महासमुंद -/चैनल गेट और अंदर सटर का दो ताला तोड़कर गोदाम से चोरी का वारदात लगभग 40 बोरी चावल शक्कर और किलोबाट रातों रात चोरों ने दिया घटना को अंजाम

महासमुंद -/चैनल गेट और अंदर सटर का दो ताला तोड़कर गोदाम से चोरी का वारदात लगभग 40 बोरी चावल शक्कर और किलोबाट रातों रात चोरों ने दिया घटना को अंजाम

महासमुंद

जिले में चोरों के हौसले बुलंद है चोर अब निजी समानों के साथ साथ शासकीय योजनाओँ में संचालित में लग रहे है सामानों की चोरियों के घटनाओं को अंजाम दे रहे है चोर अब शासकीय योजनाओं में जैसे कि स्कूलो में कम्प्यूटर और अन्य सामानों की चोरी गोठानो में ट्यूब वेल की चोरी के साथ साथ शासकीय उचित मूल्यों की दुकान भी चोरों के निशाने में रहते है ।

 

सब बार महासमुंद स्थित बेलशोंडा में स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है ग्राम पंचायत बेलसोंडा के उप सरपंच ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा महासमुन्द हुलसी चंद्राकर ने बताया की गत रात्री को बेलसोंडा के शासकीय उचित मूल्य की दुकान से
बाहर चैनल गेट का ताला तोड़कर इसके बाद अंदर सटर का दो ताला तोड़कर गोदाम से चोरी का वारदात को अंजाम दिया गया है

 

उप सरपंच हुलसी चंद्राकर ने बताया की लगभग 40 बोरी चावल 45 किलो चिनी और किलो बाट को चुरा लिया गया है जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकान में चोरी की यह पहला घटना नही है इसके पहले भी जिले भर में कई दुकानों में चोरी के घटना को अंजाम दिया गया है बता दें की कई शासकीय उचित मूल्य की दुकानें गांव और सहर से बाहर है इसी का फायदा चोर लोग उठाते है ।

महासमुंद -/ जिले भर के विधुत पोल और सरकारी दिवालो में बिलासपुर के माखीजा टेस्ट ट्यूब हॉस्पिटल और अन्य संस्थाओं का कब्जा ना पालिका कार्यवाही करती है ना विधुत विभाग ?

महासमुंद -/ जिले भर के विधुत पोल और सरकारी दिवालो में बिलासपुर के माखीजा टेस्ट ट्यूब हॉस्पिटल और अन्य संस्थाओं का कब्जा ना पालिका कार्यवाही करती है ना विधुत विभाग ?

छत्तीसगढ़ महासमुंद हेमन्त वैष्णव 9131614309

महासमुंद सहित छत्तीसगढ़ के अन्य जिले के गांव सहर सहित शासकीय जगहों में बिलासपुर के माखीजा टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के साथ साथ और बाहरी जिलों के अन्य हॉस्पिटल सहित अन्य निजी अस्पतालों द्वारा बैनर पोस्टर लगाया जा रहा है ऐसे बैनर पोस्टर हर जगह है गांव गांव और सहर के कई सारे विधुत पोलो में ऐसे निजी संस्थानो के विज्ञापन देखने मिलेंगे जो पूरी तरह से अवैध है ।

 

बिजली पोल के अलावा सरकारी जगहों के दिवालो में भी निजी संस्थानों द्वारा विज्ञापन कराया जा रहा है जो पूरी तरह गलत है इन पर ना पालिका कार्यवाही करती है और ना ही विधुत विभाग हालांकि हमने माखीजा टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के संचालक को दूरभाष के माध्यम के संपर्क किए लेकिन व्यस्थ बता कर बात करने से मना कर दिए ।

बसना – डॉ. बी. त्रिवेदी ( मनोरोग एवं यौनरोग विशेषज्ञ ) M.B.B.S.(DNB) अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 24 अगस्त को उपस्थित रहेंगे आप परामर्श के लिए संपर्क कर सकते हैं।

मानसिक रोग के लक्षण – घबराहट, बेचैनी, एक ही विचार बार-बार मन में आना, फोबिया, तनाव, चिडचिडापन अत्यधिक क्रोध ,उदासी कार्य में मन ना लगना, अनिच्छा, अनिद्राए एकाग्रता में कमी गलत विचारों का मन में आना,अकेले में बडबडाना, अनावश्यक डर लगना, भीड़ या अन्य जगहों पर भयभीत होना भूलजाना, याददास्त में कमी, डिमेशिया, स्वयं की देखभाल न कर पाना, मिर्गी, सिरदर्द शराब, गांजा, तंबाकू, सिगरेट मद्यपान, अन्य नशायुक्त पदार्थ का सेवन,सेक्स संबंधी विकार, शिथिलता, शारिरिक कमजोरी, थकान, मंदबुद्धि, व्यवहार एवं भावनात्मक परिवर्तन आदि समस्याओं का इलाज व परामर्श डॉ. बी. त्रिवेदी ( मनोरोग एवं यौनरोग विशेषज्ञ ) M.B.B.S.(DNB) अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में करेंगे।शाम 6 बजे से रात्रि 7 बजे तक

नोट : अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है

बसना – बंसूला रोहित मेडिकल स्टोर्स के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए डॉ एन के अग्रवाल।

बसना/बंसुला में स्थित रोहित मेडिकल स्टोर का मंगलवार को मुख्य अतिथि बेटी बचाओ बेटी पढ़ो के प्रदेश सदस्य डॉक्टर एन के अग्रवाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यातिथि डॉक्टर एन के अग्रवाल ने शुभारंभ के बाद शुभकामनाएं दी।

मेडिकल स्टोर स्वामी रोहित ने बताया कि हमारे यहां अंग्रेजी आयुर्वेदिक एवं पशुओं के दवाओं का फुटकर बिक्री किया जाएगा, उन्होंने कहा कि सभी दवाएं  रिटेल रेट में मुहैया कराई जाएगी।

इस अवसर पर ,माधव साव, सरपंच जन्म्जय साव, प्रभात साव,ललित कुमार साव,चैतराम साव,लोकनाथ साव,मनोज यादव,रविलाल,बोधनाथ साव,शैलेश कुमार भोई सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे|

महासमुंद -/जनपद कार्यालय के समीप लुटेरे चर्च परिसर में घुस गए और चर्च के फादर को बंधक बनाकर लगभग 1.20 लाख रुपये लूट ले गए।

महासमुंद -/जनपद कार्यालय के समीप लुटेरे चर्च परिसर में घुस गए और चर्च के फादर को बंधक बनाकर लगभग 1.20 लाख रुपये लूट ले गए।

महासमुंद

बंदूक की नोंक पर तीन नकाबपोशों द्वारा दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया है। यह घटना मुख्य मार्ग एनएच 353 पर जनपद एनएच 353 में झलप चौक स्थित कैथोलिक चर्च में लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया है। लुटोरो ने चर्च परिसर में घुस गए और चर्च के फादर को बंधक बनाकर लगभग 1.20 लाख रुपये लूट ले गए। पीड़ित फादर ने बताया कि लूट उस समय हुई जब वे घर में थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

इस मामले में एसडीओपी गरिमा दादर मौके का निरीक्षण करने पहुंची थी इस मामले में बागबाहरा पुलिस ने लूट और बंधक बनाने की धारा के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नगर में रविवार की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे तीन अज्ञात नकाबपोश ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। मुख्य मार्ग पर स्थित कैथोलिक चर्च में रहने वाले चर्च के फादर वर्गीस को बंधक बनाया और घर के आलमारी में रखे एक लाख बीस हजार रूपये नगद ले गए।

 

अलमारी से पैसे निकालते हुए चर्च के फादर को रस्सी से हाथ और पैर को बांध दिया और उसे कमरे में बंद कर फरार हो गए। चर्च के फादर वर्गीस ने जैसे तैसे अपने आप को रस्सी से निकाला और बड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा से बाहर निकले।

महासमुंद -/ रायगढ़ चक्रधरनगर पुलिस ने सरायपाली के ग्राम बानीगिरोला से दुष्कर्म के आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा ।

महासमुंद -/ रायगढ़ चक्रधरनगर पुलिस ने सरायपाली के ग्राम बानीगिरोला से दुष्कर्म के आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा ।

रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को महासमुंद जिले के सराईपाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है। बीते मंगलवार को आरोपी निखिल दास महंत (20 साल) पर थाना चक्रधरनगर में अपराध पंजीबद्ध के बाद से शातिर आरोपी अपना मोबाइल स्वीच आफ कर लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। थाना प्रभारी चक्रधरगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर तथा उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे द्वारा आरोपी के रिश्तेदार व जान परिचितों से संपर्क कर आरोपी सूचना देने मुखबिर सक्रिय किया गया था, जिनसे मिली पुख्ता सूचना पर आरोपी की महासमुंद के ग्राम बानीगिरोला पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया है ।

आरोपी के विरूद्ध मंगलवार 13 जून को पीड़ित महिला द्वारा थाना चक्रधरनगर में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि तीन साल पहले इसकी शादी ओड़िसा में हुई थी, जहां से अपने मायके आना जाना करती थी। इसी दरम्यान जान पहचान निखिल दास महंत से बातचीत होता था। निखिल मोबाइल नंबर लेकर बातें करने लगा और फिर शादी करूंगा कहकर ससुराल पहुंच जाता था। फरवरी 2023 को निखिल शादी करूंगा कहकर अपने साथ अपने घर लेकर गया जहां उसके घरवाले रखने से इंकार करने पर किराये मकान पर 04 महीने रखकर शारीरिक शोषण किया और कुछ दिनों से मारपीट कर किराये के मकान में छोड़कर भाग गया है।

पीड़िता के आवेदन पर थानाचक्रधरनगर में धारा 376 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर महिला संबंधी अपराध को प्राथमिकता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी चक्रधरनगर द्वारा आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम तैयार कर लगाया गया। आरोपी की लगातार पतासाजी में लगी टीम को महासमुंद जिले से आरोपी की गिरफ्तारी में सफलता मिली है । आरोपी को कल शाम चक्रधरनगर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अपराध में गिरफ्तार किया गया है ।

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट भीषण गर्मी ने किया परेशान, बलौदा बाजार, महासमुंद, दुर्ग और राजनांदगांव जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी ।

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट भीषण गर्मी ने किया परेशान, बलौदा बाजार, महासमुंद, दुर्ग और राजनांदगांव जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी ।

रायपुर :

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने सभी का हाल बेहाल कर दिया है। प्रदेश में मानसून की देरी से सभी परेशान है। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में पारा लगभग 40 डिग्री के पार ही है। ऐसे में लोग अब मानसून का इंतजार कर रहे हैं। इ मौसम विभाग के अनुसार आज सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाजार, महासमुंद, दुर्ग और राजनांदगांव जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़, बालोद, बेमेतरा और कांकेर जिले येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि 24 घंटों के लिए 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी हवाओं के आने का सिलसिला जारी है। राजस्थान से गर्म हवाएं आ रही हैं। इसलिए लू के हालात बन रहे हैं। फिलहाल मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकुल परिस्थितियां बनी हुई है और उम्मीद की जा रही है कि दो दिन के बाद छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो सकती है।

छत्तीसगढ़ -/पारा चढ़ने के साथ बढ़ा हीट-स्ट्रोक का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को किया सचेत , शरीर में पानी की कमी न होने दें, लू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील

छत्तीसगढ़ -/पारा चढ़ने के साथ बढ़ा हीट-स्ट्रोक का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को किया सचेत , शरीर में पानी की कमी न होने दें, लू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील

रायपुर. 20 जून 2023.

ग्रीष्म ऋतु में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर दिखने लगा है। पारा चढ़ने के साथ लू (Heat-Stroke) का भी खतरा बढ़ रहा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से शरीर में पानी की कमी न होने देने की अपील की है। ज्यादा गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आमतौर पर लोग इस समस्या को गंभीरता से नहीं लेते। स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव और इसके प्रबंधन हेतु व्यापक जन-जागरूकता के लिए विस्तृत जानकारी प्रसारित की है।

लू के लक्षण

सिर में भारीपन और दर्द का अनुभव होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का न आना, अधिक प्यास लगना, पेशाब कम आना, भूख न लगना और बेहोशी लू लगने के लक्षण हैं।

लू से बचाव के उपाय

लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी और खनिज, मुख्यतः नमक की कमी होना है। इससे बचाव के लिए सावधानी रखना आवश्यक है। बहुत अनिवार्य न हो तो गर्मी में घर से बाहर न जाएं। धूप में निकलने से पहले सिर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें।

लू से बचने के लिए पानी अधिक मात्रा में पिएं। अधिक समय तक धूप में न रहें। गर्मियों में मुलायम सूती के कपड़े पहनना चाहिए ताकि हवा और कपड़े पसीने को सोखते रहें। अधिक पसीना आने पर ओ.आर.एस. का घोल पिएं। चक्कर या मितली आने पर छायादार स्थान पर आराम करें। शीतल पेयजल, जूस, लस्सी, मठा इत्यादि का सेवन करें।

लू लगने पर यह करें

लू लगने पर प्रारंभिक सलाह के लिए 104 आरोग्य सेवा केन्द्र से निःशुल्क परामर्श ले सकते हैं। उल्टी, सिरदर्द या तेज बुखार होने पर नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर जरूरी सलाह लें।

बुखार पीड़ित व्यक्ति के सिर पर ठंडे पानी की पट्टी लगाएं। अधिक पानी व पेय पदार्थ जैसे कच्चे आम का पना, जलजीरा इत्यादि पिलाएं। पीड़ित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लिटाएं। शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करते रहें। पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र ही किसी नजदीकी डॉक्टर या अस्पताल में इलाज के लिए लेकर जाएं। मितानिन या ए.एन.एम. से ओ.आर.एस. के पैकेट के लिए संपर्क करें।

छत्तीसगढ़ -/ दुनिया के सबसे मंहगे आम को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी जापानी प्रजाति के आम के इस किस्म की कीमत प्रतिकिलो दो लाख 70 हजार रूपए है।

छत्तीसगढ़ -/ दुनिया के सबसे मंहगे आम को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी जापानी प्रजाति के आम के इस किस्म की कीमत प्रतिकिलो दो लाख 70 हजार रूपए है।

छत्तीसगढ़

दुनिया के सबसे मंहगे आम को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। जापानी प्रजाति के आम के इस किस्म की कीमत प्रतिकिलो दो लाख 70 हजार रूपए है। जापान की मियाजकी आम की खासियत यह है कि एक ही आम में दो तरह के स्वाद मिलता है। गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में लगाए गए आमों की प्रदर्शनी में 200 किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए थे। इस प्रदर्शनी का आयोजन 17 से 19 जून तक पंजाब केसरी भवन में उद्यान विभाग और प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

 

इस प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण का केंद्र दो किस्म के आम, एक हाथीझूल एवं दूसरा मियाजकी की रही। हाथीझूल आम दुनिया के सबसे बड़े आकार के किस्म के आम होते हैं, जो 2 से 5 किलो तक के वजन के होते हैं। दूसरा आकर्षण का केंद्र ‘मियाजकी आम‘ ने अपने अनोखी किस्म और महंगी कीमत से लोगों को आकर्षित किया। दुनिया के सबसे महंगे आम जो की जापान की एक किस्म है, उसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में एक लाख 82 हजार रूपए प्रति नग है एवं वजन 639 ग्राम है।

इस आम का वजन अधिकतम 900 ग्राम तक होता है और 2 लाख 70 हजार रूपए प्रति किलो की कीमत होती है। ‘मियाजकी आम‘ की एक और खासियत है कि पेड़ पर लगे हुए फलन के दौरान जहां पर धूप पड़ती है वहां का स्वाद अलग होता है, दूसरी तरफ से जहां छाया में यह फलता है। इस तरह यह एक आम दो तरह के स्वाद देता है।

प्रदर्शनी में कुल 61 किस्म के आम प्रतियोगिता के लिए पंजीकृत हुए। इस प्रदर्शनी में 200 से अधिक किस्म के आम राज्य के 33 जिलों की शासकीय रोपणियों एवं कृषकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 700 आम के प्रदर्शों को किस्मवार अवलोकन कर 15 किस्मों के उत्कृष्ट प्रदर्श को प्रथम, 15 को द्वितीय एवं 15 को सांत्वना पुरस्कार प्रदाय किया गया।

बसना – प्रदेश के प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंकुर सक्सेना 21 जून को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में उपलब्ध रहेंगे आप परामर्श के लिए संपर्क कर सकते हैं।

प्रदेश के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक एवं उनकी टीम

डॉ. अंकुर सक्सेना MBBS, MS (Cornea Specialist) अरबिंदो नेत्रालय, रायपुर

आँखों की समस्या जैसे :-मोतियाबिंद ,कालामोतिया / काँचबिंदु ,दृष्टिदोष (रिफ्रैक्टिव सर्जरी ),डायबिटिक रेटिनोपैथी,आँखों में चोट,कंप्यूटर विजन सिंड्रोम,नवजात एवं बच्चो की जाँच,आँखों का राइनो,आँखों में सूखेपन के साथ जलन एवं खुजली होना,चश्मा एवं कॉन्टेक्ट लेंस,नेत्रदान,आँखों में जलने / झुलसने या अम्ल / झार गिर जाना

कंप्यूटर द्वारा आँखों की जांच एवं चश्मे का नंबर

रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क :

77730-86100 | 84618-11000 | 77708-68473