रायपुर से सरायपाली संबलपुर नई रेल लाइन के लिए कांटापाली से ड्रोन सर्वे हुआ शुरू मिलेगी सुविधा रेलमार्ग का जमीनी सर्वे हो चुका है पूरा, 15 दिनों में रेल मंत्रालय को सौंपी जाएगी रिपोर्ट ।

रायपुर से सरायपाली संबलपुर नई रेल लाइन के
लिए कांटापाली से ड्रोन सर्वे हुआ शुरू
मिलेगी सुविधा रेलमार्ग का जमीनी सर्वे हो चुका है पूरा, 15 दिनों में रेल मंत्रालय को सौंपी जाएगी रिपोर्ट ।

रायपुर से संबलपुर नई रेल लाइन के लिए कांटापाली सरायपाली रायपुर से संबलपुर रेल लाइन निर्माण के लिए ओडिशा की कंपनी ने रायपुर से कांटापाली (ओडिशा) तक जमीनी सर्वे पूरा कर लिया है। अब कांटापाली से
संबलपुर तक ड्रोन से सर्वे के लिए सोमवार की सुबह
पूजा-अर्चना कर टीम ने ग्रामीणों व बरगढ़ शाखा के सदस्यों की उपस्थिति में कार्य शुरू किया। रायपुर
बरगढ़ रेल निर्माण संघर्ष समिति सरायपाली के बरगढ़ शाखा के संगठन सचिव अविजित प्रतिहार ने
बताया कि ग्राम कांटापाली में सोमवार की सुबह सर्वे करने वाली बैंगलोर ड्रोन सर्वे टीम के साथ सबसे
पहले मां समलेश्वरी देवी व ड्रोन की पूजा कर सर्वे शुरू किया गया। 15 दिनों के अंदर सर्वे टीम अपनी
रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सौंप देगी। उसके बाद उसे बजट में शामिल कराए जाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान ग्राम सरपंच रमेश साहू, पूर्व सरपंच हलधर
साहू, विकास साहू, सजन साहू
ड्रोन सर्वे प्रारंभ करने के दौरान सर्वे टीम व संघर्ष समिति के सदस्य। महेंद्र प्रधान, आनंद साहू, चंदन साहू, बुलु सेनापति व रेल निर्माण संघर्ष समिति के सरदार प्रीतम
सिंह, गोविंद दास, मनोरंजन पुजारी, निर्मल कर, देवी पटनायक तुलसी चरण दास, केदार मिश्रा व
पापुन सारंगी मौजूद रहे। मिली जानकारी के अनुसार, इस
नई रेल लाइन से रायपुर से हावड़ा व मुम्बई और बरगढ़ होते हुए जहां सीधी लाइन जाएगी तो वहीं बिलासपुर जंक्शन में ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलने के साथ ही
भुवनेश्वर से रायपुर के बीच की दूरी 150 किलोमीटर कम हो जाएगी। इसको गंभीरता से लेते हुए रेलमंत्री ने दोबारा सर्वे कराए जाने  आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को
दिया था। यह रेल लाइन रायपुर-सरायपाली- बरगढ़ के बीच 270 किलोमीटर में बिछाई जाएगी।

 

आगामी बजट में स्वीकृति
उम्मीद : रायपुर से संबलपुर के बीच नई रेललाइन निर्माण के लिए सर्वे शुरू होने से क्षेत्र की जनता में
खुशी की लहर है। रेल लाइन की 270 किलोमीटर बिछाई
जाएगी नई रेल लाइन रायपुर से बरगढ़ के बीच नई रेल
लाइन बिछाने के लिए रेल मंत्रालय की ओर से पहल शुरू की गई है। इस बीच सितंबर माह के

अंतिम सप्ताह में सर्वे टीम ने पंडरीपानी के करीब जमीनी सर्वे का काम किया
था। इस काम के लिए ओडिशा की एसएम कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दिया गया है। ईस्ट कोस्ट
रेलवे की ओर से जारी पत्र के मुताबिक 270 किलोमीटर
रायपुर सरायपाली-वरगढ़ के बीच बिछाई जाएगी। अब इसके लिए बैंगलोर ड्रोन सर्वे टीम ने अपना
काम शुरू कर दिया है। निर्माण के लिए रेल निर्माण संघर्ष
समिति व क्षेत्रवासी पिछले 4-5 दशक से प्रयासरत थे। अब ऐसी उम्मीद की जा रही है कि सर्वे का
काम पूरा होते ही रिपोर्ट रेल मंत्रालय नई दिल्ली को प्रेषित किया जाएगा और प्रस्ताव को आगामी
रेल बजट में स्वीकृति मिल सकेगी।

बसना 19 अक्टूबर को अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन ब्रेन मस्तिष्क एवं सपाईन सम्बन्धी विशेषज्ञ डॉ प्रवास चौधरी सेवा देंगे जाने समय सारणी ।

बसना 19 अक्टूबर को अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ
और प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन
ब्रेन मस्तिष्क एवं सपाईन सम्बन्धी विशेषज्ञ डॉ प्रवास चौधरी सेवा देंगे जाने समय सारणी ।

 

महासमुन्द बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में कल 19 अक्टूबर 2 अलग अलग विशेषज्ञ डॉक्टर सेवा देंगे जिसमे किडनी एवं मूत्र रोग का
विशेषज्ञ द्वारा इलाज आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क इलाज किया जाएगा
उपलब्ध उपचार 19 अक्टूबर को शाम 5 से 6 बजे को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा वही न्यूरोसर्जन मस्तिष्क एवं सपाईन सर्जन का इलाज दोपहर 2 बजे से डॉ सेवा देंगे ।

 

किडनी एवं मूत्र रोग का
विशेषज्ञ द्वारा इलाज
उपलब्ध उपचार में
शरीर एवं पैरों में सूजन (एडिमा)
सांस फूलना
पेशाब करने में तकलीफ, झाग आना
डायबिटिक किडनी का इलाज
किडनी फेल्योर का इलाज
किडनी में सूजन एवं संक्रमण का इलाज
मूत्रमार्ग का संक्रमण एवं पथरी की समस्या
• प्रोस्टेट ग्रंथि की समस्याओं का इलाज
• रक्त अल्पता, कमजोरी
●
किडनी रोग एवं डायलिसिस विभाग
डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर एवं मोटापे से ग्रस्त मरीज
अपनी किडनी की जांच अवश्य कराएं।
19 अक्टूबर 2023 शाम 5 से 6 बजे
अनुभवी चिकित्सक एवं ICU बैकअप के साथ
प्रतिदिन डायलिसिस की सुविधा
डॉ. प्रवाश कुमार चौधरी
MD, DNB (Nephrology), MNAMS, FASN (USA)
FISN – ANIO, FRCP (London)
PG in Organ Transplantation (London)
Interventional Nephrologist (Japan)
Sr. Consultant Neph. & Transplant Physician
किडनी रोग विशेषज्ञ
अग्रवाल नर्सिंग होम राशन / आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क इलाज
● बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.) 07770868473, 9165266994, 9893153699

 

वही बसना अग्रवाल नर्सिंगहोम में 19
अक्टूबर प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ अमित मुखर्जी द्वारा
ब्रेन और स्पाइन संबंधित सभी ऑपरेशन अब बसना में उपलब्ध उपचार होगा इसके तहत
• हेड इंजरी और ट्रॉमा • पीठ दर्द
• ब्रेन हैमरेज
गर्दन दर्द
• स्पाइनल फ्रैक्चर
• माइग्रेन (सिर दर्द )
• मानसिक तनाव
• लकवा / स्ट्रोक
• दिमागी बुखार
19 अक्टूबर 2023 : दोप 02 से डॉ सेवा में उपलब्ध रहेंगे
आपका स्वास्थ्य, हमारी जिम्मेदारी
AGRAWAL
• ब्रेन ट्यूमर
• ब्रेन टी बी
●
पीडियाट्रिक न्यूरो
• मिर्गी का दौरा
• कमर दर्द
डॉ. अमित मुखर्जी
न्यूरोसर्जन
मस्तिष्क एवं स्पाईन सर्जन
राशन कार्ड/ आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज की सुविधा
अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.) संपर्क : 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100
NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL

बसना : बसना अग्रवाल नर्सिंगहोम को मिली एनएबीएच की मान्यता , जानिए इसके लिए हॉस्पिटल किन कठिन परीक्षा व जांच के दौर से गुजरना पड़ता है।

बसना :  अग्रवाल नर्सिंगहोम को मिली एनएबीएच की मान्यता इसके लिए हॉस्पिटल को कठिन परीक्षा व जांच के दौर से गुजरना पड़ता है। महासमुन्द जिले के बसना शहर के जाने माने अस्पताल अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना को और एक बड़ी उपलब्धी मिल चुका है

 

इसके पहले हॉस्पिटल को कई अवार्ड और मान्याता मिल चुके है बता दें बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना को एनएबीएच (नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फोर हॉस्पिटल एंड हैल्थ केयर

प्रोवाइडर्स) की मान्यता मिल गई है।हॉस्पिटल के डॉ अमित अग्रवाल ने बताया कि एनएबीएच किसी भी हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता परख कर मान्यता देती है।

 

इसकी मान्यता से पहले हॉस्पिटल को कठिन परीक्षा व जांच के दौर से गुजरना पड़ता है। इसके लिए हॉस्पिटल में डॉक्टर, स्टाफ नर्स, मशीन व उपकरण और चिकित्सा में सहायक सभी संसाधनों का होना जरुरी है।उन्होंने बताया कि गुणवत्ता की कड़ी जांच के कारण भारत में एनएबीएच की मान्यता बहुत कम हॉस्पिटलों को मिल पाई है।

 

डॉ अमित अग्रवाल ने बताया कि इस मान्यता से हॉस्पिटलों की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पहचान बनती है। चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में भी हॉस्पिटलों को मूल्यवान बनाती है। उन्होंने बताया कि एनएबीएच की मान्यता मिलने के बाद हॉस्पिटल में मरीजों को इलाज में और अधिक बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी।

महासमुन्द : बच्चे और महिला की बेदर्दी से हत्या आरोपी के तलास

महासमुन्द : बच्चे और महिला की बेदर्दी से हत्या आरोपी के तलास जांच में जुटी पुलिस महासमुन्द जिले के
कोमाखान थाना क्षेत्र अंतर्गत कल शाम को डबल मर्डर की घटना सामने आ रही है जानकारी के अनुसार
महासमुन्द के कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम पतेरापाली में एक महिला और एक बच्चे का गला काटकर बेदर्दी से हत्या कर दिया गया है मौके से आरोपी को फरार बताया जा रहा है ।

जानकारी के अनुसार मृतक में एक पांच वर्ष का बच्चा है जिसकी नाम अमलेश ठाकुर और माँ का नाम तुलसीबाई उम्र 24 वर्ष बताया जा रहा है फिलहाल आरोपी के ख़िलाप पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी के तलास में जुटी है ।

पुलिस ने आरोपी पोखराम ठाकुर पिता भगवान सिंह ठाकुर उम्र 30 साल निवासी पतेरापाली के विरुद्ध अपराध धारा 302 आईपीसी

के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुटी है हत्या की वजह क्या है इस बात को लेकर कुछ भी खुलासा नही हुवा है ।

रायगढ़ : पुलिस और फ्लाइंग स्क्वॉड की जांच में वाहनों से नगद रुपयों का मिलना जारी ₹5,00,000 कैश, आचार संहिता नियमों के उल्लंघन पर पूंजीपथरा पुलिस ने की कार्रवाई…..

रायगढ़ : पुलिस और फ्लाइंग स्क्वॉड की जांच में वाहनों से नगद रुपयों का मिलना जारी ₹5,00,000 कैश, आचार संहिता नियमों के उल्लंघन पर पूंजीपथरा पुलिस ने की कार्रवाई…..
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Sadanand Kumar IPS Raigarh District Thana Punjipathara Raigarh
रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीमें वाहनों की सघन तलाशी की जा रही है जिससे राजनैतिक दलों के अवैध प्रचार-सामाग्री, मादक पदार्थ एवं संदिग्ध वस्तुओं का परिवहन रोका जा सके । इसी क्रम में आज दिनांक 17/10/2023 के शाम पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत के नेतृत्व में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग दौरान सरायपाली तिराहा पर एक काले रंग के चार पहिया फॉर्च्यूनर वाहन

सीजी 13 ए.एल./0007 को रोक कर चेक किया गया । जांच दल ने ड्राइवर सीट में बैठे व्यक्ति को उसके बगल वाली सीट में रखे थैली के संबंध में पूछताछ किया गया । वाहन में बैठा व्यक्ति रोहतास नेहरा पिता हरिश्चंद्र नेहरा उम्र 45 वर्ष निवासी आशीर्वादपुरम कॉलोनी रायगढ़ हाल मुकाम सरायपाली थाना पूंजीपथरा ने थैले के अंदर 5 लाख रुपए नकद होना बताया, जिसे पुलिस अधिकारी ने आचार संहिता के नियमों के अनुरूप 50,000 रूपये से अधिक की राशि परिवहन के संबंध में पूछताछ कर उचित व वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने नोटिस दिया गया । मौके पर वाहन में उपस्थित व्यक्ति द्वारा रकम के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, पूंजीपथरा पुलिस द्वारा धारा

 

102 सीआरपीसी के अंतर्गत ₹500-₹500 के 10 नोट बंडल रूपये जुमला 5 लाख को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया । थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह ने बताया कि आज शाम प्रधान आरक्षक राम प्रसाद यादव व हमराह आरक्षक उमाशंकर भगत, निर्दोष लकड़ा सरायपाली तिराहा पर वाहन चेकिंग की कार्यवाही की जा रही थी । इसी दौरान फॉर्च्यूनर वाहन से संदिग्ध रकम ₹5,00,000 बरामद हुआ जो जिले में प्रभावशील आचार संहिता नियमों का उलंघन होना पाये जाने पर विधिवत जप्ती कार्रवाई की गई है जिसकी जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय को दी गई है ।

रायगढ़ : मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वालों का कोर्ट कर रही तगड़ा चालान, 4 बुलेट चालकों को ₹33,000 का अर्थदंड…..

रायगढ़ : मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वालों का कोर्ट कर रही तगड़ा चालान, 4 बुलेट चालकों को ₹33,000 का अर्थदंड…..
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Raigarh District Sadanand Kumar IPS Thana Yatayat Raigarh
रायगढ़ । युवाओं को बुलेट पर मॉडिफाई साइलेंसर लगाना अब बेहद भारी पड़ेगा । माननीय न्यायालय मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वालों पर बेहद सख्त है । मॉडिफाई साइलेंसर पर कार्रवाई कर ट्रैफिक पुलिस द्वारा कोर्ट पेश किये जा रहे इस्तगासा प्रतिवेदन पर माननीय न्यायाधीश द्वारा वाहन चालक का ₹7,000 से लेकर ₹12,000 तक का अर्थदंड किया जा रहा है । विदित हो कि ध्वनि प्रदूषण को लेकर माननीय न्यायालय द्वारा कलेक्टर व पुलिस अधीक्षकों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

माननीय न्यायालय के दिशा निर्देशों के अनुक्रम में एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को मॉडिफाई साइलेंसर और बिना अनुमति प्राप्त ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर कार्रवाई के निर्देश दिये गये है । निर्देशों के पालन एवं यातायात प्रवर्तन कार्यवाही के क्रम में ट्रैफिक थाना प्रभारी रोहित कुमार बंजारे के नेतृत्व में यातायात अमला प्रतिदिन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रह है । यातायात पुलिस मॉडिफाई साइलेंसर प्रयोग करने वाले चालकों के विरूद्ध यातायात नियों के तहत कार्रवाई कर उनके बाइक से साइलेंसर निकलवाए जा रहे हैं और उन्हें कंपनी द्वारा दिए गए ओरिजिनल साइलेंसर लगाने की हिदायत दी जा रही है ।

इसी क्रम में कल दिनांक 16.10.2023 को बुलेट वाहन में मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग कर चालाने वाले 04 बुलेट वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा प्रकरण तैयार कर इस्तगाशा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा क्रमशः त्रिलोचन सिदार Cg13AC-0933 ₹8000 , विजय रात्रे CG13Z-3731 ₹12000, मयंक सड़ंगी CG13Y- 5638 ₹ 7000, मोहित अम्बुवानी CG13AW-1731 ₹6000 अर्थदंड से दंडित किया गया । साथ ही उक्त सभी वाहनों में लगे हुए मॉडिफाई साइलेंसर को जप्त कर ओरिजिनल साइलेंसर लगाने उपरांत थाना यातायात से छोड़ा गया। इस प्रकार कुल 04 मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग करने वाले बुलेट वाहन चालकों माननीय न्यायालय द्वारा 33000/- ₹ अर्थदंड से दंडित किया गया । आज भी बुलेट वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है जिन्हें कल माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा ।

विदित हो कि मॉडिफाई साइलेंसर को लेकर गत दिनों एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर बेचने वाले स्थानीय दुकान पर भी रेड कार्यवाही की गई थी । प्रशासन व पुलिस ध्वनि प्रदूषण को लेकर काफी गंभीर है । मॉडिफाई साइलेंसर के विरूद्ध पुलिस की यह कार्यवाही निरंतर आगे भी जारी रहेगी । बता दें कि यातायात नियमों के अनुसार सबसे महत्वपूर्ण ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना है मॉडिफाई साइलेंसर के विरूद्ध पुलिस द्वारा की इस कार्यवाही को आमजान भी सही बता रहे हैं ।

रायगढ़ : घरघोडा पुलिस और फ्लाईंग स्क्वॉड की जांच रडार में आये कैम्पर वाहन से नगद 6.43 लाख रूपये बरामद…. संदिग्ध रकम की जप्ती कार्रवाई कर घरघोड़ा पुलिस दी इलेक्शन सेल को सूचना…..

रायगढ़ : घरघोडा पुलिस और फ्लाईंग स्क्वॉड की जांच रडार में आये कैम्पर वाहन से नगद 6.43 लाख रूपये बरामद…. संदिग्ध रकम की जप्ती कार्रवाई कर घरघोड़ा पुलिस दी इलेक्शन सेल को सूचना…..
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Raigarh District Sadanand Kumar IPS Thana Gharghoda Raigarh
रायगढ़ । चुनाव से पहले रायगढ़ पुलिस एक्शन मोड़ पर नजर आ रही है । कल जिला मुख्यालय के दो अलग-अलग स्थानों से 4 वाहनों से मिले नकद रकम जप्त कर पुलिस ने कार्रवाई की, आज घरघोड़ा क्षेत्र में घरघोडा पुलिस और फ्लाईंग स्क्वॉड की जांच कार्रवाई में एक कैम्पर (पीकअप) वाहन से 6 लाख 43 हजार 800 रूपये बरामद हुआ है । रविवार की रात एसएसपी सदानंद कुमार ने सभी थाना प्रभारियों की वर्चुअल मीटिंग लेकर की जा रही कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त कर बैठक में फ्लाईंग स्क्वॉड (FST) के साथ अपने-अपने इलाकों में अलर्ट रहकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था जिसके बाद से जिले में सिलसिलेवार कार्रवाई देखी जा रही है ।

आज दिनांक 17.10.2023 को धरमजयगढ़ विधानसभा के घरघोडा क्षेत्र में फ्लाईंग स्क्वॉड-2 व थाना घरघोडा की संयुक्त टीम द्वारा जांच कार्यवाही दौरान घरघोडा बंगाली ढाबा चौक के पास एक पीकप(कैम्पर) क्रमांक सीजी 14 डी 0591 को रोककर चेक किया गया । कैम्पर में सवार दामोदर यादव पिता चन्द्रोराम यादव उम्र 36 साल निवासी लिप्ती थाना कापू जिला रायगढ़ के पास रखे बैग को चेक करने पर बैग में 6 लाख 43 हजार 800 रूपये बरामद हुआ । पूछताछ में कैश के संबंध में दामोदर यादव कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए और ना ही कोई वैध कागजात प्रस्तुत किया गया । घरघोड़ा पुलिस द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन के दृष्टिगत बरामद हुये नकदी 6,43,800 रूपये की विधिवत जप्ती कार्यवाही कर चुनाव सेल, पुलिस कार्यालय को कार्यवाही की सूचना दिया गया । थाना घरघोडा में एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा, नायाब तहसीलदार सहोदर राम साय एवं थाना प्रभारी घरघोडा निरीक्षक शरद चन्द्रा द्वारा कार्रवाई की जानकारी मीडिया काे दी गई ।

बसना : पिरदा में भाजपा चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

बसना : पिरदा में भाजपा चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ भाजपा बसना विधानसभा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ मंगलवार को भाजपा मण्डल पिरदा के बरेकेल रोड़ में स्थित भवन में फीता काटकर पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी अजय सिंग, विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, विधानसभा समन्वयक डॉ.एनके अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष अखिलेश भोई,मण्डल पिरदा अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, उपाध्यक्ष रमेश प्रधान,खीरसाय पटेल, इंदल साव उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि

भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताना है। उन्होंने कहा जब से केंद्र में मोदीजी की सरकार बनी है तब से पूरे देश को अनेकों कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। ठीक वैसे ही प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर जबरदस्त परिवर्तन लाना है। डबल इंजन की सरकार होती है तो विकास के नए आयाम स्थापित होते हैं। प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने जो मुझ पर विश्वास किया है मैं उस विश्वास पर खरा उतरूंगा।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अलेख प्रधान, मण्डल महामंत्री राजकुमार पटेल,इंदल बरिहा, जिला कार्यसमिति सदस्य जगदीश प्रधान, मीडिया प्रभारी हरीकेश भोई, मण्डल मंत्री अभिमन्यु प्रधान, महिला मोर्चा अध्यक्ष बसंती प्रधान, किसान मोर्चा अध्यक्ष नीलमणि बारीक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष तोष कुमार पटेल, अजा मोर्चा अध्यक्ष आमोष दीप, अजजा मोर्चा अध्यक्ष हेमकुमार सिदार, व्यवसाय प्रकोष्ठ संयोजक जयभगवान अग्रवाल व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक सुरेश नायक, स्वच्छता प्रकोष्ठ संयोजक रुपानंद नायक,मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक,शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महासमुन्द : ब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने फेडरेशन ऑफ प्रोफेशनल ब्यूटीशियन छत्तीसगढ़ द्वारा ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं को दिए गए हाइड्रा फेशियल, हेयर एंड स्किन ट्रीटमेंट के बेस्ट टिप्स

महासमुन्द : ब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने फेडरेशन ऑफ प्रोफेशनल ब्यूटीशियन छत्तीसगढ़ द्वारा ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं को दिए गए हाइड्रा फेशियल, हेयर एंड स्किन ट्रीटमेंट के बेस्ट टिप्स “फेडरेशन ऑफ़ प्रोफेशनल ब्यूटीशियन छत्तीसगढ़ एंड छत्तीसगढ़ स्टेट ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन द्वारा महासमुंद में हेयर एंड स्किन ट्रीटमेंट एवं ब्यूटी केयर सेमिनार का किया गया सफल आयोजन”ब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने फेडरेशन ऑफ प्रोफेशनल ब्यूटीशियन छत्तीसगढ़ द्वारा ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं को दिए गए हाइड्रा फेशियल, हेयर एंड स्किन ट्रीटमेंट के बेस्ट टिप्स

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ में ब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने तथा ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं एवं युवतियों को एक सशक्त प्लेटफॉर्म प्रदान करने की दृष्टिकोण से “फेडरेशन ऑफ प्रोफेशनल ब्यूटीशियन छत्तीसगढ़ एण्ड छत्तीसगढ़ स्टेट ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन द्वारा “तेजस्विनी” नारी शक्ति संगठन के सहयोग से दिनाँक 16 अक्टूबर 2023 को हॉटल मधुलिका महासमुंद में हेयर एंड स्किन ट्रीटमेंट एवं ब्यूटी केयर सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया ।
फेडरेशन ऑफ प्रोफेशनल ब्यूटीशियन

छत्तीसगढ़ एंड छत्तीसगढ़ स्टेट ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित एक दिवसीय हेयर एंड स्किन ट्रीटमेंट एवं ब्यूटी केयर सेमिनार में स्किन एक्सपर्ट वीरेन्द्र पटेल तथा हेयर एक्सपर्ट आदर्श गुप्ता द्वारा ब्यूटी पार्लर संचालनकर्ताओं सहित ब्यूटी इंडस्ट्रीज,फ़ैशन वर्ल्ड से जुड़ी हुई महिलाओं एवं युवतियों को हाइड्रा फेशियल, हेयर एंड स्किन ट्रीटमेंट के बेस्ट टिप्स दिए गए ।

 

इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से आई हुई मेकअप आर्टिस्ट एवं ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं ने अपने टेलेंट और हुनर का सेमिनार में उत्तम प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में ऑर्गनाइजिंग टीम की संयोजिका सुशीला ठाकुर, संयोजिका पूजा साईंरानी, संयोजिका सविता सेन, सह संयोजिका भावना ठाकुर द्वारा वीआईपी गेस्ट साधना सिंह नैनी, मेघा सेन, स्किन एक्सपर्ट वीरेंद्र पटेल, हेयर एक्सपर्ट आदर्श गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ ब्यूटीशियन को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में फेडरेशन ऑफ प्रोफेशनल ब्यूटीशियन छत्तीसगढ़ एंड छत्तीसगढ़ स्टेट ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन की सदस्याएं – संगीता सेन, वैष्णवी सेन, किरण सेन, अनिता नासरे, दीक्षा जोशी, गौरी मानिकपुरी, माया वर्मा, अनिता विश्वकर्मा, सुमन मोहंती, रिंकू सोनवानी, मोनिका सोनवानी, पूनम ध्रुवंशी, दीपिका साहू, मानसी विश्वकर्मा, गीता छत्तर, राखी चौहान सहित अन्य सदस्यों ने अपना सक्रिय योगदान दिया। महासमुंद में एक दिवसीय मास्टर मेकअप क्लास एवं ब्यूटी एजुकेशन सेमिनार का सफल आयोजन “फेडरेशन ऑफ प्रोफेशनल ब्यूटीशियन छत्तीसगढ़” की महासमुंद जिला पर्यवेक्षक पूजा साईंरानी, रायपुर जिला पर्यवेक्षक सुशीला ठाकुर,

महासमुंद जिला संयोजिका सविता सेन, जिला सदस्य भावना ठाकुर, वरिष्ठ ब्यूटीशियन साधना ठाकुर नैनी, मेघा सेन के द्वारा “तेजस्विनी” नारी शक्ति संगठन के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में महासमुंद जिला सहित अन्य जिले और शहरों से बड़ी संख्या में आई हुई ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र से जुड़ी हुई महिलाएं, युवा छात्राएं एवं मेकअप आर्टिस्ट उपस्थित थी ।

उल्लेखनीय हैं कि प्रदेश में “फेडरेशन ऑफ प्रोफेशनल ब्यूटीशियन छत्तीसगढ़ एंड छत्तीसगढ़ स्टेट ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन तथा “तेजस्विनी” नारी शक्ति संगठन द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्ट्रॉन्ग पर्सनल आइडेंटिटी, आत्मनिर्भरता,रोज़गार, आर्थिक स्वावलंबन, पात्र हितग्राही को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ , पात्र हितग्राही को विभिन्न बैंकिंग योजनाओं का लाभ, लीगल एडवाइज़ , ब्यूटी एजुकेशन, एडवांस मॉर्डनाइज ट्रेनिंग सहित एक सशक्त प्लेटफॉर्म प्रदान करने की दृष्टिकोण से सतत रूप से कार्य किया जा रहा हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिले में “फेडरेशन ऑफ प्रोफेशनल ब्यूटीशियन छत्तीसगढ़ एन्ड छत्तीसगढ़ स्टेट ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन” का गठन चरणबद्ध रूप से किया जा रहा हैं। जिसमें ब्यूटी पार्लर,ब्यूटी सैलून, स्पा पार्लर,ब्यूटी इंडस्ट्रीज़,फ़ैशन वर्ल्ड , फ़ैशन बुटिक्स,फ़ैशन डिज़ाइनर,ज्वेलरी डिज़ाइनिंग,मॉडलिंग,म्यूज़िक वर्ल्ड आदि क्षेत्रों से जुड़ी हुई समर्थ एवं सशक्त महिलाएं ,यंग टैलेंटेड युवतियों को सदस्यता अभियान संचालित करके मैंबर्स के रुप सम्मिलित किया जा रहा हैं । प्रदेश के विभिन्न स्थानों में शीघ्र ही यंग ब्यूटी टेलेंट तथा स्थानीय प्रतिभाओं को प्रमोट करने के लिये , उन्हें एक मजबूत प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिये ब्यूटी कॉन्टेस्ट,फ़ैशन शो,डान्स,म्यूज़िकल शो,छत्तीसगढ़ राज्य की गौरवशाली बहुरंगीय कला, संस्कृति तथा हमारे देश के अन्य राज्यों की गौरवशाली कला, संस्कृति पर आधारित मल्टी कलरफ़ुल प्रोग्राम आयोजित की जावेगी ।

बसना : बीजेपी कर्यालय पर आचार संहिता के उल्लंघन करते पाए जाने पर कार्यालय बंद करवा दिया गया है वही आज गढफुलझर मंडल में चुनाव कार्यलय खोला गया है ।

बसना : बीजेपी कर्यालय पर आचार संहिता के उल्लंघन करते पाए जाने पर कार्यालय बंद करवा दिया गया है वही आज गढफुलझर मंडल में चुनाव कार्यलय खोला गया है ।

कल बसना विधानसभा अंतर्गत बसना में बीजेपी का चुनाव कार्यलय उद्घटान बड़े जोर सोर से खोला गया था लेकिन आचार संहिता के कुछ नियमो का पालन नही करने पर बीजेपी चुनाव कार्यलय को बंद कराने की खबर है ।

 

छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद से प्रदेश में अचार संहिता प्रभावशील है आचार संहिता के संबंध में चुनाव आयोग ने दिशा निर्देश भी जारी किया है साथ ही निर्देश में अचार संहिता के उल्लंघन पर कार्यवाही की भी बात कही गई है ।

जानकारी के अनुसार कल प्रशासन ने आचार संहिता का उल्लंघन कर बसना में खोले गए बीजेपी कर्यालय को बंद करवा दिया बता दें कि यह कार्यालय मतदान केंद्र से 200 मीटर के दायरे में आ रहा था जिसके कारण बंद करवा दिया गया है ।

गढफुलझर भाजपा के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

बसना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थिति में मण्डल गढफुलझर में मंगलवार को चुनाव कार्यालय का विधि विधान से पूजाअर्चना कर शुभारंभ किया। साथ ही श्री जगन्नाथ महाप्रभु, मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्यचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी डॉ सम्पत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में कार्य करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार अभियान में तेजी लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में बसना विधानसभा पिछले 70 सालों से पिछड़ा हुआ है। उनकी कोशिश होगी कि चुनाव जीतने के बाद केंद्र सरकार और प्रदेश में बनने वाली भाजपा सरकार की योजनाओं का भरपूर फायदा विधानसभा के लोगों को मिल सकें। इस अवसर पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला प्रभारी एवं झारखंड विधायक मनीष जायसवाल, विधानसभा प्रभारी अजय सिंग, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कौशल शर्मा (बिहार), विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, विधानसभा समन्वयक डॉ एनके अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,मण्डल गढफुलझर अध्यक्ष माधव साव, मण्डल पिरदा अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन गढ़फुलझर मंडल के प्रवक्ता व जिला मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव ने किया।

इस मौके पर जिला प्रभारी एवं झारखंड विधायक मनीष जायसवाल, विधानसभा प्रभारी अजय सिंग, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कौशल शर्मा (बिहार), विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, विधानसभा समन्वयक डॉ.एनके अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष अखिलेश भोई,मण्डल गढफुलझर अध्यक्ष माधव साव,गढफुलझर सरपंच सुशीला मलिक, मण्डल प्रभारी व पार्षद किशन अग्रवाल, महिला मंडल प्रभारी सृष्टि अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, किसान मोर्चा अध्यक्ष तेजन पटेल, जिला मीडिया प्रभारी आईटी सेल व प्रवक्ता नवीन साव,मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।