
पिथौरा स्थित एक दुकान में अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान संचालक शुभम अग्रवाल के अनुसार, 5 नवंबर की रात 8 बजे से 6 नवंबर की सुबह 6 बजे के बीच चोरों ने उनकी सालासर बालाजी इंटरप्राइजेज को निशाना बनाया।
आरोप है कि चोर दुकान से सिगरेट, बिस्किट, ड्राई फ्रूट और चिल्लर नकदी सहित करीब 20 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकान संचालक ने 7 नवंबर को थाना पिथौरा में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है।




