संकरा/ पुरानी लेन-देन की रंजिश में युवक से मारपीट, गाली-गलौच का आरोप
संकरा थाना क्षेत्र के ग्राम सल्डीह फुलझर चौक में पुरानी पैसों की लेन-देन को लेकर एक युवक के साथ मारपीट एवं गाली-गलौच की घटना सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कौसल पटेल, निवासी ग्राम लालमाटी, जो कक्षा 10वीं तक शिक्षित हैं और खेती-किसानी का कार्य करता हैं, दिनांक 06 जनवरी 2026 को अपने पिता परिक्षित पटेल के साथ समर्सिबल पंप बनवाने हेतु फुलझर चौक स्थित उत्तर बरिहा की मोटर वाइंडिंग दुकान गया था।
इसी दौरान शाम करीब 4:40 बजे, गांव का ही शोभाराम निषाद पिता जेठू निषाद वहां पहुंचा और दिनांक 04 जनवरी 2026 को हुए पुराने विवाद व पैसों की लेन-देन की बात को लेकर कौसल पटेल से मां-बहन की गंदी गालियां देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। घटना में पीड़ित को छाती के पास चोट आई है।
घटना को दुकान संचालक उत्तर बरिहा एवं तिलक साहू ने देखा-सुना तथा बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित ने थाना संकरा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले में धारा 115(2) बीएनएस एवं 296 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।



