राजधानी रायपुर में बदमाश को छुड़ाने थाने पहुंची भीड़, पुलिस को दी देख लेने की धमकी, जमकर हुआ हंगामा

राजधानी रायपुर में बदमाश को छुड़ाने थाने पहुंची भीड़, पुलिस को दी देख लेने की धमकी, जमकर हुआ हंगामा

रायपुर। राजधानी रायपुर में बदमाश को गिरफ्तार करने पर ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने गिरफ्तारी का विरोध किया और आरोपी के जेल से छूट जाने के बाद पुलिस को देख लेने की धमकी भी दी। ग्रामीणों का हंगामा देख पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान घंटों ग्रामीणों का हंगामा चलता रहा।दरअसल, मुजगहन क्षेत्र में जुआ-सट्टा और दारू बेचने की शिकायत पुलिस को मिली थी। शुक्रवार की रात मुजगहन पुलिस ने छापेमारी कर नई बस्ती धुसेरा रोड से टिकेश यादव, संजय उर्फ छोटू बंजारे, आसकरण सहित पांच लोगों को पकड़ा गया।

पुलिस ने टिकेश यादव, संजय उर्फ छोटू बंजारे के पास से देशी शराब का 36 पव्वा जब्त किया। जैसे ही आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर आरोपियों के समर्थकों को हुई तो भारी संख्या में थाने का घेराव कर दिए। इस दौरान पुलिस ने आसकरण के खिलाफ कोई संलिप्तता नहीं होने पर उसे जाने दिया। बाकी चार आरोपियों की रिहाई को लेकर थाने का घेराव किये लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया।बताया जा रहा है कि थाने पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ भी थाने में की और पुलिस को देख लेने की धमकी थी। गिरफ्तार चारों आरोपियों को रात में ही हंगमा बढ़ता देख मुजगहन पुलिस उन्हें गंज लेकर पहुंची थी। रात में ही थाने में बड़ी संख्या में बल तैनात किया गया था। रात मे ही सीएसपी टीआई सहित भारी संख्या में पुलिस थाने पहुंची थी। पुलिस ने कहा है कि रात में आसकरण को छुड़ाने थाने में हंगामा करने वालों के खिलाफ भी पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा होगी कड़ी कार्रवाई
इस पूरे मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि थाने में तोड़फोड़ नहीं की गई। पांच आरोपियों में एक के खिलाफ केस नहीं था। इसलिए जाने दिया गया। बाकी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी और सट्टा खिलाने वाले और अवैध रूप से शराब बेचने वालों को भी छोड़ा नहीं जाएगा।

CG लोक सभा चुनाव 2024: प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री के बाद अमित शाह छत्‍तीसगढ़ में संभालेंगे मोर्चा, विपक्ष पर साधेंगे निशाना

CG लोक सभा चुनाव 2024: प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री के बाद अमित शाह छत्‍तीसगढ़ में संभालेंगे मोर्चा, विपक्ष पर साधेंगे निशाना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की जनसभाओं के बाद रविवार 14 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में सभा लेंगे। बस्तर के बाद अब राजनांदगांव साधने के लिए भाजपा ने ताकत झोंक दी है। राजनांदगांव लोकसभा के तहत खैरागढ़ स्थित राजा फतेहसिंह मैदान पर केंद्रीय गृहमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा के साथ ही भाजपा के पक्ष में हुंकार भरेंगे और कार्यकर्ताओं में शाह जोश भरेंगे।

शाह के दौरे के बारे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री योजनाओं, कार्यक्रमों, भाजपा की विचारधारा व रीति-नीति से प्रभावित होकर हजारों की संख्या में कांग्रेस, जनता कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के बड़े दिग्गजों सहित सामाजिक कार्यकताओं ने भाजपा में प्रवेश किया है। लोगों ने इस बात पर भी मुहर लगा दी है कि तीन महीने की अल्प अवधि में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत किए गए अधिकांश वादों को पूरा करके विश्वास अर्जित किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से कार्यकर्ताओं में जोश भरेगा।

जगदलपुर में राहुल गांधी के दौरे के बाद मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस से कई सवाल पूछे हैं। कश्यप ने कहा कि पहली बार आदिवासी राष्ट्रपति चुनने का मौक़ा आया तो कांग्रेसियों ने विरोध करने में जी जान लगा दी थी। जब राज्यसभा भेजने की बारी आई तो सारी सीटों को बेच डाला। प्रदेश के किसी आदिवासी या दलित या पिछड़े वर्ग के नेता को वहां भेजने की जहमत नहीं उठाई गई। अब घड़ियाली आसूँ बहा रहे हैं। मोदी सरकार ने चार लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूबा हुआ पैसा वसूल कर गरीबों को उनका हक दिया है।

भाजपा ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया। आदिवासी बहुलता के कारण और पहला आदिवासी मुख्यमंत्री भी भाजपा ने ही दिया। भाजपा भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा आखिर सैकड़ों राष्ट्रविरोधी बयान देने वाले कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने अपना स्टार प्रचारक बनाकर अपने राजनीतिक चरित्र को बेनकाब कर दिया है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि ”भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह, अफजल हम शर्मिंदा हैं-तेरे कातिल जिंदा हैं” जैसे नारे जिनके नेतृत्व में लगने के आरोप है

और सेना के जवानों पर महिलाओं के साथ बलात्कार करने जैसे निंदनीय आरोप मढ़ने वाले, भारत माता के जयकारे का मजाक उड़ाने वाले , कन्हैया कुमार का कांग्रेस पोषण कर रही है। भगवान श्रीराम ने जिस भारत भूमि को माता कहकर ”जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी” कहकर वंदना की है, उस भारत माता की जयकार का मखौल उड़ाकर जिस कन्हैया कुमार ने भारत राष्ट्र की अस्मिता, स्वाभिमान और गौरव को लहूलुहान करने का धत्कर्म किया, आज उसे छत्तीसगढ़ बुलाकर अपने पक्ष में प्रचार करवा कर कांग्रेस ने यह साबित कर दिया है कि वह न केवल राजनीतिक तौर पर लाचार हो गई है, अपितु राष्ट्रविरोधी ताकतों का हथियार भी बनकर रह गई है।

छत्तीसगढ़ / टुकड़ों में मिली महिला की लाश, बोरे में हाथ-पैर लेकिन धड़ गायब; बालोद में गल गया शव

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में टुकड़ों में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. मामला अमलीडीह गांव का है. एक बोरे में महिला का सिर, हाथ और पैर कटे हुए मिले हैं, जबकि धड़ गायब है. इसके अलावा जिले के ग्राम कुम्हार खान में भी पुलिस ने सड़ी-गली लाश बरामद की है. एक ही दिन में दोनों मामले सामने आए हैं. पुलिस दोनों ही मामलों की जांच में जुट गई है.

टुकड़ों में मिली महिला की लाश
बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमलीडीह में एक महिला का शव टुकड़ों में मिला है. घटना खरखरा कैनाल किनारे गांव की है. एक बोरे में महिला का सिर और कटे हुए हाथ-पैर मिले हैं. वहीं, उसका शरीर गायब है.

पुलिस ने जांच की शुरू
इस मामले में जानकारी देते हुए ASP अशोक कुमार जोशी ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि इस जगह पर मानव अंग जैसा कुछ दिख रहा है. जानकारी मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और बोरा खोला गया. बोरे में एक महिला का सिर और कटे हुए हाथ-पैर मिले हैं. इसके बाद से जांच-पड़ताल शुरू की गई. महिला के शरीर का आधा हिस्सा और कपड़ा गायब ढूंढां जा रहा है.

नहीं हो पा रही शिनाख्त
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने हत्या कर शव के टुकड़े किए और फेंक दिया. अब तक महिला की उम्र कितनी है और वह कहां से है इसका पता नहीं चल पाया है. टीम उसका पता तलाशी करने की कोशिश कर रही है. घटनास्थल से थोड़ी ही दूरी पर कुछ कपड़े बरामद हुए हैं. उसको लेकर भी जांच-पड़ताल की जा रही है.

पूरे मामले की जांच में पुलिस टीम के साथ-साथ क्राइम यूनिट दुर्ग और फॉरेंसिक टीम भी जुटी हुई है.

बालोद में ही मिली एक और लाश
बालोद जिले में ही पुलिस ने एक और लाश बरामद की है. मामला बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र का है. यहां ग्राम कुम्हार खान में राइस मिल के पास एक अज्ञात व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली है. मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 30 से 35 साल के आसपास आंकी जा रही है.

भाजपा का संकल्प पत्र जारी; पार्टी ने महिलाओं, युवाओं किसान और गरीबों से किए ये वादे; पीएम मोदी बोले- देशहित के लिए…..

भाजपा का संकल्प पत्र जारी; पार्टी ने महिलाओं, युवाओं किसान और गरीबों से किए ये वादे; पीएम मोदी बोले- देशहित के लिए…..
………………………UCC जरूरी
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज (14 अप्रैल) भाजपा अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में चुनावी मेनिफेस्टो जारी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गृह मंत्री अमित शाह भाजपा कार्यालय में मौजूद रहे। गरीब युवा किसान एवं आधी आबादी के प्रोत्साहन के लिए काफी कुछ होगा। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है।गरीब, युवा, किसान एवं आधी आबादी के प्रोत्साहन के लिए काफी कुछ होगा। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है, जिसकी थीम 2047 तक विकसित भारत बनाने की ‘मोदी की गारंटी’ पर आधारित हो सकती है। संकल्प पत्र जारी करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हम परिणाम लाने के लिए काम करते हैं। हमारा फोकस निवेश से लेकर नौकरी तक है। फ्री राशन की योजना रहेगी जारी। गरीबों को पोषणयुक्त भोजन मिले, यह सरकार की योजना है। सरकार की कोशिश है कि गरीबों की थाली संतोषयुक्त हो।

पार्टी ने किए ये महत्वपूर्ण वादे
संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा,”मुद्रा लोन की योजना 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया गया। वहीं, 5 लाख तक मुफ्त इलाज जारी रहेगा। आयुष्मान के दायरे में ट्रांसडजेंडर आएंगे। छोटे कस्बों में स्वनिधि योजना का विस्तार होगा। 5 साल में नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ेगी।”

वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का टारगेट का है कि बिजली से कमाई हो सके। 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना सरकार का टारगेट है। प्रधानमंत्री ने फिर दोहराया कि जिन्हें कोई नहीं पूछता है उसे मोदी पूजता है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि गांव में महिलाएं ड्रोन पायलट बनेंगी। पाइप के रास्ते घर-घर गैस पहुंचाए जाएंगे। हमारे लिए दल से बड़ा देश है। वंदे भारत ट्रेन के तीन मॉडल चलेंगे।
अब गरीबों को उनका अधिकार मिल रहा है और गरीबों को लूटने वाले जेल जा रहे हैं. भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, यह मोदी की गारंटी है।

जेपी नड्डा ने मोदी सरकार 2.0 की सफलता का किया जिक्र
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा,”महिला आरक्षण कानून का जिक्र करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, जो 30 सालों में नहीं हुआ नो 3 दिन में हो गया। संसद में महिलाओं को आरक्षण दी गई। कोराना काल के दौरान सरकार मजबूती से लड़ी। हमने आर्टिकल 370 को हटाया। आज आवास योजना के तहत 4 करोड़ पक्के घर बन गए हैं और इस कार्य को आगे भी जारी किया गया है। आज 50 करोड़ जनधन खाते से 55.5 प्रतिशत जनधन खाता महिलाओं के नाम पर सूचीबद्ध हैं।”

बढ़ाए जा सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे
जानकारी के मुताबिक, पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे बढ़ाने की घोषणा भी हो सकती है। अभी किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये दिए जाते हैं। इसी तरह परोक्ष तौर पर किसानों के लिए कुछ अन्य योजनाओं की भी घोषणा की जा सकती है।

सत्ता में आने पर एक ऐसे कानून बनाने का भी वादा किया जा सकता है कि जिसमें ईडी द्वारा जब्त संपत्ति के मामले में निवेशकों को जल्द पैसे वापस करने जैसी बात हो सकती है।

छत्तीसगढ़ / 3 बच्चे जिंदा जले, पड़ोस में गई थी मां, लौटी तो जल रहा था मकान, सुबह मिले मासूमों के अवशेष को बाहर से बंद करके पड़ोस में चली रही पार्टी में चली गई थी माँ 

छत्तीसगढ़ / 3 बच्चे जिंदा जले, पड़ोस में गई थी मां, लौटी तो जल रहा था मकान, सुबह मिले मासूमों के अवशेष को बाहर से बंद करके पड़ोस में चली रही पार्टी में चली गई थी माँ

छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर (Ambikapur) जिले के मैनपाट में दिल झकझोर देने वाला एक घटना हुई है. यहां बरिमा गांव के एक घर में आग लगने से घर में सो  रहे तीन मासूम बच्चों के दर्दनाक मौत हो गई है. सुबह इसकी जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को हुई घटना स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. घटना की जानकारी मिलते हैं मौके पर मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना के पुलिस अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

ऐसे हुई पूरी घटना
जानकारी के मुताबिक़ शनिवार की रात मैनपाट के ग्राम बरिमा में रहने वाले देव प्रसाद मांझी की पत्नी सुधनी मांझी ने अपने बच्चों गुलाबी 8 वर्ष, सुषमा 5 वर्ष व राम प्रसाद 2.5 वर्ष को खाना खिलाया। बच्चों के सो जाने के बाद उन्हें घर के अंदर छोड़कर घर को बाहर से बंद करके पड़ोस में चली रही पार्टी में चली गई. इसी दौरान घर में आग लग गई और घर के अंदर सो रहे तीनों बच्चे आग के लपेट में आ गए. जिससे तीनों की मौत हो गई. जब घर का छप्पर गिरने लगा तो किसी ने देख लिया। सुधनी को इसकी जानकारी दी. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. ग्रामीणों ने भी आग पर काबू पाने और बच्चों को बाहर निकलने की कोशिश की. लेकिन देर हो चुकी थी. घर के अंदर सो रहे तीनों बच्चे जलकर ख़ाक हो गए. आगजनी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है बच्चों के पिता देव प्रसाद पुणे में मजदूरी का काम करता है .

जांच चल रही है
मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने मिडिया मे दिए जानकारी को बताया कि रात करीब 3:30 बजे थाने में सूचना मिली कि ग्राम बरिमा के एक घर में आग लग गई है. मौके पर तत्काल बचाव दल पहुंचा. तो देखा कि आसपास से ग्रामीण आग बुझाने में लगे हुए हैं. पुलिस कर्मियों ने तत्काल किसी तरह से आग को बुझाया, लेकिन घर के अंदर सो रहे तीनों मासूम बच्चों की मौत हो चुकी थी. उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना लगभग रात्रि एक से दो बजे के बीच की है और तकरीबन 3:30 बजे जब आग बहुत ज्यादा बढ़ गई तब इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना थाने में दी. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

महासमुंद / 112 पुलिस वाहन के चालक का स्कूटी चोरी!

डिगेन्द्र साहू ग्राम बेलसोंडा थाना व जिला महासमुन्द का रहने वाला हूं, पुलिस विभाग में डायल 112 वाहन चालक हूं। कि दिनांक 02.04.24 को मेरा बडा भाई राजेन्द्र साहू जो हाई स्कूल के पास फोटो स्टूडियो खोला है अपने दुकान सुबह करीब 09.00 बजे मेरी स्कूटी टीवीएस जुपिटर क्र0 CG 06 GK 1190 को लेकर गया था, रात्रि करीबन 09.30 बजे स्कूटी टीवीएस जुपिटर क्र0 CG 06 GK 1190 से घर आया और घर से लगे हमारे ब्यारे में रखकर स्कूटी को लाक कर चाबी अपने साथ लेकर घर चले गया। सुबह करीब 06.00 बजे मै उठा अपने ब्यारा की ओर गया देखा कि

हमारे घर की तीनो मोटर सायकल रखे थे उसमे एक स्कूटी टीवीएस जुपिटर क्र0 CG 06 GK 1190 नही था, तब मै अपने घर के आस पास पता तलाश किया उसके बाद अपने बडा भाई राजेन्द्र साहू से पूछा तो बताया कि स्कूटी को रात को ब्यारा मे ही रखा था तब मुझे ज्ञात हुआ कि कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। मेरे स्कूटी टीवीएस जुपिटर क्र0 CG 06 GK 1190 जिसका इंजन नं0 EG4LH1274320 चेचिस नं0

MD626EG47H1L83138 पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 20000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। स्कूटी टीवीएस जुपिटर का पता तलाश आसपास कई जगहो किया पता नही चला, मै अपने परिवार से परमार्श तथा अपने गुम हुई स्कूटी का पता तलाश करने के बाद आज दिनांक 13.04.2024 को रिपोर्ट करने आया हूं, रिपोर्ट करता हूं जांच किया जावे। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखी

महासमुंद सांकरा / नौकरी दिलाने के नाम से धोखाधडी जिला बलौदाबाजार के आरोपी राजेश पटेल के खिलाप 420 के तहत एफआईआर दर्ज!

महासमुंद सांकरा / नौकरी दिलाने के नाम से धोखाधडी जिला बलौदाबाजार के आरोपी राजेश पटेल के खिलाप 420 के तहत एफआईआर दर्ज!

सांकरा का निवासी लोकेश सेन के अनुसार बस स्टेण्ड सांकरा में मेरा युवराज सेलुन दुकान है दिनांक 04.12.2023 को ग्राम नगेडा निवासी राजेश पटेल मेरे सेलुन दुकान में आकर मुझे बोला कि मै क्लीक माइक्रोफायनेंस कंपनी में एजेंट के पद पर लगा दुंगा अमानत के रुप में 91000 रुपये आपको जमा करना पडेगा राजेश के कहने पर तीन किस्त में फोन पे के माध्यम से जमा किया जो आज दिनांक तक नही एजेंट का काम दिलाया और नही पैसा वापस किया जिसके खिलाफ कार्यवाही हेतु एक लिखित आवेदन पेश करता हूं । आवेदन नकल जैल है-प्रति थाना प्रभारी महोदय थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 विषय क्लीक माइक्रोफायनेंस कंपनी में एजेंट के पद पर लगाने के नाम पर पैसा लेकर ठगी करने के संबंध में।

महोदय सनम्र निवेदन है कि मै लोकेश सेन पिता पुरंधर सेन उम्र 28 साल साकिन सांकरा का निवासी हूं सांकरा के बस स्टेण्ड के पास सेलुन दुकान चलाता हूं । जो कि नगेडा निवासी राजेश पटेल पिता अमृत पटेल साकिन नगेडा थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार का दिनांक 04.12.2023 को मेरे सेलुन दुकान में आकर मुझे बोला कि मै आपको क्लीक माइक्रोफायनेंस कंपनी में एजेंट के पद पर नौकरी लगवा दुंगा कहकर उसके लिए आपको अमानत के तौर पर नगद 21000 रुपये वर्तमान में मेरे पास जमा करना पडेगा राजेश पटैल के कहने पर मै उसके फोन पे मोबाईल नंबर 7772984193 के माध्यम से राजेश पटेल की पत्नि मेमबाई पटेल के खाता नंबर 77090030050 पर फोन पे के माध्यम से 21000 रुपये दिनांक 04.12.2023 को मै जमा कर दिया पैसा जमा करने के बाद राजेश पटेल अपने मोबाईल नंबर 7772984193 से मेरे मोबाईल नंबर 6260921877 से लगातार मुझसे बात करता था और मुझे बोलता था कि अभी आईडी नही तैयार हुआ है जिस दिन से तैयार हो जायेगा उस दिन से आपका एजेंट के पद पर नियुक्ति हो जाएगी दिनांक 20.12.2023 को मै उसके घर ग्राम नगेडा गया जहां राजेश पटेल अपने घर में मुझे मिला जो मुझे फिर से बोला कि अभी आपको 70000 रुपये और जमा करना पडेगा मुझे एक सादे

 

रजिस्ट्रर में लिखकर स्कीम के संबंध में मुझे लिखकर बताया और उक्त् रजिस्ट्रर में अपना हस्ताक्षर किया और बोला कि आपके द्वारा 70000 रुपये जमा करने के बाद दुसरे दिन आपको 70000 रुपये मुल व 5000 रुपये कंपनी की तरफ से प्रोत्साहन राशि कुल 75000 रुपये आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगा कहने पर दिनांक 20.12.2023 को मै 35000 रुपये मोबाईल नंबर 7772984193 के माध्यम से राजेश पटेल की पत्नि मेमबाई पटेल के खाता नंबर 77090030050 पर फोन पे के माध्यम से जमा किया दिनांक 21.12.2023 को पुन: 35000 रुपये फिर से उसी मोबाईल नंबर व खाता नंबर पर जमा किया इस तरह मेरे द्वारा कुल रकम 91000 रुपये राजेश पटेल को दिया हूं । और राजेश पटेल मुझे बोला कि सप्ताह में दो तीन दिन कंपनी के पैसा वसुलने का काम करना पडेगा कंपनी की तरफ से आपको प्रतिमाह 12630 रुपये वेतन के तौर पर मिलेगा मेरे द्वारा 70000 रुपये जमा करने के बाद राजेश पटैल द्वारा बोला गया था कि दुसरे दिन आपके खाते में 75000 रुपये आ जाएगा दिनांक 22.12.203 को मेरे खाते में पैसा वापस नही आया तब मै अपने पिता पुरंधर सेन के साथ राजेश पटेल के घर ग्राम नगेडा गये जहां

 

राजेश पटेल अपने घर पर मिला जिससे मै बोला कि आप बोले थे कि मै दुसरे दिन आपके खाते मे पैसा आ जाएगा बोले थे जो अभी तक मेरे खाते में पैसा नही आया है तब राजेश पटेल मुझे बोला कि अभी बैंक से पैसा निकाल कर आपका पैसा वापस कर देता हूं घर से भाग थोडी न जा रहा हूं बोला जो मुझे पैसा वापस नही दिया राजेश पटैल दिनांक 22.12.2023 से पैसा वापस करने में आना कानी कर रहा है राजेश पटेल एजेंट के पद पर लगाने के नाम पर मुझसे 91000 रुपया लिया है जो आज दिनांक तक एजेंट के पद पर नियुक्ति नही कराया है और मेरे साथ धोखाधडी किया है जिसके खिलाफ एक लिखित आवेदन पेश करता हूं कार्यवाही चाहता हूं । मामले मे सांकरा थाने मे आरोपी राजेश पटेल के खिलाप एफआईआर दर्ज कर विवेचना मे लिया है!

छत्तीसगढ़ / ट्रैक्टर रैली का आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया!

 

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार कलेक्टर के एल चौहान की अभिनव विचार ने जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा दिया कलेक्टर की पहल पर प्रशासन द्वारा मतदान के प्रति किसानों ग्रामीणों को जागरूक करने टेक्टर रैली का आयोजन किया गया था जिस पर आज जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया और उनकी टीम द्वारा कलेक्टर के एल चौहान को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

जिले मे आने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत 10 अप्रैल को कलेक्टर के एल चौहान के नेतृत्व में टेक्टर रैली का  आयोजन किया जिसमें 51 टेक्टर के साथ किसानों, ग्रामीणों स्काउट गाईड छात्र, सहित अधिकारियों ने भाग लिया और इसका नेतृत्व स्वयं कलेक्टर ने किया और 25 किमी टेक्टर चलाकर ग्रामीणों को मतदान करने जागरूक किया ।

मतदाता जागरूकता अभियान में आज विहान समुह की महिलाओं ने भाग लिया और अपने हाथों में मेंहदी लगाकर जागरूकता लाने प्रयास किया। वही इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी को छत्तीसगढ़ी बोली में मतदान करने और दुसरो को भी मतदान करवाने की शपथ दिलाई।

कलेक्टर के एल चौहान ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किये जाने पर समिति के सदस्यों सहित समस्त जिले वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि यह पुरूस्कार किसानों टेक्टर मालिकों एवं अधिकारियों के सहयोग से मिला है जिन्होंने जागरूकता अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की अधिकृत सदस्य सोनल शर्मा ने बताया कि टेक्टर रैली अपनी तरह का पहला आयोजन था जिसमें 51 टेक्टर मालिकों किसानों ने भाग लिया और स्वयं कलेक्टर ने 25 किमी टेक्टर चलाकर मतदान के प्रति जागरूकता लाने का काम किया जिसपर आज जिले के कलेक्टर को सम्मान दिया गया है। मै सभी को बधाई शुभकामनाएं देती हूँ।

पिथौरा / नाकाबंदी कर ढाबा संचालक से 100 पौवा देशी प्लेन और गोवा शराब सहित 01 मोटर सायकल जप्त

शराब के अवैध परिवहन पर आबकारी विभाग पिथौरा जिला-महासमुंद की कार्रवाईपिथौरा / नाकाबंदी कर ढाबा संचालक से 100 पौवा देशी प्लेन और गोवा शराब सहित 01 मोटर सायकल जप्त लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर महासमुंद प्रभात मलिक के निर्देश पर आबकारी विभाग की सघन जाँच एवं तलाशी कार्रवाई जारी

दिनांक 12/04/2024 को मुखबिर सूचना के आधार पर आबकारी टीम पिथौरा द्वारा पिथौरा-पलसापाली रोड पर नाका लगा कर तलाशी लिये जाने पर आरोपी_धीरज कुमार गिरी उम्र_ 25 वर्ष, साकिन_गिरीढाबा, जामपाली
के वाहन में रखे बोरी से 80 पाव देशी प्लेन शराब और 20 पाव गोवा शराब, कुल 100 पाव कुल मात्रा _18 लीटर क़ीमत_9800/-

 

बरामद होने पर उक्त मदिरा तथा एक बिना नम्बर वाली मोटर सायकल CD Deluxe कीमत =40000 रु कुल कीमत _49800/- को कब्जे आबकारी लिया गया तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) (क ) 34(2) , 59-क आब. एक्ट के तहत गैर जमानती प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त सम्पूर्ण कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज के नेतृत्व में की गयी जिसमें नगर सैनिक बाल कृष्ण प्रधान, प्रदीप प्रधान तथा वाहन चालक संतू का विशेष योगदान रहा।

महासमुंद / कलेक्टर ,डीएफओ जिला अधिकारियों सहित हजारो लोगो ने 2 किमी पैदल चलकर दिया मतदान का संदेश देखें फोटो!

महासमुंद 13 अप्रैल 2024/ जिले में अनिवार्य मतदान को लेकर आज कलेक्टर श्री प्रभात मलिक, वनमंडल अधिकारी श्री पंकज राजपूत सहित जिला अधिकारी और कर्मचारियों ने वॉकथान में भाग लेकर लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलते हुए मतदाता जागरूकता के लिए संदेश दिया। इस दौरान महासमुंद के मिनी स्टेडियम में सभी एकत्रित हुए और कलेक्टर द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने कहा कि जिले में मतदान की प्रति उत्साह को देखते हुए इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। यहां लोग मतदान के प्रति जागरूक हैं। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक वोट की कीमत पहचानी होगी तभी

लोकतंत्र स्वस्थ और समृद्ध रहेगा ।आज यहां मिनी स्टेडियम में हजारों लोगों ने शपथ ली और संकल्प पत्र भरे हैं इसका सकारात्मक प्रभाव मतदान के दौरान आवश्यक दिखेगा। उन्होंने जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना की और जिले वासियों से अनिवार्य मतदान के लिए अपील भी की

वनमंडल अधिकारी श्री पंकज राजपूत ने कहा कि कहा की महासमुंद के लोग हमेशा से ही जागरूकता का परिचय देते हैं, आज फिर जागरुक होकर मतदान करने की आवश्यकता है। हमें पिछले मतदान के रिकॉर्ड को ध्वस्त करना है ।उन्होंने आज के इस आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात वॉक थान का आयोजन किया गया। कलेक्टर, वन मंडल अधिकारी सहित जिलाधिकारी और अलग-अलग विभागों के अधिकारी

कर्मचारियों ने मिनी स्टेडियम से कॉलेज रोड होते हुए बरोंडा चौक, सातबहनिया चौक, गांधी चौक ,नेहरू चौक होते हुए वापस मिनी स्टेडियम पहुंचे, जहां पुनः मतदान की शपथ ली गई। इस दौरान महिला बाल विकास, नगर पालिका, महाविद्यालय आईटीआई ,बी एड त,

 

महिला समूह ,समाज कल्याण आदि विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। वाकथान को दिव्यांग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्वीप सहायक नोडल श्री रेखराज शर्मा, समाज कल्याण के उपसंचालक संगीता सिंह, प्राचार्य डा अनुसूया अग्रवाल सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे।