महासमुन्द : जब पति ने काम से आकार खोला दरवाजा का ताला तो बच्चे और पत्नी की हो चुकी थी हत्या डबल मर्डर हत्या कांड में संदेही आरोपी इस बात से था नाराज ।

महासमुन्द : जब पति ने काम से आकार खोला दरवाजा का ताला तो बच्चे और पत्नी की हो चुकी थी हत्या डबल मर्डर हत्या कांड में संदेही आरोपी इस बात से था नाराज ।महासमुन्द: आरोपी देवर अपने भाभी एवं भतीजा को मारने के लिये दौड़ाने चुका था एफआईआर में और खुलासे

छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले कोमाखान अंतर्गत डबल मर्डर हत्या कांड ने सबको चौका दीया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सुरु कर दी है पहले इस घटना को सिर्फ सराब और पैसे की लेन देन को जोड़कर देखा जा रहा था लेकिन पुलिस के एफआईआर में और कई ऐसी बड़ी बात खुलकर आई है प्रार्थी गेंदू मृतक के पति के अनुसार ग्राम पतेरापाली में रहता हूं खेती किसानी का काम करता हूं मेरे पिता जी दो शादी किये थे मेरी बड़ी मां की मृत्यु हो चुकी है उनका परिवार मेरे घर के पीछे में रहता है उसका एक लड़का है तथा मैं अपनी पत्नी तुलसी ठाकुर

 

व बच्चों तथा मां शांति बाई एवं छोटे भाई पोखराम ठाकुर के साथ अपने घर में रहता हूं मेरा बड़ा लड़का दुबे लाल ठाकुर अपने नानी के घर नवापारा कुसमी में रहकर पढ़ाई करता है । मेरी मां मेरी नानी के घर दरबेकेरा तीन दिन पहले गई थी । घर में मैं, मेरी पत्नी तुलसी ठाकुर, छोटा लड़का कमलेश ठाकुर तथा भाई पोखराम थे । आज दिनांक 17/10/2023 को सुबह करीबन 05/00 बजे मैं उठा तब मेरी पत्नी एवं मेरा छोटा भाई सोये थे तब मैं अपने गांव के आनंद राम रात्रे के घर उसका बैला बेचने ग्राम कनसिंगी(छुरा) गया था, शाम करीब 04/30 बजे जब मैं अपने घर वापस आया तो देखा कि घर के

 

दरवाजे में ताला लगा था तब मैं अपने घर के दरवाजे के पास पठेरा में देखा चाबी वहीं थी मैं ताला खोलकर अपने कमरे में गया तो देखा कि मेरा लड़का कमलेश ठाकुर एवं मेरी पत्नी तुलसी ठाकुर पलंग के नीचे जमीन पर पड़े थे उनके उपर कथरी ओढ़ाया हुआ था कथरी को उठाकर देखा तो मेरी पत्नी व लड़का खून से लथपथ थे मेरी पत्नी के गले तथा छाती में धारदार हथियार की चोंटे थी तथा मेरे लड़के के गले में भी धारदार हथियार की चोटे थी, आसपास खून बिखरा पड़ा था तथा बाजू में ही घर की लोहे की सब्बल पड़ी थी जिस पर खून लगा था । तब मैं अपने भाई के कमरे में देखा तो मेरा भाई भी घर में नही था तब मैं अपने गांव के बाबूलाल ठाकुर के घर जाकर घटना के बारे में बताया हूं । मेरा छोटा भाई शराब पीने का आदि है जब जब शराब पीकर आता है तब बोलता है कि तुम लोग मेरी शादी नही करवाते हो, मेरी शादी नही कराओगे तो मैं तुम लोगों को मार दूंगा । पहले भी मेरा भाई कई बार मेरी पत्नी एवं बच्चे को मारने के लिये

 

 

दौड़ा चुका है । मैं आसपास अपने भाई का पता तलाश किया तो मेरे गांव के ओंकार पाड़े बताया कि तुम्हारा भाई गांव में शाम लगभग 05/30 बजे मिला था जो सफेद रंग की टी शर्ट पहना था टी शर्ट में खून के दाग लगे हुये थे तब तुम्हारे भाई से पूछने पर कि कपड़े में खून कहां से लगा है तब वह तुरंत वहां से दौड़कर ग्राम दरबेकेरा की ओर भाग गया । घटना के बाद से मेरा भाई पोखराम ठाकुर गायब है तथा ओंकार पाड़े उसको खून लगी टी शर्ट में देखा है मुझे शक है कि मेरे छोटे भाई पोखराम ठाकुर के द्वारा ही सब्बल व किसी धारदार हथियार से मेरी पत्नी तुलसी ठाकुर व बेटे कमलेश ठाकुर की हत्या की गई है मामले में संदेही- पोखराम ठाकुर के ख़िलाप 302-IPC के तहत मामला दर्ज किया है

महासमुन्द : कलेक्टर ने रात 8 बजे किया अंतरराज्यीय सीमा लारीपुर और धोड़कसा चेक पोस्ट का किया निरीक्षण संदिग्ध और अवैध परिवहन की सघनता से जांच करने के निर्देश

महासमुन्द : कलेक्टर ने रात 8 बजे किया अंतरराज्यीय सीमा लारीपुर और धोड़कसा चेक पोस्ट का किया निरीक्षण संदिग्ध और अवैध परिवहन की सघनता से जांच करने के निर्देश18 अक्टूबर 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक आज शाम लगभग 8 बजे बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लारीपुर और धोड़कसा अंतरराज्यीय सीमा पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री दुर्गेश वर्मा ,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रेम साहू,

पिथौरा एसडीएम श्री रविराज ठाकुर सहित आला अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान कलेक्टर श्री मलिक ने चेक पोस्ट में तैनात कर्मियों से जानकारी ली और कहा कि चेक पोस्ट से किसी भी तरह की अवैध परिवहन ना हो, यहां से गुजरने वाले संदिग्ध और अवैध परिवहन की सघनता से जांच किया जाए ।उन्होंने यहां पर नियुक्त स्थैतिक टीम से भी जानकारी ली। ज्ञात है कि जिले में 21 चेक पोस्ट बनाए गए हैं ।

जिसमे 24 घण्टे चेक करने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है । ज्ञात है कि आचार संहिता लगने के पश्चात सभी चेक पोस्ट में सघनता से चेकिंग किया जा रहा है ।जिससे अवैध शराब और राशि भी जप्त किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए किसी भी संदेहास्पद और गैरकानूनी गतिविधियों में कड़ी करवाई की जाएगी।

महासमुन्द : कांग्रेस ने बसना से देवेन्द्र और खल्लारी से द्वारिकाधीस के नाम लगाई  मुहर सरायपाली और महासमुन्द का टिकट पर फंसी पेंच अब किनसे किनका महा मुकाबला 

महासमुन्द : कांग्रेस ने बसना से देवेन्द्र और खल्लारी से द्वारिकाधीस के नाम लगाई  मुहर सरायपाली और महासमुन्द का टिकट पर फंसी पेंच अब किनसे किनका महा मुकाबला 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस में आज दूसरी सूची जारी कर दिया है जिनमे 53 नामो पर आज मुहर लग गई है इसके पहले 15 को पहली सूची जारी की गई थी जिसमे 30 नाम थे उसमें महासमुन्द जिला का एक भी नाम नही था और आज दूसरी सूची में 53 नामो पर मुहर लग चुकी है महासमुन्द जिले से बसना और खल्लारी विधानसभा का नाम सूची में है जिसमे खल्लारी से द्वारिकाधीश यादव और बसना विधानसभा से राजा देवेन्द्र बहादुर को को पुनः टिकट मिल चुका है देवेन्द्र बहादुर और द्वारिकाधीस यादव को बधाई देने उनके समर्थकों का तांता लगा हुवा है अब बसना से राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह का मुकाबला भाजपा प्रत्यासी डॉ सम्पत अग्रवाल से होगा वही खल्लारी विधानसभा से द्वारिकाधीस यादव का मुकाबला खल्लारी भाजपा प्रत्यासी अल्का चंद्रकार से होगा वही भजापा ने महासमुन्द से योगेश सिन्हा और सरायपाली से सरला को मैदान में उतार चुकी है ।

लेकिन छत्तीसगढ़ के सबसे अहम सीटों में से जाने वाले नाम सरायपाली और महासमुन्द पर अब भी सस्पेंस बरकरार है बता दें कि सोशल मीडिया और सम्भावित सूचियों में जिन नामों का वायरल हो रहा था उन्ही नामो पर आज कांग्रेस ने मुहर लगा दिया है और सम्भावित सूची में नाम महासमुन्द से विनोद चंद्रकार और रश्मि चंद्राकर का नाम भी चल रहा है वही सरायपाली से किस्मत लाल नंद का नाम भी सम्भावित सूची में चल रहा है लेकिन साफ साफ तभी कहा जा सकता है जब नामो पर मुहर लगेगी सायद महासमुन्द और सरायपाली में कार्यकर्ताओं के नाराजगी के चलते भी सीट को फायनल नही किया गया है ताकी अन्य नेताओं को बागी होने का अवसर ना मिले हलाकि सोसल मीडिया पर सरायपाली के लिए किस्मत ही भरोसा है का ट्रेंड चल रहा है अब देखने वाली बात यह होगी कि महासमुन्द से दोनों विधायक का टिकट कटेगा या किसी महिलाओं को दिया जाएगा इस समीकरण को भी इनकार नही किया जा सकता है चुकी महिलाओं को आरक्षण के बाद यह मुद्दा जोरो पर है फिलहाल इंताजर करते है दूसरी सूची का ।

CG  कांग्रेस ने 10 विधायको के काट दिए  टिकट देखें नाम , 53 उम्मीदवारों को दिया टिकट , पहली सूची में 8 विधायक के नाम काट दिए गए थे सरायपाली, महासमुंद , सहित 7 प्रत्याशियों नाम अब बाकी 

CG  कांग्रेस ने 10 विधायको के काट दिए  टिकट देखें नाम , 53 उम्मीदवारों को दिया टिकट , पहली सूची में 8 विधायक के नाम काट दिए गए थे सरायपाली, महासमुंद , सहित 7 प्रत्याशियों नाम अब बाकी 

बता दें कि, कांग्रेस के 7 प्रत्याशियों का नाम आना बाकी है. जिन सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है, उनमें धमतरी, कसडोल, बैकुंठपुर, सरायपाली, महासमुंद, रायपुर उत्तर और सिहावा है. जहां पर अभी तक प्रत्याशियों के नाम पर मुहर नहीं लगी है.
कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में 53 प्रत्याशियों के नाम हैं. केवल 7 प्रत्य़ाशियों का नाम आना बाकी है. इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 30 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें 8 विधायकों का टिकट काटा गया था. वहीं दूसरी सूची में 10 विधायकों का टिकट काटा गया है

 

कांग्रेस के दूसरी सूची में 10 विधायकों का कटा टिकट

बिलाईगढ़- चंद्रदेव राय

धरसीवां- अनिता शर्मा

रायपुर ग्रामीण- सत्यनारायण शर्मा

जगदलपुर- रेखचंद जैन

मनेंद्रगढ़- विनय जायसवाल

प्रतापपुर- प्रेमसाय सिंह टेकाम

रामानुजगंज- बृहस्पति सिंह

सामरी- चिंतामणी महाराज

लैलूंगा- चक्रधर सिदार

पाली-तानाखार- मोहित केरकेट्टा

 

किस सीट से किसे मिला टिकट?
भरतपुर-सोनहत-एसटी- गुलाब सिंह कमरो
मनेन्द्रगढ़-रमेश सिंह
प्रेमनगर- खेलसाय सिंह
भटगांव-पारस नाथ राजवाड़े
प्रतापपुर – एसटी – राजकुमारी मरावी
रामानुजगंज-एसटी-अजय तिर्की
सामरी – एसटी – विजय पैकरा
लुण्ड्रा-एसटी-प्रीतम राम
जशपुर-एसटी-विनय कुमार भगत
कुनकुरी – एसटी- यू. डी. मिंज
पत्थलगांव-एसटी- रामपुकार सिंह
लैलुंगा – एसटी – विद्यावती सिदार
रायगढ़- प्रकाश शक्रजीत नायक
सारंगढ़ – अनुसूचित जाति – उत्तरी जांगड़े
धरमजयगढ़ – एसटी – लालजीत सिंह राठिया
रामपुर-एसटी-फूल सिंह राठिया
कटघोरा-पुरुषोत्तम कंवर
पाली तानाखार – एसटी – दुलेश्वरी सिदार
मरवाही – एसटी – के.के. ध्रुव
कोटा-अटल श्रीवास्तव
लोरमी- थानेश्वर साहू
मुंगेली-अजा-संजीत बनर्जी
तखतपुर-रश्मि आशीष सिंह
बिल्हा- सियाराम कौशिक
बिलासपुर- शैलेश पांडे
बेलतरा-विजय केसरवानी
मस्तूरी-अजा-दिलीप लहरिया
अकलतरा-राघवेन्द्र सिंह
जांजगीर-चांपा-व्यास कश्यप
चंद्रपुर- राम कुमार यादव
जैजैपुर- बालेश्वर साहू
पामगढ़ एससी- शेषराज हरबंस
भरतपुर-सोनहत-एसटी- गुलाब सिंह कमरो
मनेन्द्रगढ़-रमेश सिंह
प्रेमनगर- खेलसाय सिंह
भटगांव-पारस नाथ राजवाड़े
प्रतापपुर – एसटी – राजकुमारी मरावी
रामानुजगंज-एसटी-अजय तिर्की
सामरी – एसटी – विजय पैकरा
लुण्ड्रा-एसटी-प्रीतम राम
जशपुर-एसटी-विनय कुमार भगत
कुनकुरी – एसटी- यू. डी. मिंज
पत्थलगांव-एसटी- रामपुकार सिंह
लैलुंगा – एसटी – विद्यावती सिदार
रायगढ़- प्रकाश शक्रजीत नायक
सारंगढ़ – अनुसूचित जाति – उत्तरी जांगड़े
धरमजयगढ़ – एसटी – लालजीत सिंह राठिया
रामपुर-एसटी-फूल सिंह राठिया
कटघोरा-पुरुषोत्तम कंवर
पाली तानाखार – एसटी – दुलेश्वरी सिदार
मरवाही – एसटी – के.के. ध्रुव
कोटा-अटल श्रीवास्तव
लोरमी- थानेश्वर साहू
मुंगेली-अजा-संजीत बनर्जी
तखतपुर-रश्मि आशीष सिंह
बिल्हा- सियाराम कौशिक
बिलासपुर- शैलेश पांडे
बेलतरा-विजय केसरवानी
मस्तूरी-अजा-दिलीप लहरिया
अकलतरा-राघवेन्द्र सिंह
जांजगीर-चांपा-व्यास कश्यप
चंद्रपुर- राम कुमार यादव
जैजैपुर- बालेश्वर साहू
पामगढ़ एससी- शेषराज हरबंस बसना- देवेन्द्र बहादुर सिंह
खल्लारी- द्वारिकाधीश यादव
बिलाईगढ़ एससी- कविता प्राण लहरे
बलौदाबाजार- शैलेश त्रिवेदी
भाटापारा- इंद्र कुमार साव
धरसींवा- छाया वर्मा
रायपुर ग्रामीण-पंकज शर्मा
रायपुर शहर पश्चिम- विकास उपाध्याय
रायपुर शहर दक्षिण-महंत राम सुन्दर दास
अभनपुर- धनेन्द्र साहू
राजिम-अमितेश शुक्ल
बिंद्रानावरगढ़ एसटी- जनक लाल ध्रुव
कुरुद- तारिणी चंद्राकर
संजरी बालोद-संगीता सिन्हा
गुंडरदेही-कुंवर सिंह निषाद
दुर्ग शहर- अरुण वोरा
भिलाई नगर-देवेन्द्र यादव
वैशाली नगर-मुकेश चंद्राकर
अहिवारा एससी- निर्मल कोसरे
बेमेतरा- आशीष कुमार छाबड़ा
जगदलपुर-जितिन जयसवाल

इससे पहले कांग्रेस ने 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल थे.मुख्यमंत्री बघेल अपने वर्तमान विधानसभा क्षेत्र पाटन से ही चुनाव लड़ रहे हैं, जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार और उनके रिश्तेदार विजय बघेल उन्हें चुनौती दे रहे हैं. वहीं, उपमुख्यमंत्री सिंहदेव को भी उनके वर्तमान विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर से उम्मीदवार बनाया गया है. राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को दुर्ग-ग्रामीण, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को सक्ती और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को कोंडागांव से टिकट दिया गया है. छत्तीसगढ़ में अभी कांग्रेस की सरकार है. वहीं, बीजेपी मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है. राज्य में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर 15 साल बाद सत्ता में वापसी की थी. वहीं, बीजेपी को इस चुनाव में 15 सीटें हासिल हुई थीं ।

CG : 53 नामों कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, लगी मुहर पहली सूची में 30 नाम थे शामिल, कांग्रेस ने 90 में से 83 नाम किए घोषित

CG : 53 नामों कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, लगी मुहर पहली सूची में 30 नाम थे शामिल,
कांग्रेस ने 90 में से 83 नाम किए घोषित

 

किस सीट से किसे मिला टिकट?
भरतपुर-सोनहत-एसटी- गुलाब सिंह कमरो
मनेन्द्रगढ़-रमेश सिंह
प्रेमनगर- खेलसाय सिंह
भटगांव-पारस नाथ राजवाड़े
प्रतापपुर – एसटी – राजकुमारी मरावी
रामानुजगंज-एसटी-अजय तिर्की
सामरी – एसटी – विजय पैकरा
लुण्ड्रा-एसटी-प्रीतम राम
जशपुर-एसटी-विनय कुमार भगत
कुनकुरी – एसटी- यू. डी. मिंज
पत्थलगांव-एसटी- रामपुकार सिंह
लैलुंगा – एसटी – विद्यावती सिदार
रायगढ़- प्रकाश शक्रजीत नायक
सारंगढ़ – अनुसूचित जाति – उत्तरी जांगड़े
धरमजयगढ़ – एसटी – लालजीत सिंह राठिया
रामपुर-एसटी-फूल सिंह राठिया
कटघोरा-पुरुषोत्तम कंवर
पाली तानाखार – एसटी – दुलेश्वरी सिदार
मरवाही – एसटी – के.के. ध्रुव
कोटा-अटल श्रीवास्तव
लोरमी- थानेश्वर साहू
मुंगेली-अजा-संजीत बनर्जी
तखतपुर-रश्मि आशीष सिंह
बिल्हा- सियाराम कौशिक
बिलासपुर- शैलेश पांडे
बेलतरा-विजय केसरवानी
मस्तूरी-अजा-दिलीप लहरिया
अकलतरा-राघवेन्द्र सिंह
जांजगीर-चांपा-व्यास कश्यप
चंद्रपुर- राम कुमार यादव
जैजैपुर- बालेश्वर साहू
पामगढ़ एससी- शेषराज हरबंस
भरतपुर-सोनहत-एसटी- गुलाब सिंह कमरो
मनेन्द्रगढ़-रमेश सिंह
प्रेमनगर- खेलसाय सिंह
भटगांव-पारस नाथ राजवाड़े
प्रतापपुर – एसटी – राजकुमारी मरावी
रामानुजगंज-एसटी-अजय तिर्की
सामरी – एसटी – विजय पैकरा
लुण्ड्रा-एसटी-प्रीतम राम
जशपुर-एसटी-विनय कुमार भगत
कुनकुरी – एसटी- यू. डी. मिंज
पत्थलगांव-एसटी- रामपुकार सिंह
लैलुंगा – एसटी – विद्यावती सिदार
रायगढ़- प्रकाश शक्रजीत नायक
सारंगढ़ – अनुसूचित जाति – उत्तरी जांगड़े
धरमजयगढ़ – एसटी – लालजीत सिंह राठिया
रामपुर-एसटी-फूल सिंह राठिया
कटघोरा-पुरुषोत्तम कंवर
पाली तानाखार – एसटी – दुलेश्वरी सिदार
मरवाही – एसटी – के.के. ध्रुव
कोटा-अटल श्रीवास्तव
लोरमी- थानेश्वर साहू
मुंगेली-अजा-संजीत बनर्जी
तखतपुर-रश्मि आशीष सिंह
बिल्हा- सियाराम कौशिक
बिलासपुर- शैलेश पांडे
बेलतरा-विजय केसरवानी
मस्तूरी-अजा-दिलीप लहरिया
अकलतरा-राघवेन्द्र सिंह
जांजगीर-चांपा-व्यास कश्यप
चंद्रपुर- राम कुमार यादव
जैजैपुर- बालेश्वर साहू
पामगढ़ एससी- शेषराज हरबंस बसना- देवेन्द्र बहादुर सिंह
खल्लारी- द्वारिकाधीश यादव
बिलाईगढ़ एससी- कविता प्राण लहरे
बलौदाबाजार- शैलेश त्रिवेदी
भाटापारा- इंद्र कुमार साव
धरसींवा- छाया वर्मा
रायपुर ग्रामीण-पंकज शर्मा
रायपुर शहर पश्चिम- विकास उपाध्याय
रायपुर शहर दक्षिण-महंत राम सुन्दर दास
अभनपुर- धनेन्द्र साहू
राजिम-अमितेश शुक्ल
बिंद्रानावरगढ़ एसटी- जनक लाल ध्रुव
कुरुद- तारिणी चंद्राकर
संजरी बालोद-संगीता सिन्हा
गुंडरदेही-कुंवर सिंह निषाद
दुर्ग शहर- अरुण वोरा
भिलाई नगर-देवेन्द्र यादव
वैशाली नगर-मुकेश चंद्राकर
अहिवारा एससी- निर्मल कोसरे
बेमेतरा- आशीष कुमार छाबड़ा
जगदलपुर-जितिन जयसवाल

इससे पहले कांग्रेस ने 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल थे.मुख्यमंत्री बघेल अपने वर्तमान विधानसभा क्षेत्र पाटन से ही चुनाव लड़ रहे हैं, जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार और उनके रिश्तेदार विजय बघेल उन्हें चुनौती दे रहे हैं. वहीं, उपमुख्यमंत्री सिंहदेव को भी उनके वर्तमान विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर से उम्मीदवार बनाया गया है. राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को दुर्ग-ग्रामीण, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को सक्ती और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को कोंडागांव से टिकट दिया गया है. छत्तीसगढ़ में अभी कांग्रेस की सरकार है. वहीं, बीजेपी मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है. राज्य में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर 15 साल बाद सत्ता में वापसी की थी. वहीं, बीजेपी को इस चुनाव में 15 सीटें हासिल हुई थीं ।

पिथौरा : भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, बसना विधानसभा से प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने विधि-विधान से किया पूजा अर्चना कर क्या कहा ।

पिथौरा : भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, बसना विधानसभा से प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने विधि-विधान से किया पूजा अर्चना कर क्या कहा ।

बसना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बसना विधानसभा के भाजपा मण्डल पिथौरा में बुधवार को चुनाव कार्यालय का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। साथ ही मां भारती, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन भी किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी डॉ सम्पत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में कार्य करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार अभियान में तेजी लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में बसना विधानसभा काफी पिछड़ा है। उनकी कोशिश होगी कि चुनाव जीतने के बाद केंद्र सरकार और प्रदेश में बनने वाली भाजपा सरकार की योजनाओं का भरपूर फायदा विधानसभा के लोगों को मिल सके। इस अवसर पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।

पंडितों से लिया आशीर्वाद, दिया ‘विजयी भव’ का आशीर्वाद

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बसना विधानसभा से डॉ. सम्पत अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। जिनके चुनाव कार्यालय का शुभारंभ बुधवार को किया गया। भाजपा ने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ होटल राधिका के नीचे,बस स्टैंड के पास किया है। इस अवसर पर प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने पंडितों से आशीर्वाद लिया। पण्डितों ने उन्हें ‘विजयी भव’ का आशीर्वाद देकर विधिविधान पूर्वक पूजन कराकर कार्यालय का शुभारम्भ कराया।

कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीतेंगे चुनाव: डॉ.सम्पत अग्रवाल

भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से चुनाव जीतें जाते हैं। भाजपा में हर एक कार्यकर्ता का बराबर सम्मान किया जाता है। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ के पास बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। हम सभी को मिलकर इस चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाना है। और लोगों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के सभी योजनाओं का लाभ दिलाना है।
इस मौके पूर्व प्रदेश मंत्री श्री शंकर अग्रवाल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल, विधानसभा प्रभारी श्री अजय सिंग, मण्डल अध्यक्ष श्री नरेश सिंघल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पिरित राम सूर्य, मण्डल महामंत्री आशीष शर्मा, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्रीमती रीना गर्ग, पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री दुलिकेशन साहू, सांसद प्रतिनिधि स्वप्निल तिवारी, युवा मोर्चा महामंत्री सौरभ अग्रवाल, अनुसूचित जनजाति मण्डल अध्यक्ष सतीश ध्रुव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री राजा खनुजा, भाजपा नेता विक्की सलुजा, बसना जनपद सदस्य ताराचंद साहू,मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

महासमुन्द :मिडिल स्कूल खट्टा में व्यावसायिक कक्षाओं की शुरुआत

महासमुन्द :मिडिल स्कूल खट्टा में व्यावसायिक कक्षाओं की शुरुआत
महासमुन्द, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला खट्टा में शनिवार को बस्ता विहीन विद्यालय के अंतर्गत शिक्षकों द्वारा बच्चों को बिजली से सम्बंधित कार्य सिखाया जा रहा है जिसमें बच्चे भी उत्साह के साथ सहभागिता निभा रहे हैं | संस्था में पदस्थ शिक्षक घनश्याम कुमार जो कि आई टी आई प्रशिक्षित हैं तथा फिरेन्द्र पटेल जो बिजली के काम का अनुभव रखते हैं उनके

 

द्वारा आरंभिक दिवस बिजली के कार्य व उससे सम्बंधित औजारों, विद्युत् के खतरे एवं सुरक्षा से सम्बंधित सैद्धांतिक चर्चा कर विद्युत् फिटिंग में काम आने वाले संसाधनों से बच्चों को परिचय कराया गया तथा प्रत्येक संसाधन के कार्य व उपयोगिता पर चर्चा की गई | इस अवसर पर शाला विकास समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे |

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति की परिकल्पना के अनुरूप व्यावसायिक शिक्षा के प्रति रूचि पैदा करने के उद्देश्य से कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को 10 दिन बस्ता रहित पीरियड में व्यावसायिक शिक्षा का अनुभव प्रदान करने की योजना है, इसके अंतर्गत उच्च प्राथमिक शाला खट्टा में बच्चों को बिजली के काम का अनुभव दिया जा रहा है |
संस्था के प्रधानपाठक ओम नारायण शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में उल्लेखित व्यावसायिक शिक्षा के प्रारम्भिक चरण की शुरूआत के लिए समग्र शिक्षा अंतर्गत दस हजार रूपये की राशि संस्था को प्रदान की गई है जिसके अंतर्गत आवश्यक सामग्री क्रय कर प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है, चूँकि शनिवार को विद्यालय का संचालन बस्ता विहीन होता है अतः इसी दिन एक कालखण्ड में इसका क्रियान्वयन किया जा रहा है जो कि 10 शनिवार तक जारी रहेगा |

महासमुन्द : भाभी और भतीजे की हत्या दोहरे हत्‍याकांड के बाद इलाके में सनसनी वारदात की वजह क्या बताया जा रहा है ।

महासमुन्द : भाभी और भतीजे की हत्या दोहरे हत्‍याकांड के बाद इलाके में सनसनी वारदात की वजह क्या बताया जा रहा है । छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले के कोमाखान क्षेत्र में दोहरे हत्‍याकांड का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार मृतक महिला के देवर ने मंगलवार की रात अपनी भाभी और भतीजे की हत्या कर दी।

 

इसके बाद मौके से फरार हो गया। दोहरे हत्‍याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतिका का पति जब काम से वापस घर आया और दरवाजा खोलकर अंदर गया तब अपने पत्नी व बेटे को मृत देखा और पुलिस को सूचना दी. दरअसल ग्राम पतेरापाली में गैंदू ठाकुर अपनी पत्नी, बेटा, छोटे भाई व मां के साथ रहता था. गैंदू का छोटा भाई पोखराज ठाकुर उम्र 30 वर्ष शराब का आदि था और अक्सर शराब के नशे में लड़ाई झगड़ा करता था. घटना के दिन गैंदू

 

काम पर गया था और उसकी मां भी किसी काम से बाहर गई थी

घर पर गैदू की 31 वर्षीय पत्नी तुलसी ठाकुर व मासूम पांच वर्षीय बेटा कमलेश ठाकुर थे. दोपहर दो बजे के आसपास आरोपी देवर पोखराज घर आया और पैसे को लेकर उसकी और मृतिका तुलसी का झगड़ा हुआ. पोखराज ने नशे में सब्बल से तुलसी व उसके मासूम बेटे कमलेश के गर्दन पर वार कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी घर का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गया

 

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम पतेरापाली में मंगलवार शाम इस जघन्य अपराध में देवर ने अपनी भाभी व तीन साल के मासूम भतीजे की हत्या कर दी। सब्बल से वार पर वार किया जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपित मौके से भाग निकला। ग्रामीणों व स्वजन को खबर होने पर पुलिस को सूचना दी गईं। पुलिस रात से ही जांच व तलाश में जुटी है।

 

पुलिस के अनुसार पतेरापाली निवासी निवासी तुलसी ठाकुर 31 पति जयदेव ठाकुर, पुत्र कमलेश 3 के साथ घर पर थी। मृतिका तुलसी का 8 वर्षीय बड़ा पुत्र है, जो पिता व दादी के साथ घर से बाहर थे। शाम को तुलसी का देवर आरोपित पुकराम ठाकुर 30 नशे की हालत में घर आया और दोनों के बीच पैसे की बात को लेकर लड़ाई हुई। आवेश में आकर पास रखे सब्बल से आरोपित ने तुलसी पर वार कर दिया। मां से झगड़ता देख बच्चा भी पास आ गया, जिससे बच्चे पर भी वार किया गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। आरोपित भाग निकला। इधर देर शाम घर लौटे पति, सास ने घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर साक्ष्य को जब्त कर फरार आरोपी को तलाश कर रही है. इस पूरे मामले में जहां मृतिका का पति अपने छोटे भाई पर हत्या करने का आरोप लगा रहा है. वहीं पुलिस धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की पतासाजी में जुटी है.अब तो मामला साफ साफ तभी होगा जब आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पूछ ताज कर खुलासा करेगी ।

सरायपाली : ट्रक ने कुचलते हुए करीब 15 फीट घसीटने की खबर दुर्घटना में एक मौत ।

सरायपाली : ट्रक ने कुचलते हुए करीब 15 फीट घसीटने की खबर दुर्घटना में एक मौत ।सरायपाली शहर के अंदर आज एक व्यक्ति का मौत की खबर है जानकारी के अनुसार थाना चौक मैंन रोड अग्रसेन चौक के पास एक ट्रक ने संजय नगर के एक आदमी को

कुचलकर करीब 15 फीट घसीटते ले गया दुर्घटना में उक्त व्यक्ति की मौत बताया जा रहा है बता दें कि सरायपाली में शहर के अंदर बड़े वाहनों का जाना हमेसा दुर्घटना की और इशारा करता ही रहता है लेकिन बड़े वाहनों के सहर अंदर आवाजाही पर रोक नही लग पा रहा है जिसके कारण सरायपाली सिटी में दुर्घटना की आसंका हमेसा बना

रहता है बता दें कि त्योहार के सिजन में सरायपाली में भारी भीड़ रहता है साथ ही साथ दुकानदार भी अपने दुकान से से अधिक जगहों पर समान रखते है जिसके कारण भी लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है शहर वासियों के अनुसार सिटी में बड़े वाहन भारी तेज रफ्तार में वाहन चलाते देखें जा सकते है जिसमे कोई लगाम नही है ।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस देगी उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप, दिल्ली में CEC की बैठक शुरू

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस देगी उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप, दिल्ली में CEC की बैठक शुरू आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों और छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के लिए शेष उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक दिल्ली में शुरू हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में बैठक हो रही है।

इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वरिष्ठ नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी के साथ सीईसी के सदस्य और संबंधित राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य भाग ले रहे हैं।

इससे पहले 13 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) मुख्यालय में मध्य प्रदेश, तेलंगाना विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई थी। सीईसी की बैठक से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस बात को लेकर आश्वस्त दिखे कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी।

राहुल गांधी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस के जीत का दावा किया। उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के भारी मतों से जीत की बात कही। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, “मेरे शब्दों को याद रखें, कांग्रेस पार्टी तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में जीतने जा रही है।

 

उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा, “कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के लिए काम करती है। राजस्थान में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा नीति है, कर्नाटक एक अतुलनीय सामाजिक सुरक्षा प्रदान करता है, जबकि छत्तीसगढ़ मजबूत नीतियों के साथ उद्यमियों का समर्थन करता है। हम मध्य प्रदेश में भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटा देंगे और हमारी 6 गारंटी तेलंगाना में भारी जीत सुनिश्चित करेगी।”

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान छत्तीसगढ़ की 20 सीटों के लिए पहले चरण के मतदान के साथ 7 नवंबर को होगा। छत्तीसगढ़ की शेष 70 सीटों पर मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों के साथ 17 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा, जबकि 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा। जबकि सभी पांच राज्यों के लिए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।