महासमुंद : नांदगांव जाने वाला रास्ता ग्राम बम्हनी में 95 नग देशी प्लेन शराब पौवा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
थाना सिटी कोतवाली में म0प्र0आर0 के अनुसार दिनांक 24.04.2024 को हमराह म0आर0 11 लक्ष्मी सिन्हा, आर0 क्र0 915 यादराम चक्रधारी के साथ टाउन/देहात पेट्रोलिंग और अपराध पतासाजी हेतु रवाना हुई थी जैसे ही बरोण्डा चौक पहुंची जरिये मुखबीर सूचना मिली कि एक व्यक्ति नांदगांव जाने वाला रास्ता ग्राम बम्हनी में भूरे रंग के कपड़े का बैग में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है
कि सूचना पर मुखबीर सूचना तैयार कर मौके के गवाह 1. दीपक राव पिता कन्ना राव उम्र 22 वर्ष निवासी महामाया पारा वार्ड नं0 17 महासमुंद, 2. गोविंद ध्रुव पिता चोवाराम ध्रुव उम्र 24 वर्ष सा0 सितला मंदिर के पीछे वार्ड नं0 16 पुराना रावण भाठा महासमुंद को मुखबीर सूचना से अवगत कराकर स्वतंत्र गवाह बनने का नोटिस दिया गया जो अपनी सहमति देने पश्चात अपने साथ लेकर नांदगांव जाने वाला रास्ता ग्राम बम्हनी गई
जहां देखी कि एक व्यक्ति भूरे रंग के कपड़े का बैग रखकर बैठा था जिसे संदेह के आधार पर मुखबीर सूचना से अवगत कराकर पुरूष आर0 की तलाशी संदेही भोजराम बंजारे से करवाया गया तथा महिला प्र0आर0 क्र0 83 साईमा अम्बिलकर की तलाशी म0आर0 11 लक्ष्मी सिन्हा से करवाया गया। तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु जो जप्त करने योग्य हो नही मिला बाद संदेही भोजराम बंजारे उर्फ चमचु की तलाशी ली गई
तलाशी के दौरान उसके कब्जे में रखे भूरे रंग के कपड़े का बैग में 95 नग देशी प्लेन शराब पौवा प्रत्येक पौवा में 180-180 एमएल देशी प्लेन शराब भरी हुई मिला जिसे समक्ष गवाहान के तलाशी एवं बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया बाद आरोपी भोजराम बंजारे उर्फ चमचु पिता देवदास बंजारे उम्र 35 साल निवासी वार्ड नं 11 ग्राम बम्हनी थाना व जिला महासमुन्द को शराब रखने के संबंध में नोटिस दिया गया
जो पढालिखा नही होने से नोटिस को पढकर सुनाया गया समझाया गया जो शराब का कोई कागजात का नही होना बताया अंगुठा लगाकर हस्ताक्षर किया। बाद 1. भूरे रंग के कपड़े का बैग । 2. 95 नग देशी प्लेन शराब पौवा प्रत्येक पौवा में 180-180 एमएल देशी प्लेन शराब भरी हुई जुमला 17100 एमएल जुमला कीमती 8550 रूपये को समक्ष गवाहान के जप्त किया गया
बाद 95 नग देशी प्लेन पौवा को उसी भूरे रंग के कपड़े का बैग में भरकर समक्ष गवाहान के सीलबंद किया गया। आरोपी भोजराम बंजारे उर्फ चमचु का कृत्य अपराध धारा सदर के अपराध का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तारी के कारण से अवगत कराकर समय सदर में गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजन को दी गई। मौके पर देहाती नालसी ली गई असल अपराध की कायमी पृथक से की जाती है।



