अग्रवाल नर्सिंग हॉस्पिटलके साथ काम करने का सुनहरा अवसर URGENT REQUIRED

अग्रवाल नर्सिंग हॉस्पिटलके साथ काम करने का सुनहरा अवसर URGENT REQUIRED BAMS/BHMS/RMO Ex:- 5yr of ICU /Casualty, Salary:- 25k- 35k GNM / B.Sc Nursing Ex :- 2yr, Salary :- 10k – 15k : ICU Staff Ex: – 2yr, Salary:- 15k – 20k • NICU / PICU Staff Ex:- 3yr, Salary:- 20k-25k :CT Technician Ex :- 2yr, Salary:- 20k : Dialysis Technician Ex :- 3yr, Salary :- 25k-35k CSSD Autoclave Staff Ex :- 2yr, Salary:- 15k

अंचल का एकमात्र 100 बिस्तर युक्त सबसे विश्वसनीय सुपर-स्पेशलिटी हास्पिटल के साथ काम करने का सुनहरा अवसर AGRAWAL NURSING HOME MULTISPECIALTY CENTER मिलने का समय सुबह 11 से 1 तथा शाम 5 से 7 अग्रवाल नर्सिंग होम | संपर्क करें :- 7773086100, 84618 11000 बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.) बायोडाटा ई – मेल करें :- anhbasna@gmail.com

महासमुंद,18 फरवरी// कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में शिक्षा विभाग की विशेष समीक्षा बैठक ली ।

महासमुंद,18 फरवरी// कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में शिक्षा विभाग की विशेष समीक्षा बैठक ली । बैठक में कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिला मिशन समन्वयक कमल नारायण चंद्राकर, सहायक संचालक,सतीश नायर एवं सभी विकासखंड के बीआरसी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में कक्षा दसवीं और कक्षा 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम 90% और 95% से अधिक आना चाहिए। इसके लिए बच्चों और पालकों को मोटिवेट किया जाए। शिक्षक अतिरिक्त कक्षा लगाकर ब्लूप्रिंट के अनुसार प्रश्न बैंक से तैयारी कराए। उन्होंने कहा कि कक्षा पहली से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी पात्र बच्चों का जाति प्रमाण पत्र समय सीमा में बन जाए ऐसा प्रयास करें। ताकि बच्चों को उच्च कक्षा में जाति प्रमाण पत्र के कारण दिक्कत का सामना करना ना पड़े।

सभी स्कूलों के सभी अध्यापन कक्ष में विद्युत,पंखा अनिवार्य लगे होने चाहिए। सभी स्कूलों में बालक, बालिका शौचालय पृथक पृथक होने चाहिए नहीं है तो शीघ्र मांग किया जाए ।बच्चों के पेयजल के लिए रनिंग वाटर की व्यवस्था होनी चाहिए ।जहां नहीं है सूची उपलब्ध कराया जाए। सभी शिक्षक समय में स्कूल आए और अध्यापन कार्य कराए। जहां-जहां अध्यापन कक्ष की आवश्यकता हो तो अतिरिक्त कक्ष की मांग किया जाए। जितने भी निर्माण कार्य चल रहे हैं उनका निरंतर मॉनिटरिंग किया जाए और शीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया जाए। इस अवसर पर बीआरसीसी महासमुंद जागेश्वर सिन्हा, बागबाहरा केवल टंडन, पिथौरा गणेश राम कनहेर, बसना ललित देवता, सरायपाली सतीश स्वरूप पटेल उपस्थित थे।

महासमुंद थाना में अवैध मादक पदर्थ गांजा का तस्करी करते दो अलग अलग प्रकरणों मे 2 क्विंटल 14.9 किग्रा गांजा समेत 03 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

महासमुंद थाना में अवैध मादक पदर्थ गांजा का तस्करी करते दो अलग अलग प्रकरणों मे 2 क्विंटल 14.9 किग्रा गांजा समेत 03 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार। महासमुंद मे 2 आरोपियों के कब्जे से 164.9 किग्रा गांजा कार से बरामद थाना सिघोड़ा मे 1 आरोपी के कब्जे से 50 किग्रा गांजा हुआ कार से बरामद. कुल 02 क्विंटल 14 किलो 900 ग्राम कीमती 1,07,45,000 रूपयें अवैध गांजा, 02 लग्जरी कार, 03 नग मोबाईल एवं नगदी सहित जुमला कीमती 1,13,60,900 रूपयें (एक करोड़, तेरह लाख, साठ हजार, नौ सौ) जप्त। महासमुंद पुलिस द्वारा जिलें को नशामुक्त बनाने हेतु समस्त थाना/चैकी प्रभारियों को अवैध शराब, मादक पदार्थ गांजा, नशीली दवाई तस्करी पर प्राथमिका के आधार पर रोक लगाने के दिशा कार्य करने हेतु निर्देशीत किया गया है।

जिसके तहत सभी प्रभारीगण में अपने-अपने क्षेत्रों में मुखबिरो को सक्रिय कर संदिग्धो व गांजा तस्करो पर सतत् निगाह रखी जा रही है।प्रकरण – 1 कोतवाली
थाना सिटी कोतवाली की टीम दिनांक 17.02.2024 को टाउन पेट्रोलिंग कर रही थी कि मुखबीर से सूचना मिला एक डिजायर कार में भारी मात्रा में अवैध गांजा का परिवहन किया जा रहा है, जो महासमुंद के रास्ते जाने वाली है। मुखबीर सूचना में थाना सिटी कोतवाली की टीम महासमुंद की ओर आने वाली सभी संभावित मार्गो पर बैरिकेट लगाकर संदिग्ध वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी एक सफेद रंग का वाहन डिजायर क्र0 OD-02-L-5270 तेजरफतार से महासमुंद की ओर आते देखा गया। जिसे थाना के पास घेराबंदी कर रोका गया है। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे उनके नाम पता पूछने पर अपना नाम 01- तुषार हरीश पंचारिया पिता हरीश पंचारिया उम्र 41 वर्ष सा0 विदरभा महाविद्यालय शेगावं नाका के पास अप्पू काॅलोनी शेगांव अमरावती महाराष्ट्र, 02- पवन बाबूलाल पाण्डे पिता बाबूलाल पाण्डे उम्र 44 वर्ष सा0 विलाश नगर वार्ड नं0 15 अमरावती महाराष्ट्र का होना बतायें। दोनो को वाहन से उतारकर तलाशी ली गई तथा वाहन की डिक्की खुलवाया गया तो सफंेद रंग बोरियों में भारी मात्रा में गांजा भरा मिला। बोरियों को निचे उतारकर चेक करने पर कुल 32 पैकेट खाकी रंग के टेप में लिपटा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला है। मादक पदार्थ रखने के संबंध में वैध कागजात पेश करने के लिए कहा गया।

जिनके पास मादक पदार्थ गांजा रखने का कोई भी वैधानिक कागजात नही होने पर आरोपियों को कब्जे लगभग 1 क्विंटल 64 किलो 900 ग्रा0 कीमती 82,45,000 रूपयें, डिजायर कार क्र0 OD-02-L-5270 कीमती 3,00,000 रूपयें, 02 नग मोबाईल कीमती 2500 रूपयें नगदी 1400 रूपयें जमुला कीमती 85,48,900 रूपयें को जप्त कर दोनो आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। प्रकरण – 2 सिंघोड़ा इसी तरह थाना सिंघोड़ा की टीम देहात पेट्रोलिंग पर रवाना हुई थी तभी मुखबीर से सूचना मिली कि उड़िसा के एक वाहन पर अवैध गांजा भरकर ले जाया जा रहा है। पुलिस टीम रेहटीखोल के पास पहुचकर घेराबंदी कर उड़िसा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहन मारूती जिप्सी क्रमांक RJ 28 UA 0760 को रोका गया है। चालक को वाहन से उतारकर तलाशी ली गई तो मारूती जिप्सी के पिछलेे सीट पर दो सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 10 पैकेट खाखी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपी के कब्जे से 50 किलोग्राम कीमती 25,00,000 रूपयें अवैध गांजा, एक मारूती जिप्सी कार क्रमांक RJ 28 UA 0760 कीमती 3,00,000 रूपयें 01 नग मोबाईल 10000 रूपयें, नगदी 2000 रूपयें जुमला कीमती 28,12,000 रूप्यें को जप्त कर आरोपी विरेन्द्र सिंह पिता उमेद सिंह उम्र 47 वर्ष सा. पिलाना थाना कलानोर जिला रोहतक हरियाण को मौके पर गिरफ्तार कर थाना सिघोंड़ा के आरोपी की विरूद्ध धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुंद पुलिस के द्वारा की गई। 01- तुषार हरीश पंचारिया पिता हरीश पंचारिया उम्र 41 वर्ष सा0 विदरभा महाविद्यालय शेगावं नाका के पास अप्पू काॅलोनी शेगांव अमरावती महाराष्ट्र। 02- पवन बाबूलाल पाण्डे पिता बाबूलाल पाण्डे उम्र 44 वर्ष सा0 विलाश नगर वार्ड नं0 15 अमरावती महाराष्ट्र। प्रकरण – सिंघोड़ा 03- विरेन्द्र सिंह पिता उमेद सिंह उम्र 47 वर्ष सा. पिलाना थाना कलानोर जिला रोहतक हरियाण।
कुल जप्त मशरूका – 01. अवैध मादक पदार्थ गांजा 02 क्विंटल 14 किलो 900 ग्राम कीमती 1,07,45,000 रूपये। 02. एक डिजायर कार क्रमांक OD-02-L-5270 कीमती 3,00,000 रूपयें। 03. एक मारूती जिप्सी क्रमांक RJ 28 UA 0760 कीमती 3,00,000 रूपयें।  04. तीन नग मोबाईल जुमला कीमती 12,500रूपये। 05. नगदी रकम 3400 रूपयें।
संयुक्त कुल जुमला कीमती 1,13,60,900 रूपयें।

सरायपाली सिंघोड़ा नाका मे लग्जरी कार स्कार्पियों से 50 लाख कीमत के सोने के टुकड़े व सोने के ज्वेलरी व 19.50 लाख का नगदी का बरामद

सरायपाली सिंघोड़ा नाका मे लग्जरी कार स्कार्पियों से 50 लाख कीमत के सोने के टुकड़े व सोने के ज्वेलरी व 19.50 लाख का नगदी का बरामद जिलें के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों को सीमावर्ती नाको मे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत जिलें के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग व तलाशी ली जा रही थी। आज दिनांक 18.02.2024 को सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छ0ग0 ओड़िसा बाॅर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की स्कार्पियो क्रमांक सीजी 04 एच टी 4457 आई जिसे रोका गया जिसमें सवार दो व्यक्तियों से वाहन को चेक कराने हेतु कहने पर गोलमोल जवाब देने लगे कडाई से पूछताछ करने पर कार मे सोना रखकर परिवहन करना स्वीकार करने के बाद वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में एक प्लास्टिक थैला के अंदर 04 नग कच्चे सोना का टुकडा मिला ओके दोनों संदेहियो की निशानदेही पर दो औऱ व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकडे थैला मे रखे सामान के संबंध में पूछताछ करने पर थैला के अंदर नगदी रकम एवं सोने के आभूषण रखना स्वीकार किये.

संदेहियो के कब्जे मे रखे थैला का तलाशी लिया गया जिसके अंदर विभिन्न प्रकार के सोने के आभूषण एवं नगदी रकम 19,50,000 रूपये मिला। संदेहियो को सोने एवं नगदी रकम रखने के संबंध में धारा 91 जा0फौ का नोटिस देकर कागजात पेश करने कहा गया है। जिनके पास कोई कागजात न होने पर धारा 102 के तहत जब्ती कार्यवाही किया गया. यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुंद पुलिस द्वारा की गई है। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही करने हेतु डीआरआई को सूचित कर दिया गया है.

जप्त सामग्री:-01. चार नग सोने का टुकडा एवं विभिन्न प्रकार के सोने के ज्वेलरी कुल वजनी 837.240 ग्राम कीमती 50,23,440 रूपये ।
02. नगदी रकम 19,50,000 रूपये। 03. एक सफेद रंग का स्कार्पियो क्रमांक सीजी 04 एच टी 4457 कीमती 8,00000 रूपये । 04. एक ग्लैमर मोटर सायकल क्रमांक ओडी 17 जेड 4478 कीमती 80,000रूपये 05.पांच नग मोबाईल कीमती 1,25,000 रूपयें। जुमला कीमती 79,78,440 रूपयें।

कैसी होगी छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति? मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा- कृषि पर फोकस

कैसी होगी छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति? मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा- कृषि पर फोकस छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद अब नई औद्योगिक नीति को लेकर भी संकेत मिल रहे हैं। राज्य के वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है और नई नीति में उसी पर फोकस किया जाएगा। रायपुर: छत्तीसगढ़ के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा देश के किसानों को यदि हम आत्मनिर्भर बनाएंगे तो निश्चित रूप से हमको कृषि पर आधारित उद्योगों पर फोकस करना होगा। छत्तीसगढ़ राज्य एक कृषि आधारित प्रदेश है इसीलिए इसे धान का कटोरा कहते है। छत्तीसगढ़ राज्य 44 फीसदी वनों से पूर्ण है

और निश्चित रूप से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए कृषि एवं वन की प्रमुखता से भागीदारी रहेगी। मंत्री ने यह बातें नई दिल्ली में आयोजित इंडियन चैंम्बर ऑफ बिजनेस एंड कॉमर्स द्वारा वार्षिक ग्लोबल समिट में कही। मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के नई औद्योगिक नीति में निश्चित रूप से कृषि उद्यानिकी एवं वनों पर आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नीति रखी जाएगी, जिससे प्रदेश के किसानों को और आदिवासी अंचल में रहने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सके। केन्द्रीय मंत्री भी हुए शामिल उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के कृषि उत्पादन का मूल्य संवर्धन मे वृद्धि हो सकेगी। कार्यक्रम के मौजूद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा आने वाला समय डेवलपमेंट का समय है और इसे ध्यान में रखकर नीति बनानी होगी। इंडियन चैंम्बर ऑफ बिजनेस एंड कॉमर्स की यह पहल निश्चित रूप से अहम रोल अदा करेगी।

मार्च में शुरू होंगी विश्वविद्यालय और बोर्ड की परीक्षाएं, इसलिए छात्रों के लिए एग्‍जाम सेंटर मिलने में हो रही दिक्कत

मार्च में शुरू होंगी विश्वविद्यालय और बोर्ड की परीक्षाएं, इसलिए छात्रों के लिए एग्‍जाम सेंटर मिलने में हो रही दिक्कत पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू हो रही हैं। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं भी एक मार्च से शुरू हो रही हैं। दोनों परीक्षाएं एक साथ शुरू होने के कारण बहुत सारे स्वाध्यायी छात्रों को परीक्षा केंद्र मिलने में दिक्कत हो रही है। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू हो रही हैं। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं भी एक मार्च से शुरू हो रही हैं। दोनों परीक्षाएं एक साथ शुरू होने के कारण बहुत सारे स्वाध्यायी छात्रों को परीक्षा केंद्र मिलने में दिक्कत हो रही है। कई महाविद्यालय और स्कूल एक ही परिसर में लगते हैं। एक ही परिसर में कालेज और स्कूल होने के कारण बैठक क्षमता कम है, जिसके कारण महाविद्यालय स्वाध्यायी छात्रों का सेंटर अपने यहां नहीं ले रहे हैं। कालेज प्रबंधन का कहना है कि हम अपने नियमित छात्रों की बैठक व्यवस्था पहले करेंगे, इसके जो जगह बचेगी, उसी में दूसरे कालेज या स्वाध्यायी छात्रों को परीक्षा देने का मौका देंगे।

शहर के बीच में संचालित डागा कालेज, महंत कालेज दोनों कालेजों के परिसर में स्कूल भी संचालित हो रहे हैं। स्कूल और कालेज दोनों का भवन भी एक है। इन कालेजों में छात्रों को पहुंचने में भी कोई परेशानी नहीं होती है। इसके अलावा गुढ़ियारी, अमलीडीह में भी संचालित महाविद्यालय और स्कूल एक ही भवन में चल रहे हैं। शहर में स्वाध्यायी छात्रों को परीक्षा केंद्र नहीं मिलने के कारण उन्हें दूर के महाविद्यालयों में जाकर परीक्षा देनी होगी। इस बार दो पालियों में वार्षिक परीक्षा होने के कारण भी छात्रों की संख्या बढ़ी है। अभी तक तीन पालियों में वार्षिक परीक्षा होने के कारण छात्र बंट जाते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। पांच मार्च से शुरू हो रहीं परीक्षाएं: विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू हो रही हैं, जो मई तक चलेगी। यूजी द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं पांच से शुरू होंगी, वहीं अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 15 मार्च से प्रस्तावित है।विश्वविद्यालय की स्वाध्यायी परीक्षा में लगभग 86 हजार छात्र हिस्सा लेते हैं। यूजी और पीजी दोनों में प्राइवेट छात्र परीक्षा में शामिल होते हैं। इस बार वार्षिक परीक्षा में लगभग एक लाख 46 हजार छात्र परीक्षा देंगे, जिसमें लगभग 60 हजार नियमित छात्र है। बाकी लगभग 86 हजार छात्र-छात्राएं स्वाध्यायी (प्राइवेट) के रूप में परीक्षा में शामिल होते हैं।

जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधि, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब,

जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधि, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, छत्‍तीसगढ़ में राजकीय शोक घोषित जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने आज रात 2.30 बजे संल्लेखना पूर्वक समाधि (देह त्याग दी) ले ली है। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चन्द्रगिरी तीर्थ पर उन्होंने अंतिम सांस ली है। जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने आज रात 2.30 बजे संल्लेखना पूर्वक समाधि (देह त्याग दी) ले ली है। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ पर उन्होंने अंतिम सांस ली है। डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस खबर से देशभर में शोक की लहर है। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के अंतिम दर्शन के लिये डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी में बड़ी संख्या में उनके अनुयायियों जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आचार्य श्री विद्यासागर के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

इधर, छत्‍तीसगढ़ सरकार ने आधे दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है। आचार्यश्री पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ थे। पिछले तीन दिन से उन्होंने अन्न जल का पूरी तरह त्याग कर दिया था। आचार्यश्री अंतिम सांस तक चैतन्य अवस्था में रहे और मंत्रोच्चार करते हुए उन्होंने देह का त्याग किया है। आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी का ब्रह्मलीन होना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। लोगों में आध्यात्मिक जागृति के लिए उनके बहुमूल्य प्रयास सदैव स्मरण किए जाएंगे। वे जीवनपर्यंत गरीबी उन्मूलन के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने में जुटे रहे। यह मेरा…समाधि के समय उनके पास पूज्य मुनिश्री योगसागर जी महाराज, श्री समतासागर जी महाराज, श्री प्रसादसागर जी महाराज संघ सहित उपस्थित थे। देश भर के जैन समाज और आचार्यश्री के भक्तों ने उनके सम्मान में आज एक दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का फैसला किया है। सूचना मिलते ही आचार्यश्री के हजारों शिष्य डोंगरगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

पिछले साल नवंबर माह में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में जैन तीर्थ स्थल चंद्रगिरी पहुंकर जैन संत विद्यासागर महाराज के दर्शन किए थे। पीएम मोदी ने विद्यासागर महाराज के दर्शन के बाद इंटरनेट मीडिया पर इस बात को शेयर करते हुए लिखा था, आचार्यश्री विद्यासागर जी का आशीर्वाद पाकर धन्‍य महसूस कर रहा हूं। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन पर शोक जताया। सीएम साय ने शोक संदेश में लिखा, विश्व वंदनीय, राष्ट्र संत आचार्य श्री विद्यासागर महामुनिराज जी के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में सल्लेखना पूर्वक समाधि का समाचार प्राप्त हुआ।

छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया को अपने ओजस्वी ज्ञान से पल्लवित करने वाले आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को देश व समाज के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य, उनके त्याग और तपस्या के लिए युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। आध्यात्मिक चेतना के पुंज आचार्य श्री विद्यासागर जी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन।आचार्यश्री का जन्म 10 अक्टूबर 1946 को कर्नाटक प्रांत के बेलगांव जिले के सदलगा गांव में हुआ था। उन्होंने 30 जून 1968 को राजस्थान के अजमेर नगर में अपने गुरु आचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज से मुनिदीक्षा ली थी। आचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज ने उनकी कठोर तपस्या को देखते हुए उन्हें अपना आचार्य पद सौंपा था। आचार्यश्री 1975 के आसपास बुंदेलखंड आए थे। वे बुंदेलखंड के जैन समाज की भक्ति और समर्पण से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपना अधिकांश समय बुंदेलखंड में व्यतीत किया। आचार्यश्री ने लगभग 350 दीक्षाएं दी हैं। उनके शिष्य पूरे देश में विहारकर जैनधर्म की प्रभावना कर रहे हैं।

महासमुंद : आबकारी वृत्त सरायपाली की बड़ी कार्यवाही, भारी मात्रा में महुआ शराब जप्त

महासमुंद : आबकारी वृत्त सरायपाली की बड़ी कार्यवाही, भारी मात्रा में महुआ शराब जप्त 18 फरवरी 2024सरायपाली: अवैध रूप से आसवित महुआ शराब के उपभोग से संभावित जनहानि को रोकने तथा आबकारी राजस्व की सुरक्षा के मद्देनज़र आबकारी वृत्त सरायपाली के द्वारा कच्ची शराब के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है।

शनिवार को मुखबीर सूचना के आधार पर आबकारी टीम सरायपाली के द्वारा ग्राम अमलीपदर थाना- बलौदा के रिंकू कुम्हार उम्र 34 वर्ष के कब्जे से अवैध कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कुल मात्रा 150 लीटर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर जेल दाख़िल किया गया है। उक्त कार्रवाई आबकारी वृत्त सरायपाली प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज के नेतृत्व में की गई। जिसमें आबकारी आरक्षक खिनीराम खूँटे, नगर सैनिक प्रदीप प्रधान, बालकृष्णा प्रधान एवं आबकारी स्टाफ मौजूद रहे ।

रायपुर : प्रदेश की नई औद्योगिक नीति कृषि व वनों पर होगी आधारित: उद्योग मंत्री देवांगन

रायपुर : प्रदेश की नई औद्योगिक नीति कृषि व वनों पर होगी आधारित: उद्योग मंत्री देवांगन नई  दिल्ली में आयोजित वार्षिक ग्लोबल समिट में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन इंडियन चैंम्बर ऑफ बिजनेस एंड कॉमर्स द्वारा वार्षिक ग्लोबल समिट का आयोजन गत दिवस शनिवार को नई दिल्ली के जनपद रोड स्थित डॉ अंबेडकर ऑडिटोरियम में किया गया। वार्षिक ग्लोबल समिट ग्रामीण इकोनामिक फोरम और भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था।

छत्तीसगढ़ राज्य के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन प्रतिनिधि मंडल के साथ उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि देश के किसानों को यदि हम आत्मनिर्भर बनाएंगे तो निश्चित रूप से हमको कृषि पर आधारित उद्योगों पर फोकस करना होगा। छत्तीसगढ़ राज्य एक कृषि आधारित प्रदेश है इसीलिए इसे धान का कटोरा कहते है। छत्तीसगढ़ राज्य 44% वनों से पूर्ण है और निश्चित रूप से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए कृषि एवं वन की प्रमुखता से भागीदारी रहेगी।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा की छत्तीसगढ़ राज्य के नई औद्योगिक नीति में निश्चित रूप से कृषि उद्यानिकी एवं वनों पर आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नीति रखी जाएगी, जिससे प्रदेश के किसानों को और आदिवासी अंचल में रहने वाले लोगों कोे इसका सीधा लाभ मिल सके। इससे प्रदेश के कृषि उत्पादन का मूल्य संवर्धन मे वृद्धि हो सकेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायण राणे मंत्री सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम भारत सरकार भी शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आने वाला समय डेवलपमेंट का समय है और इसे ध्यान में रखकर नीति बनानी होगी। इंडियन चैंम्बर ऑफ बिजनेस एंड कॉमर्स की यह पहल निश्चित रूप से अहम रोल अदा करेगी। इस अवसर पर मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के साथ अन्य प्रतिनिधि कोरबा नगर निगम के पार्षद नरेंद्र देवांगन, के अलावा श्री प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र पाटनवार, महाप्रबंधक सीएसआईडीसी ओ.पी बंजारे भी उपस्थित रहे।

श्रीराम के जयकारे लगाते अयोध्या के लिए बिलासपुर से आज रवाना होंगे भक्त

श्रीराम के जयकारे लगाते अयोध्या के लिए बिलासपुर से आज रवाना होंगे भक्त बिलासपुर से अयोध्या के लिए रवाना होने वाली यह आस्था स्पेशल छत्तीसगढ़ से छूटने वाली चौथी ट्रेन होगी। दुर्ग व रायपुर के बाद अब बिलासपुर के श्रद्वालु रामलला का दर्शन करने के लिए जाएंगे। 18 फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन दोपहर तीन बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन की सभी सीटें बुक हैं। बिलासपुर से 1,241 और पेंड्रारोड से 103 श्रद्वालु ट्रेन में चढेंगे। श्रद्वालुओं को किसी तरह परेशानी न हो, इसलिए रेलवे स्टेशन में विशेष व्यवस्था की गई है। इस दौरान रेलव, आइआरसीटीसी व आरपीएफ का अमला तैनात रहकर सहयोग करेगा। यह ट्रेन राज्य सरकार की पहल पर चलाई जा रही है। सरकार ने यह घोषणा की थी कि अलग- अलग शहरों से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसी घोषणा के मुताबिक ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इसके तहत अब तक रायपुर व दुर्ग के यात्रियों को अयोध्या पहुंचाकर उन्हें दर्शन कराया गया है। अब बारी बिलासपुर की है। घोषणा के मुताबिक यह ट्रेन 18 फरवरी को जोनल स्टेशन से रवाना होगी।

इसमें ज्यादातर श्रद्वालु शहर के ही है। जैसा पहले से तय है कि टिकट, भोजन व नाश्ते की व्यवस्था आइआरसीटीसी करेगी। उसी के तहत आइआरसीटीसी ने श्रद्वालुओं की सूची मिलने के बाद संख्या के अनुसार खानपान की व्यवस्था कर ली है। इसके अलावा टिकट भी बना दिया गया है। इसके आधार पर उनका पास भी जारी किया जाएगा। किसी भी स्थिति में इस पास को अपने से अलग नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा आस्था स्पेशल ट्रेन के समय को ध्यान में रखकर यात्रियों को दोपहर एक बजे तक पहुंचने के लिए कहा गया है, ताकि यात्रा के पहले की जरुरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाए। बिलासपुर व पेंड्रारोड स्टेशन में रेलवे प्रशासन व आईआरसीटीसी द्वारा विशेष व्यवस्था कर सभी दर्शनार्थियों को टिकट प्रदान किया जाएगा। टिकट प्राप्ति के लिए आधार कार्ड साथ में रखना अनिवार्य है। टिकट प्राप्ति के बाद सुरक्षित सभी को प्लेटफार्म में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा उनके टिकट आरक्षण के अनुसार संबंधित कोच तक पहुंचाया जाएगा। बाक्स- इंटरसिटी का बदला प्लेटफार्म, पांच से होगी रवाना

दर्शनार्थियों की सुरक्षा की विशेष व्यवस्था के तहत 12855 बिलासपुर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदला गया है। यह ट्रेन प्लेटफार्म नंबर पांच से रवाना होगी। रेलवे ने इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्रियों से अपील की है कि प्लेटफार्म नंबर पांच से अपनी यात्रा प्रारंभ करें। इंटरसिटी एक्सप्रेस जिस प्लेटफार्म से छूटती है, वहां से आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। आस्था स्पेशल से यात्रा करने वाले यात्रियों को पास रखना अनिवार्य है। दरअसल इस पास में आस्था स्पेशल ट्रेन का नंबर, बुकिंग आइडी, यात्री का नाम, जेंडर व उम्र, मोबाइल नंबर, ट्रेन छूटने व अयोध्या पहुंचने का समय, ट्रेन के वापसी की जानकारी, श्रेणी व बर्थ नंबर और ट्रेन में ड्यूटीरत आइआरसीटीसी स्टाफ का नाम व मोबाइल नंबर दिया गया है।

यात्रा के दौरान इनकी आवश्यकता पड़ती है। बिलासपुर से अयोध्या के लिए रवाना होने वाली यह आस्था स्पेशल छत्तीसगढ़ से छूटने वाली चौथी ट्रेन होगी। पहली ट्रेन दुर्ग से चार फरवरी को, दूसरी सात फरवरी को दुर्ग से और तीसरी ट्रेन 14 फरवरी को रायपुर से रवाना हुई। इन सभी ट्रेनों में खास बात यह रही कि पूरी सीट बुक रही। सभी 1,344 यात्रियों को ही बुकिंग की सुविधा दी गई।