बागबाहरा/महासमुंद अवैध धान परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर प्रधान पाठक निलंबित

बागबाहरा/ महासमुंद अवैध धान परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर प्रधान पाठक निलंबित

बागबाहरा/ महासमुंद अवैध धान परिवहन में संलिप्तता पाए जाने पर प्रधानपाठक श्री ओमप्रकाश चन्द्राकर, शासकीय प्राथमिक शाला बसूलाडबरी, विकासखण्ड बागबाहरा के विरूद्ध कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश में निलंबन की कारवाई की गई है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ,बागबाहरा के प्रतिवेदन अनुसार श्री ओमप्रकाश चन्द्राकर, प्रधानपाठक, शासकीय प्राथमिक शाला बसूलाडबरी द्वारा वाहन 407 मे धान भरकर ग्राम लिटियादादर से गांजर मार्ग पर अज्ञात घर के पीछे छिपाने एवं मंडी नियमों का उल्लंघन करते हुये जब्त अवैध धान को शाम 6:00 बजे कुछ ग्रामवासियों के माध्यम से शासकीय कार्य में बाधा डालते हुये बलपूर्वक ले जाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई। उक्त संबंध में श्री ओमप्रकाश चन्द्राकर, प्रधानपाठक को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्पष्टीकरण जारी किया गया। जिसका जवाब परीक्षण उपरांत संतोषप्रद प्राप्त नही पाया गया। उक्त कारण से श्री ओमप्रकाश चन्द्राकर, प्रधानपाठक को छ.ग. सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण, तथा अपील 1966 के नियम 9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है एवं निलंबन अवधि मे इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा निर्धारित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय लहरे द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इन्हें निलंबन अवधि मे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

महासमुंद/सुशासन सप्ताह 2025 के तहत प्रशासन गांव की ओर अभियान का आयोजन जारी 24 दिसम्बर को ढांक महासमुंद, लमकेनी बागबाहरा एवं बड़ेढाबा बसना में शिविर आयोजित

महासमुंद/सुशासन सप्ताह 2025 के तहत प्रशासन गांव की ओर अभियान का आयोजन जारी 24 दिसम्बर को ढांक महासमुंद, लमकेनी बागबाहरा एवं बड़ेढाबा बसना में शिविर आयोजित

महासमुंद/ सुशासन सप्ताह 2025 के अंतर्गत जिले में प्रशासन गांव की ओर अभियान का आयोजन 19 दिसंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे गांव-गांव तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है।

इसी क्रम में आज महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत मोंगरा के पूर्व माध्यमिक शाला में शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर, जनपद सदस्य श्रीमती नीता साहू, एसडीएम अक्षा गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर शुभम देव, जनपद सीईओ बी एस मंडावी, तहसीलदार जुगल किशोर पटेल, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। शिविर में 30 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में 2 बच्चों का अन्नप्राशन एवं 2 गर्भवती महिलाओं का गोद भराई की रश्म कराया गया। साथ ही विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। परिवहन विभाग द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस हेतु शिविर लगाया गया। इसके अलावा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया। मोंगरा शिविर में कुल 96 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें 81 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। इसी तरह आज बसना विकासखण्ड अंतर्गत हाई स्कूल चनाट के शिविर में 51 आवेदन प्राप्त हुए एवं 23 निराकृत किया गया। सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक शाला तोषगांव शिविर में 63 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 42 आवेदन निराकृत किया गया। इसी तरह बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तुसदा में एवं पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन परिसर गड़बेड़ा में भी शिविर का आयोजन हुआ।

अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरों में विकासखण्ड स्तर के अधिकारी विभाग से संबंधित स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान कर रहे हैं, वहीं आम जनता से प्राप्त आवेदनों का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं के अंतर्गत सामग्री वितरण की कार्यवाही भी सुनिश्चित किया जा रहा है। जिले के महासमुंद, बागबाहरा, बसना, पिथौरा, सरायपाली विकासखण्डों के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों एवं शासकीय विद्यालय परिसरों, पंचायत भवनों एवं सामुदायिक स्थलों पर शिविर आयोजित किया जा रहा है। सभी शिविरों का समय प्रातः 11ः00 बजे से अपराह्न 3ः00 बजे तक निर्धारित है।

महासमुंद विकासखण्ड महासमुंद अंतर्गत 23 दिसम्बर को उच्चतर माध्यमिक शाला मालीडीह में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार, 24 दिसम्बर को शासकीय प्राथमिक शाला ढांक में, 26 दिसम्बर को ग्राम पंचायत भवन बनपचरी में आयोजित होगा। इसी तरह बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत 23 दिसम्बर को शासकीय हाई स्कूल बकमा, 24 दिसम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लमकेनी, 26 दिसम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खैरटखुर्द में, बसना विकासखण्ड अंतर्गत 23 दिसम्बर को हाई स्कूल रोहिना, 24 दिसम्बर को शहीद गगनदीप सामुदायिक शेड बढ़ेढाबा में, पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत 23 दिसम्बर को हाई स्कूल परिसर अरण्ड में तथा सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत 23 दिसम्बर को उच्चतर माध्यमिक शाल केंदुवा एवं 26 दिसम्बर को हाई स्कूल टेमरी में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की गई है।

महासमुंद/लोकसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 महासमुंद में 24 एवं 25 दिसम्बर को आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

महासमुंद/लोकसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 महासमुंद में 24 एवं 25 दिसम्बर को आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

महासमुंद/ लोकसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन आगामी 24 एवं 25 दिसम्बर’ को जिला मुख्यालय महासमुंद में किया जा रहा है। इस दो दिवसीय खेल महोत्सव को सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराए जाने हेतु कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज शाम संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में शिक्षा विभाग, जिला पंचायत, आदिवासी विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव युवाओं में खेल भावना विकसित करने, प्रतिभाओं को मंच देने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि आयोजन के प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि प्रतिभागियों एवं दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में खेल मैदानों की तैयारी, पंजीयन व्यवस्था, खेल सामग्री की उपलब्धता, निर्णायकों की नियुक्ति, खिलाड़ियों के आवागमन, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को आयोजन स्थल पर एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने, वहीं पुलिस विभाग को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका एवं लोक निर्माण विभाग को खेल स्थलों की साफ-सफाई, मंच, बैठक व्यवस्था तथा आवश्यक मरम्मत कार्य समय पर पूर्ण करने को कहा। साथ ही, शिक्षा एवं खेल विभाग को प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन, समय-सारिणी निर्धारण तथा प्रतिभागियों के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कलेक्टर ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव जिले के खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर है, इसलिए आयोजन को उत्सव के रूप में मनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं और आयोजन के दौरान निरंतर निगरानी रखी जाए।

महासमुंद : अवैध धान और प्रधान पाठक निलंबित क्या है संबंध

महासमुंद : अवैध धान और प्रधान पाठक निलंबित क्या है संबंध

महासमुंद, 22 दिसम्बर/ अवैध धान परिवहन में संलिप्तता पाए जाने पर प्रधानपाठक श्री ओमप्रकाश

चन्द्राकर, शासकीय प्राथमिक शाला बसूलाडबरी, विकासखण्ड बागबाहरा के विरूद्ध कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश में निलंबन की कारवाई की गई है। //अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ,बागबाहरा के प्रतिवेदन अनुसार श्री ओमप्रकाश चन्द्राकर, प्रधानपाठक, शासकीय प्राथमिक शाला बसूलाडबरी

द्वारा वाहन 407 मे धान भरकर ग्राम लिटियादादर से गांजर मार्ग पर अज्ञात घर के पीछे छिपाने एवं मंडी नियमों का उल्लंघन करते हुये जब्त अवैध धान को शाम 6:00 बजे कुछ ग्रामवासियों के माध्यम से शासकीय कार्य में बाधा डालते हुये बलपूर्वक ले जाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई।

उक्त संबंध में श्री ओमप्रकाश चन्द्राकर, प्रधानपाठक को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्पष्टीकरण जारी किया गया। जिसका जवाब परीक्षण उपरांत संतोषप्रद प्राप्त नही पाया गया।उक्त कारण से श्री ओमप्रकाश चन्द्राकर, प्रधानपाठक को छ.ग. सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण, तथा अपील 1966 के नियम 9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है एवं निलंबन अवधि मे इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा निर्धारित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय लहरे द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इन्हें निलंबन अवधि मे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

सरायपाली: राइस मिल और धान खरीदी करने वालों का कारनामा उजागर, डीओ धान को खपाया जा रहा था—यह हाल सिर्फ इसी समिति का नहीं बसना सरायपाली के कई समितियों का यही हाल

सरायपाली: राइस मिल और धान खरीदी करने वालों का कारनामा उजागर, डीओ धान को खपाया जा रहा था—यह हाल सिर्फ इसी समिति का नहीं बसना सरायपाली के कई समितियों का यही हाल

महासमुंद, 22 दिसम्बर 2025/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सतत रूप से जारी है, वहीं धान खरीदी में अनियमितता करने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। अवैध परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध एफआईआर का प्रकरण दर्ज किया गया है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में सर्वाधिक धान जप्ती के प्रकरण बनाए गए हैं।

गत 20 दिसम्बर को सरायपाली अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल में धान परिवहन से संबंधित गंभीर अनियमितता पाई गई, जिसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव ने बताया कि 20 दिसम्बर को शाम करीब 6 बजे सिंगबहाल धान उपार्जन केंद्र में धान की हेराफेरी की सूचना प्राप्त होने पर खाद्य निरीक्षक श्री अविनाश दुबे एवं तहसीलदार श्री श्रीधर पंडा मौके पर पहुंचे। वहां प्रभारी बुद्धिवंत प्रधान से डीओ, डीएम, राइस मिलर गेट पास एवं तौल पत्रक प्रस्तुत करने को कहा गया।

जांच के दौरान बुद्धिवंत प्रधान द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के अनुसार डीओ में श्री भोलेनाथ इंडस्ट्रीज छुईपाली का 350 क्विंटल का डीओ तथा डीएम में कुल 875 बोरा धान, धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल से श्री भोलेनाथ इंडस्ट्रीज छुईपाली को जारी होना पाया गया। जबकि मौके पर ट्रक क्रमांक CG 06 HB 4361 में मात्र 500 बोरी धान लोड होना पाया गया।

इस अनियमितता में बुद्धिवंत प्रधान, हेमंत साहू, गिरजाशंकर भोई एवं आशीष अग्रवाल निवासी छुईपाली, थाना सिंघोड़ा, जिला महासमुंद (छ.ग.) की संलिप्तता पाई गई। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि यह कृत्य शासन को आर्थिक हानि पहुंचाने की मंशा से किया गया।

तहसीलदार सरायपाली, खाद्य निरीक्षक सरायपाली एवं पर्यवेक्षक शाखा सरायपाली द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर संयुक्त जांच दल द्वारा सहकारी समिति मर्यादित सिंगबहाल के धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल से मिल श्री भोलेनाथ इंडस्ट्रीज छुईपाली को जारी डीओ एवं डीएम के आधार पर ट्रक में लोड किए गए धान तथा संबंधित दस्तावेजों, रजिस्टर एवं सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की गई।

जांच में यह तथ्य सामने आया कि बुद्धिवंत प्रधान, हेमंत साहू एवं गिरजाशंकर भोई द्वारा जानबूझकर तय डीएम की मात्रा से कम धान ट्रक में लोड किया गया और शासन को हानि पहुंचाई गई। साथ ही इस पूरे कृत्य में श्री भोलेनाथ इंडस्ट्रीज छुईपाली के संचालक श्री आशीष अग्रवाल की सक्रिय भूमिका पाई गई।

उक्त अनियमितता में सम्मिलित सभी दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

सरायपाली :सरकार को चुना लगाने का चल रहा है खेल लेकिन कलेक्टर ने जो कार्यवाही की और सरायपाली मे क्या चल रहा है खेल धान परिवहन में हेराफेरी 4 व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

सरायपाली :सरकार को चुना लगाने का चल रहा है खेल लेकिन कलेक्टर ने जो कार्यवाही की और सरायपाली मे क्या चल रहा है खेल धान परिवहन में हेराफेरी 4 व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

महासमुंद,22 दिसम्बर 2025//जिले में समर्थन मूल्य में धान खरीदी सतत रूप से जारी है ,वहीं धान खरीदी में अनियमिता करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है ।अवैध परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ एफ आई आर का प्रकरण दर्ज किया गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में सर्वाधिक धान जप्त के प्रकरण बनाए गए हैं ।गत 20 दिसंबर को सरायपाली अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल में धान परिवहन के संबंध में अनियमिता पाई गई जिसके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किया गया

है। खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव ने बताया कि दिनांक 20.12.2025 के शाम करीब 6 बजे सिंगबहाल धान उपार्जन केंद्र में धान की हेराफेरी के संबंध में सुचना प्राप्त होने पर खाद्य निरीक्षक श्री अविनाश दुबे एवं तहसीलदार श्री श्रीधर पंडा मौके में जाकर प्रभारी बुध्दिवंत प्रधान द्वारा DO, DM राईस मिलर गेट पास एवं तौल पत्रक प्रस्तुत करने को कहा गया जिस पर बुध्दिवंत प्रधान द्वारा DO, DM राईस मिलर गेट पास एवं तौल पत्रक प्रस्तुत किया गया। जिसको जांच करने पर DO में श्री भोलेनाथ इण्डस्ट्रीज छुईपाली का 350 क्विटंल का DO एवं DM में कुल 875 बोरा धान, धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल से श्री भोलेनाथ इंडस्ट्रीज छुईपाली को जारी करना पाया गया, जबकि ट्रक क्रमांक CG 06 HB 4361 में 500 बोरी धान लोड होना पाया गया। उक्त अनियमितता में 01. बुध्दिवंत प्रधान 02. हेमंत साहु 03. गिरजाशंकर भोई एवं आशीष अग्रवाल निवासी छुईपाली थाना सिंघोडा जिला

महासमुंद (छ.ग.) की संलिप्तता पाई गई है। उक्त कृत्य शासन को हानि पहुंचाने की मंशा से होना पाया गया है। उक्त संदर्भ में तहसीलदार सरायपाली, खाद्य निरीक्षक सरायपाली एवं पर्यवेक्षक शाखा सरायपाली द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार संयुक्त जांच दल के द्वारा सहकारी समिति मर्या० सिंगबहाल के धान उपार्जन केन्द्र सिंगबहाल से मिल श्री भोलेनाथ इण्डट्रिज छुईपाली को जारी D.O. एवं DM के आधार पर ट्रक में लोड किये धान एवं उक्त से संबंधित

दस्तावेजो, रजिस्टर, सीसीटिवी फुटेज की जांच में प्राप्त तथ्य के अनुसार बुद्धिवंत प्रधान, हेमंत साहू तथा गिरिजाशंकर भोई के द्वारा जानबुझकर तय DM की मात्रा से कम धान ट्रक में लोड किया गया एवं शासन को हानि पहुंचाने का कार्य किया गया है एवं इस कृत्य में श्री भोलेनाथ इंडस्ट्रीज छुईपाली के संचालक श्री आशीष अग्रवाल सक्रीय रूप से भागीदार है। उक्त अनियमितता में सम्मिलित दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।

 छत्तीसगढ़ राज्य एलाईड एवं हेल्थकेयर प्रोफेशन परिषद गठन की अधिसूचना जारी

छत्तीसगढ़ राज्य एलाईड एवं हेल्थकेयर प्रोफेशन परिषद गठन की अधिसूचना जारी

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली, नेशनल कमिशन फॉर एलाईड एण्ड हेल्थकेयर प्रोफेशन (NCAHP) एक्ट 2021 में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य एलाईड एवं हेल्थकेयर प्रोफेशन परिषद के गठन हेतु अधिसूचना का राजपत्र में प्रकाशन चिकित्सा शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिनांक 17-12-2025 को किया गया है।

उल्लेखनीय है कि  NCAHP द्वारा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत ऐसी विधाये जिनके शिक्षण प्रशिक्षण एवं व्यसायिक सेवाओं के नियमन हेतु राष्ट्रीय स्तर पर कोई भी केन्द्रीय नियामक आयोग नही था। इसको संगठित करने के उद्देश्य से आयोग गठन की अधिसूचना दिनांक 11-03-2024 को की गई। आयोग एलाईड एवं हेल्थकेयर से संबंधित कुल 10 विधाओं को मान्यता देते हुए विषय से संबंधित शिक्षा व सेवाओं के नियमन, न्यूनतम मापदण्डों का निर्धारण संबंधित संस्थाओं का निरीक्षण कर मान्यता एवं पंजीकरण सहित कार्य क्षेत्र में अनुसंधान संबंधी कार्यो का समावेश सुनिश्चित करेगा जो कि भारत में जनसामान्य हेतु आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता हेतु लंबे समय से आपेक्षित था।

चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार छ.ग. राज्य में एलाईड एण्ड हेल्थकेयर प्रोफेशन परिषद का गठन NCAHP एक्ट 2021 में विहित प्रावधानों के अनुसार किये जाने हेतु सर्वप्रथम माननीय मंत्री, स्वास्थ्य एव परिवार कल्याण विभाग छ.ग. शासन की अनुमति से सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अध्यक्षता में कुल 09 सदस्यों की खोज सह चयन समिति का गठन किया जायेगा।

आयुक्त चिकित्सा शिक्षा समिति के आयोजन सदस्य के रूप में  छ.ग. राज्य में एलाईड एण्ड हेल्थकेयर प्रोफेशन परिषद के गठन हेतु अध्यक्ष एवं सदस्यों को नामित करने हेतु आवेदन आमंत्रित किये जायेगें। राज्य परिषद के अध्यक्ष हेतु वांछित अर्हताओं का निर्धारण राष्ट्रीय आयोग द्वारा किया गया है एवं परिषद के सदस्यों हेतु वांछित अर्हताओं का निर्धारण राज्य शासन द्वारा किया गया है।

राज्य परिषद की संरचना:-

अध्यक्ष  : 01

पदेन सदस्य :  07

एलाईड एण्ड हेल्थकेयर प्रोफेशन से संबंधित नामित सदस्य  :22

उल्लेखनीय है कि कुल 10 विधाओं को राष्ट्रीय आयोग द्वारा मान्यता देते हुए (NCAHP) में सम्मिलित किया गया है।

1-    फिजियोथेरेपी

2-    ऑक्यूपेशनलथेरेपी

3-    मेडिकल लेबोरेटरी एवं लाईफ साईंस : बायोटेक्नॉलाजिस्ट, बायोकेमेस्ट्रिी, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, मोलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट (नॉन क्निलिकल) एवं सेल जनेटिसिस्ट इत्यादि।

4-    ट्रामा केयर, बर्न केयर एवं सर्जिकल एनिसथिसिया संबंधित टेक्नालॉजी : बर्न केयर टेक्नालॉजिस्ट, आपरेशन थियेटर टेक्नालॉजिस्ट, एंडोस्कोपी एवं लेर्प्रोस्कोपी टेक्नालॉजिस्ट इत्यादि ।

5-   न्यूट्रिशनल साईंस : क्लीनिकल डाईटिशियन, स्पोर्ट न्यूट्रिशनिस्ट।

6-   ऑपथेलमिक साईंस: आप्टियोमिट्रिस्ट, ऑपथेलमिक एसिस्टेंट इत्यादि।

7-   कम्यूनिटी केयर बिहेवियरल हेल्थ साईंस एवं अन्य : इनवायरमेंटल प्रोटेक्शन ऑफिसर, इकोलॉजिस्ट, आक्यूपेशलन हेल्थ एंड सेफ्टी ऑफिसर, साईकोलाजिस्ट, सोशल वर्कर, एच.आई.वी. काउंसलर, फैमिली प्लानिंग काउंसलर इत्यादि।

8- मेडिकल रेडियोलॉजी, इमेजिंग एवं थेराप्युटिक टेक्नोलॉजी : मेडिकल फिजिसिस्ट, न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नालॉजिस्ट,रेडियोलॉजी(एम.आर.आई.सी.टी.) टेक्नोलॉजिस्ट।

9-    मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट एवं फिजिशियन एसोसियेट: बायोमेडिकल इंजीनियर कार्डियोवासकूलर टेक्नालॉजिस्ट, परफ्यूजनिस्ट, इ.ई.जी. इ.एम.जी. टेक्नालॉजिस्ट, डायलिसिस टेक्नालॉजिस्ट।

10-    हेल्थ इन्फरमेशन मैनेजमेंट एवं हेल्थ इन्फरमेटिक: मेडिकल रिकार्ड एनालिस्ट एवं टेक्नालॉजिस्ट, क्लीनिकर कोडर इत्यादि।

राष्ट्रीय आयोग द्वारा जारी सूचना दिनांक 24-04-2025 के अनुसार कुल 10 विषयों हेतु नवीन अद्यतन पाठ्यक्रमों का विवरण जारी किया गया है। अद्यतन पाठ्यक्रम में वर्तमान कार्य परिस्थियों हेतु एलाईड एण्ड हेल्थकेयर प्रोफेशन से संबंधित विषयों में अध्ययनरत् छात्र- छात्राओं को तैयार करने के उद्देश्य से विशेष प्रयोजन किया गया है जो कि शैक्षणिक सत्र 2026- 27 से पूरे देश में लागू होंगे ।

 

रायपुर : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2025 का भव्य शुभारंभ, स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

रायपुर : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2025 का भव्य शुभारंभ, स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

रायपुर, जिला अस्पताल, एमसीबी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2025 का भव्य एवं विधिवत शुभारंभ माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया।

51 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य, 542 बूथ और 1800 कर्मियों की तैनाती

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 51 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान 21, 22 एवं 23 दिसंबर तक तीन दिनों तक चलेगा। प्रथम दिन सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है, जबकि दूसरे एवं तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करेंगी। इसके लिए जिले भर में कुल 542 बूथ बनाए गए हैं तथा लगभग 1800 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जिला अस्पताल का निरीक्षण, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश और बच्चों को फ्रूट बास्केट वितरण

अभियान के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र राय द्वारा उन्हें मरीजों की संख्या, मरीजों के आवागमन, वर्तमान में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। श्री जायसवाल ने अस्पताल में आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए तथा आश्वासन दिया कि जो उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं रायपुर और बिलासपुर में उपलब्ध हैं, वे भविष्य में एम.सी.बी. जिले में भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में भर्ती बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें फ्रूट बास्केट का वितरण किया।

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार…जानिए दैनिक राशिफल

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार…जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। पिछले कार्यों को टालें। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार‍ मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। जोखिम न लें। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): विवाद से क्लेश होगा। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है। जोखिम न लें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न उठाएं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): मेहनत का फल मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज से दूर रहना चाहिए। खर्च में कमी होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): चोट व रोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। योजनाएं बनेंगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): कुसंगति से हानि होगी। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी प‍र नियंत्रण रखें, जोखिम न लें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे। अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। दुस्साहस न करें। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्यसफल रहेंगे। लाभ होगा। धन संचय की बात बनेगी। परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। कर्ज की चिंता कम होगी।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। अति व्यस्तता रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। थकान रहेगी।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): मेहनत का फल कम मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। महत्व के कार्य को समय पर करें। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा।

राशि फलादेश

बागबाहरा/ महासमुंद जिला प्रशासन के सहयोग से खिल रहे तीरंदाजी के खिलाड़ी 18 खिलाड़ियों ने जीते 20 राष्ट्रीय पदक जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप रायपुर में महासमुंद जिले 04 खिलाड़ी होंगे शामिल

बागबाहरा/महासमुंद जिला प्रशासन के सहयोग से खिल रहे तीरंदाजी के खिलाड़ी 18 खिलाड़ियों ने जीते 20 राष्ट्रीय पदक जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप रायपुर में महासमुंद जिले 04 खिलाड़ी होंगे शामिल

महासमुंद/ 45 वीं एनटीपीसी जूनियर (इंडियन राउंड, कंपाउंड राउंड एवं रिकर्व राउंड) नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन रायपुर छत्तीसगढ़ में दिनांक 22 से 30 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया गया है।

महासमुंद जिले के 04 खिलाड़ी कमलेश साहू पिता चंद्रशेखर साहू खोपली बागबाहरा, चांदनी साहू पिता बलदेव साहू मौलीमुडा बागबाहरा, पद्मा साहू पिता वेदराम साहू बिहाझर बागबाहरा एवं देविका साहू पिता टीकम साहू भोरिंग महासमुंद शामिल होंगे। हॉल ही में चांदनी साहू ने सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप महिला वर्ग के इंडियन राउंड में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में शामिल होकर रजत पदक एवं टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल कर चुकीं हैं। नेशनल गेम्स उत्तराखंड में चांदनी साहू ने 02 पदक जीतने में सफलता हासिल कर चुकीं हैं। छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा चांदनी साहू को महाराजा प्रवीरचंद भन्जदेव पुरस्कार प्रदान किया गया है।

पद्मा साहू ने नेशनल गेम्स उत्तराखंड में भागीदारी करने के साथ ही सब – जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप रायपुर में 03 पदक जीतने में सफलता हासिल कर चुकी हैं। इस बार जूनियर नेशनल में बेहतर प्रदर्शन करने एवं पदक जीतने की उम्मीद जताई गई हैं। वर्ष 2008 से बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में तीरंदाजी खेल का अभ्यास डॉ. विकास अग्रवाल (पूर्व अधीक्षक बॉल आश्रम बिहाझर) के माध्यम से चलाया गया। 2008 से अब तक 18 खिलाड़ियों ने लगभग 40 से अधिक नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में भागीदारी कर 20 राष्ट्रीय पदक जीतने में सफलता हासिल किया हैं। जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा खेल संसाधन उपलब्ध कराने से प्रशिक्षक में गति मिली हैं।

बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा के राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों में एवन कुमार साहू, नवलीन कौर, संजय सोनवानी, नरेश साहू, पद्मा साहू, चांदनी साहू, सत्यभामा साहू, हेमंत निषाद, तोरण यादव, नयन सिंह, जया साहू, कमलेश साहू, तृषा प्रजापति, वैशाली साहू, लक्ष्मण चंद्राकर, टुकेश, राहुल यादव, पीयूष, चांदनी साहू, पीरित राम साहू शामिल हैं, इन खिलाड़ियों में से एवन कुमार साहू ने सोनीपत हरियाणा में जूनियर इंडिया तीरंदाजी कैंप (एन आर टी) के माध्यम से चयनित हुए थे। पद्मा साहू भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) सोनीपत हरियाणा में प्रशिक्षण प्राप्त कर साऊथ कोरिया में जाकर किम हांग टक आर्चरी ट्रेंनिंग सेंटर कोरिया में कोरियन प्रशिक्षक द्वारा ट्रेनिंग प्राप्त किया हैं। नवलीन कौर सतारा महाराष्ट्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। संजय सोनवानी एवं राहुल यादव, सत्यम साहू, हेमंत निषाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) रायपुर से प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं। चांदनी साहू, चांदनी, जया साहू, वैशाली साहू, जया पहाटिया, टुकेश, पीयूष, कमलेश साहू ने खेलों इंडिया एक्सीलेंसी सेंटर बहतराई बिलासपुर से प्रशिक्षण प्राप्त किए है। नरेश साहू, सत्यभामा, कुशो राम ने कोदूराम वर्मा तीरंदाजी अकादमी रायपुर से प्रशिक्षण प्राप्त किए है। जिला तीरंदाजी संघ ने राज्य संघ व खेल विभाग के मार्गदर्शन एवं सहयोग से राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन बागबाहरा में किया जा चुका हैं जिससे जिले के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने, अच्छे प्रदर्शन करने में मदद मिली तथा नवोदित बच्चों को प्रोत्साहित करने में सफल रहे हैं।

खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद में वर्ष 2023 से संचालित हैं, जिसके माध्यम से खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं। एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर के 17 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भागीदारी किया है एवं 10 पदक जीतने में सफलता हासिल किए हैं। खेलों इंडिया सेंटर भोरिंग के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में जयंत ठाकुर, नमन मांझी, योगेश नाग, टुकेश कमार, उदित नारायण भोई, दिगंबर नेताम, लिलिमा नाग, कुमुदिनी दीवान, डिंपल दीवान, रिया दीवान ने सफलता हासिल कर चुके हैं। खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य विद्यालय भोरिंग के खिलाड़ियों को ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर, बेहतर अभ्यास, राज्य स्तरीय/संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, पर्याप्त संसाधन व सहयोग करने में जिला प्रशासन, खेल अधिकारी मनोज कुमार घृतलहरे, प्राचार्य एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग महेंद्र टंडन, छात्रावास अधीक्षक अंजय चौहान, रोहित श्रीवास, प्रशिक्षक हीरूराम साहू, एवन कुमार साहू, डॉ. सुनील कुमार भोई, नीलम साहू, जया साहू का सहयोग रहा।

राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में चयन होने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, भारतीय तीरंदाजी संघ उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज कुमार घृतलहरे, छात्रावास अधीक्षक डॉ. पूर्णेन्द्र चंद्राकर, जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, रंजीत कौर, व्यायाम शिक्षक ऋषि कपूर साहू, हिरेन्द्र देवांगन, डॉ. सुनील कुमार भोई, खेलों इंडिया तीरंदाजी प्रशिक्षक बिलासपुर इतवारी राज, पिरीत साहू, संजय पैकरा, रिंकल बग्गा, सोमनाथ साहू, संजय सोनवानी, बॉल आश्रम बिहाझर के समस्त खिलाड़ी एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के समस्त खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।