महासमुंद /सांकरा जमीन विवाद बना हिंसा की वजह! देवर ने भाभी पर किया जानलेवा हमला, गांव में मचा हड़कंप
महासमुंद | सांकरा ग्राम भोकलूडीह थाना सांकरा में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जमीन को लेकर हुए विवाद में एक महिला पर उसके ही देवर ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़िता श्रीमती सुप्रिया ठाकुर पति मनोज ठाकुर (उम्र 39 वर्ष), निवासी ग्राम भोकलूडीह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार दिनांक 28 दिसंबर 2025 को शाम करीब 4 बजे, जब वह घर पर बच्चों के साथ थी और पति घर से बाहर गए हुए थे, तभी उसका देवर हुब लाल घर के सामने आकर जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौच करने लगा।
मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में लिए डंडे से हमला कर दिया। हमले में पीड़िता के दाहिने कोहनी, पीठ व गर्दन में चोटें आई हैं। घटना के दौरान गांव के अंजु साहू, प्रेमशील पाव और गंगाराम साहू मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया।
पति के घर लौटने के बाद पीड़िता थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 115(2), 296 एवं 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



