छत्तीसगढ़ :बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए विद्यालयों में बनाएं बेहतर वातावरण: मंत्री श्री राम विचार नेताम 

छत्तीसगढ़ :बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए विद्यालयों में बनाएं बेहतर वातावरण: मंत्री श्री राम विचार नेताम

छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालयों के निर्माण कार्य में लेट-लतीफी पर एजेंसियों पर नाराजगी जाहिर की निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश नयी कार्ययोजना में जीम और ऑडिटोरियम को अनिवार्य रूप से जोड़ने के निर्देश मंत्री श्री नेताम ने की एकलव्य विद्यालय के कार्यों की समीक्षा

आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज नवा रायपुर स्थित आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभाकक्ष में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की प्रगति की समीक्षा की। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि एकलव्य विद्यालय शत-प्रतिशत केन्द्र सरकार के सहयोग से चलता है। हम सबकी का जिम्मेदारी है कि इस कार्य को बेहतर बनाएं और इस विद्यालय में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए शिक्षा का बेहतर वातावरण तैयार करें। उन्होंने एकलव्य विद्यालय के नये भवन प्रस्ताव में अनिवार्य रूप से जीम और ऑडिटोरियम को जोड़ने के भी सुझाव दिए।

मंत्री श्री नेताम ने समीक्षा के दौरान एकलव्य आवासीय विद्यालय के भवनों में लेट-लतीफी के लिए निर्माण कार्य में एजेंसियों पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि एजेंसी के जिम्मेदार अधिकारी शीघ्र ही संबंधित जिलों के कलेक्टरों और विभागीय सहायक आयुक्तों से मिलकर कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एकलव्य विद्यालय अंतर्गत दी जा रही सामग्रियों में गुणवत्ता के साथ-साथ एकरूपता भी होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लापरवाही और गड़बड़ी पर समझौता न करें और उचित कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित करें।

मंत्री श्री नेताम ने एकलव्य विद्यार्थियों के गणवेश की गुणवत्ता को बेहतर करने और उसमें एकरूपता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेजरमेंट पर भी अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया।

गौरतलब है कि राज्य में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने, प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत कर प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के उद्देश्य से वर्तमान में प्रदेश के 26 जिलों में 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें बालक विद्यालयों की संख्या 8 और कन्या विद्यालयों की संख्या 10 है। शेष 59 विद्यालय संयुक्त रूप से संचालित हो रहा है।

बैठक में विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और गुणवत्तापूर्ण भोजन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी एकलव्य विद्यालयों के प्राचार्य, सहायक आयुक्त यह ध्यान दें कि नियमित रूप से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हो। खेल के क्षेत्र में भी भविष्य निर्माण और रूचि को ध्यान में रखते हुए अच्छे प्रशिक्षण और खेल परिसर की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षा के लिए बेहतर माहौल तैयार करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। प्रमुख सचिव श्री बोरा ने खासतौर पर भोजन की गुणवत्ता को लेकर कहा कि इस पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। श्री बोरा ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दवाईयों के साथ-साथ एंटीवेनम की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आदिम जाति विकास विभाग के आयुक्त डॉ. सारंश मित्तर ने कहा कि एकलव्य आवासीय भवन फेस-1 का निर्माण अपूर्ण है। वे शीघ्र कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। अपूर्ण कार्यों के लिए संबंधित जिलों के कलेक्टरों से समन्वय कर निर्माण कार्यों में तेजी लाना सुनिश्चित करें। बैठक में सभी संभागों में निर्माणाधीन भवनों की एक-एक कर समीक्षा की गई। बैठक में जर्जर भवनों के मरम्मत का भी प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। आयुक्त डॉ. मित्तर ने बैठक में उपस्थित सभी विद्यालयों के प्राचार्यों और सहायक आयुक्तों से कहा कि बहुत से विद्यालयों के बच्चों के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट में सुधार की जरूरत है। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आने वाले वर्षों में परीक्षा परिणाम में सुधार हेतु पढ़ाई पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें।

बैठक में सभी जिलों के सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के प्राचार्य, निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। अहंकार के भाव मन में न आने दें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): धनागम होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति के योग हैं। स्वाध्याय के महत्व को समझें। संतान को अपने कार्यों में सफलता मिल सकेगी।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। स्वार्थ एवं भोग की प्रवृत्ति के कारण अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं कर पाएँगे।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आज मल्टीटास्किंग से बचें, एक काम पर फोकस करें। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। विवाद न करें। दु:खद समाचार मिल सकता है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। शत्रु से सतर्क रहें। काम के प्रति लापरवाही न करें, किसी बात पर मतभेद की संभावना है।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। थकान रहेगी। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करें। मित्रों की मदद से समस्या का समाधान हो सकेगा। समय का सदुपयोग होगा।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होने के योग हैं।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): फालतू खर्च होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कुसंगति से हानि होगी। अनसोचे कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक समस्याएँ सूझबूझ से निपटाएँ। कार्य में सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): पुराना रोग उभर सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापारिक गोपनीयता भंग न करें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा। व्यापार की चिंता रहेगी। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। आशानुरूप स्थिति बनेगी।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ में कमी आ सकती है। उचित मार्गदर्शन लेना जरूरी होगा। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें। झंझटों में न पड़ें। आय में कमी होगी। व्यापार में लाभ होने के योग हैं। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य करें।

राशि फलादेश

 

सरायपाली बसना: चोरी की वारदात का खौफनाक अंजाम 2 परिवारों के बुझ गए चिराग

सरायपाली बसना: चोरी की वारदात का खौफनाक अंजाम 2 परिवारों के बुझ गए चिराग

चोरी हुए ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो की मौत
बसना /सरायपाली। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर गुरुवार रात करीब 8:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक चालक और पीछे बैठे एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद भयावह था और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गोरटेक सहित आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। सड़क किनारे ट्रैक्टर खड़ा किए जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने दुर्घटना के लिए ट्रैक्टर मालिक को जिम्मेदार ठहराते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक हाईवे बंद रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना पर बसना पुलिस मौके पर पहुंची तथा सरायपाली व बसना से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। काफी समझाइश के बाद जाम खुलवाकर यातायात सामान्य कराया गया।
इधर, कनकेबा निवासी ट्रैक्टर मालिक अक्षय पटेल ने बताया कि 19 फरवरी की रात बाजार पड़ाव कनकेवा क्षेत्र से उनका ट्रैक्टर चोरी हो गया था। खेत में काम के बाद उन्होंने ट्रैक्टर वहीं खड़ा किया था ताकि अगले दिन फिर काम कर सकें, लेकिन सुबह ट्रैक्टर गायब मिला। रिपोर्ट दर्ज कराने जब वे थाने पहुंचे तो पता चला कि तिवारी ढाबा के पास उनका ट्रैक्टर लावारिस हालत में खड़ा है।

आशंका है कि चोर डीजल खत्म होने पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए।
कई घंटे तक मुख्य सड़क पर खड़े इसी ट्रैक्टर के कारण यह दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार गोरटेक निवासी रूपेश नाग (30) और उनके रिश्तेदार परमानंद भोई (67) लिमगांव में रिश्तेदारी के विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक क्रमांक CG-04 NH-3929 से लौट रहे थे। समेलिया नाला पार करने के बाद उनकी बाइक ट्रैक्टर के रोटावेटर से टकरा गई। दोनों सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

बताया जा रहा है कि तिवारी ढाबा के पास सड़क पर बिना संकेतक खड़ा ट्रैक्टर अंधेरे में दिखाई नहीं दिया। कम रोशनी होने के कारण बाइक चालक उसे देख नहीं सका और यह हादसा हो गया।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच जारी है

बसना : पुलिस का बड़ा खुलासा: ग्रामीणों के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर करोड़ों का अवैध लेन-देन, गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

बसना : पुलिस का बड़ा खुलासा: ग्रामीणों के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर करोड़ों का अवैध लेन-देन, गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

 

थाना बसना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने बैंकिंग धोखाधड़ी और अवैध लेन-देन के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने ग्रामीण को झांसा देकर उसके नाम पर बैंक खाता और मोबाइल सिम हासिल की और फिर उस खाते के जरिए महज कुछ ही दिनों में 1 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेन-देन कर डाला।

मामला इस प्रकार से है कि धुमाभांठा निवासी आवेदक सालिकराम यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गाँव के ही नरेश राणा ने उसे व्यावसायिक कार्य का बहाना बनाकर झांसा दिया। नरेश ने सालिकराम के नाम पर एक मोबाइल सिम और ‘बैंक ऑफ महाराष्ट्र’ शाखा बसना में खाता खुलवाया। इसके बाद आरोपी नरेश राणा ने कन्हैया साव (निवासी बंसुला) के साथ मिलकर एटीएम कार्ड और पासबुक यह कहकर ले ली कि वे इसे 8-10 दिनों के लिए व्यापारिक उपयोग में लेंगे।

करोड़ों का ‘ब्लैक’ ट्रांजैक्शन
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने आवेदक के इस खाते को तिल्दा निवासी बिनोद रिजवानी को सौंप दिया था। शातिर आरोपियों ने अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से इस खाते का उपयोग धोखाधड़ी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए किया। पुलिस की शुरुआती जांच में सालिकराम के खाते से 1 करोड़ 2 लाख 55 हजार रुपये से अधिक का संदिग्ध ट्रांजैक्शन पाया गया है।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी-
आवेदक की रिपोर्ट पर थाना बसना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 72/26 दर्ज किया है। पुलिस ने नए कानून के तहत धारा 318(4), 317(4), और 61(2) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
सावधान रहें आम जन
महासमुन्द पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति या परिचित को भी अपने बैंक दस्तावेज, सिम कार्ड, पासबुक या एटीएम न दें। धोखाधड़ी करने वाले गिरोह सीधे-सादे ग्रामीणों को लालच देकर उनके खातों का उपयोग अवैध धन के लेन-देन (Money Laundering) के लिए कर रहे हैं।
वर्तमान में पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य मास्टरमाइंडों का पूरी तरह खुलासा किया जा सके।

गिरफ्तार आरोपी-
1. नरेश राणा पिता दिलिप राणा उम्र 28 साल निवासी धुमाभांठा चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुन्द छग।
2. कन्हैया लाल साव पिता उत्तम यादव उम्र 30 साल निवासी बन्सुला थाना बसना जिला महासमुन्द छग।
3. विनोद रिजवानी पिता मुरली रिजवानी उम्र 28 साल निवासी तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छग।

बसना/ महाविद्यालयीन जीवन से गढ़ें अपना उज्ज्वल भविष्य — विधायक डॉ. संपत अग्रवाल

बसना/ महाविद्यालयीन जीवन से गढ़ें अपना उज्ज्वल भविष्य — विधायक डॉ. संपत अग्रवाल

बसना। नगर के प्रतिष्ठित स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने माँ सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान विधायक डॉ. अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालयीन जीवन व्यक्तित्व निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है। यही वह समय है जब विद्यार्थी अपने भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं। उन्होंने कहा कि वार्षिक स्नेह सम्मेलन केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आपसी प्रेम और सामूहिक भावना को बढ़ाने का माध्यम भी है। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस के अवसर पर केक काटकर शुभकामनाएं दी गईं। विधायक ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उपस्थित विद्यार्थियों एवं जनसमूह के साथ खुशियां साझा कीं।

इसके पश्चात शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण करते हुए विधायक ने कहा कि सफलता केवल जीत में नहीं, बल्कि प्रयास और भागीदारी में भी होती है। आज के प्रतिस्पर्धी युग में कौशल विकास, निरंतर सीखने की इच्छा और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने महाविद्यालय की विभिन्न मांगों एवं अधोसंरचना विकास के विषय पर चर्चा करते हुए आश्वासन दिया कि क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं तथा महाविद्यालय की सुविधाओं के विस्तार हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, उपाध्यक्ष शीत गुप्ता, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मोहित पटेल, जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव, मंडल महामंत्री दीपक शर्मा एवं सरोज पटेल, विधायक प्रतिनिधि कामेश बंजारा, भाजपा कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी, प्राचार्य एस. के. साव, सहायक प्राध्यापक एन. के. प्रधान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सरायपाली: जंगल में छिपाकर रखा था ट्रैक्टर और ट्रॉली खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली पार करने वाला चोर गिरफ्तार

सरायपाली: जंगल में छिपाकर रखा था ट्रैक्टर और ट्रॉली
खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली पार करने वाला चोर गिरफ्तार,

महासमुंद सरायपाली के बलौदा पुलिस द्वारा ट्रैक्टर और ट्रॉली चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई संपत्ति बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।विवरण इस प्रकार है कि
ग्राम पालीडीह निवासी सनमत बारीक ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 फरवरी 2026 को उन्होंने अपना आयशर ट्रैक्टर

(क्रमांक CG06 E 3610) काम के बाद बाड़े (व्यारा) में खड़ा किया था। अगली सुबह जब वे वहां पहुंचे, तो ट्रैक्टर और ट्रॉली गायब थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब सुराग नहीं मिला, तो अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बलौदा पुलिस ने जांच तेज की। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अर्जुण्डा के पास एक संदिग्ध युवक ट्रैक्टर बेचने की

फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की औरआरोपी युवक निराकार उर्फ दलदल नेताम (निवासी ग्राम कनपला) को हिरासत में लिया।जिससे पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि चोरी करने के बाद उसने ट्रैक्टर और ट्रॉली को कोटद्वारी के जंगल में छिपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जंगल से ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद कर ली है, जिसकी कुल कीमत लगभग

1,50,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को धारा सदर के तहत गिरफ्तार कर 21 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी-*
निराकार उर्फ दलदल नेताम पिता गांडा नेताम ग्राम कनपला थाना बलौदा जिला महासमुन्द छ0ग0
*जप्त सामग्री-*
ट्रैक्टर और ट्रॉली किमत लगभग 1,50,000 रुपये।

महासमुंद/सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जरूरतमंद हितग्राहियों को मिल रहा नियमित लाभ

महासमुंद/सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जरूरतमंद हितग्राहियों को मिल रहा नियमित लाभ

महासमुंद/ जिले में सामाजिक न्याय एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को नियमित रूप से आर्थिक एवं सामाजिक सहायता प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी सोच एवं सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, मूल मंत्र के अनुरूप तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में इन योजनाओं का सफल संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

जिले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत वर्तमान में कुल 33,305 हितग्राहियों को पेंशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी प्रकार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत 9,615 विधवाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 967 दिव्यांगजन लाभान्वित हो रहे हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के माध्यम से 24,474 पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। सुखद सहारा योजना के अंतर्गत 9,186 हितग्राहियों को सहायता प्रदान की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री पेंशन योजना के अंतर्गत 20,053 लाभार्थियों को नियमित रूप से पेंशन राशि का भुगतान किया जा रहा है।

शिक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजनाओं में दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2025-26 में 576 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में 20 विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी गई। दिव्यांगजनों के सामाजिक पुनर्वास एवं प्रोत्साहन के लिए संचालित दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वर्ष वर्ष 2025-26 में अब तक 6 हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में 76 पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। वहीं दिव्यांगजनों की कार्यक्षमता एवं जीवन स्तर में सुधार हेतु कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण योजना के अंतर्गत वर्ष वर्ष 2025-26 में 941 हितग्राहियों को आवश्यक उपकरण वितरित किए गए।

समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ किया जा रहा है। विभाग द्वारा सतत निगरानी एवं समीक्षा के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ प्राप्त हो। इन योजनाओं के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के साथ ही समाज के कमजोर वर्गों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन प्रदान करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अंतिम फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली प्रकाशित उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों की बैठक में दी जानकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अंतिम फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली प्रकाशित उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों की बैठक में दी जानकारी

महासमुंद /भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार जिला महासमुंद में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर 27 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ किया गया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सचिन भूतड़ा ने राजनीतिक दलों की बैठक में जानकारी दी कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में कुल 1083 बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए गए तथा मतदाताओं के मिलान एवं मैपिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इस कार्य में जिले के कर्मचारियों, वालेंटियर्स, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बीएलए का सहयोग रहा।

निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया गया। इसके पश्चात 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्तियां प्राप्त की गईं तथा 14 फरवरी 2026 तक उनका निराकरण किया गया। प्रारंभिक प्रकाशन के बाद जिले में कुल 8698 नए मतदाता पंजीकृत हुए एवं 5547 मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए।

जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को 21 फरवरी 2026 को प्रकाशित अंतिम फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली की हार्डकॉपी तथा फोटो रहित निर्वाचक नामावली की ईमेज पीडीएफ की सॉफ्टकॉपी (सीडी) बैठक के दौरान प्रदान की गई।

मतदाता अपना नाम निम्न माध्यमों वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in वोटर पोर्टल https://voters.eci.gov.in, ECINET ऐप, बीएलओ के माध्यम से अथवा जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, ERO, AERO कार्यालय से जांच सकते हैं। यदि किसी मतदाता के नाम या पते में त्रुटि हो, पता परिवर्तन कराना हो अथवा नाम अन्यत्र स्थानांतरित कराना हो, तो वे फार्म-8 भरकर बीएलओ या ईआरओ को प्रस्तुत कर सकते हैं।

बसना अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 21 फरवरी को नेत्र रोग शिविर, प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मोनीष सक्सेना करेंगे जांच

बसना अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 21 फरवरी को नेत्र रोग शिविर, प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मोनीष सक्सेना करेंगे जांच

बसना (महासमुंद)। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को नेत्र रोग विभाग द्वारा विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में प्रदेश के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक एवं अरविंदो नेत्रालय, रायपुर से डॉ. मनीष सक्सेना (MBBS, MS, FMRF चेन्नई) अपनी टीम के साथ मरीजों की जांच करेंगे।

शिविर में मोतियाबिंद, काला मोतिया (ग्लूकोमा), नजर की कमजोरी, डायबिटिक रेटिनोपैथी, आंखों में चोट, कंप्यूटर विजन सिंड्रोम सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच और परामर्श दिया जाएगा। इसके अलावा नवजात एवं बच्चों की आंखों की जांच (ROP Screening), आंखों में सूखापन, जलन, खुजली, आंखों से पानी आना, चश्मा एवं कॉन्टैक्ट लेंस संबंधी समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कंप्यूटर द्वारा आंखों की जांच कर चश्मे का नंबर भी दिया जाएगा। शिविर 21 फरवरी को सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना (जिला महासमुंद) में आयोजित इस शिविर का लाभ अधिक से अधिक लोगों से उठाने की अपील की गई है। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 9303623130, 9039645760 एवं 7773086100 पर संपर्क किया जा सकता है।

रायपुर : दुर्घटनाग्रस्त पात्र व्यक्ति को दुर्घटना की तिथि से 7 दिनों तक ₹1.5 लाख तक का कैशलेस उपचार प्रदान किया जाएगा  पीएम-राहत योजना का शुभारंभ

रायपुर : दुर्घटनाग्रस्त पात्र व्यक्ति को दुर्घटना की तिथि से 7 दिनों तक ₹1.5 लाख तक का कैशलेस उपचार प्रदान किया जाएगा  पीएम-राहत योजना का शुभारंभ

रायपुर माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 13 फरवरी 2026 को PM-RAHAT (Road Accident Victim Hospitalization and Assured Treatment) योजना का शुभारंभ किया गया। पूर्व में यह योजना CTRAV के नाम से जानी जाती थी। योजना के अंतर्गत किसी भी श्रेणी की सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त पात्र व्यक्ति को दुर्घटना की तिथि से 7 दिनों तक ₹1.5 लाख तक का कैशलेस उपचार प्रदान किया जाएगा।

Ministry of Road Transport & Highways के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली लगभग 50% मौतों को समय पर अस्पताल में भर्ती कराकर रोका जा सकता है। पीएम-राहत योजना का उद्देश्य ‘गोल्डन आवर’ के दौरान त्वरित और नि:शुल्क उपचार सुनिश्चित करना है।

योजना का क्रियान्वयन Ministry of Road Transport & Highways के eDAR प्लेटफॉर्म तथा National Health Authority के TMS 2.0 के एकीकृत डिजिटल तंत्र के माध्यम से किया जाएगा, जिससे दुर्घटना रिपोर्टिंग से लेकर क्लेम निपटान तक की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होगी।

अस्पतालों को भुगतान मोटर व्हीकल एक्सीडेंट फंड (MVAF) के माध्यम से किया जाएगा तथा स्वीकृत दावों का भुगतान 10 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। यह योजना सुनिश्चित करती है कि किसी भी सड़क दुर्घटना पीड़ित को आर्थिक अभाव के कारण जीवनरक्षक उपचार से वंचित न होना पड़े।