कोमाखान पुलिस की लगातार दो रेड में दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराबखोरी पर बड़ी कार्रवाई
कोमाखान। अवैध शराब पिलाने–पिलवाने के गुप्त ठिकानों के खिलाफ कोमाखान पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। रेलवे स्टेशन के पास झोपड़ी से लेकर सुवरमाल मोड़ तक चल रहे दो अवैध अड्डों का भंडाफोड़ किया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने अलग-अलग व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से शराब पिलाने के उपयोग की सामग्री जप्त की गई।
पहली कार्रवाई : रेलवे स्टेशन के पास नीम पेड़ की झोपड़ी पर छापा
निरीक्षक, थाना कोमाखान की टीम — आरक्षक 835 प्रमोद ध्रुव व 708 कौशल ध्रुव के साथ टाउन पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास नीम पेड़ के नीचे बनी झोपड़ी में अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
तुरंत गवाह कन्हैया धीवर व राकेश जोसफ को साथ लेकर पुलिस ने रेड की। पुलिस को देखते ही शराब पीने वाले लोग भाग निकले, लेकिन शराब पिलाने वाला आरोपी पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी — हेमलाल साहू पिता बिसम्भर साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी लिटियादादर, थाना बागबाहरा।
आरोपी के पास से मिले— 03 डिस्पोजल गिलास जिनसे शराब की गंध आ रही थी 02 खाली देशी प्लेन शराब की खाली शीशियां (180 एमएल) 03 फटे पोपट मिक्चर पैकेट
लाइसेंस न होने पर मौके पर ही धारा 94 BNSS का नोटिस देकर कार्रवाई की गई। आरोपी को धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत 19:15 बजे गिरफ्तार किया गया और जमानतीय अपराध होने पर मुचलका पर रिहा किया गया।
दूसरी कार्रवाई : सुवरमाल–भटगाँव मोड़ के पास चल रहा था दूसरा अवैध अड्डा
इसी दिन पुलिस देहात पेट्रोलिंग पर ग्राम सुवरमाल–चंदरपुर–पटपरपाली की ओर थी। मुखबिर की सूचना पर टीम ने सुवरमाल चौक से मिले गवाहों को साथ लेकर मोड़ के पास रेड की। यहाँ भी पुलिस को देखते ही शराब पीने वाले लोग फरार हो गए, लेकिन शराब पिलाने वाला व्यक्ति पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी — ✔ देवालाल निराला पिता गैतन निराला, उम्र 30 वर्ष, निवासी भटगांव, थाना कोमाखान।
आरोपी के कब्जे से— 03 प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास (शराब की गंध सहित) 02 देशी प्लेन शराब की खाली शीशी (180 एमएल) 03 पोपट मिक्चर के फटे पैकेट लाइसेंस के अभाव में आरोपी को धारा 94 BNSS का नोटिस दिया गया। धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत 17:15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। जमानतदार प्रस्तुत करने पर उसे मुचलका पर रिहा किया गया।
पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप — कोमाखान क्षेत्र में अवैध शराब अड्डों पर अब बढ़ेगी सख्ती दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है। लगातार दो रेड के बाद क्षेत्र में अवैध मदिरा गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी निगरानी का संदेश गया है।



