सरायपाली -: सिंघोड़ा मे पुलिस द्वारा मादक पदार्थ के अवैध परिवहन के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही ओड़ीसा से आता हुआ

सरायपाली -: सिंघोड़ा मे पुलिस द्वारा माड़क पदार्थ के अवैध परिवहन के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही ओड़ीसा से आता हुआ 1725 किग्रा गांजा किया स्वराज माजदा ट्रक जप्त, दो आरोपी किये गिरफ्तार
वर्ष 2024 में अब तक 38 मामलों मे 75 आरोपियों से लगभग 31 क्विंटल गांजा किया जा चुका है जब्त
दोनों आरोपी है महाराष्ट्र के रहने वाले, उड़ीसा से लेकर महाराष्ट्र लेकर जा रहे थे
थाना सिंघोड़ा व साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही, रेहटीखोल नाका में चेकिंग के दौरान किया जप्त
जप्त संपत्ति
01-* 1725 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 8,62,50,000 रूपये,
02-* घटना मे प्रयुक्त एक गेरूआ कलर का माजदा ट्रक क्रमांक MH 21 BH 5855 कीमती 2300000 रूपये।
03-* आरोपी के कब्जे से दो नग मोबाईल कीमती 20000 रूपये नगदी 1500 रूपये, कुल जूमला कीमती 8,85,71,500 रूपये (आठ करोड़, पच्याशी लाख ईखहत्तर हजार पांच सौ)।

महासमुंद पुलिस द्वारा जिले की सरहदी सीमाओं पर लगातार अवैध सामग्रियों नशीले पदार्थों के परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है कार्रवाइयों के इसी कार्यक्रम में महासमुंद जिले के उड़ीसा से लगे सरहदी थाना सिंघोड़ा के नाका रेहटिखोल में लगातार चेकिंग जारी है.

जहां चेकिंग के दौरान दिनांक 02/03/2024 को मुखबीर सूचना पर उडिसा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहन चेकिंग किया जा रहा था चेकिंग दौरान उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रही एक गेरूआ कलर का माजदा ट्रक क्रमांक MH 21 BH 5855 को रोका गया वाहन मे दो व्यक्ति सवार था पुछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा कडाई से पुछताछ करने पर वाहन के पीछे डाला में खाली कैरेट के नीचे गांजा रखना तथा उक्त गांजा को उडिसा से महाराष्ट्र ले जाना बताये नाम पता पुछने पर चालक अपना नाम
01- अविनाश म्हस्के पिता ज्ञानेश्वर म्हस्के उम्र 27 साल साकिन भिल्पुरी खुर्द थाना बदनापुर जिला जालना महाराष्ट्र
02 – संतोष पवार पिता भीमराव पवार उम्र 32 साल साकिन बंजरउमरद थाना व जिला जालना महराष्ट्र को बताया गया.

वाहन की तलाशी लेने पर वाहन मे 50 ‍ नग प्ला‍स्टिक बोरियों मे 862 पैकेट खाकी रंग के टेप से टंपिग किया हुआ कुल वजन 1725 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपीयो के विरूद्ध थाना सिंघोडा मे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपियो से 1725 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है।

सरायपाली -: सिंघोड़ा में मोबाईल गुम रिपोर्ट CEIR PORTAL के माध्यम से थाना सिंघोड़ा द्वारा 01 नग गुम मोबाईल को ट्रेक कर मोबाईल धारक को सुपुर्द किया गया

सरायपाली -: सिंघोड़ा में मोबाईल गुम रिपोर्ट CEIR PORTAL के माध्यम से थाना सिंघोड़ा द्वारा 01 नग गुम मोबाईल को ट्रेक कर मोबाईल धारक को सुपुर्द किया गया
दिनांक 02.03.2024महासमुंद पुलिस थाना सिंघोडा द्वारा 01 नग गुम मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारक को किया गया सुपुर्द।
CEIR PORTAL के माध्यम से 01 नग गुम मोबाइल बरामद
महासमुंद पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद व अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता के तहत महासमुंद जिला के समस्त थाना क्षेत्रों में लोगों को जागरुक किया जा रहा है, लोगों के द्वारा मोबाइल गुम जाने से CEIR पोर्टल का उपयोग करने लगे हैं। थाना सिंघोड़ा में मोबाईल गुम रिपोर्ट CEIR PORTAL के माध्यम से थाना सिंघोड़ा द्वारा 01 नग गुम मोबाईल को ट्रेक कर मोबाईल धारक को सुपुर्द किया गया। मोबाइल धारक द्वारा थाना सिंघोड़ा पुलिस को धन्यवाद दिया गया। थाना सिंघोड़ा द्वारा लगातार इस प्रकार थाना स्तर पर पोर्टल के माध्यम से मिलने वाले रिपोर्ट पर लगातार कार्यवाही की जा रही है ।

सरायपाली -: बिजातीपाली में न्योता भोज का आयोजन

सरायपाली -: बिजातीपाली में न्योता भोज का आयोजन
सरायपाली — प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत संकुल केंद्र केंदूवा के शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली के सभी बच्चों को शाला के शिक्षक निर्मल कुमार मेहेर जी के सुपुत्र आर्यन मेहेर के जन्मदिन के शुभ अवसर पर न्योता भोज का आयोजन कराया गया,जिससे सभी बच्चो को फल और मिठाई का वितरण किया जिससे सभी बच्चे बहुत खुश नजर आए। शासन की अच्छी पहल की शुरुवात सरायपाली

विकासखंड के कई स्कूलों में प्रारंभ हो चुकी है।इसी तारतम्य में केदुवा संकुल के शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली में भी स्कूल के शिक्षक के द्वारा इस पहल की शुरुआत हो गई।न्योता भोज के लिए शाला के प्रधान पाठक प्रेमशिला पटेल, शिक्षक सुशील कुमार नायक, शिक्षक निर्मल कुमार मेहेर,शाला विकास प्रबंधन समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश मानिकपुरी ,समिति के

सदस्य और स्कूल के रसोईया उपस्थित रहे, सभी को शाला परिवार की ओर से धन्यवाद दिया।आभार व्यक्त करते हुए सुशील कुमार नायक जी ने बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत आप अपने जन्मदिन,विवाह या किसी खास उत्सव को बच्चों के साथ मिलकर मना सकते हैंऔर आप अपने इच्छानुसार यथा शक्ति फल ,मिष्ठान,खीर पुड़ी,या भोजन भी करा सकते हैं,और रसोई हेतु वर्तन सामान इत्यादि शाला को प्रदान कर अपने खास दिन को और विशेष बनाकर यादगार बना सकते हैं।शाला में न्योता भोज देने वाला का नाम सहित शाला के रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा ।इस योजना से समुदाय के बीच अपनेपन और सहयोग की भावना विकसित करने में मदद करेगा ,साथ ही इसके तहत पोषक तत्व युक्त भोजन से बच्चों के शारीरिक ,मानसिक और बौद्धिक विकास होगा।

सरायपाली -: अंगना म शिक्षा के तहत माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम रखा गया शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी में अंगना म शिक्षा के तहत माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम रखा गया। 

सरायपाली -: अंगना म शिक्षा के तहत माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम रखा गया
शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी में अंगना म शिक्षा के तहत माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम रखा गया।  जिसमें कक्षा पहली एवं दूसरी में पढ़ने वाले बच्चों की माताएं शामिल हुई। सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में प्रधान पाठक फूलजेन्स लकरा कक्षा पहली एवं दूसरी के माताओं को घरेलू सामग्रियों का उपयोग कर पढ़ाने के तरीके बताएं। सहायक शिक्षक सिल्विया बाघ ने माताओं का स्वागत ,अभिनंदन करते हुए।माताओं को मनोरंजक तरीके से प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए कुर्सी दौड़ कराई गई। जिसमें प्रथम स्थान जानकी बाई पटेल,

द्वितीय स्थान लक्ष्मी मानिकपुरी ने स्थान बनाया। बच्चों और उनकी माताओं को सब्जियों का कार्ड एवं बर्तनों वाला गतिविधि कराया गया।जिसमें सभी ने सफलता प्राप्त किया ।उसके बाद थाली, सिटी बजाकर उसकी आवाज पहचानने, कितनी बार सुनाई दी गिनती कर माता ने सही उत्तर बताए।इस प्रकार गतिविधि का दिशा निर्देश देते हुए सिल्विया बाघ ने

माताओं को प्रेरित करते हुए घर में भी बच्चों को घरेलू सामग्रियों का उपयोग कर पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस गतिविधि में बड़ी संख्या में माताएं एवं बच्चे उपस्थित थे

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन द्वारा ब्रेन और स्पाइन संबंधित सभी ऑपरेशन अब बसना में

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन द्वारा ब्रेन और स्पाइन संबंधित सभी ऑपरेशन
अब बसना में
उपलब्ध उपचार
• हेड इंजरी और ट्रॉमा • पीठ दर्द
• ब्रेन हैमरेज
• ब्रेन ट्यूमर
• ब्रेन टी बी
• मिर्गी का दौरा
• कमर दर्द
पीडियाट्रिक न्यूरो
• गर्दन दर्द
• स्पाइनल फ्रैक्चर
• माइग्रेन (सिर दर्द)
• मानसिक तनाव
• लकवा / स्ट्रोक
• दिमागी बुखार
समय
03 मार्च 2024 सुबह 10 बजे से
आपका स्वास्थ्य, हमारी जिम्मेदारी
AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
सर्वे
सन्तु निरामयाः
ANA FAL
agar, .C.)
डॉ. रूपेश वर्मा न्यूरोसर्जन
मस्तिष्क एवं स्पाईन सर्जन
राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज की सुविधा
अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.) संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

कोमाखान थाना : ग्राम कसेकेरा रंग मंच के पास सार्वजनिक बाजार स्थल स्ट्रीट लाईट के नीचे में कुछ लोग खुड़खुड़िया जुआ खेल रहे थे की मौके पर कोमाखान पुलिस ने कार्यवाही।

कोमाखान थाना : ग्राम कसेकेरा रंग मंच के पास सार्वजनिक बाजार स्थल स्ट्रीट लाईट के नीचे में कुछ लोग खुड़खुड़िया जुआ खेल रहे थे की मौके पर कोमाखान पुलिस ने कार्यवाही। थाना कोमाखान से प्र0आर0 के अनुसार दिनांक 29.02.2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम कसेकेरा रंग मंच के पास सार्वजनिक बाजार स्थल स्ट्रीट लाईट के नीचे में कुछ लोग चिन्हाकिंत फड़ बिछाकर रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर खुड़खुड़िया खेल एवं खेला रहे है, कि सूचना को थाना प्रभारी महोदय को अवगत कराकर, साथ सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार नाग, आर0 क्रमांक 336 शंकर सिंह ठाकुर, आर0 क्रमांक 708 कौशल कुमार ध्रुव के स्वयं के निजी मोटर सायकल से रवाना हुआ । ग्राम कसेकेरा पहुंचकर आर0 336 शंकर सिंह ठाकुर को ग्राम इलाका गवाह तलब करने रवाना किया, कुछ देर उपरांत दो गवाह 01. निखील सोनवानी पिता नरेश सोनवानी उम्र 23 साल साकिन वार्ड नंबर 14 पोटर पारा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद छ0ग0, 02. हेमराज महानंद पिता अभोराम महानंद उम्र 33 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 14 पोटर पारा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद छ0ग0 को लेकर आया जिसे धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस देकर गवाह बनने सहमति प्राप्त कर मुखबिर सूचना से अवगत कराया जाकर मुखबिर सूचना पंचनामा तैयार किया गया।

बाद हमराह स्टाफ मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया दौरान खम्बा में लगे स्ट्रीट लाईट की रोशनी में खुड़खुड़िया जुआ खेल रहे व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये, 02 व्यक्तियो को पकड़े जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम 01.यशवंत कुमार यादव पिता फेमराम यादव उम्र 34 साल साकिन बोईरगांव थाना कोमाखान जिला महासमुंद (छ0ग0) 02. तीरथ राम पटेल पिता उमराव पटेल उम्र 35 साल साकिन धरमबांधा थाना धरमबांधा नुआपाड़ा (उडिसा) का रहने वाला बताया जिनके पास से (01) एक चिन्हाकिंत परदा फ्लैक्स जिसमें झंडा, मुंडा, हुकुम, पान, चिड़ी, ईट का चिन्ह बना हुआ । (02) छ: नग गोटा चिन्ह बना हुआ है एवं एक बांस का टुकना जो लाल छिंटदार कपड़ा से बंधा हुआ । (03) आरोपियान के फड़ एंव पास से कुल जुमला रकम 12,120 रूपये को जप्त किया गया । मामला अपराध धारा 3 छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध घटित करना पाये जाने से मौके पर देहाती नालसी कायम कर आरोपियान को प्रकरण में गिरफ्तार कर मामला जमानतीय होने से एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपियो को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । बाद थाना वापसी नंबरी अपराध कायम किया जाता है ।

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल फूंक दिया है। पार्टी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में ही छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
यहां देखें पहली सूची-
रायपुर- बृजमोहन अग्रवाल, मौजूदा रायपुर दक्षिण विधायक
दुर्ग – विजय बघेल मौजूदा सांसद
राजनांदगांव- संतोष पांडेय, मौजूदा सांसद
कोरबा- सरोज पांडेय
सरगुजा – चिंतामणणि महाराज
रायगढ़- राधेश्याम राठिया
बिलासपुर- तोखन साहू
महासमुंद- रूपकुमारी चौधरी
बस्तर- महेश कश्यप
कांकेर- भोजराज नाग
जांजगीर-चांपा- कमलेश जांगड़े

इससे पहले गुरुवार को पार्टी ने देर रात तक मंथन किया था। केंद्रीय चुनाव कमेटी में पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों ने कई नामों को अंतिम रूप दिया था।

पहली निर्वाचित राज्यसभा सांसद बनी थीं सरोज पांडेय
भाजपा नेत्री सरोज पांडेय छत्तीसगढ़ की पहली निर्वाचित राज्यसभा सांसद बनी थीं। उस दौरान बीजेपी के 49 विधायक थे। सरोज पांडेय को कुल 51 वोट मिले थे। छत्तीसगढ़ के इतिहास में ये पहला मौका था जब राज्यसभा के लिए चुनाव कराया गया था। इसके पूर्व निर्विरोध चुना जाता था। पिछली बार कांग्रेस ने लेखराम साहू को मौका दिया था, लेकिन उन्हें भितरघात के चलते पार्टी विधायकों के ही पूरे वोट नहीं मिले थे। यानी क्रॉस वोटिंग हुई थी।
सरोज पांडेय छत्तीसगढ़ की एकमात्र ऐसी नेता हैं, जो एक ही साल में दुर्ग जिले से महापौर, विधायक और सांसद रहीं।

जानें कौन हैं सरोज पांडेय, एक ही साल में तीन पद पर रहने का रिकॉर्ड-
सरोज पांडेय छत्तीसगढ़ की एकमात्र ऐसी नेता हैं, जो एक ही साल में दुर्ग जिले से महापौर, विधायक और सांसद रहीं।
सरोज पांडेय का जन्म 22 जून 1968 को छत्तीसगढ़ के भिलाई में हुआ
माता-पिता गुलाब देवी- श्यामजी पांडेय
पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय से शिक्षा ली
साल 2000 पहली बार और 2005 में दूसरी बार दुर्ग की मेयर बनीं।
साल 2008 में पहली बार वैशाली नगर से विधायक बनीं
साल 2009 के दुर्ग संसदीय सीट से सांसद बनी
2013 में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं
साल 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू से शिकस्त मिली
इसके बाद भी पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया
साल 2018 में पहली बार निर्वाचित राज्यसभा सांसद बनीं
कांग्रेस के प्रत्याशी लेखराम साहू को हराया था

सरायपाली थाना : ग्राम डुडुमचुवा का एक व्यक्ति सरायपाली में उसके सामने जा रही एक कार को स्वयं ठोकर मारी इलाज दौरान हुआ मृत्यु

सरायपाली थाना : ग्राम डुडुमचुवा का एक व्यक्ति सरायपाली में उसके सामने जा रही एक कार को स्वयं ठोकर मारी इलाज दौरान हुआ मृत्यु
थाना सरायपाली में सहायक उपनिरीक्षक के अनुसार थाना सरायपाली के मर्ग क्रमांक 13/24 धारा 174 जा0फौ0 मृतक मेघनाथ राठिया पिता सुखीराम राठिया उम्र 52 वर्ष साकिन डुडुमचुवा थाना सरायपाली जिला महासमुन्द छ0ग0 का मर्ग जांच किया मर्ग जांच पर पाया कि मृतक मेघनाथ राठिया

दिनांक 17.02.24 के शाम लगभग 07.15 बजे अपने मोटर सायकल बिना नंबर प्लेटिना लाल रंग से सरायपाली से ओम हास्पीटल की ओर जा रहा था कि महलपारा चौक टाटा शोरूम के सामने अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके सामने जा रही एक कार को स्वयं ठोकर मारकर गिर गया जिससे मृतक मेघनाथ राठिया के सिर में चोट आया एवं बेहोश हो गया जिसे एम्बुलेंस के द्वारा शासकीय अस्पताल सरायपाली ईलाज हेतु लिया गया जहां से परिजन ईलाज हेतु ओम हास्पीटल सरायपाली में भर्ती किया गया वहां से ईलाज हेतु वैदेही हास्पीटल भाटागांव रायपुर में ईलाज कराये ईलाज के बाद रायपुर से वापस लाते समय रास्ते में दिनांक

21.02.2024 को मृत्यु हो गया जिसे CHC सरायपाली लेकर चेक कराने पर डक्टर द्वारा मृत बताया । CHC सरायपाली से डाक्टर एन नन्द का मेमो प्राप्त होने पर थाना सरायपाली में मर्ग क्रमांक 13/24 धारा 174 जा0फौ0 का मर्ग इंटीमेशन कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया है। पी0एम0 रिपोर्ट एवं

गवाहो के कथन के आधार पर मृतक स्वयं के वाहन बिना नंबर प्लेटिना मोटर सायकल लाल रंग को चलाकर अज्ञात वाहन कार को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट होने एवं ईलाज के बाद मृत्यू होने से आरोपी मेघनाथ राठिया के विरूध्द अपराध धारा 304(ए) भा0द0वि0 का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

Lok Sabha Election 2024:लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले शनिवार को बीजेपी ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालाय में प्रेस वार्ता कर लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है।

Lok Sabha Election 2024:लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले शनिवार को बीजेपी ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालाय में प्रेस वार्ता कर लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है।
बीजेपी के महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि बीजेपी 370 और एनडीए 400 पार के साथ लोगों के बीच में हमें जाना है। जनता के आर्शीवाद से तीसरी बार केंद्र में दोबारा पीएम मोदी की सरकार बनेगी। यह हमें विश्वास है। उन्होंने पहली लिस्ट जारी की। बीजेपी की इस लिस्ट में 100 से अधिक उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए

बीजेपी की इस पहली लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षी मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम शामिल किया गया है।मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी और अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे। राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। नितिन गडकरी नागपुर से एक बार फिर मैदान में होंगे। बताते चले कि लोकसभा उम्मीदवारों के चयन के लिए बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक 6 मार्च को बीजेपी मुख्यालय में होगी।

16 राज्यों के लिए विचार-विमर्श किया गया

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए हुई मैराथन बैठक में करीब 16 राज्यों के लिए नामों पर विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह के अलावा सीईसी के अन्य सदस्य इस बैठक में शामिल हुए। इन नेताओं ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा और उत्तराखंड जैसे राज्यों के लिए संभावितों नामों पर विचार-विमर्श किया।

गौर करने वाली बात यह है कि सीईसी की पहली बैठक में बिहार और महाराष्ट्र जैसे राज्यों पर कोई चर्चा नहीं हुई। दोनों ही राज्यों में गठबंधन की सरकार है, जिसमें जनता दल (यूनाइटेड) और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (बिहार) तथा शिवसेना (शिंदे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) शामिल हैं। आंध्र प्रदेश में भाजपा और तेलुगु देशम पार्टी के बीच गठबंधन की संभावना है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की ओर से जयंत सिंह के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) सहित अन्य सहयोगियों के लिए छह सीट छोड़ने की संभावना है। रालोद अभी तक औपचारिक रूप से भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल नहीं हुआ है।

बसना -: मस्तिष्क, मानसिक रोग, सेक्स रोग एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ अब बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे उपलब्ध इलाज :

बसना -: मस्तिष्क, मानसिक रोग,
सेक्स रोग एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ
अब बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे
उपलब्ध इलाज :
डिप्रेशन, OCD ( बार-बार काम करना), आत्महत्या विचार आना
सिजोफ्रेनिया, याददाश्त कमजोर होना, हिस्टीरिया,
दौरे आना।
• मिर्गी, सिरदर्द, नींद न आना, शक करना,
सेक्स सम्बन्धित समस्याऐं।
●
●
चिन्ता, टेंशन, घबराहट, डर लगना,
उल-जलूल बातें करना ।
• बच्चों का जिद्दी या ज्यादा चंचल होना,
बिस्तर में पेशाब करना, पढ़ाई में कमजोर।
• मानसिक रोग उदासी / मानसिक तनाव,
●
डॉ. राहुल राजीव
एम.बी.बी.एस., एम.डी. ( मनोरोग )
मनोरोग, नशा मुक्ति, सेक्स रोग
विशेषज्ञ एवं काउन्सलर
घबराहट, स्वभाव में तेजी, नींद की समस्या,
गुस्सा / चिड़चिड़ापन, डर लगना, अवाजे सुनाई देना,
कोई काम बार-बार करना ।
• सभी प्रकार के नशों का इलाज शराब, स्मैक, हैरोइन, अफीम, भांग, चरस, गांजा, गोलिया,
सिगरेट, बीड़ी, तम्बाकू आदि
• बच्चो के मानसिक रोग मंदबुद्धि होना, अधिक चंचल होना, पढ़ाई में ध्यान न लगना ।
काउन्सलिंग सेवायें : फेमिली काउंसिलिंग, मैरिज काउंसिलिंग, चाईल्ड एवं
गाइडेन्स काउंसिलिंग, एजुकेशनल मोटिवेशनल काउंसिलिंग ।
उपलब्ध: 03 मार्च 2024 सुबह 10 से 1 बजे तक
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
● बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.) 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100