार वनमण्डल के परिक्षेत्र बल्दाकछार के कर्मचारी ने बाघ को प्रत्यक्ष देखा और पुष्टि की। इसके बाद वन विभाग ने NTCA द्वारा जारी SOP/प्रोटोकॉल का पालन कर नियमानुसार कार्रवाई की शुरु की।जिनमें रवान,मोहदा, कौआबाहरा, मुरुमडीह, छतालडबरा, गजराडीह व दलदली गांव के नाम शामिल हैं। इन सात गावों में ध्वनि विस्तारक यंत्र पर भी रोक लगाई गई है।

बता दें कि बाघ को पहली बार 7 मार्च को बारनवापारा अभ्यारण सिरपुर रोड में देखा और वीडियो बना कर वन विभाग को सूचित भी किया। जिसके बाद से लगातार वन अमला बाघ की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरत रहा है। ग्रामीणों को वन विभाग के अनुमति बगैर जंगलों में जाने पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने दूसरी बार 8 मार्च को बाघ देखने की सूचना दी। जिस पर तत्काल वन विभाग ने टीम गठित कर कार्रवाई की। इस दौरान महासमुंद के अमलोर, सुकुलबाय में मवेशियों का शिकार होना पाया गया और 12 मार्च को बाघ के पंजे के निशान मिले।

अगली बार 14 मार्च को बलौदाबाजार वनमण्डल के परिक्षेत्र बल्दाकछार के कर्मचारी ने बाघ को प्रत्यक्ष देखा और पुष्टि की। इसके बाद वन विभाग ने NTCA द्वारा जारी SOP/प्रोटोकॉल का पालन कर नियमानुसार कार्रवाई की शुरु की।

बता दें कि बाघ को पहली बार 7 मार्च को महासमुंद बारनवापारा अभ्यारण सिरपुर रोड में देखा और वीडियो बना कर वन विभाग को सूचित भी किया। जिसके बाद से लगातार वन अमला बाघ की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरत रहा है। ग्रामीणों को वन विभाग के अनुमति बगैर जंगलों में जाने पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने दूसरी बार 8 मार्च को बाघ देखने की सूचना दी। जिस पर तत्काल वन विभाग ने टीम गठित कर कार्रवाई की। इस दौरान अमलोर, सुकुलबाय में मवेशियों का शिकार होना पाया गया और 12 मार्च को बाघ के पंजे के निशान मिले।

अगली बार 14 मार्च को बलौदाबाजार वनमण्डल के परिक्षेत्र बल्दाकछार के कर्मचारी ने बाघ को प्रत्यक्ष देखा और पुष्टि की। इसके बाद वन विभाग ने NTCA द्वारा जारी SOP/प्रोटोकॉल का पालन कर नियमानुसार कार्रवाई की शुरु की।

महासमुंद पिथौरा / नायब तहसीलदार को गाँव वालो द्वारा घेरे जाने की खबर है मौक़े पर पुलिस बल मौजूद कब्जा हटाने गए थे राजस्व विभाग की टीम

महासमुंद पिथौरा / देर रात तक नायब तहसीलदार को गाँव वालो द्वारा घेरे जाने की खबर है मौक़े पर पुलिस बल मौजूद कब्जा हटाने गए थे राजस्व विभाग की टीम?

महासमुंद जिले अंतर्गत पिथौरा राजस्व विभाग अंतर्गत बामडा डीह मे अवैध कब्जा हटाने गए नायब तहसीलदार को लोगो द्वारा घेरे जाने की खबर है बताया जा रहा है की
पिथौरा तहसील अंतर्गत ग्राम बाम्ड़ाडीह में अवैध अतिक्रमण तोड़ने गए नायब तहसीलदार को अतिक्रमण नहीं तोड़ने पर ग्रामीणों ने घेरा , ग्रामीणों का आरोप है कि नायब तहसीलदार को किसी ने फोन कर अतिक्रमण तोड़ने से मना किया जिसके बाद अवैध अतिक्रमण को नहीं तोड़ा गया, जिससे नाराज ग्रामीणों ने तहसीलदार को घेरा लिया बताया गया की 11 बजे से राजस्व विभाग की टीम पहुँच गई थी और जेसीबी मशीन भी बुलाया गया था लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया और बहस मे रात हो हो गया अवैध अतीक्रमण गाँव किसी सासकीय शिक्षक का बताया जा रहा है अतीक्रमण नहीं हटाने से नाराज ग्रामीणों ने मौक़े पर मौजूद 2नायब तहसीलदार को घेर लिया वही मौक़े पर बसना थाना के पुलिस बल भी मौजूद रही और ग्रामीणों और राजस्व विभाग की टीम के बिच बात चित जारी रही जिसमे पुरुषो के साथ महिलाए भी मौजूद रही!

महासमुंद बसना / दैनिक भास्कर मे खबर लगने के बाद बडेसाजापाली अधीक्षका हेम पुष्पा को नोटिस जारी, लेकिन सरपंच ने छात्राओं के सुरक्षा पर सवाल खडे कर दिए है आरोप है की उसके पति कन्या छात्रवास मे 5 दिन रात रुके थे जो की नियमानुसार पूरी तरह गलत है!

महासमुंद बसना / दैनिक भास्कर मे खबर लगने के बाद बडेसाजापाली अधीक्षका हेम पुष्पा को नोटिस जारी, लेकिन सरपंच ने छात्राओं के सुरक्षा पर सवाल खडे कर दिए है आरोप है की उसके पति कन्या छात्रवास मे 5 दिन रात रुके थे जो की नियमानुसार पूरी तरह गलत है!

जांच मे अब लेकिन देखने वाली बात यह होगी की चावल के हेरा फेरी के अलावा उसके पति के छात्रवास के 5 दिन रुकने के संबंध मे क्या जांच कार्यवाही होंगी क्या कह रहे हैं सरपंच और ग्रामीण!कल दैनिक भास्कर के महासमुंद एडिसन मे बसना ब्लॉक के बड़े साजपाली मे बच्चों की चावल अधीक्षका के कार मे मिला बेचने के आरोप हेडिंग से ज़ब खबर लगा तब संबंधित विभाग ने मामले को संज्ञान मे लेकर अब नोटिस जारी किया है बड़े साजापाली अधिक्षिका हेम पुष्पा भट्ट को 3 दिवस के भीतर जवाब माँगा गया हैं नहीं तो इतनी बड़ी गंभीर मामले को खण्ड प्रभारी रोहित पटेल मामले को पूरी तरह दबाकर रफादफा कर चुके थे

 

सरपंच और ग्रामीण आज खण्ड प्रभारी के कहे अनुसार सीसी टीवी की जांच करेंगे और कलेक्टर से शिकायत भी करने की तैयारी चुकी चावल की घटना बीते शनिवार की है और सरपंच बड़े साजापाली के सरपंच पंकज साव द्वारा खण्ड प्रभारी को सुचना और वीडियो भेजनें के बाद भी कोई जाँच कार्य वाही नहीं किया गया जबकी घटना के दिन ही कार से उसके पति चावल को बाहार लेकर जा रहे थे और 5 रात और दिन कन्या छात्रा वास मे रुके थे जबकि छत्तीसगढ़ शासन ने छात्रवास मे घटनाओ को देखते हुए किसी पुरुष का रात मे रुकना तो खाशकर पूरी तरह प्रतिबंधित है लेकिन अधिक्षिका के पति लगातार 5 दिनों और तक रुके थे ऐसे मे ग्रामीण और सरपंच का आरोप है की कुछ भी कार्यवाही नहीं होना ऐसे कर्मचारियो का गलत कार्य करने मे मनोबल बढ़ता है बताया जा रहा है की इनके पति भी अन्य जगह छात्र वास अधीक्षक है और खुद कर्मचारी ही मनमानी कर रहे है!

वही सरपंच और ग्रामीण इस नोटिस से संतुष्ट नहीं है उनका कहना है की इतनी बड़ी घटना होने के बाद बस नोटिस जारी कर जवाब माँगा गया है सरपंच और ग्रामीणों का कहना है की तत्काल अधिक्षिका को हटाकार निष्पक्ष जाँच होना चाहिए ताकि सबूतों के साथ छेड छाड़ करने का मौका नहीं मिलना चाहिए था, वही

एक छात्र वास अधीक्षक ने नाम नहीं छापने के सर्त पर बताया की खण्ड प्रभारी रोहित पटेल बचाना चाहते है कहा की इस छात्र वास अधीक्षका हेम पुष्पा को 3 जगह का प्रभार दिया गया अगर इसके जगह कोई स्थानीय शिक्षक रहता तो तत्काल टीम गठित कर कार्यवाही किया जाता है अन्य मामलो मे ऐसा ही हुवा है!

खबर लगने के बाद कार्यलय कलेक्टर आदिवासी विकास साखा जिला महासमुंद द्वारा जारी नोटिस मे इस्पष्ट तौर पर लिखा है की दैनिक भास्कर समाचर पत्र दिनांक 09,04,2024 को उपरोक्त संदर्भित समाचार पत्र के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुवा है की आप छात्रवास का चावल कार मे लादकर ले जा रही थी, ग्राम पंचायत बड़े साजा पाली के सरपंच एवं ग्रामीणों द्वारा छात्रों हेतु रखे गए चावल बेचने का गंभीर आरोप लगाया गया है, आपका उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम के विपरीत है होकर सवेच्छाचारिता एवं कदाचरण है तथा अनुशाशनहीनता की श्रेणी मे आता है अतः कारण बताओ का उत्तर प्राप्ति के 3 दिसव के भीतर समक्ष मे उपस्थित होकर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर आपके विरुद्ध अनुशानताम्क कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए स्वतः जिम्मेदार होंगे

सरायपाली / मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा ने पशु पक्षियों के पानी पीने के लिए जगह जगह पात्र व्यवस्था किए

सरायपाली / मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा ने पशु पक्षियों के पानी पीने के लिए जगह जगह पात्र व्यवस्था किए

सरायपाली। गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी की कमी एक बड़ी मुसीबत साबित होती है। पानी के स्त्रोत सूख जाते हैं। ऐसे में पशु-पक्षी पानी के लिए भटकते रहते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए पशु-पक्षियों के लिए पानी पीने के लिए व्यवस्था के लिए समाजसेवी संस्था अब सामने आने लगी है।

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा सरायपाली द्वारा 9 अप्रैल को समस्त सदस्य मिलकर जीव मित्रता दिवस पर पशुओं के लिए पानी पीने के लिए सीमेंट के पात्र की व्यवस्था की गई। जिसमे जगह-जगह सीमेंट के पात्र से गायों ,कुत्ते और बकरियों के लिए पानी मिल सकेगा। वही पक्षियों के लिए भी अपने घरों की छत पर पानी का पात्र रखा।  पक्षियों के लिए अनाज के लिए भी एक अलग से पात्र रखा गया। गर्मियों में पक्षियों और अन्य जानवरों की जान बचाने के नेक काम करके सभी ने खुशी जाहिर की। उक्त कार्य में अध्यक्ष कंचन अग्रवाल, सचिव प्रिया अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल एवं अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने किया मनी लॉन्ड्रिंग का मामला रद्द! भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप..जानिए डिटेल

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने किया मनी लॉन्ड्रिंग का मामला रद्द! भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप..जानिए डिटेल छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने किया मनी लॉन्ड्रिंग का मामला रद्द! भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप..जानिए डिटेल में छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने किया मनी लॉन्ड्रिंग का मामला रद्द! भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप..जानिए डिटेल में

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने कथित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती सरकार के दौरान सामने आए कथित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से यह उजागर हो गया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) किस तरह से साजिश रच रही है.

भूपेश बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के इशारे पर विपक्षी दलों को निशाना बना रही है. सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश के खिलाफ दर्ज धन शोधन का मामला सोमवार को रद्द कर दिया.

मोदी सरकार हुई बेनकाब
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अपनी टिप्पणी में कहा कि अपराध से कोई संपत्ति नहीं अर्जित की गई है. इस फैसले के बाद बघेल ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों की प्रतिबद्धता संविधान के प्रति होनी चाहिए, किसी राजनीतिक दल के प्रति नहीं. बघेल ने कहा, “ईडी का शर्मनाक राजनीतिक दुरुपयोग साबित हुआ और मोदी सरकार बेनकाब हुई.”

बघेल ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर भूपेश बघेल ने कहा, “शीर्ष अदालत के आज के फैसले से साबित हो गया है कि ईडी बीजेपी के इशारे पर हर मामले को धन शोधन का मामला बनाकर विपक्षी दलों को बदनाम करने की साजिश रच रही है.” उन्होंने कहा, “विधानसभा चुनाव के समय ईडी ने शराब घोटाले का मामला दर्ज किया और बीजेपी को चुनावी हथियार दिया. बीजेपी ने पूरे चुनाव में कांग्रेस की सरकार को बदनाम करने की कोशिश की. आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ हो गया है कि बीजेपी सिर्फ झूठ फैला रही थी.”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “बीजेपी की केंद्र सरकार द्वारा लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को बदनाम करने का यह षडयंत्र खुल गया है. यह सही समय है जब ईडी जैसी जांच एजेंसियों को भी समझना चाहिए कि उनकी प्रतिबद्धता संविधान के प्रति होनी चाहिए, वे किसी राजनीतिक खेल का हिस्सा न बनें.”

ईडी ने आरोपपत्र में किया ये दावा
पिछले साल जुलाई में, ईडी ने रायपुर की धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में कथित शराब घोटाला मामले में अभियोजन शिकायत (आरोपपत्र) दायर किया था, जिसमें दावा किया था कि कथित “शराब घोटाला” में 2161 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ. ईडी ने कहा था कि आबकारी विभाग की मुख्य जिम्मेदारी शराब की आपूर्ति करना, जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए उपयोगकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण शराब आपूर्ति सुनिश्चित करना और राज्य के लिए राजस्व अर्जित करना है.

ईडी ने आरोपपत्र में दावा किया था कि अनिल टुटेजा और व्यवसायी अनवर ढेबर (कांग्रेस नेता और रायपुर महापौर एजाज ढेबर के भाई) के नेतृत्व में आपराधिक सिंडिकेट ने इन उद्देश्यों को पलट दिया. इसमें कहा गया कि इस सिंडिकेट में राज्य के वरिष्ठ नौकरशाह, नेता, उनके सहयोगी और आबकारी विभाग के अधिकारी शामिल हैं.

एसीबी ने भी दर्ज किया 70 लोगों पर मामला
इस वर्ष की शुरुआत में छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भी ईडी की एक रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस नेताओं और कंपनियों सहित 70 लोगों के खिलाफ कथित शराब घोटाले में मामला दर्ज किया. पिछले सप्ताह कथित घोटाले में अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया.

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 10 डिग्री तक लुढ़का पारा, इन जिलों में बारिश की संभावना उलटफेर का दौर शुरू 11 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, 10 डिग्री तक लुढ़का पारा, इन जिलों में बारिश की संभावना
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। मौसम के बदले मिजाज के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के कारण तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। 11 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में उलटफेर का दौर शुरू हो गया है। वहीं, मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को राजधानी रायपुर में शाम को बारिश हुई जिसके बाद मौसम में नमी आ गई है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, हल्की ठंडक का एहसास हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य में 9 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी किया है। बीते दो दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है जिस कारण से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, सोमवार को तड़के रायपुर, गरियाबंद महासमुंद सहित अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ पानी की बौछारें गिरी।

मौसम बदलाव होंने से राज्य का गिरा पारा
राज्य में मौसम बदलने से एक ही दिन में पारा नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने बताया कि पारा करीब 5 से 10 डिग्री तक गिर गया। मौसम में बदलाब होने से पहले तापमान तकरीबन 40 डिग्री के आसपास था। अब बारिश और बादल होने से 30 डिग्री के आसपास आकर लुढ़क गया है। छत्तीसगढ़ में बारिश से कई जगहों पर दिन के तापमान में गिरावट देखी गई।

कई जिलों के तापमान में गिरावट
मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी रायपुर में बारिश के बाद अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री ही। जो सामान्य से चार डिग्री कम है। वहीं, बारिश से पहले राजधानी का पारा 41 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। वहीं, सुबह से ही दुर्ग-भिलाई में आसमान में बादल छाए रहे। जिससे दिनभर गर्मी का असर कम रहा।

किसानों पर गहराया संकट
प्रदेश में मौसम बदलने और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन इसी के साथ बेमौसम बारिश से किसानों की फसल खराब होने का संकट भी गहरा गया है। बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, मौसम में अचानक आए बदलाव पर मौसम विभाग ने बताया है पश्चिमी विक्षोभ और समुद्र से आ रही नमी की वजह से मौसम का मिजाज बदला है।

छत्तीसगढ़ के एंबुलेंस मे सोच नहीं सकते आप चल रहा था करोडो की तस्करी माल को ओड़िसा से मध्यप्रदेश खपाने की थी योजना!

छत्तीसगढ़ के एंबुलेंस मे सोच नहीं सकते आप चल रहा था करोडो की तस्करी माल को ओड़िसा से मध्यप्रदेश खपाने की थी योजना!

छत्तीसगढ़ के जिला बलौदाबाजार थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस एंबुलेंस के माध्यम से गांजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय तस्करों को दबोचने में सफल रही। पुलिस को नाकाबंदी के दौरान एंबुलेंस वाहन क्रमांक CG04 HD 7836 की तलाशी लेने पर वाहन के पीछे 25 प्लास्टिक बोरी में 752 पैकेट में बंधा अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। उक्त गांजे की कीमत 2 करोड़ 25 लाख 60 हजार रूपये है। गांजा ओडिसा से मध्यप्रदेश की ओर ले जाया जा रहा था।
इसके अतिरिक्त आरोपियों से नगद 50 हजार रूपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त एंबुलेंस वाहन भी जप्त किया गया, पुलिस द्वारा संपूर्ण कार्यवाही में 752 किलोग्राम गांजा, नगदी, एंबुलेंस सहित जिसकी कुल कीमत 2 करोड़ 41 लाख, 10 हजार रूपये का मशरूका जप्त किया गया।

महासमुंद बसना / महिला अधीक्षका और उसके पति पर सरपंच और ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप वीडियो हो रहा है वायरल पकड़े गए रंगे हाथों कार से हो रहा था रहे थे गलत काम?

महासमुंद बसना / महिला अधीक्षका और उसके पति को सरपंच और ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप वीडियो हो रहा है वायरल पकड़ा रंगे हाथों कार से हो रहा था रहे थे गलत काम?

महासमुंद जिले के बसना विकास खंड अंतर्गत बड़ेसाजापाली मे 3 छात्रवास संचालित हो है कन्या छात्रवास और 2 बालक छात्रावास को अधीक्षक पूजा पुष्पा भट्ट चला रही है साजापाली के सरपंच पंकज साव ने गंभीर आरोप लगाए हैं सरपंच ने एक वीडियो बनाया है जिसमे बच्चों के भोजन के लिए लाए गए चावलो को बाजार मे बेचने ले जा रहे थे और सरपंच और पंच ने पकड़ लिया इधर मामले मे ज़ब सरपंच से इस संबंध मे पूछा गया तो सरपंच ने सीधा सीधा चावल की अवैध परिवहन का आरोप लगा दिया सरपंच ने कहा की छात्र वास के आस पास के रहने वाले ग्रामीण मुझे बता रहे थे की छात्र वास मे कोई पुरुष चार पांच दिनों से   आकर रह रहा है और लगातार चावल को निकाल कर कार से कही बेचा जा रहा है सरपंच ने अपने एक पंच को चावल ले जाते हुए कार को रोकने की बात कही और शनिवार को सरपंच के कहे अनुसार छात्रवास से जैसे ही कार मे चावल के बोरियो को रख कर परिसर से बाहर निकला कार को रोक दिया गया घटना स्थल पर सरपंच पहुँच कर वीडियो बनाना सुरु कर दिया कार से डिक्की खोलने पर चावलो के बोरिया नजर आने लगी और छात्रावास के बाहर भीड़ इकटा हो गया वही कार को छात्रवास अधीक्षक के पति लेकर जा रहे इधर सरपंच ने आरोप लगाते हुए

कहा की कन्या छात्रवास मे पुरुषो का रात रुकना मना है लेकिन छात्र वास अधीक्षक के पति 5 दिनों तक रुके है और चावल के परिवहन के सुचना देने पर खंड प्रभारी कुछ भी कार्यवाही नहीं किए, इधर छात्रवास अधीक्षक आवाज सुनकर छात्र वास अधीक्षक बाहार निकली वही सरपंच और छात्र वास अधीक्षक के बिच बहस चालू हो गया वही छात्रवास अधीक्षक चावल को साफ करवाने के लिए भंवरपुर राइस मिल ले जाने के बाहना बनाते हुई दिखाई दे रही है!

एक छात्रवास मे 50 बच्चों का सीट है 3 छात्रवास मे 150 बच्चे का सीट हैं बताया गया की एक छात्रवास के लिए एक महीना मे 7 क्विंटल 50 किलो चावल आता है एक बच्चों के लिए एक माह मे लगभग 1200 रु सरकार के तरफ से मिलते है जिसमे 1 टाइम का नास्ता और दोपहर और रात का भोजन शामिल है साथ ही इन रुपयों से बच्चों के लिए चावल भी खरीदना रहता है जो 6 रु किलो पड़ता है रासन समान और नहाने धोने तक दिन चर्या के सभी सामानो की खरीददारी होती है टेबल कुर्सियां मछड़दानी जैसे सामने जिला खंड कार्यलय से प्रदान की जाती है बताया जा रहा है की अभी छात्रवासो मे 8 से 10.बच्चे है बाकी घर चले गए है!

इस पुरे मामले मे छात्रावास खंड प्रभारी रोहित पटेल ने बताया की चावल को मिलिंग के लिए बाहर ले जा सकते है रजिस्टर मे मेंटनेस करना रहता है कन्या छात्रवास मे उसके पति के रहने वाले मामले मे कहा की इस बात की जानकारी मुझे नहीं हैं उनके पति रुके थे तो यह गलत है सरपंच आकर छात्रवास मे जो सीसी टीवी लगा है उसका जाँच कर सकते है! लेकिन इतनी बड़ी घटना के बाद भी खंड प्रभारी ने एक बार भी जांच कार्यवाही की बात नहीं की इससे ऐसा लगता है की खंड प्रभारी भी ऐसे कर्मचारीयों को संरक्षण दे रखे है “इस संबंध मे छात्र वास अधीक्षक को भी दूरभाष के माध्यम से कई बार सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन वे फोन नहीं उठाये!