आज का राशि फल 17 -03-2024

मेष

गणेशजी कहते हैं कि विचारों की अस्थिरता आपको उलझनपूर्ण परिस्थिति में डालेगी। नौकरी- व्यवसाय के क्षेत्र में स्पर्धायुक्त वातावरण रहेगा, जिसमें से बाहर आने का प्रयत्न कामयाब साबित होगा।नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे छोटे-से प्रवास की संभावना है। बौद्धिक तथा लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है। महत्त्वपूर्ण निर्णय न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं।

वृषभ

मन की द्विधा ठोस निर्णय पर आने में रोकेगी। परिणाम स्वरूप हाथ में आए हुए अवसर खोएँगे। झक्वी व्यवहार के कारण संघर्ष में उतरने की संभावना है। लेखक, कारीगर, कलाकारों को अपने कौशल प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। आपकी वाकपटुता आपका कार्य संपन्न करेगी और दूसरे को मोहित करेगी। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अच्छा न होने के सम्बंध में गणेशजी बताते हैं।

मिथुन

आज का दिन लाभदायक साबित होने की आशा रख सकते हैं। सुबह से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा। मित्रों तथा सगे- सम्बंधियों के साथ मिलकर उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। आर्थिक लाभ मिलने के साथ-साथ कहीं से गिफ्ट प्राप्त होने से आप अधिक खुश होंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। सभी के साथ मिलकर आनंददायक प्रवास का आयोजन की संभावना है। दांपत्यजीवन में संवादिता बनी रहेगी।

कर्क

शरीर और मन में बेचैनी तथा अस्वस्थता का अनुभव होगा। मन की संदिग्धता और द्विधा आपकी निर्णय शक्ति को कसौटी के शिखर पर चढ़ाएँगे। विशेष रूप से परिवारजनों के साथ मनमुटाव का प्रसंग बनने से मन में उदासी बढ़ेगी। माताजी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। धन खर्च बढ़ेगा। गलतफहमी या वाद-विवाद से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।

सिंह

गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आपको विविध लाभ मिलने की संभावना है। ऐसे समय में मन का ढ़िलापन आपको लाभ से वंचित न कर दे, इसका ख्याल रखना पड़ेगा। मित्र- मंडल एवं स्त्री वर्ग और बुजुर्गों से लाभ होगा। नौकरी व्यवसाय में पदोन्नति और आय वृद्धि का योग है। दांपत्यजीवन में जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे। पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा।

कन्या

नए कार्य शुरू करने के लिए निर्मित योजनाओं को अमल में लाने का आज उत्तम समय है। व्यापार में लाभ होगा। बकाया वसूली के पैसे वसूल किये जा सकेंगे। नौकरी पेशावालों की पदोन्नति की संभावनाएँ हैं। पिता की तरफ से लाभ होगा। परिवार में आनंद- उत्साह का वातावरण रहेगा। गृहस्थजीवन में मेल-जोल रहेगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे और स्वस्थता से आज का दिन व्यतीत करेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

तुला

लंबी दूरी की यात्रा या धार्मिक स्थान की मुलाकात होगी। विदेश यात्रा के लिए अनुकूलता रहेगी। फिर भी आपको संतान और स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। नौकरी पेशावालों को उच्च पदाधिकारियों तथा सहकर्मियों का आज सहयोग नहीं मिलेगा। विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में गहरे न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। धन का खर्च होगा।

वृश्चिक

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन बिना किसी प्रवृत्ति के सावधानीपूर्वक व्यतीत करना पड़ेगा। नए कार्य शुरू न करें। क्रोधावेश और अनैतिक आचरण आपको कठिनाई में डाल सकते हैं। समय से भोजन नहीं मिलेगा। राजकीय अपराधी प्रवृत्तियों से दूर रहने और नए सम्बंध विकसित करने की गणेशजी सलाह देते हैं। दुर्घटना से बचें। इष्टदेव का नाम स्मरण राहत देगा।

धन

बौद्धिक, तार्किक, विचार-विनिमय और लेखन कार्य के लिए शुभ दिन है। मनोरंजन, प्रवास, मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात, सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान, विपरीत लिंगीय पात्रों के साथ की निकटता आज के दिन को आनंदित और रोमांचित बनाएगा। भागीदारी में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ के सम्बंधों में अधिक धनिष्ठता रहेगी। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर

गणेशजी की कृपा से आपके व्यापार- धंधे का विकास होगा। आर्थिक रूप से लाभदायक दिन होने से पैसे की लेन-देन में सरलता रहेगी। परिवार में सुख- शांति का माहौल रहेगा। कार्यकर्ता तथा अधीनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्धियों को पराजित करने में कामयाब साबित होंगे। मात्र कानूनी गुत्थियों से थोड़ा सावधान रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।

कुंभ

आज आप संतानों और अपने स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंतित रहेंगे। अपच, पेट-दर्द से परेशान होंगे। विचारों में तेजी से परिवर्तन मानसिक स्थिरता में खलल पहुँचाएगी। आज नए कार्यों का आरंभ न करना हितकर है। यात्रा प्रवास में कठिनाइयाँ आएँगी। इसलिए संभव हो तो स्थगित रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।

मीन

शारीरिक- मानसिक भय रहेगा। कुटुंबीजनों के साथ वाद-विवाद होगा। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा। अनचाही घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आएगी। अनिद्रा से परेशान रहेंगे। धन और कीर्ति की हानि होगी। स्त्री वर्ग तथा पानी से दूर रहने की गणेशजी की सलाह देते हैं। स्थावर मिल्कियत तथा वाहन आदि की समस्याएँ चिंता पैदा करेंगी।

छत्तीसगढ़ -: दो रूपये प्रति लीटर की कमी के बाद महासमुंद में पेट्रोल डीजल के दाम कितने रुपये प्रति/लीटर हो गये हैं लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने बड़ी राहत देखे अपने जिले की मूल्य

छत्तीसगढ़ -: दो रूपये प्रति लीटर की कमी के बाद महासमुंद में पेट्रोल डीजल के दाम कितने रुपये प्रति/लीटर हो गये हैं लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने बड़ी राहत देखे अपने जिले की मूल्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोलियम के दाम में अंतर आया हैं। दो रूपये प्रति लीटर की कमी के बाद महासमुंद में पेट्रोल के दाम 100,43 रुपये प्रति/लीटर हो गये हैं तो वही बस्तर में कीमत 103.22 रुपये हो गई हैं। बता दें कि महंगाई की मार से जूझ रही देश की जनता को लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम दो रूपए घटा दिए है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि पेट्रोल और डीज़ल के दाम दो रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है।

उन्होंने लिखा, ‘जब विश्व मुश्किल दौर से गुजर रहा था, विकसित और विकासशील देशों में पेट्रोल के दामों में 50-72 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई और हमारे आसपास के कई देशों में तो पेट्रोल मिलना ही बंद हो गया तब भी 1973 के बाद आए 50 साल के सबसे बड़े तेल संकट के बावजूद पीएम मोदी के दूरदर्शी और सहज नेतृत्व के कारण मोदी के परिवार पर आंच नहीं आई। भारत में पेट्रोल के दाम बढ़ने के बजाय पिछले ढाई बर्षों में 4.65 प्रतिशत कम हुए!’

छत्तीसगढ़ -: कैसे बना एक बालक हठयोगी तपस्वी विज्ञान को भी दे रहा है चुनौती!

भारत देश पहले से ही संतो एवं महात्माओं का देश माना जाता आ रहा है, मना जाता है कि संत साधना भक्ती द्वारा ही मोक्ष प्राप्ती की कोशिश करते हैं। लेकिन वर्तमान में ऐसे बहुत ही कम योगी हैं जो सांसारिक सुख सुविधाओं को त्याग कर तप में लीन हो जाते हैं, इनमे से एक छत्तीसगढ़ के रायगढ़ (Raigarh) जिले के हठयोगी बाबा   सत्यनारायण जी हैं। ये ना केवल लोगों के आस्था के ही प्रतीक है, बल्कि विज्ञान को भी चुनौती दे रहे हैं। रायगढ़ शहर से करीब 6 किलोमीटर दूर स्थित कोसमनारा गांव ना केवल छत्तीसगढ़ में बल्कि पूरे देश में हठयोगी की महत्ता से प्रसिद्ध हैं। उनके कठीन तपस्या को देखने दूर दूर से लोग यहां आते हैं। लोगों का यह मानना हैं कि कोई सा भी मौसम हो बाबा सत्यनारायण इसी तरह तप में लीन रहते है। बाबा सत्यनारायण जी को श्रद्धालु शिव भक्त मानते हैं, बाबा को मानने वालों की सूची भी काफी लंबी है।

Kaise Bana Ek Balak Tapasvi Baba Satyanarayan: लोगों के बताए अनुसार सत्यनारायण बाबा देवरी दुमरपाली नामक गांव के मूल निवासी हैं, जिनका जन्म कृषक मध्यमवर्गी परिवार में 12 जुलाई 1984 में हुआ था, पिता का नाम दयानिधी एवं उनके माता जी का नाम हंसमती है। दोनों ने अपने बेटे का नाम प्यार से हलधर रखा हुआ था, पिता द्वारा उन्हें सत्यनारायण के नाम से बुलाया जाता था।
satnarayan baba ki jivaniya

साथ ही लोगो का कहना है कि सत्यनारायण बचपन से ही भगवान शिव के भक्त थे, वे गांव में स्थित शिव मंदिर में 7 दिनों तक लगातर तपस्या करते रहे। 16 फरवरी 1998 को हलधर घर से स्कूल के लिए निकले एवं अपने गांव से करीब 18 किलोमीटर दूर कोसमनारा नामक गांव में तप करने बैठ गए, इसी दिन से बाबा एक पत्थर को शिवलिंग मानकर अपनी जिह्वा को अर्पित कर शिव भक्ति के तपस्या में लीन हो गए।  यहीं से उनके बाबा सत्यनारायण बनने की कहानी शुरू हुई। और उस दिन से लेकर आज तक बाबा उसी स्थान पर बैठकर तप में लीन हैं। एक सप्ताह बाद एक सेवक द्वारा शिवलिंग के पास बाबा की अनुमती से धुनि प्रज्जावलित किया गया। उस स्थान पर तब से लेकर आज तक अखंड धूनी भी जल रही है, पहले बाबा जमीन पर बैठ कर ही तप कर रहे थे, लेकिन भक्तों के द्वारा चबुतरा बनाया गया तथा भक्तो के आग्रह पर बाबा अब उसी चबुतरा में ही बैठ कर तप में लीन रहते है। प्रारंभ में बाबा की तपस्या को लोगों द्वारा नहीं स्वीकारा गया। बाबा को उनके साधना से हटाने का भी प्रयास प्रशासन के साथ ही कई लोगों ने किया। पंरतु बाबा की तपस्या को देखकर श्रद्घालुओं भीड़ लगातार बढ़ती गई एवं बाबा की 24 घंटे देखरेख होने लगी। वर्तमान में बाबा की ख्याति चारों ओर फैली हुई है।

विज्ञान को दे रहे चुनौती – डॉ शुक्ला के अनुसार: आर्थो सर्जन डॉ. सुरेन्द्र शुक्ला का यह कहना है कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर एवं एक ही मुद्रा में इस तरह बैठे रहना साधारण व्यक्ति के लिए काफी खतरनाक हो सकता है, जिससे कई तरह की सिकायते आ सकती हैं, इन्हें लोगों द्वारा हठयोग भी कहा जाता हैं परन्तु जानकारों की मानें तो यह विज्ञान के लिए भी एक चुनौती है, क्योकि एक ही निश्चित स्थान पर बैठे रहना एवं कुछ समय के लिए ही उठना और फिर वापस बैठ जाना, संयमित भोजन के साथ ही हर मौसम में कुछ ही कपड़ों में रहना विज्ञान को भी चुनौती देने जैसा हैं।

बाबा सत्यनारायण से जुड़ी मान्यता: लोगों की यह भी मान्यता है कि बाबा सत्यनारायण किसी से भी बात नहीं करते, जरूरत के मुताबिक ही वो भी इशारों से ही समझाते हैं। हर मौसम में धूप, बारिश, ठंडी में भी बाबा खुले आसमान के नीचे ही बैठे रहते हैं, मुकेश शर्मा जो की वाहा के स्थानीय निवासी है उनका यह कहना है कि लोग सत्यनारायण बाबा को एक अवतारी पुरुष भी मानते हैं। यहां प्रतिवर्ष लाखों लोग बाबा के दर्शन हेतु आया करते हैं। सावन हो या महाशिवरात्रि यहां पर भक्तों का भारी भीड़ साल भर लगा रहता है।

बाबा सत्यनारायण जी को श्री 108 की मिली उपाधि: श्रद्घालुओ के बताए अनुसार बाबा की ख्याति सुनकर असम के कामाख्या से 108 मौनी कलाहारी बाबा भी कोसमनारा गांव पहुंचे एवं बाबा की तपस्या से प्रभावित होते हुए  2 से 8 अप्रैल 2003 तक 108 सतचण्डी महायज्ञ का अयोजन किए। बाबा सत्यनारायण जी को इस दौरान “श्री 108” की उपाधि भी दिए एवम अपने धाम चले गए। तब से लेक आज तक प्रतिवर्ष उनके अनुयायी यहां बाबा से मिलने आते हैं।
satnarayan baba ki jivaniya

Kya Baba Satyanarayan Kuchh Bhi Nahi Khate: हमने बाबा धाम के बारे में काफी पड़ताल किया जिससे हमे पता चला कि वास्तव में बाबा सत्यनारायण जी एक महान तपस्वी है। वे बचपन से ही संसारिक मोह माया को त्याग कर भगवान की भक्ति में तप कर रहे है।    बाबा धाम जाकर हमे पता चला कि बाबा दूध एवं फलाहार का सेवन करते है यानी लोगो का यह दावा की बाबा कुछ नही खाते, पीते यह एक अफवाह मात्रा है। लेकिन बाबा हमेशा हर मौसम में ऐसी खुले आसमान के नीचे तपस्या करते रहते है। लोगो के बताए अनुसार वे बाहरी जानकारी भी रखते है बाबा जी को ipad एवं Mobile चलाते भी देखा गया है, बाबा ने खुद ही इसके बारे में मीडिया से इंसारो में बात किया एवं पूरी जानकारी मुहैया भी कराया।

कुछ सवाल आपसे पूछे जा सकते है आइये हम इनके जवाब जाने :
1. सवाल: सत्यनारायण बाबा कौन है ?
जवाब: सत्यनारायण बाबा हठयोगी बाबा है

2. सवाल: सत्यनारायण बाबा धाम कहा स्थित है ?
जवाब: सत्यनारायण बाबा धाम रायगढ़ में स्थित है

4. सवाल: सत्यनारायण बाबा का जन्म कब और कहा हुआ ?
जवाब: स्थानीय लोगों के अनुसार सत्यनारायण बाबा देवरी डूमरपाली नामक गांव के मूल निवासी हैं, जिनका 12 जुलाई 1984 में हुआ था

5. सवाल: सत्यनारायण बाबा कितने वर्ष की आयु में तप पे लीन हो गये ?
जवाब: सत्यनारायण बाबा लगभग 13 वर्ष की आयु में तप में लीन हो गए

6. सवाल: सत्यनारायण बाबा कोसमनारा नामक गांव में तप करने कब बैठे ?
जवाब: सत्यनारायण बाबा 16 फरवरी 1998 को कोसमनारा नामक गांव में तप करने बैठे

7. सवाल: सत्यनारायण बाबा कुछ खाते पिते है या नही ?
जवाब: सत्यनारायण बाबा दूध एवं फल का सेवन करते है

सत्यनारायण बाबा धाम रायगढ़ कैसे पहुंचे :
सड़क मार्ग:- सत्यनारायण बाबा धाम रायगढ़ तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क आपको आसानी से मिल जायेगी जहा आप अपने वाहनों के माध्यम से पहुंच सकते हैं। सत्यनारायण बाबा धाम रायगढ़ के कोसमनारा नामक गांव में स्थित है

रेल मार्ग:- सत्यनारायण बाबा धाम से सबसे निकतम रेलवे स्टेशन है, रायगढ़ रेलवे स्टेशन जिसकी दुरी लगभग 3 किलोमीटर है

हवाई मार्ग:- सत्यनारायण बाबा धाम से सबसे निकटतम हवाई अड्डा है, बिलासपुर हवाई अड्डा है जिसकी दूरी लगभग 150 किलोमीटर है

बसना थाना : ग्राम जमडी में एक व्यक्ति रोड किनारे चखना ठेले के आड में आम लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हुई कार्यवाही

बसना थाना : ग्राम जमडी में एक व्यक्ति रोड किनारे चखना ठेले के आड में आम लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हुई कार्यवाही  थाना बसना में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 14/03/2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 442 के साथ स्वयं के वाहन मोटर सायकल में जुर्म जरायम पतासाजी व टाउन / देहात रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला की कुडेकेल से जमडी जाने मार्ग रोड किनारे ग्राम जमडी में एक व्यक्ति रोड किनारे चखना ठेले के आड में आम लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह हबीब खान एवं खेमराज महंती को साथ में लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम जयकृष्ण चौहान पिता परदेशी चौहान उम्र 45 वर्ष साकिन जमडी थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया एवं लोगों को शराब पीने पीलाने का साधन उपलब्ध कराना स्वीकार किया जिसे धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो साधन उपलब्ध कराने के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताये कि गवाहों के समक्ष 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है को जप्त कर सीलबंद किया गया कि आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 14/03/2024 के 18-00 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

Mahasamund बिना अनुमति व स्वीकृति के अवकाश पर नहीं जाएंगे अधिकारी-कर्मचारी निर्देश का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Mahasamund बिना अनुमति व स्वीकृति के अवकाश पर नहीं जाएंगे अधिकारी-कर्मचारी निर्देश का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

महासमुंद 16 मार्च 2024/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये निर्वाचन कार्यक्रम जारी किये जाने के साथ ही आदर्श आचरण संहिता महासमुंद जिला अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्रों 39-सरायपाली, 40-बसना, 41-खल्लारी, 42-महासमुंद में प्रभावशील होने के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने

लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु कार्यों का सुचारू संपादन को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को आदेशित किया है कि आदर्श आचार संहिता का पालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जावे तथा कोई भी शासकीय अधिकारी-कर्मचारी बिना अनुमति व स्वीकृति के अवकाश पर मुख्यालय से बाहर प्रस्थान नहीं करेंगे। निर्वाचन कार्य में उनकी आवश्यकता पड़ने पर अल्प सूचना में उन्हें उपस्थित होना होगा। निर्देश का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

महासमुंद -: बाईक कार से बजरंग दल दौड़ाते रहे,तस्कर के ट्रक पंचर होने के बाद भी कई किलोमीटर तक चलती रही ट्रक ना डर ना भय ज़ब रेलवे के पास जाम लगा और ट्रक से त्रिपाल हटा तो दिल दहल देने वाला मंजर आया सामने पुलिस ने की एफआईआर 

महासमुंद -: बाईक कार से बजरंग दल दौड़ाते रहे,तस्कर के ट्रक पंचर होने के बाद भी कई किलोमीटर तक चलती रही ट्रक ना डर ना भय ज़ब रेलवे के पास जाम लगा और ट्रक से त्रिपाल हटा तो दिल दहल देने वाला मंजर आया सामने पुलिस ने की एफआईआर 

महासमुंद जिले के बाग़बाहरा थाना मे मवेसियो के अवैध तसकरी के मामले मे एफ आई दर्ज हुवा है बजरंग दल के सदस्यों क़ा कार्य वाके मे काबिले तारीफ़ है सोशल मिडिया मे बजरंग दल द्वारा डाले गए वीडियो से देखने से पता चलता है की कैसे एक ट्रक मे मवेसियो को भरकर ठूस ठूसकर देखने से आपको दिल दहल जाएगा कई मवेसियो के तो सींग काट दिए गए थे   

बजरंग दल द्वारा अन्य जिले से एक ट्रक को पीछे कर रोकने का प्रयास कर रहे थे बजरंग दल को आशंका था की कुछ मवेसियो को कत्ल खाना भेजा जा रहा है बजरंग दल के कार्यकर्ता मवेसी से भरी ट्रक को रोकने का प्रयास करते रहे लेकिन ट्रक रुकने का नाम ही नही इसी भाग दौड़ मे ट्रक का आगे क़ा दोनों पहिया पंचर होकर घसीटने लगा फिर भी ट्रक चालक नही रुका कई किलोमीटर तक पीछा करने पर रेलवे जाम के पास ट्रक रुका और त्सकरो को पकड़ा गया और पुलिस को सुचना देकर सुपुर्द किया गया है

 

बागबाहरा थाना : छ.ग. से उडिसा कत्लखाना ले जाते 21 रास मवेशी भैंस-भैंसा, पडवा के साथ पिथौरा चौक बागबाहरा में पकड़ाया  थाना बागबाहरा में सहायक उप-निरीक्षक के अनुसार दिनांक 14/03/2024 के सुबह 05:00 बजे गौ-सेवा समिति बागबाहरा के द्वारा मौखिक सूचना प्राप्त हुआ कि एक छ: चक्का वाली आयशर ट्रक अशोक लिलेण्ड कम्पनी  का क्रमांक CG 07 CH 0725 में मवेशी भरकर तेन्दूकोना की ओर से पिथौरा चौक बागबाहरा की ओर आ रही है मुखबिर सूचना दर्ज कर हमराह सउनि जनकलाल पटेल आर333, 658, 301 को लेकर मय शासकीय वाहन क्रमांक   CG 03 8938 मय चालक आरक्षक 192 विरेन्द्र तिवारी को लेकर मुखबिर के बताये स्थान के लिए रवाना हुआ पिथौरा चौक बागबाहरा पहुंचा उसी समय दो व्यक्ति मिला जिन्हें नाम पता पुछने पर सुरेन्द्र कुमार ताण्डी पिता राधेश्याम ताण्डी उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड नं 08 कर्रापारा बागबाहरा, रोहित महानंद पिता हेमलाल महानंद उम्र 34  वर्ष साकिन वार्ड नं 08 कर्रापारा बागबाहरा का रहने वाला बताया जिन्हें मुखबिर सूचना से अवगत कराकर कार्यवाही में उपस्थित रहने धारा 160 जा.फौ. की नोटिस तामिल किया उसी समय तेन्दूकोना की ओर से वाहन क्रमांक CG 07 CH 0725 आया जिसमें तिरपाल बंधी हुई थी जिन्हें घेराबंदी कर रोकवाया उसी समय चालक एवं एक अन्य व्यक्ति मौका का फायदा उठा कर भाग गया।

जिसका पीछा किया गया नही मिला। वाहन में सवार एक व्यक्ति मिला जिन्हें नाम पता पुछने पर अपना नाम मोहम्मद वसीम कुरैशी पिता मो. निसा कुरैशी उम्र 34 वर्ष साकिन बनत थाना श्यामली जिला श्यामली उत्तरप्रदेश का रहने वाला बताया। तब वाहन में सवार व्यक्तियों के बारे में पुछने पर चालक का नाम बंटी और वाहन में एक अन्य सवार व्यक्ति का नाम साजिद होना बताया जिसे भागना बताया। वाहन में भरे सामान के बारे में पुछने पर 21 रास मवेशी भैंस-भैंसा,   पडवा होना बताया। जिन्हें छ.ग. से उडिसा कत्लखाना ले जाना बताया। वाहन के तिरपाल हटा कर चेक 

 करने पर 21 रास मवेशी भैंस-भैंसा, पडवा को ठुस- ठुस कर क्रुरूतापूर्वक भरी हुई थी। जिसमें दस रास भैंसा काला सिंग मुर्रा, पुंछ लम्बा काला , एक भैंसा चंदवा उम्र करीबन 07, 08 वर्ष सभी जवान, नौ रास भैंसी काली सिंग मुर्री पुंछ लम्बा काला उम्र करीबन 07, 08 वर्ष सभी जवान , दो रास पडवा एक रास पडवा का पुंछ कटा हुआ सिंग छोट-छोटे उम्र करीबन 02, 03 वर्ष जुमला कीमती 5,00000 रूपये मिला। जिन्हें मौके पर बरामद कर आरोपी को परिवहन करने के संबंध में वैधानिक दस्तावेज पेश करने धारा 91 जा.फौ. का नोटिस दिया आरोपी के द्वारा कोई दस्तावेज नही होना बताये।

तब मौके पर गवाहों के समक्ष 21 रास मवेशी भैंस- भैंसी, पडवा कीमती 5,00000 रूपये एवं एक परिवहन की छ: चक्का वाली आयशर ट्रक अशोक लिलेण्ड कम्पनी का क्रमांक CG 07 CH 0725 पुरानी इस्तेमाली जिसके सामने की चक्का में दोनों टायर टीव नही है डिस्क लगा है कीमती 1000000 रूपये कुल जुमला कीमती 15,00000 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों के द्वारा वाहन क्रमांक CG 07 CH 0725 में 21 रास मवेशी भैंस- भैंसी, पडवा को ठुस- ठुस क्रुरूतापूर्वक कत्ल खाना ले जाने के प्रयोजन से परिवहन करना जो आरोपियों का कृत्य छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004की धारा 4, 6, 10, पशु क्रुरूता निवारण अधिनियम 1960 की धारा धारा 11(1)(घ),11 (1) (ड) मोटर अधिनियम की धारा 66/192 का पाये जाने पर आरोपी को दिनांक 14/03/2024 के 06:20 बजे गवाहों के समक्ष गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना जरिये मोबाइल फोन से आरोपी की पत्नी को दिया और मौके पर देहाती नालसी पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बागबाहरा थाना : ग्राम जामगांव से दूहानीपारा बोकरामुडा खुर्द जाने का मार्ग पुलिया के पास एक व्यक्ति महुआ शराब के साथ पकड़ाया

बागबाहरा थाना : ग्राम जामगांव से दूहानीपारा बोकरामुडा खुर्द जाने का मार्ग पुलिया के पास एक व्यक्ति महुआ शराब के साथ पकड़ाया
थाना बागबाहरा में सउनि के अनुसार दिनांक 14/03/2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 333 के मय शासकीय वाहन मय विवेचना कीट के जुर्म जरायम पतासाजी पर देहात रवाना हुआ था कि जरिये मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति जामगांव से दूहानीपारा बोकरामुडा खुर्द जाने का मार्ग पुलिया के पास अवैध शराब बिक्री वास्ते रख कर ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी को अवगत कराकर सूचना तस्दीक पर रवाना हुआ ग्राम खैराडेरा चौक के पास मिले गवाह हेमराज महानंद एवं ओमप्रकाश पाड़े को मुखबिर सूचना से अवगत कराकर अवैध शराब रेड कार्यवाही में बतौर गवाह उपस्थित रहने साथ चलने हेतु दोनो को धारा 160 जाफौ का नोटिस तामिल बाद मुखबिर के बताये स्थान पर पहूंचे जहां एक व्यक्ति अपने पास में दो पीले रंग की प्लास्टिक जरीकेन एवं एक सफेद रंग के प्लास्टिक झोला लेकर खडा था। जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम माधव सिंह पिता स्व हरिशंकर पाण्डे उम्र 32 वर्ष साकिन दूहानीपारा बोकरामुडा खुर्द थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया।

मुखबिर सूचना से अवगत कराकर पुलिस स्टाफ, गवाहो एवं शासकीय वाहन की तलाशी देकर संदेही का सहमति लेकर उसके कब्जे में रखें दो पीले रंग के प्लास्टिक जरीकेन एवं झोला को चेक करने पर 01. एक पीले रंग की 05लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में लगभग 04 लीटर हाथ भठ्ठी की महुआ शराब भरी हुई कीमती 800 रूपये, 02. एक पीले रंग की 05लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में लगभग 02 लीटर हाथ भठ्ठी की महुआ शराब भरी हुई कीमती 400 रूपये , 03. एक सफेद रंग के प्लास्टिक झोला में 10 पौवा जम्मू व्हीस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180 -180 एमएल भरा जुमला 1.800 लीटर कीमती 1200 रूपये कुल जुमला शराब 7.800 लीटर जुमला कीमती 2400 रूपये रखें मिला उक्त शराब को संदेही के कब्जे से बरामद कर आरोपी को शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में नोटिस दिया जो उक्त शराब को बिक्री एवं रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही होना लिखित में दिया। आरोपी के कब्जे से उपरोक्त जुमला अवैध शराब 7.800 लीटर जुमला कीमती 2400 रूपये को समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं सीलबंद किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आज दिनांक 14/03/2024 के समय सदर में गिरप्तार किया गया मामला अजमानतीय होने से गिरप्तारी की सूचना उसके परिजन को दिया गया मौके पर आरोपी के विरूद्ध बिना नंबरी देहाती नालसी कायमी किया गया।

बागबाहरा थाना : बोकरामुड़ा एक व्यक्ति ग्राम जामगांव तालाब मेड में एक व्यक्ति लोगो को शराब पिलाने की संसाधन उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पुलिस की कार्यवाही

बागबाहरा थाना : बोकरामुड़ा एक व्यक्ति ग्राम जामगांव तालाब मेड में एक व्यक्ति लोगो को शराब पिलाने की संसाधन उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पुलिस की कार्यवाही  थाना बागबाहरा में सउनि के अनुसार दिनांक 14/03/2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 333 के साथ स्वयं के मोटर सायकल से अपराध विवेचना जुर्म जरायम पतासाजी पर देहात रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम जामगांव तालाब मेड में एक व्यक्ति लोगो को शराब पीने पिलाने की संसाधन उपलब्ध करा रहा है कि सूचना तस्दीक एवं आवश्यक कार्यवाही पर रवाना हुआ। मुखबिर के बताये स्थान में पहुंच कर घेराबंदी किया। शराब पीने वाले पुलिस को देख कर भाग गये, जहां पर एक व्यक्ति मिला जो लोगो को शराब पीने- पिलाने की संसाधन उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकडा गया,

जिन्हें हिरासत में लेकर नाम पता पुछने पर अपना नाम संतराम यादव पिता मंशाराम यादव उम्र 40 वर्ष साकिन वार्ड नं 02 मिर्धा पारा बोकरामुड़ा खुर्द जिला महासमुंद का रहने वाला बताते हुये लोगों को शराब नही बेचना केवल पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब की पौवा वाली खाली शीशी जिसमें देशी शराब की गंध आ रही है दो नग डिस्पोजल गिलास जिसमें देशी शराब की गंध आ रही है को आरोपी द्वारा पेश करने पर समक्ष गवाहन हेमराज महानंद एवं निखिल सोनवानी के मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से समय सदर में गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने एवं आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

बागबाहरा थाना : वार्ड नं 02 शांतिनगर बागबाहरा में गाली गलौज और मार पीट पर मामला दर्ज

बागबाहरा थाना : वार्ड नं 02 शांतिनगर बागबाहरा में गाली गलौज और मार पीट पर मामला दर्ज
मैं ललिता चंद्राकर वार्ड नं 02 शांतिनगर बागबाहरा की रहने वाली हूं। घरेलु काम काज करती हूं। मेरे घर से लगा विनय यादव , विक्की यादव का छानी वाला घर है दिनांक 12/03/2024 के सुबह करीबन 06.30 बजे मैं और मेरे पति अनिल चंद्राकर दिवाल खडा करने के लिए उनके घर खपरा छानी को हटा रहे थे उसी समय विनय यादव एवं विक्की यादव हमारे घर के छानी खपरा को क्यों हटा रहे हो कहकर मुझे मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते हुए विनय यादव के द्वारा पास में रखे लोहे की राड से मेरे सिर में मारा जिससे सिर में चोट लग कर खून बह रही थी। घटना को अंकित सिन्हा एवं केजा बाई यादव बीच बचाव किये एवं देखे सुने है। बाद डाक्टरी ईलाज कराकर आज दिनांक 16/03/2024 को थाना बागबाहरा रिपोर्ट करने आयी हूं। रिपोर्ट पढ कर देखी मेरे बताये अनुसार लिखी हूं। थाना में धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

महासमुंद -: सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने धारा 144 लागू

महासमुंद -: सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने धारा 144 लागू

महासमुंद 16 मार्च 2024/ भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा की गई है। लोकसभा निर्वाचन 2024 के घोषित कार्यक्रम अनुसार महासमुंद जिले में 26 अप्रैल 2024 को मतदान एवं 04 जून 2024 को मतगणना नियत है। सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं पुलिस अधीक्षक महासमुन्द से प्राप्त परामर्श अनुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान चुनाव प्रक्रिया में कुछ आपत्तिजनक तत्व भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित कर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव में बाधा खड़ा कर सकते हैं। जिससे सम्पूर्ण महासमुन्द जिले का वातावरण अशान्त एवं भयाकान्त हो सकता है।

उपरोक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री प्रभात मलिक ने सम्पूर्ण महासमुन्द जिले में लोकसभा निर्वाचन के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 के अंतर्गत धारा 144 (1) एवं (2) के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है। जिससे मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग भयमुक्त वातावरण में निर्भय होकर, कर सके।
जारी आदेश में कहा है कि बिना अनुमति के कोई जुलूस या रैली नहीं निकाली जाएगी। कोई भी व्यक्ति न तो किसी प्रकार का शस्त्र, तलवार, फरसा, भाला, लाठी, चाकू, छुरा, कुल्हाड़ी, त्रिशुल, खुकरी, सांग एवं बल्लम अथवा अन्य अस्त्र-शस्त्र लेकर सार्वजनिक स्थान पर नहीं निकलेगा।
जो व्यक्ति शासकीय कर्तव्य पर है, ड्यूटी के दौरान अस्त्र-शस्त्र धारण कर सकेंगे। ऐसे वृद्ध/विकलांग जो लाठी के बिना चलने में असमर्थ है, वे लाठी का प्रयोग कर सकते हैं।

इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति / समूह के विरूद्ध धारा 188 भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी। यह आदेश 16 मार्च 2024 को सायं 04:00 बजे से 06 जून 2024 को मध्यरात्रि 12:00 बजे तक सम्पूर्ण महासमुन्द जिले में प्रभावशील होगा।