महासमुन्द सहित संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत प्रदेश भर में पांच लाख से अधिक बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग हटाए गए

महासमुन्द सहित संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत प्रदेश भर में पांच लाख से अधिक बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग हटाए गए सार्वजनिक संपत्तियों से 3.37 लाख और निजी संपत्तियों से 1.63 लाख से अधिक प्रचार सामग्रियां हटाई गईं, राज्य
भर में इस तरह के कुल 5.51 लाख से अधिक प्रकरणों की पहचान
रायपुर. 16 अक्टूबर 2023. राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने
के बाद संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से 15 अक्टूबर तक पांच लाख 449
वॉल राइटिंग, पोस्टर, बैनर इत्यादि हटाने की कार्यवाही की गई हैं।

 

सार्वजनिक संपत्तियों से तीन लाख 37 हजार
060 और निजी संपत्तियों से एक लाख 63 हजार 389 प्रचार सामग्रियां हटाई गई हैं। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि सभी कलेक्टरों और जिला
निर्वाचन अधिकारियों द्वारा संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कुल पांच लाख 51 हजार 699 प्रकरण
चिन्हांकित किए गए हैं। इनमें तीन लाख 61 हजार 378 सार्वजनिक संपत्तियों से और एक लाख 90 हजार 321
प्रकरण निजी संपत्तियों से संबंधित हैं। अधिनियम के तहत प्रदेश भर में अब तक दो लाख 33 हजार 074 वॉल
राइटिंग, एक लाख 58 हजार 810 पोस्टर, 70 हजार 405 बैनर और 90 हजार 669 अन्य प्रचार सामग्रियों की
पहचान की गई है।

 

आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत दुर्ग जिले में सरकारी और
निजी संपत्तियों से बैनर, पोस्टर, वॉल राइटिंग इत्यादि हटाने की 25 हजार 232, सुकमा में 5151, गरियाबंद में
7453, बेमेतरा में 14 हजार 832, खैरागढ़ – छुईखदान-गण्डई में 3382, मोहला मानपुर – अंबागढ़ चौकी में दो, बालोद
में 27 हजार 356, जशपुर में 8305, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 846, सरगुजा में 20 हजार 592,
बलौदाबाजार-भाटापारा में 20 हजार 628, रायगढ़ में 24 हजार 953, सूरजपुर में 12 हजार 129 और कांकेर में 15
हजार 918 कार्यवाही की गई हैं।
संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत बिलासपुर जिले में कुल 67 हजार 501, दंतेवाड़ा में 1420, महासमुंद में
7666, जांजगीर-चांपा में 18 हजार 204, बस्तर में 1332, कोरबा में 67 हजार 120, कोण्डागांव में 14 हजार 584,

 

कबीरधाम में 12 हजार 170, बीजापुर में 2632, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 6065, राजनांदगांव में 6412,
बलरामपुर-रामानुजगंज में 9768, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 2777, कोरिया में 6184, नारायणपुर में 1008, मुंगेली
में 12 हजार 737, सक्ती में 9526, धमतरी में 18 हजार 109 और रायपुर में 50 हजार 760 संपत्तियों से वॉल
राइटिंग, पोस्टर, बैनर इत्यादि हटाने की कार्यवाही 15 अक्टूबर तक की गई है।

छत्तीसगढ़ : पहले चरण के लिए आज दूसरे दिन सात नामांकन पत्र दाखिल

छत्तीसगढ़ : पहले चरण के लिए आज दूसरे दिन सात नामांकन पत्र दाखिलराजनांदगांव में तीन ,डोंगरगांव में दो नामांकन हुए दाखिल रायपुर 16 अक्टूबर 2023/ छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज दूसरे दिन 6 प्रत्याशियों ने कुल 7 नामांकन पत्र दाखिल किये।
राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में 3, डोंगरगांव में 2 तथा भानुप्रतापपुर और डोंगरगढ़ में एक -एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।

प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों सहित राजनांदगाँव, , मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़- छुईखदान- गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी तथा प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर , नारायणपुर , कोंडागांव ,केशकाल ,कांकेर ,
भानुप्रतापुर, अंतागढ़, मोहला- मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।

#ChunaiTihar
Election Commission of India

बसना : कांग्रेस के पदाधिकारीयो , ने आज बसना बीजेपी में कांग्रेस कार्यकर्ता बताकर शामिल होने वाले लोगो को अपना सदस्य तक मनाने किया इनकार , कहा ये सस्ती लोकप्रियता पाने का तरीका है ।

बसना : कांग्रेस के पदाधिकारीयो , ने आज बसना बीजेपी में कांग्रेस कार्यकर्ता बताकर शामिल होने वाले लोगो को अपना सदस्य तक मनाने किया इनकार , कहा ये सस्ती लोकप्रियता पाने का तरीका है । आज बसना में 16 कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बीजेपी प्रवेश वाले खबरों पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सवाल उठाया है बसना कांग्रेस और उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी महासमुन्द इस्तियाक खैरानी ने

 

 

कहा कि जो लोग आज बसना बीजेपी में अपने आप को कांग्रेस कार्यकर्ता बताकर सामिल हुए है वे लोग कभी भी बैठक में नही हुए है इस्तियाक खैरानी ने बीजेपी से कांग्रेस के कार्यकर्ता होने का सबूत मांगा है इस्तियाक खैरानी ने बात चीत करते हुए कहा की इस बार फिर छत्तीसगढ़ और बसना में कांग्रेस जीतेगी और राजा साहब को फिर टिकट मिल रहा है और अगले चुनाव के अलावा इस बार हम ज्यादा वोट से जीतेंगे इस्तियाक खैरानी ने कहा की इस बार फिर कांग्रेस की लहर है बसना से राजा देवेन्द्र और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार फिर बनने जा रही है वह भी प्रचण्ड बहुमतों से ।
वही महासमुन्द लोक सभा आईटी सेल के प्रभारी जफर उल्ला खान ने कहा कि ये सस्ती लोक प्रियता पाने का तरीका है वे लोग कार्यकर्ता तो छोड़िए कांग्रेस के सदस्य तक नही है ।

जबकी कार्यकर्ताओं ने मीडिया के समक्ष कहा था कि वे जामजूडा से है समपती सिदार,रूपविलास साहू, राधेश्याम सिदार,धनुक सिदार, चित्रसेन सिदार, लक्ष्मी प्रसाद राणा, भोलाराम राणा, निराकार सिदार,जैमन सिदार, रमेश विश्वकर्मा, दिलवर कंवर, लोचन सिदार,नेगी सिदार,लक्ष्मण सिदार तथा ग्राम भगतदेवरी से श्याम लाल साहू) ने बीजेपी के रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी को छोड़, बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए है

 

बीजेपी में शामिल हुए लोगो ने कहा था की बड़ी उम्मीद से वे कांग्रेस में प्रवेश किए थे। जिसमें से कुछ लोग कांग्रेस के कोर कमेटी में भी शामिल थे। लेकिन उनका कहना था कि अब उन्हें कांग्रेस में घुटन महसूस हो रही थी।इसलिए वे सभी बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। डॉ.सम्पत अग्रवाल ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों में हर वर्ग के लिए कार्य किए गए हैं। उनके कार्यों से प्रभावित होकर इन सभी साथियों ने आज बीजेपी में प्रवेश किया है।

बसना : कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए 16 कांग्रेस कार्यकर्ता, बीजेपी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, बसना मंडल के भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद ।

बसना : कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए 16 कांग्रेस कार्यकर्ता, बीजेपी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, बसना मंडल के भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद । भाजपा प्रत्याशी डॉ सम्पत अग्रवाल ने बीजेपी का गमछा पहनाकर स्वागत किया। Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में राजनीतिक हलचल होना लाजमी है। नेता-कार्यकर्ताओं का दल बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Basna Politics News: छत्तीसगढ़ में जैसे ही विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की तारीख का ऐलान किया गया है तब से राजनीतिक (Political) हलचल भी तेज हो गई है। कई बड़े नेता अपनी पार्टी को छोड़कर दूसरे पार्टी में शामिल हो रहे हैं वहीं अब कार्यकर्ता भी अपने पार्टी का दामन छोड़ रहे हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ के बसना विधानसभा में 16 कांग्रेस (Congress) के कार्यकर्ता (ग्राम जामजुड़ा से समपती

सिदार,रूपविलास साहू, राधेश्याम सिदार,धनुक सिदार, चित्रसेन सिदार, लक्ष्मी प्रसाद राणा, भोलाराम राणा, निराकार सिदार,जैमन सिदार, रमेश विश्वकर्मा, दिलवर कंवर, लोचन सिदार,नेगी सिदार,लक्ष्मण सिदार तथा ग्राम भगतदेवरी से श्याम लाल साहू) ने बीजेपी के रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी को छोड़, बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए है।


दरअसल सोमवार को बीजेपी की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस के 16 कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता ले ली है। कांग्रेस छोड़कर आये सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने बीजेपी का गमछा पहनाकर बीजेपी में प्रवेश दिलाया है। इस दौरान बीजेपी में शामिल हो रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि बड़ी उम्मीद से वे कांग्रेस में प्रवेश किए थे। जिसमें से कुछ लोग कांग्रेस के कोर कमेटी में भी शामिल थे। लेकिन उनका कहना था कि अब उन्हें कांग्रेस में घुटन महसूस हो रही थी।इसलिए वे सभी बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।
डॉ.सम्पत अग्रवाल ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों में हर वर्ग के लिए कार्य किए गए हैं। उनके कार्यों से प्रभावित होकर इन सभी साथियों ने आज बीजेपी में प्रवेश किया है।

बसना में भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन : बसना में बीजेपी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, बसना मंडल के भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद

बसना। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव भाजपा ने अपने लगभग सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें बसना विधानसभा क्षेत्र (40) के भाजपा प्रत्याशी के रूप में डॉ.सम्पत अग्रवाल को चुनावी मैदान में उतारने का सर्वसम्मति से मुहर लगा दी है। आज बस कुछ दिनों के बाद 17 नवंबर को बसना विधानसभा में चुनाव होने हैं। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार मेहनत करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच आज विधायक श्री दिलीप जायसवाल (बिहार), सांसद श्री चुन्नी लाल साहू, जिलाध्यक्ष श्रीमती रुपकुमारी चौधरी, पूर्व प्रदेश मंत्री श्री शंकर अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, विधानसभा समन्वयक डॉ.एनके अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष श्री रमेश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता सतपाल सिंह छाबड़ा, भाजपा मण्डल सांकरा अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, मण्डल पिरदा अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, मण्डल गढफुलझर अध्यक्ष माधव साव, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश भोई के द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पण्डित दीनदयाल जी उपाध्याय तथा भारत मां की तस्वीर की पूजा अर्चना कर भाजपा मण्डल बसना का चुनाव कार्यालय पुराना पंजाब नेशनल बैंक के बगल में शुभारंभ किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रैली एवं आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की गई। कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि हम सबको पूरी मजबूती के साथ जमीन स्तर से काम करते हुए लोगों को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराना है और पूरी लगन और मेहनत से भाजपा को जीताना है। और पूर्ण बहुमत हासिल कर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाना है।
इस अवसर पर विधायक श्री दिलीप जायसवाल (बिहार), सांसद चुन्नी लाल साहू, जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी, पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, विधानसभा समन्वयक डॉ.एनके अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता सतपाल सिंह छाबड़ा, भाजपा मण्डल सांकरा अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, मण्डल पिरदा अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, मण्डल गढफुलझर अध्यक्ष माधव साव, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश भोई, नपं अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, युवा मोर्चा से नंदकिशन साव,वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रधान, सुवर्धन प्रधान, सरिन्दर सिंह, संतोष नायक, मनोज अग्रवाल,जसवीर सिंह,रामचंद्र अग्रवाल, पूर्व जनपद सदस्य अनिता अग्रवाल, पूर्व जनपद सदस्य सावित्री कश्यप, रमेश डड़सेना, जितेन्द्र कश्यप,मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, जनप्रतिनिधि एवं
कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

बागबाहरा : रात को 2 दोस्त नशे किए फिर किसी अज्ञात ने किया हमला और फिर बेहोश होने के बाद किसी अंजान ने पहुँचाया अस्पताल ।

बागबाहरा : रात को 2 दोस्त नशे किए फिर किसी अज्ञात ने किया हमला और फिर बेहोश होने के बाद किसी अंजान ने पहुँचाया अस्पताल ।

 

मैं वार्ड न 01 भानपुर बागबाहरा का निवासी हूं। खेती किसानी का काम करता हूं। दिनांक 19/09/2023 के करीब 11:30 बजे सांई मंदिर के पास बागबाहरा में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी ठोस वस्तु से मेरे सिर में मारने से बेहोश हो गया जिसका बागबाहरा शासकीय अस्पताल से रिफर करने पश्चातसोहम हास्पिटल महासमुंद में ईलाज कराया जिसमें डाक्टर मेरे सिर में गहरी चोट होना बताया है, जिस संबंध मे लिखित आवेदन पेश कर रहा हूं। प्रथम दृष्टया आवेदन का अवलोकन पर घटना अपराध धारा 325 भादवि का पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

 

आवेदन नकल जैल है- प्रति थाना प्रभारी थाना बागबाहरा विषय – मारपीट करने के संबंध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने बाबत। महोदय,निवेदन है कि मैं संजय ध्रुव पिता रामप्रसाद ध्रुव उम्र 32 साल साकिन वार्ड नं 01 भानपुर बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का निवासी हूं खेती किसानी का काम करता हूं। दिनांक 19/09/2023 के रात्रि करीब 10:30 बजे हरकेश ठाकुर के साथ झलप चौक के पास शराब पिये। रात्रि करीब 11:30 बजे शराब पीने के बाद मुझे

 

हरकेश ठाकुर सांई मंदिर बागबाहरा के पास नशे मे छोड कर चला गया। मैं नशे हालत में वही बैठा था उसी समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने मुझे पीछे से किसी ठोस वस्तु से मेरे सिर में मारकर दिया जिससे मैं बेहोश हो गया। किसी ने मुझे बागबाहरा शासकीय अस्पताल पहुंचा कर घर वालों को खबर किया। प्राथमिक उपचार पश्चात बागबाहरा शासकीय अस्पताल से रिफर करने से मेरे घर वालों ने सोहम हास्पिटल महासमुंद में भर्ती कर ईलाज करवाया। डाक्टर ने सिर में गहरी चोट होना बताया है।

आज बसना में भाजपा चुनाव कार्यलय का उद्घाटन

 

आज बसना में भाजपा के विधानसभा चुनाव कार्यलय का उद्घटान किया जा रहा है बता दें भाजपा से डॉ संपत अग्रवाल को टिकट मिलने के बाद बसना से हर सम्भव जितने का प्रयास किया जा रहा है बसना बीजेपी के कार्यकर्ता सक्रिय नजर आ रहे है बता दें कि आज बसना के पुराना पंजाब नेसनल बैंक के बगल 11 बजे भाजपा चुनाव कार्यलय का उद्घाटन किया जा रहा है जिसके लिए तैयारियां चल रही है ।

आज बसना में भाजपा चुनाव कार्यलय का उद्घाटन

आज बसना में भाजपा चुनाव कार्यलय का उद्घाटन

आज बसना में भाजपा चुनाव कार्यलय का उद्घाटन

महासमुन्द

आज बसना में भाजपा के विधानसभा चुनाव कार्यलय का उद्घटान किया जा रहा है बता दें भाजपा से डॉ संपत अग्रवाल को टिकट मिलने के बाद बसना से हर सम्भव जितने का प्रयास किया जा रहा है बसना बीजेपी के कार्यकर्ता सक्रिय नजर आ रहे है बता दें कि आज बसना के पुराना पंजाब नेसनल बैंक के बगल 11 बजे भाजपा चुनाव कार्यलय का उद्घाटन किया जा रहा है जिसके लिए तैयारियां चल रही है ।

महासमुन्द : पत्नी को बिना बताए फोन पर कॉल रिकार्ड करना निजता के अधिकार का उल्लंघन छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पति को दिया झटका

महासमुन्द : पत्नी को बिना बताए फोन पर कॉल रिकार्ड करना निजता के अधिकार का उल्लंघन छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पति को दिया झटका

महासमुन्द

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गुजारा भत्ता के एक मामले में महासमुंद की फैमिली कोर्ट के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें साक्ष्य के रूप में मोबाइल फोन की रिकार्डिंग का उपयोग करने की अनुमति दी गई थी। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कहा है कि संबंधित व्यक्ति की अनुमति के बिना टेलीफोन पर बातचीत रिकार्ड करना निजता के अधिकार का उल्लंघन है। वकील वैभव ए. गोवर्धन ने बताया कि छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की सिंगल जज बैंच ने कहा है कि संबंधित व्यक्ति की अनुमति के बिना टेलीफोन पर बातचीत रिकार्ड करना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत उसके निजता के अधिकार का उल्लंघन है।

वकील गोवर्धन ने बताया कि याचिकाकर्ता (पत्नी) द्वारा गुजारा भत्ता देने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 125 के तहत आवेदन दायर किया गया था, जो 2019 से महासमुंद की फैमिली कोर्ट के समक्ष लंबित है। याचिकाकर्ता महिला ने इससे संबंधित साक्ष्य अदालत में पेश किए थे। वहीं, दूसरी तरफ महिला के पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के आधार पर गुजारा भत्ता देने से मना किया था। उसने फैमिली कोर्ट के समक्ष एक आवेदन दाखिल किया और कहा कि याचिकाकर्ता की बातचीत उसके मोबाइल फोन पर रिकार्ड की गई है। पति उक्त बातचीत के आधार पर अदालत के समक्ष उससे जिरह करना चाहता था।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि किसी की अनुमति के बिना उसके कॉल रिकॉर्ड करना निजता के अधिकार का उल्लंघन है। इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के उस आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें फैमिली कोर्ट ने पति से अपनी पत्नी की कॉल रिकॉर्डिंग बतौर सबूत पेश करने को कहा था।

 

निजता के अधिकार पर बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला।
निजता के अधिकार पर बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि किसी की अनुमति के बिना उसके कॉल रिकॉर्ड करना निजता के अधिकार का उल्लंघन है। इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के उस आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें फैमिली कोर्ट ने पति से अपनी पत्नी की कॉल रिकॉर्डिंग बतौर सबूत पेश करने को कहा था।

दरअसल, एक पत्नी ने पति से भरण-पोषण पाने को लेकर फैमिली कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर पति ने पत्नी के अवैध संबंध होने का आरोप लगाकर गुजारा भत्ता देने से इनकार कर दिया। पत्नी के अवैध संबंध को साबित करने के लिए पति ने उसकी कॉल रिकॉर्डिंग फैमिली कोर्ट में दाखिल करने की अनुमति मांगी थी।

कॉल रिकॉर्डिंग पेश करने मिली अनुमति

एडवोकेट वैभव ए गोवर्धन ने बताया कि करीब 10 साल पहले महासमुंद जिले में महिला की शादी हुई थी। कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पति ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया। पत्नी ने साल 2019 में धारा 125 के तहत भरण पोषण राशि के लिए फैमिली कोर्ट ने अपील दायर कर दी।

कोर्ट में पति ने तर्क दिया कि पत्नी का दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध है। इस पर फैमिली कोर्ट ने सबूत पेश करने के लिए कहा, तब पति ने अपनी पत्नी की मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग पेश करने की अनुमति मांगी। फैमिली कोर्ट ने 21 अक्टूबर 2021 को कॉल रिकॉर्डिंग पेश करने की अनुमति दे दी।

फैमिली कोर्ट के आदेश को दी चुनौती
इसके बाद महिला ने फैमिली कोर्ट के इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी। उसने तर्क दिया कि उसकी अनुमति के बगैर मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग करना निजता के अधिकार का हनन है। महिला की तरफ से एडवोकेट ने निजता के अधिकार पर दिए गए फैसलों का भी हवाला दिया और कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत किसी भी व्यक्ति की जानकारी के बिना कॉल रिकॉर्डिंग करना गलत है। लिहाजा, फैमिली कोर्ट के आदेश को खारिज किया जाए।

हाईकोर्ट के जस्टिस राकेश मोहन पांडेय ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद माना कि किसी भी शख्स की बातचीत उसके इजाजत के बगैर मोबाइल पर अगर रिकॉर्ड की जा रही है तो वह गलत है। यह संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत निजता के अधिकार का उल्लंघन है। इस टिप्पणी के साथ ही हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया।

छत्तीसगढ़ : रायगढ़ / भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच में मोबाइल से किक्रेट सट्टा नोट कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार विश्व कप क्रिकेट मैचो पर क्रिकेट सट्टा का अवैध कारोबार ।

छत्तीसगढ़ : रायगढ़ / भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच में मोबाइल से किक्रेट सट्टा नोट कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार विश्व कप क्रिकेट मैचो पर क्रिकेट सट्टा का अवैध कारोबार ।

आरोपियों से क्रिकेट सट्टा में लगी ₹10790, 10 मोबाइल एक टैबलेट, एक ब्रेजा कार जप्त, थाना चक्रधरनगर में जुआ एक्ट की कार्रवाई…..
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Sadanand Kumar IPS Raigarh District
रायगढ़ । भारत में आयोजित हो रहे विश्व कप क्रिकेट मैचो पर क्रिकेट सट्टा लगाए जाने की संभावना को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा साइबर सेल एवं सभी थाना, चौकी प्रभारी को मुखबिर सक्रिय कार्यवाही का निर्देश दिया गया है । पुलिस अधिकारियों द्वारा मुखबिर सक्रिय कर क्रिकेट सट्टा पर निगाह रखी जा रही है ।

इसी कड़ी में आज दिनांक 14/10/2023 के शाम मुखबिर से सूचना मिली कि बेलादुला रोड पर एक संदिग्ध ब्रेजा कार में कुछ युवक बैठकर क्रिकेट सट्टा नोट कर रहे हैं । सूचना एसएसपी सदानंद कुमार के संज्ञान में आने पर उनके द्वारा साइबर सेल एवं थाना चक्रधरनगर की टीम को मौके पर जाकर कार्यवाही का निर्देश दिया गया । मौके पर एक ब्रेजा कार में बैठे चार युवक भारत-पाकिस्तान मैच में प्रत्येक गेंद पर मोबाइल से क्रिकेट सट्टा लगाने वालों से कागज पर नगद रकम नोट करते पकड़ा गया । आरोपियों से मौक पर जुआ रकम 10,790 रुपए, 10 मोबाइल फोन, एक टैबलेट, सट्टा पट्टी विवरण कागज और उनकी ब्रेजा कार CG 13 AS- 9142 को जप्त कर थाना चक्रधरनगर लाया गया, आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । जुआ रेट कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर, प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक सुखनंदन पटेल, थाना चक्रधरनगर के सहायक उपनिरीक्षक नंद कुमार सारथी, साइबर सेल प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, बृजलाल गुर्जर, रेणु सिंह मंडावी, आरक्षक प्रताप बेहरा, धनंजय कश्यप, नरेश रजक तथा थाना चक्रधरनगर के आरक्षक उद्धव मांझी की अहम भूमिका रही है ।

सट्टा एक्ट में पकड़े गए आरोपी-
(1) आलोक अग्रवाल पिता गजानंद अग्रवाल उम्र 42 साल निवासी मौहापाली रोड खरसिया
(2) अमन अग्रवाल पिता अनूप अग्रवाल उम्र 25 साल निवासी गंज खरसिया
(3) रिकेश राय पिता रामाशंकर राय उम्र 38 साल निवासी रतनमहका खरसिया
(4) रवि शंकर राठौर पिता पिता भरत लाल राठौर उम्र 34 साल निवासी रतनमहका खरसिया

महासमुन्द : 42वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में वर्षा कोसरे का चयन।

महासमुन्द : 42वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में वर्षा कोसरे का चयन।

महासमुंद

– छत्तीसगढ़ राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में 42वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 20 अक्टूबर 2023 तक बॉल बैडमिंटन कोर्ट भिलाई सेक्टर-4 जिला दुर्ग में अयोजित हो रहा हैं। जिसमें जिले की वर्षा कोसरे पिता भैया राम कोसरे ग्राम पंचायत बेमचा की राष्ट्रीय खिलाड़ी का चयन हुआ हैं, वर्षा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा एवम् स्थानीय मिनि स्टेडियम महासमुंद में अभ्यास कर प्रदेश की टीम में जगह बनाने में सफल हुई हैं। छत्तीसगढ़ की टीम का प्रशिक्षण शिविर दिनांक 7 से 14 अक्टूबर तक कबीरधाम में आयोजित हैं जिसमें वर्षा शामिल होकर खेल की बारीकियां सीख रही हैं। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के अंकित लूनिया व सेवन दास मानिकपुरी राष्ट्रीय निर्णायक के रुप में शामिल होंगे। वर्षा के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, जिला पंजीयक दीपक मंडावी, प्राचार्य बेमचा एस एल पाटकर, जिला बॉल बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों सहित लोकेश साहू, प्रभात सेठ, दिक्षा, काजल, कंचन, मुरली एवम् माता पिता ने अच्छे प्रदर्शन करने शुभकामनाएं दीं।