महासमुंद थाना : वार्ड नंबर 12 लालदाढी पारा महासमुंद में दो लड़कों ने एक व्यक्ति को बैगई कर जादू टोना कर रहे हो कहकर मार पीट की जिसपर मामला दर्ज

महासमुंद थाना : वार्ड नंबर 12 लालदाढी पारा महासमुंद में दो लड़कों ने एक व्यक्ति को बैगई कर जादू टोना कर रहे हो कहकर मार पीट की जिसपर मामला दर्ज
मैं शेख आलीफ ऊर्फ बाबा ठेकेदार वार्ड नंबर 12 लालदाढी पारा महासमुंद में रहता हूं राज मिस्त्री का काम करता हूं आज दिनांक 13.03.24 के रात्रि करीब 12.30 बजे मुझे नींद नही आ रही थी तब मैं अपने मोहल्ले मे घुम रहा था जैसे ही मैं रिवरडेल वर्ल्ड स्कुल के पास आम रोड महासमुंद पहूंचा उसी समय मैं देखा कि दो लडके चबूतरा मे बैठे थे जो मुझे देखकर बोले कि तुम अपने हाथ में नीबू रखकर बैगई कर जादू टोना कर रहे हो तब मैं बोला कि मेरा रोजा का समय है सुबह उठ नही पाउंगा इसलिये मैं घुमरहा हूं तब ये लोग बोल कि मादरचोद बैगई करता है और हमसे होशियारी दिखाता है कहकर हाथ मुक्का से मुझे मारने लगे तब मैं बचाव बचाव चिल्लाया रात्रि होने से वहां मुझे कोई बचाने नहीं आया इन लोगों के मारने से मुझे सिर, दाहिने हाथ में चोंट लगी है उसके बाद मैं अपने लडके शेख हाजिम जो जिला अस्पताल मे आयुष्मान आपरेटर है उसे फोन के माध्यम से सूचना देकर बुलवाया हूं उसके बाद थाना रिपोर्ट लिखाने आया हूं । दोनों लडके के द्वारा आपस में अपना नाम प्रकाश चंद्राकर एवं नीरज साहू बताने से मुझे इनका नाम एवं पिटियाझर रहने वाला बताने पर मुझे मालूम हुआ है इन लोगों के द्वारा मुझे मां बहन की गालियां देने से सुनने में बहुत बुरा लगा इन लोगों के इस व्यवहार से मैं बहुत डरा हुआ हूं रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है। कार्यवाही चाहता हूं । धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

महासमुंद थाना : वेडनर स्कूल के आगे सुभाष नगर महासमुन्द और ग्राम खरोरा के चार व्यक्तियों के बिच गाली गलौज और धारदार चाकू से मार पीट पर मामला दर्ज

महासमुंद थाना : वेडनर स्कूल के आगे सुभाष नगर महासमुन्द और ग्राम खरोरा के चार व्यक्तियों के बिच गाली गलौज और धारदार चाकू से मार पीट पर मामला दर्ज मैं गोविन्द यादव ग्राम खरोरा थाना व जिला महासमुन्द का निवासी हूं कक्षा 6 वी तक पढाई किया हूं, रोजी मजदुरी का काम करता हूं। कि दिनांक 15.03.24 को सुबह 06.00 बजे मै और मेरा बडा भाई मुकेश यादव के साथ अपने मोटर सायकल से पिटियाझर मे स्थित जोहन यादव की दुध डेयरी में काम करने के लिये जा रहे थे ,कि सुबह करीब 06.20 बजे वेडनर स्कूल के आगे गुलजारी दुकान के सामने में कुछ सामन लेने के लिये रूके थे, उसी समय सुभाष नगर महासमुन्द का दो लडका सागर गाडा और भूपेन्द्र गाडा आये और मेरे भाई मुकेश यादव को जबरन मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर उसके मोबाईल को छिन्ने लगे, तो मै उसे क्या कर रहे हो मोबाईल क्यो छिन रहो कहने पर सागर गाडा और भूपेन्द्र गाडा मुझे भी मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट कर धक्का दे दिया तो मै जमीन पर गिर गया। उसके बाद सागर गाडा और भूपेन्द्र गाडा दोनो एक राय होकर हम लोगो को मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं सागर गाडा अपने पास में रखे एक धारदार चाकू निकाल कर मेरे बडे भाई मुकेश यादव के बाये पीठ में मारकर चोट पहुचाया है, खुन निकल रहा था। वे लोग हम लोगो को नहीं जानते हम लोग क्या कर सकते है कहकर जान से मारने की धमकी देते हुये वहा से दोनो भाग गये, मै अपने बडे भाई को ईलाज के लिये जिला अस्पताल महासमुन्द लेकर गये वहां से रिफर करने पर सोहम अस्पताल महासमुन्द मे ईलाज हेतु भर्ती किया हूं। ईलाज हेतु भर्ती करने के पश्चात थाना आकर रिपोर्ट किया हूं कार्यवाही चाहता हूं रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है।

 छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज, महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्शन लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज, महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्शन

लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं. महादेव ऐप मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं. महादेव बेटिंग ऐप मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है. भूपेश बघेल के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी से संबंधित विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 11 के तहत एफआईआर दर्ज की है. एफआईआर में भूपेश बघेल के अलावा महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 16 अन्य लोगों का नाम शामिल है.

इस ऐप का अनुमानित कीमत ₹6,000 करोड़ है, वहीं लोकसभा चुनाव से पहले ये मामला कांग्रेस नेता के लिए कई समस्याएं पैदा कर सकता है। बघेल पर पुलिस के एफआईआर में आईपीसी के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी से संबंधित विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 11 के तहत आरोप लगाया गया हैं। वहीं इस एफआईआर में भूपेश बघेल के अलावा महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 16 अन्य लोगों का नाम शामिल है।

महादेव ऐप को फायदा पहुंचने का आरोप

बता दें कि, इसी साल 8 और 30 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा राज्य पुलिस को दो रिपोर्ट भेजे जाने के बाद बघेल के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। दरअसल, ईडी के रिपोर्ट में कहा गया है कि धन संरक्षण के बदले महादेव ऐप की अवैध गतिविधियों को अनुमति देने के लिए राज्य सरकार के शीर्ष स्तर के पदाधिकारियों की संलिप्तता का खुलासा करता है। गौरतलब है कि, पिछले साल नवंबर में वित्तीय अपराध जांच एजेंसी ने आरोप लगाया था कि चंद्राकर और उप्पल ने बघेल को ₹508 करोड़ की रिश्वत दी थी।वर्तमान में दोनों संयुक्त अरब अमीरात की देखरेख में हिरासत में हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के माध्यम से उनके प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध पहले ही संयुक्त अरब अमीरात भेजा जा चुका है।

बघेल की बढ़ सकती है मुश्किलें

छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस मामले एफआईआर दर कर लिया है। जिसमें कहा गया है कि महादेव बुक ऐप के प्रमोटरों के द्वारा विभिन्न पुलिस अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्तियों को भारी मात्रा में रिश्वत दिया था। ताकि उनकी अवैध गतिविधियों पर पुलिस कोई कार्रवाई न करें। ऐप के प्रमोटरों ने आला अधिकारियों को यह पैसा हवाला ऑपरेटरों के जरिए भेजवाता था। पुलिस के एफआईआर में आगे कहा गया है कि अवैध संपत्ति उगाही के लिए आला अधिकारियों के द्वारा आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया गया। वहीं इस एफआईआर की सबसे खास बात यह है कि किसी भी वरिष्ठ पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी का नाम एफआईआर में नहीं है। खबरों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ पुलिस के एफआईआर के आधार पर प्रवर्तन निर्देशालय एक नया मनी लॉन्ड्रिंग मामला भूपेश बघेल के नाम पर दर्ज कर सकता है।

महासमुंद थाना : ग्राम खैरा के चखना ठेला के पास में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ाया जिस पर हुई कार्यवाही

महासमुंद थाना : ग्राम खैरा के चखना ठेला के पास में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ाया जिस पर हुई कार्यवाही थाना महासमुंद में प्र0आर0 के पद पर पदस्थ हूं, आज दिनांक 16.03.24 को हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 412 के स्वयं के मोटर सायकल से महासमुन्द शहर, खैरा, लभराखुर्द की ओर जुर्म जरायम पतासाजी व जुआ एवं शराब रेड कार्यवाही हेतु रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम खैरा मनोज स्वीपर के चखना ठेला के पास में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना तस्दीक पर गवाह 01. आशीष साहू पिता हन्नू साहू उम्र 32 वर्ष साकिन नयापारा महासमुन्द 02. राहुल ताण्डी पिता गोकुल ताण्डी उम्र 35 वर्ष साकिन खैरा थाना व जिला महासमुन्द को सूचना से अवगत कराकर साथ लेकर घटना स्थल मनोज स्वीपर के चखना ठेला के पास ग्राम खैरा गये जहां पर उमेश कुमार यादव लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था,

शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर आरोपी अपना पूरा नाम उमेश कुमार यादव पिता मेहत्तरू यादव उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड न0 9 डबरा पारा लभराखुर्द थाना व जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जा से एक पौवा वाली देशी प्लेन शीशी में 80 ML शराब भरी हुई किमती 40 रूपये एवं दो नग डिस्पोजल प्लास्टिक गिलास को गवाह आशीष साहू एवं राहुल ताण्डी के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी उमेश कुमार यादव पिता मेहत्तरू यादव उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड न0 9 डबरा पारा लभराखुर्द थाना व जिला महासमुन्द का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 16.03.24 के 21.10 बजे गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने से एवं आरोपी के द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया, बाद जप्ती शराब को लेकर थाना आया धारा सदर का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

सरायपाली थाना : ग्राम पाटसेन्द्री आरा मशीन के पास मजदुरी भुगतान हेतु हिसाब किताब के बीच मार पीट पर मामला दर्ज

सरायपाली थाना : ग्राम पाटसेन्द्री आरा मशीन के पास मजदुरी भुगतान हेतु हिसाब किताब के बीच मार पीट पर मामला दर्ज मैं घसियादास मानिकपुरी ग्राम नवरंगपुर थाना सरायपाली जिला महासमुंद का निवासी हूं। कक्षा 06 वीं तक पढा हु बढाई का काम करता हूं कि दिनांक 10.03.2024 को पाटसेन्द्री निवासी पप्पु पटेल अपने आरा मशीन के पास बुलवाया जहां मेरा पप्पु पटेल के मध्य पूर्व में हुये कार्यो के एवज में मजदुरी भुगतान हेतु हिसाब किताब किया गया जिसमें मेरे पक्ष में 37,000 रूपये राशि निकला जो मेरे पक्ष में पप्पु पटेल द्वारा भुगतान किया जाना था मेरे द्वारा मजदुरी की राशि मांगने पर पप्पु पटेल द्वारा मुझे मादरचोद भोसडी के अश्लील मां बहन की बुरी बुरी गालियां देकर तेरा मजदुरी का राशि नहीं दुंगा कहकर अश्लील गाली गलौच करते हुये उत्तेजीत होकर हाथ मुक्का तथा प्लास्टिक के पाईप से मारपीट किया जिससे मेरे दोनो भुजाओ दोनो कुल्हे पीठ में चोट लगी है। मना करने पर जान से मारने की धमकी दिया विवाद झगडा मारपीट को देख भोजराज पटेल आकर बीच बचाव किया घटना को देखा सुना है। रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाय । रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है।

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश द्रोणिका के प्रभाव से राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ के मौसम में बदलाव हुआ है। छाए बादल ने तेज धूप से राहत दिलाई है। रविवार को दिन की शुरुआत बादलों के बीच निकली धूप के साथ हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम बदला रहेगा और बारिश की गतिविधि मध्य हिस्से को प्रभावित करेगी।

इससे पहले शनिवार को दिन में आसमान में छाए हल्‍के बादलों से सूरज अपनी गर्मी नहीं दिखा सका और लोगों ने राहत महसूस की। शाम के बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ और शहर में काफी देर तक हवा की गति तेज रही, जिसके असर से मौसम में थोड़ी ठंडकता आ गई।

हालांकि शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। जबकि बिलासपुर में क्रमश: 35.6 व 22.0 और दुर्ग में 35.2 व 20.2 डि्ग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने रविवार को दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, मुंगेली, बेमेतरा जिला में तेज अंधड़ चलने व ओलावृष्टि की संभावना जताई है। वहीं जशपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, रायपुर में तेज अंधड़ के साथ बादल के गरजने की संभावना है।

बसना थाना : ग्राम खुसरूपाली में एक व्यक्ति रोड किनारे चखना ठेले के आड में आम लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ाया,हुई कार्यवाही

बसना थाना : ग्राम खुसरूपाली में एक व्यक्ति रोड किनारे चखना ठेले के आड में आम लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ाया,हुई कार्यवाही
थाना बसना में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 14/03/2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 775, 350 के साथ स्वयं के वाहन मोटर सायकल में जुर्म जरायम पतासाजी व टाउन / देहात रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम सिंघनपुर से खुसरूपाली जाने रोड किनारे में ग्राम खुसरूपाली के पास एक व्यक्ति रोड किनारे चखना ठेले के आड में आम लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह हबीब खान एवं खेमराज महंती को साथ में लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम जगदीश बारीक पिता मोहन लाल बारीक उम्र 27 वर्ष साकिन खुसरूपाली, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया एवं लोगों को शराब पीने पीलाने का साधन उपलब्ध कराना स्वीकार किया जिसे धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो साधन उपलब्ध कराने के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताये कि गवाहों के समक्ष 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है को जप्त कर सीलबंद किया गया कि आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 14/03/2024 के 09-30 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

बसना थाना : ग्राम साल्हेझरिया में एक व्यक्ति रोड किनारे चखना ठेले के आड में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हुई कार्यवाही

बसना थाना : ग्राम साल्हेझरिया में एक व्यक्ति रोड किनारे चखना ठेले के आड में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हुई कार्यवाही थाना बसना में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 15/03/2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 442, 775 के साथ स्वयं के वाहन मोटर सायकल में जुर्म जरायम पतासाजी व टाउन / देहात रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला की हाड़ापथरा से साल्हेझरिया रोड किनारे ग्राम साल्हेझरिया के पास में एक व्यक्ति रोड किनारे चखना ठेले के आड में आम लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह हबीब खान एवं खेमराज महंती को साथ में लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम बिरंची भोई पिता मनीराम भोई उम्र 52 साल साकिन साल्हेझरिया थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया एवं लोगों को शराब पीने पीलाने का साधन उपलब्ध कराना स्वीकार किया जिसे धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो साधन उपलब्ध कराने के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताये कि गवाहों के समक्ष 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है को जप्त किया गया कि आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 15/03/2024 के 17-00 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया

बसना थाना : ग्राम सिंघनपुर में एक व्यक्ति अपने घर के सामने आम लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है की सूचना पर हुई कार्यवाही

बसना थाना : ग्राम सिंघनपुर में एक व्यक्ति अपने घर के सामने आम लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है की सूचना पर हुई कार्यवाही
थाना बसना में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 16/03/2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 661 के साथ स्वयं के वाहन मोटर सायकल में जुर्म जरायम पतासाजी व टाउन / देहात रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम सिंघनपुर में एक व्यक्ति अपने घर के सामने आम लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह हबीब खान एवं खेमराज महंती को साथ में लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम संजय निषाद पिता उदय राम निषाद उम्र 33 साल साकिन सिंघनपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया एवं लोगों को शराब पीने पीलाने का साधन उपलब्ध कराना स्वीकार किया जिसे धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो साधन उपलब्ध कराने के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताये कि गवाहों के समक्ष 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है को जप्त किया गया कि आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 16/03/2024 के 17-20 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

छत्तीसगढ़ / महतारी वंदन योजना में बैंक अकाउंट नंबर गलत है, सुधार कैसे करें

छत्तीसगढ़ / महतारी वंदन योजना में बैंक अकाउंट नंबर गलत है, सुधार कैसे करें
महतारी वंदन योजना की प्रथम किस्त ₹1000 महिलाओं के खाते में भेज दिया गया है। पैसा भेजने के बाद अधिकांश महिलाओं के खाते में पैसा जमा हो चुका है। लेकिन कई ऐसे महिलाएं हैं जिनके बैंक अकाउंट में अभी तक पैसा नहीं पहुंचा है। बैंक अकाउंट में पैसा नहीं आने का कारण पता करने के बाद यह पता चला है कि कई महिलाओं का बैंक अकाउंट नंबर गलत हो गया है। इसलिए उन्हें महतारी वंदन योजना का पैसा नहीं मिला है।

शायद आप यह सोच रहे होंगे कि हमने तो आवेदन करते समय पासबुक की फोटो कॉपी दिए थे। फिर अकाउंट नंबर गलत कैसे हो सकता है। अकाउंट नंबर गलत होने की संभावना तब हो सकती है, जब आंगनबाड़ी केंद्र में आवेदन करते समय ऑपरेटर के द्वारा गलत खाता नंबर इंटर कर दिया गया हो। अगर आपका भी बैंक अकाउंट नंबर गलत हो गया है, तब उसे सुधार कैसे करें चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।

महतारी वंदन योजना में कौन सा बैंक अकाउंट नंबर जुड़ा है चेक कैसे करें
आगे बढ़ने से पहले सबसे पहले आपको यह कंफर्म करना चाहिए कि महतारी वंदन योजना में आपका कौन सा बैंक अकाउंट नंबर जुड़ा है। इसे चेक करने के लिए नीचे बताए गए प्रक्रिया का पालन करें –

1. महतारी वंदन योजना की वेबसाइट खोलें
महतारी वंदन योजना में कौन सा बैंक अकाउंट नंबर जुड़ा है, इसे चेक करने के लिए सबसे पहले महतारी वंदन योजना की वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में mahtarivandan.cgstate.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहां दिए गए लिंक को सेलेक्ट कीजिए। इस लिंक के द्वारा आप सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकेंगे।

2. आवेदन की स्थिति विकल्प को चुनें
महतारी वंदन योजना की वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर आपको अलग – अलग कई विकल्प दिखाई देंगे। हमें अपना बैंक अकाउंट नंबर चेक करना है, इसलिए यहां मेनू में आवेदन की स्थिति विकल्प को सिलेक्ट करेंगे।

correction in bank account number in mahtari vandana yojana 1
3. मोबाइल नंबर या आधार नंबर एंटर करें
इसके बाद एक सर्च बॉक्स खुल जाएगा। यहां अपना लाभार्थी क्रमांक या रजिस्टर मोबाइल नंबर या अपना आधार नंबर कोई भी एक जानकारी भरे। इसके बाद कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें बटन पर क्लिक कीजिए।

correction in bank account number in mahtari vandana yojana 2
4. कौन सर बैंक अकाउंट नंबर जुड़ा है देखें
जैसे ही डिटेल्स वेरीफाई होगा स्क्रीन पर आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति दिखाई देगा। यहां पर सबसे नीचे भुगतान की स्थिति को चेक करना है। इसके सामने मैसेज बॉक्स दिखाई देगा। यहां पर आप देख सकते हैं की महतारी वंदन योजना की ₹1000 आपके किस बैंक अकाउंट नंबर पर भेजा गया है।

correction in bank account number in mahtari vandana yojana 3
5. खाता नंबर सही है या गलत कन्फर्म करें
यहां पर आपके बैंक अकाउंट नंबर का अंतिम पांच नंबर दिखाई देगा। इस अंतिम पांच नंबर को अपने बैंक खाता नंबर से मिलान कीजिए। अगर यह बैंक अकाउंट नंबर गलत है, तो आपको सुधार करवाना होगा। इसके बाद ही आपको महतारी वंदन योजना का पैसा मिलेगा। चलिए अब हम जानते हैं कि अपना बैंक अकाउंट नंबर को कैसे सुधार कर सकते है

महतारी वंदन योजना में बैंक अकाउंट नंबर सुधारने की प्रक्रिया
महतारी वंदन योजना हेतु आवेदन ऑनलाइन वेबसाइट एवं अलग-अलग लॉगिन आईडी जैसे आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत सचिव एवं वार्ड प्रभारी के द्वारा लिया गया था। इसके लिए समय निर्धारित भी किया गया था। फिर निर्धारित समय के बाद आवेदन प्रक्रिया बंद कर दिया गया एवं निर्धारित समय में प्राप्त आवेदनों की अंतिम सूची बनाकर उनके खाते में योजना का पैसा भेज दिया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार महतारी वंदन योजना हेतु आवेदन निरंतर लिया जाएगा। इसके साथ ही पहले से किए गए आवेदन में सुधार हेतु विकल्प भी दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें की वर्तमान में महतारी वंदन योजना हेतु आवेदन में सुधार करने का विकल्प नहीं आया है। जैसे ही यह विकल्प उपलब्ध होगा, आप ऑनलाइन वेबसाइट या आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से अपने बैंक अकाउंट नंबर में सुधार करवा पाएंगे।

जैसे ही महतारी वंदन योजना की वेबसाइट पर बैंक अकाउंट नंबर सुधारने का विकल्प उपलब्ध होगा, हम इस वेबसाइट meraration.in पर भी आपको तत्काल सूचना प्रदान करेंगे। इसके साथ ही बैंक अकाउंट नंबर में सुधार कैसे करना है, इसकी पूरी प्रक्रिया भी सरल तरीके से आपको बताया जाएगा।

महतारी वंदन योजना से सम्बंधित प्रश्न (FAQ)
महतारी वंदन योजना में बैंक अकाउंट नंबर कैसे सुधारे?
महतारी वंदन योजना में बैंक अकाउंट नंबर सुधारने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट या आंगनबाड़ी केंद्र में सुविधा दिया जाएगा। लेकिन ध्यान दें कि अभी सुधार प्रक्रिया शुरू नहीं किया गया है। जैसे ही यह प्रक्रिया शुरू होगा, आप अपने बैंक अकाउंट नंबर को सुधार करवा पाएंगे।

बैंक अकाउंट नंबर में सुधार करने का विकल्प कब तक आ जाएगा?
बैंक अकाउंट नंबर में सुधार करने के लिए विकल्प कब तक आ जाएगा, इसका कोई निश्चित समय नहीं बताया जा सकता। लेकिन हां यह उम्मीद किया जा सकता है कि महतारी वंदन योजना की अगली किस्त जारी करने से पहले बैंक खाता नंबर में सुधार करने का विकल्प दिया जा सकता है।

बैंक अकाउंट नंबर सही है फिर भी महतारी वंदन योजना का पैसा नहीं आया क्या करें?
अगर आपका बैंक अकाउंट नंबर सही है फिर भी महतारी वंदन योजना का पैसा आपके खाते में नहीं आया तब शायद आपके बैंक खाते में आधार नंबर लिंक या डीबीटी सुविधा इनेबल नहीं हुआ होगा। आप अपने बैंक के ब्रांच में जाकर केवाईसी फॉर्म भरिये एवं डीबीटी सुविधा इनेबल करवाइए।

महतारी वंदन योजना में बैंक अकाउंट नंबर गलत है, तो सुधार कैसे करें, इसकी स्टेप By स्टेप पूरी प्रक्रिया हमने यहां बताया है। महतारी वंदन योजना हेतु आवेदन, पैसा चेक करना या बैंक अकाउंट नंबर में आधार नंबर लिंक या डीबीटी इनेबल करवाने संबंधित कोई भी आपके सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते हैं। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे। धन्यवाद !