(Mahasamund -news तुमगाँव )इंडेन गैस एजेसी तुमगांव के सेल्स मेन के साथ वितरण के समय भोरिंग के सहाडा चौक में मारपीट एक व्यक्ति ने दादागिरी दिखाते हुए 

(Mahasamund -news तुमगाँव )इंडेन गैस एजेसी तुमगांव के सेल्स मेन के साथ वितरण के समय भोरिंग के सहाडा चौक में मारपीट एक व्यक्ति ने दादागिरी दिखाते हुए

.दिनेश खुंटे पिता नरोत्तम लाल खुंटे उम्र 28 साल निवासी कुकराडीह थाना तुमगांव जिला महासमुंद का निवासी इंडेन गैस एजेसी तुमगांव में सिलेण्डर बांटने का काम करता है । क़ी दिनांक 02/03/2024 को सुबह 10.30 बजे ग्राम भोरिंग , ग्राम गढसिवनी गैस सिलेण्डर बांटने के लिए निकला था , ग्राम भोरिंग के सहाडा चौक में सिलेण्डर बांट रहा था उसी सयम

 

ग्राम भोरिंग के त्रिलोचन साहू के द्वारा मुझे पहले गैस सिलण्डर दो बाकि को बाद में देना कहकर वाद विवाद एवं गाली गलौच करने लगा एवं मेरे साथ हाथ मुक्का से मारपीट किया। मारपीट करने से मेरे गले में चेहरे पर ,गाल में चोट आया है तथा दोबारा सिलेण्डर बांटने के लिए नहीं आना बोला । घटना को राहुल टंडन , सुशील बघेल देखे सुने हैं बीच बचाव किये है। अत: त्रिलोचन साहू के विरूध्द उचित कार्यवाही करने की कृपा करें।

कुकराडीह में रहने वाले ,दिनेश खुंटे के शिकायत के अनुसार वह कक्षा 10 वीं तक पढाई किया है और इण्डेन गैस एजेंसी तुमगांव में सिलेण्डर बांटने का काम करता है दिनांक02.03.2024 को करीबन 10.30 बजे गैस सिलेण्डर बांटने के लिए ग्राम भोरिंग , ग्राम गढसिवनी अपने हेल्पर राहुल टंडन के साथ निकला था , ग्राम भोरिंग के सहाडा चौक में त्रिलोचन साहू ने गैस सिलेण्डर मुझे पहले दो कहकर वाद विवाद कर गाली गलौच एवं मारपीट किया है। जिससे मुझे गला में एवं गाल में चोट लगा है।

घटना को मेरा हेल्पर राहुल टंडन एवं सुशील बघेल देखे सुने एवं बीच बचाव किये है जिसके संबंध में लिखित आवेदन पेश कर रहा हूं कार्यवाही की जावे । प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 294, 323 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है!

महासमुंद -: NH53 रोड कांपा के पास गाय पशु को बचाने के लिए ट्रक रुकी बिच मे फसा दुर्ग क़ी कार पीछे से आ रहा ट्रक ने कार को मारा टक्कर, कार सामने वाली ट्रक में जाकर टकरा गया जिससे कार पुरी तरह से क्षतिग्रस्त

महासमुंद -: NH53 रोड कांपा के पास गाय पशु को बचाने के लिए ट्रक रुकी बिच मे फसा दुर्ग क़ी कार पीछे से आ रहा ट्रक ने कार को मारा टक्कर, कार सामने वाली ट्रक में जाकर टकरा गया जिससे कार पुरी तरह से क्षतिग्रस्त

मनीष सिन्हा गंजपारा वार्ड नं.37 दुर्ग थाना सिटी कोतवाली दुर्ग जिला दुर्ग (छ.ग.) के अनुसार वह इन्द्रा मार्केट दुर्ग में सेल्स मेन का काम करता है कि दिनांक 03.03.2024 को झलप रिश्तेदार के यहां मिलने के लिए दोस्त लिलेश कुमार यादव, संजय कुमार जैन के साथ गये थे, मिलकर वापस घर जा रहे थे , वाहन स्वीफ्ट डिजायर कार क्रं0 CG 07 BY 7771 को चला रहा था कि NH53 रोड ग्राम कांपा के पास पीछे से आ रही ट्रक क्रं0 CG 14 D 0874 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे वाहन स्वीफ्ट डिजायर कार क्रं0 CG 07 BY 7771 क्षतिग्रस्त हो गया ।मनीष सिन्हा पिता राजेश सिन्हा

निवासी गंजपारा वार्ड नं.37 दुर्ग थाना सिटी कोतवाली दुर्ग जिला दुर्ग (छ.ग.) का निवासी के अनुसार जो कि स्वीफ्ट डिजायर कार क्रं0 CG 07 BY 7771 से अपने दोस्तों के साथ झलप से दुर्ग अपने घर जा रहा था , तब NH53 रोड कांपा के पास गाय पशु को बचाने के लिए ट्रक CG 14 D 0760 ने गाडी रोकी उसे देखते हुए मैने भी अपनी कार को रोका,

तत्पश्चात ट्रक क्रं.CG 14 D 0874 के चालक द्वारा पीछे से तेज रफ्तार चलाकर लाकर कार को टक्कर मारी। टक्कर इतना जोर की थी कि कार सामने वाली ट्रक में जाकर टकरा गया जिससे कार पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई । कार में एवं मेरे दोस्तों को चोटें __ नहीं आई है। यह आवेदन इसी घटना की FIR के लिए दे रहा हुं। मामले मे पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाप ट्रक क्रं0 CG 14 D 0874 का चालक
279-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है

(महासमुंद पटेवा -): चर्च के परिसर मे पत्नी और दमाद को गंदी अश्लील गाली गलौच समझाने पर गाली गलौच पुलिस ने मामला दर्ज किया है

(महासमुंद पटेवा -): चर्च के परिसर मे पत्नी और दमाद को गंदी अश्लील गाली गलौच समझाने पर गाली गलौच पुलिस ने मामला दर्ज किया है

ग्राम झलप थाना पटेवा जिला महासमुन्द का रोशन के अनुसार
ट्रांसपोर्ट का काम करता है । पोस्ट ग्रेजुएट तक पढाई किया है क़ी । दिनांक 02/03/2024 को मैं और मेरी बड़ी मां शीलू सिंह दोनो प्रार्थना करने SDAचर्च गये थे, जहां पुष्परेखा कुलदीप, सोनू कुलदीप और अन्य समाज के लोग भी प्रार्थना करने आये थे । पुष्परेखा कुलदीप, सोनू कुलदीप हम लोगो के साथ चर्च में बैठै थे उसी समय सुनील कुलदीप चर्च के बाहर अपने पत्नी और दमाद को गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच

 

करने लगे जिसे मैं चर्च में गाली गलौच मत करो माहौल खराब होता है कहकर समझाने लगा, इतने में सुनील कुलदीप मुझे तुम कौन होते हो समझाने वाले कहकर धक्का मुक्की करने लगा, उसके बाद वहां से चला गया । कुछ समय बाद दोपहर करीबन 03.30 बजे मेरी बहन शालिनी सिंह फोन करके बतायी कि बाजार वार्ड झलप के रहने वाले 1.

सुनील कुलदीप 2. राकेश राठौर, 3. महिमा राठौर तीनो हमारे घर के सामने आये है और रोशन सिंह, शीलू सिंह मेरे पत्नी को मेरे खिलाफ भड़काती है कहकर हम लोगो को गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच कर रहे है और जान से मारने की धमकी दे रहे है बतायी । तब मैं और मेरी बड़ी मां शीलू सिंह घर गये, तब तक तीनो वहां से चले गये थे । रिपोर्ट करता हूं, कार्यवाही किया जावे मामले मे थाना ने सुनील कुलदीप, राकेश राठौर, महिमा राठौर
294-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है

(बसना भंवरपुर ) हरदा नावागांव से छातापठार जाने के रोड किनारे पर मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस ने अलग अलग घेराबंदी कर रेड कार्यवाही क़ी !

(बसना भंवरपुर ) हरदा नावागांव से छातापठार जाने के रोड किनारे पर मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस ने अलग अलग घेराबंदी कर रेड कार्यवाही क़ी !

.भंवरपुर में प्रधान के अनुसार कल दिनांक 29.02.2024 को हम प्रआर0 407 आर 417,572 के साथ प्रायभेट मोटर सायकल से देहात पेट्रोलिंग पर ग्राम बडे साजापाली की ओर रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति हरदा नावागांव से छातापठार जाने के रोड किनारे अलग, अलग आम जगह पर लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा देकर पानी डिस्पोजल गिलाश चखना उपलब्ध करा रहा है कि सूचना तस्दीक गवाह टुपलाल सागर व बारेलाल पटेल एवं हमराह स्टाफ अलग अलग टीम बनाकर मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जहां पुलिस को देखकर शराब पिने वाले भाग गये एक व्यक्ति को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथों पकडा गया जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम नंद कुमार साहू पिता दुबराज साहू उम्र 35 साल साकिन छातापठार चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0 का रहने वाला बताया एवं लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराना स्वीकर किया जिसके कब्ज से दो नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी 180 एम एल वाली शीशी व दो नग खाली डिस्पोजल गिलास बरामद किया जिसे धारा 91 जा0फौ0 का नाटिस दिया जो किसी प्रकार के लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में कोई वैघ कागजात लायसेंस नही होना लिखित में दिया जिसके कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी 180 एम एल वाली शीशी व दो नग खाली डिस्पोजल गिलास जिसमें देशी प्लेन शराब की तेज गंध आ रही को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी नंदकुमार साहू का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाया जाने से आरोपी को मौके पर आज दिनांक 29.02.2024 के 19.15 बजे विधिवत गिरफ्तार किया। मामला जमानतीय होने पर रिहा किया गया मौके पर आरोपी के विरूद्ध देहाती नालसी पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

 

चौकी भंवरपुर में प्रधान आरक्षक के अनुसार आज दिनांक 29.02.2024 को हमराह प्रआर 242 आर0 417,572 के साथ प्रायभेट मोटर सायकल से देहात पेट्रोलिंग पर ग्राम बडे साजापाली की ओर रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति हरदा नावागांव से छातापठार जाने के रोड किनारे एवं आम गली जगह पर लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा देकर पानी,डिस्पोजल गिलाश चखना उपलब्ध करा रहा है कि सूचना तस्दीक गवाह भुपेन्द्र व सौभाग्य ताण्डी एवं हमराह स्टाफ के अलग अलग टीम बनाकर मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जहां पुलिस को देखकर शराब पिने वाले भाग गये एक व्यक्ति को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथों पकडा गया जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम विद्याधर साहू पिता रामेश्वर उम्र 35 साल साकिन छातापठार चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0 का रहने वाला बताया एवं लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराना स्वीकर किया जिसके कब्ज से दो नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी 180 एम एल वाली शीशी व दो नग खाली डिस्पोजल गिलास बरामद किया जिसे धारा 91 जा0फौ0 का नाटिस दिया जो

किसी प्रकार के लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में कोई वैघ कागजात लायसेंस नही होना लिखित में दिया जिसके कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी 180 एम एल वाली शीशी व दो नग खाली डिस्पोजल गिलास जिसमें देशी प्लेन शराब की तेज गंध आ रही को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी विद्याधर साहू का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाया जाने से आरोपी को आज दिनांक 29.02.2024 के 18.55 बजे विधिवत गिरफ्तार किया। मामला जमानतीय होने पर रिहा किया गया मौके पर आरोपी के विरूद्ध देहाती नालसी पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया

बसना -: ओड़िसा से देवलगढ़ आया था बारात चली जमकर मारपीट और वाहनो पर तोड़फोफ दोनों पक्ष के खिलाप विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज!

बसना -: ओड़िसा से देवलगढ़ आया था बारात चली जमकर मारपीट और वाहनो पर तोड़फोफ दोनों पक्ष के खिलाप विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज! चरण परमार ग्राम देवगलढ मे रहने वाले ने थाना मे दिए शिकायत के अनुसार वह खेती किसानी का काम करता है कि दिनांक 02/03/2024 को हमारे गांव देवलगढ में घनश्याम बंजारा के बेटी के शादी में ग्राम संडी पुटकीडुंगरी, थाना झारबंद जिला बरगढ उडिसा से बालमिकी नायक, चन्द्रहास नायक, तुलसी राम नायक एवं प्रितम नायक बरातियो के साथ बरात आये थे। तो मेरे घर के सामने उक्त चारो गाली गलौज कर रहे थे जो मेरे द्वारा गाली गलौज करने से मना करने पर उक्त चारो व्यक्ति मुझे मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देते मारपीट कर उतारू हो गये मै

 

जान बचाने के लिये अपने भाई स्व0 संतराम के घर घुस गया तो उक्त चारो व्यक्ति मुझे मेरे भाई के घर के अंदर घुसकर घर अंदर से खीचकर बाहर लाकर हाथ मुक्का लात से मारपीट किये एवं तुलसी राम नायक अपने दांत से दाहिने हाथ के अंगुठा को काट दिया घटना के संबंध में थाना आकर लिखित रिपोर्ट कर रहा हू कार्यवाही की जावे की प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 452, 294, 324, 506, 34 भादवि का घटित होना पाये जाने से धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया नकल आवेदन जैल है प्रति थाना प्रभारी प्रसना जिला- नहासमुन्त (छ.ग.) विषय:- आरोपीगणों के विरुद्ध रिपोर्ट गर्ज कर कार्यवाही करने बावत्। आवेदक प्रार्थी चरण परमार, पिता श्री ओखडिया परमार, उम्र 55 वर्ष, जाति बंजारा ग्राम- देवलगढ़, पो. बरनाईदादर, थाना बसना, जिला- महासमुन्द (छ.ग.) अनावेदकगण आरोपीगण- 1. बालमिकी नायक, पिता श्री प्रितम नायक, उम्र 35 वर्ष, जाति बंजारा 2. चन्द्रहास नायक, पिता श्री प्रितम नायक, उम्र 37 वर्ष, जाति- बंजारा 3.

तुलसीराम नायक, पिता श्री प्रितम नायक, उम्र 33 वर्ष, जाति बंजारा 4. प्रितम नायक, पिता श्री नंदा नायक, उम्र 60 वर्ष, जाति बंजारा ग्राम- संडी पुटकीडुंगरी, थाना- झारबंध, जिला बरगढ़ (उडिसा) महोदय, सविनय निवेदन है कि कल दिनांक 02.03.2024 को रात्रि लगभग 10 बजे अनावेदकगण बारात लेकर ग्राम- देवलगड घनशयाम पिता संतराम के घर आये थे। बारात स्वागत के समय रात्रि लगभग 11-30 बजे अनावेदकगण द्वारा दारु पिकर गाली गलोच कर रहे थे उसी समय मेरे द्वारा घर के सामने गाली गलौच मत करो कहकर मना किया गया। तभी सभी अनावेदक गण मेरे साथ मा बहन की अश्लील- गाली गलौच करते हुए कौन होता है बीच में बोलने वाला बोलते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मार पीट पर उतारू हो गये। तब में जान बचाने के लिये मेरे भाई के घर अंदर घुस गया आरोपी गण मुझे दौडाते हुए घर के अंदर से खीच कर लागर हाथ मुक्का लात से मारपीट करने लगे तथा अनावेदक तुलसी नायक मेरे दायें हाथ के अंगुठा को दाल से काट दिया जिसस अंगुठा में गंभीर चोट लगा है, उसी

 

समय राजाराम, ताम्रध्वज एवं दीलीप के द्वारा बीच बचाव किया गया। बीच बचाव करने पर उनके साथ भी गाली गलौच मारपीट किया गया। उक्त सबंध में गाँव के बुर्जुग लोगों के द्वारा मिटिंग कर राजीनामा कर मामला को निपटा देने की सलाह देने के कारण मिटिंग उपरांत राजीनामा नहीं होने से आज थाने में उपस्थित होकर रीपोर्ट दर्ज करा रहा हूँ। मामले मे बसना थाना ने बालमिकी नायक , चन्द्रहास नायक , तुलसी राम नायक , प्रितम नायक के खिलाप
294-IPC, 324-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है

तुलसी नायक ने थाना मे शिकायत दर्ज कराया है क़ी ग्राम पुटुकीडुंगरी थाना झारबंद जिला बरगढ उडीसा का रहने वाला है कि कल दिनांक 02/03/2024 को चचेरा भांई कुंजबिहारी नाएक के बरात कार्यक्रम में रात्रि 09-00 बजे परिजनो के साथ ग्राम देवलगढ थाना बसना आये थे जहां घनश्याम नायक लडकी पक्ष की ओर से स्वागत कार्यक्रम चल रहा था कि रात्रि करीबन 11-00 बजे से 11-30 बजे के मध्य घनश्याम नायक के घर से 50 मीटर आगे आम गली नायक पारा के पास पहुंचे थे कि जितेन्द्रीय नाएक ने देवलगढ निवासी ताम्रध्वज को बोला कि रात ज्यादा हो गया है सभी बरातियो को खाना पानी करा दो तब ताम्रध्वज परमार और उसके साथी दिलीप, नरेश, राजाराम एवं अन्य साथी एकराय होकर जितेन्द्रीय नाएक को बोले कि तुम लोग देरी से आये हो और तुरंत खाना पीना की बात बोल रहे हो कहकर सभी ने मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर, हाथ मुक्का तथा लाठी डंडा से मारपीट करने लगे लडाई झगडा को देखकर मैं एवं मेरे पिताजी प्रीतम नाएक तथा भोजराज नाएक, भक्त राम नाएक, बालमिकी नाएक, तरूण छतर बीच बचाव करने आये हम लोगो को भी वे सभी एक साथ मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज देकर, हाथ मुक्का एवं लाठी डंडा से मारपीट किये है मारपीट के घटना से मेरे सिर, बाया हाथ, दाहिना पैर घुटना के पास एवं सीना में खरोज का निशान तथा चेहरा में होठ के पास एवं जितेन्द्रीय नाएक के दाहिना अंगुठा, सिर, बालमिकी नाएक को सिर, दोनो पैर, दाहिना हाथ एवं भोजराज नाएक के सिर में तथा मेरी भांजी विजयलक्ष्मी नायक के गला के पास खरोच एवं चोट लगा है जिसमें दर्द होना बता रहे है। बरात में आये वाहन स्कार्पियो वाहन क्रमांक

 

OD16C9008 एवं इनोवा कार क्रमांक CG04PJ9253 के कांच को ताम्रध्वज द्वारा ईट पत्थर तथा लाठी डंडा से मारकर तोडफोड किये है। वाद विवाद के दौरान मेरा मोबाईल फोन रियलमी एक्स2 तथा गले में पहना हुआ सोने का चैन घटना स्थल पर कही गुम गया है। हम लोगो ने घटना की सूचना फोन के माध्यम से डायल 112 वाहन को दिये है जिसके बाद वे चारो 01 ताम्रध्वज 02 दिलीप 03 नरेश 04 राजाराम सभी साकिनान देवलगढ ने हम सभी लोगो को जान से मारने की धमकी देते हुये घटना स्थल से भाग गये। सम्पूर्ण घटना को उदेलाल बंजारा, मनोरंजन नाएक, घनश्याम नाएक देखे सुने है बाद हम सभी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करवा रहे है रिपोर्ट करता हू कार्यवाही की जावे रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार सही लिखा गया है मामले मे बसना थाना ने ताम्रध्वज , दिलीप , नरेश , राजाराम
294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 427-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है!

छत्तीसगढ़ : CG Govt Job: छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों के लिए आवेदन शुरू, 31 मार्च तक भर सकते हैं फार्म

छत्तीसगढ़ : CG Govt Job: छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों के लिए आवेदन शुरू, 31 मार्च तक भर सकते हैं फार्म छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG VYAPAM) की ओर से छात्रावास अधीक्षक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 300 पदों के लिए होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी 31 मार्च तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG VYAPAM) की ओर से छात्रावास अधीक्षक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 300 पदों के लिए होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी 31 मार्च तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। त्रुटि सुधार एक से तीन अप्रैल तक आनलाइन माध्यम से ही होगा। व्यापमं की तरफ से भर्ती परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। छात्रावास अधीक्षक पदों में भर्ती के लिए पिछले वर्ष अक्टूबर में विज्ञापन जारी हुआ था। व्यापमं की ओर से अभी परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव के कारण आचार संहिता रहेगी।

इसके बाद व्यापमं इंजीनियरिंग, फार्मेसी, बीएड समेत अन्य प्रवेश परीक्षाएं लेगा। इस वजह से भर्ती परीक्षा में देरी होगी। संभवत. छात्रावास अधीक्षक की भर्ती परीक्षा जुलाई में आयोजित की जा सकती है। छात्रावास अधीक्षक के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास है। इसलिए माना जा रहा है कि 300 पदों के लिए दो लाख से ज्यादा आवेदन मिलेंगे। आनालाइन आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। भर्ती परीक्षा में पूछेंगे 100 प्रश्न छात्रावास अधीक्षक की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी इसके तहत भाग-अ में कंप्यूटर संबंधी सामान्य ज्ञान पर आधारित 30 अंकों के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।

महासमुंद -: फ़िल्मी स्टाईल मे भाग निकला विचारधीन बंदी यहाँ ले जाया गया था राजस्थान का था सरायपाली के अपराध एनडीपीएस संलिप्त मे था

महासमुंद -: फ़िल्मी स्टाईल मे भाग निकला विचारधीन बंदी यहाँ ले जाया गया था राजस्थान का था सरायपाली के अपराध एनडीपीएस संलिप्त मे था !जीला जेल महासमुंद जेल प्रहरी के के अनुसा दिनांक 02.03.2024 को जिला जेल महासमुंद के परिरूध्द विचाराधीन बंदी आरीफ खान पिता गबरूद्दीन खान उम्र 24 वर्ष साकिन ठिकरीया, थाना प्रागपुरा, जिला जयपुर (राजस्थान) निवासी, जो कि माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस सरायपाली महासमुंद के अपराध

क्रमांक 108/2024 धारा 20ख एनडीपीएस एक्ट के तहत दिनांक 29.02.2024 से जेल में परिरूध्द था, का स्वास्थ्य खराब होने से उपचार हेतु जिला अस्पताल महासमुंद ले गया था।डाक्टर द्वारा ईलाज करने बाद एक घंटा बैठकर आराम करने सलाह देने पर मैं उसे कैज्वल्टी वार्ड में बैठाकर साथ में था शाम 07.30 बजे करीब जरिये मोबाईल से जिला जेल महासमुंद के रिडर जेल प्रहरी प्रमोद डहरिया को विचाराधीन बंदी को जेल वापस ले जाना है तथा उसके लिए बेल्ट खरीदना है, वाहन एवं कुछ पैसा भेजो, बताया कि आरोपी आरीफ खान यह सुनकर उठा एवं दौड़ते हुए भगने लगा मैं विचाराधीन बंदी भाग रहा है

पकड़ो पकड़ो चिल्लाते हुए पीछे पीछे भागा किन्तु उसे नही पकड़ पाया आरोपी जान बुझकर अभिरक्षा से भाग गया है। विचाराधीन बंदी के भागने के संबंध में फोन से जिला जेल के मेन गेट प्रहरी तोषण लाल कुर्रे को बताया, जेल से अन्य प्रहरीगण आये हम सब मिलकर आसपास पता किये पता नही चला, बाद मैं जिला जेल जाकर जेल अधीक्षक उत्तम पटेल को हालात बताया उनके द्वारा थाना महासमुंद जाकर विचारधीन बंदी के भागने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने लिए बोलने से थाना महासमुंद आकर रिपोर्ट दर्ज करा रहा हूं रिपोर्ट पढकर देखा मेरे मामले पुलिस ने आरीफ खान
224-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है!

महासमुंद -: सराईपाली के बाद एनएच में शाम के बाद कई जगहों पर विजिबिलिटी जीरो रायगढ़ के पावर प्लांटों से निकलने वाले फ्लाई एश का रायगढ़ से चंद्रपुर, सारंगढ़, दानसरा, सराईपाली, बसना, पिथौरा, तुमगांव, आरंग होकर रायपुर तक परिवहन!

महासमुंद -: सराईपाली के बाद एनएच में शाम के बाद कई जगहों पर विजिबिलिटी जीरो रायगढ़ के पावर प्लांटों से निकलने वाले फ्लाई एश का रायगढ़ से चंद्रपुर, सारंगढ़, दानसरा, सराईपाली, बसना, पिथौरा, तुमगांव, आरंग होकर रायपुर तक परिवहन!

रायगढ़ के पावर प्लांटों से निकलने वाले फ्लाई एश की वजह से केवल रायगढ़ जिला प्रदूषित नहीं हो रहा है, बल्कि अब सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, महासमुंद और रायपुर जिला भी प्रभावित हो रहा है। जिस हाइवे से फ्लाई एश भेजा जा रहा है, वह पूरी तरह से एश से पट गया है। रायगढ़ के फ्लाई एश का प्रभाव अब केवल यहीं तक सीमित नहीं है। अब यह आधा दर्जन जिलों की हवा खराब कर रहा है। कई पावर कंपनियां अपने संयंत्र से एश निकालकर उसे सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में डंप कर रही हैं। वहीं कुछ कंपनियां रायपुर से आगे रोड निर्माण में भी इसे खपा रही हैं।

डंपरों और ट्रेलरों के जरिए फ्लाई एश रायगढ़ से भेजा जाता है। रायगढ़ से चंद्रपुर, सारंगढ़, दानसरा, सराईपाली, बसना, पिथौरा, तुमगांव, आरंग होकर रायपुर तक परिवहन हो रहा है। पहले सूखा एश भेजा जाता था जो रास्ते भर उड़ता रहता था। इसकी शिकायत हुई तो अब गीला एश डाला जा रहा है। रास्ते में ट्रॉली से रिसकर गिरता रहता है। हाईवे में एक ओर कई जगहों पर राखड़ गिरा हुआ मिलेगा। सराईपाली के बाद एनएच में शाम के बाद कई जगहों पर विजिबिलिटी जीरो हो जाती है। कहीं-कहीं सड़क किनारे भी एश डाला गया है।

छग पर्यावरण संरक्षण मंडल के प्रदेश में सात ऑफिस हैं। रायपुर हेड ऑफिस के अलावा रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और सरगुजा में दफ्तर हैं। महासमुंद जिले में पर्यावरण विभाग का कोई ऑफिस नहीं है। यहां रायपुर से मॉनिटरिंग होती है। सक्ती और जांजगीर-चांपा में भी ऑफिस नहीं है। बिलासपुर आरओ यहां की मॉनिटरिंग करते हैं। लेकिन महासमुंद और जांजगीर चांपा में कार्रवाई जीरो है।

हादसे में 14 यात्रियों की मौत हो गई थी, वहीं 50 से अधिक यात्री घायल हो गए थे क्या है कारण ड्रायवर का ध्यान भटक गया था. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने

हादसे में 14 यात्रियों की मौत हो गई थी, वहीं 50 से अधिक यात्री घायल हो गए थे क्या है कारण ड्रायवर का ध्यान भटक गया था. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को 29 अक्टूबर, 2023 में आंध्र प्रदेश में भीषण ट्रेन दुर्घटना के कारण का बड़ा खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि एक ट्रेन के ड्राइवर और सहायक ड्राइवर फोन पर क्रिकेट मैच देख रहे थे. जिस के कारण उनका ध्यान भटक गया था. आंध्र प्रदेश में 29 अक्टूबर, 2023 में शाम 7 बजे विजयनगरम जिले के कंटाकापल्ली में

हावड़ा-चेन्नई लाइन पर रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन ने विशाखापत्तनम पलासा ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी थी , और इस हादसे में 14 यात्रियों की मौत होगई थी, वहीं 50 से अधिक यात्री घायल हो गए थे. ट्रेन दुर्घटना को रोकने की सरकार की कोशिश रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे के उन नए सुरक्षा उपायों के बारे में बात की जिन पर भारतीय रेलवे सुरक्षा को बढ़ाने के लिए काम कर रही है. जिससे भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सकें.

अपने इस संबोधन में रेल मंत्री ने आंध्र ट्रेन दुर्घटना का भी जिक्र किया. वैष्णव ने कहा कि “आंध्र प्रदेश में हालिया मामला इसलिए हुआ था क्योंकि लोको पायलट और सह-पायलट दोनों का ध्यान क्रिकेट मैच के कारण भटक गया था. अब हम ऐसे सिस्टम स्थापित कर रहे हैं जो इस तरह के किसी भी दुर्घटना का पता लगा सकते हैं और सुनिश्चित कर सकते हैं कि पायलट और सहायक पायलट का ट्रेन चलाने पर पूरा ध्यान केंद्रित है. जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं रेल मंत्री ने कहा कि-हम सुरक्षा पर अपना ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे, हम हर घटना के मूल कारण का पता लगाने की कोशिश करते हैं और हम एक समाधान लेकर आते हैं ताकि ऐसी रेल दुर्घटना दोबारा न हो. हालांकि रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा की गई जांच रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है. लेकिन दुर्घटना के एक दिन बाद रेलवे की प्रारंभिक जांच में रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन के चालक और सहायक चालक को टक्कर के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था. जांच में सामने आया कि ट्रेन ने लापरवाही के चलते नियमों का उल्लंघन कर दो खराब ऑटो सिग्नल पास कर दिए थे. इस दुर्घटना में चालक दल के दोनों सदस्यों की मौत हो गई थी.!

तेंदुकोना -: लगातार लोगों के द्वारा मोबाइल गुम जाने से इस पोर्टल का उपयोग करने लगे हैं। 02 नग गुम मोबाईल को ट्रेक कर मोबाईल धारक को सुपुर्द किया गया।

तेंदुकोना -: लगातार लोगों के द्वारा मोबाइल गुम जाने से इस पोर्टल का उपयोग करने लगे हैं। 02 नग गुम मोबाईल को ट्रेक कर मोबाईल धारक को सुपुर्द किया गया।

दिनांक 01.03.2024
महासमुंद Alert
थाना tendukona द्वारा 02 नग गुम मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारक को किया गया सुपुर्द।
CEIR PORTAL के माध्यम से 02 नग गुम मोबाइल बरामद

महासमुंद पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद व अनुविभागीय अधिकारी बागबाहरा की मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता के तहत महासमुंद जिला के समस्त थाना क्षेत्रों में लोगों को जागरुक किया जा रहा है, लोगों के द्वारा मोबाइल गुम जाने से CEIR पोर्टल का उपयोग करने लगे हैं। थाना तेंदुकोना में मोबाईल गुम रिपोर्ट CEIR PORTAL के माध्यम से थाना तेंदुकोना द्वारा 02 नग गुम मोबाईल को ट्रेक कर मोबाईल धारक को सुपुर्द किया गया। मोबाइल धारक द्वारा थाना तेंदुकोना पुलिस को धन्यवाद दिया गया। थाना तेंदुकोना द्वारा लगातार इस प्रकार थाना स्तर पर पोर्टल के माध्यम से मिलने वाले रिपोर्ट पर लगातार कार्यवाही की जा रही है ।