सरायपाली -: शासकीय उच्च प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री में न्योता भोज आयोजन

सरायपाली -: शासकीय उच्च प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री में न्योता भोज आयोजन
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री संकुल केन्द्र बाराडोली में रसोईया राम लखन ने अपनी बेटी कु .गीता नायक के जन्मदिन पर न्योता भोज का आयोजन कराया न्योता भोज में पुलाव, मिक्स सब्जी, खीर, पूड़ी, केला, अंगूर सभी बच्चों को दिया गया। उनके जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सभी बच्चों ने जन्मदिन की ढेर

बधाई देते हुए न्योता भोज का खूब आनंद उठाया| न्योता भोज के लिए शास. उच्च प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री के प्रधान पाठक चंद्रभानु पटेल ने धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक -शिक्षिका संदीप कुमार भोई, राजेन्द्र कुमार निर्मलकर , नमिता पटेल उपस्थित थे ।साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के

तहत आप अपने जन्म दिवस विवाह या किसी को बच्चों के साथ मिलकर बना सकते हैं इस योजना से समुदाय के बीच अपनेपन की भावना विकसित करने में मदद करेगा साथ ही इसके तहत पोषण तत्व युक्त भोजन में तुरंत से बच्चों के विकास में वृद्धि होगा।

सरायपाली -विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण का द्वितीय चरण प्रारंभ बालवाड़ी विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन बालवाड़ी प्रभारी शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हाई स्कूल झिलमिला सरायपाली में आयोजन किया गया।

सरायपाली -विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण का द्वितीय चरण प्रारंभ बालवाड़ी विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन बालवाड़ी प्रभारी शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हाई स्कूल झिलमिला सरायपाली में आयोजन किया गया।

विकासखंड स्तरीय ECCE प्रशिक्षण
ECCE विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण का द्वितीय चरण प्रारंभ बालवाड़ी विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन बालवाड़ी प्रभारी शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हाई स्कूल झिलमिला सरायपाली में आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम दिवस क्यू आर कोड से सभी

प्रशिक्षार्थियों को ग्रुप में जोड़कर उपस्थिति लिया गया एवं प्रि टेस्ट लिया गया प्रशिक्षण के शुभारंभ के अवसर पर जिला महासमुंद से APC पेडगॉजी सम्पा बोस एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद मांझी, बीआरसीसी सरायपाली सतीश स्वरूप पटेल के आतिथ्य में हुआ जिसमें ईसीसीई , NEP, स्कूल रेडिनेस, बालवाड़ी पूर्व तैयारी गतिविधि आधारित नाम लिखकर उनके बारे में बताना प्रवेश गीत बाल्टी में गोला गेंद भरने की गतिविधि से परिचित कराते हुए प्रतिभागियों द्वारा प्रतिस्पर्धा के

 

रूप में बालवाड़ी और विद्यालयों के संचालन में अंतर के बारे में चर्चा किया गया। बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के बारे में विस्तार से चर्चा Headquarters क्रमशः थीम आधारित प्रस्तुतिकरण से आमंत्रित करते हुए प्रस्तुतीकरण किया गया। उक्त प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर अंजू पटेल , शीला विश्वास ,दुर्वादल रामदीप , योगेश कुमार साहू, प्राचार्य झिलमिल गीता तिवारी ,संकुल समन्वयक मंदिर स्कूल सुशील चौधरी, संकुल समुद्र झिलमिला कोमल प्रसाद चौधरी उपस्थित रहे। जिसमें कुल 100 प्रशिक्षार्थी शामिल हुए।

विकासखंड सरायपाली में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया विकासखंड में 8 परीक्षा केंद्र नगर निकाय और 93 केंद्र ग्राम पंचायत क्षेत्र के लिए बनाए गए।

विकासखंड सरायपाली में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया विकासखंड में 8 परीक्षा केंद्र नगर निकाय और 93 केंद्र ग्राम पंचायत क्षेत्र के लिए बनाए गए।

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 17 मार्च 2024 प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शिक्षार्थियों की आकलन के लिए देशव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन कलेक्टर और अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण प्रभात मलिक के मार्गदर्शन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण एस आलोक के समन्वय से किया गया।इस शिक्षार्थी आकलन परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु समूह के लोगों को शामिल किया गया।

शिक्षार्थियों के आकलन के लिए विकासखंड में 8 परीक्षा केंद्र नगर निकाय और 93 केंद्र ग्राम पंचायत क्षेत्र के लिए बनाए गए। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत विकासखंड के शिक्षार्थियों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा में शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए शिक्षार्थी अपनी सुविधा अनुसार निर्धारित समय के भीतर परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे मूल्यांकन परीक्षा में जिला स्तर पर गठित मॉनिटरिंग दल रेखराज शर्मा एवं टीम, विकासखंड स्तर पर गठित मॉनिटरिंग दल विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान, बीआरसीसी सतीश पटेल, समन्वयक मंदिर स्कूल सुशील चौधरी के द्वारा वीरेंद्र नगर सरायपाली, शास.

प्राथ.शाला बस्ती सरायपाली ,शास.प्राथ. शाला किसड़ी,शास. प्राथ.शाला कसडोल, शास.प्राथ.शाला खपरीड़ीह,शास. प्राथ. शाला पतेरापाली एवं अन्य केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। 17 मार्च 24 को परीक्षा में शामिल न हो पाने की स्थिति में शिक्षार्थी 19 तारीख तक परीक्षा में बैठ सकते हैं। विकासखंड सरायपाली के परीक्षा केंद्र में पुरुष 250 महिला 792 कुल 1042 शिक्षार्थियों ने परीक्षा दिलाया। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुचारु ढंग से संचालित हुआ।

पटेवा थाना : ग्राम कुल्हरिया से पचरी जाने का रास्ता तालाब के पास अवैध रूप से देशी महुआ शराब ले जाते एक व्यक्ति पकड़ाया

पटेवा थाना : ग्राम कुल्हरिया से पचरी जाने का रास्ता तालाब के पास अवैध रूप से देशी महुआ शराब ले जाते एक व्यक्ति पकड़ाया  थाना पटेवा में प्रआर के अनुसार दिनांक 17/03/2024 को 13X20 बजे तक दिवसाधिकारी डियुटी पर तैनात था कि जरिये मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम पचरी का एवन टंडन पैदल ग्राम पचरी की ओर से अवैध रूप से देशी महुआ शराब प्लास्टिक की जरकीन में रखकर ग्राम कुल्हरिया की ओर जाने वाला है की सूचना पर हालात थाना प्रभारी महोदय को बताकर हमराह स्टाफ आरक्षक 563 के साथ स्वयं के मोटर सायकल से मय विवेचना कीट के रवाना हुआ, रास्ते में मिले गवाह राजेश निराला, जयशंकर मारकण्डे को मुखबिर सूचना से अवगत कराकर धारा 160 जाफौ का नोटिस तामिल कर हमराह लेकर कुल्हरिया से पचरी जाने का रास्ता तालाब के पास ग्राम कुल्हरिया पहुंचकर घेराबंदी कर खडे थे कि कुछ समय बाद मुखबिर के बताये अनुसार एक व्यक्ति पैदल अपने हांथ में एक पीला रंग के प्लास्टिक जरकीन लेकर आते दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडकर नाम पता पुछने पता अपना नाम रवि टंडन पिता लखन टंडन उम्र 27 वर्ष साकिन – पचरी थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) का रहने वाला बताया ।

जिसे मुखबिर सूचना से अवगत कराकर पुलिस पार्टी एवं वाहन, गवाहो की तलाशी देने के पश्चात संदेही से सहमति लेकर संदेही के कब्जे के एक पीले रंग के पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन का तलाशी लिया, प्लास्टिक जरकीन में करीबन 03 लीटर देशी महुआ शराब भरा हुआ मिला, जिसे गवाहो के समक्ष बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया, उक्त शराब रखने के संबंध में वैध कागजात पेश करने धारा 91 जाफौ नोटिस तामील किया गया, नोटिस में कोई लायसेंस परमिट नही होना लिखित में दिया, कि गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के आरोपी रवि टंडन के कब्जे से एक पीला रंग के पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में करीबन 03 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब भरी हुई कीमती 900रूपये को जप्त कर मौके पर सीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी रवि टंडन पिता लखन टंडन उम्र 27 वर्ष साकिन – पचरी थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आज दिनांक 17/03/2024 के 18.50 बजे विधिवत मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार किया गया, प्रकरण जमानतीय होने एवं आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । मौके पर आरोपी के विरूद्ध बिना नम्बरी देहाती नालसी अपराध क्रमांक 0/2024 धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया ।

सांकरा थाना : ग्राम सल्डीह शिशु मंदिर के सामने प्रधानाचार्य को मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज

सांकरा थाना : ग्राम सल्डीह शिशु मंदिर के सामने प्रधानाचार्य को मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज
मैं रविकिशोर बेहरा ग्राम सल्डीह का निवासी हूं । बी.ए तक पढाई किया हूं । वर्तमान में सरस्वती शिशु मंदिर सल्डीह में प्रधानाचार्य के पद पर पदस्थ हूं । आज दिनांक 17.03.2024 को शाम करीब 06.30 बजे मै पारिवारिक काम से पदमपुर उडीसा से वापस अपने घर ग्राम सल्डीह आ रहा था ग्राम सल्डीह शिशु मंदिर के सामने पहूंचा था कि उसी समय गांव का संजय सिदार आकर मुझे बेवजह मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे रहा था मै भय के कारण वापस अपने घर जाकर गांव के सरपंच एवं वरिष्ठ नागरिको को घटना के संबंध में बताया जिनके द्वारा मुझे सलाह दिया गया कि थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराओ मै थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करा रहा हूं । रिपोर्ट करता हूं । रिपोर्ट पढकर देखा मेरा बताये अनुसार लिखा गया है । कार्यवाही चाहता हूं । मामले को धारा 294-IPC, 506-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

पिथौरा थाना : ग्राम डुमरपाली कलमीडीपापारा में एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए ले जाते हुए पकड़े।जिसपर हुई कार्यवाही

पिथौरा थाना : ग्राम डुमरपाली कलमीडीपापारा में एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए ले जाते हुए पकड़े।जिसपर हुई कार्यवाही थाना पिथौरा में सउनि के अनुसार दिनांक 18.03.2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 923, 907, 555 के मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम डुमरपाली में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु लेकर जा रहे है कि मुखबीर सूचना तस्दीकी हेतु हमराह स्टाफ के ग्राम डुमरपाली में गवाह पीला बाबू यादव, देवराज यादव को धारा 160 जाफौ. का नोटिस देकर साथ लेकर ग्राम डुमरपाली कलमीडीपापारा पहूंचकर मुखबीर के बताये जगह पर एक व्यक्ति को पकडे जिसे नाम पता पूछने पर वह व्यक्ति अपना नाम चरण यादव पिता अजरंग यादव उम्र 53 वर्ष साकिन डुमरपाली थाना पिथौरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया एवं पूछताछ करने पर अपने पास रखे एक पीला रंग की 05 लीटर वाली जरीकेन में करीब 04 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब मिला जिसे मौके पर ही समक्ष गवाहान आरोपी के पेश करने पर बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार कर उक्त शराब को रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात पेश करने हेतु धारा 91 जाफौ. का नोटिस दिया जो कोई कागजात नही होना लिखित में दिया, उक्त शराब को आरोपी के कब्जे से जप्त कर मौके पर ही शीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के दिनांक 18.03.24 के 08.00 बजे गिरप्तार किया गया, मामला जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया बिना नंबरी देहाती नालसी कायम किया गया ।

भंवरपुर चौकी : ग्राम बुटीपाली में गाली गलौज और मारपीट से सिर में चोट लगने पर हुई कार्यवाही

भंवरपुर चौकी : ग्राम बुटीपाली में गाली गलौज और मारपीट से सिर में चोट लगने पर हुई कार्यवाही
मैं आर0 क्र0 509 देवेन्द्र साव चौकी भंवरपुर के अनुसार दिनांक 17/03/2024 को चौंकी भंवरपुर के अपराध क्रमांक 0/24 धारा 294,323,506,34 भादवि की नालसी नंबरी वास्ते थाना बसना भेजा गया है जिसे लाकर पेश कर रहा हूं, असल नंबरी कायम किया जाए, नालसी नकल जैल है । फार्म नंबर 1 प्रथम सूचना प्रतिवेदन (धारा 154 दं. प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत) जिला महासमुन्द, थाना बसना, वर्ष 2024 प्र.सू.प.क्र. 0/2024 दिनांक 16.03.2024 विधान एवं धारा 294,323,506,34 भादवि0, घटना का दिन शनिवार, दिनांक 16.03.2024 के 18.00, थाने पर सूचना प्राप्त होने का दिनांक 16.03.2024 के 21.00 बजे,
मैं कन्हैया लाल साहू ग्राम तौलिडीह थाना सरसींवा जिला सारंगढ का निवासी हूं। खेती किसानी का काम करता हूं कि दिनांक 16.03.24 को ग्राम बुटीपाली अपने साढू भाई के नातिन चुनेश्वरी साहू की शादी में शामिल होने आया था कि करीब 06 बजे के आसपास ग्राम सोढाडीह के बाराती आया

शाम हो जाने के कारण बरातियों को खाना खाने कहा गया बाराती 1. गीता प्रसाद साहू 2. लालमणी साहू 3. हरिशंकर साहू ग्राम नूनपानी थाना कोसीर एवं 4. राजेश साहू ग्राम मुडपार थाना सरसींवा के द्वारा खाना खाने के नाम पर जबरन शराब के नशे में मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर रहा था जिसे भतीजा युवराज साहू व मेरे ससुर रामसिंग साहू द्वारा गाली गलौज करने से मना किया तो चारों लडकों द्वारा और गाली देते हुये हाथ मुक्का, लात एवं डंडा से मारपीट किया मारपीट से मेरे भतीजा युवराज साहू के सिर में चोट लगकर खून निकला है मारपीट कर चारों लडके जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। रिपोर्ट करता हूं । रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बतायेनुसार लिखी गई है। कार्यवाही की जाए। दिनांक 17/03/2024 को चौंकी भंवरपुर के अपराध क्रमांक 0/24 धारा 294,323,506,34 भादवि की नालसी नंबरी वास्ते थाना बसना भेजा गया है जिसे लाकर पेश कर रहा हूं, असल नंबरी कायम किया जाए, नालसी नकल जैल है । फार्म नंबर 1 प्रथम सूचना प्रतिवेदन (धारा 154 दं. प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत) जिला महासमुन्द, थाना बसना, वर्ष 2024 प्र.सू.प.क्र. 0/2024 दिनांक 16.03.2024 विधान एवं धारा 294,323,506,34 भादवि0, घटना का दिन शनिवार, दिनांक 16.03.2024 के 18.00, थाने पर सूचना प्राप्त होने का दिनांक 16.03.2024 के 21.00 बजे,

छत्तीसगढ़ में पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस आज घोषित कर सकती है अपने प्रत्याशी

छत्तीसगढ़ में पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस आज घोषित कर सकती है अपने प्रत्याशी। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक सोमवार को होगी। बैठक के बाद सूची के बारे में निर्णय लिया जा सकता है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पांच प्रत्याशियों की सूची 18 मार्च को जारी हो सकती है। कांग्रेस की पहली सूची में छह प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद अब दूसरी सूची का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है । कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने भी संभावना जताई है कि कांग्रेस की दूसरी सूची सोमवार को आ सकती है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक सोमवार को होगी। बैठक के बाद सूची के बारे में निर्णय लिया जा सकता है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से भी प्रत्याशी घोषित होने बाकी है। प्रदेश में कांग्रेस के छह प्रत्याशी पूर्व में ही घोषित हो चुके हैं। इनमें भूपेश बघेल राजनादगांव से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे,वहीं ताम्रध्वज साहू महासमुंद से, वरिष्ठ नेता डा. शिवकुमार डहरिया जांजगीर-चांपा (एससी सीट) से, ज्योत्सना महंत कोरबा से, दुर्ग से राजेंद्र साहू और रायपुर से विकास उपाध्याय प्रत्याशी बनाए गए हैं। कांग्रेस के जिन पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की जा सकी है। इनमें प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज की टिकट भी फंसी हुई है। इसके अलावा सरगुजा, बिलासपुर, रायगढ़ व कांकेर से भी प्रत्याशी घोषित होना बाकी है।

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट:तेज हवाओं के साथ गिर सकते हैं ओले; 5 दिनों तक कम रहेगा तापमान

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट:तेज हवाओं के साथ गिर सकते हैं ओले; 5 दिनों तक कम रहेगा तापमान

। राजधानी सहित प्रदेश में दिन का तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास होने लगा है। कुछ दिनों से रात में तेज आंधी और तापमान में गिरावट के बाद हल्की ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग की माने तो 20 मार्च तक छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना हैं। वहीं, रायपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और इससे जुड़े इलाके पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं,एक और चक्रवाती परिसंरचना दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर है। इन्हीं कारणों की वजह से देश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

आज के लिए कबीरधाम राजनांदगांव और बालोद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं,गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा, रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार, दुर्ग, धमतरी, कांकेर,महासमुंद, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

येलो अलर्ट लोगों को मौसम के प्रति सतर्क रहने और ऑरेंज अलर्ट किसी भी समस्‍या के लिए तैयार रहने के लिए जारी किया जाता है। ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने का मतलब है कि 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है। दूसरे शब्‍दों में कहें तो ऑरेंज अलर्ट के दौरान बहुत भारी बारिश हो सकती है।

18 मार्च मौसम कोरबा,गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, कबीरधाम,बेमेतरा, मुंगेली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सूरजपुर, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, राजनांदगांव के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

19 मार्च मौसम कोरिया, कोरबा,गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, के लिए ऑरेंज अलर्ट और सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर चांपा, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, बालोद के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।

20 मार्च का मौसम गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, बालोद, राजनंदगांव, कांकेर के लिए ऑरेंज अलर्ट बाकी सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीँ, केंद्रीय मौसम विभाग की मानें तो 17 से 20 मार्च के बीच मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।

खल्लारी थाना : ग्राम खम्हारमुडा में मकान के कमरे में रखे 24 कटटा धान से 12 कटटा धान की अज्ञात चोर द्वारा चोरी

खल्लारी थाना : ग्राम खम्हारमुडा में मकान के कमरे में रखे 24 कटटा धान से 12 कटटा धान की अज्ञात चोर द्वारा चोरी। मै मोहन लाल साहू ग्राम खम्हारमुडा में रहता हुं खेती किसानी का काम करता हुं। मै अपने खरीफ सीजन का बीज एवं खाने हेतु बचाकर रखे धान को पुनित गुरूजी के खाली मकान मे रखा था। पुनित गुरूजी के घर विवाह कार्यक्रम रहने से मकान को मेहमानो के रहने के लिए खोलकर रखे थे दिनांक 11.03.24 के रात्रि सब बारात चले गये घर खुला एवं सुना रह गया। दिनांक 12.03.24 को बारात से लौटने बाद घर जाने से ज्ञात हुआ कि गुरूजी के मकान के कमरे में रखे 24 कटटा धान से 12 कटटा धान नही था। आस पास वालों को पुछने एवं गुरूजी से पुछने पर भी धान के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नही हुआ इस दौरान ग्राम स्तर पर पंचायत कर गुम हुये धान का तलाश करते रहे परंतु कोई पता नही चला कोई अज्ञात चोर दिनांक 11.03.24 से 12.03.24 के मध्य रात्रि खुले मकान के कमरे का कुंदा खोलकर भीतर प्रवेश कर अंदर रखे 12 कटटा धान किमती 10600रू. को चोरी कर ले गया है। चोरी के संबंध में मुझे गांव के रिमांशु गिरी के उपर संदेह है। रिपोर्ट करता हूं। कार्यवाही चाहता हूं। रिपोर्ट पढाकर सुना मेरे बताये अनुसार लिखा गया है।मामले को धारा 380-IPC पर दर्ज किया गया।