Sunday, August 2, 2026
हेल्थ प्लससरायपाली/ बिना दर्द और बिना ऑपरेशन होगी लिवर की जांच, चिवराकुटा में...

सरायपाली/ बिना दर्द और बिना ऑपरेशन होगी लिवर की जांच, चिवराकुटा में फाइब्रो स्कैन कैंप चिवराकुटा में 2 अगस्त को लगेगा अत्याधुनिक फाइब्रो स्कैन कैंप,

चिवराकुटा में 2 अगस्त को लगेगा अत्याधुनिक फाइब्रो स्कैन कैंप, अब गांव में ही होगी लिवर की आधुनिक जांच

सरायपाली। लिवर से जुड़ी बीमारियों की समय पर पहचान और बेहतर उपचार के उद्देश्य से नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुटा में 2 अगस्त को अत्याधुनिक फाइब्रो स्कैन (FibroScan) कैंप का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें मरीज बिना दर्द और बिना ऑपरेशन के आधुनिक तकनीक से अपने लिवर की जांच करा सकेंगे।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि फाइब्रो स्कैन जांच के माध्यम से लिवर की स्थिति का सटीक आकलन किया जाता है। यह जांच विशेष रूप से फैटी लिवर, मोटापा, अल्कोहलिक लिवर रोग, हेपेटाइटिस-बी एवं सी तथा डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए बेहद लाभकारी है।

अस्पताल में अनुभवी विशेषज्ञों की टीम द्वारा आधुनिक तकनीक से जांच की जाएगी तथा मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया जाएगा। फाइब्रो स्कैन एक नॉन-इनवेसिव (बिना चीरा-टांके) और दर्द रहित प्रक्रिया है, जिससे कम समय में सटीक रिपोर्ट प्राप्त होती है।

अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें लिवर संबंधी कोई समस्या है या वे उपरोक्त बीमारियों से ग्रसित हैं, तो इस अवसर का लाभ उठाकर समय रहते अपनी जांच अवश्य कराएं।

पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 📞 08331-015859 📞 94241 84383

स्थान: नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुटा, सिंघोड़ा, सरायपाली (छत्तीसगढ़)।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

सरायपाली/ 200 गांवों की महिलाओं के लिए राहत, सरायपाली अस्पताल में मिल रही विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं

सरायपाली/ 200 गांवों की महिलाओं के लिए राहत, सरायपाली अस्पताल में मिल रही विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं सरायपाली में स्त्री रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना बनी महिलाओं...

हेल्थ प्लस

कैंसर के खिलाफ कांकेर की बेटियों का बड़ा कदम: एचपीवी टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ी 14-15 वर्ष की बालिकाओं की भीड़।

जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर बालिकाओं एवं अभिभावकों में लगातार जागरूकता बढ़ रही है। अब बड़ी संख्या में 14 से...