Wednesday, June 3, 2026
महासमुंदमहासमुंद: खाद की किल्लत और कालाबाजारी पर भड़के युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष...

महासमुंद: खाद की किल्लत और कालाबाजारी पर भड़के युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संजय चौधरी, सरकार से की सख्त एक्शन की मांग

महासमुंद: – छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष महासमुंद संजय चौधरी ने प्रदेश में किसानों को खाद की कमी एवं बढ़ती कालाबाजारी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।संजय चौधरी ने कहा कि खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में किसान डीएपी, यूरिया एवं अन्य आवश्यक उर्वरकों की कमी से जूझ रहे हैं। सहकारी समितियों और खाद वितरण केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को घंटों कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानों पर खाद की कालाबाजारी एवं निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की परेशानी इस बात से और बढ़ गई है कि कई समितियों में प्रति एकड़ मात्र एक बोरी खाद ही उपलब्ध कराई जा रही है, जो खेती की वास्तविक आवश्यकता की तुलना में पूरी तरह अपर्याप्त है। खरीफ फसलों की समय पर बुवाई एवं बेहतर उत्पादन के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की आवश्यकता होती है, लेकिन सीमित वितरण के कारण किसानों को निजी दुकानों से अधिक कीमत पर खाद खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे खेती की लागत बढ़ रही है और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

संजय चौधरी ने कहा कि किसान देश एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज वही किसान अपनी फसल की तैयारी के लिए आवश्यक खाद प्राप्त करने में परेशान हैं। यदि समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हुई तो इसका सीधा असर खरीफ फसलों की बुवाई एवं उत्पादन पर पड़ेगा, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उन्होंने राज्य सरकार एवं कृषि विभाग से मांग की कि सभी सहकारी समितियों और खाद विक्रेताओं के यहां पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा किसानों को उनकी वास्तविक आवश्यकता एवं भूमि रकबे के अनुसार खाद वितरित किया जाए। साथ ही कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों एवं बिचौलियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए नियमित जांच अभियान चलाया जाए।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

संजय चौधरी ने कहा कि किसानों को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि खाद संकट एवं कालाबाजारी पर शीघ्र नियंत्रण नहीं किया गया तो किसानों के हित में व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

सिर पर चोट के निशान, चादर से बांधकर बोरवेल की केसिंग पाइप से लटकाया गया था शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

बसना/भंवरपुर। बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम झारउडेला (अजगरखार) में मंगलवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से पूरे...

हेल्थ प्लस

कैंसर के खिलाफ कांकेर की बेटियों का बड़ा कदम: एचपीवी टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ी 14-15 वर्ष की बालिकाओं की भीड़।

जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर बालिकाओं एवं अभिभावकों में लगातार जागरूकता बढ़ रही है। अब बड़ी संख्या में 14 से...