छत्तीसगढ़ -: मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही गरज-चमक, ओलावृष्टि और अंधड़ होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ -: मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही गरज-चमक, ओलावृष्टि और अंधड़ होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में मार्च महीने के पहला दिन ही तेज गर्मी के साथ शुरू हुई है। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-तीन ज्यादा रहा। फिलहाल आगामी कुछ दिनों तक तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।

छत्तीसगढ़ में मार्च महीने के पहला दिन ही तेज गर्मी के साथ शुरू हुई है। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-तीन ज्यादा रहा। फिलहाल आगामी कुछ दिनों तक तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि मौसम में बदलाव की संभावना है। प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं सबसे गर्म नारायणपुर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी कुछ दिन तक न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही गरज-चमक, ओलावृष्टि और अंधड़ होने की संभावना है।

बीते दिनों शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है।

राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में सुबह से ही धूप खिली हुई है। तापमान बढ़ने की वजह से गर्मी में वृद्धि हो रही है। रायपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यहां 36 डिग्री तक तापमान पहुंच चुका है।

महासमुंद : कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने किया राजस्व अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन

महासमुंद : कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने किया राजस्व अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन कलेक्टर श्री प्रभात मलिक द्वारा जिले में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टरों के मध्य में सौंपे गए प्रभार में संशोधन करते हुए आगामी आदेश पर्यन्त तक कार्य विभाजन कर प्रभार सौंपे गए हैं। जारी आदेश में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक को जिला पंचायत के अतिरिक्त निम्न विभागों के प्रभारी अधिकारी – कृषि विभाग, पशु चिकित्सा सेवाएं, मत्स्य पालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, रेशम विभाग, नोडल जिला सहकारी बैंक, नागरिक आपूर्ति निगम, सहकारी संस्थाएं, ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं, क्रेडा, श्रम विभाग, मुख्यमंत्री कौशल विकास विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, हथकरघा विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र का प्रभार सौंपा गया हैं। अपर कलेक्टर श्री निर्भय कुमार साहू को छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 के अंतर्गत कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र के प्रकरणों को छोड़कर तहसील महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, कोमाखान के राजस्व प्रकरण अपील एवं निगरानी/पुनरीक्षण प्रकरणों की सुनवाई एवं निपटारा, नजूल पटटों का नवीनीकरण व नजूल शाखा के ऐसे प्रकरण व नस्तियों में जिसमें कलेक्टर के आदेश अनिवार्य न हो अपर कलेक्टर के रूप में अंतिम निराकरण, शोध क्षमता प्रमाण-पत्र जारी करना (25 लाख से ऊपर 50 लाख तक), धारा 165 (6) (7) के तहत भूमि बिक्री मंजूरी के प्रकरणों की जांच कर प्रस्तुत करने का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही जिला कार्यालय के निम्न शाखाओं के लिये प्रभारी अधिकारी- उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सामान्य एवं स्थानीय निर्वाचन (आहरण एवं संवितरण), नोडल अधिकारी, जल जीवन मिशन एवं लायसेंस शाखा के प्रभारी अधिकारी होंगे।

अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू को जिले के लिए अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी व अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, कानून व्यवस्था संबंधी, जिले के विभिन्न आयोजन/समारोह के प्रभारी व समन्वयक, लिंक कोर्ट सरायपाली (प्रत्येक गुरुवार), रोस्टर अनुसार राजस्व न्यायालय का निरीक्षण, अपीलीय अधिकारी सूचना का अधिकार, खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रकरणों का निराकरण, विधानसभा/राज्यसभा/लोकसभा प्रश्नोत्तर प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 के अंतर्गत कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र के प्रकरणों को छोड़कर तहसील बसना, सरायपाली के राजस्व प्रकरण अपील एवं निगरानी/पुनरीक्षण प्रकरणों की सुनवाई एवं निपटारा, भू-अर्जन प्रकरणों में 10 लाख तक मुआवजा प्रकरणों का अनुमोदनकरना। इससे ऊपर के प्रकरण कलेक्टर को अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करना, नजूल शाखा, जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा), जिला विभागीय जांच अधिकारी होंगे। जिला कार्यालय के निम्न शाखाओं के लिये प्रभारी अधिकारी- विभिन्न स्तर से कार्यालय को प्राप्त होने वाले समस्त डाक की मार्किंग के लिए प्रभारी अधिकारी, जिला विवाह अधिकारी, जिला पासपोर्ट सेल, जेल निरीक्षण तथा जिला आयुर्वेद, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आबकारी विभाग, समाज कल्याण, निःशक्त कल्याण एवं पुनर्वास व उच्च शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी होंगे।

संयुक्त कलेक्टर महासमुन्द श्री श्रवण कुमार टण्डन जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं तकाबी शाखा, अधिक अन्न उपजाओ शाखा, राजस्व मोहर्रिर शाखा, लोक आयोग के प्रकरणों का निराकरण, वरिष्ठ लिपिक शाखा 02, अल्प बचत शाखा, आवक-जावक, देवस्थानम, सार्वजनिक ट्रस्ट मॉनिटरिंग, वक्फ सम्पत्ति, देव स्थल, धर्मस्व एवं पुनर्वास, मानव अधिकार आयोग एवं सभी संवैधानिक आयोग से संबंधित शाखा, अभिलेख एवं प्रमाण प्रत्रों का सत्यापन के लिये प्रभारी अधिकारी होंगे तथा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महासमुंद द्वारा समय-समय पर सौपे गये अन्य कार्य करेंगे। डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष कर्मा निम्न शाखाओं वित्त स्थापना शाखा, नाजरात शाखा (आहरण एवं संवितरण सहित), वाचक, कलेक्टर न्यायालय, वरिष्ठ लिपिक शाखा-01 आवास आबंटन सहित, भाड़ा नियंत्रण, पुरातत्व शाखा, विकास शाखा, समय-सीमा के तहत दर्ज पत्रों, प्रकरणों के लिए प्रभारी अधिकारी, शिकायत एवं जन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, ई-प्रशासन अंतर्गत सॉफ्टवेयर का क्रियान्वयन, ई-डिस्ट्रीक्ट, लोक सेवा केन्द्र, जिला नवाचार निधि योजना के के लिए प्रभारी अधिकारी होंगे।

इसके अलावा निम्न कार्य एवं विषय पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार होगा। जिसमें सेवानिवृत्ति तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों के परिवार कल्याण निधि, समूह बीमा योजना की जमा राशि का अंतिम भुगतान तथा कर्मचारियों के सामान्य, विभागीय, भविष्य निधि खाता में जमा राशि एवं अवकाश नगदीकरण ग्रेच्युटी की राशि का अंतिम भुगतान स्वीकृति, अधीक्षक, सहायक अधीक्षक एवं भू-अभिलेख विभाग स्तर तक के अधिकारियों-कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि से अग्रिम, आंशिक अंतिम विकर्षण, यात्रा भत्ता, चिकित्सा प्रतिपूर्ति की स्वीकृति, जिला कार्यालय के समस्त शाखाओं के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के समस्त प्रकार के अवकाशों की स्वीकृति तथा समस्त परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए अनुमति/स्वीकृति, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की वार्षिक वेतनवृद्धि अधिकार, विद्युत देयक, पी.ओ.एल. टेलीफोन एवं डाक तार संबंधी देयकों की स्वीकृति का अधिकार, लेखन सामग्री एवं अन्य आकस्मिक निधि एवं अन्य निधियों से व्यय संबंधी देयक 20 हजार रुपए सीमा तक स्वीकृति का अधिकार, अनुपयोगी डेड स्टॉक जो 5 हजार रुपए का हो अपलेखन करने, चोरी हुए 2 हजार रुपए तक की सामग्री का अपलेखन करने का अधिकार शामिल है। विभिन्न विभागों खनिज, जिला कोषालय, श्रम, खेल विभाग, जिला योजना एवं सांख्यिकी, महिला एवं बाल विकास एवं नगरीय निकाय के प्रभारी अधिकारी होंगे।
डिप्टी कलेक्टर श्री हरिशंकर पैकरा विभिन्न शाखाओं के लिए प्रभारी अधिकारी होंगे। इनमें भू-अर्जन/भू-बंटन, भू-अभिलेख शाखा, अभियोजन शाखा, नोडल अधिकारी डी.एम.एफ., भू-विवाद निवारण प्रकोष्ठ, बंदोबस्त लेखों में सुधार संबंधी समस्त मामले, प्रतिलिपि शाखा, अभिलेखागार (हिन्दी/अंग्रेजी), नोडल अधिकारी चिटफंड, सहायक अधीक्षक (राजस्व/सामान्य), राजस्व लेखा/राहत शाखा (राजस्व पुस्तक परिपत्र से संबंधित व सोलेशियम फंड योजना), माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा, जनगणना, 20 सूत्रीय शाखा, सत्कार शाखा, एस.डब्ल्यू शाखा, नोडल अधिकारी कोविड-19 एक्सग्रेसिया, नोडल अधिकारी चिटफंड, सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ एवं जन सूचना अधिकारी, लोक सेवा गारंटी एवं पुस्तकालय शाखा/प्रपत्र शाखा शामिल है।विभिन्न विभागों आदिवासी विकास, जिला पंजीयक एवं जिला परिवहन विभाग के प्रभारी अधिकारी होंगे। साथ ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महासमुंद द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य करेंगे।

महासमुंद : नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मार्च को प्रकरणों के संबंध में जिला न्यायाधीश ने ली न्यायिक अधिकारियों की बैठक

महासमुंद : नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मार्च को प्रकरणों के संबंध में जिला न्यायाधीश ने ली न्यायिक अधिकारियों की बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री दामोदर प्रसाद चन्द्रा ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आगामी शनिवार 9 मार्च 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिस संबंध में आज जिला न्यायालय के वीडियों कान्फ्रेसिंग कक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया द्वारा महासमुंद जिला न्यायालय तथा तालुका स्थित न्यायालयों के न्यायिक अधिकारियों की बैठक ली। उक्त बैठक में माननीय जिला न्यायाधीश ने न्यायालयों द्वारा जो प्रकरण चिन्हांकित किए गए है जैसे एमएसीटी, सिविल प्रकरण, एनआई एक्ट, समरी प्रकरणों के आंकडों का अवलोकन भी किया गया।

नेशनल लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण पर चर्चा करते हुए जिले के समस्त न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य सभी प्रकरणों की पक्षकारों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अधिकाधिक प्रकरणों को निराकृत करते हुए नेशनल लोक अदालत को सफल एवं लोगों के लिए सुलभ बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में तालुका सरायपाली, बसना एवं पिथौरा के न्यायिक अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। इस अवसर पर कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री रामजीवन देवांगन, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्री लीलाधर सारथी, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) माननीय श्रीमती योगिता विनय वासनिक, द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री अनिल कुमार पाण्डेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री चित्रलेखा सोनवानी सहित प्रशिक्षु सिविल न्यायाधीश सुश्री खुशबू जैन उपस्थित थे।

महासमुंद -: कल अवकाश के दिन भी महिलाओ के लिए खुले रहेंगे जिले भर के सभी बैंक कलेक्टर ने दिया आदेश

महासमुंद -: कल अवकाश के दिन भी महिलाओ के लिए खुले रहेंगे जिले भर के सभी बैंक कलेक्टर ने दिया आदेशMahasamund news महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं का बैंक खाता आधार लिंक व डीबीटी सक्रिय करने के उद्देश्य छत्तीसगढ़ के महासमुंद कलेक्टर के निर्देशन में रविवार 3 मार्च अवकाश के दिन भी जिले के सभी बैंक खुले रहेंगे। उक्त दिवस में जिले के सभी बैंक शाखाओं में केवल योजना अंतर्गत महिलाओं के बैंक खाते से आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय कराये जाने का कार्य संपादित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन की कार्यवाही की जा रही है। इस योजना के तहत पात्र 21 वर्ष से अधिक विवाहित महिला महिला, त्यागशुदा महिला, परित्यक्ता महिला को प्रतिमाह एक हजार रूपये की राशि उनके आधा लिंक खातें में डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाना है।

जिले में बैंक के माध्यम से बैंक खातों को आधार से लिंक करने हेतु 39 हजार का लक्ष्य है जिसमें से जिले के अधिकांश महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं हुआ है। उक्त कार्य को समय-सीमा में 5 मार्च तक पूर्ण किया जाना है।

जिसके तहत अवकाश दिवस में महिलाओं का बैंक खाता आधार लिंक व डीबीटी सक्रिय करने के निर्देश है। जिले के सभी ब्रांच को 3 मार्च रविवार को केवल महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन हेतु बैंक की कार्यालयीन व्यवस्था चालू रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

रायपुर : 12 मार्च को किसानों को भुगतान की जाएगी धान के अंतर की राशि : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा

रायपुर : 12 मार्च को किसानों को भुगतान की जाएगी धान के अंतर की राशि : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा गिरी गोवर्धन धाम के सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप एवं अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री 12 मार्च को किसानों को भुगतान की जाएगी धान के अंतर की राशि : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय12 मार्च को किसानों को भुगतान की जाएगी धान के अंतर की राशि : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 12 मार्च को किसानों को भुगतान की जाएगी धान के अंतर की राशि : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय12 मार्च को किसानों को भुगतान की जाएगी धान के अंतर की राशि : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय12 मार्च को किसानों को भुगतान की जाएगी धान के अंतर की राशि : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

12 मार्च को किसानों को धान के अंतर की राशि लगभग 13 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन धाम के सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप सहित अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज लोकार्पण समारोह में शामिल होने के दौरान कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा भी की। उन्होंने गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण के लिए 32 लाख रुपए, फरसाबहार में सांस्कृतिक मंडप के लिए 10 लाख रुपए, शिवमन्दिर से कासाटोली 12 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभा को संबोधित करते हुए कि आज आप लोगों ने जो स्वागत किया है उसे मैं हमेशा याद रखूंगा। मेरा अनेक जगह स्वागत फलों से, धान से, लड्डुओं, मिठाईयों आदि सामग्रियों से वजन कर किया गया है। मेरे पूरे राजनैतिक जीवन में पहली बार स्वागत घी से तौल कर किया गया। इसके लिए मैं पूरे यदुकुल समाज का आभारी रहूंगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमने ढाई महीने के अल्पकाल में छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य किया है। हमने 18 लाख लाख प्रधान मंत्री आवास स्वीकृत किए। जो युद्ध स्तर में बनना प्रारंभ हो गया है। हमने माताओं को महतारी वंदन योजना से आर्थिक रूप से सशक्त करने का प्रयास कर रहे है। इस साल हमने रिकार्ड धान की खरीदी की है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बताया कि आने वाले 15 दिनों में तेंदुपत्ता की खरीदी समर्थन मूल्य में हो जाएगी। साथ ही तेंदुपत्ता संग्राहको के लिए चरण पादुका एवं बच्चो के लिए छात्रवृत्ति प्रारंभ की जाएगी। हमने मोदी के गारंटी के तहत कार्य करते हुए लोगों के सपने को साकार करने का कार्य कर रहे है। इस साल बजट में जशपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार पर फोकस किए है। जिसमें कुनकुरी में 220 बेड के सर्व सुविधा युक्त हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा। जिसका कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होने वाला है। इसके साथ ही हमने जिले में 4 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किए है। जिसका सीधा लाभ निश्चित ही क्षेत्र के जनता को मिलेगा। इस दौरान पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, पूर्व विधायक श्री भरत साय, पद्मश्री जोगेश्वर यादव, श्री रोहित साय, विजय आदित्य सिंह जूदेव सहित समाज के तीन राज्य छत्तीसगढ़, झारखंड एवं उड़ीसा के प्रदेश अध्यक्ष, गिरी गोवर्धन धाम समिति अध्यक्ष श्री लोचन प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष श्री गणेश यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे l

महासमुंद लोकसभा के समस्त आठ विधानसभा में लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

महासमुंद लोकसभा के समस्त आठ विधानसभा में लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ लोकसभा चुनाव के तहत आज बसना विधानसभा में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया महासमुंद लोकसभा में आठ विधानसभा आते हैं जिसमे आज बसना विधानसभा का कार्यालय शुभारंभ लोकसभा के अंतिम कार्यालय कब रूप में किया गया उक्त कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि कुरूद विधायक पूर्व केबिनेट मंत्री एवं लोकसभा कलस्टर प्रभारी माननीय श्री अजय चंद्राकर जी, महासमुन्द लोकसभा सांसद माननीय श्री चुन्नीलाल साहू जी, बसना विधानसभा विधायक माननीय डॉ. संपत अग्रवाल जी,भाजपा महासमुंद जिलाध्यक्ष मान. श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी, महासमुंद लोकसभा प्रभारी मान. श्री मोतीलाल साहू जी( विधायक रायपुर ग्रामीण ),महासमुंद लोकसभा संयोजक मान.श्री शंकर अग्रवाल जी (पूर्व प्रदेश मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता) विधानसभा संयोजक मां.डॉ. एन. के.अग्रवाल जी,सह संयोजक मान. श्री जितेन्द्र त्रिपाठी जी,वरिष्ठ भाजपा नेता मान. श्री इंद्रजीत सिंह गोल्डी जी,पूर्व विधायक सरायपाली द्वय मान. श्री त्रिलोचन पटेल जी, मान.श्री रामलाल चौहान जी, वरिष्ठ भाजपा नेता मान. श्री प्रेमशंकर पटेल जी,वरिष्ठ भाजपा नेता मान. श्री सतीश अग्रवाल जी,नगरपंचायत अध्यक्ष मान.श्री गजेन्द्र साहू जी, मान. श्री सुमित अग्रवाल जी नगरपंचायत उपाध्यक्ष बसना सहित वरिष्ठ भाजपा नेता गण, जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष श्री रमेश अग्रवाल जी ने किया । इस बैठक में चुनाव की तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों के सन्दर्भ में विस्तार से चर्चा कीये। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं, ऐतिहासिक निर्णयों और विकसित भारत के उद्देश्य में अपनी सहभागिता निभाने के लिए प्रदेश की जनता तैयार है और सुशासन के सूर्योदय के साथ तीसरी बार भारत में विकास का कमल खिलाने का संकल्प कर चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी के मार्गदर्शन में हम छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों में ऐतिहासिक जीत जरुर दर्ज करेंगे।

जिला खनिज संस्थान न्यास की शाशी परिषद की बैठक में 2024 25 के लिए 30 करोड़ 10 लाख रुपए के कार्य योजना की स्वीकृति

जिला खनिज संस्थान न्यास की शाशी परिषद की बैठक में 2024 25 के लिए 30 करोड़ 10 लाख रुपए के कार्य योजना की स्वीकृति कलेक्टर की अध्यक्षता में सांसद विधायक सहित अधिकारी गण शामिल हुए 02 मार्च 2024//जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक आज 11 बजे जिला पंचायत के सभा कक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक की अध्यक्षता में हुए इस बैठक में सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल, खल्लारी विधायक श्री द्वारकाधीश यादव एवं सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल शामिल हुए। बैठक में अन्य सदस्य एवं संबंधित अधिकारीकरण भी शामिल हुए। बैठक में वर्ष 2024 25 के लिए 16 सेक्टर के लिए 3010 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का अनुमोदन किया गया।

बैठक में कलेक्टर ने जिला प्रशासन द्वारा किए गए अभी तक के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला बाल विकास अंतर्गत 489 आंगनबाड़ी केदो में विद्युतीकरण किया जा चुका है ।शहरी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चों की सुविधा के लिए कूलर उपलब्ध कराया जा रहा है ।वहीं स्वास्थ्य केंद्रों में भी लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिकल सेल से पीड़ित 492 लोगों का उपचार किया गया है और उनमें से 243 को दिब्यांगता प्रमाण पत्र दिया गया है। कलेक्टर ने कहा कि किशोरी बालिकाओं और महिलाओं के लिए एनीमिया जांच शिविर लगाकर पूर्ण किया गया जिसमें 122528 लोगों की जांच की गई। राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए नक्शा बटाकन काम भी किया गया। वही शासकीय आवास आवंटन के लिए ऑनलाइन प्रणाली विकसित की गई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित नव किरण अकादमी से अभी तक 240 बच्चे परीक्षा में सफल हुए हैं ।वहीं विशेष पिछड़ी जनजाति के 112 लोगों को नियुक्ति दी गई है। छत्तीसगढ़ भवन निर्माण एवं कर्मकार कल्याण मंडल में 9846 लोगों को लाभ दिलाया गया है । कलेक्टर ने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 5000 से अधिक महिला समूह को 110 करोड़ के लोन वितरित किए गए हैं। शहरों और हाट बाजारों को सुव्यवस्थित करने के लिए लगातार सफाई अभियान किया जा रहा है।

तत्पश्चात जिला खनिज न्यास संस्थान की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि उच्च प्राथमिकता के क्षेत्र का 60% राशि खर्च किया जाना होता है जबकि अन्य प्राथमिकता के लिए 40 प्रतिशत की राशि खर्च की जाती है। जिसके अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण स्वास्थ्य देखभाल, वृद्ध एवं निशक्तजन, कौशल विकास, सतत जीविकोपार्जन अधोसरंचना, युवा गतिविधि और ऊर्जा एवं जल विभाजक संबंधी कार्यों का अनुमोदन किया गया ।जिसकी लागत 3010 लाख रुपए है ।बैठक में 2023_ 24 के सेक्टरवार पूरक कार्ययोजना और 22_ 23 के वार्षिक प्रतिवेदन का भी अनुमोदन किया गया इस दौरान विधायकों ने खनिज, पेयजल, स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी रखें। कलेक्टर ने उनके सुझावों पर अमल करने का भरोसा दिलाया।

आज का राशिफल 2- 03 -2024 महाजनपद न्यूज़

आज का राशिफल 2- 03 -2024
:
:
मेष शुभ अंक…7 शुभ रंग… गुलाबी कारोबार से संबंधित
:आवश्यक संसाधनों की खरीद हो सकती है। किसी शोध अथवा सर्वे
से जुड़े लोगों को कामयाबी मिलेगी। लक्ष्य प्राप्ति का दबाव रहेगा।
.
वृष: शुभ अंक… 9 शुभ रंग…
जामुनी कामकाज में बदलाव की
योजना बनेगी। किसी विषय पर पारिवारिक असहमति से तनाव रहेगा।
महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है। युवा भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

(11) मिथुन: शुभ अंक 4 शुभ रंग हरा परिवार में धार्मिक कार्य
संपन्न होगा। नया वाहन खरीदने की योजना बनेगी। साझेदारी में म
चल रहे काम में प्रगति होगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है।
कर्क: शुभ अंक….6 शुभ रंग…नारंगी आयात-निर्यात संबंधी
व्यवसाय में लाभ की स्थिति है। यात्रा लाभदायी रहेगी। घर परिवार में
सगाई संबंधों की चर्चा चलेगी। अदालती मामला अटक सकता है।

सिंह: शुभ अंक…2 शुभ रंग…सफेद कार्यस्थल पर बेवजह
टोकाटाकी से मन विचलित रहेगा। पड़ोसियों से संबंध खराब हो
सकते हैं। अचानक हुई मुलाकात मजबूत रिश्ते में बदल सकती है।

कन्या: शुभ अंक 8 शुभ रंग…
पीला : जोखिम के कार्यों में
नुकसान हो सकता है, सावधानी बरतें। संपत्ति विवाद में समझौते की
संभावना है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। धैर्य बनाए रखें।
.
तुला शुभ अंक…6 शुभ रंग… नारंगी अपनों के कारण
स्वाभिमान पर आंच आ सकती है। स्थिति को भांप कर निर्णय लें।
व्यवसाय विस्तार संबंधी योजना पर काम होगा। यात्रा का योग है।
वृश्चिक: शुभ अंक….8 शुभ रंग… नीला : प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय प्र
में लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। तकनीकी
संसाधनों पर खर्च बढ़ेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। शांत रहें।
..
धनु: शुभ अंक… 3 शुभ रंग… हरा किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का
सहयोग मिलने से कार्य सफल होगा। नए अनुबंध में गलतियां होने
से नुकसान की आशंका है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।
..
मकर: शुभ अंक… 2 शुभ रंग…भूरा कोई भी योजना फाइनल
करते समय अपने बजट का आकलन अवश्य करें। मनोरंजन संबंधी
गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। विद्यार्थी परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे।
..
कुंभ: शुभ अंक… 8 शुभ रंग गुलाबी नौकरीपेशा लोगों को
वेतनवृद्धि की सूचना से प्रसन्नता होगी। परिवार में तनाव की स्थिति
बन सकती है। कॅरिअर में बदलाव की योजना बनेगी। शांत रहें।
..
मीन: शुभ अंक…4 शुभ रंग गेहुंआ छोटी-छोटी बातों को उ
नजरअंदाज करें, घर परिवार में शांति रहेगी। रुके हुए कार्यों में गति
आएगी। दिखावे के चक्कर में फिजूलखर्ची बढ़ेगी। आस्था बढ़ेगी।
:

बसना -: शासकीय शिक्षक की लापरवाही शिक्षक पदस्थ होने के बाद नियमित रूप से नहीं आते ग्राम ठुटापाली का स्कूल स्पष्स्पटीकरण देने का आदेश

बसना -: शासकीय शिक्षक की लापरवाही शिक्षक पदस्थ होने के बाद नियमित रूप से नहीं आते ग्राम ठुटापाली का स्कूल…..बसना :- शासकीय प्राथमिक शाला ठूटापाली के शिक्षक लखन लाल चौधरी सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला उमरिया में पदस्थ है क्योंकि उनको प्रभार के रूप में ग्राम पंचायत ठुटापाली के प्राथमिक शाला में एक दिवसीय के लिए प्रभार दिया गया है ! लेकिन शिक्षक द्वारा उपस्थिति पंजी में सिग्नेचर कर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहें, ये खेल स्कुल में हमेशा से चलता आ रहा हैं,

शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा दिलाने की तमाम कोशिशों के बावजूद स्कूलों में शिक्षकों का लापरवाही पूर्ण रवैया नजारा आ रहा है। शासकीय शिक्षकों की लापरवाही का बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। बसना तहसील के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ठुटापाली में शिक्षकों के नहीं आने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हालात यह है कि बच्चे बैग टांगे स्कूल आते है पर शिक्षकों का

इंतजार करते रहते हैं स्वीपर और पंचायत द्वारा व्यवस्था शिक्षक के माध्यम से स्कूल चल रहा है ! और कई बार जब शिक्षक अपने उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर कर छुट्टी तक भी नहीं आते ! हमारे संवाददाता ने जब संपर्क किया तो शिक्षक की अनुपस्थित पाई गई जिसमें व्यवस्था शिक्षा की एवं इस पर के द्वारा भी स्वीकार किया गया ! उक्त तमाम जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को दी गई उन्होंने तुरंत कार्यवाही कर तीन दिवसीय के भीतर स्पष्स्पटीकरण देने का आदेश दिया गया है परंतु आगे की कार्यवाही किया जाता है!