सांकरा थाना : ग्राम भजपुरी में एक व्यक्ति अपने घर में 03 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ाया

सांकरा थाना : ग्राम भजपुरी में एक व्यक्ति अपने घर में 03 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ाया
थाना सांकरा में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 12.04.2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 603 आरक्षक 44 के ग्राम भ्रमण जुर्म जरायम पतासाजी पर बिजेमाल की ओर रवाना हुआ था कि जरिये मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम भजपुरी में एक व्यक्ति अपने घर के सामने में अवैध महुआ शराब ब्रिकी करने वास्ते रखा है

कि सूचना पर दो गवाहों को नोटिस दिया जो जाने को तैयार होने पर हमराह साथ लेकर ग्राम भजपुरी आरोपी के घर के सामने में घेराबंदी कर शराब रेड कार्यवाही किया जिससे आरोपी से एक 05 लीटर वाली पीले रंग की प्लास्टिक जरकीन में भरा 03 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमत 600 रूपये बरामद किया गया

तथा आरोपी को नाम पता पुछने पर अपना नाम जुगेश्वर भोई पिता जगतराम भोई उम्र 50 साल साकिन भजपुरी थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया आरोपी को शराब रखने बेचने के संबंध में धारा 91 जाफौ का नोटिस दिया गया जो शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताकर लिखित में दिया

उक्त अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब को गवाहों के समक्ष मौके पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) (क) आबकारी एक्ट का अपराध पाये जाने से आरोपी को दिनांक 12.04.2024 के 19/05 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । बाद वापस थाना आकर बिना नंबरी नालसी पर से नंबरी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

महासमुंद / उड़नदस्ता टीम की गाड़ी आग के हवाले की खबर सरायपाली क्षेत्र के सर्चिंग मे गए थे टीम?

महासमुंद / उड़नदस्ता टीम की गाड़ी आग के हवाले की खबर सरायपाली क्षेत्र के सर्चिंग मे गए थे टीम?
महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र मे उड़न दस्ता के टीम के वाहन मे आग लगने की खबर है
सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि टीम परसापाली में अवैध दारू की सूचना पर गई हुई थी,जंगल में दारू होने की बात सामने आने से टीम गाड़ी को छोड़कर जंगल तरफ गई हुई थी,जब वापस आए तो अज्ञात लोगों ने गाड़ी में आग लगा दिए थे। अभी मौके पर एसडीएम तहसीलदार और पुलिस पहुच गई है। पूरा मामला अभी सामने नहीं आया है!

महासमुंद : ग्राम धनसुली में दो व्यक्ति 19 लीटर देशी महूआ शराब के साथ हुई गिरफ्तारी 

महासमुंद : ग्राम धनसुली में दो व्यक्ति 19 लीटर देशी महूआ शराब के साथ हुई गिरफ्तारी
थाना महासमुंद में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 12.04.24 को हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 412 के मय शासकीय वाहन क्रमांक CG 03 A 0178 चालक आरक्षक क्रमांक 841 जुआ एवं शराब रेड कार्यवाही पर महासमुंद शहर, लभराखुर्द, मोंगरा, धनसुली की ओर रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर के सूचना पर

ग्राम धनसुली में दो व्यक्ति 01सीताराम घृतलहरे पिता स्व रामसिंग घृतलहरे उम्र 45 साल साकिन धनसुनी थाना व जिला महासमुंद, 02 हरिशचंद घृतलहरे पिता सीताराम घृतलहरे उम्र 22 साल साकिन धनसुली थाना व जिला महासमुंद के पास से एक नीला रंग के 25 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन के अंदर 19 लीटर देशी महूआ शराब भरी हुई कीमती 3800/- रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया

जप्त शराब को मौके पर सीलबंद किया गया। अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गवाहों के समक्ष दिनांक 12.04.24 के 12.40, 12.50 बजे गिरफ्तार किया गया मामला अजमानतीय होने से गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया गया।

BJP Menifesto: भाजपा के घोषणा पत्र पर CM विष्‍णुदेव साय का बयान, जानिए क्या कहा उन्होंने

BJP Menifesto: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना संकल्‍प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा के संकल्‍प पत्र पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम साय ने कहा, भाजपा का संकल्‍प भारतीय लोकतांत्रिक के भरोसे, विश्‍वास बहाली के साथ भारत के भविष्‍य का सुनहरा रोडमैप है। हमारा यह संकल्‍प पत्र संविधान की तरह पवित्र है।

2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने संकल्‍प जारी किया था जो पार्टी का विजन डाक्‍यूमेंट था। जिस पर लोगों को सहज विश्‍वास नहीं होता था कि ये संकल्‍प पत्र में जो है वो कभी पूरा भी हो सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों लोकसभा चुनाव में संकल्‍प पत्र में देश की जनता से किए वादे को अक्षरश: क्रियान्वित किया। पिछले 10 वर्षों में देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। 2024 के संकल्‍प पत्र में 70 साल की उम्र से ऊपर के किसी भी वर्ग के बुजुर्गों को आयुष्‍मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये की मुफ्त इलाज की सुविधा होगी। प्रधानमंत्री आवास के तहत तीन करोड़ लोगों को मकान, 2029 तक गरीबों को मुफ्त राशन दिया जाएगा।

 

महासमुंद / किन गुणों की वजह से इन पेड़ों पर वन माफिया की नजर, छत्तीसगढ़ सरायपाली ओडिशा सीमा तेजी से सिमट रहा जंगल क्यों लगातार हो रहा है इस प्रजाती के पेड़ो का परिवहन इस बार फिर ट्रक सहित आरोपियों के खिलाप बड़ी कार्यवाही!

महासमुंद / किन गुणों की वजह से इन पेड़ों पर वन माफिया की नजर, छत्तीसगढ़ सरायपाली ओडिशा सीमा तेजी से सिमट रहा जंगल क्यों लगातार हो रहा है इस प्रजाती के पेड़ो का परिवहन इस बार फिर ट्रक सहित आरोपियों के खिलाप बड़ी कार्यवाही!

 

। इन्हीं में खैर का नाम भी शामिल है। इस पेड़ का इस्तेमाल औषधि बनाने से लेकर पान और पान मसाला में इस्तेमाल होने वाले कत्था, चमड़ा उद्योग में इसे चमकाने के लिए किया जाता है। प्रोटीन की अधिकता के कारण ऊंट और बकरी के चारे के लिए इसकी पत्तियों की काफी मांग है। चारकोल बनाने में भी इस लकड़ी का उपयोग होता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल डायरिया, पाइल्स जैसे रोग ठीक करने में होता है। मांग अधिक होने की वजह से खैर के पेड़ों को अवैध रूप से जंगल से काटा जाता है।

देशभर से आए दिन खैर की लकड़ी तस्करी की खबरें आती रहती हैं। औषधीय गुण, कत्था बनाने और चमड़ा उद्योग में उपयोगिता के लिए मांग तेज होने की वजह से खैर की प्रजाति पर संकट आ गया है । मांग अधिक होने की वजह से वन तस्कर बेहताशा इस पेड़ को काटते हैं। बाजार में लकड़ी की कीमत 5000 से 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक है। इस तरह एक वयस्क पेड़ से 5 से 7 लाख रुपए तक का फायदा हो जाता

 

छत्तीसगढ़ ओडिशा सीमा से तस्करों द्वारा अवैध रूप से खैर प्रजाति की लकड़ी की तस्करी लगातार की जा रही है! एक बार फिर से पुलिस विभाग और वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में लाखों रुपये कीमत की खैर लकड़ी जप्त की गई है! विभाग की मुस्तैदी से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है!

वनमंडलाधिकारी पंकज राजपुत के निर्देशन में उप वनमंडलाधिकारी अनिल भास्करन के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी सरायपाली प्रत्युष टाण्डेय के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र सरायपाली के कर्मचारियों का टीम गठित कर मुखबीर की सूचना के आधार पर दिनांक 10.04.2024 को एक ट्रक 12 चक्का वाहन में अवैध रूप से खैर लकड़ी सागरपाली से सरसीवां की और जा रही है! सूचना के आधर पर, मौके में पहुंचने पर पुलिस विभाग द्वारा मुखबीर द्वारा बताये गये ट्रक का पिछा करते हुए मेन रोड़, ग्राम माधोपाली (लम्बर) बजरंगबली मंदिर नाका, सरसीवा रोड़ के पास उक्त ट्रक को हमराह स्टाफ के द्वारा रोककर ट्रक क्रमांक सी.जी. 06 जी.वाय. 1454 के चालक को रोका और पूछ ताझ किया गया!

उक्त व्यक्ती से नाम पूछने पर अपना नाम मकरध्वज भोई, पिता बनमाली भोई, उम्र 40 वर्ष साकिन जाडामुडा, थाना बसना, जिला महासमुन्द छ.ग. का रहने वाला बताया, एवं ट्रक में क्या लोड है पूछने पर गोल मोल जवाब देने लगा। गंभिरता से पुछने पर अवैध खैर लकड़ी को बसना से जांजगीर चापा ले जाना बताया। उक्त ट्रक की पुलिस एवं वन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से तलाशी करने पर भारी मात्रा में खैर लकड़ी पाया गया।

ट्रक वाहन को खैर लकड़ी मय वजन करवा कर थाना सरायपाली लाया गया एवं रात 7:15 बजे वन विभाग को सुपुर्द किया गया।

उक्त कार्यवाही में खैर प्रजाति के लट्ठा 1073 नग 11.360 घ.मी. एवं एक 12 चक्का ट्रक वहान कमांक सी.जी. 06 जी. वाय. 1454 खैर लठ्ठा मय जप्त की गई, जिसका पी.ओ.आर. नं. 19920/09 दिनांक 10.04.2024 जारी की गई है। जप्त वनोपज की कीमत 1.25 लाख है, आरोपी से पुछताछ कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा धारा 41, 42 के साथ धारा 76, छ.ग. अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 की धारा 03, 04, 05, 14 एवं धारा 22 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, थाना सरायपाली एवं स्टाफ तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी सरायपाली प्रत्युष टाण्डेय, स.प.अ. सिंघोडा संतोष कुमार पैकरा, स.प.अ. सरायपाली योगेश्वर निषाद, स.प.अ. बलौदा रविलाल निर्मालकर, स.प.अ. पालीडीह योगेश्वर कर एवं सरायपाली परिक्षेत्र के समस्त वनरक्षक और सुरक्षा श्रमिकों का सहयोग रहा।

महासमुंद : ग्राम बेलसोंडा में अपने घर से लगे ब्यारे में रखी स्कूटी की चोरी!अज्ञात चोर पर मामला दर्ज

महासमुंद : ग्राम बेलसोंडा में अपने घर से लगे ब्यारे में रखी स्कूटी की चोरी!अज्ञात चोर पर मामला दर्ज
मैं डिगेन्द्र साहू ग्राम बेलसोंडा थाना व जिला महासमुन्द का रहने वाला हूं, पुलिस विभाग में डायल 112 वाहन चालक हूं। कि दिनांक 02.04.24 को मेरा बडा भाई राजेन्द्र साहू जो हाई स्कूल के पास फोटो स्टूडियो खोला है अपने दुकान सुबह करीब 09.00 बजे मेरी स्कूटी टीवीएस जुपिटर क्र0 CG 06 GK 1190 को लेकर गया था,

रात्रि करीबन 09.30 बजे स्कूटी टीवीएस जुपिटर क्र0 CG 06 GK 1190 से घर आया और घर से लगे हमारे ब्यारे में रखकर स्कूटी को लाक कर चाबी अपने साथ लेकर घर चले गया। सुबह करीब 06.00 बजे मै उठा अपने ब्यारा की ओर गया देखा कि हमारे घर की तीनो मोटर सायकल रखे थे उसमे एक स्कूटी टीवीएस जुपिटर क्र0 CG 06 GK 1190 नही था,

तब मै अपने घर के आस पास पता तलाश किया उसके बाद अपने बडा भाई राजेन्द्र साहू से पूछा तो बताया कि स्कूटी को रात को ब्यारा मे ही रखा था तब मुझे ज्ञात हुआ कि कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। मेरे स्कूटी टीवीएस जुपिटर क्र0 CG 06 GK 1190 जिसका इंजन नं0 EG4LH1274320 चेचिस नं0 MD626EG47H1L83138 पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 20000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है।

स्कूटी टीवीएस जुपिटर का पता तलाश आसपास कई जगहो किया पता नही चला, मै अपने परिवार से परमार्श तथा अपने गुम हुई स्कूटी का पता करने के बाद दिनांक 13.04.2024 को रिपोर्ट करने आया हूं, रिपोर्ट करता हूं जांच किया जावे। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखी गई है । थाना में धारा 379-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

बसना थाना : शराब रेड कार्यवाही में फोकट पारा बसना, कुडेकेल और तोषगांव से कुल 11लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ आरोपी पकड़ाया! हुई कार्यवाही

बसना थाना : शराब रेड कार्यवाही में फोकट पारा बसना, कुडेकेल और तोषगांव से कुल 11लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ आरोपी पकड़ाया! हुई कार्यवाही

(1)थाना बसना में मप्रआर के अनुसार दिनांक 12/04/2024 को जुर्म जरायम पतासाजी व शराब रेड कार्यवाही पर टाऊन/देहात रवाना हुई थी कि जरिये मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुडेकेल में आरोपी के घर के सामने से आरोपी नंद कुमार रात्रे पिता धनउ रात्रे उम्र 60 साल साकिन कुडेकेल, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0के कब्जे से एक सफेद पांच लीटर वाली सफेद जरकीन में भरी 04 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द मौके पर देहाती नालसी पर अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर वापस स्टेशन आकर असल अपराध पंजीबद्ध किया जाता है।

(2)थाना बसना में मप्रआर के पद पर पदस्थ हूं आज दिनांक 12/04/2024 को जुर्म जरायम पतासाजी व शराब रेड कार्यवाही पर टाऊन/देहात रवाना हुई थी कि जरिये मुखबिर की सूचना पर तोषगांव से बेलडीहपठार जाने का मोड ग्राम तोषगांव में आरोपी चक्रधर अजगल्ले पिता संतराम अजगल्ले उम्र 36 साल साकिन तोषगांव, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 के कब्जे से एक सफेद कलर के प्लास्टिक थैला के अंदर रखे एक 5 लीटर वाली सफेद जरकीन में भरी 03 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 600 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द मौके पर देहाती नालसी पर अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर वापस स्टेशन आकर असल अपराध पंजीबद्ध किया जाता है।

(3) थाना बसना में सउनि के पद पर पदस्थ हूं आज दिनांक 12/04/2024 को हमराह स्टाफ आर. 599,685 म आर 444 के जुर्म जरायम पतासाजी व अवैध शराब रेड कार्यवाही पर मय विवेचना कीट के शासकिय अधिग्रहित वाहन में टाऊन रवाना हुआ था कि, मुखबिर सूचना पर विजय निषाद पिता स्व नकुश निषाद उम्र 32 साल साकिन वार्ड नं 11 फोकट पारा बसना द्वारा अपने कब्जे में रखे एक सफेद कलर के पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में 04 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये को पेश करने पर जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया उक्त शराब को सीलबंद किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 12/04/2024 के 17-30 बजे गिर0 किया गया। मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। बाद हमराह स्टाफ वाहन मय जप्त शराब को लेकर वापस थाना आया थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

छत्तीसगढ़ में 15 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम; कई जिलों में आज पड़ेंगी बौछारें

 

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 15 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 15 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। समुद्र से नमी हवाओं का आगमन जारी है। इससे कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना जताई है। साथ ही 15 अप्रैल से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। नमी हवाओं के आगमन होने से अभी वातावरण ठंडा है। आज रायपुर समेत कई इलाकों में बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि नमी हवाओं की वजह से मौसम कुछ दिनों ठंडा रहेगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका दक्षिण राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण झारखण्ड होते हुए उत्तरी ओडिशा तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। साथ ही कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं हल्की धूप निकली हुई है। साथ ही बारिश के आसार हैं।

प्रदेश में शनिवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान में 17.2 डिग्री सेल्सियस डूमरबहार में दर्ज किया गया है। वहीं रविवार को रायपुर में हल्की बादल छाए हुए हैं। साथ ही यहां बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बागबाहरा : बग्गा राईस मिल के पास कल्याणपुर जाने का रास्ता में एक व्यक्ति 04 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ पकड़ाया

बागबाहरा : बग्गा राईस मिल के पास कल्याणपुर जाने का रास्ता में एक व्यक्ति 04 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ पकड़ाया
थाना बागबाहरा में प्र.आर. के अनुसार दिनांक 13/04/2024 को थाना में उपस्थित था कि जरिये मुखबिर फोन से सूचना मिला कि बग्गा राईस मिल के बाजू, कल्याणपुर के पास एक व्यक्ति अपने कब्जे में अवैध शराब लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना प्राप्त होने पर सूचना से थाना प्रभारी महोदय को अवगत कराकर सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ आरक्षक 333 के मय विवेचना कीट स्वयं के मोटर सायकल से रवाना हुये।

नेत्रहीन विद्यालय के पास मिले गवाह मनोज ठाकुर एवं कमलेश ठाकुर को रोककर मु्खबिर सूचना से अवगत कराकर धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो शराब रेड कार्यवाही में सहयोग करने सहमति देने पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के बग्गा राईस मिल के पास कल्याणपुर जाने का रास्ता में एक व्यक्ति जो अपने कब्जे में एक पीले रंग की 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन लेकर खडा था जिसे घेराबंदी कर पकडकर नाम पता पुछने पर अपना नाम रमेश ठाकुर पिता बाबूलाल ठाकुर उम्र 40 वर्ष साकिन कल्याणपुर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का निवासी होना बताया

जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराकर स्वयं का एवं पुलिस स्टाफ का व गवाहो तथा मोटर सायकल का तलाशी देकर पंचनामा तैयार किया गया बाद संदेही कि तलाशी लेने के संबंध में सहमति लेकर संदेही एवं उसके पास रखे एक पीले रंग के 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन को चेक किया जरीकेन में लगभग 04 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब भरी हुई रखें मिला। जिसे बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया।

आरोपी को शराब रखने के संबंध में कागजात पेश करने हेतु धारा 91 जा.फौ. का नोटिस तामिल किया गया जो नोटिस में उक्त शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लायसेंस नही होना लिखित में दिया एवं आरोपी रमेश ठाकुर के कब्जे से एक पीले रंग की 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी करीबन 04 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 800रूपये को समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर मौके पर सीलबंद किया गया।

आरोपी का यह कृत्य धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को दिनांक 13/04/2024 के 11:30 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। मौके पर आरोपी के विरूद्ध बिना नम्बरी देहाती नालसी कायम कर विवेचना में लिया गया।

बसना / ओड़िसा से आ रहा स्कूटी चालक को घेरा बंदी कर पकड़ा गया कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है!

 

 

महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने एवं परिवहन करने वाले के उपर जिले में चलाया जा रहा है अभियान।एक्टिवा स्कूटी वाहन से 20 लीटर देशी महुआ शराब परिवहन करते हुये एक व्यक्ति गिरफ्तार

दिनांक 13/04/2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि उडिसा की ओर से एक एक्टिवा स्कूटी वाहन क्रमांक CG06GY2943 से अवैध रूप से एक व्यक्ति हाथ भट्ठी महुआ शराब परिवहन कर ला रहा है कि सूचना पर से मय गवाहान बताये गये जगह पर रवाना होकर घेराबंदी कर एक्टिवा स्कूटी वाहन क्रमांक CG06GY2943 को रोकर पूछताछ कर उनका नाम पता पूछने पर उन्होने ने अपना नाम राजू राम डडसेना पिता लंबोदर डडसेना उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11

अरेकेल, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का होना बताय तथा तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक प्लास्टिक बेारी के अंदर सफेद झिल्ली के अंदर करीबन 20 लीटर महुआ शराब कीमती 4000 रूपये को बिक्री हेतु परिवहन करना बताने से विधिवत गवाहो के समक्ष बरामद कर जप्त कर सीलबंद किया गया । आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को गिर0 कर ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम
राजू राम डडसेना पिता लंबोदर डडसेना उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 अरेकेल, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0
एव
जप्त संपत्ती
01 एक प्लास्टिक बोरी के अंदर सफेद झिल्ली में भरी हुई करीबन 20 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 4000 रूपये एवं
02 एक सफेद कलर के एक्टिवा स्कूटी वाहन क्रमांक CG06GY2943 कीमती 70,000 रूपये
कुल जुमला कीमती 74,000 रूपये।
संपूर्ण कार्यवाही थाना बसना पुलिस द्वारा किया गया है।