ब्रेकिंग न्यूज़ | सरायपाली
बलौदा में एक माह का राशन गायब, रात में ग्रामीण पहुंचे सोसायटी – सेल्समैन पर गबन का आरोप
सरायपाली विकासखंड के ग्राम बलौदा में बड़ा मामला सामने आया है। गांव के लगभग 9 हितग्राही परिवारों का एक माह का राशन गायब होने से हड़कंप मच गया है। बुधवार रात ग्रामीण बड़ी संख्या में उचित मूल्य दुकान (सोसायटी) पहुंच गए और राशन नहीं मिलने पर विरोध जता रहे है
ग्रामीणों का कहना है कि दिसंबर माह का चावल अब तक नहीं मिला, जबकि रिकॉर्ड में वितरण दिखाया जा रहा है। इस संबंध में जब मौके पर मौजूद सेल्समैन से सवाल किया गया तो उसने बताया कि दिसंबर का चावल अभी तक आया ही नहीं है।
वहीं मामले को लेकर खाद्य अधिकारी अविनाश दुबे ने बताया कि
➡️ “राशन की वसूली को लेकर प्रकरण दर्ज है, मामले की जांच चल रही है। स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सेल्समैन द्वारा हितग्राहियों के राशन का गबन किया गया है, जिस पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो और उन्हें उनका हक का राशन तुरंत दिया जाए



