बसना थाना : ग्राम अखराभांठा में एक व्यक्ति अपने घर के सामने 45 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ाया

बसना थाना : ग्राम अखराभांठा में एक व्यक्ति अपने घर के सामने 45 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ाया
थाना बसना में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 28/03/2024 को 13X20 बजे तक दिवस अधिकारी के रूप में तैनात था इसी दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम अखराभांठा में एक व्यक्ति अपने घर के सामने अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है

कि प्राप्त सूचना से थाना प्रभारी महोदय को अवगत कराकर मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार कर हमराह स्टाफ आर0 661, 442 के स्वंय के वाहन मो0सा0 मय विवेचना कीट के रवाना होकर गवाह खेमराज महंती व रंजन सागर को मुखबीर सूचना से अवगत कराकर धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस तामील कर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे।

जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम गोलबदन सोनी उर्फ खुदी राम सोनी पिता महेन्द्र सोनी उम्र 37 साल निवासी अखराभांठा, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराकर संदेही से पुलिस पार्टी गवाहन व स्वंय के वाहन मो0सा0 की तलाशी लिवाया गया बाद संदेही से सहमति प्राप्त कर उसके कब्जे में रखे एक सफेद रंग की बोरी की तलाशी लेने पर बोरी अंदर एक काले रंग के टीव में भरा हुआ करीबन 45 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 9000 रूपये रखे मिला

जिसे गवाहों के समक्ष बरामद कर आरोपी को उक्त शराब रखने के संबंध में वैध कागजात पेश करने धारा 91 जाफौ का नोटिस दिया जो कोई कागजात नहीं होना लिखित में दिया जिस पर उक्त शराब को जप्त किया व मौके पर सीलबंद किया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 28/03/2024 के 19-00 बजे गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दी गई व मौके पर आरोपी के विरूध्द बिना नंबरी देहाती नालसी कायम किया गया।

महासमुन्द-: 5 आरोपी शहर में धार-दार हथियारों को लेकर रात्रि में घुमने वाले पुलिस के गिरफ्त में।

महासमुन्द-: 5 आरोपी शहर में धार-दार हथियारों को लेकर रात्रि में घुमने वाले पुलिस के गिरफ्त में।

महासमुन्द पुलिस दिनांक 29.03.2024 महासमुन्द शहर में धार-दार हथियारों को लेकर रात्रि में घुमने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में।
सभी 05 आरोपियो के विरूध्द थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द में आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया
आरोपियों के विरूध्द पूर्व में भी थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आम्र्स एक्ट, आबकारी एक्ट, मार-पीट के अपराध दर्ज है।

थाना महासमुन्द व सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही।
दिनांक 27.03.2024 को सोशल मीडिया में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा रात्रि में धार दार हथियारों को लेकर महासमुन्द शहर के कुछ गली व महोल्ला में रात्रि में घुमते हुये सोशल मीडिया में एक वीडियों वायरल हुआ था

जिसकी सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय के द्वारा महासमुन्द पुलिस की 5 टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उक्त वायरल वीडियों में शामिल व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया एवं चिन्हांकित व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सायबर सेल एवं महासमुन्द पुलिस की अलग-अलग टीमों के द्वारा उक्त चिन्हांकित व्यक्तियों को

महासमुन्द सिटी कोतवाली के द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा जिनका नाम (01) प्रशांत चन्द्राकर पिता चुजालाल चन्द्राकर उम्र 21 वर्ष सा. बीटीआई रोड राकेश सेलून के पास महासमुन्द, (02) सिध्दू सेन्द्रे पिता शेरू सेन्द्रे उम्र 22 वर्ष सा. स्वीपर काॅलोनी महासमुन्द, (03) टिकेश्वर उर्फ टिंकू चन्द्राकर पिता रवि चन्द्राकर उम्र 19 वर्ष सा. वार्ड नं. 08 संतोषी मंदिर के पास महासमुन्द, (04) कैलाश बाघ  पिता प्रकाश बाघ उम्र 28 वर्ष सा. स्वीपर काॅलोनी महासमुन्द तथा (05) सुनिल सोनी पिता अंकुर सोनी उम्र 32 वर्ष सा. स्वीपर काॅलोनी महासमुन्द का होना पाया गया। जिनके पास से अलग-अलग छोटा-बडा धार दार चाकू, कत्तानुमा व हथियार को जप्त किया गया तथा थाना महासमुन्द में अलग-अलग अपराध पंजीबध्द कर धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई।

सरायपाली -: तेज आंधी तूफान के चलने से गांव का मुख्य ट्रांसफार्मर एवं बेसपोल क्षतिग्रस्त खराब होने के कारण परीक्षा मे भारी परेशानी गर्मी से लोग परेशान!

सरायपाली -: तेज आंधी तूफान के चलने से गांव का मुख्य ट्रांसफार्मर एवं बेसपोल क्षतिग्रस्त खराब होने के कारण परीक्षा मे भारी परेशानी गर्मी से लोग परेशान!
…………………………….
सरायपाली:- सरायपाली के निकटस्थ ग्राम बानीगिरोला में विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है ,विगत दिनों तेज आंधी तूफान के चलने से गांव का मुख्य ट्रांसफार्मर एवं बेसपोल क्षतिग्रस्त होने के कारण सुधार करने की आवश्यकता है ।इसी दरम्यान स्थानीय स्तर की उच्च माध्यमिक विद्यालय की परीक्षा संचालित होने के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भीषण गर्मी से विद्यार्थियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में बिजली विभाग को भी विभागीय सूचना दी गई है, लेकिन आज तक सुधार कार्य नहीं होने के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। बिजली विभाग छात्र -छात्राओं के हित को देखते हुए ट्रांसफार्मर एवं बेसपोल में आवश्यक रूप से सुधार करने का कार्यवाही करे, जिससे कि समस्या का समाधान हो सके।

सरायपाली : 55 लीटर अवैध हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब के साथ लिमऊगुडा का एक व्यक्ति पकड़ाया

सरायपाली : 55 लीटर अवैध हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब के साथ लिमऊगुडा का एक व्यक्ति पकड़ाया
थाना सरायपाली में सहायक उपनिरीक्षक के अनुसार दिनांक 28.03.2024 को जरिये मुखबिर सूचना पर ग्राम लिमऊगुडा जाकर लिमऊगुडा निवासी बस्तीराम चौहान के घर अवैध शराब रेड कार्यवाही कर बस्तीराम चौहान के कब्जे से जुमला 55 लीटर अवैध हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब जप्त किए।

जप्त कर देहाती नालसी पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट की विधिवत कार्यवाही कर हमराह स्टाप, गवाहान, आरोपी मय जप्तीमाल के वापस स्टेशन आकर आरोपी के विरूद्ध असल अपराध धारा 34(2) आबकारी एकट का कायमी कर विवेचना में लिया देहाती नालसी नकल जैल है । देहाती नालसी थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 अप.क्र. 0/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट नाम प्रार्थी- शासन की ओर से सउनि सोनचंद डहरिया थाना सरायपाली,

घटना दिनांक समय- 28.03.2024 के 10.00 बजे, घटनास्थल- आरोपी बस्तीराम चौहान का घर लिमऊगुड़ा, दिनांक रिपोर्ट समय- 28.03.2024 के 11.00 बजे, नाम आरोपी बस्तीराम चौहान पिता गोविन्द चौहान उम्र 65 वर्ष सा0 लिमऊगुड़ा थाना सरायपाली जिला महासमुंद, जप्ती माल- 1- एक नीला रंग के 50 लीटर वाली छोटा ड्रम में आधी भरी हुई करीबन 25 लीटर महुआ शराब, 2- एक सफेद प्लास्टिक बोरी में 05 लीटर वाली 06 नग झिल्ली में फुल भरी जुमला 30 लीटर महुआ शराब जुमला 55 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 11000 रूपये का।

गवाहो के समक्ष विधिवत जप्त कर मौके पर शीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 28/03/24 के 10:30 बजे गिरफ्तार किया मामला अजमानतीय होने से आरोपी के परिजनो को गिरफ्तारी की सूचना दिया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण तैयार कर ज्युडिशियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया जाता है।

सरायपाली : ग्राम लिमउगुडा में 04 लीटर महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है कि सूचना पर हुई कार्यवाही

सरायपाली : ग्राम लिमउगुडा में 04 लीटर महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है कि सूचना पर हुई कार्यवाही
थाना सरायपाली में म0 प्र0आर0 के अनुसार दिनांक 28.03.2024 को अपराध विवेचना एवं मर्ग जांच पर रवाना हुयी थी कि जरिये मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम लिमउगुडा में प्रेमबाई साव अपने घर आंगन में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रही है

कि सूचना पर हमराह स्टाफ म0आर0 669 आर0 940 एवं गवाह को साथ लेकर घटनास्थल पहुचे तो एक महिला पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगी जिसे पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम प्रेमबाई साव पिता स्व0 कार्तिकराम साव उम्र 25 वर्ष निवासी लिमउगुडा थाना सरायपाली का रहने वाला बतायी एवं आंगन में रखे सामान को महुआ शराब होना बतायी । आरोपिया को धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस देने पर उक्त शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होना बतायी ।

आरोपीया के कब्जे से एक 05 लीटर वाली जरकीन में भरा 04 लीटर महुआ शराब कीमती लगभग 800रू. को समक्ष गवाहों के जप्त किया गया। आरोपिया प्रेम बाई साव का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से 28.03.2024 के 17/00 बजे गिरफ्तार किया गया जुर्म जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। वापस थाना आकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सरायपाली : ग्राम लीमऊगुड़ा एक व्यक्ति 35 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ाया

सरायपाली : ग्राम लीमऊगुड़ा एक व्यक्ति 35 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ाया
उप निरीक्षक नन्द किशोर सिन्हा थाना सरायपाली के अनुसार दिनांक 28.03.2024 के 7.00 बजे मुखबीर से जुबानी सूचना मिला कि ग्राम लीमऊगुड़ा निवासी श्याम देव चौहान पिता अकलो चैहान ने अपने घर मे देशी कच्ची महुआ शराब अधिक मात्रा मे रखा हुआ है कि

सूचना पर रोजनामचा रिपोर्ट दर्ज कर थाना मे पदस्थ आर.606 को हमराह मे लेकर मय विवेचना कीट सामान के स्व साधन मोटर सायकल के रवाना हुआ विवेचना कार्य हेतु दो गवाह (1) मनोज यादव (2)लोकनाथ को तलब किया उपस्थित आये जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराया जाकर धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस तामिल किया मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार किया

बाद हमराह मे लेकर मौका तस्दीक हेतु घटना स्थल के लिये रवाना होकर मुखबीर की सूचना के आधार पर घटना स्थल पर जाकर संदेही को तलब किया मुखबीर सूचना से अवगत कराया तलासी लिये जाने हेतु सहमति लिया पहले स्वयं व हमराह स्टाफ व गवाहो तथा मोटर सायकलो की डिग्गी का तलासी संदेही श्याम देव चौहान से लिवाया किसी प्रकार के कोई आपत्ती जनक सामान नही मिला बाद संदेही के घर बाड़ी का तलासी लिया गया

बाड़ी मे रखे लकड़ी के अन्दर बीस लीटर वाली एक, दस लीटर वाली एक एवं पांच लीटर वाली एक जरेकिन जो पुरा भरा हुआ 35 लीटर तरल द्रव्य मिला सूंघने से देशी कच्ची मदिरा होना पाया गया बरामदगी पंचनामा तैयार किया बाद संदेही ने बरामद समान को स्वयं का होना पहचान किया संदेही श्याम देव को धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस तामिल किया

जिन्होने उक्त देशी कच्ची महुआ शराब को रखने के संबध मे कोई वैध दस्तावेज नही होना लिखित मे देने पर समक्ष गवाह के मुताबिक जप्ती पत्रक के 35 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब कीमती 7000 रूपये को जप्त किया मौके पर सील चपड़ा बंद किया। संकलित साक्ष्य के आधार व संदेही के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से संदेही को गिरफतारी पूर्व धारा 41(1) जा0फौ0 का नोटिस तामिल किया

चेक लिस्ट तैयार किया सदेंही श्याम देव चौहान पिता अकलो चौहान उम्र 50 वर्ष निवासी लिमऊगुड़ा थाना सरायपाली जिला महासमुंद को दिनांक 28.03.2024 के 10.10 बजे गिरफतार किया साक्षियो का कथन लेखबद्ध किया घटनास्थल का नजरी नक्शा तैयार किया जुर्म अजमानती होने से गिरफतारी की सूचना इनके परिजन को दिया। देहाती नालसी क्रमांक 00/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर माल ,मुल्जिम को लेकर स्टेशन के लिये रवाना हुआ।

सरायपाली -: भूथीया और पाटसेन्द्री के स्कूलो मे न्योता भोज का आयोजन

सरायपाली -: भूथीया और पाटसेन्द्री के स्कूलो मे न्योता भोज का आयोजन

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शास. प्राथ.शाला एवं शास.उच्च प्राथमिक शाला में प्राथमिक शाला के भूतिया अतिथि शिक्षक सतीश प्रधान के शादी के शुभ अवसर पर उनके परिवार के द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया गया । न्योता भोज में दाल,चावल,मिक्स सब्जी, खीर,बडा़,गुलाब जामुन,सलात सभी बच्चों को दिया गया। सभी बच्चों ने न्योता भोज ग्रहण कर धन्यवाद ज्ञापित किए। शास. प्राथ. एवं उच्च प्राथ.शाला के समस्त शिक्षक-शिक्षिका,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, समस्त सदस्य उपस्थित थे । साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत आप अपने जन्म दिवस, विवाह, विभिन्न अवसरों पर बच्चों के साथ मिलकर मना सकते हैं। इस योजना से समुदाय के बीच अपनेपन की भावना विकसित करने में मदद करेगा साथ ही इसके तहत पोषण तत्व युक्त भोजन से बच्चों के सर्वांगीण विकास में वृद्धि होगा।

पाटसेन्द्री में न्योता भोज का आयोजन
आज दिनांक 28 /03 / 2024 को शासकीय प्राथमिक शाला पाटसेंद्री के बच्चों को आसाराम पटेल प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला केदुंवा विकासखंड सरायपाली के द्वारा जो ग्राम पाटसेंद्री के निवासी हैं। उनके द्वारा उनके पुत्र झसकेतन पटेल का शिक्षक पद पर चयन होने पर शासकीय प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री के बच्चों को न्योता भोज में केला, अंगूर, खजूरपेड़ी, समोसा, बडा, सेव, संतरा, मिक्चर पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत दिया गया । पौष्टिक स्वादिष्ट न्योता भोज का बच्चों द्वारा आनंद लिया गया । अपनेपन की भावना विकसित करना इस अवसर पर पलकों,शाला प्रबंधन समिति सदस्य , बच्चों एवं प्रधान पाठक चंद्रशेखर पटेल और सहायक शिक्षक अनुसूया पटेल उपस्थित थे । और प्रधान पाठक चंद्रशेखर पटेल के द्वारा आशाराम पटेल और झसकेतन पटेल को बधाई दिया गया ।

सरायपाली -: उत्कृष्ट महिला सम्मान 2024 से सम्मानित भंवरपुर निवासी गंगा पटेल एक गृहिणी होने के साथ साथ बैंकिंग का कार्य भी करती है, महिला किसान बीज उत्पादक संघ के अध्यक्ष, मितानिन एवं अखिल भारतीय अघरिया समाज में!

सरायपाली -: उत्कृष्ट महिला सम्मान 2024 से सम्मानित भंवरपुर निवासी गंगा पटेल एक गृहिणी होने के साथ साथ बैंकिंग का कार्य भी करती है, महिला किसान बीज उत्पादक संघ के अध्यक्ष, मितानिन एवं अखिल भारतीय अघरिया समाज में!संयोजिका
गृहिणी होते हुए समाज के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं!

सरायपाली। महिला दिवस पत्रिका विमोचन का कार्यक्रम सुंदरकांड रामायण पाठ के साथ मुख्य अतिथि श्रीमती चातुरी नंद विधायक सरायपाली, अध्यक्षता श्रीमती अनिता चौधरी समाजसेविका विशिष्ट अतिथि कुमारी भास्कर अध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली उर्मिला खाखा जनपद सदस्य तारेश्वरी नायक संयोजिका अखिल भारतीय अघरिया समाज मंजू लता पटेल प्राचार्य के पी आई स्कूल सरायपाली की गरिमामयी उपस्थिति में पंचायत भवन जोगनी पाली की पावन धरा में ज्वाला महिला समूह एवं माता सावित्रीबाई फुले समूह के तत्वाधान में संपन्न हुआ।

भंवरपुर निवासी गंगा पटेल एक गृहिणी होने के साथ साथ बैंकिंग का कार्य भी करती है, महिला किसान बीज उत्पादक संघ के अध्यक्ष, मितानिन एवं अखिल भारतीय अघरिया समाज में संयोजिका के रूप में बखूबी अपना पद निर्वहन कर रही है। विगत दिवस 10 मार्च को महिला दिवस के उपलक्ष्य में अपने समाज के लिए विशाल महिला महा सम्मेलन में हजारों माताओं बहनों से संपर्क कर कार्यक्रम अहम एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में प्रतियोगिता के साथ-साथ पत्रिका का विमोचन विधायक के कर कमलों से संपन्न हुआ। विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट महिला सम्मान 2024 के लिए गंगा पटेल को महिला कृषि विस्तार हेतु सम्मानित किया गया। इस साल महिला पत्रिका 2024 का “विषय महिला उत्पीड़न एवं समाधान” था। यह पत्रिका उन घरेलू महिलाओं के लिए लाभप्रद है जो किसी भी प्रकार की उत्पीड़न से पीड़ित है। विधायक श्रीमती चातूरी नंद ने अपने उद्बोधन में नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिलाओं को मिलने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। अध्यक्ष श्रीमती अनिता चौधरी ने सभी का धन्यवाद देते हुये आभार व्यक्त किया।

उनके इस सम्मान से अखिल भारतीय अघरिया समाज के केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल सहित केंद्रीय पर्यावरण सचिव कमल पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष संतकुमार पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयनारायण पटेल, कोषध्यक्ष भेषकुमार पटेल, केंद्रीय प्रतिनिधि रोहित पटेल, सचिव शिव पटेल, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपाल नायक, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष डंकाधर चौधरी, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष तोषकुमार पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, उपाध्यक्ष मोहित नायक, सचिव सुशील नायक, मनोज पटेल, रविलाल पटेल, कन्हैया पटेल, गोपाल पटेल, जयंत पटेल, कुमारसिंह चौधरी, महेंद्र चौधरी, मुकेश पटेल, खिरोद पटेल, तिलक पटेल, श्रीमती राधिका नायक, हीरा चौधरी, मीरा पटेल, बिंदु पटेल, उमा पटेल, सब्या पटेल, अनीता पटेल, रेखा चौधरी, निलेंद्री पटेल, जमुना पटेल, चंदा चौधरी, पूजा पटेल, गुड्डी पटेल, अमिता पटेल, राधा डडसेना, मीरा वैष्णव, संतोषी डडसेना सही सभी सामाजिक जानो ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दिए है। अंत में श्रीमती गंगा पटेल ने समस्त सामाजिक जनो, मित्रो एवं ज्वाला महिला समिति ब माता सावित्री बाई फुले समूह का आभार व्यक्त किया है।

बागबाहरा : मुडागांव से सम्हर जाने का मार्ग पर एक व्यक्ति 67 नग देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ाया

बागबाहरा : मुडागांव से सम्हर जाने का मार्ग पर एक व्यक्ति 67 नग देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ाया
थाना बागबाहरा में उप-निरीक्षक के अनुसार दिनांक 28/03/2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 333 एकलब्य बैस के स्वयं के मोटर सायकल क्र CG 06 JB 1378 से देहात पेट्रोलिंग, सूचना संकलन पर रवाना हुआ था। भ्रमण के दौरान जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति मुडागांव से सम्हर जाने के मार्ग में प्लास्टिक बोरी में अवैध शराब भरकर बिक्री करने के लिए छिपा कर रखा हुआ है

जिसकी मुखबिर सूचना पंचनामा तैयार किया एवं रास्ता में मिले गवाह चम्पत सिन्हा एवं हेमराज महानंद को मुखबिर सूचना पंचनामा से अवगत कराकर कार्यवाही में उपस्थित होने धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस तामिल कराकर गवाहों एवं हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर के बताये स्थान मुडागांव से सम्हर जाने का मार्ग पहुंचे जहां पर हुलिया के बताये एक व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम तेजू राम जांगडे पिता भागीरथी जांगडे उम्र 50 वर्ष साकिन मुडागांव थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया।

जिसके पास में एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में कुछ सामान छुपा कर रखें मिला जिसके बारे में पुछताछ करने पर अपना होना बताकर जरकीन में भरे सामान के बारे में घुमा फिराकर जवाब देने लगा जिस पर तेजू जांगडे से हिकमत अमली से पुछताछ करने पर बोरी मे भरे समान संदिग्ध होने से आरोपी को तलाशी लेने के संबंध में सहमति प्राप्त किया। सहमति देने पर पहले मैं स्वयं व पुलिस स्टाफ , गवाह एवं वाहन की तलाशी लिवाया गया

कोई संदेहास्पद वस्तु नही मिला आरोपी व उसके कब्जे में रखे एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अन्दर 67 नग देशी प्लेन शराब छत्तीसगढ राज्य निर्मित प्रत्येक में 180-180 एमएल वाली कांच की शीशी में भरे ढक्कन लगा सीलबंद में तरल पदार्थ भरे मिला जिसे गवाहों के समक्ष मौके पर बरामदगी पंचनामा तैयार कर बरामद किया गया और आरोपी के कब्जे से 67 नग देशी पौवा प्लेन शराब जैसे गंध वाला तरल पदार्थ को गवाहों से चखवा कर, सुंघवाकर पहचान कराया जो गवाहों द्वारा देशी प्लेन शराब होना पहचान किये

जिसका पंचनामा तैयार किया। बाद आरोपी को उक्त बोरी में मिले देशी प्लेन शराब को कब्जे में रखने के संबंध में वैद्य कागजात पेश करने नोटिस दिया तब आरोपी द्वारा कोई कागजात नही होना लिखित में दिया। तब आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग प्लास्टिक बोरी में भरा 67 नग देशी प्लेन शराब छत्तीसगढ राज्य निर्मित

प्रत्येक में 180-180 एमएल वाली कांच की शीशी में भरे ढक्कन लगा सीलबंद कुल जुमला 12.060 लीटर कुल कीमती 5,360 रूपये को समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर मौका में शील बंद कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर दिनांक 28/03/2024 के 11:30 बजे गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजन को दिया गया।

मौके पर सम्पूर्ण कार्यवाही गवाहों की उपस्थिति में किया आरोपी के खिलाफ अपराध सबूत पाये जाने पर मौके पर देहाती नालसी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बागबाहरा : NH 353 रोड दारगांव मोड के पास एक व्यक्ति 32 पौवा देशी प्लेन मदिरा के साथ पकड़ाया

बागबाहरा : NH 353 रोड दारगांव मोड के पास एक व्यक्ति 32 पौवा देशी प्लेन मदिरा के साथ पकड़ाया
थाना बागबाहरा में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 27/03/2024 को हमराह स्टाफ आर- 659 राधेश्याम ध्रुव के स्वयं के मोटर सायकल में जुर्म जरायम पता तलाश हेतु मय विवेचना किट के रवाना हुआ था कि जरिये मुखबिर मिला कि एक व्यक्ति NH 353 रोड दारगांव मोड के पास अवैध रूप से शराब रखे खड़ा है

कि सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ आर. 659 रवाना होकर झलप चौक बागबाहरा के पास गवाह विश्राम मेहर एवं शिव राजपूत को मुखबिर सूचना से अवगत कराकर धारा 160 जाफौ का नोटिस तामिल कर सहमति देने पर तस्दीक एवं रेड कार्यवाही वास्ते मौका घटना स्थल में जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को सफेद प्लास्टिक बोरी के साथ पकड़ा गया

जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम टुकेश सोनवानी पिता अगस्ती सोनवानी उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड नं 14 पोटरपारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का निवासी होना बताया जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराकर स्वयं का एवं पुलिस स्टाफ का व गवाहो तथा मोटर सायकल का तलाशी देकर पंचनामा तैयार किया गया

बाद संदेही कि तलाशी लेने के संबंध में सहमति लेकर संदेही एवं उसके पास रखे सफेद बोरी की तलाशी लिया जो बोरी अंदर 32 पौवा देशी प्लेन मदिरा सीलबंद मिला जिसे बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी को शराब रखने के संबंध में कागजात पेश करने हेतु धारा 91 जा.फौ. का नोटिस तामिल किया गया जो नोटिस में उक्त शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लायसेंस नही होना लिखित में दिया

तब आरोपी टुकेश सोनवानी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 32 पौवा देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक पौवा में 180-180 एमएल भरी हुई सीलबंद जुमला शराब 5.760 लीटर कीमती 2560 रूपये को समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं मौके पर सीलबंद किया गया।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से दिनांक 27/03/2024 के 20:00 बजे गिरप्तार किया गया मामला अजमानतीय होने से गिरप्तारी की सूचना उसके परिजन को फोन के माध्यम से दिया गया मौके पर आरोपी के विरूद्ध बिना नंबरी देहाती नालसी कायमी किया गया।