महासमुन्द के चारो विधानसभा में जो लोग वोट नही किए है उनका आंकड़ा इतना लाख है कि हर विधानसभा में पार्टियों का जीत हार का तख्ता ही पलट सकती है ।

महासमुन्द के चारो विधानसभा में जो लोग वोट नही किए है उनका आंकड़ा इतना लाख है कि हर विधानसभा में पार्टियों का जीत हार का तख्ता ही पलट सकती है ।

18 नवम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत महासमुंद जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न हुआ। मतदाताओं में मतदान के लिए उल्लास एवं उत्साह देखा गया। शाम 05ः00 बजे के पश्चात भी कई मतदान केन्द्रों में लोग कतार में खड़े होकर मतदान का इंतजार करते रहे। मतदान में महिलाओं ने पुरूषों के मुकाबले अधिक मतदान किया। मतदान की प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात मतदान दलों की शुक्रवार देर रात सकुशल वापसी हो गई है। आज प्रेक्षक, राजनीतिक दलों की उपस्थिति में सभी मशीनों को विधानसभावार स्ट्रांग रूम में सील किया गया। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। मतगणना रविवार 3 दिसंबर 2023 को सुबह 8 बजे से पिटियाझर कृषि उपज मंडी परिसर में किया जाएगा।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कुल 81.52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र महासमुंद-42 अंतर्गत कुल 2,08,697 मतदाताओं में से 80 हजार 526 पुरुष मतदाताओं तथा 82 हजार 913 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। दो थर्ड जेंडर के मतदाताओं ने भी मतदान किया। इस तरह कुल 1,63,441 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान का कुल प्रतिशत 78.31 रहा। जिसमें महिलाओं का 77.72 प्रतिशत एवं पुरुषों का 78.94 प्रतिशत मतदान रहा।

विधानसभा क्षेत्र खल्लारी-41 अंतर्गत कुल 2,17,323 मतदाताओं में से 88 हजार 387 पुरुष मतदाताओं तथा 90 हजार 659 महिला मतदाताओं ने वोट किया। एक थर्ड जेंडर मतदाता ने अपने मत का प्रयोग किया। इस तरह कुल 1,79,047 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत 82.39 रहा। जिसमें महिलाओं का 82.09 प्रतिशत एवं पुरुषों का 82.7 प्रतिशत मतदान रहा।

विधानसभा क्षेत्र बसना-40 अंतर्गत कुल 2,24,450 मतदाताओं में से 92 हजार 652 पुरुष मतदाताओं तथा 95 हजार 139 महिला मतदाताओं सहित एक थर्ड जेंडर ने भी मतदान किया। इस तरह कुल 1,87,792 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत 83.67 रहा। जिसमें महिलाओं का 83.51 प्रतिशत तथा पुरुषों का 83.83 प्रतिशत मतदान रहा।

सरायपाली-39 अंतर्गत कुल 2,05,033 मतदाताओं में से 83 हजार 561 पुरुष मतदाताओं तथा 83 हजार 976 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। इस तरह कुल 1,67,537 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें कुल मतदान का प्रतिशत 81.71 प्रतिशत रहा। इसमें महिलाओं की 81.79 प्रतिशत तथा पुरुषों 81.63 प्रतिशत भागीदारी रही। इस तरह चारो विधानसभा में लगभग कुल 1 लाख 57 हजार सात सौ छत्तीस लोगो ने मतदान नही किया जो चारो विधानसभा में किसी भी पार्टी के हार जीत के मायने बदल सकता था ।

महासमुन्द : चोरी का 12 चक्का ट्रक और उसमें लदे पाइप सहित आरोपी पकडे गए जो ट्रक को माल सहित उड़िसा में ले जाकर बेचने के फिराक में थे चोर ने ऐसे दिया था घटना को अंजाम ।

महासमुन्द : चोरी का 12 चक्का ट्रक और उसमें लदे पाइप सहित आरोपी पकडे गए जो ट्रक को माल सहित उड़िसा में ले जाकर बेचने के फिराक में थे चोर ने ऐसे दिया था घटना को अंजाम ।

पुलिस अधीक्षक महासमुंद  धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही । थाना सिटी कोतवाली द्वारा चोरी पर त्वरित कार्यवाही करते RCC होम पाईप से भरे ट्रक आरोपी सहित बरामद पुलिस अधीक्षक महासमुन्द  धर्मेंद्र सिंह (IPS) व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) महासमुन्द श्रीमती मंजूलता बाज द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने पश्चात थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाशों व क्षेत्र में हो रहे चोरी पर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देशों का पालन करते हुए RCC होम पाईप से भरे 12 चक्का ट्रक चोरी की रिपोर्ट पर दिनांक 19/11/2023 को थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द के अपराध क्रमांक 434/2023 धारा 379 .भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

ग्राम बोचरो थाना बेवहारी जिला सहडोल मध्यप्रदेश हाल बिरगांव रायपुर का रहने वाला हूं, ट्रक ड्रायवरी का काम करता हूं। मैं RR लाइजस्टिक कम्पनी के मालिक जितेन्द्र सिंग गरेवाल का 12 चक्का ट्रक क्रमांक CG 04 HS 5132 को करीब 08 साल से चला रहा हूं। दिनांक 18.11.2023 को दोपहर 01 बजे मैं रायपुर भनपुरी से उक्त टाटा कम्पनी का 12 चक्का ट्रक क्रमांक CG 04 HS 5132 से मैं आरसीसी होम पाईप 105 नग को लोड कर साथ में कंडक्टर संतू निषाद एवं मजदूर मुकेश यादव को साथ लेकर सम्बलपुर के लिये निकला था हम लोग महानदी पूल के पास NH 53 रोड ग्राम घोडारी में दोपहर करीब 03.30 बजे पहुचे थे जहां पेशाब करने हेतु ट्रक को रोड किनारे रोक कर उसमें चाबी लगा छोड़कर मैं रोड के निचे कुछ दूरी में गया था मेरा कन्डेक्टर संतु निषाद एवं मजदूर मुकेश यादव वहां से घोड़ारी बस्ती के फल दुकान में फल खरीदने गये थे। मैं करीब 10 मिनट बाद वापस आकर देखा तो मेरे इस्तेमाली टाटा कम्पनी का 12 चक्का ट्रक क्रमांक CG 04 HS 5132 किमती करीब 1500000/- रूपये एवं उसमें लोड 105 नग आरसीसी होम पाईप कीमती 111510 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर वहां से ट्रक को चलाते हुये ले गया है। घटना के संबंध में तत्काल कम्पनी के इंजीनियर मदन लाल जांगडे को फोन पर बताया हूं, उनके द्वारा ट्रक में लगे जीपीएस से लोकेशन को देख कर अज्ञात चोर द्वारा महासमुन्द होते हुये ओडिशा तरफ ले जाना बताये कि मेरे ट्रक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर स्वयं चला कर खरियार रोड ओडिशा की तरफ भाग गया है ।

 

थाना सिटी कोतवाली महासमुंद द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पूर्व के चोर व संदिग्ध व्यक्ति पर सतत निगरानी एवं माकुल मुखबीर लगाकर चोरी गये माल मशरूका का पतासाजी किया। पाईप से भरे ट्रक को छुपाकर रखे होने की सूचना पाकर NH353 रोड खल्लारी मोड़ के पास खल्लारी में दबिश देकर RCC होम पाईप से भरे 12 चक्का ट्रक सहित आरोपी को पकडे जो उक्त ट्रक को माल सहित उड़िसा में ले जाकर बेचने के फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपी का नाम कमल कुर्रे पिता पवन कुर्रे उम्र 24 साल साकिन वार्ड नं0 26 गुढियारी थाना गुढियारी जिला रायपुर छ0ग0 बरामद मशरूका – एक वाहन ट्रक क्र0 CG 04 HS 5132 कीमती करीबन 1500000 रूपये, ट्रक में लोड 105 नग आर सी सी पाईप कीमती करीबन 1611510 रूपये मय कागजात के आरोपी से बरामद किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली नरेन्द्र राठौर, उप निरी0 सिध्दार्थ मिश्रा, सउनि0सम्पत महापात्र, आरक्षक शोभा वर्मा, लिकेश धनकर का सराहनीय योगदान रहा।

बसना : यूरोलॉजी कैंप मूत्र एवं पथरी जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन 24 नम्बर को बसना अग्रवाल नर्सिंगहोम में ।

बसना : यूरोलॉजी कैंप
मूत्र एवं पथरी जांच,
परामर्श एवं ऑपरेशन 24 नम्बर को बसना अग्रवाल नर्सिंगहोम में ।
AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALITY में 24 नवम्बर को
• किडनी की पथरी का समुचित इलाज एवं सर्जरी
• प्रोस्टेट का इलाज एवं सर्जरी

निरामयाः
• किडनी में सूजन एवं सिकुडन का इलाज
पुरुषों में बाँझपन एवं नपुंसकता का उपचार
मुत्रकोष का संक्रमण एवं मूत्र नली का सिकुडन
• किडनी, प्रोस्टेट और टेस्टिस के कैंसर का इलाज
पेशाब का रुक रुक कर आना, लीक करना या
खून आने का उपचार
पीडियाट्रिक यूरोलॉजी की सेवाएं
• इमरजेंसी यूरोलॉजी की सेवाएं, ट्रामा से लेकर
किडनी में यूरिन ब्लॉकेज तक ऑपरेशन के इच्छुक मरीज अपनी सभी
जांच रिपोर्ट के साथ 14 सितम्बर को भर्ती हो जाएं अग्रिम पंजीयन अनिवार्य सिटी स्कैन द्वारा पथरी की सटीक जांच
किडनी, प्रोस्टेट एवं पथरी इत्यादि सभी ऑपरेशन
अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.)
डॉ. योगेश बारापात्रे
MBBS, MS, MCh
यूरो सर्जन
जांच फीस मात्र ₹700
प्रतिदिन निःशुल्क
डायलिसिस उपलब्ध
ICU बैकअप के साथ अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें
84618-11000, 77708-68473,
77730-86100

पिथौरा : किसानों को धान बेचने अब प्रभारियों को चढ़ावा देना पड़ रहा है जैसे पहले बिगड़े काम बनाने देवी देवताओ को चढ़ावा देना पड़ता था फोन पर कर प्रबंधक कहते है कि भस्कारापाली और तेरेकेला मैं देख रहा हु कल पिरदा में मिलिए जो भी होगा बना लेंगे ……………………

पिथौरा : किसानों को धान बेचने अब प्रभारियों को चढ़ावा देना पड़ रहा है जैसे पहले बिगड़े काम बनाने देवी देवताओ को चढ़ावा देना पड़ता था फोन पर कर प्रबंधक कहते है कि भस्कारापाली और तेरेकेला मैं देख रहा हु कल पिरदा में मिलिए जो भी होगा बना लेंगे ……………………

बात जब किसानों की होती है तो विपक्ष हो या फिर पक्ष दोनों दल के राजनेताओं चाहे केंद्र से हो या राज्य से गली मोहल्ले वाले छूट भैया नेता भी किसानों की हक की बात करते दिखाई देते है लेकिन दुख की बात है कि किसान आज भी अपने मेहनत और खून पसीने से सींचे हुए धान को बेचने सरकार द्वारा निर्धारित जगहों पर बेचने जाते है तो वहां सरकार द्वारा चुने हुए कर्मचारियों को चढ़ावा चढ़ाना पड़ता है जैसे पहले अपने बिगड़े काम बनाने देवी देवताओ को चढ़ावा चढ़ाना पड़ता है लेकिन किसानों के समस्याओं को समाधन करने ना कोई नेता जी आते है और ना कोई अधिकारी ।

घटना है बसना विधानसभा अंतर्गत पिथौरा ब्लॉक के खरीदी केंद्र तेरेकेला की जहाँ तेरेकेला के किसानों से किसानों के धान को नमी बताकर उनसे अतिरिक्त धान लिया जा रहा है एक किसान ने इस नम्बर पर +919340552941 फोन कर कहा की आज जब मेरे पापा तेरेकेला धान खरीदी केंद्र धान बेचने गए थे तो मेरे पापा के धान को नमी बताकर लगभग 2 पैकेट धान ले लिए गए मतलब लगभग 80 किलो किसान पुत्र ने बताया की इसके अलावा काटा पल्ला में धान खरीदी किया जा रहा है और और अधिक तौला जा रहा है इस प्रकार किसानों को धान बेचने चढ़ावा दिया जा रहा है किसान पुत्र ने किसानों के दुर्दशा बताते हुए कहा कि ऐसे मेरे पिता जी के साथ ही नही अन्य किसानों के साथ भी ऐसा हो रहा है ।

मामले की ज्यादा जानकारी के लिए हमने खरीदी प्रभारी का नम्बर ढूंढा लेकिन नही मिला उसके बाद मुश्किल से तेरेकेला के आपरेटर का दुरभाष नम्बर मिला बात करने पर कहा कि प्रभारी अभी नहाने गए है आने के बाद बात करवाता हु ।थोड़ी देर बाद तेरेकेला और भस्करापाली के प्रबंधक ने टेकराम ने अपने नँबर +919131282860 से स्वयं फोन करके कहते है कि तेरेकेला और भस्करापाली मैं खुद देख रहा हु आप कल पिरदा में मिलिए जो भी होगा बना लेंगे तेरेकेला और भस्करापाली को ध्यान मत दीजिए मतलब सीधा सीधा घुस लीजिए और चुप रहिए , अब आप समझ सकते है की खरीदी केंद्रों में भ्र्ष्टाचार किस तरह हावी हो चुका है कि खरीदी प्रभारी अपने भ्र्ष्टाचार और किसानों को प्रताड़ित करने की घटनाओं को दबाने कहा कहा चढ़ावा चढ़ा रहे होंगे अगर यह खबर प्रकाशन के बाद भी जांच कार्यवाही नही होता है तो सभी किसान समझ सकते है धान खरीदी केंद्र के कर्मचारि द्वारा किन किन देवी देवताओं को चढ़ावा चढ़ा रहे है और भूगतान किसान कर रहा है ।

इस मामले में महाजनपद न्यूज के संचालक हेमन्त वैष्णव ने खाद्य विभाग के कर्मचारी कमल नारायण को घटना बताया गया है कैसे प्रबंधक ने भ्र्ष्टाचार को छिपाने घुस की ऑफर किया अधिकारी ने कहा अभी मैं तरेकेला जा रहा हु क्या है मामला जांच करते है ।

बसना : चोर गैंग का वारदाते  सीसी टीवी में कैद देख उड़ जाएंगे होश बसना में 17 सांकरा में 7 दुकानों के धावा बोलने वाले गैंग जल्द सलाखो के पीछे फुटेज से पहचान की खबर

बसना : चोर गैंग का वारदाते  सीसी टीवी में कैद देख उड़ जाएंगे होड़ बसना में 17 सांकरा में 7 दुकानों के धावा बोलने वाले गैंग
जल्द सलाखो के पीछे फुटेज से पहचान की खबर ।

महासमुन्द जिले के बसना और सांकरा में थाना से कुछ ही दूरियों पर रातों रात बसना के 17 और सांकरा लभगग 7 छोटी बड़ी दुकानों के जब सुबह सुबह खबरे मिली तो खबरे सबको हैरान कर गई चुमाव ड्यूटी और दीपावली से थके हारे पुलिस वाले जब एक दिन के बाद सायद काराम कर रहे थे और इसी बात का फायदा उठाकर कुछ चोर गैंग ने देर रात बसना और सांकरा के कई दुकानों के सटर और ताले तोड़ डाले चोर गैंग द्वारा दिया गया

अंजाम सहरो और दुकानों पर सीसी टीवी पर साफ साफ दिखाई दे रहे है कैसे 4 से 5 युवक आते है अपने औजारों से आसानी से सटर और टाला तोड़ जाते है दुकान

 

मेडिकल सहित अन्य दुकानों में चोरियों के घटनाओं को अंजाम दिए है इन चोर के गैंगों ने छोटे छोटे फल वितरण करने वालो के दुकानों को भी नही बख्सा है हालांकि पुलिस सीसी टीवी फुटेज के मदद से कुछ चोरों और संदेहियों

को पहचान करने की खबर आ रही है पुलिस का कहना है कि यह गैंग का जल्द ही पुलिस की पकड़ में होगी

हालांकि इस घटना के बाद व्यपारी वर्ग में दहसत का माहौल देखने को मिला इसी को लेकर व्यापारी महा संघ बसना का प्रतिनिधि मंडल आज थाना बसना पहुंचकर SDOP अभिषेक केसरी , एवम थानां प्रभारी आशीष वासनिक से मुलाकात कर रात हुई चोरी के बारे में चर्चा की किए पुलिस द्वारा ।अपराधियों को 24 घंटे में पकड़ने के का

आश्वासन दिया प्रशासन द्वारा दिया गया साथ ही बताया गया की बसना, साकरा चोरी मामले में
2 शातिर चोरो की पहचान की गई है
बसना पुलिस की टीम , साइबर की टीम सहित कुल चार पुलिस टीम शातिर चोरो के ठिकाने के लिए रवाना हुए जल्द सलाखो के पीछे होगे आरोपी ।

मैं श्रीराम साहू पिता नन्द कुमार साहू उम्र 27 साल साकिन पतेरापाली थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी हूँ स्नातक तक पढा लिखा हूँ। परसवानी रोड़ ओव्हर ब्रीज के नीचे ग्राम सांकरा में जीया रानी फैंसी स्टोर्स के नाम से दुकान खोला हूँ कल दिनांक 18.11.2023 को रात्रि 08/00 बजे दुकान बंद करके अपने घर ग्राम पतेरापाली चला गया था कि आज सुबह करीब 05/00 बजे के मेरे बगल के होटल मालिक कुलदीप ने

मुझे फोन करके बताया कि मेरे दुकान का सटर आधा खुला हुआ है तब मैं अपने दुकान में आकर सटर को पुरा उठा कर दुकान के अंदर गया तो देखा कि मेरे गल्ले का दराज टुटा हुआ था जिसमें करीब 2000 रूपये था जो दराज में नहीं था कोई अज्ञात चोर रात्रि में मेरे दुकान के सटर को बैंड कर घुसकर चोरी किया है तथा इसी प्रकार अज्ञात चोर साहू फल भंण्डार के सटर को बैंड कर घुसकर 2500 रूपये एवं रेशमा फैंसी स्टोर्स के सटर को बैंड कर घुसकर 1500 रूपये व अंकुश मेडिकल स्टोर्स के सटर को बैंड कर घुसकर 1200 रूपये कुल जुमला रकम 7200 रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गये हैं। रिपोर्ट करता हूं रिपोर्ट मेरे बताये अनुसार लिखा गया है । कार्यवाही किया जावें। मो0 नं0 9131580107

 

महासमुन्द : बस में मानव तस्करी के मामले में दलालों के ख़िलाप एफआईआर दर्ज ।

महासमुन्द : बस में मानव तस्करी के मामले में दलालों के ख़िलाप एफआईआर दर्ज ।

महासमुन्द जिले के कई इलाकों में भट्ठा दलाल सक्रिय है महासमुन्द जिले के पिथौरा बागबाहरा और बसना के कई दलाल सक्रिय है छत्तीसगढ़ में आचार संहिता और मतदान के बाद दलालों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो से पलायन करवाने का सिलसिला जारी हो चुका है बता दें कि पिथौरा और बागबाहरा क्षेत्र में यह गोरख धंधा जोरो पर रहता है गांव से कई परिवारों को मासूम और दूधमुहे बच्चो सहित पलायन करा रहे है

बागबाहरा पुलिस को मुखबीर से 13.20 बजे जरिये फोन से सुचना मिला कि मां ट्रेवर्ल बस क्रमांक CG 06 GN 4209 जो खट्टी से महासमुंद चलती है जिसमें कुछ मजदूरो को व्यापार व्यवसाय करने मजदूर दलाल सुरज गोस्वामी साकिन कुरूमुड़ा उड़ीसा ,संतोष देवागंन साकिन महासमुंद के द्वारा कपट पुर्वक अधिक पैसा दिलाने प्रलोभन देकर उनके शक्तियो का दुरूपयोग करने के आशय से उन्हे उत्प्रेरित कर उसके गांव से परिवहन कर स्थानांतरित कर रहा है मौके पर मुखबीरी सुचना पंचनामा तैयार किया मुखबीरी सुचना को थाना प्रभारी बागबाहरा को अवगत कराया और आरक्षक क्रमांक 333 एकलब्य बैस को गवाहो को लेने टाउन बागबाहरा रवाना किया गया जो टाउन बागबाहरा से गवाह हेमराज महानंद पिता अभिराम महानंद उम्र 34 वर्ष ,

 

गवाह निखिल सोनवानी पिता नरेश सोनवानी उम्र 24 वर्ष साकिनान वार्ड क्रमांक 14 पोटरपारा बागबाहरा को लेकर थाना आये जिन्हे मुखबीरी सुचना से अवगत कराकर कार्यवाही में उपस्थित होने धारा 160 जाफौ की नोटिस तामिल कर हमराह स्टाफ आरक्षक 333 ,301 गवाह हेमराज महानंद ,निखिल सोनवानी को लेकर मुखबीर सुचना की तस्दीक पर मय शासकीय वाहन क्रमांक CG 03 6580 मय चालक आरक्षक 192 विरेन्द्र तिवारी को लेकर रवाना हुआ पिथौरा चौक बागबाहरा पहूंचा और मुखबीर के बताये बस की इंतजार किया 15 मिनट बाद मां ट्रेवर्स की बस क्रमांक CG 06 GN 4209 आयी जिसे रोककर चेक किया बस में लेवर एवं सवारी बैठे थे जिन्हे पुछताछ किया तब छबिलाल पिता गणेशराम उम्र 40 वर्ष साकिन लौंदामुड़ा थाना कोमाखान ,हीरालाल पिता तिलक उम्र 24 वर्ष साकिन धरमबांधा उड़ीसा ,

 

केवल मांझी पिता अइत राम मांझी उम्र 19 वर्ष साकिन धरमबांधा उड़ीसा ,तुलाराम राणा पिता कंशाराम राणा उम्र 25 वर्ष साकिन धरमबांध उड़ीसा ,संगीता राणा पति तुलाराम राणा उम्र 23 वर्ष साकिन धरमबांधा उड़ीसा ,कुनतुला राणा पति तुलेश राणा उम्र 22 वर्ष साकिन धरमबांधा उड़ीसा ,कुमारी यादव पति छबिलाल यादव उम्र 38 वर्ष साकिन लौदामुड़ा ,फिरंतिन मांझी पिता रूखसाय मांझी उम्र 19 वर्ष साकिन भैसादादर उड़ीसा ,गुरूवारी मांझी पति खेलन मांझी उम्र 19 वर्ष साकिन भैसादादर उड़ीसा ,गुरूवारी मांझी पति खेलन मांझी उम्र 20 वर्ष साकिन भैसादादर द्वारा इंट भठ्ठा में काम कराने सुरज गोस्वामी ,संतोष देवागंन द्वारा दिगर प्रांत उत्तर प्रदेश कपट पूर्वक अधिक पैसा दिलाने प्रलोभन देकर उत्प्रेरित कर गांव से इंट भठ्ठा में काम कराने ले जाना बताये और बस के चालक एवं परिचालक को जानकारी होना नही बताये तब बस से लेवरो को उतारकर कथन लिया जो सभी ने मजदूर दलाल सुरज गोस्वामी ,संतोष देवागंन के द्वारा अधिक पैसा दिलाने

 

प्रलोभन देकर उत्प्रेरित कर गांव से उत्तर प्रदेश इंट भठ्ठा में काम करने भेजना और इंट बनाने की की मजदूरी प्रति हजार 650 रूपये देना और सभी मजदूरो को प्रति जोड़ी के हिसाब से 30000 से 40000 रूपये एडवांस देना बताये आरोपी सुरज गोस्वामी ,संतोष देवागंन के द्वारा मजदूरो को दुव्यापार करने की नियत से दिगर प्रांत उत्तर प्रदेश इंट भठ्ठा भेज रहा है जो धारा 370 भादवि का होना पाये जाने पर मौके पर देहाती नालसी में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

बसना : मनमानी मापदंड से अधिक नमी वाला धान खरीदना पड़ा महंगा उपार्जन केंद्र प्रभारी निलंबित।

बसना : मनमानी मापदंड से अधिक नमी वाला धान खरीदना पड़ा महंगा उपार्जन केंद्र प्रभारी निलंबित। बसना: निर्धारित मापदंड से अधिक नमी वाला धान खरीदने के मामले
धान उपार्जन केंद्र भूकेल में उपार्जन केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है जानकारी के अनुसार केंद्र प्रभारी मनमाने ढंग से कम नमी वाला धान खरीद रहा था जनाकारी के अनुसार शाखा प्रबंधक द्वारा की गई की गई आकस्मिक जांच के दौरान पाया गया कि उपार्जन केंद्र प्रभारी त्रिलोचन नायक द्वारा किसान दीपक / करूणाकर एवं नानदाउ / मनधन द्वारा लाए गए धान में स्वीकृत नमी से अधिक नमी क्रमशः 33 प्रतिशत एवं 22 प्रतिशत मात्रा का धान उपार्जित किया गया है। इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक द्वारा उपपंजीयक सहकारी संस्थायें जिला महासमुंद को दी गई। उपपंजीयक के निर्देश पर प्राधिकृत अधिकारी ग्रामीण सेवा सहकारी समिति भूकेल द्वारा उपार्जन केंद्र प्रभारी त्रिलोचन नायक को निलंबित कर दिया गया है।

बसना : चोरों ने देर रात दर्जनों दुकानों के ताला और सटर तोड़ने की खबर है ।

बसना : चोरों ने देर रात दर्जनों दुकानों के ताला और सटर तोड़ने की खबर है  मतदान के ठीक एक दिन बाद बसना सहर में देर रात कई दुकानों के ताला तोड़कर चोर गैंग ने कई छोटी बड़ी दुकानों में धावा बोल दिया है घटना देर रात की बताया जा रहा है कि जब सहर के लोग मॉर्निंग वर्क पर निकले तो दुकानों के ताला टूटे दिखाई दिए लोगो ने दुकानदारो को फोन कर सूचना दिए है फोटो देखने पर दरवाजा सटर आधा उठा हुवा दिखाई दे रहे है सूत्रों ने अनुसार लगभग 12 से 15 दुकानों के ताला तोड़े गए है अभी तक किसका कितना और क्या चोरी हुवा है यह तो दुकानदारो के सिकायत के बाद ही पता चल पाएगा ।वही सांकरा में भी लगभग 7 दुकानों के ताला टूटने की खबर है 

बसना : जिला पंचायत सदस्य नोविना अमृत जगत ने अपने गांव में किए मतदान ।

बसना : जिला पंचायत सदस्य नोविना अमृत जगत ने अपने गांव में किए मतदान ।
बसना विधानसभा अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य नोविना अमृत जगत ने अपने पति श्री अमृतलाल जगत एवं परिवार और सहयोगियों के साथ अपने गृह ग्राम भदरपाली मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किए नोविना अमृत जगत ने कहा कि लोक तंत्र के लिए प्रत्येक व्यक्तियों को मतदान करना जरूरी है अपने जिला पंचायत क्षेत्र के सभी लोगो को मतदान के लिए सुभ कामनाएँ दि ।

महासमुन्द: शुष्क अवधि के दौरान आबकारी विभाग महासमुंद द्वारा सघन छापेमारी कार्यवाही10 प्रकरणों में 797.82 लीटर मदिरा तथा 9450 किलो महुआ लहान जप्त

महासमुन्द: शुष्क अवधि के दौरान आबकारी विभाग महासमुंद द्वारा सघन छापेमारी कार्यवाही10 प्रकरणों में 797.82 लीटर मदिरा तथा 9450 किलो महुआ लहान जप्त

महासमुंद 17 नवम्बर 2023/ जिले में विधानसभा निर्वाचन कार्य निर्विघ्न तथा निष्पक्षता पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रभात मलिक द्वारा घोषित शुष्क अवधि/दिवस में बंदी के दौरान जिले की आबकारी टीम अलर्ट मोड में रही। आबकारी टीम द्वारा निरंतर गश्त कर देशी मदिरा वेयरहाउस, बार तथा मदिरा दुकानों की सीलिंग तथा सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती की आकस्मिक जांच की गयी। इस अवधि में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रखने के

उद्देश्य से होटल, ढाबे तथा संदिग्ध परिसरों की तलाशी/जांच की गयी तथा अवैध मदिरा विक्रय का प्रकरण प्रकाश में आने पर आबकारी एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए। इस अवधि में अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु कुल 35 छापेमारी करते हुए 10 प्रकरणों में कुल 797.82 लीटर अवैध मदिरा तथा 9450 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया।
ओड़िशा के सीमावर्ती क्षेत्र में आबकारी स्टॉफ बरगढ़/नुआपाड़ा तथा आबकारी स्टॉफ सराईपाली/बागबाहरा द्वारा सीम

समन्वय कर संयुक्त रेड कार्यवाही करते हुए 161 पाउच (32.20 लीटर) ओड़िशा निर्मित मदिरा जप्त की गयी। सीमापार मादक पदार्थों के चौर्यनयन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिले की सीमावर्ती जाँच चौकी खम्हारपाली तथा टेमरी में स्थैतिक निगरानी दल तथा उड़नदस्ता दल के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए वाहनों की सघन जाँच की गयी।