भंवरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर की बाड़ी में छिपाई गई अवैध महुआ शराब जब्त, युवती गिरफ्तार

बसना/भंवरपुर | 05 मई, 2026- जिला महासमुंद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी भंवरपुर पुलिस ने ग्राम खुरदरहा में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर रेड

जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 मई 2026 को प्रधान आरक्षक 89 परमानंद रथ को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम खुरदरहा निवासी एक युवती अपने घर की बाड़ी में अवैध शराब छिपाकर रखे हुए है और वहां से बिक्री कर रही है। सूचना मिलते ही चौकी भंवरपुर की टीम (प्र.आर. 597, आर. 558 और महिला आरक्षक 210) ने तत्काल मौके पर घेराबंदी की।

बाड़ी से बरामद हुई 4.5 लीटर शराब

पुलिस टीम ने जब संदेही कुमारी रूपा टंडन (22 वर्ष) के घर की बाड़ी में तलाशी ली, तो वहां एक 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन मिली। जांच करने पर उसमें करीब 4.5 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब पाई गई। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 900/- रुपये आंकी गई है।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपी युवती से शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, जिसे पेश करने में वह असमर्थ रही। पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर सीलबंद किया। आरोपी कुमारी रूपा टंडन के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

वैधानिक कार्यवाही: चूंकि मामला जमानतीय था, इसलिए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तारी का कारण बताकर विधिवत गिरफ्तार किया गया और सक्षम जमानतदार पेश करने पर मुचलके पर रिहा किया गया।

चौकी भंवरपुर से प्राप्त इस देहाती नालसी के आधार पर थाना बसना में अब असल नंबरी अपराध कायम कर अग्रिम विवेचना की जा रही है।

महासमुंद: घर के विवाद में देवर ने भाभी पर किया ईंट से हमला, घायल महिला ने दर्ज कराई FIR

महासमुंद (चिमरकेल) | 05 मई, 2026- जिले के ग्राम चिमरकेल में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मकान निर्माण के दौरान मशीन रखने के विवाद में देवर ने अपनी ही भाभी को गालियां देते हुए ईंट मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

मशीन रखने के विवाद पर भड़का आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चिमरकेल निवासी प्रार्थिया सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे अपने घर पर थी। तभी उसका देवर डिगाम्बर जगत अपने मकान की छत ढलाई के लिए मशीन लेकर आया और उसे प्रार्थिया के घर की छत से सटाकर लगाने लगा। प्रार्थिया ने जब इसका विरोध किया और मशीन हटाने को कहा, तो आरोपी तैश में आ गया।

गाली-गलौज और ईंट से हमला

बयान के मुताबिक, आरोपी डिगाम्बर ने अपनी भाभी के साथ सरेराह माँ-बहन की अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। जब प्रार्थिया ने चुप होने को कहा, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और पास पड़ी एक ईंट उठाकर उसके सिर पर दे मारी। हमले में महिला के सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट आई है और काफी खून बह गया।

ग्रामीणों ने किया बीच-बचाव

घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर महिला के पति फागुलाल जगत और गांव के अन्य लोग (चुड़ामणी, मोतीलाल आदि) मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। गवाहों की मौजूदगी में आरोपी वहां से धमकी देते हुए निकल गया।

पुलिसिया कार्यवाही (BNS की नई धाराओं के तहत)

महिला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया है:

  • धारा 296: अश्लील गाली-गलौज के लिए।

  • धारा 115(2): स्वेच्छा से चोट (Hurt) पहुँचाने के लिए।

  • धारा 351(2) व 351(3): जान से मारने की धमकी और आपराधिक डराने-धमकाने के लिए।

बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बसना, महासमुंद | 05 मई, 2026- जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बसना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को भारी मात्रा में हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुराना रायपुर रोड पर पुलिस की दबिश

जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 मई 2026 की शाम प्रधान आरक्षक 106 चितरंजन साहू अपनी टीम (आरक्षक 551 एवं 700) के साथ टाउन पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना रायपुर रोड के पास एक व्यक्ति अवैध शराब की बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

10 लीटर महुआ शराब बरामद

पुलिस टीम ने बिना वक्त गवाए गवाहों (प्रमोद पात्रे एवं हबीब खान) को साथ लेकर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। मौके पर विरेन्द्र कोसरिया (32 वर्ष), निवासी इंदिरा कॉलोनी बसना को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन बरामद हुई, जिसमें 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब भरी थी। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 2,000 रुपये आंकी गई है।

गैर-जमानतीय धाराओं में कार्रवाई

आरोपी विरेन्द्र कोसरिया शराब रखने के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं कर सका। चूंकि बरामद शराब की मात्रा 5 लीटर से अधिक थी, अतः पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

शाम 18:50 बजे आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर देहाती नालसी तैयार कर थाना वापस आने के बाद असल अपराध कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

पुलिस टीम की तत्परता

इस पूरी कार्यवाही में प्रधान आरक्षक चितरंजन साहू के साथ आरक्षक क्रमांक 551 और 700 की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बसना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

महासमुंद पुलिस की अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई: बेमचा में चखना सेंटर पर दी दबिश, आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद | 05 मई, 2026- जिला पुलिस महासमुंद द्वारा अवैध शराब और नशा कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार रात एक बड़ी कार्यवाही की गई। थाना महासमुंद की टीम ने ग्राम बेमचा में दबिश देकर एक चखना दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा मुहैया कराने वाले आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

जानकारी के अनुसार, थाना महासमुंद में पदस्थ प्रधान आरक्षक को सोमवार रात पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम बेमचा शराब दुकान के पास एक युवक अपने चखना ठेले पर लोगों को अवैध रूप से शराब परोस रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत गवाहों को साथ लेकर मौके पर रेड की।

पुलिस को देख भागे पियक्कड़, संचालक धराया

पुलिस की टीम जैसे ही मौके पर पहुँची, वहां शराब पी रहे लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। मौके पर चखना दुकान संचालित कर रहे संजय दीवान (25 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 08, मोहंदी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।

जब्ती एवं कार्यवाही:

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से:

  • देशी प्लेन शराब की अधभरी शीशी।

  • मौके से खाली डिस्पोजल गिलास और पानी के पाउच बरामद किए गए।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पूछताछ में आरोपी ने शराब पिलाने के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36(C) के तहत मामला दर्ज किया है। चूंकि मामला जमानतीय था, इसलिए मौके पर ही जमानत मुचलका पेश करने के बाद आरोपी को रिहा किया गया।

BREAKING : संगीता सिन्हा बनी छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। संगीता सिन्हा सिन्हा महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाई गई है। पार्टी द्वारा संगीता सिन्हा को महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगीता सिन्हा वर्तमान में बालोद से विधायक हैं। इस नियुक्ति के बाद संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी नेताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में महिला संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाया जाएगा।

CG : रायपुर से बड़ी खबर: उप सचिव स्तर पर तबादला, विभागों में नई नियुक्ति

रायपुर।  नवा रायपुर से प्रशासनिक हलचल की बड़ी खबर सामने आई है, जहां छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 4 मई 2026 को एक महत्वपूर्ण तबादला आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, दो उप सचिव स्तर के अधिकारियों के विभागों में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया गया है। सुश्री अंकिता गर्ग, जो अब तक कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के साथ-साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं, उन्हें अब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है, जबकि उनकी अन्य जिम्मेदारियां यथावत रहेंगी।

वहीं सरोज उइके, जो पहले खनिज साधन विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें अब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावी रहेगा और संबंधित अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव को विभागीय कार्यों में संतुलन और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से अहम माना जा रहा है।

पिथौरा: पागल कुत्ते का आतंक: 10 लोगों को काटा, गांव में दहशत

पिथौरा: पागल कुत्ते का आतंक: 10 लोगों को काटा, गांव में दहशत

महासमुंद। जिले के पिथौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामपाली और जंघोरा में एक पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों में भय का माहौल है। कुत्ते के हमले में अब तक लगभग दर्जनभर लोग घायल हो चुके हैं। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में भर्ती कर उपचार किया गया, जहां उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त आवारा कुत्ता बेहद आक्रामक हो गया है और गांव की गलियों में घूम-घूमकर लोगों पर हमला कर रहा है। अचानक हो रहे हमलों से ग्रामीण दहशत में हैं। स्थिति यह है कि लोग घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं, वहीं बच्चों को विशेष रूप से घर के भीतर ही रहने की हिदायत दी जा रही है।

घायलों में ग्राम जामपाली के भूषण ध्रुव, संतोष देवांगन, दृष्टि दीवान, रामलाल ध्रुव, पिथौरा के मनोज अग्रवाल, बरेकेल के धनंजय ठाकुर, तेज बाई, जंघोरा के रूपेश तिवारी, रोशनी सिन्हा तथा बरेकेल खुर्द के भूमि साहू शामिल हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस कुत्ते को पकड़कर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो और भी लोग इसका शिकार हो सकते हैं। स्थानीय प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की जा रही है।

CM SAI BASTAR VISIT: आज बस्तर दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, युवाओं को देंगे बड़ा संदेश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम दोपहर 2 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। करीब 3:30 बजे वे शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, जहां आयोजित इनोवेशन महाकुंभ 1.0 कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश में नवाचार, स्टार्टअप और युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने को लेकर महत्वपूर्ण संबोधन भी देंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, छात्र और स्टार्टअप से जुड़े युवा शामिल होंगे, जहां नए आइडियाज और तकनीकी नवाचारों पर चर्चा की जाएगी।

सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए हौसला बुलंद रखना सबसे आवश्यक है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

बलरामपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। अधिकांश विद्यार्थियों ने डॉक्टर और इंजीनियर बनने की इच्छा व्यक्त की, वहीं कुछ ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और न्यायिक सेवा में जाने का संकल्प व्यक्त किया।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों के सपनों की सराहना करते हुए कहा कि सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी है।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि समर्पण, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ मेहनत की जाए, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों के अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे उनके मार्गदर्शन, सहयोग और त्याग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री से मिलने का मिला अवसर

इस अवसर पर जिले के कक्षा 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों में वाड्रफनगर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमडीहा की कुमारी प्रतिभा गुप्ता, रामचंद्रपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर की कुमारी स्नेहा कुशवाहा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सनवाल के सोनू, वाड्रफनगर के श्री कृष्णा, आदर्श हायर सेकंडरी विद्यालय बलंगी की कुमारी प्रिया लता कश्यप तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बर्तीकला के अजय गुप्ता,   कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर के आर्यन गुप्ता, नेशनल पब्लिक इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल रजखेता की कुमारी आराधना पटेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रघुनाथनगर की कुमारी रोशनी कांशी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेमरा कुसमी की आलिया परवीन तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजगंज की आरजू परवीन को मुख्यमंत्री से मिलने और मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की बड़ी सौगात: सरिया में 100 बिस्तर सिविल अस्पताल का भूमिपूजन

रायपुर: रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत सरिया में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 100 बिस्तर सिविल अस्पताल का भूमिपूजन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस अस्पताल का शुभारंभ किया।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की बड़ी सौगात

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत बाइक रैली, पुष्प वर्षा और रंगोली के माध्यम से भव्य रूप से किया गया। अतिथियों ने गर्भवती माताओं को उपहार भेंट किए तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की बड़ी सौगात

स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और अंचल क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरिया में बनने वाला यह अस्पताल क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा और लोगों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

वित्त मंत्री ने दी विकास कार्यों की जानकारी

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अपने संबोधन में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सरिया सहित आसपास के क्षेत्रों में सड़कों, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सांकरा गांव में 14 करोड़ रुपये की लागत से लिफ्ट इरिगेशन परियोजना स्वीकृत हो चुकी है, वहीं चंद्रपुर से सरिया तक सड़क निर्माण पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि अपेक्स बैंक और रजिस्ट्री कार्यालय की स्थापना से अब किसानों को अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही हाईस्कूल और बाजार भवन का निर्माण भी प्रगति पर है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की बड़ी सौगात

नर्सिंग कॉलेज और नए स्वास्थ्य केंद्र की सौगात

वित्त मंत्री ने घोषणा की कि सरिया में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी, जिससे क्षेत्र की बालिकाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही बार, साल्हेओना, गोबरसिंघा और सांकरा में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की स्वीकृति भी बजट में दी गई है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

राज्य स्तर पर कक्षा 10वीं और 12वीं में टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले जिले के छात्र शिवम दुबे और हेमंत पटेल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ने दोनों छात्रों को स्वेच्छानुदान से 25-25 हजार रुपये देने की घोषणा की।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की बड़ी सौगात

कार्यक्रम में रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, सीजीएमएससी लिमिटेड के अध्यक्ष श्री दीपक महस्के, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, एसपी आंजनेय वार्ष्णेय, नगर पंचायत सरिया अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।