बागबाहरा थाना : ग्राम चारभाठा में दो व्यक्तियों के बिच गाली गलौज और डण्डा से मारपीट। डण्डा के मार से सिर फटने पर मामला दर्ज मैं करण कुर्रे ग्राम चारभाठा थाना बागबाहरा का निवासी हूं। कक्षा 09वीं तक पढाई किया हूं। खेती किसानी का काम करता हूं। दिनांक 08/03/2024 के करीब रात्रि 09:00 बजे मेन गली चौक चारभाठा में शिव कुमार खाण्डे , लोकेश जांगडे, धनेश्वर खाण्डे खडे होकर आपस में बातचीत कर रहे थे बातचीत के दौरान धनेश्वर खाण्डे को मेरे द्वारा बे शब्द बोलने के कारण मुझे मां बहन की गाली गलौच कर लडाई झगडा कर मारपीट करने लगा एवं पास में रखे डण्डा से मेरे सिर में मारा जिससे मेरे सिर से खून बहने लगा इसी बीच मेरी मां धान बाई कुर्रे बीच बचाव कर छुडाने लगी तो उसको भी हाथ मुक्का से नाक में मारा जिससे उसको भी चोट आया नाक से खून बहने लगा। लडाई झगडा को शिव कुमार खाण्डे, लोकेश जांगडे देखे व सुने है। रिपोर्ट पढ कर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है। रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जाये। बताये अनुसार धरा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पर मामला दर्ज किया गया।
सांकरा थाना : ग्राम भगतदेवरी में दो व्यक्तियों के बिच गाली गलौच और मारपीट पर मामला दर्ज
सांकरा थाना : ग्राम भगतदेवरी में दो व्यक्तियों के बिच गाली गलौच और मारपीट पर मामला दर्ज मैं अर्जुन सिंह ग्राम भगतदेवरी का निवासी हूं । कक्षा 09 वी तक पढा हूं । ड्रायवरी का काम करता हूं । दिनांक 07.03.2024 को करीब शाम 07.00 बजे अपने साले गोर्वधन सिदार के साथ ढाबाखार चौक में अग्रवाल किराना दुकान में सामान खरीद रहा था वहां पर गांव का राजाबाबु यादव एवं दो लडके खडे थे दो लडके आपस में गाली गलौच कर रहे थे मै उनको मना किया तो वहां से दोनो लडके चले गये । उसके बाद गांव का राजाबाबु यादव हम लोगो का मोबाईल से विडियो बना रहा था जिसे मना करने पर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर अपने हाथ में रखे डंडा से मेरे बांये हाथ में मारा और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया मारपीट करने से मेरे बांये हाथ में चोट लगा है । घटना को गोर्वधन सिदार , जयराम सिदार देखे व सुने है । रिपोर्ट करता हूं । रिपोर्ट पढकर देखा मेरा बताये अनुसार लिखा गया है । कार्यवाही चाहता हूं । बताये अनुसार धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पर मामला दर्ज किया गया।
सरायपाली थाना : ग्राम झालपाली में दो भाईयों के बिच जमीन बटवारे में बोर को लेकर विवाद। थाना जा रहे व्यक्ति को अपने भाई ने दोस्तो के साथ मरने के लिए दौड़ाया जिसपर मामला दर्ज
सरायपाली थाना : ग्राम झालपाली में दो भाईयों के बिच जमीन बटवारे में बोर को लेकर विवाद। थाना जा रहे व्यक्ति को अपने भाई ने दोस्तो के साथ मरने के लिए दौड़ाया जिसपर मामला दर्ज मैं छतराम साहू ग्राम झालपाली में रहता हूं । खेती किसानी का काम करता हूं ग्राम झालपाली के सराई टिकरा में हम लोगो का पैतृक जमीन खसरा नंबर 494,495 में कास्तकारी हेतु मेरे द्वारा आज से 15-20 वर्ष पूर्व बटवारा नहीं हुआ था उस समय बोर कराया था उक्त बोर से दोनो खसरा नंबर की जमीन पर सिंचाई कार्य कर रहे थे सन 2013 में आपसी भाई बंटवारा में खसरा नंबर 494 जिस पर बोर हुआ है उक्त जमीन छोटे भाई सेतलाल को तथा खसरा नंबर 495 की जमीन मुझे बंटवारा में मिला है दोनो भाई एक ही बोर से सन 2023 तक कृषि कार्य करते आये सेतलाल का सम्बधी खिकराम तुम्हारे हिस्से में बोर आया है तुम पानी क्यों दे रहे हो कहकर हम दोनो भाई के बीच मतभेद पैदा कर दिया है । सन 2023 में रबि फसल के लिये मेरा छोटा भाई फसल के लिये पानी नहीं दिया
तथा बोर पर आने पर मारने पीटने की बात करने लगा तो मैं बोर के पानी के लिये केस किया हूं केस के सिलसिले में दिनांक 21.02.2024 को सुबह 09.00 बजे अपने वकील के पास सरायपाली जा रहा था गांव से कुछ दुरी पर सराई टिकरा बोईर झाड के पास पहुंचा था कि सेतलाल, खेलकुमार , खिकराम साहू तीनो लाठी डण्डा से लेस होकर मुझे रास्ता में रोक लिया एवं कहां जा रहा है मादरचोद जान सहित मारकर फेंक देगे कहकर अश्लील गाली गलौच करने लगे मैं गाली बकने से मना किया व रास्ता से हटने के लिये बोला तो खिकराम साहू मारो साले को बोले तो मैं डर के मारे खेत कि ओर भागने लगा तो तीनो मुझे तीन खेत तक मारने के लिये दौडाया किसी तरह से मैं जान बचाकर वहां से भागा और अपने मोबाइल फोन से अपने पुत्र कमल कुमार व पत्नि विशाखा बाई को घटना की जानकारी दिया मारने के लिये लाठी लेकर दौडाते गांव के रत्थूलाल नागवंशी, बिहारीलाल साहू व अन्य लोग देखे तीनो के खिलाफ रिपोर्ट करता हूं जांच कर कार्यवाही किया जाय । रिपोर्ट पढवाकर सुना मेरे बताये अनुसार लिखा गया है ।
रायपुर : ‘रक्तवीर’ अभियान ने राजिम कुंभ में बनाया विश्व रिकॉर्ड
रायपुर : ‘रक्तवीर’ अभियान ने राजिम कुंभ में बनाया विश्व रिकॉर्ड राजिम कुम्भ कल्प 2024 में डॉ. प्रियंका बिस्सा व्यास टीम, नेहरू युवा केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड एवं छत्तीसगढ़ नर्सिंग कॉलेज के सहयोगी युवा साथियों द्वारा वृहद् स्तर पर निःशुल्क रक्त परीक्षण शिविर “रक्तवीर” स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। “रक्तवीर” अभियान ने विराट संत समागम में मात्र पांच दिनों में 23,180 लोगों का ब्लड टेस्ट कार्ड उपलब्ध कराकर नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इस ब्लड टेस्ट कार्ड में हाइट (लम्बाई), वेट (वजन), ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड ग्रुप , हीमोग्लोबिन , सिकलिंग एवं एच.आई.वी. की निःशुल्क जाँच किए गए। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि सोनल शर्मा ने विधिवत पूरी जाँच के उपरांत विश्व रिकॉर्ड की घोषणा की।
मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी, धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं गरियाबंद विधायक श्री रोहित साहू द्वारा परीक्षणार्थियों को सम्मानित किया गया । स्वास्थ्य विभाग मगरलोड की बी.एम.ओं डॉ. शारदा ठाकुर ने बताया कि परीक्षण कराने वालों में 65 प्रतिशत लोगों को बी.पी, शुगर की भी जानकारी नहीं थी लेकिन रक्तवीर अभियान से स्वास्थ्य जानकारी लाखों लोगों तक पहुँची। नेहरु युवा केंद्र जिला अधिकारी श्री अर्पित तिवारी, छ.ग. नर्सिंग की प्रशासनिक अधिकारी भारवी वैष्णव प्राचार्य कर्ष जी, गुरु डॉ वासु वर्मा ने सभी स्वयंसेवकों में उत्साह बनाये रखा व प्रोत्साहित किया।राष्ट्रपति से सम्मानित डॉ. प्रियंका बिस्सा व्यास ने बताया कि ब्लड प्रेशर, शुगर व बीएमआइ के नियंत्रण से व्यक्ति निरोग रहता है। इस अभियान में लोगो में जागरूकता लाने के लिए पूरे मेला में घूम-घूम कर जाँच की गयी जो सबसे चुनौतीपूर्ण रहा। इस अभियान में 195 वालंटियर्स व सहयोगी अजय बोराल, अंकिता टंडन, ऐश्वर्य,सृष्टि, विनय, आशी, मुस्कान एवं लैब टीम में किशोर देवांगन, संतोष, तरुण, गार्गीशंकर सेन, रितेश, संजय एवं भुवन का विशेष योगदान रहा। इसके पूर्व 2018 में इस अभियान भारत का पहला ब्लड टेस्ट कार्ड बना जिसमें 11,551 लोगों की रक्त जाँच कर उन्हें कार्ड उपलब्ध कराया गया था। इसकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशंसा हुई । राजिम कुंभ 2024 में इटली, फ्रांस से आए लोगों ने भी इस अभियान में अपना प्ररीक्षण कराया।
छत्तीसगढ़ : किसान महासम्मेलन शुरू, मंच पर राजनाथ सिंह सहित सीएम विष्णुदेव साय के साथ कई मंत्री मौजूद।
छत्तीसगढ़ : किसान महासम्मेलन शुरू, मंच पर राजनाथ सिंह सहित सीएम विष्णुदेव साय के साथ कई मंत्री मौजूद। किसान महासम्मेलन छत्तीसगढ़ : राजधानी में आज आयोजित होने जा रहे किसान महासम्मेलन (Kisan Mahasammelan) में शामिल होने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। राजधानी में आज आयोजित होने जा रहे किसान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। राजधानी के साइंस कालेज मैदान में नौ मार्च को होने जा रहे किसान महासम्मेलन में डेढ़ लाख से अधिक किसान जुटेंगे। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम नारंग ने कहा कि राष्ट्रीय कार्य परिषद की बैठक में हमें कार्यक्रम मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने हमें छत्तीसगढ़ की 11 सीटें जीतकर देने की बड़ी जिम्मेदारी दी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पांच लाख से ज्यादा मत हसिल करने रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 12 मंडल और 170 शक्ति केंद्रों के 840 बूथ में जाकर काम करने के निर्देश दिए हैं। भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री आलोक ठाकुर ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा किसान मोर्चा को कार्यक्रम दिया है। साइंस कालेज मैदान में होने वाला किसान महासम्मेलन में डेढ़ लाख से ज्यादा किसान शामिल होंगे। तीन विधानसभा अभनपुर, धरसींवा, अभनपुर व तिल्दा भाजपा मंडलों से किसान ट्रैक्टर, बस व अन्य साधनों से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। तीनों विधायकों से भाजपा मंडल के कार्यकर्ता चर्चा कर कम से कम हर विधानसभा से 4,000 किसानों को लेकर आएंगे। साथ ही लोकसभा की सभी 11 सीट जीतने के लिए अभी से वातावरण बनाएंगे। भाजपा चुनाव प्रबंध समिति के सह संयोजक सौरभ सिंह ने कहा कि साइंस कालेज मैदान में होने वाले किसान महासम्मेलन में देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आ रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव में बूथ स्तर पर जाकर किसानों से चर्चा कर उन्हें सम्मेलन में लेकर आए। भाजपा के महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा राजनीतिक दल ही नहीं वरन् एक परिवार है। आने वाला समय चुनावी मोड में है। लगातार चुनाव होने वाले हैं जो 2025 फरवरी माह तक चलेगा।
रायपुर : बैंक कर्मी ने किया फ्राड, 104 लोगों से लिया लोन का 20 लाख और हो गया फरार
रायपुर : बैंक कर्मी ने किया फ्राड, 104 लोगों से लिया लोन का 20 लाख और हो गया फरार Raipur Crime News: उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक तात्यापारा रायपुर के कर्मचारी कृष्ण कुमार यादव ने 104 लोगों से लोन का पैसा लेकर बैंक में जमा नहीं किया। उसने 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक तात्यापारा रायपुर के कर्मचारी कृष्ण कुमार यादव ने 104 लोगों से लोन का पैसा लेकर बैंक में जमा नहीं किया। उसने 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। बैंक मैनेजर की शिकायत पर आजाद चौक थाने में कृष्ण कुमार के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
सत्यम विहार कालोनी रायपुरा निवासी बैंक मैनेजर राघवेंद्र द्विवेदी की रिपोर्ट के अनुसार बैंक द्वारा लोगों को ऋण उपलब्ध कराया जाता है। बैंक में कृष्ण कुमार यादव सीआरओ के पद पर कार्यरत था। उसका काम लोगों के पास जाकर लोन के संबंध में बताना, उनसे दस्तावेज लेकर ऋण देना व किस्त लेकर बैंक में जमा करना था। उसे बैंक के द्वारा एक टैब उपलब्ध कराया गया था। उसमें आइएक्सईडी और ग्लो नाम के एप्लीकेशन के द्वारा कस्टमर की केवायसी एकत्रित कर लोन का प्रोसेस करता था। कस्टमर बरखा यादव, लक्ष्मी यादव, गौरी देवांगन, गायत्री शर्मा, हेमवती सिदार, संजू चौधरी सहित 104 लोगों ने शिकायत की कि इन सब ने बैंक से लोन लिए थे। बैंक में जमा करने के लिए किस्त कृष्ण कुमार को दी थी। आरोपित कृष्ण कुमार ने पैसे को बैंक में जमा नहीं किया। जांच में मामले का राजफाश हुआ।
महासमुंद : महतारी वंदन योजना 3 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पहली किश्त का अंतरण 10 मार्च को महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन जिला मुख्यालय व ब्लॉक मुख्यालय में
महासमुंद : महतारी वंदन योजना 3 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पहली किश्त का अंतरण 10 मार्च को महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन जिला मुख्यालय व ब्लॉक मुख्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी महतारी वंदन सम्मेलन से वर्चुअल जुड़कर महिलाओं को सम्बोधित करेंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में होंगे शामिल महासमुंद 09 मार्च 2024/अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च को प्रदेश की राजधानी रायपुर के साथ सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय एवं नगरीय निकायों में आयोजित कार्यक्रमों से सीधे वर्चुअल जुड़कर लोगों को संबोधित करेंगे और हितग्राहियों से बात करेंगे। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के साथ साथ महासमुंद के 3 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से पहली किश्त का अंतरण किया जाएगा।
इससे प्रत्येक माह महिलाओं के खाते में एक हजार रूपये आएंगे। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए निर्देश दिए हैं। महिला एवम बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पांडेय ने बताया कि स्थानीय शंकराचार्य भवन में दोपहर 11 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। वही सभी ब्लाक मुख्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। बागबाहरा और बसना में कृषि उपज मंडी, पिथोरा में सांस्कृतिक भवन तथा सरायपाली में टाउन हॉल में कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन अंतर्गत जिले में कुल 3 लाख 26 हजार 330 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमे से पर्यवेक्षक द्वारा 3 लाख 25 हजार 957 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। रायपुर में मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के अभियान का शुभारंभ भी करेंगे। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 01 मार्च 2024 से नवीन महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रूपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक प्राप्त होगा। योजना के तहत 10 मार्च को पहली बार सहायता राशि दी जाएगी। इससे प्रदेश में लगभग 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी। महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। सम्मेलन में विभागीय गतिविधियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने का संकल्प भी लिया जाएगा।
महासमुंद : महतारी वंदन योजना के प्रथम किस्त से रमौतीन बाई अपने नातियो की पढ़ाई में संवारेंगी जीवन
महासमुंद : महतारी वंदन योजना के प्रथम किस्त से रमौतीन बाई अपने नातियो की पढ़ाई में संवारेंगी जीवन वि.ख.महासमुन्द ग्राम कनेकेरा निवासी 55वर्षीय श्रीमती रमौतीन बाई की पति की मृत्यु 10 वर्ष पहले हो चुकी है। अभी वे अपने बहु बेटे के साथ ,नातियों के संगत में अपना जीवन यापन कर रही है। उन्होंने बताया कि “मैं अपने पति को खोने के बाद नातियों का सहारा और उनका प्यार ही मेरे जीवन की आस है। मैं उनको अच्छी शिक्षा देना चाहती हूं।प्रथम किस्त से नातियों को पढ़ाने को बात कही। मैं भले ही ना पढ़ पाई पर अपनें नातियों को पढ़ाना चाहती हूं।उन्होंने बताया कि उनका मकान कच्चा है इस बार मोदी जी की गारंटी में मेरा भी नाम आवास योजना में शामिल है और इसके अलावा मुझे वृद्धा पेंशन भी मिलता है” और छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओ को लेकर उन्होने सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
महासमुंद : महतारी वंदन योजना के राशि से चुनेश्वरी साहू चुकाएंगी अपने मासिक ऋण
महासमुंद : महतारी वंदन योजना के राशि से चुनेश्वरी साहू चुकाएंगी अपने मासिक ऋण जिला महासमुंद निवासी 32 वर्षीय चुनेश्वरी साहू ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वालीं महतारी वंदन योजना अंतर्गत सूची में अपने नाम देखकर खुश हैं वो कहती है की मैं ग्रामीण स्तर पर एक शटर की कपडे की दुकान है जिसे ऋण लेकर छोटे रुप में शुरुवात की है प्रतिमाह जो 1000 कि राशि मुझे प्राप्त होगी वह मेरे ऋण चुकाने में सोहलियत होगी और साथ ही मैंने कपडा व्यवसाय के साथ कंप्यूटर चलाना भी जानती हु जिसका उपयोग पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, पीएमएपीवाई योजना के तहत लोगो को लाभ दिलाने का प्रयास कर सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगो को जोड़कर उन्हें लाभ दिलाने का प्रयास कर रही हूं”उन्होंने बताया कि बिहान स्व सहायता समूह में जुड़कर हम सामूहिक स्व विकास की दिशा में कार्य कर रहे है साथ ही परिवार और अपने जीवन शैली को मजबूत बनाने के लिए संकलपबद्ध कार्य कर रहे हैं।
महासमुन्द पुलिस द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन जागरूकता कार्यक्रम कर महिलाओ को अधिकार व कानून की जानकारी दी।
महासमुन्द पुलिस द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन जागरूकता कार्यक्रम कर महिलाओ को अधिकार व कानून की जानकारी दी। महिला दिवस के अवसर में उत्कृष्ट कार्य के लिये महिलाओ को सम्मानित किया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देशन मे जिले में चार दिन अभिव्यक्ति नारी की सम्मान में कार्यक्रम आयोजन का शुभारम्भ । जागरूकता कार्यक्रम कर महिलाओ को अधिकार व कानून की जानकारी दी जायेगी। 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर व पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार महासमुन्द पुलिस द्वारा पुलिस लाइन कम्यूनिटी हॉल में “अभिव्यक्ति” नारी के सम्मान की महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर पुलिस कालोनी परसदा व बेमचा के पुलिस परिवार के साथ अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया साथ ही जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओें को सम्मानित किया गया, व बताया गया कि चार दिवसीय महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 08.03.2024 से 11.03.2024 तक किया जावेगा उक्त कार्यक्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरपंच श्री चंद्राकर ग्राम परसदा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय महासमुंद, कोतवाली प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, कानूनी सलाहकार जिले के महिला पुलिस स्टाफ,पुलिस कॉलोनी से पुलिस परिवार व ग्राम परसदा से महिला पंच उपस्थित रहे। शेष दिनों जिले मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़खानी, लैंगिक उत्पीड़न, सायबर सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, आत्मरक्षा, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, मानव तस्करी, कैरियर गाइडेंस, स्वास्थ्य, स्वच्छता, टोनही प्रताड़ना, नशामुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
