CG बसना, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव युवक के सिर को चादर से बांधकर ट्यूबवेल बोर से बांधा गया था हत्या, फोरेंसिक टीम जुटी जांच में देखें वीडियो
बसना थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम झारउडेला में मोगरे भोई युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई है। युवक का शव ट्यूबवेल बोर के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला, जबकि उसके सिर के पीछे चोट के निशान पाए गए हैं। इतना ही नहीं, मृतक के सिर को एक चादर से बांधकर ट्यूबवेल बोर से बांधा गया था। घटनास्थल की स्थिति कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है और पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को हत्या से जोड़कर जांच कर रही है।
देखिए वीडियो
मृतक की पहचान 30 वर्षीय मोगरे भोई के रूप में हुई है, जो गांव में मजदूरी का काम करता था। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आने के बाद वह अपनी पत्नी से ग्राम चनाट जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा।मंगलवार सुबह उसका शव गांव के ही रविशंकर पटेल की बाड़ी में स्थित ट्यूबवेल बोर के पास मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय के मुताबिक मृतक के सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान मिले हैं। वहीं घटनास्थल से मिले हालात हत्या की आशंका को और मजबूत कर रहे हैं।घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत के पीछे आखिर किसका हाथ है और यह पूरी घटना किन परिस्थितियों में हुई।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। महाजनपद न्यूज को फॉलो और शेयर करें और अपना राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं



