( छत्तीसगढ़ बसना ) घोषणा पत्र पर राय क्या काँग्रेस से ज्यादा समर्थन मूल्य में धान खरीदी करेगी बीजेपी और प्रति एकड़ कितने मात्रा में खरीदी की बात और क्या है खास जानें पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल का बसना प्रवास, समाज प्रमुखों एवं व्यापारियों की क्या है राय ?

( छत्तीसगढ़ बसना ) घोषणा पत्र पर राय क्या काँग्रेस से ज्यादा समर्थन मूल्य में धान खरीदी करेगी बीजेपी और प्रति एकड़ कितने मात्रा में खरीदी की बात और क्या है खास जानें पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल का बसना प्रवास, समाज प्रमुखों एवं व्यापारियों की क्या है राय ?

महासमुंद बसना से हेमन्त वैष्णव
9131614309

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में दोनों प्रमुख दलों के कद्दावर नेता छत्तीसगढ़ के क्षेत्रो में लगातार जनसम्पर्क कर रहे है फिलहाल अभी छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पीएम आवास योजना पेंशन नल जल योजना ये मुद्दे है लेकिन छत्तीसगढ़ जो ज्यादा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करेगी उसी का सरकार बनते दिखाई दे रहा है फिलहाल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी और 2800 रु समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की बात सामने आ रहा है लेकिन बीजेपी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीजेपी के घोषणा पत्र भी कांग्रेस का 19 तो हमारा 20 , 21 होगा

 

फिलहाल पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल 9 अगस्त को महासमुंद बसना पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापारी वर्ग एवं समाज प्रमुखों से मिलकर घोषणा पत्र की राय ली उन्होंने कहा की सभी की राय से इस बार भारतीय जनता पार्टी अपनी घोषणा पत्र तैयार करेगी अमर अग्रवाल के साथ बसना विधानसभा के भाजपा नेता कार्यकर्ता बसना के अनेकों जगह पर व्यापारी वर्ग से मुलाकात कर घोषणा पत्र की राय सुनी

 

व अग्रसेन भवन बसना में समाज प्रमुखों से मुलाकात कर घोषणा पत्र के बारे में राय जाना जिसमें लोगों ने अपनी राय बताते हुए कहा की धन कुंट ल ₹3000 में खरीदा जाए बिजली भी माफ किया जाए गर्मी का धान खरीदी समर्थन मूल्य पर किया जाए एक एकड़ में 25 कुंटल की धान खरीदी की जाए किसानों का कर्ज माफ किया जाए 0% ब्याज में माध्यम श्रेणी के बिजनेस वालों को 5:00 रात तक का फाइनेंस किया जाए

 

पिछले बचे हुए 2 वर्ष का बोनस दिया जाए प्रति राशन कार्ड गरीबी रेखा वालों को 50 केजी चावल मिले निराश्रित वृद्धा पेंशन वालों को 1200 से मिलना चाहिए प्रत्येक गांव में नल जल की व्यवस्था नलकूप वालों का 5hp तक की छूट एवं तुरंत परमानेंट कनेक्शन होना चाहिए गरीबी रेखा वालों का मकान टैक्स माफ होना चाहिए इत्यादि विषयों पर लोगों ने अपनी राय अमर अग्रवाल जी को दी इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश सदस्य डॉक्टर उनके अग्रवाल भाजपा जिला अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी प्रदीप दास राजन अभिमन्यु जायसवाल मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल रमेश अग्रवाल जितेंद्र त्रिपाठी नवीन साव,व्यापारी वर्ग,समाज प्रमुखों सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ -/ नौकरी चलाने किराए में रखा टीचर  हेडमास्टर का भारी सैलरी सूत्रों की माने तो यह सिलसिला पिछले 1 सालों से चल रहा था शिक्षा विभाग के अधिकारी कुम्भकर्णी निद्रा में सरायपाली एसडीएम ने खोला पोल ?

छत्तीसगढ़ -/ नौकरी चलाने किराए में रखा टीचर  हेडमास्टर का भारी सैलरी सूत्रों की माने तो यह सिलसिला पिछले 1 सालों से चल रहा था शिक्षा विभाग के अधिकारी कुम्भकर्णी निद्रा में सरायपाली एसडीएम ने खोला पोल ?

महासमुंद सरायपाली से हेमन्त वैष्णव
9131614309

आपने संविदा पर नौकरी और मकान को किराए पर देने के बारे में सुना होगा। लेकिन छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले के सरायपाली शिक्षा विभाग अंतर्गत लिमगांव सरकारी प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर ने अपनी नौकरी चलाने के लिए एक व्यक्ति को किराए पर पढ़ाने के लिए रख लिया। बताया जा रहा है कि टीचर ने कथित तौर पर कक्षाएं संचालित करने के लिए 6500 रुपए की महीने की नौकरी पर रखा था सूत्रों का कहना है कि यह खेल पिछले एक सालों से चल रहा था सोसल मीडिया में लोगो ने लिखा है कि बसना सरायपाली के कई छात्रावास और स्कूलो में कई ऐसे और मामले सामने आएंगे अगर उच्च स्तरीय जांच हो तो ।

दरअसल अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली हेमंत रमेश नंदनवार द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला, उच्च प्राथमिक शाला एवं हाईस्कूल लिमगांव का दोपहर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण, दौरान शासकीय उच्च प्राथमिक शाला लिमगांव मे पदस्थ उच्च वर्ग शिक्षक श्री धनीराम चौधरी (प्रभारी प्रधान पाठक) लम्बे समय से अनुपस्थित पाये गये। जिसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि हेडमास्टर श्री धनीराम चौधरी अपने स्थान पर ग्राम छिदपाली के जितेन्द्र साहू को पढ़ाने के लिए 1 सितम्बर 2022 से रखा है जिसे वे 6500 रुपये प्रतिमाह भुगतान करता है। निरीक्षण में पाया गया कि शाला मे पदस्थ कुल 05 शिक्षक है जिसमे मौके पर 2 शिक्षक उपस्थित पाये गये। शाला की दर्ज संख्या 48 है जिसमे 31 विद्यार्थी उपस्थित पाये गये। निरीक्षण दोरान श्री डी. एन. दीवान एवं श्री जे. के. रावल सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली तथा संकुल प्रभारी श्री ठण्डाराम टिकुलिया उपस्थित थे। सभी की उपस्थिति मे पंचनामा तैयार किया गया।

अब इस मामले के खुलासे होने के बाद जिले के सरायपाली शिक्षा विभाग सवालों के घेरे में है कि आखिर कैसे यह सिलसिला 1 साल तक चलता रहा और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों और संकुल समन्वयक और यहां तक कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को भी क्या इस बात का भनक तक नही लगा या आखिर जान बूझकर ये जिम्मेदार अधिकारी अंजान बने रहे और अपने कर्तव्यों से पीछे हटते रहे है या इस भ्र्ष्टाचार में किन कीन अधिकारियों का हाथ है जांच होना चाहिए ।

एक बड़ा सवाल और यह भी है कि आखिर इन एक सालों में प्रधानपाठक
धनीराम चौधरी स्कूलों में नही आकर उन समयो में क्या काम करते थे क्या अपना निजी काम देखते थे अगर निजी काम देखते थे तो पूरे एक साल का वेतन काटा जाना चाहिए कुछ जनप्रतिनिधियों ने तो ऐसे शिक्षिको की सेवा समाप्ति का भी मांग करने लगे है अब देखना यह होगा कि आखिर शिक्षा विभाग के अधिकारी दण्डात्मक कार्यवाही करते है या खाना पूर्ति

हमारा आम लोगों से और पालकों से एक सवाल और क्या 6500 रु में स्कूलो में बच्चो को पढ़ाने के लिए शिक्षिक मिल सकते है तो यहां भारी भरकम वेतन देकर स्कूलो में शिक्षिक रखने की क्या जरूरत 6500 सो वतेन देकर तो लाखो टीचर रखे जा सकते है कम से कम ये इन हेडमास्टर जैसे तो नही होंगे और आपको धोखा नही मिलेगा शाशन प्रशासन को भी इस और ध्यान देना चाहिए ।

सरायपाली -/ प्रधान पाठक अपने जगह पढ़ाने के लिए रखा है स्कूल में 6500 में एक आदमी ऐसे प्रधान पाठक की क्या है जरूरत । एसडीएम ने की नोटिस जारी अब आगे देखना है क्या होगा कड़ी कार्यवाही या खानापूर्ति ?

सरायपाली -/ प्रधान पाठक अपने जगह पढ़ाने के लिए रखा है स्कूल में 6500 में एक आदमी ऐसे प्रधान पाठक की क्या है जरूरत । एसडीएम ने की नोटिस जारी अब आगे देखना है क्या होगा कड़ी कार्यवाही या खानापूर्ति ?

महासमुन्द / सरायपाली 11 अगस्त 2023// हेमन्त वैष्णव

सरायपाली एसडीएम हेमंत नंदनवार लगातार कार्यवाही के मूड में नजर आ रहा है वे लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय है और अलग-अलग क्षेत्रों में निरीक्षण कर कार्यवाही कर रहे हैं जिनसे आम जनता एसडीएम हेमंत नंदनवार से काफी खुश है अभी हाल ही के दिनों में उन्होंने सरायपाली के एक जाने-माने हॉस्पिटल कुमकुम हॉस्पिटल को सील किया था उसके बाद डबल केज बिल ट्रैक्टर चलाने पर भी कार्यवाही किया था और हाल ही के दिनों में बसना बस स्टैंड में रंजन होटल में अवैध शराब उपलब्ध होने पर होटल को सील किया गया

मामला है शासकीय उच्च प्राथमिक शाला लिमगांव मे पदस्थ उच्च वर्ग शिक्षक व प्रभारी प्रधान पाठक को लम्बे समय से अनुपस्थित रहने के कारण नोटिस जारी किया है

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली श्री हेमंत रमेश नंदनवार द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला, उच्च प्राथमिक शाला एवं हाईस्कूल लिमगांव का आज दोपहर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण, दौरान शासकीय उच्च प्राथमिक शाला लिमगांव मे पदस्थ उच्च वर्ग शिक्षक श्री धनीराम चौधरी (प्रभारी प्रधान पाठक) लम्बे समय से अनुपस्थित पाये गये। जिसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। श्री धनीराम चौधरी अपने स्थान पर ग्राम छिदपाली के जितेन्द्र साहू को पढ़ाने के लिए 1 सितम्बर 2022 से रखा है जिसे वे 6500 रुपये प्रतिमाह भुगतान करता है। निरीक्षण में पाया गया कि शाला मे पदस्थ कुल 05 शिक्षक है जिसमे मौके पर 2 शिक्षक उपस्थित पाये गये। शाला की दर्ज संख्या 48 है जिसमे 31 विद्यार्थी उपस्थित पाये गये। निरीक्षण दोरान श्री डी. एन. दीवान एवं श्री जे. के. रावल सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली तथा संकुल प्रभारी श्री ठण्डाराम टिकुलिया उपस्थित थे। सभी की उपस्थिति मे पंचनामा तैयार किया गया।

महासमुंद -/ पुलिस से बचने के फिराक में 2 तस्करो की कार अनियंत्रित होकर खेत मे घुसा थाना कोमाखान एवं सायबर सेल की सयुक्त कार्यवाही।

महासमुंद -/ पुलिस से बचने के फिराक में 2 तस्करो की कार अनियंत्रित होकर खेत मे घुसा थाना कोमाखान एवं सायबर सेल की सयुक्त कार्यवाही।

महासमुंद

कार सहित खेत मे घुसे तस्कर बचने की फिराक में तेज वाहन चलाते हुए कार अनियंत्रित होकर खेत मे गया था अनियंत्रित

 

महासमुन्द पुलिस
दिनांक 09.08.2023

पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ गांजा पर महासमुन्द पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही।

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी।

टाटा अल्ट्रोज में 60 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमती 15,00,000 रुपयें) की तस्करी करते 02 अन्तर्राज्जीय तस्कर गिरफतार ।

थाना कोमाखान एवं सायबर सेल की सयुक्त कार्यवाही।

छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय दिनांक 08.08.2023 को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक टाटा अल्ट्रोज में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये रायपुर की ओर जाना वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय द्वारा थाना कोमाखान प्रभारी को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया व महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी।

कार्यवाही का वीडियो

तभी खरियाररोड़ ओडिशा की तरफ से 01 एक सफेद रंग की टाटा अल्ट्रोज वाहन क्रमांक CG 07 CL 8359 महासमुन्द की ओर आ रही थी। मुखबिर सूचना अनुसार एक राटापाली ग्राम नर्रा के पास घेराबंदी कर रोका गया। जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) मनीष साहू पिता बल्ला साहू उम्र 30 वर्ष सा. वार्ड नं0 63 मठ पुरैना बल्ला प्लाट थाना टिकरापारा जिला रायपुर तथा दूसरे व्यक्ति अपना नाम (02) पीयुष पांडे पिता पुरूषोत्तम पांडे उम्र 22 वर्ष सा. वार्ड नं0 64 प्रोफेसर कॉलोनी भाठागांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर का होना बताये। जिनसे ओड़िशा से आने का कारण व वाहन में क्या रखे हो पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई।

वाहन के पीछे डिक्की में 03 नग बोरी मिला जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। 02 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरीयों में 25-25 किलों ग्राम एवं 01 गुलाबी रंग की प्लास्टिक बोरी में 10 किलो ग्राम पैकेट में कुल 60 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 60 किलो ग्राम गांजा कीमती 1500000 रूपये व टाटा अल्ट्रोज वाहन CG 07 CL 8359 कीमती 500000 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और रायपुर, छत्तीसगढ में बिक्री करने लाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध थाना कोमाखान में अपराध/धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत् कार्यवाही किया जा रहा है।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा श्रीमती मंजूलता बाज के निर्देशन में थाना प्रभारी कोमाखान रामअवतार पटेल, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक नसीम उद्दीन खान, सउनि0 शिव प्रसाद, आर. दिनेश साहू, डेविड चन्द्राकर, प्रमोद ध्रुव के द्वारा की गई।

गिरफ्तार आरोपी –

(01) मनीष साहू पिता बल्ला साहू उम्र 30 वर्ष सा. वार्ड नं0 63 मठ पुरैना बल्ला प्लाट थाना टिकरापारा जिला रायपुर।

(02) पीयुष पांडे पिता पुरूषोत्तम पांडे उम्र 22 वर्ष सा. वार्ड नं0 64 प्रोफेसर कॉलोनी भाठागांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।

जप्त मशरूका –

एक टाटा अल्ट्रोज वाहन क्रमांक CG 07 CL 8359 कीमती 500000 रूपये।

02 03 बोरियों में भरा अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 60 किलो ग्राम कीमती 15,00,000 रूपयंे।

कुल कीमती 20,00,000 (बीस लाख रुपये)

महासमुंद -/ अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति से 5 हितग्राहियों को कुल 5 लाख 20 हजार रुपये का लोन 100 विशेष पिछड़ी जनजाति युवक युवतियों को सौंपा गया सरकारी सेवा नियुक्ति

महासमुंद -/ अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति से 5 हितग्राहियों को कुल 5 लाख 20 हजार रुपये का लोन 100 विशेष पिछड़ी जनजाति युवक युवतियों को सौंपा गया सरकारी सेवा नियुक्ति

प्रमाण-पत्र 07 सामुदायिक वन अधिकार संसाधन पत्र ,65 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र ।

सहित ग्राम बोकरामुड़ा खुर्द को आदर्श ग्राम हेतु प्रमाण पत्र वितरित

देश में सर्वाधिक वन अधिकार पत्र देने वाला राज्य है छत्तीसगढ़ – मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री यादव

देश के 74% वनोपज खरीदने वाला छत्तीसगढ़ अकेला राज्य -संसदीय सचिव श्री चंद्राकर

विश्व दिवस आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

महासमुन्द 09 अगस्त 2023/

विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त के अवसर पर आज यहां 100 विशेष पिछड़ी जनजाति कमार, भुंजिया के पात्र युवक युवतियों सरकारी सेवा हेतु नियुक्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। साथ ही 62 व्यक्तिगत वनाधिकार पट्टा, 07 सामुदायिक वन संसाधन पत्र एवं ग्राम बोकरामुड़ा खुर्द को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में प्रशस्ति प्रमाण पत्र सौंपा गया। इसके अलावा जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति से 5 हितग्राहियों को कुल 5 लाख 20 हजार रुपये का लोन चेक वितरित किया गया। वन अधिकार पत्र में बेहतर कार्य के लिए सृजन समाज सेवी संस्था महासमुन्द को भी प्रमाण पत्र दिया गया।

 

जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम खैरा स्थित मंगल भवन में सुबह 11बजे से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव, समारोह के अध्यक्ष संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक श्री विनोद चंद्राकर व कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, जिला पंचायत सदस्य श्री जुगनू चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष महासमुंद श्रीमती त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, श्री अमर अरुण चंद्राकर ,मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, लघु वनोपज सांघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद चंद्राकर, श्री मोतीराम ,श्री कौशल नेताम मौजूद थे ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि सयुंक्त राष्ट्र संघ द्वारा 9 अगस्त 1882 को आदिवासी हितों की रक्षा और अधिकार देने के लिए विश्व आदिवासी दिवस की घोषणा की गई थी। आदिवासी ही मूल निवासी है। राज्य में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आदिवासी हितों के सरंक्षण और संस्कृति के पोषण के लिए काम कर रहे हैं ।उन्होने कहा कि बस्तर के लोहंडीगुड़ा में आदिवासियों की सैंकड़ो एकड़ जमीन वापस किया।तेंदूपत्ता संग्रहण का दर प्रति मानक बोरा 2500 से बढ़कर 4000 रुपये कर दिया गया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आपके घर आंगन में नल पहुंचा दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज आदिवासी गर्व और विश्वास के साथ जीवन जी रहे हैं। ये सब राज्य के मुख्यमंत्री की सोच का परिणाम है।उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस पर राज्य सरकार द्वारा दी गई अवकाश पर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक श्री विनोद चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री आदिवासी के हित के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।लगातार तीन साल तक आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया है। तेंदूपत्ता के संग्रहण में राज्य में आदिवासियों की सर्वाधिक भूमिका है।आज देश का 74 प्रतिशत लघु वनोपज राज्य सरकार खरीद रही है।पहले 7 प्रकार के वनोपज खरीदी कर रहे थे आज 67 प्रकार के वनोपज खरीद रहे हैं ।पहले महुआ के बदले नमक देते थे आज उसका समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। राज्य की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने का कोई काम किया है तो वो है मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल हैं।उन्होने आज विश्व आदिवासी दिवस की सभी जनों को बधाई दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम को लघु वनोपज के जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती त्रिलोकी ध्रुव व जिला पंचायत सदस्य श्री जागेश्वर चंद्राकर ने सम्बोधित किया। समारोह में कलेक्टर श्री प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह, वनमण्डलाधिकारी श्री पंकज राजपूत, अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, निर्भय साहू ,आदिवासी विभाग की सहायक आयुक्त शिल्पा साय एवं बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के प्रतिनिधि व हितग्राही और नागरिक मौजूद थे।

समारोह में जिन विशेष पिछड़ी जनजातियों को शासकीय सेवा में नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपा गया उनमें से 100 कमार एवं भुजिया समाज के युवक युवतियां शामिल है। ग्राम जोरातराई की युवती आशा नेताम ने बताया कि उन्हें शिक्षा विभाग में नियुक्ति मिली है। उन्होंने बताया कि वे बीएससी बायोलॉजी पढ़ी है। आज नियुक्ति मिली तो खुशी का ठिकाना नही रहा। वे कमार भूमिहीन परिवार से सम्बन्ध रखती है। उनका माता पिता बांस का काम करता है।इसी तरह भुजिया समाज के भूपेश जसपाल ने बताया कि उनका चयन प्रयोगशाला सहायक के रूप में हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को इस निर्णय के लिए धन्यवाद दिया है।

बसना के इस होटल को एसडीएम ने सील कर दिया गया है जिसके बाद से ही अवैध शराब कारोबारियों में हडकंप मचा हुआ है

बसना के इस होटल को एसडीएम ने सील कर दिया गया है जिसके बाद से ही अवैध शराब कारोबारियों में हडकंप मचा हुआ है

बसना

बसना नगर में कल हुई अवैध शराब पर कार्यवाही के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है बसना बस स्टैण्ड के रंजन होटल से आरोपी मनोरंजन सामल प्रफुलत सामल जाती कोलता थाना बसना से बसना बस स्टैंड के रंजन होटल से 5 नग बियर , 3 नग रॉयल स्टेज एसिनीड़ विस्की पाव 25 नग जम्मू विस्की का पाव , 34 , 2 के धारा के तहत कार्यवाही किया गया है

कल बताया गया की बस स्टैंड रंजन होटल दुकान में हुई इस कार्यवाही के बाद और भी इसमें संलिप्त लोग अपनी दूकान बंद कर भाग चुके थे अवैध शराब पर हुई यह कार्यवाही नगर में अब चर्चा का विषय बन चूका है

 

भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त होने पर आरोपी मनोरंजन सामल के विरुद्ध धारा 34(2) की कार्यवाही की गई है. साथ ही रंजन होटल को सील कर दिया गया है. जिसके बाद से ही अवैध शराब कारोबारियों में हडकंप मचा हुआ है.

छत्तीसगढ़ -/ महासमुंद-/ ऐसे विश्व गुरु बनेगा भारत बेटियों ने दिया बाप को कंधा मूकदर्शक बना रहा पूरा गांव बहिष्कार परिवार के सदस्य को नहीं मिला रिश्तेदारों का कंधा, विवाहित बेटियों ने उठाई अर्थी

छत्तीसगढ़ -/ महासमुंद-/ ऐसे विश्व गुरु बनेगा भारत बेटियों ने दिया बाप को दिया कंधा मूकदर्शक बना रहा पूरा गांव बहिष्कार परिवार के सदस्य को नहीं मिला रिश्तेदारों का कंधा, विवाहित बेटियों ने उठाई अर्थी

महासमुंद/ बागबाहरा। सामाजिक बहिष्कार इस कदर हावी हो गया कि पराए तो पराए अपनों ने भी साथ नही दिया। जिसके चलते गांव का कोई भी ग्रामीण अर्थी को कंधा देने नहीं आया। मृतक की बेटियों ने अपने भाई के साथ अर्थी को कंधा दिया और अंतिम संस्कार किया। यह घटना ब्लॉक मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर के ग्राम सालड़बरी की है। यहां के ग्राम पटेल हिरन साहू उम्र 65 वर्ष का विगत 24 जुलाई को निधन हो गया। जिसका अंतिम संस्कार 25 जुलाई को किया गया। इस शवयात्रा में मृतक के ग्राम का कोई भी ग्रामीण एवम ग्राम में ही रहने वाले रिश्तेदारों ने भी दूरी बना ली।

ग्राम सालड़बरी में ग्राम पटेल हिरन साहू की 65 वर्ष की उम्र में अज्ञात कारणों से मौत हो गयी। मौत के वक्त पिता हिरन के साथ उसका पुत्र ही साथ था। पिता की मौत से पुत्र घबरा गया और वह ग्राम में अपने ही रिश्तेदारों एवम अन्य ग्रामीणों को पिता की मौत की खबर देने लगा। परन्तु किसी भी स्वजातीय बंधु घर नही गए। अंततः मृतक की दोनों विवाहित बेटियों यामिनी साहू पोटापारा पिथौरा और कविता साहू रायपुर के अलावा एक दामाद एवम पुत्र तामेश्वर साहू ही पिता को कंधा देकर अंतिम संस्कार किया।

 

 

पुलिस के अनुसार बिना बाई पति हिरन माहू 52 वर्ष निवासी सालडवरी द्वारा 24 अक्टूबर 2022 के रात्रि 10 बजे पिन्टू साहू को गांव के तिलेश्वर साहू, राजेश साहू, दुधराम साहू व अन्य मारपीट कर रहे थे। तब बिना बाई बचाव की थी। इसी बात को लेकर दिनांक 25 अक्टूबर के शाम छह रंगमंच चौक में बैठक हुई जिसमें गांव के प्रमुख महिला पुरूष सभी लोग उपस्थित थे, और दोनों को दोषी साबित कर ढाई ढाई हजार रूपये दण्डित किये। जिसे इन्होंने नहीं अदा किया। उसके बाद वेद बाई ने मारपीट की है। गांव में सभी काम पर प्रतिबंधित कर दिये है और रोजी न जाने देना, धान न काटने देना, दुकान से सामान नही लाने देना और गांव के शीतला माता मंदिर में घुसने नही देना व अलग-थलग कर गांव से बहिष्कृत कर दिए। हालांकि गांव के आदिवासी समाज को इस संबंध में जानकारी है।

छत्तीसगढ़ -/-इस पार्टी ने अपने 9 विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी के नामों का ऐलान कर दिया है पहली लिस्ट जारी

छत्तीसगढ़ -/-इस पार्टी ने अपने 9 विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी के नामों का ऐलान कर दिया है पहली लिस्ट जारी

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर इस पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है बहुजन समाज पार्टी ने । पूर्व की भांति केशव प्रसाद चंद्रा को जैजैपुर विधानसभा से टिकट दिया गया है

वहीं इंदु बंजारे को पामगढ़ की पुरानी सीट से ही टिकट दिया गया है। वहीं दाऊराम रत्नाकर मस्तूरी से, ओमप्रकाश बाजपेयी को नवागढ़, राधेश्याम सूर्यवंशी जांजगीर-चांपा, विनोद शर्मा को अकलतरा, श्याम टंडन को बिलाईगढ़, रामकुमार सूर्यवंशी बेलतरा, आनंद तिग्गा को सामरी से टिकट दिया गया है।

सरायपाली/सिंघोड़ा में 71.811 किलो चांदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार.

पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में महासमुन्द पुलिस की चांदी के अवैध तस्करी के मामले में बड़ी कार्यवाही।

लग्जरी कार रेनॉल्ट क्वीड से भारी मात्रा में चांदी की तस्करी करते 02 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे।

दोनो व्यक्तियों के पास से 71.811 किलो ग्राम (चांदी का आभूषण व सिल्ली) कीमती 35,18,439 (पैतीस लाख अठ्ठारह हजार चार सौ उनचालीस) एवं नगदी रकम 1,83,450 रूपयें जप्त।

थाना सिंघोडा एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) द्वारा जिलें के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत जिलें के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों पर थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग व तलाशी ली जा रही थी।

इसी दौरान दिनांक 07.08.2023 को सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राज्जीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छ0ग0 ओड़िसा बॉर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की रेनॉल्ट क्वीड कार क्रमांक CG 04 LH 9310 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया। कार में दो व्यक्ति बैठे मिले। जिनसे पूछताछ करने पर ड्राईवर के बगल सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम (01) महेश साहु पिता उमेश कुमार साहु उम्र 26 वर्ष सा. लाखेनगर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर एवं वाहन चालक में बैठा व्यक्ति ने अपना नाम (02) विष्णुप्रसाद ठाकुर पिता मनमोहन ठाकुर उम्र 30 वर्ष सा. इंद्रप्रस्थ कॉलोनी रायपुरा थाना ढीढी नगर जिला रायपुर रहने वाले है।*

जिनसे पूछताछ करने पर सही तरीके से जवाब नही देने व जवाब गोलमोल व संतोषप्रद नही पाये जाने पर वाहन की तलाशी ली गई तो पीछे डिक्की में अलग-अलग बैंग रखा हुआ मिला। इससे पुलिस टीम को संदेह हुआ और कार डिक्की को खुलवाकर चेक किया गया तो कार की डिक्की में अलग अलग विभिन्न बैंगों में रखी मिला जिसे खोल चेक करने पर भारी मात्रा में चांदी की आभूषण, चांदी की सिल्ली एवं नगदी रकम मिला। जिसे निकालकर चेक करने पर भारी मात्रा में चांदी के विभिन्न आभूषण (पायल, अंगूटी, ब्रेसलेट आदि आभूषण) एवं चांदी की सिल्ली कुल वजनी 71.811 किलो ग्राम एवं 183450 रूपये नगदी रकम रखे मिला। पुलिस की टीम द्वारा दोनो व्यक्तियों से नगदी रकम व चांदी की ज्वेलरी के संबंध में दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो वह कोई भी वैधानिक दस्तावेज पेश नही कर पाया। और पुलिस गोलमोल जवाब दे रहे थे। दोनो का आचरण भी संदिग्ध था। चांदी की ज्वेलरी व चांदी की सिल्ली एवं नगदी रकम के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होने से चांदी की आभूषण एवं सिल्ली वजनी लगभग 71.811 किलो ग्राम कीमती करीबन 35,18,439/- रूपये एवं वाहन रेनॉल्ट क्वीड कार क्र0 CG 04 LH 9310 सफेद रंग की कीमती करीबन 2,00,000 रूपये को एवं नगदी रकम 1,83,450 रूपये को थाना सिंघोडा में धारा 102 crpc के तहत जप्त कर कार्यवाही किया गया।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली श्री अभिषेक केसरी के निर्देशन में उनि. उत्तम कुमार तिवारी,सायबर सेव प्रभारी नसीम उद्दीन सउनि सनातन बेहरा प्रआर.प्रशांत कुमार आर. हेमन्त नायक, संदीप भोई, शुसांत बेहरा, मनोहर साहू, विरेन्द्र नेताम, बिरेन्द्र बाघ, रोहित सिदार, जीवर्धन बहिरा, यश ठाकुर, डिग्री मेहर के द्वारा की गई।*

आरोपी:-(01) महेश साहु पिता उमेश कुमार साहु उम्र 26 वर्ष सा. लाखेनगर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।*

(02) विष्णुप्रसाद ठाकुर पिता मनमोहन ठाकुर उम्र 30 वर्ष सा. इंद्रप्रस्थ कॉलोनी रायपुरा थाना डीडी नगर जिला रायपुर*

जप्त सामग्री:-01. चांदी के विभिन्न आभूषण एवं 03 नग सिल्ली वजनी लगभग 71.811 किलो ग्राम कीमती लगभग 35,18,439 रूपये।

02. नगदी रकम 1,83,450 रूपये

03.वाहन रेनॉल्ट क्वीड कार क्र0 CG 04 LH 9310 कीमती लगभग 2,00,000 रूपये।

जुमला कीमती 39,01,889 (उनतालीस लाख एक हजार आठ सौ नवासी) रूपयें।

महासमुंद : जनपद पंचायतों एवं आईटीआई में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन।

महासमुंद : जनपद पंचायतों एवं आईटीआई में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

प्रकाश पटेल  8103883438

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र-महासमुन्द द्वारा कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देशानुसार जिले के बेरोजगारी भत्ता प्राप्त आवेदकों एवं शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार प्रदाय करने के लिए जनपद स्तर पर प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जनपद पंचायत महासमुंद में 10 अगस्त 2023 को, जनपद पंचायत बागबाहरा में 11 अगस्त, जनपद पंचायत पिथौरा में 14 अगस्त, जनपद पंचायत बसना में 16 अगस्त एवं जनपद पंचायत सराईपाली में 17 अगस्त 2023 को प्लेसमेंट का आयोजन होगा। इसी प्रकार आईटीआई महासमुन्द में 18 अगस्त 2023 को 11.00 बजे से 4.00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
उप संचालक जिला रोजगार ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प मेें निजी क्षेत्र के नियोजक एस.आई.एस. इंडिया कम्पनी लिमिटेड द्वारा सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाईजर, सुरक्षा अधिकारी के पद पर 10वीं, 12वीं एवं स्नातक पास आवेदकों की भर्ती मासिक वेतन पर की जायेगी। उक्त पदों पर भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते है। उन्होंने बताया कि आवेदकों एवं नियोजकों से इस भर्ती के संबंध में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।