महासमुंद / नेत्री हो तो रुपकुमारी चौधरी जैसा वरना टिकट नहीं मिलने से नाराज, अपना और पार्टी का अस्तित्व खतरे मे देख दल बदलने वालो की यहां कमी नहीं, क्या कह रहे है सरायपाली बसना के लोग चुनाव जीत रही है या हार का सामना?

महासमुंद / नेत्री हो तो रुपकुमारी चौधरी जैसा वरना टिकट नहीं मिलने से नाराज, अपना और पार्टी का अस्तित्व खतरे मे देख दल बदलने वालो की यहां कमी नहीं, क्या कह रहे है सरायपाली बसना के लोग चुनाव जीत रही है या हार का सामना?

महासमुंद जिले मे इस वक़्त कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भाजपा मे शामिल हो चुके है जिनमे जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल के साथ साथ और कई वरिष्ठ नेता और नेत्रियों का नाम शामिल है इनमे से कुछ तो विधानसभा चुनाव समय से ही टिकट नहीं पाने से नाराज थे कई लोकसभा मे लेकिन क्या कांग्रेस से नेता भाजपा मे जाते है उसके बाद उनका जो भी भ्र्ष्टाचार रहता है क्या ओ धूल जाता है या अपने पार्टियों का अस्तित्व खतरे मे देख नेता दल बदल लेते है दल बदलने का मतलब कई बार भ्र्ष्टाचार छिपाना भी रहता है चुकी सत्ता पक्ष मे रहने का यह भी एक फायदा है

वही इन दल बदलू नेत्री और नेताओं को रूप कुमारी चौधरी से सिख लेने की आवश्यकता है की कैसे अपने पार्टी के काठीन परिस्थियो या अपने को टिकट नहीं मिलने से भी पार्टी नहीं छोड़ना चाहिए और शायद इसी ईमानदारी और पार्टी के प्रति मेहनत का फल है की आज भारत की बड़ी पार्टी बीजेपी ने रूप कुमारी चौधरी को अपना लोक सभा प्रत्यासी बनाकर मैदान मे उतारा है ,

नहीं तो याद कीजिए ओ दिन ज़ब रुपकुमारी चौधरी के बजाय डीसी पटेल को विधायक प्रत्यासी बनाकर मैदान मे उतार दिया गया लेकिन रूप कुमारी चौधरी पार्टी नहीं छोडी उसके बाद फिर एक बार बसना मे सम्पत अग्रवाल को टिकट दे दिया गया लेकिन इस बार भी टिकट नहीं मिलने से जो नाराजगी थी शायद रूप कुमारी चौधरी छीपा कर रखी और उसका परिणाम लोकसभा का टिकट मिलकर भरपाई हो गया लेकिन अपना पार्टी नहीं छोडी, वही बसना सरायपाली के स्थानीय लोगो का मनाना है की रूप कुमारी चौधरी पर राज योग है वे चुनाव जीत रही है!

महासमुंद / ओड़िशा और छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम ने दि बडी राहत निशुल्क ऑपरेशन जाँच परामर्श शिविर 15 अप्रेल से 25 अप्रेल तक जाने पूरी जानकारी!

छत्तीसगढ़ / नर्स की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला को चक्रधरनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ / नर्स की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला को चक्रधरनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार…… आरोपिया को रायपुर में पकड़ी पुलिस, आरोपिया के दो बैंक अकाउंट किये सीज आरोपी महिला पहले भी ठगी के मामले में जा चुकी है जेल…..

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Raigarh District
11 अप्रैल रायगढ़ । रायगढ़ की पांच महिलाओं को स्टाफ नर्स की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा रायपुर के अमलीडीह क्षेत्र में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है जिसे आज धोखाधड़ी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।धोखाधड़ी को लेकर पंजरीप्लांट में रहने वाली बीना पटेल द्वारा 9 अप्रैल को थाना चक्रधरनगर में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कर बताई कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में कलेक्टर दर पर स्टाफ नर्स का काम कर रही है । इसके परिचित महिला से इसकी मुलाकात शोभना दास निवासी रायपुर से परिचय हुआ । शोभना एम्स रायपुर में नौकरी करना बताकर इसकी नौकरी एम्स रायपुर में स्टाफ नर्स की नौकरी लगने की बात बोली और जिसके लिये डेढ़ लाख रुपए की मांग की । बीना पटेल जनवरी 2024 में अपने खाते से ₹25,000 शोभना के खाते में ट्रांसफर की थी बाद में बीना पटेल को पता चला कि शोभना दास ने जान परिचय के चंदारानी तिर्की, गुरमनिया बेक, अमिया तिर्की, महिमा पाव से नौकरी लगाने के नाम पर 4,53,000/ रूपये की ठगी की है और उन्हें रूपये वापस नहीं की है। तब यह शोभना से अपना पैसा वापस मांगी तो शोभना

 

टालमटोल करने लगी । 09 अप्रैल को बीना पटेल द्वारा थाना चक्रधरनगर में कार्यवाही के लिये दिये जाने पर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा आरोपिया पर अपराध क्रमांक 183/2024 धारा 420 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । थाना प्रभारी द्वारा द्वारा संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया जिनके मार्गदर्शन पर कल सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी के हमराह स्टाफ आरोपिया की पतासाजी/गिरफ्तारी के लिए रायपुर भेजा गया । चक्रधरनगर पुलिस की टीम आरोपिया के ससुराल खमतराई इलाके में दबिश दी, जहां आरोपिया नहीं मिला । पुलिस टीम द्वारा स्थानीय सूत्रों से आरोपिया का पता लगाया गया और देर रात न्यू राजेन्द्रनगर थानाक्षेत्र के अमलीडीह से आरोपिया शोभना दास को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया । पूछताछ में आरोपिया द्वारा बीना पटेल समेत रायगढ़ की 5 महिलाओं को स्टाफ नर्स की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करना स्वीकार की है । इसके पहले भी आरोपिया रायपुर की लड़कियों को स्टाफ नर्स की नौकरी का झांसा दी थी जिसमें खमतराई पुलिस आरोपिया को चालान कर जेल भेजा गया था । आरोपिया ने ठगी के रकम को अपने खर्च और उधारी लेनदेन में चुकाना बताई है । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपिया के दो बैंक अकाउंट को सीज किया गया तथा आरोपिया शोभना दास पति सुमित दास 38 साल अमलीडीह रायपुर को धोखाधड़ी की अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन, महिला आरक्षक अनीता बेक शामिल थी ।

पिथौरा : गडबेडा चौक के पास ट्रक ने स्वीफ्ट कार को पीछे से मारी ठोकर ! थाना में मामला दर्ज

पिथौरा : गडबेडा चौक के पास ट्रक ने स्वीफ्ट कार को पीछे से मारी ठोकर ! थाना में मामला दर्ज
मैं गौतम साहू ग्राम लहरौद में रहता हूं कि दिनांक 11.04.24 को घरेलु काम से दुर्ग गया था अपने परिचित गणेश पटेल के स्वीफ्ट कार क्रमांक CG 04 FJ 3957 से वापस अपने घर आ रहा था कि गडबेडा चौक के पास ट्रक क्रमांक CG 04 NP 8300 का चालक द्वारा अपने ट्रक को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर पीछे से साइड से मेरी कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने के संबंध में एक लिखित आवेदन पेश करता हूं

आवेदक के आवेदन पर अपराध धारा 279 भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आवेदन नकल जैल है- प्रति, श्रीमान थाना प्रभारी थाना पिथौरा जिला महासमुंद छ.ग., विषय- प्रथम सूचना पत्र दर्ज किये जाने बाबत। महोदय, विषयांतर्गत निवेदन है कि मैं अपने घरेलु काम से दुर्ग शहर गया हुआ था। दुर्ग शहर से मैं और मेरे परिचय के व्यक्ति गणेशराम पटेल उनकी कार क्रमांक CG 04 FJ 3957 से वापस पिथौरा आ रहे थे

हम लोग जैसे ही लगभग रात 08 बजे गडबेडा चौक के पास पहुंचे CG 04 NP 8300 का चालक तेजी एवं लापरवाही पीछे साइड से हमारी कार ठोकर मारकर साइड से घसीटते हुये ले गया इस घटना से कार में बैठे किसी भी व्यक्ति को चोट कारित नही हुआ है अत वाहन ट्रक क्रमांक CG 04 NP 8300 के चालक के विरूद्ध कार्यवाही करने की कृपा करें।

महासमुंद : कनेश्वर महादेव मंदिर के सामने से पेंटर की मोटर सायकल चोरी

महासमुंद : कनेश्वर महादेव मंदिर के सामने से पेंटर की मोटर सायकल चोरी
मैं भेखलाल निर्मलकर ग्राम कनेकेरा थाना व जिला महासमुन्द का रहने वाला हूं, पेंटर का काम करता हूं। कि दिनांक 18.02.2024 को मै सुबह 09.00 बजे काम करने के लिये हमारे गांव मे स्थित कनेश्वर महादेव मंदिर में पेंटिग काम में अपने मोटर सायकल क्र0 CG 06 GQ 4405 से गया था, दोपहर में खाना खाने के लिये घर आया फिर काम करने के लिये करीब 03.00 बजे वापस कनेश्वर महादेव मंदिर गया,

मेरा मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्र0 CG 06 GQ 4405 को मंदिर के सामने खडी कर अंदर काम कर रहा था। शाम करीबन 05.00 बजे जब मै घर जाने के लिये बाहर आया तो देखा कि मेरा मोटर सायकल जहा खडी किया था वहा पर नहीं था, आस पास पता तलाश किया कोई पता नहीं चला।

मेरे मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्र0 CG 06 GQ 4405 जिसका इंजन नं0 HA11EMK5G13437 चेचिस नं0 MBLHAC02XK5G43550 पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 20000 रूपये को कोई किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है।

मोटर सायकल का आसपास कई जगह पता तलाश अब तक करता रहा नही मिलने पर दिनांक 11.04.2024 को रिपोर्ट करने आया हूं, रिपोर्ट करता हूं जांच किया जावे। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखी गई है। थाना में धारा 379-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

बागबाहरा : झलप रोड कृष्ण कुंज के सामने बागबाहरा में दो व्यक्ति अपने अपने हाथों में तेज धारदार चाकू के साथ पकड़ाए

बागबाहरा : झलप रोड कृष्ण कुंज के सामने बागबाहरा में दो व्यक्ति अपने अपने हाथों में तेज धारदार चाकू के साथ पकड़ाए
थाना बागबाहरा में सहायक उप-निरीक्षक के अनुसार दिनांक 11/04/2024 को आर.465 मय शासकीय वाहन क्र सीजी 03 8938 चालक आर. 192 को साथ लेकर जुर्म जरायम पतासाजी टाउन पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था कि जरिये मुखबिर से सुचना मिला कि झलप रोड कृष्ण कुंज के सामने बागबाहरा में दो व्यक्ति अपने अपने हाथों में तेज धारदार चाकू लेकर हवा में लहरा रहे है तथा आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहे है

जिससे लोग भयभित है कि सुचना पर हमराह स्टाफ के तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु रवाना हुआ झलप चौक बागबाहरा के पास गवाह निखिल सोनवानी एवं हेमराज महानंद मिले जिन्हें मुखबीर सुचना से अवगत कर धारा 160 जा0फौ0 की नोटिस देकर सहमति पर साथ लेकर मौका स्थल को रवाना हुआ मौका स्थल पहूंचकर घेराबंदी किया जहां दो व्यक्ति अपने अपने हाथो में लोहे का धारदार चाकू लेकर हवा में लहरा रहे थे।

जिससे आने जाने वाले लोग भयभीत थे जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पुछने पर एक व्यक्ति अपना नाम प्रभात तिवारी पिता सुभाष तिवारी उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नं 01 भानपुर तथा दूसरा व्यक्ति अपना नाम अंशु पाण्डे पिता प्रमोद कुमार पाण्डे उम्र 18 वर्ष 03 माह साकिन वार्ड नं 01 भानपुर का रहने वाले बताये जिनके कब्जे दो नग धारदार चाकू को बरामद किया गया अपने कब्जे में रखने एवं हवा में लहराने और लोगो को डराने धमकाने के संबंध में धारा 91 जाफौ0 का नोटिस दोनो को अलग अलग देकर कागजात/ लायसेंस की मांग किया गया जो दोनो व्यक्तियो द्वारा कोई कागजात नही होना लिखित में दिये।

आरोपी प्रभात तिवारी के कब्जे से एक लोहे का तेज धारदार चाकू जिसकी कुल लम्बाई 12 इंच ,फल की लंबाई 07 इंच ,फल की चौडाई 02 इंच ,मुठ की लम्बाई 5 इंच ,मुठ की चौडाई 0.8 इंच कीमती 250 रूपये एवं आरोपी अंशु पाण्डे के कब्जे से एक लोहे का तेज धारदार चाकू जिसकी कुल लम्बाई 12 इंच ,फल की लंबाई 07 इंच ,फल की चौडाई 02 इंच ,मुठ की लम्बाई 5 इंच ,मुठ की चौडाई 0.8 इंच कीमती 250 रूपये को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक अलग अलग जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं सीलबंद किया गया।

आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपियो को मौके पर दिनांक 11.04.2024 के क्रमश: 18:00 ,18:05बजे गिरफ्तार किया गया। मामला अजमानतीय होने से गिरप्तारी की सूचना आरोपियो के परिजन को दिया गया है। बाद जप्त माल एवं आरोपियो को थाना लेकर आये। बाद आरोपियो के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

Chhattisgarh News: राजनांदगांव में पुलिस को बड़ी सफलता, नक्सलियों का कूरियर गिरफ्तार

Chhattisgarh News: राजनांदगांव में पुलिस को बड़ी सफलता, नक्सलियों का कूरियर गिरफ्तार
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद प्रभावित राजनांदगांव जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक नक्सली के कूरियर का काम करता था। पुलिस ने बताया कि एक काम के लिए उसे 5 हजार रुपए मिलते थे। छत्तीसगढ़ का राजनांदगांव नक्सल प्रभावित इलाका है। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में सुरक्षाबलों ने माओवादी नेताओं के कूरियर को गिरफ्तार करके उसके पास से नक्सलियों के पोस्टर और अन्य सामग्री बरामद की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अश्वंत आंधिया नामक व्यक्ति नक्सलियों के कूरियर के रूप में काम करता है। सूचना के बाद पुलिस ने आंधिया को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने आंधिया से पूछताछ की तब उसने बताया कि वह जनवरी 2022 से नक्सली नेता विजय रेड्डी, लोकेश सलामे, रिता सलामे, रूपेश, मंगेश, विनोद, राजे और अन्य नक्सलियों के संपर्क में है।

वह उनके लिए सामान आपूर्ति का काम करता है। उसने बताया कि वह उनके पैसे को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम करता है। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान आंधिया ने पुलिस को जानकारी दी कि इस वर्ष 12 मार्च से 16 मार्च के मध्य वह विजय रेड्डी से मिला था। रेड्डी ने उसे दो लाख रुपये, एक मेमोरी कार्ड रीडर और कुछ नक्सली पर्चे दिये थे। 2022 से पहुंचा रहा था नक्सलियों का सामान

उसे रायपुर में एक व्यक्ति को रुपये पहुंचाने तथा एक अन्य मेमोरी कार्ड रीडर खरीदकर लाने के लिए कहा गया था। इस काम के लिए उसे पांच हजार रुपये दिए गए थे। उन्होंने बताया कि आंधिया ने 20 मार्च को एक व्यक्ति को रुपये दे दिये और उस व्यक्ति से एक बंद लिफाफा लेकर विजय रेड्डी के पास पहुंचा दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि आंधिया 2022 से लगातार नक्सलियों के लिए सामान और पैसे पहुंचाने का काम कर रहा था।

पूछताछ जारी वह नक्सलियों द्वारा दिये गये पर्चे और पोस्टर भी वितरित करने का काम करता था। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में तैनात सुरक्षाबलों ने आंधिया के पास से नक्सलियों द्वारा तैयार लोकसभा बहिष्कार का पोस्टर, पर्चे और अन्य सामग्री बरामद की। उससे पूछताछ की जा रही है।

छत्तीसगढ़ : महासमुंद के चंडी माता के मंदिर में उछलकूद कर रहे थे तीन भालू, प्रसाद खाकर हुए शांत

छत्तीसगढ़ : महासमुंद के चंडी माता के मंदिर में उछलकूद कर रहे थे तीन भालू, प्रसाद खाकर हुए शांत
छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले के कई मंदिरों में दिन के उजाले में भालुओं के पहुंचने की बात सामान्य सी हो गई है। देवी दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु इन्हें खाने-पीने का सामान देते हैं। ये वन्य प्राणी इसे ग्रहण करते हैं। संभवतः लोगों से मिले खानपान के लोभवश ये प्राणी हर दिन मंदिर पहुंचते हैं। वन्य प्राणियों से श्रद्धालु हर्षित उत्साहित रोमांचित होते हैं। किंतु वन्य प्राणियों के कारण कुछ ऐसा माहौल भी बनता है कि कई बार लोग सहम जाते हैं। कुछ ऐसा ही वाकया जिले के ओडिशा सीमा से लगे बाम्हनडीह (पटपरपाली ल) स्थित पाटमेश्वरी देवी मंदिर का है।

जहां दिन में नहीं बिल्क यहां रात के अंधेरे में भालू का दल हर दिन पहुंचता है। यहां पर मौजूद पंडित, बैगा और पहरेदार जालीदार खिड़की, दरवाजे से इनका दर्शन करते हैं। बीते दिन यहां पहुंचे भालू एक-दूसरे से लड़ने लगे। एक-दूसरे को दौड़ाने लगे। यह देख जालीदार दरवाजे के भीतर पंडित और बैगा सहमे रहे। भालुओं ने की तोड़-फोड़ बताया गया कि यहां तीन भालू एक साथ पहुंचे।

पहले तो अपने खाने की चीजें इधर-उधर ढूंढे। इसके बाद तोड़-फोड़ शुरू कर दिए। तेल टिन को तोड़ने का प्रयास और उसमें से तेल पीने की कोशिश की। जब कुछ नहीं कर पाए तो मंदिर के मेन गेट में पहुंच गए। जहां पर पंडित बैगा और पहरेदार लोहे के दरवाजे के भीतर थे। तीनों भालू एक-दूसरे से झगड़ने लगे। भालू का दल दरवाजे के भीतर घुसने का प्रयास करने लगे। यह देख वहां मौजूद लोग डर से कांपने लगे। हालांकि भालू गेट के भीतर प्रवेश नहीं कर पाए। अन्य लोगों ने स्थिति देखकर भालुओं को प्रसाद, आलू आदि दिया, जिससे वे शांत हुए।

भालूओं की पहली पसंद तेल
इन दिनों भालू की पहली पसंद तेल है, जिसे वे चांव से पीते हैं। बागबाहरा ब्लाक के ग्राम बकमा क्षेत्र में घर के रसोई कक्ष में घुसकर तेल पीने की कई घटना हो चुकी है। ये तेल का सुगंध दूर से पा जाते हैं। इसी कारण मंदिरों में ज्यादा पहुंचते हैं। मंदिरों में अभी तेल से ज्योत प्रज्वलित की गई है। कई जगह तो दिन में भालु का दल पहुंचता है। घुंचापाली चंडी के अलावा अन्य मंदिरों में भी भालू
शुरुआत में भालू घुंचापाली चंडी मंदिर पहुंचते थे। यहां आज भी भालू पहुंचते हैं। भालुओं से मंदिर की प्रसिद्धि देश-विदेश तक फैली हुई है। किंतु अब भालू दल मूंगई माता, पतईमाता, सोनई रुपई मंदिर, पाटमेश्वरी देवी मंदिर ब्राह्मणडीह भी पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु इन्हें आस्था से सत्कार कर रहे हैं। भालू विचरण स्थल पर वन विभाग सुरक्षा घेरा लगाकर रखा है। साथ ही लोगों को भालुओं से दूरी बनाकर रखने की अपील भी की जाती है।

Mahasamund News : मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण के लिए इतने तरीख तक कर सकते है पंजीयन

Mahasamund News : बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिले के युवतियों के लिए ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण 15 अप्रैल 2024 से प्रारंभ किया जाएगा तथा मोबाईल रिपेयरिंग प्रशिक्षण के लिए युवकों का पंजीयन 22 अप्रैल 2024 तक किया जाएगा। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा (आरसेटी) टुटु बेहरा ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बी.पी.एल. राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की 5 फोटो, दस्तावेज साथ लाना होगा।

प्रतिभागी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। निःशुल्क प्रशिक्षण पंजीयन के लिए एवं प्रशिक्षण की जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07723-299155, कमलेश पटेल के मोबाईल नम्बर 79997-00673, प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाईल नम्बर 93402-81974 पर प्रातः 10ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक संपर्क कर सकते है। TAGS

 

CG News : बैटरी वाली स्कूटी चार्जिंग के दौरान हुआ बलास्ट, बुरी तरह झुलसी युवती

CG News : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला में इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी चार्जिंग चार्जिंग के दौरान स्कूटी की बैटरी ब्लास्ट हो गई, जिससे स्कूटी में भयानक आग लग गई। इस घटना में युवती बुरी तरह झुलस गई। युवती का इलाज फ़िलहाल जारी है।

दरअसल, यह घटना सूरजपुर कोतवाली थाने के चंदरपुर की है। इस घटना के दौरान घर के सामानों में आग लग गया। जिसे दमकल की मदद से तत्काल आग पर काबू पाया जा सका। उधर इस घटना के बाद एक बार फिर ई-बाइक और स्कूटी चलाने वालों के बीच दहशत व्याप्त है। ये कोई पहली घटना नही जब स्कूटी की बैटरी में ब्लास्ट हुआ हो, इससे पहले भी चलती गाड़ियों में बैटरी में आग लगने की घटना सामने आ चुकी है।

 

CG : राजनांदगांव में मंत्रियों और पूर्व मंत्रियों ने संभाला मोर्चा, 14 अप्रैल खैरागढ़ में अमित शाह की सभा

CG : राजनांदगांव में मंत्रियों और पूर्व मंत्रियों ने संभाला मोर्चा, 14 अप्रैल खैरागढ़ में अमित शाह की सभा
लोकसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, प्रचार का रंग भी बदलने लगा है। प्रत्याशियों और स्थानीय नेताओं के बाद अब स्टार प्रचारक भी प्रचार के मैदान में कूदने वाले हैं। इस बीच भाजपा की तरफ से राज्य के मंत्रियों ने भी मोर्चा संभालना शुरू कर दिया है। उधर कांग्रेस से स्वयं प्रत्याशी भूपेश बघेल लगातार मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। उनके लिए पूर्व मत्रियाें की टीम भी कमान संभालने जा रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अंतिम दिनों में प्रचार का रंग और गहराएगा। भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रचार के मैदान में उतर चुके हैं। नामांकन रैली के बाद उन्होंने गुरुवार को डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मुढ़ीपार में सभा की। 14 को खैरागढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रैली करेंगे।

राज्य के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन को लोकसभा चुनाव के लिए पालक मंत्री बनाया गया है। वे लगातार जनसंपर्क तो कर रही रहे, बैठकें भी ले रहे हैं। पूर्व मंत्री राजेश मूणत को कलस्टर प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। विधानसभा उपाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष रह चुके नारायण चंदेल को लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाया गया है। वे भी लगातार मैदान में डटे हैं।
भूपेश बघेल अकेले संभाल रहे मोर्चा
कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी भूपेश बघेल स्वयं प्रचार अभियान की कमान संभाले हुए हैं।

वे लगातार वनांचल, ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क करने के साथ ही संगठन की बैठक ले रहे हैं। जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष भागवत साहू ने बताया कि पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे भी प्रचार अभियान में आने वाले हैं। साथ ही केंद्रीय नेताओं के दौरे की भी तैयारी है। शीघ्र ही नाम, तिथि व स्थान तय हो सकते हैं। उधर बघेल शुक्रवार को राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में ग्रामों में जनसंपर्क करेंगे। उनका दौरा दोपहर एक बजे अंजोरा से शुरू होगा। वहां से वे कोपेडीह, देवादा, टेडेसरा, फुलझर, नवागांव, इंदावानी गांव में जनसंपर्क करेंगे। सोमनी में जनसंपर्क के बाद वहां दोपहर का भोजन करेंगे। उसके बाद बघेल ईरा, धीरी, सांकरा, खुटेरी, ठाकुरटोला, तोरणकट्टा, सुंदरा, पार्रीकला, सिंघोला में भी जनसंपर्क करेंगे।

14 को खैरागढ़ में शाह की सभा
लंबी प्रतीक्षा के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का चुनावी दौरा तय हो गया है। वे 14 अप्रैल को खैरागढ़ में सभा लेंगे। यह सभा खैरागढ़ के प्रसिद्ध फतेह मैदान में होगा। कार्यक्रम तय होने के साथ ही भाजपा संगठन के साथ प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 अप्रैल को राजनांदगांव में रैली प्रस्तावित है। हालांकि अभी उनका कार्यक्रम अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है। कल तक फाइनल होने की संभावना जताई गई है।

शाह की सभा को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। तैयारियों को लेकर गुरुवार को संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, नीलू शर्मा, जिला भाजपाध्यक्ष रमेश पटेल, खैरागढ़ भाजपाध्यक्ष खम्मन ताम्रकार, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, व गिरिराज सिंह की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में सभा को लेकर रणनीति बनाई गई व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौपी गई।