Mahasamund news रात मे नाला मे दुर्घटना हुवा पार्सल गाडी सुचना देने गया गाँव तो चुरा ले गए 183 प्रकार का विभिन्न आयटम!

Mahasamund news रात मे नाला मे दुर्घटना हुवा पार्सल गाडी सुचना देने गया गाँव तो चुरा ले गए 183 प्रकार का विभिन्न आयटम! हेतराम पटेल पिता श्री दमोदर पटेल उम्र 45 वर्ष सार्किंन हर्षित विहार फेस 02 महुआ बाजार रायपुर (छग) का निवासी के अनुसार । कि कोरीयर सर्विस (पार्सल) का काम करता हूं, कि दिनांक 26.02.24 को वाहन क्र. सीजी 04 एनएम 9970 अशोक लिलेण्ड दोस्त से रायपुर से डाक पार्सल छोडने हेतु चालक शेख जाफिर पिता शेख रमजान को रायपुर से अभनपुर होते हुए गरियाबंद से बागबाहरा पार्सल को छोडने के लिए रवाना किया था कि चालक शेख जाफिर संबंधित

 

पार्सल समान को छोड़ते हुऐ गरियाबंद से छुरा होते हुऐ बागबाहरा के लिये वाहन क्र. सीजी 04 एनएम 9970 को लेकर जा रहा था कि चौकी टुहलू अन्तर्गत ग्राम कछारडीह के पहले करीब रात्रि 01:00 बजे कछाडीह नाला में अचानक रास्ते में मवेशी आने से बचाने के लिये ब्रेक मारा तो वाहन क्र. सीजी 04 एनएम 9970 नाले में गिर गया और आधा वाहन पानी में डुब गया चालक शेख जाफिर किसी तरह बाहर निकलकर मोबाईल नही होने पर गांव पहुंचकर मुझे सूचना देने पास के गांव जाने से वाहन के अन्दर रखे चार बोरी पार्सल समान को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था तब सुबह मैं आया और पुलिस को सूचना दिया फिर वाहन को निकलवाकर

 

समानो का मिलान किया भेजे गये पार्सल समान का बाद मे लिस्टिंग कराने से 01 एक नग होम थिएटर 02 किचन समान 03 एफएम सीजी0 04 माईक 05 रिर्चाज बैटरी 6. जुता 7 शर्ट 8 लडकी का कुर्ता 09 मोबाईल स्टेन्ड 10 लड़को का शर्ट 11 कुर्ता पैन्ट सेट 12 बाईक का लेग गार्ड 13 कुर्ता 14 कुर्ती 15 लेंजर पेन 16 लडकीयो का कपड़ा 17 कुर्ता 18 सैन्डल 19 कुर्ती 20 ज्वेलरी 21 वाटर प्रुफ बैग 22 साडी 23 शर्ट 24 घडी 25 कुर्ती 2 नग 26 शर्ट 27 कुर्ता 28 घी 29 स्पीकर बक्स 30 लडकीयों का पेंट 31 टी शर्ट 32 ज्वेलरी 33 लडकीयों का जींस 34 लडकियों का जींस 35 तकिये का कवर 36 गेट लैम्प

 

02 नग 37 ज्वेलरी 38 बेल्ट 39 वाटर प्रुफ लेपटाप बैग 40 लडकियों का अन्डरगारमेंट 41 मोबाईल कवर 42 टी शर्ट 43 सोल्डर आयरन किट 44 क्रिम आइटम 45 ड्रेस बनाने का समान 46 लोवर 47 हेडफोन 48 जुता 49 टीशर्ट 50 कनटेनर बाक्स 51 हेडफोन 52 प्रोजेक्ट समान 02 नग 53 वासिंग स्प्रे 54 कुर्ती 55 कपडा 56 घडी 57 चप्पल 58 सैन्डल 59 सैन्डल 60 टी शर्ट 61 पायल 62 जींस 02 नग 63 लडकियों का लोवर 64 चाय पत्ती 65 पानी बाटल 66 केटली 67 ट्रे 68 ड्रेस 69 बच्चो का कपडा 70 दुपट्टा 71 पंखा 72 बेल्ट 73 खाने का समान 74 जींस 75 साडी 76 कपडा एन्गल 77 मसाज तेल 78 बच्चे का कपडा 79 कुर्ता 80 कुर्ता 81 क्रीम 82 पैन्ट 83 शर्ट 84 लडकियो का ड्रेस 85 बाईक लेग गार्ड 86 मोबाईल कवर 87 खिलौना 88 ड्रेस 89 लडकियों का पर्स 90 इलेक्ट्रानिक समान पैंट 92 टी शर्ट 93 शर्ट 94 ड्रेस 95 टी शर्ट 96 क्रीम 97 टीशर्ट 98 साडी 99 शर्ट 100 फिटनेस रबडर 101 पाउडर 102 कमर पट्टा 103 घाघरा चोली 104 कुर्ता 105 क्लेचर 106 लहंगा 107 बैग 108 टी शर्ट 109 जींस 110 आयुर्वेदिक दवाई 111 क्रिकेट कीट 112 टी शर्ट 113 ब्यूटी क्रीम 114 कुर्ता 115 मोबाईल कवर 116 फिटनेस

 

समान 117 पर्स 118 पर्दा 119 तकिया कवर 120 टेबल लैम्प 121 शिशु बेड 122 टी शर्ट 123 टीशर्ट, 124 जुता 125 स्कार्प 126 सैन्डल 127 पगडी 128 टी शर्ट पैंट 129 कुर्ती 130 कपडा 131 हेडफोन व समान 132 टी शर्ट 133 टी शर्ट 134 ब्युटी समान 135 टीशर्ट 136 ज्वेलरी 137 कुर्ती 138 साडी 139 चश्मा 140 साडी 141 मोबाईल कवर 142 तेल 143 ज्वेलरी 144 ब्लूटुथ 145 शर्ट 146 वायरलेस कैमरा 147 मेटल पर्स 148 ड्रेस 149 ज्वेलरी 150 साडी 151 खिलौना 152 टी शर्ट 153 टेडीबीयर 154 मेकप किट 155 गंगाजल 156 प्राईमर 157 साडी 158 डीजिटल कांटा 159 ब्युटी सामान 160 ब्युटी सामन 161 शर्ट 162 जुती 163 शिशु बेड 164 ज्वेलरी 165 ज्वेलरी 166 ज्वेलरी 167 कुर्ता सेट 168 स्कार्प 169 पैरदान 170 टी शर्ट 171 ड्रेस 172 कुर्ती 173 कलर लाईट 174 टी शर्ट 175 जैकेट 176 लोवर 177 ज्वेलरी 178 टी शर्ट 179 अन्डर गारमेन्ट 180 ज्वेलरी 181 ज्वेलरी 182 बैग 183 टेप कुल किमती 77364 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कृपया रिपोर्ट दर्ज करने की कृपा करे ।हेतराम पटेल पिता दमोदर पटेल साकिन रायपुर (छग) मोबाईल न. 9131893102 प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाप अपराध धारा 379 ता.हि. का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है

Mahasamund तुमगाँव -: सब्जी फार्म के अंदर शराब सेवन मना करने और फोटो खींचने लगा मालिक तो 3 लोगो ने क़ी पिटाई 112 आने के पहले भागे आरोपी!

Mahasamund तुमगाँव -: सब्जी फार्म के अंदर शराब सेवन मना करने और फोटो खींचने लगा मालिक तो 3 लोगो ने क़ी पिटाई 112 आने के पहले भागे आरोपी! पुरूषोत्तम यादव वार्ड नं0 03 श्रीराम वाटिका महासमुंद में रहता हूं, गांडाघाट तुमगांव में मेरा सब्जी फार्म का व्यवसाय है आज दिनांक 05.03.2024 को शाम 04 बजे मैं अपने फार्म को देखने आया था ।

फार्म अंदर जाकर देखा तो चन्द्र साहू निवासी तुमगांव , योगेन्द्र जेंड्रे उर्फ यमराज निवासी अमावश, एवं उनका एक अन्य साथी वहां फार्म के अंदर शराब पी रहे थे तथा तुमगांव का संतोष सेन पानी पाउच बेंच रहा था जिसे मेरे द्वारा शराब पीने से मना करने पर नहीं माने तब मैं उन लोगो का फोटो खींच रहा था । इस बात से नाराज होकर वे तीनो मुझे मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए हांथ मुक्का से मारपीट किये तथा जान से मारने की धमकी दिये हैं । मारपीट करने से मेरे सिर में चोंट लगी है । मैने डायल 112 को फोन किया तो वे लोग वहां से भाग गये ।

घटना को संतोष सेन तथा नंदकुमार यादव देखा सुना है । रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जावे । मामले मे महासमुंद के तुमगाँव थाना ने पुरूषोत्तम यादव क़ी शिकायत पर योगेन्द्र जेंड्रे उर्फ यमराज , चन्द्र साहू एवं उसका साथी 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज किया है

सरायपाली -: संजय शर्मा के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का लगा तांता श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा का महासमुंद जिलाध्यक्ष के पद पर ताजपोशी

सरायपाली -: संजय शर्मा के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का लगा तांता श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा का महासमुंद जिलाध्यक्ष के पद पर ताजपोशी

सरायपाली:- भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा का महासमुंद जिलाध्यक्ष के पद पर ताजपोशी होने पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जिलाध्यक्ष का पद एक बार फिर से सरायपाली बसना क्षेत्र को मिलने से क्षेत्र का राजनीतिक वर्चस्व जिले में बड़ा है। सवर्ण ब्राह्मण समाज से जिलाध्यक्ष बनाये जाने से भाजपा ने सवर्ण समाज को साधने की कोशिश की है। एक सामान्य कार्यकर्ता से जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद तक

पहुंचने वाले संजय शर्मा का जन्म 1967 में हुआ। उन्होंने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 23 वर्ष की उम्र से की। 1992 को लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में राम मंदिर आंदोलन का हिस्सा बनकर कार सेवा में सरायपाली क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर एक अलग पहचान बनाई। उनके नेतृत्व गुण को देखते हुए उन्हें 1992 को पहली बार उन्हें भाजयुमो सरायपाली मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नेतृत्व क्षमता एवं पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें सरायपाली भाजपा मंडल महामंत्री उसके बाद अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। उनका पद और कद दोनों बढ़ता ही गया और जिला महासमुन्द उपाध्यक्ष फिर महामंत्री बनाया गया। नगर पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव संचालन में बड़ी भूमिका निभाने के बाद आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय शर्मा युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं, उनके अध्यक्ष बनने पर युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके नेतृत्व क्षमता का लाभ निश्चित रूप से पार्टी के साथ पुरे जिले को मिलेगा और दोगुना उत्साह के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में उतरेंगे। इस अवसर पर संजय शर्मा ने कहा कि उन्हें पार्टी ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। इस बार 400 पार का नारा के साथ दुगुना उत्साह के साथ काम करेंगे।

*प्रदेश नेतृत्व के प्रति व्यक्त की आभार*

युवाओं के आइडल भाजपा नेता के रूप में लोकप्रिय संजय शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया उन्हें जो नई जिम्मेदारी दी गई है उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक डॉ संपत अग्रवाल, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, भाजपा लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल, प्रेमशंकर पटेल, पूनम चंद्राकर, डॉ विमल चोपड़ा, डॉ रमाकांत बाजपाई सहित वरिष्ठ भाजपाजनों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

छत्तीसगढ़ : मतदाता सूची में अभी भी जुड़वा सकते हैं नाम, आनलाइन कर सकते हैं आवेदन, जानिए डिटेल

छत्तीसगढ़ : मतदाता सूची में अभी भी जुड़वा सकते हैं नाम, आनलाइन कर सकते हैं आवेदन, जानिए डिटेल
Voter ID Card: अब भी ऐसे पात्र व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं जो किसी कारण से अभियान के दौरान आवेदन नहीं कर सके थे। चुनाव आयोग ऐसे सभी मतदाताओं को नामांकन जमा होने की अंतिम तिथि के दस दिन पूर्व तक सूची में नाम जुड़वाने का अवसर देता है। मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य पूरा हो चुका है। सामान्यत: यह माना जाता है कि अब मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ेंगे पर ऐसा नहीं है। अब भी ऐसे पात्र व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं जो किसी कारण से अभियान के दौरान आवेदन नहीं कर सके थे। चुनाव आयोग ऐसे सभी मतदाताओं को नामांकन जमा होने की अंतिम तिथि के दस दिन पूर्व तक सूची में नाम जुड़वाने का अवसर देता है। आनलाइन आवेदन कर सकते हैं वोटर
आयोग ने यह सुविधा भी दी है कि ऐसे सभी व्यक्ति जिनकी आयु एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर को 18 वर्ष पूरी हो जाएगी, वे अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बूथ लेवल आफिसर को आवेदन देने के साथ ही वोटर हेल्पलाइन एप तथा वोटर पोर्टल आनलाइन आवेदन भरा जा सकता है। सूची को अद्यतन कर मतदान केंद्रों पर भेजा जाता है और मतदान दिवस पर बूथ लेवल आफिसर से मतदाता पर्ची लेकर मतदान कर सकता है। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या दो करोड़ पांच लाख 13 हजार 252 हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कुल 24 हजार 109 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद छह जनवरी से आठ फरवरी 2024 तक मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान मतदाताओं की संख्या में 1 लाख 20 हजार 92 मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Chhattisgarh news जर्मनी से आई पर्यटक रेजिना मारिया ने नमस्ते राजिम कह कर राजिम कुंभ के श्रद्धालुओं को अचंभे में डाल दिया। दरअसल सनातन धर्म के विराट स्वरूप को जानने की इच्छा से वह राजिम कुंभ में पहुंची थी।

रायपुर : जर्मनी के पर्यटक, बोले नमस्ते राजिम

जर्मनी के पर्यटक

विश्व में फैल रही है राजिम कुंभ की ख्याति: रेजिना मारिया

रायपुर, 07 मार्च 2024

विश्व में फैल रही है राजिम कुंभ की ख्याति: रेजिना मारिया

जर्मनी से आई पर्यटक रेजिना मारिया ने नमस्ते राजिम कह कर राजिम कुंभ के श्रद्धालुओं को अचंभे में डाल दिया। दरअसल सनातन धर्म के विराट स्वरूप को जानने की इच्छा से वह राजिम कुंभ में पहुंची थी। मारिया ने बताया कि सनातन के शरण में आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ है, जीवन की नीरसता दूर हुई है और उत्साह का संचार हुआ है।

विश्व में फैल रही है राजिम कुंभ की ख्याति: रेजिना मारिया

जर्मनी की मारिया ने बताया कि राजिम की ख्याति अब सात समंदर पार तक पहुंच चुकी है। सनातन संस्कृति से जुड़े इस आयोजन से प्रभावित होकर वह राजिम पहुंची है। राजिम लोचन मंदिर की नक्काशी और कलाकृतियों ने उन्हें प्रभावित किया है। त्रवेणी संगम बीच स्थित कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर का दर्शन कर अभिभूत हुई उनके साथ आये अन्य विदेशी पर्यटकों ने पूरे मेला क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर साधु-संतों से आशीर्वाद लिया है।

रेजिना मारिया के साथ कुंभ मेले में जर्मनी से आए स्टीफन जोसेफ मारिया, हिल्डेगार्ल्ड रेल्डा, चृस्टा, उलरिका, सिल्केमारिया, लेंस, अलरिच ने कहा कि हम राजिम पहली बार आए हैं। भारत की अध्यात्मिक और धार्मिक संस्कृति को देखने और समझने के लिये भारत आए हैं। सांस्कृतिक से प्रभावित हुए है। उन्होंने बताया कि असम, सिक्किम तथा कलकत्ता भी गए, लोगों से मिले अच्छा लगा। लेकिन जिस आत्मियता से छत्तीसगढ़ के लोगों ने परंपरागत ढंग से स्वागत किया वह हमारे लिए विशेष अनुभव है।

जर्मनी के पर्यटक दल ने राजिम में भगवान राजीव लोचन, श्री कुलेश्वरनाथ महादेव, तथा संत समागम में पहुंचकर संतों से आशीर्वाद लिया। इसके अलावा नागा साधुओं से भी मुलाकात की। इस दौरान फोटो खिचवाने तथा सेल्फी लेने मेला घूमने आए लोगों की उमड़ पड़ी। इन पर्यटकों ने भी आनंद लेते हुए उपस्थित जन समूह के साथ फोटो खिचवाई।

CG news सात साल की बच्ची की हत्या घर से आधा किमी दूर बाड़ी में बच्ची की लाश मिली है। पुलिस को आशंका है कि रेप के बाद बच्ची की हत्या की गई होगी।

CG news सात साल की बच्ची की हत्या घर से आधा किमी दूर बाड़ी में बच्ची की लाश मिली है। पुलिस को आशंका है कि रेप के बाद बच्ची की हत्या की गई होगी।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। महज महीनेभर में 8 लोगों की हत्या होने से कानून व्यवस्था पर भी अब सवालिया निशान उठने लगे हैं। गुरुवार को काटा मारी इलाके में खून से लथपथ 7 साल की बच्ची की लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना टाटीवाह गांव की है, मृत बच्ची कक्षा पहली की छात्रा थी। जिसकी लाश घर से कुछ ही दूर बाड़ी में मिली है। पुलिस मौके पर मौजूद है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि, मृतिका सुबह 9 बजे घर से भोजन करने के बाद खेलने गांव के तरफ गई हुई थी और घर नहीं पहुंची तो परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। इस दौरान 7 वर्षीय कविता की लाश गांव के बाड़ी में खून से सने हालत मिली है. वहीं ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।

बीते दिनों हुई तीन बैगा आदिवासियों की हत्या

बीते दिनों कवर्धा के नागाडबरा में 15 जनवरी को तीन बैगा आदिवासियों की हत्या हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग और दो महिला भी शामिल हैं। आरोपियों ने जमीन विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने हत्या के बाद इसे हादसे का रूप देने के लिए घर में आग लगाई थी। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर खून के छीटे मिले थे और जब मामले की गहनता से जांच की तो हत्या के सुराग मिले. फिर धीरे-धीरे सभी राज खुलते गए और एक-एक कर पूरे मामला का खुलासा हो गया।

गौ सेवक साधराम की हुई हत्या

20 जनवरी को कवर्धा सिटी कोतवाली अंतर्गत लालपुर नर्सरी के पास साधराम यादव की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के 5 आरोपियों को 21 जनवरी की शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें सुफियान, ईदरिस, अयाज व महताब खान शामिल हैं और आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

रायपुर : राजिम कुंभ कल्प में वैष्णव नागाओं ने की निशान पूजा अस्त्र-शस्त्र के साथ किया शौर्य प्रदर्श

रायपुर : राजिम कुंभ कल्प में वैष्णव नागाओं ने की निशान पूजा अस्त्र-शस्त्र के साथ किया शौर्य प्रदर्श
राजिम कुंभ कल्प-2024 के 12वें दिन संत समागम स्थल में वैष्णव नागाओं ने अपनी पंथ परंपरा के अनुसार महंत नरेंद्र दास जी महाराज महासचिव श्री अखिल भारतीय मंच रामानंदी अखाड़ा के नेतृत्व में निशान पूजा कर अपनी परम्परा का निर्वहन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत देश में कुल तेरह अखाड़े है जिसमें तीन अखाड़े वैष्णव संप्रदाय के है, ये तीनो अखाड़ो ने राजिम कुंभ में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें श्रीपंच निर्माेही अखाड़ा, श्रीपंच दिगंबर अनी अखाड़ा, श्रीपंच निर्वाणी अनी अखाड़़ा के महंत नागा शामिल है। गौरतलब है कि कालांतर में जब देश में सनातन धर्म पर हमला हुआ, तब संतो की एक लड़ाकू फौज का गठन किया गया जिन्हें अस्त्र-शस्त्र की विद्या से रण कौशल की दीक्षा देकर इन्हें धर्म की रक्षा का दायित्व सौंपा गया। इन दलों के पास एक विशाल छड़ी में ध्वज होता था, जिसे निशान कहते है। यह निशान अखाड़ो की मान्यता के अनुसार यह हनुमान जी का प्रतिनिधित्व करते हैं और इस निशान को हनुमान जी का आशीर्वाद मानकर उनके दिशा-निर्देश अनुसार सनातन धर्म की रक्षा के लिए युद्ध करते थे। इन अखाड़ों की सदियों पुरानी यह परंपरा आज भी बादस्तुर जारी है और इस परंपरा का निर्वहन कुंभ में पूजा अर्चना कर तथा संतो द्वारा शौर्य प्रदर्शन कर किया जाता है।

नागा साधुओं ने इसी परंपरा का निर्वहन पूरे भव्यता और विधि-विधान के साथ राजिम कल्प कुंभ में कर रहे हैं। निशान पूजा के अवसर पर महंत नरेंद्र दास जी, महंत राधा मोहन दास जी, मंडलेश्वर राधेश्याम दास जी, महंत रामदास जी महाराज, महंत पवन दास जी, महंत श्यामबिहारी जी, महंत देवनाथ जी, महंत छबिराम जी, महंत संतदास, राजेश्वरानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास जी सहित बड़ी संख्या में अखाड़ों के महंत, साधु-संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

रायपुर : खाद्य मंत्री श्री बघेल ने मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

रायपुर : खाद्य मंत्री श्री बघेल ने मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने बेमेतरा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ का औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी ली। डॉक्टरों को समय पर अस्पताल में उपस्थित रहकर मरीजों का बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रात में भी गंभीर मरीज आते है तो तत्काल उनका ईलाज करें। मरीजो को ईलाज में किसी भी प्रकार की समस्या नहंी आनी चाहिए। उनके लिए पर्याप्त मात्रा में दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। खाद्य मंत्री ने निरीक्षण के दौरान इलाज कराने आए मरीज़ों से बातचीत करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही मरीजों के लिए ज़रूरी सुविधाएं एवं संसाधनों की जानकारी ली। सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र की साफ़-सफ़ाई पर विशेष ध्यान रखने के लिए कहा।

खाद्य मंत्री ने मरीजों के वार्ड, दवाई वितरण कक्ष, इंजेक्शन कक्ष आदि का निरीक्षण किया। मरीजों के लिए दी जाने वाली भोजन एवं नाश्ता आदि के गुणवत्ता की संबंध में जानकारी ली और मरीजों को पौष्टिक भोजन प्रदान करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री बघेल ने चिकित्सकों को गर्मी के मौसम को देखते हुए मरीजों के लिए पेयजल और कूलर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।’इस दौरान अध्यक्ष नगर पंचायत श्रीमती मंजू लता रात्रे, एस. डी. एम. श्री मुकेश गोड़, सीएमओ नगर पंचायत श्री टी.आर.चौहान साथ थे।

रायपुर : युवा देशहित में समर्पण के साथ कार्य करें – राज्यपाल श्री हरिचंदन राजभवन में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एन.सी.सी. संचालनालय के कैडेट्स का ‘एट होम‘ कार्यक्रम संपन्न

रायपुर : युवा देशहित में समर्पण के साथ कार्य करें – राज्यपाल श्री हरिचंदन राजभवन में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एन.सी.सी. संचालनालय के कैडेट्स का ‘एट होम‘ कार्यक्रम संपन्न राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में आज यहां राजभवन में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एन.सी.सी. संचालनालय के कैडेट्स का ‘एट होम‘ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बटालियन के वे एन.सी.सी. कैडेट्स शामिल हुए, जिन्होंने नई दिल्ली में इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया था। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, ब्रिगेडियर श्री विक्रम सिंह चौहान वाई.एस.एम, विंग कमाण्डर श्री विवेक कुमार, कर्नल श्री प्रदीप सहित कैडेट्स के परिजन उपस्थित थे। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने कैडेट्स को गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और पूरे देश में 6 वां स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सैन्य अधिकारियों को भी बधाई दी, जिन्होंने कड़ी मेहनत और समर्पण से कैडेटों को प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया और उन्हें इस स्तर तक पहुंचाया।

श्री हरिचंदन ने एन.सी.सी. कैैडेट्स का आव्हान किया कि वे देशहित के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें और देश पर हमेशा गर्व करें। उन्होंने कहा कि वंचित वर्गो की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न केवल, भारत विश्व में अपना महत्व साबित कर रहा है बल्कि देश के अंदर भी सभी क्षेत्रों में प्रगति हो रही है। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत 2047 की संकल्पना के लिए युवाओं को बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है जिससे देश के सभी युवा उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि एनसीसी एक ऐसा माध्यम है जो युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण देकर उन्हें सैन्य गतिविधियों से अवगत कराता है और अनुशासन बनाए रखते हुए एकता की भावना विकसित करता है। एनसीसी संगठन द्वारा आयोजित शिविरों और कार्यक्रमों के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों से आए कैडेट न केवल एक-दूसरे की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानते हैं बल्कि विदेशों में जाकर भारतीय संस्कृति का परिचय भी देते हैं, जो बेहद सराहनीय है। उन्होंने विशेष रूप से एन.सी.सी. गर्ल्स बटालियन की सराहना की और कहा कि इसी प्रकार लड़कियों को परिजन द्वारा प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने एन.सी.सी. द्वारा विभिन्न साहसिक गतिविधियों, प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं में सहायता करने एवं सामाजिक कार्यों में भाग लिए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कैडेट्स भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ नई उपलब्धियां हासिल करेंगे और देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

ब्रिगेडियर श्री विक्रम सिंह चौहान वाई.एस.एम ने मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एन.सी.सी. संचालनालय की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बता कि राज्य में इसकी 16 यूनिट कार्यरत है जिसमे 2 यूनिट गर्ल्स कैडेट्स की है। राज्य में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में 23000 से अधिक कैडेट्स जुडे़ हुए हैं। जिसे बढ़ाने की कार्यवाही चल रही है। उन्हांेने कहा कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘ योजना के तहत कैडेट्स दूसरे राज्यों में जाकर वहां की संस्कृति से परिचित होते हैं, जिससे राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है। कार्यक्रम में कैडेट्स द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। राज्यपाल श्री हरिचंदन को मिराज 2000 का एरो मॉडल, भारतीय नौसेना का आईएनएस शिवालिक का मॉडल और एन.सी.सी. के ध्येय वाक्य को दर्शाता हुआ प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। राज्यपाल ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए कैडेट्स को पुरस्कृत किया।

बसना -: रामयण क़ी वह घटना  ज़ब रावण शिवलिंग को अपने घर ले जाने क़ी जिद पर था वही घटना मान्यताओ के अनुसार भंवरपुर शिव लिंग निकलने के समय भी हुवा ज़ब किसान शिव लिंग घर ले जाने विफल हो गया जिसका बढ़ते जा रहा लम्बाई और आकार 

बसना -: रामयण क़ी वह घटना  ज़ब रावण शिवलिंग को अपने घर ले जाने क़ी जिद पर था वही घटना मान्यताओ के अनुसार भंवरपुर शिव लिंग निकलने के समय भी हुवा ज़ब किसान शिव लिंग घर ले जाने विफल हो गया जिसका बढ़ते जा रहा लम्बाई और आकार रामायण क़ी वह घटना तो आपको याद ही होगा ज़ब रावण महादेव के दिए हुए शिव लिंग को घर ले जाने क़ी

जिद पर अड़ जाता है और फिर कैसे दैवीय शक्ति से रावण को शिव लिंग उसके घर नहीं लेने दिया जाता और वही शिव लिंग को रखना पड़ता है
भगवान शिव की महिमा से कोई अछूता नहीं है. पुराणों के अनुसार, शिव मंदिरों में दर्शन करने से सभी इच्छाएं पूरी हो जाती है. छत्तीसगढ़ में शिव को समर्पित ऐसे कई मंदिर हैं जो खूबसूरती और रहस्यों से भरे हुए हैं. महासमुंद जिले के ग्राम भंवरपुर स्थित शिव मंदिर की दूर-दूर तक प्रसिद्धि है. यहां मौजूद शिवलिंग स्वंभू है. दावा किया जाता है कि ये जमीन से अपने आप निकला है. इसके अंतिम छोर का आज तक पता नहीं लगाया जा सका है. लोगों में ऐसी मान्यता  है कि यहां सच्चे मन से की गई मनोकामना स्वयंभू भोलेनाथ जरूर पूरी करते हैं. जिसके कई उदाहरण आज भी इस क्षेत्र में मौजूद है. महाशिवरात्रि और सावन के पूरे माह यहां भक्तों का तांता लगा रहता है.

भंवरपुर के देव तालाब रानीसागर के किनारे स्थित इस पूर्व मुखी शिव मंदिर का इतिहास जितना पुराना है, उतना ही रोचक भी है. गांव के बड़े बुजुर्ग बताते हैं कि वर्षों पहले इस मंदिर की जगह पर एक खेत था. जहां खेत के मालिक किसान ने एक कुआं बनाने के उद्देश्य से जमीन की खोदाई शुरू की. कुछ दूर खोदाई करने के बाद किसान को उस जगह पर एक गोल पत्थर मिला जो खोदाई को आगे बढने नहीं दे रहा था. किसान ने उस पत्थर को निकालने के लिए बहुत जतन किया. उसने पहले उस गोल पत्थर की गोलाई में खोदाई की फिर वहां पानी डालकर उसे हिला डुला कर निकालने की कोशिश की. लेकिन उसे वह नहीं निकाल पाया. तब उसने पत्थर को तोडऩे के लिए कुदाल से जोरदार प्रहार किया, लेकिन पत्थर पर इसका कोई असर नहीं हुआ.

भगवान शिव ने दिए स्वप्न में दर्शन
गांव वाले दावा करते हैं कि पत्थर पर कुदाल का निशान हो गया, जो आज भी शिवलिंग पर मौजूद है, उसे स्पर्श करके महसूस किया जा सकता है. दिनभर की मेहनत के बाद भी जब किसान सफल नहीं हुआ तो दूसरे दिन किसी भी तरह उस पत्थर को निकालने का संकल्प लेकर घर आ गया और आराम करने लगा. तब उसे स्वप्न में भगवान शिवजी ने दर्शन देकर कहा कि तुम जिस पत्थर को निकालना चाहते हो वो कोई साधारण पत्थर नहीं है, एक शिवलिंग है. मैं स्वयं वहां शिवलिंग के रूप में प्रकट हो रहा हूं. मेरे विचार से तुम्हें उस जगह की खोदाई बंद करके किसी और जगह खुदाई करनी चाहिए.

जमीन से बाहर आ गया था शिवलिंग
कहा जाता है कि सुबह जब किसान उस जगह पर फिर खोदाई करने पहुंचा तो उसने देखा कि वह पत्थर पहले दिन से बाहर आ गया था, धीरे-धीरे यह शिवलिंग बाहर निकल आया. शिवलिंग की पूजा-अर्चना प्रारंभ कर दी और गांव वालों के सहयोग से एक छोटा सा मंदिर उस जगह  पर बनाकर कुएं को अन्यत्र जगह पर खोदा गया. जो आज भी मौजूद है. वह पुराना छोटा सा शिव मंदिर आज जन सहयोग से बड़ा और भव्य हो गया है. शिवलिंग आज जमीन से लगभग 3 फीट से ज्यादा ऊपर आ गया है और दावा किया जाता है कि इसकी ऊंचाई दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है.

शिवलिंग का नहीं है कोई ओर छोर
मंदिर के पुजारी बताते हैं कि आज से तकरीबन 35 वर्ष पूर्व 1986 में जब पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार करने पुराने मंदिर को तोड़ा गया, तब कुछ भक्तों द्वारा शिवलिंग को भूतल से ऊपर उठाकर स्थापना करने के विचार से शिवलिंग  को उखाडने के लिए उसके चारों ओर खोदाई की गई. बहुत गहराई तक खोदने पर भी जब उन्हें शिवलिंग का कोई ओर छोर नजर नहीं आया, तब उन्होंने भगवान शिव से अपने कृत्य पर क्षमा याचना कर शिवलिंग को उखाड़ने का विचार त्याग दिया.