महासमुंद, पिथौरा ,बागबाहरा में श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण के लिए मोबाईल कैम्प शिविर 30 अप्रैल तक आयोजित

महासमुंद, पिथौरा ,बागबाहरा में श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण के लिए मोबाईल कैम्प शिविर 30 अप्रैल तक आयोजित

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल एवं छ.ग. असंगठित कर्मकार मंडल के श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण के लिए मोबाईल कैम्प शिविर आयोजन किया जा रहा है। श्रम पदाधिकारी श्री डी.एन. पात्र ने बताया कि इन कैंपो का विकासखण्डवार अलग-अलग नगरीय निकाय वार्ड, ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। मोबाईल कैम्प शिविर जिले में 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विकासखण्ड महासमुंद में 16 मार्च को ग्राम चिंगरौद से शिविर का शुरूआत किया गया। इसी तरह 19 मार्च को विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम लाफिनखुर्द एवं विकासखण्ड पिथौरा के ग्राम जम्हर, 20 मार्च को विकासखण्ड बसना के ग्राम गढ़पटनी एवं विकासखण्ड बागबाहरा के ग्राम लिटियादादर में श्रमिक पंजीयन हेतु मोबाईल कैम्प आयोजन किया जाएगा।

उक्त शिविर में पंजीयन नवीनीकरण हेतु आवश्यक मूल दस्तावेज आधार कार्ड (परिवार के सभी सदस्यों का), बैंक पासबुक, मोबाईल साथ लाने एवं असंगठित कर्मकार के पंजीयन हेतु आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाईल साथ लाने कहा है। उन्होंने श्रमिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र 0771-3505050 में संपर्क कर सकते हैं।

महासमुंद/खरीफ मौसम हेतु कृषकों को उर्वरकों का अग्रिम उठाव करने की अपील

महासमुंद/खरीफ मौसम हेतु कृषकों को उर्वरकों का अग्रिम उठाव करने की अपील

महासमुंद/ वर्तमान में रबी मौसम समाप्ति की ओर है एवं खरीफ मौसम प्रारंभ होने वाला है इस परिप्रेक्ष्य में जिले के सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक के भण्डारण का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है, आज की स्थिति में जिले के सहकारी समितियों में 7282 टन यूरिया, 6196 टन एसएसपी, 2527 टन डीएपी, 1119 टन एमओपी एवं 1437 टन एनपीके उपलब्ध है, कृषकों से अपील की गई है कि वे परेशानियों से बचने के लिए तत्काल उर्वरकों का अग्रिम उठाव करना प्रारंभ करें। माह जुलाई से सितम्बर के बीच यूरिया उर्वरक की मांग ज्यादा रहती है, इसलिए कृषक भाई अपनी रकबे के अनुसार उर्वरकों का उठाव करें।

उपसंचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने निजी विक्रेताओं से अपील की है कि वे बिना लाइसेंस के बीज, खाद एवं कीटनाशी का व्यापार नहीं करें। बिना लाइसेंस के व्यापार करते पाए जाने पर नियमों के तहत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जो व्यक्ति नया लाइसेंस बनवाना चाहते है वे बीज के लिए एक हजार रुपए, उर्वरक हेतु 1250 रुपए एवं कीटनाशी हेतु एक हजार 500 रुपए (ग्रामीण) एवं 7 हजार 500 रुपए (शहरी) चालान एवं अन्य दस्तावेजों सहित संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क स्थापित कर लाइसेंस के प्रकरण जमा करना सुनिश्चित करें।

महासमुंद विकासखण्ड के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री मनीराम उइके मो.नं. 9706103649, बागबाहरा विकासखण्ड के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जी.पी शरणागत मो.नं. 8226000146, पिथौरा विकासखण्ड के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री बृजेश तुरकाने मो.नं. 62611364266, बसना विकासखण्ड के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती उषा कांति खेस मो.नं. 6260988073 एवं सरायपाली विकासखण्ड के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री बुंदरलाल मिर्धा के मो.नं. 6261181878 पर संपर्क कर सकते है।

महासमुंद/भीथीडीह एवं सोनासिल्ली के कमार परिवारों का शत प्रतिशत निवास प्रमाण पत्र बना मुख्य धारा से जुड़कर हो रहे लाभान्वित

महासमुंद/भीथीडीह एवं सोनासिल्ली के कमार परिवारों का शत प्रतिशत निवास प्रमाण पत्र बना मुख्य धारा से जुड़कर हो रहे लाभान्वित

महासमुंद/ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदायों के लिए शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करना अक्सर आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में चुनौतीपूर्ण रहा है। इसी कड़ी में जिले में पीएम-जनमन अभियान के अंतर्गत आदिम जाति विकास विभाग द्वारा कमार समुदाय के लोगों को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र उपलब्ध कराकर उन्हें उनके अधिकारों से जोड़ा गया।

विभाग द्वारा कमार पीव्हीटीजी समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए ग्राम भीथीडीह एवं सोनासिल्ली में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से समुदाय के लोगों को उनके मूल अधिकारों से जोड़ते हुए प्राथमिकता के आधार पर जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाए गए। दोनों ग्रामों में कुल 184 पीव्हीटीजी आबादी निवासरत है, जिनमें से सभी 184 व्यक्तियों के निवास प्रमाण पत्र सफलतापूर्वक बनाए गए, जिससे उनकी पहचान शासकीय अभिलेखों में सुनिश्चित हो सकी। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों में से 138 व्यक्तियों के जाति प्रमाण पत्र भी जारी किए गए, शेष प्रकरण पैतृक वंशावली में नाम दर्ज नहीं होने के कारण लंबित हैं, जिनके निराकरण की कार्यवाही विभाग द्वारा की जा रही है।

इन प्रमाण पत्रों के प्राप्त होने से समुदाय के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन परिलक्षित हो रहा है। अब बच्चों को शासकीय छात्रवृत्ति एवं उच्च शिक्षा में आरक्षण का लाभ सहजता से प्राप्त हो रहा है, जिससे उनकी शैक्षणिक प्रगति सुनिश्चित हो रही है। वहीं परिवारों को विभिन्न शासकीय योजनाओं, स्वरोजगार कार्यक्रमों एवं अनुदान का लाभ लेने में सुविधा मिल रही है। युवाओं के लिए शासकीय सेवाओं एवं विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं में सम्मिलित होने का मार्ग भी अब प्रशस्त हो गया है, जिससे उनके भविष्य के प्रति नई आशा और आत्मविश्वास विकसित हुआ है। पीएम-जनमन अभियान ने उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए आत्मनिर्भरता एवं सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है। इसके लिए सभी कमार परिवार ने केन्द्र एवं राज्य शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

बसना/ तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, हाथ टूटा – आरोपी चालक फरार

बसना/ तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, हाथ टूटा – आरोपी चालक फरार

बसना। ग्राम खेमड़ा में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना 17 मार्च 2026 की दोपहर करीब 2:20 बजे की है, जब प्रमीला बेहरा तालाब से नहाकर घर लौट रही थी।

पीड़ित के पति ने बताया कि वह अपने घर पर थे, तभी उनके भतीजे वासुदेव बेहरा ने मोबाइल से सूचना दी कि प्रमीला बेहरा को पीछे से आ रही नीले रंग की मारुति फ्रोंक्स (क्रमांक CG06GZ3699) के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां प्रमीला बेहरा सड़क किनारे घायल अवस्था में मिली। हादसे में उनके दाहिने हाथ में दो जगह फ्रैक्चर हो गया तथा कमर में गंभीर अंदरूनी चोट आई है, जिससे वह चलने में असमर्थ हो गईं।

घायल महिला को तत्काल डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।

मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 184-एलकेएस, 125(ए)-बीएनएस एवं 281-बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

बसना अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार का परामर्श शिविर 22 मार्च को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगा।

बसना अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार का परामर्श शिविर 22 मार्च को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगा।

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 22 मार्च 2026 (रविवार) को त्वचा, सौंदर्य एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार द्वारा विशेष परामर्श शिविर का आयोजन किया जा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगा।

डॉ. अजीत कुमार (MBBS, MD – Skin & VD, BHU) लेजर एवं कॉस्मेटिक सर्जरी के विशेषज्ञ हैं और AIIMS, KGMU तथा मेकाहारा जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में वरिष्ठ रेजिडेंट रह चुके हैं।

इस शिविर में त्वचा और बालों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का उपचार किया जाएगा। इसमें स्किन एलर्जी, संक्रमण, मुंहासे व दाग-धब्बे, बाल झड़ना/गंजापन, फंगल इंफेक्शन तथा अन्य सभी प्रकार के त्वचा रोगों के साथ यौन रोग संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं का विशेषज्ञ से इलाज कराएं। पंजीयन के लिए संपर्क नंबर 84618-11000 एवं 77730-86100 जारी किए गए हैं।

👉 शिविर का आयोजन अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा।

बागबाहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.5 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बागबाहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.5 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बागबाहरा। थाना बागबाहरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलो 50 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से उड़ीसा की ओर से गांजा लेकर आ रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी व टीम देहात पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल में सफेद झोले में गांजा रखकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने NH-353 स्थित फैमिली ढाबा के पास घेराबंदी की।

कुछ देर बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर पूछताछ की गई। आरोपियों ने अपना नाम उमेश कुमार साहू (32 वर्ष) एवं करण साहू (22 वर्ष) निवासी नयापारा, जिला रायपुर बताया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल में रखे सफेद झोले से गांजा बरामद हुआ।

मौके पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल करने पर कुल 3 किलो 50 ग्राम गांजा पाया गया, जिसकी कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये आंकी गई। इसके अलावा एक बजाज सिटी-100 मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। कुल जब्ती की कीमत करीब 1.80 लाख रुपये है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।

👉 इस कार्रवाई में सउनि सुकलाल भोई सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बागबाहरा : टीकाकरण से नहीं, अन्य कारणों से मृत्यु बालक का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया सीएमएचओ डॉ. राव!

बागबाहरा : टीकाकरण से नहीं, अन्य कारणों से मृत्यु बालक का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया सीएमएचओ डॉ. राव!

*मृत्यु का कारण श्वासनली में एस्पिरेशन एवं अन्य स्वास्थ्य जटिलताएं हैं, न कि डीपीटी टीकाकरण –
महासमुंद 17 मार्च 2026/ बागबाहरा के 5 वर्षीय बालक नैतिक यादव की मृत्यु के पश्चात क्षेत्र में टीकाकरण को लेकर उत्पन्न हुई भ्रम एवं आशंकाओं के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने विस्तृत पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के आधार पर इसे निराधार बताया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में डीपीटी टीका लगाए जाने के बाद हुई इस घटना को लेकर परिजनों द्वारा संदेह व्यक्त किया गया था, किन्तु विस्तृत पोस्टमार्टम जांच में मृत्यु का कारण टीकाकरण से भिन्न पाया गया है।

बालक का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज महासमुंद में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा वीडियोग्राफी के साथ किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्चे की श्वासनली में एस्पिरेशन पाया गया, जिससे सांस लेने में बाधा उत्पन्न हुई। इसके अतिरिक्त हार्थों एवं नाखूनों में नीलापन, तिल्ली का बढ़ना तथा फेफड़ों में कंजेशन जैसे लक्षण पाए गए हैं, जो अन्य चिकित्सकीय कारणों की ओर संकेत करते हैं।

उल्लेखनीय है कि उसी दिन उसी वायल से एक अन्य बच्चे को भी डीपीटी टीका लगाया गया था, जो पूर्णतः स्वस्थ है। इससे भी यह स्पष्ट होता है कि टीकाकरण सुरक्षित है और उक्त घटना का टीके से कोई संबंध नहीं है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि मृत्यु का कारण श्वासनली में एस्पिरेशन एवं अन्य स्वास्थ्य जटिलताएं हैं, न कि डीपीटी टीकाकरण। टीकाकरण पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी है और बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों एवं भ्रम पर ध्यान न दे एवं अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं। टीकाकरण एक सुरक्षित एवं आवश्यक प्रक्रिया है, जो बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सरायपाली: 50 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, सरायपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरायपाली: 50 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, सरायपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरायपाली। अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए थाना सरायपाली पुलिस ने ग्राम नूनपानी में दबिश देकर एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 मार्च 2026 को प्रधान आरक्षक गणेशु राम बंजारे अपनी टीम के साथ क्षेत्र में जुर्म जरायम पतासाजी के लिए शासकीय वाहन क्रमांक CG 04PL 2687 से रवाना हुए थे। इसी दौरान ग्राम पतेरापाली के पास मुखबिर से

सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नूनपानी निवासी सुमीत्रा भारती अपने घर के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब रखी हुई है।
सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम बालसी के पेट्रोल पंप के पास दो स्वतंत्र गवाहों—रामेश्वर सिन्हा (49 वर्ष) एवं लोकनाथ निषाद (42 वर्ष) को साथ लिया तथा उन्हें धारा 179 BNSS के तहत नोटिस देकर मौके पर साथ लेकर ग्राम नूनपानी पहुंची।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी सुमीत्रा भारती (51 वर्ष) को उसके घर के पीछे बाड़ी में घेराबंदी कर पकड़ा। विधिवत तलाशी प्रक्रिया अपनाते हुए, पहले पुलिस टीम एवं गवाहों की तलाशी ली गई, जिसमें कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। इसके बाद आरोपी की सहमति से तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद रंग की 50 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक

जरकीन में भरी हुई हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की गई।
बरामद शराब को गवाहों के समक्ष जप्त कर पंचनामा तैयार किया गया तथा धारा 94 BNSS के तहत नोटिस दिया गया, जिसमें आरोपी द्वारा किसी वैध दस्तावेज का प्रस्तुत नहीं किया गया। जब्त शराब को सीलबंद कर सुरक्षित रखा गया।
पुलिस ने आरोपी सुमीत्रा भारती के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे 17 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया। मामला अजमानतीय होने के कारण गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई।
पूरे प्रकरण में प्रधान आरक्षक गणेशु राम बंजारे द्वारा देहाती नालसी लेकर बाद में थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 0/2026 दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

आज का राशिफल: नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन का हाल जानिए राशिफल

आज का राशिफल: नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन का हाल जानिए राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी। बु‍द्धि का प्रयोग करें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। निराशा हावी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ होगा।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ होगा।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें। प्रमाद से बचें।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के असवर हाथ आएंगे। यात्रा में सावधानी रखें। किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद न करें। बेचैनी रहेगी।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): धन का नुकसान या कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। समय अनुकूल है। प्रसन्नता रहेगी।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। यात्रा में जल्दबाजी न करें, नुकसान संभव है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्‍य पर बड़ा खर्च हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में कमी रहेगी। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

राशि फलादेश

महासमुंद/अपार आई.डी. की धीमी प्रगति पर बी.ई.ओ. एवं बी.आर.सी. को जारी किया गया नोटिस

महासमुंद/अपार आई.डी. की धीमी प्रगति पर बी.ई.ओ. एवं बी.आर.सी. को जारी किया गया नोटिस

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय लंगेह द्वारा समय सीमा की बैठक में प्रति सप्ताह अपार आईडी प्रगति की समीक्षा की जाती है। जिसके अंतर्गत स्कूलों में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाया जाना है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि शासन के इस महत्वपूर्ण कार्य को विकासखंड अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक नहीं लिया जा रहा है एवं संतोषप्रद प्रगति नहीं हो रहा है। जिसके कारण कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक विकासखंड बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। समय-सीमा में संबंधित अधिकारियों द्वारा संतोषप्रद जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसके अंतर्गत जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के समस्त छात्र/छात्राओं का अपार आई.डी. बनाया जाना है। जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा ने बताया कि वर्तमान में जिले के विद्यालयों में कुल 2,16,167 विद्यार्थी दर्ज है, जिनमें से 1,80,318 विद्यार्थियों का अपार आई.डी. बनाया गया है जो 83.42 प्रतिशत है। शेष 35,849 विद्यार्थियों का अपार आई.डी. नहीं बना है। महासमुंद विकासखंड के 57590 मे से 52143 (90.54%) का अपार आई.डी. बना है तथा 5447 शेष है, इसी प्रकार विकासखंड बागबाहरा में 41836 मे से 34374 (82.16%) बना है तथा 7462 शेष है, विकासखंड पिथौरा के 45707 में से 37689 (82.46%) है तथा 8018 शेष है, बसना के 34874 मे से 27870 (79.92%) बना है तथा 7004 शेष है एवं विकासखंड सरायपाली के 36160 में से 28242 (78.10%) बना है तथा 7918 विद्यार्थियों का अपार आई.डी. बनाया जाना शेष है।

उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति और उपलब्धि को ट्रैक करने के लिए एक अद्वितीय आई.डी. बनाने हेतु निर्देशित किया गया था। शिक्षा मंत्रालय के द्वारा प्रत्येक छात्र के आधार नंबर के आधार पर APAAR (Automated Permanent Academic Account Registry) आई. डी. तैयार किया जा रहा है, जो एक राष्ट्र एक छात्र आई.डी. के उद्देश्यों को प्राप्त करने मे सहयोग करेगी।