महासमुन्द : कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

महासमुन्द : कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक महासमुन्द, कलेक्टर प्रभात मलिक ने गुरुवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य योजनाओं की व्यापक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शेष पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए। मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, निर्धारित टीकाकरण व एनीमिया की जांच कर एनीमिक महिलाओं को चिन्हांकित करने के निर्देश दिए। इसी तरह शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत पूर्ण टीकाकरण, चिरायु की प्रगति व साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड अनुपूरण कार्यक्रम की जानकारी ली। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया, मेडिकल कॉलेज के सहायक अधीक्षक डॉ. घनश्याम साहू, डीपीएम नीतू धृतलहरे, एवं सभी बीएमओ, समस्त नोडल अधिकारी व चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री मलिक ने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीजों का बेहतर इलाज हमारी पहली प्राथमिकता है। चिकित्सक मरीजो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएं। मोतियाबिंद, क्षय व कुष्ठ रोगियों का अनिवार्य रूप से पंजीयन करें एवं उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। बैठक में विभाग द्वारा चलाए जा रहे समस्त कार्यक्रमों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 15 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए है। साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को मुख्यालय में ही रहकर कार्य संपादित करने के आदेश दिए है।

महासमुंद : जिले के सुदूर क्षेत्रों में आयुर्वेद की पहुंच बढ़ाने आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा का शुभारम्भ

महासमुंद : जिले के सुदूर क्षेत्रों में आयुर्वेद की पहुंच बढ़ाने आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा का शुभारम्भ विधायक श्री सिन्हा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना जिले के सुदूर क्षेत्रों में आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने हेतु आयुष मोबाईल मेडिकल यूनिट (एएमएमयू) सेवा की शुरूआत हो गई है। आज सुबह विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा मेडिकल कॉलेज परिसर आयुष विंग में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और विस्तार के लिए मोबाईल मेडिकल यूनिट काफी मददगार होगा। अंचल में आज भी आयुर्वेदिक दवाइयों पर लोग भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोशिश करें कि सभी ग्राम पंचायतों में रोस्टर बनाकर मोबाईल यूनिट पहुंचे। न केवल शिविर लगाए बल्कि आयुर्वेद के बारे में भी लोगों को जागरूक करें। आयुष विभाग महासमुंद संचालनालय आयुष रायपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत, कलेक्टर श्री प्रभात मलिक एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रवीण चंद्राकर के मार्गदर्शन में यह पहल की गई है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. चंद्राकर ने बताया कि जिला प्रशासन की पहल पर आयुष विभाग द्वारा सुदूर अंचलों में स्थित ऐसे गांवों का शिविर के लिए चयन किया गया है

जहां जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है। एक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लोगों को दूर जाना पड़ता है, ऐसे जगहों में विभाग द्वारा जीवन शैली जन्य रोग मधुमेह, उच्चरक्त, पक्षाघात, चर्मरोग, स्त्रीरोग, मौसमी बीमारियां एवं कुपोषण एनीमिया, गर्भावस्था, जरारोग आदि से संबंधित परामर्श उपचार, औषधि वितरण किया जाएगा विभाग द्वारा शिविर में तत्काल निदान हेतु ब्लड प्रेशर, रेपिड मलेरिया टेस्ट, ब्लड शुगर, प्रेगनेंसी टेस्ट आदि जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर आयुष विभाग के चिकित्सक एवं मोबाईल मेडिक यूनिट के स्टाफ मौजूद थे।

रायपुर : महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह : अब तक 62 लाख से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन

रायपुर : महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह : अब तक 62 लाख से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन आवेदन की अंतिम तारीख 20 फरवरी प्रदेश में महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए प्रशासन द्वारा आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएं आवेदन जमा करने के लिए पहुंच रही हैं। महिलाओं द्वारा आवेदन भरने का सिलसिला बीते 05 फरवरी से अनवरत रूप से जारी है। इस योजना के तहत अब तक 62 लाख 15 हजार 183 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। राज्य शासन द्वारा इस योजना के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। प्रदेश में महिलाओं द्वारा 15 फरवरी को एक दिन में ही 02 लाख 41 हजार से अधिक आवेदन किया गया है। आवेदन भरने की अंतिम तारीख 20 फरवरी निर्धारित की गई है।

गौरतलब है कि राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना लागू की गई है। इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को आगामी मार्च महीने से मिलने लगेगा। फिलहाल योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र महिलाओं से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। सभी जिलों में पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर फॉर्म भरवाने के लिए आयोजित किए जा रहे शिविरों में महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ रही हैै। योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश में अब तक ऑफलाइन आवेदन और पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन को मिलाकर कुल 62 लाख 15 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष महिलाओं को 12 हजार रूपए दिये जाएंगे।

जिलावार ऑफलाइन प्राप्त आवेदन- महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक बलरामपुर जिले में 01 लाख 86 हजार 147, रायगढ़ में 02 लाख 59 हजार 328, जशपुर में 01 लाख 74 हजार 200, सूरजपुर में 01 लाख 78 हजार 529, कोरबा में 02 लाख 20 हजार 144, गरियाबंद में 01 लाख 53 हजार 388, कोण्डागांव में 01 लाख 24 हजार 264, जांजगीर-चांपा में 02 लाख 74 हजार 268, कवर्धा में 01 लाख 99 हजार 341, बस्तर में 01 लाख 60 हजार 423, बलौदाबाजार में 02 लाख 41 हजार 935, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 63 हजार 73, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 01 लाख 51 हजार 818, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में 92 हजार 60, राजनांदगांव में 02 लाख 33 हजार 50, धमतरी में 01 लाख 90 हजार 323, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 78 हजार 493, सक्ती में 01 लाख 49 हजार 60, दुर्ग में 02 लाख 92 हजार 12, रायपुर में 05 लाख 97 हजार 987, बेमेतरा में 02 लाख 34 हजार 526, बालोद में 02 लाख 32 हजार 353, सरगुजा में 02 लाख 06 हजार 613, मुंगेली में 02 लाख 27 हजार 724, बिलासपुर में 02 लाख 91 हजार 579, दंतेवाड़ा में 65 हजार 984, कोरिया में 55 हजार 660, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 75 हजार 252, कांकेर में 01 लाख 37 हजार 875, महासमुंद में 03 लाख 13 हजार 127, सुकमा में 47 हजार 599, नारायणपुर में 22 हजार 278, बीजापुर में 26 हजार 946 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

रायपुर: 60 लाख 19 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन

रायपुर: 60 लाख 19 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
खाद्य विभाग एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं
छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 16 फरवरी की स्थिति में 60 लाख 19 हजार 196 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।

गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 25 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट
http://khadya.cg.nic.in/
से डाउनलोड किया जा सकता है।

राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।

छत्तीसगढ़ के 25 हजार स्कूल बनेंगे इंग्लिश मीडियम, 33 हजार शिक्षकों को मिलेगी नौकरी,

छत्तीसगढ़ के 25 हजार स्कूल बनेंगे इंग्लिश मीडियम, 33 हजार शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, धर्मांतरण पर बनेगा कानूनरायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के 25 हजार स्कूलों को इंग्लिश मीडियम बनाएंगे. 1 साल में 33 हजार शिक्षकों के पदों पर भर्ती करेंगे. सदन में स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि आत्मानंद स्कूल को भ्रष्टाचार का गढ़ बनाया गया. आत्मानंद स्कूलों को पैसा खाने के लिए बनाया था. 800 करोड़ रुपये स्कूल की मरम्मत में खर्च कर दिए गए.

आत्मानंद स्कूल और शिक्षकों को कलेक्टर के अंदर ला दिया था. शिक्षकों के भविष्य से भी खेला गया. 5 साल में 25 हजार स्कूलों को इंग्लिश मीडियम बनाएंगे. 15 साल के भाजपा कार्यकाल में 15 हजार से स्कूल 30 हजार हो गए है.भर्ती परीक्षा की रिजल्ट को लेकर बुधवार को सैकड़ों परीक्षार्थियों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया है. बता दें कि 2018 में 975 पदों के लिए भरती प्रक्रियां शुरू की गई. 2023 में परीक्षार्थियों का इंटरव्यू भी हुआ, लेकिन अब तक परिणाम जारी नहीं किया गया. इस बीच प्रदेश में सत्ता भी बदल गई और अब परीक्षार्थी नई सरकार से रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं. आंदोलनकारियों ने साफ कह दिया है कि जल्द रिजल्ट जारी नहीं होगा तो अनिश्चितकालीन हड़ताल भी करेंगे.धर्मांतरण को लेकर बनेगा कानून

धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ में कानून बनाया जाएगा. मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में इसे लेकर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि धर्मांतरण को रोकने के लिए धर्म स्वतंत्र विधेयक लाएंगे. मालूम हो कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने धर्मांतरण का मुद्दा खूब उठाया था. कानून को लेकर लगातार मांग के बीच शासन ने यह बड़ी घोषणा की है.

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने न्यूज 18 से खास बातचीत में कहा कि राज्य में धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए कानून बनेगा. इसी सत्र में धर्म परिवर्तन विधेयक लाया जाएगा. स्कूल शिक्षा विभाग को लेकर कहा उन्होंने कहा कि 25000 स्कूलों में इंग्लिश मीडियम के लिए सेशन चलेगा. 1 साल में 33,000 पदों पर भर्तियां होंगी. नई शिक्षा नीति को लेकर भी उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने शिक्षा नीति पर काम नहीं किया. हम आने वाले सत्र से नई शिक्षा नीति को लागू करेंग.

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट, आज साफ रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट, आज साफ रहेगा छत्तीसगढ़ में नमी युक्त हवाओं का असर अब धीरे-धीरे हो रहा है। प्रदेश में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर जा रहा है। ऐसे में ठंड में कमी आ रही है और नमी युक्त हवाओं का असर खत्म हो रहा है। आज शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं बीते दिनों गुरुवार को सरगुजा संभाग समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। इसके बाद फिर से न्युनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। गुरुवार को प्रदेश में एक-दो जगहों में हल्की बारिश हुई। इससे हल्की ठंड मौजूद है। हालांकि अब नमी युक्त हवाओं का असर खत्म हो रहा है।

मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में गर्मी बढ़ रही है, लेकिन रात का तापमान में गिरावट की संभावना है। इससे इस गर्मी के बीच हल्की ठंड की असर रहेगी। प्रदेश में 2-3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो की सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा।

CG : राशनकार्ड नवीनीकरण की तारीख, अब 25 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे हितग्राही

CG : राशनकार्ड नवीनीकरण की तारीख, अब 25 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे हितग्राही

रायपुर: छत्तीसगढ़ में जो लोग राशनकार्ड का नवीनीकरण नहीं करा पाए हैं, उन्हें सरकार ने बड़ी राहत दी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने राशनकार्ड के नवीनीकरण की तारीख 25 फरवरी तक बढ़ा दी गई है।

इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के कुछ जिलों में राशन कार्ड के नवीनीकरण की प्रगति संतोषजनक नहीं है, इसलिए नवीनीकरण की अंतिम तिथि अब 25 फरवरी कर दी गई।

खाद्य विभाग एप के जरिये कर सकते हैं आवेदन
राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग का नया मोबाइल एप तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khad ya.cg. nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

राशनकार्डधारी अपने मोबाइल में इस एप के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन आनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एंड्राइड मोबाइल नहीं है अथवा जहां पर मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर आनलाइन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।

छाती एवं श्वास रोग, पेट एवं आंत रोग परामर्श अब आपके शहर बसना अग्रवाल नर्सिंग हॉस्पिटल में

छाती एवं श्वास रोग, पेट एवं आंत रोग परामर्श अब आपके शहर बसना अग्रवाल नर्सिंग हॉस्पिटल में
डॉ. दिपेश मस्के वरिष्ठ सलाहकार – छाती एवं श्वांस रोग बैठे-बैठे सांस फूलना बार-बार खांसी आना एलर्जी होना

छीकें आना व बंद न होना सर्दी-खांसी बनी रहना टीबी होना खांसी में खून आना निमोनिया फेफड़ों में पानी भरना धूम्रपान की समस्या डॉ. अनुपम महापात्रा सलाहकार – पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ ऐसिडिटी पेट में जलन होना खट्टी डकार पेट में दर्द कब्ज की तकलीफ खून की उल्टी भूख की कमी पीलिया खून की कमी
पेट में पानी भरना गैस विकार पेट फूलना अपचन, उल्टी, दस्त, अल्सर

17 फरवरी 2024, शनिवार
Q सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक 8 अग्रवाल नर्सिंग होम, मेन रोड, बसना Our Network: 18 Hospitals | 4 Heart Centres | 14 Cities in India | 21 Clinics | 110+ Specialities
Take Care |
MMI Narayana Hospital, Lalpur, Raipur
9109120210, 8461811000, 7773086100

अग्रवाल नर्सिंग हॉस्पिटल मेंनेत्र रोग विभाग प्रदेश के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक एवं उनकी टीम डॉ. मोनीष सक्सेना MBBS,MS, FMRF (Chennai) अरबिंदो नेत्रालय, रायपुर 17 फरवरी 2024

अग्रवाल नर्सिंग हॉस्पिटल मेंनेत्र रोग विभाग
प्रदेश के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक एवं उनकी टीम
डॉ. मोनीष सक्सेना
MBBS,MS, FMRF (Chennai) अरबिंदो नेत्रालय, रायपुर 17 फरवरी 2024 AGRAWAL NURSING HOME
MULTISPECIALTY CENTER
नेत्र रोग विभाग
प्रदेश के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक एवं उनकी टीम
डॉ. मोनीष सक्सेना
MBBS,MS, FMRF (Chennai) अरबिंदो नेत्रालय, रायपुर 17 फरवरी 2024
मोतियाबिंद (Cataract)
आँखों की समस्या जैसे :- कालामोतिया / काँचबिंदु (Glaucoma ) → दृष्टिदोष (रिफ्रैक्टिव सर्जरी )
डायबिटिक रेटिनोपैथी → आँखों में चोट कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम
→ नवजात एवं बच्चो की जाँच ROP Screening → आँखों का राइनो → आँखों में सूखेपन के साथ जलन एवं खुजली होना

चश्मा एवं कॉन्टेक्ट लेंस नेत्रदान → आँखों में जलने / झुलसने या अम्ल / झार गिर जाना कंप्यूटर द्वारा आँखों की जांच एवं चश्मे का नंबर
17 फरवरी 2024 दिन शनिवार दोप. 12 बजे से
अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क :
77730-86100 | 84618-11000 | 77708-68473

थाना बसना और सांकरा द्वारा 02 गुम मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारक को सुपूर्द किया गया।

थाना बसना और सांकरा द्वारा 02 गुम मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारक को सुपूर्द किया गया।
CEIR PORTAL के माध्यम से 02 नग गुम मोबाइल बरामद। छत्तीसगढ़ पुलिस
महासमुंद पुलिस अधीक्षक श्री अशुतोष सिंह (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे व अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली अभिषेक केसरी की मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता के तहत महासमुंद जिला के थाना क्षेत्र के गांव-गांव जाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है इसका असर अब दिखने लगा है, लोग मोबाइल गुम जाने से CEIR पोर्टल का उपयोग करने लगे हैं

इसी तारतम्य में थाना बसना में मोबाईल गुम रिपोर्ट CEIR PORTAL के माध्यम से प्राप्त हुई जिसे थाना बसना पुलिस द्वारा 02 नग गुम मोबाईल को ढुंढकर मोबाईल धारक को सुपुर्द किया गया। मोबाइल धारक द्वारा थाना बसना पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बसना पुलिस लगातार इस प्रकार थाना स्तर पर भी पोर्टल के माध्यम से मिलने वाले रिपोर्ट पर लगातार कार्यवाही कर रही है।

कार्यवाही में निरीक्षक आशीष वासनिक थाना प्रभारी बसना, सीसीटीएनएस ऑपरेटर संजय सोनी, सुधीर प्रधान, कमल किशोर साहू का विशेष योगदान रहा।

दिनांक 11.02.2024
महासमुंद पुलिस
थाना सांकरा द्वारा एक नग गुम मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारक को किया गया सुपुर्द। CEIR PORTAL के माध्यम से एक नग गुम मोबाइल बरामद। महासमुंद पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाशराव गिरेपूंजे महासमुंद वह अनुविभागीय अधिकारी पिथोरा की मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता के तहत महासमुंद जिला के थाना क्षेत्र के गांव-गांव जाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है इसका असर अब दिखने लगा है,

लोग मोबाइल गुम जाने से CEIR पोर्टल का उपयोग करने लगे हैं इसी तत्वाधान में थाना सांकरा में मोबाईल गुम रिपोर्ट CEIR PORTAL के माध्यम से प्राप्त हुई जिसे थाना सांकरा द्वारा एक नग गुम मोबाईल को ढुंढकर मोबाईल धारक को सुपुर्द किया गया। मोबाइल धारक द्वारा थाना सांकरा पुलिस को धन्यवाद

ज्ञापित किया गया। सांकरा पुलिस लगातार इस प्रकार थाना स्तर पर भी पोर्टल के माध्यम से मिलने वाले रिपोर्ट पर लगातार कार्यवाही कर रही है ।
कार्यवाही में थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार राठौर सीसीटीएनएस ऑपरेटर आर. 44 नीलकंठ नायक, आर. 616 रामेश्वर सोनी का विशेष योगदान रहा।